Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

17 जून का विश्व इतिहास: भारत एवं विश्व में 1400 वर्षों में हुई महत्वपूर्ण घटनाओं, दिवसों और मशहूर हस्तियों की जन्म, निधन तारीखों की जानकारी World history of 17 june

मैंने अपनी जिंदगी में कई मुश्किलों का सामना किया है और उन्हें सुलझाया है। मुझे यह दिखाना पसंद है कि आप बहुत कुछ झेलने के बाद भी मजबूती से खड़े रह सकते हैं, काम करते रह सकते हैं और जिंदगी के प्रति पॉजिटिव सोच रख सकते हैं। -ग्लोरिया वेंडरबिल्ट




653 ईस्वी में 17 जून को पोप मार्टिन प्रथम को एकेश्वरवाद के विरोध के कारण गिरफ्तार कर कॉन्स्टेंटिनोपल ले जाया गया।

656 मदीना, हेजाज, रशीदुन खलीफा में रशीदुन खलीफा के तीसरे खलीफा उथमान इब्न अफ्फान का निधन हुआ। उथमान, इस्लामी पैगंबर मुहम्मद के दूसरे चचेरे भाई और दामाद थे। उथमान ने शुरुआती इस्लामी इतिहास में प्रमुख भूमिका निभाई थी। खलीफा के रूप में अपने शासनकाल के दौरान उन्हें कुरान के मानकीकृत संस्करण के आधिकारिक संकलन का आदेश देने के लिए जाना जाता है जिसे उथमान के कुरान के रूप में जाना जाता है और उसका आज भी उपयोग किया जा रहा है।

676 ईस्वी में 17 जून को रोम, बीजान्टिन साम्राज्य में रोम के बिशप पोप एडियोडेटस द्वितीय का निधन हुआ। एडियोडेटस द्वितीय नेे अपने पोपत्व का अधिकांश समय चर्चों में सुधार लाने और एकेश्वरवाद से लड़ने में लगाया।

801 ईस्वी में 17 जून को आकिन, जर्मनी में ड्रोगो आफ मेंट्ज़ (ड्रेक्स या ड्रोगोन) का जन्म हुआ। ड्रोगो आर्कबिशप बना। वह फ्रैन्किश सम्राट शारलेमेन की उपपत्नी रेजिना से उत्पन्न नाजायज पुत्र था।

900 ईस्वी में 17 जून को रिम्स के आर्कबिशप फुलक द वेनेरेबल का निधन हुआ। नौवीं शताब्दी के उत्तरार्ध में कैरोलिंगियन साम्राज्य के विघटन के बाद पश्चिम फ्रैंकिश साम्राज्य के राजनीतिक संघर्षों में वे एक प्रमुख व्यक्ति और चांसलर थे।

1025 ईस्वी में 17 जून को सेंट पीटर और सेंट पॉल कैथेड्रल बेसिलिका, पॉज्नान में पोलैंड के पहले राजा बोलेस्लॉ प्रथम द ब्रेव का निधन हुआ।

1128 इंग्लैंड के राजा हेनरी प्रथम की बेटी और घोषित उत्तराधिकारी, पूर्व महारानी मटिल्डा ने एंजू के काउंट जेफ्री प्लांटजेनेट से विवाह किया।

1209 जिंगसी मंदिर, हांग्जो, दक्षिणी सांग, चीन में दाओजी (ली शियुआन या जी गोंग) का निधन हुआ। कथित तौर पर बौद्ध अभ्यास के माध्यम से उनके पास अलौकिक शक्तियाँ थीं, जिसका उपयोग उन्होंने गरीबों की मदद करने और अन्याय के खिलाफ खड़े होने के लिए किया। दाओजी अपने जंगली और सनकी व्यवहार के लिए भी जाने जाते थे और शराब और मांस का सेवन करके बौद्ध मठवासी नियमों का पालन नहीं करते थे। अपनी मृत्यु के समय तक दाओजी चीन की संस्कृति में एक किंवदंती और चीन के लोक धर्म में एक देवता बन गए।

1242 पेरिस विवाद के बाद पेरिस में यहूदी धार्मिक पांडुलिपियों से भरी 24 गाड़ियाँ जला दी गईं।

1300 बिशप मैग्नस प्रथम ने तुर्कू शहर (दक्षिण-पश्चिम फिनलैंड की क्षेत्रीय राजधानी) में तुर्कू कैथेड्रल को पवित्र किया।

1397 डेनमार्क, स्वीडन और नार्वे ने मिलकर कल्मार संघ की स्थापना की।

1429 डोफिन को फ्रांस का राजा नियुक्त किया गया।

1549 यहूदियों को बेल्जियम के घेंट क्षेत्र से निष्कासित कर दिया गया।

1579 प्रसिद्ध ब्रिटिश खोजी, नाविक फ्रांसिस ड्रेक वर्तमान अमेरिका की जिस धरती पर समुद्री यात्री जहाज से उतरा उस जगह को उसने न्यू एल्बियन का नाम दिया। यह जगह बाद में कैलीफोर्निया कही गई। कैलीफोर्निया टैक्सास और अलास्का के बाद अमेरिका का तीसरा बड़ा राज्य है। इसकी राजधानी सैक्रामेंटो है और सैन डिएगो जैसे कई बड़े शहर इस राज्य में हैं। 

1609 नीदरलैंड, इंग्लैंड और फ्रांस ने 12 वर्षों के लिए एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए।

1631 मुमताज महल की प्रसव के दौरान मृत्यु हो गई। बेटी गौहर आरा का जन्म हुआ। पति मुगल सम्राट शाहजहाँ प्रथम ने उनका मकबरा ताजमहल बनवाया। गौहर आरा गंभीर, चिंतनशील राजकुमारी हुईं और पिता के राज-काज में महत्वपूर्ण भूमिका बखूबी निभाई।

1673 फ्रांसीसी खोजकर्ता जैक्स मार्कवेट और लुई जोलियट मिसिसिपी नदी पर पहुंचे और इसके मार्ग का विस्तृत विवरण देने वाले पहले यूरोपीय बने। मिसिसिप्पी नदी उत्तर अमेरिका के महाद्वीप की सबसे बड़ी नदी मंडल है। यह पूरे अमेरिका के क्षेत्र के भीतर बहती है। इस नदी का स्रोत मिनेसोटा राज्य की इटास्का झील में है जहाँ से यह घुमावों के साथ दक्षिण की ओर चलती है। 2320 मील का सफर तय करके यह मेक्सिको की खाड़ी में गिरती है। पर्यटन, कृषि, मतस्य और अर्थव्यवस्था में इसका महत्वपूर्ण स्थान है।

1674 छत्रपति शिवाजी की मां राजमाता जीजाबाई का निधन हुआ।

1712 इंग्लैंड, पुर्तगाल और फ्रांस ने युद्व विराम संधि पर हस्ताक्षर किये गये।

1719 केंसिंग्टन, लंदन में अंग्रेजी निबंधकार, कवि, नाटककार और राजनीतिज्ञ जोसेफ एडिसन (जन्म 1 मई 1672 मिलस्टन, यूनाइटेड किंगडम) का निधन हुआ। जोसेफ एडिसन लैंसलॉट एडिसन के सबसे बड़े बेटे थे। जोसेफ एडिसन का नाम उनके पुराने दोस्त रिचर्ड स्टील के साथ याद किया जाता है, जिनके साथ उन्होंने द स्पेक्टेटर पत्रिका की स्थापना की थी।

1734 फ्रांसीसी सैनिकों ने राइन में फिलिप्सबर्ग पर कब्जा किया।

1756 नवाब सिराजउद्दौला ने 50 हजार सैनिकों के साथ कलकत्ता पर आक्रमण किया।

1775 बंकर हिल के युद्ध में ब्रिटिश सेना ने अमेरिका की महाद्वीपीय सेना को हराया।

1799 फ्रांस के शासक नेपोलियन बोनापार्ट ने इटली को अपने साम्राज्य में शामिल किया।

1808 क्रिस्टियानसैंड, डेनमार्क-नॉर्वे में हेनरिक अर्नोल्ड थाउलो वेर्गलैंड का जन्म हुआ। हेनरिक अर्नोल्ड थाउलो वेर्गलैंड प्रसिद्ध नॉर्वेजियन लेखक, कवि, नाटककार, विवादवादी, इतिहासकार और भाषाविद हुए। वेर्गलैंड विशिष्ट नॉर्वेजियन साहित्यिक विरासत और आधुनिक नॉर्वेजियन संस्कृति के विकास में अग्रदूत कहे जाते हैं। वेर्गलैंड का जीवनकाल केवल 37 वर्ष रहा, इतने कम समय में भी वेर्गलैंड ने साहित्य, धर्मशास्त्र, इतिहास, समकालीन राजनीति, सामाजिक मुद्दे और विज्ञान बड़े और उल्लेखनीय काम किए। उनके विचार काफी विवादित रहे, वेर्गलैंड की साहित्यिक शैली की विध्वंसक के रूप में निंदा भी की गई।

1839 हवाई राज्य में, कामेहामेहा तृतीय ने सहिष्णुता का आदेश जारी किया, जिसके तहत रोमन कैथोलिकों को हवाई द्वीप में पूजा करने की स्वतंत्रता दी गई। परिणामस्वरूप हवाई कैथोलिक चर्च और कैथेड्रल ऑफ अवर लेडी ऑफ पीस की स्थापना की गई। हवाई किंगडम 1795 से 1893 तक एक द्वीपसमूह देश था, जिसमें सभी बसे हुए हवाई द्वीप शामिल थे। राजधानियाँ हिलो, कैलुआ-कोना, होनोलुलु काउंटी थी।

1856 अमेरिका के राजनीतिक दल रिपब्लिकन पार्टी ने अपना पहला राष्ट्रीय सम्मेलन फिलाडेल्फिया में आयोजित किया।

1858 झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का निधन हुआ।

1862 लंदन में ब्रिटिश अफसर और कुशल राजनीतिज्ञ, भारत के प्रथम वाइसराय लॉर्ड कैनिंग का निधन हुआ। 14 दिसंबर 1812 ब्रॉम्पटन, लंदन में जन्मे चार्ल्स जॉन कैनिंग (फर्स्ट अर्ल कैनिंग, विस्काउंट कैनिंग, क्लेमेंसी कैनिंग) प्रभावशाली ब्रिटिश राजनेता और 1857 के भारतीय विद्रोह (प्रथम स्वतंत्रता संग्राम) के दौरान भारत के गवर्नर-जनरल थे।

1867 काउंटी मोनाघन, आयरलैंड में प्रसिद्ध आयरिश शिक्षक, प्रकाशक, मानवतावादी और ग्रेग शॉर्टहैंड लेखन प्रणाली के आविष्कारक जॉन रॉबर्ट ग्रेग का जन्म हुआ।

1871 जैक्सनविले, फ्लोरिडा में जेम्स वेल्डन जॉनसन का जन्म हुआ। जेम्स वेल्डन जॉनसन प्रसिद्ध अमेरिकी लेखक, नेशनल एसोसिएशन फॉर द एडवांसमेंट ऑफ कलर्ड पीपल के नेता नागरिक अधिकार कार्यकर्ता बने। उनकी शादी नागरिक अधिकार कार्यकर्ता ग्रेस नेल जॉनसन से हुई थी। 

1885 फ्रांस से स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी न्यूयॉर्क हार्बर पहुंची। स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी संयुक्त राज्य अमेरिका में न्यूयॉर्क शहर के करीब न्यूयॉर्क हार्बर में लिबर्टी द्वीप पर स्थापित एक विशाल नवशास्त्रीय मूर्तिकला है। फ्रांस के प्रसिद्ध एफिल टावर के निर्माता गुस्ताव एफिल द्वारा निर्मित और फ्रांसीसी मूर्तिकार, फ्रैडरिक अगस्टे बरथोल्डी द्वारा डिजाइन की गई तांबे की मूर्ति, 28 अक्टूबर 1886 को फ्रांस ने अमेरिका को समर्पित की। यह फ्रांस का संयुक्त राज्य अमेरिका को एक उपहार है। कभी फ्रांस भी अमेरिका के कुछ हिस्सों पर काबिज था।

1887 कैलाश नाथ काटजू का जन्म हुआ। काटजू विख्यात भारतीय राजनीतिज्ञ तथा मध्य प्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री बने।

1895 प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल गणेश आगरकर का निधन हुआ।

1898 लीउवर्डन, नीदरलैंड में एम. सी. एस्चर (मॉरिट्स कॉर्नेलिस एस्चर) का जन्म हुआ। एम. सी. एस्चर विख्यात डच ग्राफिक कलाकार बने। एम. सी. एस्चर ने वुडकट, लिथोग्राफ और मेजोटिंट बनाए, जिनमें से कई गणित से प्रेरित थे। व्यापक जनहित के बावजूद, अपने जीवन के अधिकांश समय में एस्चर को कला जगत में उपेक्षित किया गया, यहाँ तक कि उनके मूल नीदरलैंड में भी। बाद में मंत्रमुग्ध करने वाली कलाकृतियाँ बनाने के लिए ज्यामितीय पैटर्न के उपयोग के लिए बहुत उल्लेखनीय बन गए। उनके सम्मान में टेसेलेशन नामक बहुचर्चित किताब की लेखिका एमिली ग्रोसवेनर ने विश्व टेसेलेशन दिवस मनाने  की शुरुआत की। 17 जून को मनाया जाने वाला विश्व टेसेलेशन दिवस हमारे आस-पास की दुनिया को बनाने वाले जटिल पैटर्न के लिए अन्वेषण, रचनात्मकता और प्रशंसा को प्रोत्साहित करता है। 1898 में इसी दिन अमेरिका में नेवी हॉस्पिटल कॉर्प की स्थापना की गई।

1903 ज्योति प्रसाद अग्रवाल का जन्म हुआ। ज्योति प्रसाद अग्रवाल असम के प्रसिद्ध साहित्यकार, स्वतंत्रता सेनानी तथा फिल्म निर्माता बने।

1917 महात्मा गांधी ने साबरमती आश्रम के हृदय कुंज में अपना निवास बनाया। 1917 इसी दिन ब्रिटिश सम्राट जॉर्ज पंचम ने परिवार का उपनाम बदलकर विंडसर कर दिया। इससे पहले यह शाही परिवार जर्मनी शाही घराने साक्से कोबुर्ग एंड गोथा के नाम से जाना जाता था।

1928 प्रसिद्ध स्वतंत्रतता संग्राम सेनानी एवं साहित्यकार गोपबंधु दास का निधन हुआ।

1929 सोवियत संघ ने चीन के साथ कूटनीतिक संबंध समाप्त किए।

1930 प्रसिद्ध हिंदी एवं बांग्ला फिल्म अभिनेता अनूप कुमार का जन्म कलकत्ता में हुआ। यह प्रसिद्ध गायक और अभिनेता किशोर कुमार के भाई थे।

1938 जापान ने चीन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1942 उत्तराखंड के राजनीतिज्ञ, मुख्यमंत्री रहे भगत सिंह कोश्यारी का जन्म हुआ। कोश्यारी भाजपा ने महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया। उनके फैसले काफी विवादित और किरकिरी कराने वाले रहे।

1944 बंगाल केमिकल्स एंड फार्मास्युटिकल्स के संस्थापक बंगाली रसायनशास्त्री आचार्य प्रफुल्ल चंद्र रे का 82 वर्ष की आयु में निधन हुआ। इसी दिन आइसलैंड ने डेनमार्क से स्वतंत्रता की घोषणा की और एक गणतंत्र बन गया। राजशाही समाप्त होने से आइसलैंड के संविधान में बदलाव आया। आइसलैंड के लोगों ने पूर्ण स्वतंत्रता के लिए लंबे संघर्ष के अंत का जश्न मनाया और अपने शुरुआती स्वतंत्रता आंदोलन और आइसलैंड के पहले राष्ट्रपति बने श्वेना ब्योर्नसन को धन्यवाद ज्ञापित किया। इसी दिन जर्मनी ने द्वितीय विश्व युद्ध में समर्पण किया।

1945 प्रसिद्ध कांग्रेस नेता और लोक सभा महासचिव रहे पी.डी.टी. आचार्य का जन्म हुआ।

1950 मिस्त्र, लेबनान, सीरिया और सऊदी अरब ने सुरक्षा संधि पर हस्ताक्षर किए।

1958 उत्तराखंड के चीफ जस्टिस और सुप्रीम कोर्ट में जज रहे केएम जोसफ का जन्म केरल के अथिरामपुजा में हुआ। उत्तराखंड के मुख्य न्यायाधीश रहते हुए जस्टिस जोसफ ने मोदी सरकार द्वारा राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी की मंजूरी से उत्तराखंड की कांग्रेस की हरीश रावत सरकार को गिराए जाने पर सरकार को बहाल करते हुए कहा था कि,राष्ट्रपति राजा नहीं होता। और फ्लोर टेस्ट का आदेश दिया था। बाद में सुप्रीम कोर्ट के लिए जस्टिस जोसफ का चयन होने पर मोदी सरकार ने इनकी नियुक्ति में रोड़े अटकाए थे। 1958 में इसी दिन वैंकूवर और नॉर्थ वैंकूवर (कनाडा) को जोड़ने के लिए बनाया जा रहा आयरनवर्कर्स मेमोरियल सेकंड नैरोज क्रॉसिंग बुरार्ड इनलेट (ब्रिटिश कोलंबिया, कनाडा के उत्तर-पश्चिमी लोअर मेनलैंड में कम गहराई वाला फ्योर्ड) में गिर गया, जिससे 18 आयरनवर्कर्स की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

1961 जर्मन इंजीनियर कर्ट टैंक द्वारा डिजाइन किए गए एचएफ-24 मारुत सुपरसोनिक लड़ाकू विमान ने अपनी पहली उड़ान भरी। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स एचएफ -24 मारुत 1960 के दशक का एक भारतीय लड़ाकू-बमवर्षक, भारत में पहला जेट विमान था।

1963 अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों में बाइबिल के आवश्यक पठन पर पाबंदी लगाई।

1965 प्रसिद्ध हिंदी फिल्म अभिनेता मोतीलाल का निधन हुआ।

1967 चीन, हाइड्रोजन बम से संपन्न दुनिया का चौथा देश बना।

1970 हिंदी सिनेमा के मशहूर निर्देशक और अभिनेता निशिकांत कामत का जन्म हुआ। इसी दिन शिकागो में पहली बार किडनी प्रत्यारोपण किया गया।

1972 वाटरगेट स्कैंडल हुआ, डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी के दफ्तरों में सेंधमारी करने के आरोप में व्हाइट हाउस के पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। यह घटना राष्ट्रपति रिचर्ड एम. निक्सन प्रशासन द्वारा लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर करने के एक बड़े अभियान के तहत राजनीतिक विपक्ष की गैर-कानूनी तरीके से जासूसी (वायरटैपिंग) करने की कोशिश थी।

1973 विश्व प्रसिद्ध भारतीय टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस का जन्म हुआ।

1974 ब्रिटेन की संसद में एक बम धमाके में 11 लोग घायल हुए। इसी दिन लंदन टॉवर में हुए बम धमाके से 41 लोग घायल हो गए।

1976 जानी मानी गायिका, गीत लेखिका, संगीतज्ञ सोना मोहापात्रा का जन्म कटक, उड़ीसा में हुआ।

1980 अमेरिका की विश्व प्रतिष्ठित महिला टेनिस खिलाड़ी वीनस विलियम्स का जन्म हुआ।

1981 लिसा हेडन के नाम से मशहूर, बोल्ड, खूबसूरत भारतीय बाॅलीवुड फिल्म अभिनेत्री और माॅडल एलिजाबेथ मैरी हेडन का जन्म चेन्नई में हुआ। इसी दिन मिस्र की राजधानी काहिरा में मुस्लिमों और इसाईयों के बीच संघर्ष में 14 लोग मारे गये।

1985 लोकप्रिय दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेत्री सिंधु मेनन का जन्म बंगलौर, कर्नाटक में हुआ।

1987 डस्की सीसाइड स्पैरो प्रजाति के आखिरी पक्षी की मौत के साथ ही यह प्रजाति हमेशा के लिए विलुप्त हो गई।

1989 बर्लिन शोनफेल्ड एयरपोर्ट से उड़ान भरने की कोशिश रोकने के दौरान इंटरफ्लुग फ्लाइट 102 दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 21 लोगों की मौत हो गई।

1991 दक्षिण अफ्रीकी संसद ने पॉपुलेशन रजिस्ट्रेशन एक्ट (जनसंख्या पंजीकरण अधिनियम) रद्द किया, जिसके तहत सभी दक्षिण अफ्रीकी नागरिकों का जन्म के समय ही नस्ल के आधार पर वर्गीकरण करना जरूरी था।

1992 हथियारों में कटौती को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज बुश और रूसी राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन के बीच संयुक्त सहमति समझौते पर हस्ताक्षर किए गए (इसे बाद में स्टार्ट सेकेंड के रूप में औपचारिक रूप दिया गया)।

1994 टीवी पर दिखाए गए हाईवे पर धीमी गति से हुई पीछा करने की घटना के बाद ओ. जे. सिम्पसन (अमेरिकी फुटबॉल खिलाड़ी, अभिनेता और मीडिया पर्सनैलिटी) को उनकी पूर्व पत्नी निकोल ब्राउन सिम्पसन और उनके दोस्त रोनाल्ड गोल्डमैन की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया। 1994 में इसी दिन शिकागो में फीफा विश्वकप फुटबाल की शुरुआत हुई। इसी दिन 1994 में उत्तरी कोरिया ने अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी को अपने देश में बने रहने देने को सहमति दी।

1995 सूखा व मरूस्थलीकरण नियंत्रण दिवस या वर्ल्ड डे टू कॉम्बैट डेजर्टिफिकेशन ड्राॅट संयुक्त राष्ट्र के नेतृत्व में पूरी दुनिया में मनाया गया। इसका उद्देश्य मरुस्थलीकरण और सूखे से उत्पन्न परिस्थितियों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। मरुस्थलीकरण को रोकने और सूखे से उबरने के तरीकों पर प्रकाश डालना है। इस दिन की घोषणा संयुक्त राष्ट्र महासभा के प्रस्ताव ए/आरईएस/49/115 द्वारा 30 जनवरी, 1995 को की गई थी। उसके बाद संयुक्त राष्ट्र कन्वेंशन टू कॉम्बैट डेजर्टिफिकेशन का मसौदा तैयार किया गया था। सतत विकास के लिए 2030 एजेंडा घोषित करता है कि हम ग्रह को क्षरण से बचाने के लिए दृढ़ हैं जिसमें स्थायी खपत और उत्पादन के माध्यम से इसके प्राकृतिक संसाधनों का स्थायी प्रबंधन और जलवायु परिवर्तन पर तत्काल कार्रवाई करना शामिल है ताकि यह वर्तमान की जरूरतों का समर्थन कर सके और भावी पीढ़ियां, विशेष रूप 15 फीसदी भूमि पर संयुक्त राष्ट्र और हस्ताक्षरकर्ता देशों के भूमि क्षरण को रोकने और उलटने के संकल्प को पूरा कर सकें। मरुस्थलीकरण और सूखे की चुनौतियों का समाधान करने के लिए, संयुक्त राष्ट्र कन्वेंशन टू कॉम्बैट डेजर्टिफिकेशन यूएनसीसीडी की स्थापना 1994 में की गई थी। यह एकमात्र कानूनी रूप से बाध्यकारी अंतर्राष्ट्रीय समझौता है जो पर्यावरण और विकास को स्थायी भूमि प्रबंधन से जोड़ता है। 

1999 विश्व कप सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच टाई रहा। ग्रुप चरण में रन रेट बेहतर होने के कारण ऑस्ट्रेलिया फाइनल में पहुंचा। 1999 में इसी दिन जेकब जुमा दक्षिण अफ्रीका के उपराष्ट्रपति नियुक्त किये गये। 

2002 पाकिस्तान के प्रमुख नगर कराची में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास फिर से खोला गया।

2003 फ्रांस में 165 कथित तौर पर ईरानी आतंकवादी गिरफ्तार किए गये।

2004 मंगल पर पृथ्वी की चट्टानों से मिलते-जुलते पत्थर मिले। इसी दिन इराक की राजधानी बगदाद में सेना की भर्ती केन्द्र पर विस्फोट में 42 मरे तथा 127 घायल।

2008 भारत में विकसित हल्के लड़ाकू विमान तेजस का बंगलौर में सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया। इसी दिन रूस ने 2012 तक अपने विनाशकारी रासायनिक हथियारों का जखीरा नष्ट करने की घोषणा की। इसी दिन कनाडा सरकार ने श्रीलंका में अपने अधिकारों के लिए सशस्त्र संघर्ष कर रहे तमिल वर्ल्ड मूवमेंट संगठन को आतंकवादी समूहों की सूची में डाला।

2012 भारतीय टेनिस खिलाड़ी सायना नेहवाल तीसरी बार इंडोनेशिया ओपन चैंपियन बनीं। 2012 में इसी दिन मिस्र के इतिहास में पहली बार राष्ट्रपति पद के लिए आम चुनाव हुए। इसी दिन 2012 में चीन का शनचो-9” अंतरिक्ष यान प्रक्षेपित किए जाने के बाद निश्चित कक्षा में पहुचने में सफल रहा। इसी दिन 2012 में तालिबान ने अपनी वेबसाइट वायस ऑफ जेहाद पर प्रकाशित आलेख में भारत की प्रशंसा करते हुए कहा है कि अफगानिस्तान की धरती का उसके खिलाफ इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

2015 अमेरिका के दक्षिण कैरोलिना के एक चर्च में एक बंदूकधारी ने ताबड़तोड़ गोलीबारी कर नौ लोगों की हत्या की।

2017 मध्य पुर्तगाल में जंगल की आग की एक श्रृंखला में कम से कम 64 लोग मारे गए और 204 अन्य घायल हो गए। और भारी प्राकृतिक संसाधनों का विनाश हुआ।

2019 भारत ने 28 अमेरिकी सामानों के आयात पर रिटालिएट्री टैरिफ लगाया। 2019 मैनहट्टन, न्यूयॉर्क में प्रसिद्ध अमेरिकी कलाकार, लेखिका, अभिनेत्री, फैशन डिजाइनर, वारिस और सोशलिट ग्लोरिया लॉरा वेंडरबिल्ट (जन्म 20 फरवरी 1924) का निधन हुआ। ग्लोरिया वेंडरबिल्ट 1934 में बच्चों की कस्टडी (देखभाल का अधिकार) से जुड़े एक हाई-प्रोफाइल मामले का केंद्र थीं। 1970 के दशक में वेंडरबिल्ट ने अपने नाम से फैशन, परफ्यूम और घरेलू सामानों की एक रेंज शुरू की। उनकी मां उनकी बाल्यावस्था में मर गईं, उनकी बुआ ने करोड़ों डालर की संपत्ति हथियाने का प्रयास किया लेकिन मुकदमा हार गईं। इस मुकदमे को मीडिया में बड़ी चर्चा मिली और ग्लोरिया लॉरा वेंडरबिल्ट को बेचारी अमीर लड़की कहा गया। ग्लोरिया वेंडरबिल्ट खास तौर पर डिजाइनर ब्लू जींस बनाने वाले शुरुआती लोगों में से एक माना जाता है। ग्लोरिया वेंडरबिल्ट सामाजिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका में रहीं। ग्लोरिया वेंडरबिल्ट का एक उद्धरण, हमें इस धरती पर एक-दूसरे को नजरअंदाज करने के लिए नहीं भेजा गया है। हमें यहाँ एक-दूसरे का साथ देने और मुश्किल समय में एक-दूसरे के काम आने के लिए भेजा गया है। इसी दिन 2019 मिस्र के प्रोफेसर और राजनीतिज्ञ, मिस्र की क्रांति के बाद मिस्र के पहले निर्वाचित राष्ट्रपति हुए मोहम्मद मुर्सी का निधन हुआ।

2021 जांबिया के प्रसिद्ध शिक्षक, राजनीतिज्ञ, जाम्बिया के पहले राष्ट्रपति केनेथ कौंडा का निधन हुआ।

2020 लद्दाख की गालवान घाटी में 45 वर्षों में पहली बार चीन-भारत सीमा पर चीन एवं भारतीय सैनिकों के मध्य खूनी झड़प हुई, जिसमें कम से कम 20 भारतीय सैनिक मारे गए। इसके अलावा चीन ने भारतीय सीमा पर स्थायी और अस्थाई निर्माण कर लिया। भारत में हंगामा मचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन का नाम लिए बिना साफ झूठ बोल दिया कि भारतीय क्षेत्र में कोई नहीं घुसा। जबकि चीन के अतिक्रमण के स्पष्ट प्रमाण मौजूद थे। इस पर कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने 2023 में सवाल पूछे लेकिन भारत सरकार ने कोई जवाब नहीं दिया। अभी भी लद्दाख की गालवान घाटी में 2020 से पूर्व की स्थिति वापस नहीं लौटी है।

2021 जूनटीन्थ नेशनल इंडीपेंडेस डे को राष्ट्रपति जो बिडेन ने कानून के लिए हस्ताक्षरित किया। यह 1983 में मार्टिन लूथर किंग जूनियर दिवस के बाद पहला संघीय अवकाश स्थापित किया गया।

2022 सेना में संविदा पर युवाओं की भर्ती की मोदी सरकार की योजना अग्निपथ का देश भर में विरोध हुआ। यह युवाओं के साथ छल तो है ही देश की सुरक्षा के साथ भी खिलवाड़ है। व्यापक विरोध से देश को आर्थिक और कई अन्य प्रकार से क्षति होती है। तेलंगाना राष्ट्र समिति टीआरएस ने शुक्रवार को केंद्र सरकार से अग्निपथ योजना की समीक्षा की मांग करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली राजग सरकार को इस योजना को लेकर देश भर में हो रहे विरोध की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। सत्तारूढ़ टीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष और मंत्री के टी रामाराव (केटीआर) ने एक बयान में कहा कि अग्निपथ योजना सशस्त्र बलों में शामिल होकर देश की सेवा करने के इच्छुक लाखों युवाओं की आकांक्षाओं को मार रही हैं। रामाराव ने कहा कि बिना किसी सलाह के भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार ने अग्निपथ योजना पर एकतरफा निर्णय लिया है।उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने पहले कठोर कृषि कानूनों के साथ किसानों के साथ खिलवाड़ किया था और अब अग्निपथ जैसी योजनाओं से सैनिकों को प्रभावित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि यह योजना राष्ट्रीय सुरक्षा और युवाओं के भविष्य को खतरे में डाल रही है जो कि देश के लिए खतरा है। देश के युवा केंद्र सरकार और उसकी नीतियों से खुश नहीं है। भाजपा सेना के निजीकरण का प्रयास कर रही है। यह उनकी अक्षमता हो दर्शाता है।

2023 शनिवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अंजनी कुमार को हैदराबाद विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर और मानवाधिकार कार्यकर्ता जी. हरगोपाल तथा 151 अन्य लोगों के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) वापस लेने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद डीजीपी ने मुलुगु के पुलिस अधीक्षक (एसपी) गौश आलम को यूएपीए के तहत हरगोपाल और अन्य के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को वापस लेने पर विचार करने के लिए कहा। तेलंगाना में पहली बार मुलुगु जिले की तदवई पुलिस ने 2022 में हरगोपाल सहित 152 लोगों के खिलाफ यूएपीए के तहत मामला दर्ज किया था।

2024 पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में सोमवार को सुबह एक मालगाड़ी की टक्कर लगने के कारण सियालदह जाने वाली कंचनजंगा एक्सप्रेस के पीछे के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। इससे कम से कम 15 यात्री मारे गए और 60 अन्य घायल हो गए।

2025 इस्राइल और अमेरिका द्वारा ईरान के खिलाफ व्यापक हमलों के बाद इजराइल और ईरान के बीच टकराव बहुत बढ़ गया और यह दुनिया भर की सुर्खियों में छा गया, क्योंकि इजराइल ने पूरे ईरान में बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए। राजधानी तेहरान और दूसरे शहरों में कई धमाके हुए, जिसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान में रह रहे अमेरिकी लोगों को वहां से निकलने की चेतावनी जारी की। मध्य पूर्व में तनाव और यूक्रेन युद्ध पर चर्चा करने के लिए दुनिया भर के नेता कनाडा में जी7 शिखर सम्मेलन के लिए इकट्ठा हुए। बातचीत का मुख्य केंद्र इजराइल-ईरान के बीच चल रहा तनाव था। फिलिस्तीनी इलाकों में तनाव बढ़ गया, गाजा में मानवीय सहायता का इंतजार कर रही भीड़ पर इजराइली टैंकों की गोलाबारी में कम से कम 59 फिलिस्तीनी मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। स्टेनली कप फाइनल में खेल की दुनिया में फ्लोरिडा पैंथर्स ने सनराइज, फ्लोरिडा में गेम 6 में एडमोंटन ऑयलर्स को 5-1 से हराकर लगातार दूसरी बार छभ्स् चैंपियनशिप जीती।

2026 अमेरिका के साथ संभावित शांति समझौते से पहले ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि किसी भी समझौते में दक्षिणी लेबनान से इजराइल की वापसी की शर्त होनी चाहिए। फ्रांस में जी7 शिखर सम्मेलनरू जी7 नेताओं ने एवियन में अपना शिखर सम्मेलन समाप्त किया और वैश्विक साझेदारी, ड्रग्स और प्रवासियों की तस्करी से निपटने और भू-राजनीतिक स्थिरता पर संयुक्त बयान आधिकारिक तौर पर अपनाए। कैलिफोर्निया में, एडवर्ड्स एयर फोर्स बेस पर बी-52 बॉम्बर के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद 8 क्रू सदस्यों की मौत की खबर है। इस बीच 6.3 तीव्रता के जोरदार भूकंप ने चीन के कुछ हिस्सों को हिला दिया। यूनाइटेड किंगडम ने युवाओं की डिजिटल भलाई की रक्षा के लिए 16 साल से कम उम्र के सभी बच्चों के लिए आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रतिबंध लागू किया। फिलीपींस में नेतृत्व परिवर्तन हुआ, फिलीपींस की सीनेट ने एक विशेष सत्र आयोजित किया जिसमें शेरविन गैचेलियन को नया सीनेट अध्यक्ष चुना गयाय नेतृत्व विवाद के बाद उन्होंने एलन पीटर कायेतानो की जगह ली। संयुक्त राष्ट्र ने मरुस्थलीकरण और सूखे से निपटने के लिए विश्व दिवस मनाया, जिसमें वैश्विक लचीलेपन और भूमि को टिकाऊ तरीके से बहाल करने के प्रयासों को बढ़ावा दिया गया।

हर किसी के जीवन में सीमित संख्या में अनुभव होते हैं जो स्मृति पर लिखे नहीं जाते, बल्कि डाई से वहाँ अंकित होते हैं, और उसके बाद के लंबे वर्षों में उन्हें विस्तार से याद किया जा सकता है, और उनसे उत्पन्न हर भावना को नए सिरे से जिया जा सकता है, ये जीवन की त्रासदियाँ हैं। -जेम्स वेल्डन जॉनसन

(Disclaimer विशेष सूचना- हमने तथ्यों को यथासंभव जांचकर प्रस्तुत किया है। फिर भी किसी भूल के लिए हम क्षमाप्रार्थी होंगे। पाठक कृपया अपने स्तर पर भी तथ्यों को जांच-परख लें, साथ ही हमारा निवेदन है कि यदि आपको कोई त्रृटि दिखी तो कृपया हमें सूचित करें ताकि हम उसे सुधार सकें। आपकी प्रतिक्रियाएं, सुझाव, रचनाएं आमंत्रित हैं। धन्यवाद ! -संपादक - पीपुल्स फ्रैंड)

कृपया देखिए हमारा हिंदी समाचार पोर्टल एक्सप्लेनर24.कॉम https://explainer24.com अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !

प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।

#JamesWeldonJohnson #WorldDaytoCombatDesertificationandDrought #PrafullaChandraRay #LordCanning #StatueofLiberty #GloriaVanderbilt #Worldhistoryof17june #MCEscher #Softdrink #IMF #Iran #Israel #Donaldtrump #War #Quotes #Thoughts #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #Peoplesfriend #Newspaper #APBharati #Journalism #Writing #Socialmedia #Viralphoto #Iran #Israel #War #Hormuz #IRGC #Donaltrump #explainer24.com #Newsportal #ICC #X #Lebanon #Pakistan #Ukraine #Russia #Sudan #Turkey #Iraq #Kuwait #UAE #EU #Bahrain #Oman #MiddleEastcrisis #Quad #CockroachJantaParty #FIFAWorldCups2026 #Qatar #G7summit 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ