Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

22 जून का विश्व इतिहास: भारत एवं विश्व में 2300 वर्षों में हुई महत्वपूर्ण घटनाओं, दिवसों तथा मशहूर हस्तियों की जन्म, निधन तारीखों की जानकारी World History of June 22

जो हार मान लेते हैं, वे जीत हासिल नहीं कर सकते। जीत इतनी महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि लड़ने की भावना है। भले ही आप असफल हो जाएं, मुझे लगता है कि हार न मानने का रवैया भी अपने आप में सुंदर है। -ली मिन-हो




217 ईसा पूर्व 22 जून को राफिया के युद्ध में मिस्र के टॉलेमी चतुर्थ फिलोपेटर ने सेल्यूसिड साम्राज्य के एंटिओकस तृतीय महान को परास्त किया।

207 ईसा पूर्व 22 जून को मेटाउरो नदी, रोमन गणराज्य में कार्थेजियन जनरल हसद्रुबल बार्का की मौत हुई।

168 ईसा पूर्व 22 जून को पाइडना युद्ध में लुसियस एमिलियस पॉलस की रोमन सेना ने मैसेडोनियन राजा पर्सियस को परास्त किया, पर्सियस ने आत्मसमर्पण किया जिससे तीसरा मैसेडोनियन युद्ध समाप्त हुआ।

431 ईस्वी में 22 जून को नेस्टोरियनवाद से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए, तीसरी इक्ूमेनिकल काउंसिल (सर्व-ईसाई परिषद) यानी काउंसिल ऑफ एफिसस (जो आज के तुर्की में सेल्चुक के पास है) की शुरुआत हुई।

813 इस्वी में 22 जून को वर्सिनिकिया युद्ध में क्रुम के नेतृत्व में बुल्गार ने एडिरने के पास बीजान्टिन सेना को हराया। सम्राट माइकल प्रथम को अर्मेनियाई लियो पांचवें के लिए पद त्यागने के लिए मजबूर किया गया।

816 जून के दूसरे सप्ताह में 12 तारीख को पोप लियो तृतीय की मृत्यु के बाद पोप स्टीफन चतुर्थ का चुनाव किया गया।

910 ईस्वी में 22 जून को हंगरी ने रेडनिट्ज नदी के पास पूर्वी फ्रेंकिश सेना को हराया और इसके मुख्य सैन्य अधिकारी गेबर्ड, ड्यूक ऑफ लोथारिंगिया (लोरेन) को मार डाला।

1000 ईस्वी में 22 जून को नॉरमैंडी की डची में रिचर्ड द्वितीय, नॉरमैंडी के ड्यूक के बेटे रॉबर्ट प्रथम का जन्म हुआ जो आगे चलकर अपने पिता की जगह नॉरमैंडी के घराने का नॉरमन रईस और नॉरमैंडी का ड्यूक बना।

1101 माइलेटो, अपुलिया और कैलाब्रिया की डची में नॉर्मन रईस और सिसिली के पहले ग्रैंड काउंट रोजर प्रथम (रोजर बोसो, ग्रैंड काउंट रोजर) का निधन हुआ। बेनेडिक्टिन भिक्षु गोफ्रेडो मालाटेरा ने रोजर का वर्णन इस प्रकार किया है, वे बेहद सुंदर, ऊँचे कद-काठी वाले और आकर्षक व्यक्तित्व के युवा, बातचीत में बहुत कुशल, सलाह-मशविरे में शांत स्वभाव, अपने हर काम को करने में दूरदर्शी और लोगों के साथ मिलनसार और खुशमिजाज थे, साथ ही वे ताकतवर, बहादुर और युद्ध के मैदान में उग्र थे।

1429 समरकंद, ट्रांसोक्सानिया में गियाथ अल-दीन जमशेद मसूद अल-काशी (घियास-उद-दीन जमशेद काशानी) का निधन हुआ जो तामेरलेन के शासनकाल के दौरान प्रमुख खगोलशास्त्री और गणितज्ञ थे।

1527 डेमक सल्तनत के कमांडर फतहिल्ला ने सुंडा केलापा से पुर्तगाली सेना को खदेड़ दिया। फदिल्लाह खान को 1527 में सुंडा केलापा की विजय का नेतृत्व करने और इसका नाम बदलकर जकार्ता करने के लिए जाना जाता है। सुंडा केलापा की विजय पश्चिम जावा में इस्लाम के विस्तार के उनके मिशनों में से एक थी। फदिल्लाह इंडोनेशिया में राष्ट्रीय नायक के रूप में स्थापित हुए और जकार्ता में फतहिल्लाह स्क्वायर और इंडोनेशियाई नौसेना के जहाज केआरआई फतहिल्लाह का नाम उनके नाम पर रखा गया है। इंडोनेशिया की विशाल राजधानी जकार्ता, जावा द्वीप के उत्तर-पश्चिमी तट पर स्थित है। जकार्ता विविध संस्कृतियों ऐतिहासिक मिश्रण - जावानीस, मलय, चीनी, अरब, भारतीय और यूरोपीय वास्तुकला, भाषा और व्यंजनों प्रभावित है। पुराना शहर, कोटा तुआ, डच औपनिवेशिक इमारतों, ग्लोडोक (जकार्ता का चाइनाटाउन) और सुंडा केलापा के पुराने बंदरगाह का स्थल है, जहाँ पारंपरिक लकड़ी के स्कूनर डॉक करते हैं।

1555 दूसरे मुगल सम्राट नसीरुद्दीन मोहम्मद हुमायूं (हिंदुस्तान में मुगल शासन के संस्थापक जहीरुद्दीन मोहम्मद बाबर के बेटे) ने अपने बेटे अबुल फतेह जलालुद्दीन मोहम्मद अकबर को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया।

1593 सिसाक की लड़ाई में ईसाइयों की संयुक्त सेना ने उस्मानी तुर्कों (ऑटोमन) को हराया।

1633 रोम स्थित पवित्र कार्यालय ने बहस के बाद खगोलविद गैलीलियो गैलीली को अपना यह विचार वापस लेने के लिए मजबूर किया कि पृथ्वी नहीं, बल्कि सूर्य ही ब्रह्मांड का केंद्र है।

1740 पर्शिया के राजा फ्रेडरिक द्वितीय ने सरकारी अत्याचार समाप्त करने और प्रेस की स्वतंत्रता का वादा किया।

1774 ब्रिटिश सरकार ने क्यूबेक अधिनियम पारित कर ब्रिटिश उत्तरी अमेरिका में क्यूबेक कॉलोनी के लिए शासकीय नियम निर्धारित किए।

1783 आइसलैंड में लाकी ज्वालामुखी के विस्फोट से पैदा हुआ जहरीला बादल फ्रांस के ले हावरे तक जा पहुँचा।

1793 हैतीयन क्रांति में कैप-फ्रैंकैस का युद्ध हुआ और फ्रांसीसी रिपब्लिकन सैनिकों और काले गुलाम विद्रोहियों ने शहर पर कब्जा कर लिया।

1813 ओंटारियो में बीवर डैम पर की जाने वाली अमेरिकी योजना का पता चलने पर लेफ्टिनेंट जेम्स फिट्जगिब्बन को चेतावनी देने के लिए लॉरा सेकॉर्ड पैदल 30 किलोमीटर की यात्रा पर निकली।

1870 अमेरिकी कांग्रेस ने संयुक्त राज्य अमेरिका के न्याय विभाग का निर्माण किया। संयुक्त राज्य अमेरिका के न्याय विभाग अमेरिकी सरकार का एक संघीय कार्यकारी विभाग है जो संघीय कानूनों के घरेलू प्रवर्तन और न्याय प्रशासन की देखरेख करता है। यह अन्य देशों के न्याय या आंतरिक मंत्रालयों के जैसा है। विभाग का नेतृत्व अमेरिकी अटॉर्नी जनरल करता है, जो सीधे संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति को रिपोर्ट करता है और राष्ट्रपति के मंत्रिमंडल का सदस्य होता है। पाम बॉन्डी 4 फरवरी, 2025 से अमेरिकी अटॉर्नी जनरल के रूप में कार्यरत हैं जो नये अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सरकार के सहयोगी हैं। यूएस डिपार्टमेंट आफ जस्टिस डीओजे का मुख्यालय वाशिंगटन डीसी में है।

1889 विख्यात ब्रिटिश वकील, संपत्ति विकासकर्ता, सिनेमा दिग्गज और यहूदी समुदाय के नेता जोसेफ कोहेन का जन्म हुआ।

1893 ब्रिटिश रॉयल नेवी का युद्धपोत एचएमएस कैम्परडाउन गलती से ब्रिटिश भूमध्यसागरीय बेड़े के प्रमुख जहाज एचएमएस विक्टोरिया से टकरा गया जिससे बेड़े के कमांडर वाइस एडमिरल सर जॉर्ज ट्रायोन सहित 358 चालक दल के सदस्य समुद्र में डूब गए।

1897 ब्रिटिश औपनिवेशिक अधिकारी चार्ल्स वाल्टर रैंड और लेफ्टिनेंट चार्ल्स एगर्टन आयर्स्ट की पुणे, महाराष्ट्र में चापेकर बंधुओं तथा महादेव विनायक रानाडे ने हत्या कर दी। 

1900 प्रसिद्ध भारतीय स्वतंत्रता सेनानी गणेश घोष का जन्म हुआ।

1906 स्वीडन ने राष्ट्रीय ध्वज अपनाया।

1910 जाने माने ब्रिटिश सैन्य अधिकारी जाॅन हंट, बैराॅन हंट का जन्म शिमला हिमाचल प्रदेश में हुआ।

1911 जॉर्ज पांचवें को इंग्लैंड का राजा बनाया गया। इसी दिन जेक पांचवें और मैरी ऑफ टेक को लंदन में वेस्टमिंस्टर एब्बे में किंग एंड द अनइनटेड किंगडम की रानी का ताज पहनाया गया।

1914 प्रसिद्ध पाकिस्तानी शीर्ष सैन्य अधिकारी हुए तुफैल मोहम्मद का जन्म होशियारपुर, पंजाब में हुआ।

1918 स्पैनिश फ्लू ने महामारी बन गई, इससे 6 महीनों में 30 मिलियन से ज्यादा लोग मारे गये।

1922 फिलीपींस की विश्व विख्यात फिल्म अभिनेत्री एवं माॅडल मोना लिसा ग्लोरिया लेर्मा यात्को का जन्म हुआ

1932 भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध चरित्र अभिनेता और खलनायक अमरीश पुरी का जन्म नवाशहर पंजाब में हुआ।

1939 सुभाषचंद्र बोस ने कांग्रेस से अलग होकर अपनी अलग पार्टी फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना की। इसी दिन पद्मभूषण सम्मान प्राप्त भारत के प्रमुख शिया इस्लामिक विद्वान कल्बे सादिक का जन्म हुआ।

1941 द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मनी ने सोवियत रूस पर आक्रमण किया। 1941 में इसी दिन लिथुआनिया में ऐतिहासिक जून विद्रोह शुरू हुआ।

1944 अमेरिका में सेवानिवृत सैनिकों की मदद के लिए कानून बनाया गया।

1946 इंग्लैंड और भारत के बीच लंदन के प्रसिद्ध लॉर्डस क्रिकेट मैदान में पहला क्रिकेट टेस्ट मैच शुरू हुआ।

1947 ब्यून, फ्रांस में ब्रूनो लैटौर का जन्म हुआ। विख्यात फ्रांसीसी दार्शनिक, मानवविज्ञानी और समाजशास्त्री,े प्रोफेसर, शिक्षक, विज्ञान और प्रौद्योगिकी अध्ययन विशेषज्ञ और आखिर में लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में सेंटेनियल प्रोफेसर बने ब्रूनो लैटौर का एक कथन वास्तविकता वह है जो प्रतिरोध करती है।

1948 ब्रिटिश सम्राट ने अपना इंपरर ऑफ इंडिया यानी भारत के सम्राट का पद खत्म किया।

1950 प्रसिद्ध भारतीय अंग्रेज रंगकर्मी और फिल्म अभिनेता टॉम अल्टर का जन्म देहरादून जिले के मसूरी में हुआ।

1954 तमिलनाडु के जाने माने राजनेता और तेलुगू देशम पार्टी के विधायक देविनेनी नेहरू का जन्म हुआ।

1956 ट्विकेनहम, इंग्लैंड में वॉल्टर जॉन डी ला मेयर (वॉल्टर जॉन डी ला मेयर जन्म 25 अप्रैल 1873) का निधन हुआ। वॉल्टर डी ला मेयर बच्चों के लिए लिखी गई अपनी रचनाओं, अपनी कविता द लिसनर्स और मनोवैज्ञानिक हॉरर कथाओं, जैसे सीटन्स आंट, द ग्रीन रूम और ऑल हैलोज के लिए सबसे ज्यादा जाने जाते हैं। 1921 में उनके उपन्यास मेमोयर्स ऑफ ए मिजेट को फिक्शन के लिए जेम्स टेट ब्लैक मेमोरियल प्राइज मिला, और युद्ध के बाद आई उनकी किताब कलेक्टेड स्टोरीज फॉर चिल्ड्रन को ब्रिटिश बच्चों की किताबों के लिए 1947 का कार्नेगी मेडल मिला। डी ला मेयर ने कल्पना के दो अलग-अलग प्रकारों का वर्णन किया, बच्चों जैसी और लड़कों जैसी, इन्हीं दोनों के बीच की सीमा पर शेक्सपियर, दांते और बाकी महान कवि आते थे।

1957 सोवियत संघ ने पहली बार अपनी आर-12 मिसाइल प्रक्षेपित की।

1958 जाने माने अमेरिकी लेखक और आलोचक एस. टी. जोशी का जन्म पुणे, महाराष्ट्र में हुआ।

1965 जाने माने भारतीय फिल्म निर्माता, निर्देशक और लेखक अनुभव सिन्हा का जन्म इलाहाबाद में हुआ।

1969 लंदन, इंग्लैंड विख्यात अमेरिकी अभिनेत्री, गायिका और वॉडेविल कलाकार जूडी गारलैंड (जन्म फ्रांसिस एथेल गमय, जन्म 10 जून, 1922) का निधन हुआ। जूडी गारलैंड का करियर चार दशकों तक चला, उन्हें उनकी कलात्मक रेंज और दमदार कॉन्ट्राल्टो आवाज के लिए जाना जाता है। उन्होंने म्यूजिकल, कॉमेडी और ड्रामा जैसी कई तरह की शैलियों में काम किया। उनके करियर और निजी जीवन में लोगों की दिलचस्पी और उनके निजी संघर्ष, दोनों ही शामिल थे, जिसने उन्हें एक सांस्कृतिक आइकन बना दिया। जूडी गारलैंड पर अनेक किताबें लिखी गईं हैं और कई फिल्में बनीं हैं। गारलैंड को ट्रिपल थ्रेट कहा गया है क्योंकि उनमें गाने, अभिनय करने और नाचने की शानदार काबिलियत थी और कहा जाता है कि वे तीनों ही काम समान रूप से अच्छे ढंग से करती थीं।

1974 खूबसूरत, बोल्ड जानी मानी भारतीय फिल्म अभिनेत्री एवं माॅडल देवयानी का जन्म बंबई में हुआ। इसी दिन 1974 फिल्म अभिनेता, पार्श्व गायक, निर्माता, मॉडल, ब्रांड अंबेस्डर जोसेफ विजय चंद्रशेखर का जन्म मद्रास भारत में हुआ। थलापति जोसेफ चंद्रशेखर विजय अब तमिलागा वेत्री कझगम पार्टी के मुखिया और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री हैं।

1981 प्रसिद्ध अमेरिकी संगीतज्ञ जॉन लेनन के हत्यारे ने अपना अपराध स्वीकार किया।

1982 जाने माने भारतीय टेलीविजन कलाकार करन ग्रोवर का जन्म हुआ। 

1984 लंदन स्थित हीथ्रो एयरपोर्ट से वर्जिन अटलांटिक एयरवेज ने पहली उड़ान भरी।

1986 अर्जेंटीना के विश्व विख्यात फुटबॉलर डिएगो माराडोना ने मैक्सिको सिटी में फीफा विश्व कप के अंतिम-फाइनल मैच में इंग्लैंड के खिलाफ हैंडगॉग गोल और गोल ऑफ द सेंचुरी बनाए।

1987 प्रसिद्ध दक्षिण कोरियाई अभिनेता, गायक, मॉडल, क्रिएटिव डायरेक्टर और व्यवसायी ली मिन-हो का जन्म हुआ।

1988 विख्यात बौद्ध भिक्षु, पालि भाषा के विद्वान एवं लेखक भदंत आनंद कौसल्यायन का निधन हुआ।

1991 प्रसिद्ध भारतीय गायक पंडित बसवराज राजगुरु का निधन हुआ।

1992 माॅडल, अभिनेत्री प्रिया ओलिविया सेराओ का जन्म भारत में हुआ। वे 2019 में मिस यूनिवर्स आॅस्ट्रेलिया चुनी गईं।

1994 जाने माने सफल भारतीय फिल्मकार, निर्माता-निर्देशक और अभिनेता एल. वी. प्रसाद का निधन हुआ।

1995 भारत और अंतर्राष्ट्रीय मानव सेवा समिति रेड क्रॉस के मध्य एक समझौता हुआ जिसके तहत रेड क्रॉस को भारत में हिरासत में लिए गए संदिग्ध आतंकवादियों और अन्य प्रकार के आरोपियों के साथ बातचीत की सुविधा मिली। मानवाधिकारवादियों, मानवतावादियों द्वारा इस कार्रवाई की दुनिया भर में प्रशंसा हुई।

2000 प्रमुख प्रखर हिंदी कवि केदारनाथ अग्रवाल (जन्म 1 अप्रैल 1911) का निधन हुआ। इसी दिन 2002 में ईरान में भीषण भूकम्प में 500 से अधिक लोगों की मौत हुई।

2005 संयुक्त राष्ट्र की संस्था यूनेस्को ने इराक को विश्व धरोहर सूची में शामिल किया।

2006 अमेरिका ने मिसाइल रक्षा प्रणाली का सफल परीक्षण किया।

2007 भारतीय मूल की विख्यात अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स अपनी टीम के साथ अंतरिक्ष से धरती पर वापस लौटीं।

2008 सैय्यद फकीर हुसैन बालश्रम की केंद्रीय सलाहकार बोर्ड के उपाध्यक्ष नियुक्त किये गये। 2008 मेें इसी दिन ईंधन उत्पादक एवं निर्यातक देशों के संगठन ओपेक ने तेल की कीमत बढ़ाकर 137 डॉलर प्रति बैरल किया।

2009 फोर्ट टोटेन स्टेशन के पास दक्षिण की ओर जा रही वाशिंगटन डी.सी. मेट्रो ट्रेन स्टेशन में प्रवेश करने के लिए प्रतीक्षारत एक अन्य ट्रेन से टकरा गई। इस दुर्घटना में आठ यात्री और ट्रेन ऑपरेटर सहित 9 लोग मारे गए और 80 अन्य घायल हुए। इसी दिन डिजिटल फोटोग्राफी के उभार से घटती बिक्री का हवाला देते हुए कैमरा और फोटोग्राफी उपकरण बनाने वाली ईस्टमैन कोडक कंपनी ने घोषणा की कि वह कोडाक्रोम रिवर्सल फिल्म की बिक्री को रद्द कर देगी, जो फोटोग्राफी आइकन के रूप में अपने 74 साल के सफर का समापन है। इसी दिन 21वीं सदी का सबसे लंबा सूर्यग्रहण भारत में दिखाई दिया। इसी दिन वाशिंगटन डीसी में दो मेट्रो ट्रेनें टकराईं, नौ लोगों की मौत हो गई और 80 अन्य घायल हो गए।

2012 पराग्वे के राष्ट्रपति फर्नांडो लुगो पर महाभियोग चलाकर पद से हटाया गया और फेडेरिको फ्रांको नये राष्ट्रपति बनाए गये। 2012 में इसी दिन तुर्की वायु सेना के मैकडॉनेल डगलस एफ-4 फैंटम द्वितीय लड़ाकू विमान को सीरियाई सशस्त्र बलों ने मार गिराया, जिससे विमान के दोनों पायलट मारे गए और तुर्की और सीरिया के बीच पहले से ही तनावपूर्ण संबंध और भी खराब हो गए।

2013 कोपेनहेगन, डेनमार्क में प्रसिद्ध डेनिश वास्तुकार, रियाद में विदेश मंत्रालय की इमारत और कोपेनहेगन ओपेरा हाउस के डिजायनर हेनिंग लार्सन का निधन हुआ।

2014 जाने माने भारतीय फिल्म निर्देशक और निर्माता राम नारायणन का निधन हुआ।

2015 आत्मघाती बम विस्फोट के बाद अफगान नेशनल असेंबली की इमारत पर बंदूकधारियों ने हमला किया। सभी छह बंदूकधारी मारे गए और 18 लोग घायल हो गए।

2016 भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान इसरो ने अंतरिक्ष में 20 उपग्रह एक साथ लॉन्च कर कीर्तिमान बनाया।

2017 आओबदाई, मेगुरो, टोक्यो, जापान में लोकप्रिय जापानी स्वतंत्र समाचार वाचिका, कार्यक्रम प्रस्तोता और अभिनेत्री माओ कोबायाशी का महज 34 वर्ष की आयु में निधन हुआ।

2017 रेनफॉरेस्ट पार्टनरशिप संस्था द्वारा विश्व वर्षावन दिवस का आयोजन किया गया। वन जैव विविधता और पर्यावरण के लिए अनिवार्य रूप से महत्व हैं लेकिन भारत सहित दुनिया भर में वनों की कटाई और सर्वत्र पेड़ों की कटाई, नदियों, नालियों, तालाबों आदि की समाप्ति हुई है। कार्बन डाइआॅक्साइड सोखने के प्राकृतिक संसाधनों का विनाश हुआ है। प्रकृति के संरक्षण के लिए सरकारों, कंपनियों, स्वयं सेवी संगठनों और व्यक्तियों को प्रोत्साहित करने और तमाम तरह के विमर्श, जागरूकता आदि के लिए यह दिवस दुनिया भर में मनाया जाता है।

2021 इंटरनेशनल बीइंग यू डे की शुरुआत 2021 में हुई जब एक्सेस कॉन्शियसनेस के लेखक और सह-निर्माता डॉ. डेन हीर ने इस दिन की शुरुआत की। उनकी 2011 की किताब, बीइंग यू, चेंजिंग द वर्ल्ड ने बहुत लोगों को प्रेरित किया। किताब की सफलता ने कार्यशालाओं और एक आंदोलन को जन्म दिया। दस साल बाद, इस खास दिन इंटरनेशनल बीइंग यू डे की स्थापना की गई। डॉ. हीर एक बार आत्म-निर्णय और अवसाद से जूझ रहे थे। उन्होंने आत्महत्या के बारे में सोचा लेकिन जीना चुना। इस फैसले ने दूसरों को उनके सच्चे स्व को अपनाने में मदद करने के उनके मिशन को बढ़ावा दिया। इंटरनेशनल बीइंग यू डे लोगों को उनकी विशिष्टता का जश्न मनाने के लिए प्रोत्साहित करता है। यह आत्म-स्वीकृति और प्रामाणिकता को बढ़ावा देता है। यह दिन सभी को सामाजिक अपेक्षाओं से मुक्त होने के लिए आमंत्रित करता है। यह व्यक्तियों को अपने सपनों को पूरा करने के लिए सशक्त बनाता है। भिन्नताओं का जश्न मनाना हमारी दुनिया को समृद्ध बनाता है। 

2022 पूर्वी अफगानिस्तान में आए भयंकर भूकंप 1,000 से अधिक लोगों की मौत और भारी तबाही हुई। इसी दिन कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सेना में अल्पकालिक भर्ती की नयी अग्निपथ योजना को देश एवं सेना के साथ मोदी सरकार का नया धोखा और सेना को कमजोर करने वाला कदम करार देते हुए दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीनों कृषि कानूनों की तरह इस योजना को वापस लेना पड़ेगा। उन्होंने उनसे ईडी की 5 दिनों की पूछताछ के दौरान एकजुटता प्रकट करने के लिए कांग्रेस के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को धन्यवाद भी दिया। इसी दिन केंद्रीय जांच ब्यूरो यानी सीबीआई ने बैंक धोखाधड़ी मामले में डीएचएफएल, पूर्व चेयरमैन कपिल वधावन और धीरज वधावन आदि पर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की अगुवाई में 17 बैंकों के समूह के साथ 34,615 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। यह एजेंसी की जांच दायरे में आई अब तक की सबसे बड़ी बैंक धोखा धड़ी है। सीबीआई के 50 से अधिक अधिकारियों की एक टीम ने आरोपियों के मुंबई में 12 ठिकानों की तलाशी ली।

2023 सैन डिएगो, कैलिफोर्निया में प्रसिद्ध अमेरिकी अर्थशास्त्री हैरी मैक्स मार्कोविट्ज का निधन हुआ। उन्हें 1989 में जॉन वॉन न्यूमैन थ्योरी पुरस्कार और 1990 में आर्थिक विज्ञान में नोबेल मेमोरियल पुरस्कार मिला था। मार्कोविट्ज कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, सैन डिएगो में रेडी स्कूल ऑफ मैनेजमेंट में वित्तीय मामलों के प्रोफेसर थे। वे आधुनिक पोर्टफोलियो सिद्धांत के लिए जाने गये जिसमें संभावित निवेश पोर्टफोलियो रिटर्न पर परिसंपत्ति जोखिम, रिटर्न, सहसंबंध और विविधीकरण के प्रभावों का अध्ययन प्रस्तुत किया गया है।

2024 गाजा शहर पर इजराइली हवाई हमलों में कम से कम 42 फिलिस्तीनियों की मौत हो गई। इन हमलों में अल-शाती कैंप और अल-तुफाह इलाके के घरों को निशाना बनाया गया। इजराइल-लेबनान सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच, दक्षिणी लेबनान में इजराइली रक्षा बलों के हमलों में कई लोग हताहत हुए, जिनमें हिज्बुल्लाह का एक लड़का भी शामिल है। घेराबंदी वाले शहर अल-फाशर में सूडानी सशस्त्र बलों और रैपिड सपोर्ट फोर्स के बीच झड़पें जारी रहीं, जिसमें कई आम नागरिक मारे गए और दर्जनों लोग घायल हो गए। शहर के कुतुम अस्पताल पर भी बमबारी की गई, जिससे मानवीय संकट और गंभीर हो गया है। रूस ने पूरे यूक्रेन में मिसाइल और ड्रोन हमलों की बौछार कर दी, जिससे महत्वपूर्ण ऊर्जा बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा और आम नागरिक घायल हो गए। यूक्रेनी बलों ने बताया कि उन्होंने ज्यादातर हमलों को हवा में ही मार गिराया।

2025 अमेरिका ने ईरान में फोर्डो, नतांज और इस्फहान में तीन कथित ईरानी परमाणु स्थलों पर हवाई हमले किए। अमेरिकी सीनेटर एलिजाबेथ वौरन ने ट्रंप प्रशासन द्वारा किये गए हमलों को असंवैधानिक बताया है। एलिजाबेथ वौरन ने ट्वीट कर लिखा, संयुक्त राज्य अमेरिका को ईरान के खिलाफ युद्ध नहीं छेड़ना चाहिए।  उन्होंने आगे लिखा कि डोनाल्ड ट्रप द्वारा ईरान पर बमबारी करना असंवैधानिक है। केवल कांग्रेस ही युद्ध की घोषणा कर सकती है, और सीनेट को एक और अंतहीन युद्ध को रोकने के लिए तुरंत मतदान करना चाहिए। यह एक भयावह युद्ध है। संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने ईरान पर अमेरिका की सैन्य कार्रवाई पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि सभी पक्षों को कूटनीतिक तरीके से शांति के लिए काम करना चाहिए। गुटेरेस ने ईरान के तीन परमाणु प्रतिष्ठानों पर अमेरिकी सेना के हमलों के बाद जारी एक बयान में आशंका जतायी कि इससे संघर्ष और बढ़ने का खतरा है। उन्होंने कहा, मैं आज ईरान के खिलाफ अमेरिका द्वारा बल प्रयोग से बहुत चिंतित हूँ। इस कार्रवाई से पहले ही संकटग्रस्त उस क्षेत्र में टकराव में और खतरनाक वृद्धि होगी तथा यह अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए एक सीधा खतरा है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने कहा कि इस संघर्ष के तेजी से नियंत्रण से बाहर होने का खतरा बढ़ रहा है। उन्होंने कहा संघर्ष बढ़ा तो नागरिकों, उस क्षेत्र और पूरी दुनिया के लिए विनाशकारी परिणाम हो सकते हैं। मैं सदस्य देशों से आह्वान करता हूँ कि वे तनाव कम करें और संयुक्त राष्ट्र चार्टर और अंतर्राष्ट्रीय कानून के अन्य नियमों के तहत अपने दायित्वों को निभाएँ। 2025 में 22 जून को मिलान, इटली में इटैलियन मूर्तिकार अर्नल्डो पोमोडोरो (जन्म 23 जून 1926) का निधन हुआ। उनकी सबसे खास रचनाएँ स्फीयर विदइन स्फीयर हैं, कांस्य (ब्रॉन्ज) के गोले हैं इनकी बाहरी सतह चिकनी होती है और अंदर का हिस्सा टूटा हुआ या कटा-फटा होता है। ये रचनाएँ कई सार्वजनिक जगहों पर रखी गई हैं, जैसे यूनाइटेड नेशंस हेडक्वार्टर, यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया (बर्कले), ट्रिनिटी कॉलेज डबलिन, वाशिंगटन डी.सी. में हिर्शहॉर्न म्यूजियम और स्कल्पचर गार्डन, इजराइल में तेल अवीव यूनिवर्सिटी और वेटिकन म्यूजियम में।

2026 अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस ने स्विट्जरलैंड के बर्गनस्टॉक में ईरानी अधिकारियों के साथ उच्च-स्तरीय अंतरिम शांति वार्ता की। तेहरान द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने और अमेरिका द्वारा फिर से हमले की धमकियों के कारण इस बातचीत पर असर पड़ा। सोमालिया में अशांति, सरकार विरोधी प्रदर्शनों से पहले मोगादिशु में सरकारी बलों और विपक्षी सोमाली फ्यूचर काउंसिल के बीच भारी झड़पें हुईं। डेमोक्रेटिक रिपब्लिक आफ कांगो में एलाइड डेमोक्रेटिक फोर्सेज के विद्रोहियों ने उत्तरी किवु प्रांत के बेनी इलाके के एक गांव में 16 नागरिकों की हत्या कर दी। अमेरिका-इटली तनाव, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकने के तरीकों पर मतभेद के कारण इतालवी प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी की आलोचना की। कतर में औद्योगिक दुर्घटना, कतर में एक गैस संयंत्र में हुए विस्फोट में 54 लोग घायल हो गए और 18 लोग लापता हो गए। दक्षिण सूडान में झड़पें, यूनिटी राज्य में मवेशियों को लूटने की घटना में 14 लोगों की मौत हो गई, जिनमें चार बच्चे भी शामिल थे। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने न्यूयॉर्क में मध्य पूर्व (सीरिया) और यूक्रेन के संबंध में ब्रीफिंग और बंद कमरे में विचार-विमर्श किया।

22 जून को क्रोएशिया एंटी फासिस्ट स्ट्रगल डे मनाता है। फासीवाद विरोधी संघर्ष दिवस 22 जून 1941 को यूगोस्लाविया में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान कम्युनिस्ट नेतृत्व वाली गुरिल्ला इकाई, फर्स्ट सिसाक पार्टिसन डिटैचमेंट के गठन और नाजी जर्मनी, फासीवादी इटली और उनके कठपुतली राज्य - क्रोएशिया के स्वतंत्र राज्य के खिलाफ यूगोस्लाव पार्टिसन के फासीवाद विरोधी क्रोएशियाई विंग के विद्रोह की स्मृति में होता है।

विंडरश डे यूनाइटेड किंगडम में 22 जून को मनाया जाता है। यह दिन 1948 में टिलबरी डॉक्स पर एमवी एम्पायर विंडरश जहाज के पहुंचने की याद में मनाया जाता है। विंडरश डे वार्षिक आयोजन विंडरश जेनरेशन के ऐतिहासिक योगदान और सांस्कृतिक विरासत का सम्मान करता है, ये वे कैरिबियाई प्रवासी थे जिन्होंने युद्ध के बाद ब्रिटेन के पुनर्निर्माण में मदद की थी, उनके साथ बहुत बुरा बर्ताव किया गया था, अमानवीय स्थितियों में रखा गया, प्रताड़नाएं, भयंकर शोषण और हत्याएं तक शामिल थीं। कैरिबियाई मजदूरों की मेहनत से ब्रिटेन फला-फूला, समृद्ध हुआ, बाद में कानून बने और प्रवासी मजदूरों को तमाम अधिकार मिले। उनके योगदान, शहादतों इत्यादि का सम्मान करने के लिए विंडरश डे का आयोजन सरकार के स्तर से होता है। ब्रिटेन को विकसित और समृद्ध करने में सैकड़ों भारतीय लोगों का भी श्रम लगा है।

हमें प्रकृति को एक बाघ के रूप में सोचना बेहतर होगा, न कि एक विनम्र और आज्ञाकारी ऑटोमेटन के रूप में जो कभी भी हमारे अस्तित्व को खतरे में नहीं डाल सकता है। -ब्रूनो लैटौर

(Disclaimer विशेष सूचना- हमने तथ्यों को यथासंभव जांचकर प्रस्तुत किया है। फिर भी किसी भूल के लिए हम क्षमाप्रार्थी होंगे। पाठक कृपया अपने स्तर पर भी तथ्यों को जांच-परख लें, साथ ही हमारा निवेदन है कि यदि आपको कोई त्रृटि दिखी तो कृपया हमें सूचित करें ताकि हम उसे सुधार सकें। आपकी प्रतिक्रियाएं, सुझाव, रचनाएं आमंत्रित हैं। धन्यवाद ! -संपादक - पीपुल्स फ्रैंड)

कृपया देखिए हमारा हिंदी समाचार पोर्टल एक्सप्लेनर24.कॉम https://explainer24.com अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !

प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।

#BrunoLatour #WorldHistoryofJune22 #LeeMinho #AmrishPuri #KedarnathAgarwal #WalterdelaMare #WorldRainforestDay #WalterdelaMare #InternationalBeingYouDay #ThalapathyVijay #Donaldtrump #War #Quotes #Thoughts #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #Peoplesfriend #Newspaper #APBharati #Journalism #Writing #Socialmedia #Viralphoto #Iran #Israel #War #Hormuz #IRGC #Donaltrump #explainer24.com #Newsportal #ICC #X #Lebanon #Pakistan #Ukraine #Russia #Sudan #Turkey #Iraq #Kuwait #UAE #EU #Bahrain #Oman #MiddleEastcrisis #Quad #CockroachJantaParty #FIFAWorldCups2026 #Qatar #IranUSDeal #June22

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ