जीवन का पहले से कोई अर्थ नहीं है, इसे अर्थ देना आप पर निर्भर है, और मूल्य कुछ और नहीं बल्कि वह अर्थ है जिसे आप चुनते हैं। -ज्यां पाल सार्त्र
217 ईसापूर्व 21 जून को दूसरे प्यूनिक युद्ध के दौरान, हैनिबल के नेतृत्व में कार्थेज की सेना ने लेक ट्रैसिमेन (इटली की चौथी सबसे बड़ी झील, इटली के अम्ब्रिया क्षेत्र में) की लड़ाई में गाइअस फ्लेमिनियस की कमान वाली रोमन सेना पर अचानक हमला किया और उसे हरा दिया।
532 ईस्वी में 21 जून को उत्तरी वेई के सम्राट जेमिन (सम्राट कियानफेई, व्यक्तिगत नाम युआन गोंग) का निधन हुआ।
533 माना जाता है कि 21 जून 533 को बेलिसारियस के नेतृत्व में एक बीजान्टिन अभियान सैन्य दल ने कॉन्स्टेंटिनोपल से ग्रीस और सिसिली के जरिये अफ्रीका में वैंडल पर हमला करने के लिए प्रस्थान किया।
868 ईस्वी में 21 जून (26 जुमादा अल-थानी 254 एएच) को समारा, अब्बासिद साम्राज्य में इस्लामी पैगंबर मुहम्मद के वंशज और ट्वेल्वर शिया में दसवें इमाम अली अल-हादी (जन्म 7 मार्च 828) का निधन हुआ। अली अल-हादी अपने पिता, मुहम्मद अल-जवाद के उत्तराधिकारी थे। 835 में मृत्यु के बाद अल-जवाद के अधिकांश अनुयायियों ने अली की इमामत को सहजता से स्वीकार कर लिया, जो उस वक्त बालक थे। कुरान में युवा जीसस की कहानी के साथ समानताएं खींचते हुए, ट्वेल्वर स्रोत अली को एक असाधारण जन्मजात ज्ञान का श्रेय देते हैं जिसने उन्हें अपनी छोटी उम्र के बावजूद इमामत के लिए योग्य बनाया।
906 ईस्वी में 21 जून को अबू जाफर अहमद इब्न मुहम्मद का जन्म हुआ। अबू जाफर अहमद इब्न मुहम्मद 923 से 963 में अपनी मृत्यु तक सिस्तान (दक्षिण-पूर्वी ईरान और वर्तमान दक्षिण-पश्चिमी अफगानिस्तान की सीमाओं तक फैला हुआ साम्राज्य - सिस्तान) के अमीर बने। अबू जाफर अहमद इब्न मुहम्मद सिस्तान पर सफरी शासन को बहाल करने वाले प्रभावशाली शासक और कला के महान संरक्षक के रूप में जाने जाते हैं।
1002 ईस्वी में 21 जून को एगिसहेम, एल्सेस, स्वाबिया की डची, पवित्र रोमन साम्राज्य में नो वॉन एगिसहेम-डैग्सबर्ग का जन्म हुआ। यह आगे चलकर पोप बने, पोप लियो 9वें, रोम के बिशप और पैपल राज्यों के शासक।
1307 कुलुग खान की मंगोलों के खगान और युआन के वुजोंग के पद पर ताजपोषी की गई।
1469 फ्लोरेंस, इटली में निकोलो मैकियावेली (निकोलो डि बर्नार्डो डे मैकियावेली) का निधन हुआ। निकोलो मैकियावेली इतालवी पुनर्जागरणकाल में राजशाही, तानाशाहों के आदर्श शिक्षक, फ्लोरेंटाइन राजनयिक, लेखक, दार्शनिक और इतिहासकार, अपने राजनीतिक ग्रंथ द प्रिंस के लिए प्रसिद्ध, जनता के दमन के समर्थक थे। निकोलो मैकियावेली ने साफ कहा, राजनीति का नैतिकता से कोई संबंध नहीं है।
1529 कॉग्नेक लीग के युद्ध में लैंड्रियानो की लड़ाई में स्पेन ने फ्रांसीसी सेना को उत्तरी इटली से बाहर खदेड़ दिया।
1565 विख्यात इतालवी दार्शनिक और खगोलशास्त्री सिपिओन चियारामोंटी का जन्म हुआ।
1576 मुगल सेना ने हल्दीघाटी की लड़ाई में महाराणा प्रताप यानी प्रताप सिंह प्रथम को परास्त किया, राणा की फौज ने हार देखते हुए राणा को पीछे भेज दिया जिससे राणा का जीवन बच सके।
1582 सेंगोकू काल जापानी डेम्यो में सबसे शक्तिशाली राजनैतिक और धार्मिक शासक ओडा नोबुनागा को उनके अपने जनरल अकेची मित्सुहिदे ने आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया।
1621 व्हाइट माउंटेन की लड़ाई के दौरान प्राग के ओल्ड टाउन स्क्वायर पर 27 चेक रईसों को मौत की सजा दी गई।
1734 गुलामी और अमानवीय यातनाओं के विरुद्ध संघर्षरत एक काले गुलाम मैरी-जोसेफ एंग्लिक को मॉन्ट्रियल (न्यू फ्रांस) कनाडा में आगजनी का दोषी करार देते हुए फांसी दे दी गई।
1749 कनाडा में हैलिफैक्स, नोवा स्कोटिया की स्थापना हुई। हैलिफैक्स, नोवा स्कोटिया का सबसे अधिक आबादी वाला नगर है। हैलिफैक्स अटलांटिक कनाडा का आर्थिक केंद्र है, जहाँ सरकारी दफ्तर, निजी कंपनियों के प्रतिष्ठान हैं। राष्ट्रीय रक्षा विभाग, डलहौजी विश्वविद्यालय, नोवा स्कोटिया स्वास्थ्य प्राधिकरण, सेंट मैरी विश्वविद्यालय, हैलिफैक्स शिपयार्ड, सरकार के विभिन्न स्तरीय कार्यालय और संस्थान, हैलिफैक्स बंदरगाह शामिल हैं। क्षेत्र में कृषि, मछली पकड़ना, खनन, वानिकी और प्राकृतिक गैस निष्कर्षण शामिल हैं। 1749 में हैलिफैक्स के दूसरे अर्ल के नाम पर हैलिफैक्स शहर की स्थापना के कारण औपनिवेशिक राजधानी को एनापोलिस रॉयल से स्थानांतरित किया गया। हैलिफैक्स की स्थापना से फादर ले लॉट्रे के युद्ध की शुरुआत हुई।
1756 जॉन जेड हाॅलवेल के नेतृत्व वाली अंग्रेज सैन्य टुकड़ी ने बंगाल के नबाव सिराजउद्दौला के समक्ष आत्मसमर्पण किया। उसी रात एक नृशंस घटना में 123 अंग्रेज कैदियों की मौत हो गई। एक दिन पहले ही नबाव सिराजउद्दौला के सैनिकों ने अंग्रेज सैनिकों को कलकत्ता के फोर्ट विलियम्स के तहखाने (जिसे ब्लैक होल आफ कलकत्ता कहा गया) में कैद कर लिया था।
1768 जॉन आर्चर मेडिकल में बैचलर डिग्री हासिल करने वाले पहले अमेरिकी बने।
1796 ब्रिटिश खोजी, घुमक्कड़, नाविक मुन्गो पार्क नाइजर नदी तक पहुंचने वाले पहले यूरोपीय बन गए।
1826 फ्लोरेंस, इटली में लॉर्ड डफरिन (फ्रेडरिक हैमिल्टन-टेम्पल-ब्लैकवुड, डफरिन और आवा के पहले मार्क्वेस) का जन्म हुआ। लॉर्ड डफरिन ब्रिटिश राजनेता, यात्री और विक्टोरियन समाज के जाने-माने सदस्य थे। उन्होंने कनाडा के गवर्नर-जनरल और भारत के वायसराय के तौर पर काम किया। लॉर्ड डफरिन, लॉर्ड रिपन (जॉर्ज फ्रेडरिक सैमुअल रॉबिन्सन) के बाद भारत का वायसराय बनकर आए थे।
1839, रियो डी जेनेरो, रियो डी जेनेरो राज्य, ब्राजील में जोआकिम मारिया मचाडो डे असिस का जन्म हुआ। जोआकिम मारिया मचाडो डे असिस प्रसिद्ध अग्रणी ब्राजीलियाई उपन्यासकार, कवि, नाटककार और लघु कथाकार और व्यापक रूप से ब्राजीलियाई साहित्य के सबसे महान लेखक के रूप में स्थापित हुए। जोआकिम मारिया मचाडो डे असिस का एक कथन, हम समय को मारते हैं, समय हमें दफना देता है।
1862 ज्ञानेंद्र मोहन टैगोर लंदन के लिंकंस इन से वकालत की डिग्री हासिल करने वाले प्रथम भारतीय बने।
1898 संयुक्त राज्य अमेरिका ने स्पेन को हराकर गुआम पर कब्जा किया।
1900 बॉक्सर विद्रोह के तहत महारानी डोवगर सिक्सी के आदेश से चीन ने औपचारिक रूप से अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस और जापान के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1905 सरकार और पूंजीवादियों के द्वारा जनता के शोषण, उत्पीड़न के खिलाफ लिखने वाले साहित्य का नोबेल पुरस्कार विजेता ज्यां-पाल सार्त्र का जन्म हुआ।
1911 जहाज आरएमएस ओलंपिक ने 5 दिनों, 16 घंटे और 42 मिनट की यात्रा के बाद न्यूयॉर्क पहुंचकर अपनी पहली ट्रांसअटलांटिक यात्रा पूरी की।
1912 प्रसिद्ध हिंदी साहित्यकार, नाटककार, कवि और कहानीकार विष्णु प्रभाकर का जन्म मीरानपुर, उत्तर प्रदेश में हुआ।
1924 प्रसिद्ध ब्रिटिश-कनाडाई जैज शहनाई वादक और व्यंग्य कार्टूनिस्ट वैली फॉक्स का जन्म हुआ।
1927 रेमन मैग्सेसे पुरस्कार प्राप्त जाने माने अंग्रेजी भारतीय पत्रकार बी.जी.वर्गीज का जन्म हुआ।
1932 बेहद बोल्ड, बहुप्रतिभासम्पन्न लोकप्रिय फिल्म अभिनेत्री, आग, महल, पतंगा, मिर्जा गालिब, दो कलियां जैसी तमाम लोकप्रिय फिल्मों में काम करने वाली निगार सुल्ताना का जन्म हैदराबाद में हुआ। यह कालजयी फिल्म मुगले आजम बनाने वाले फिल्मकार के आसिफ की पत्नी थीं। इसी दिन ब्रजभाषा के आधुनिक युग के श्रेष्ठ कवि कहे गये जगन्नाथदास रत्नाकर का निधन हुआ।
1933 भारत के प्रसिद्ध प्रखर, हिंदी लेखक, उपन्यासकार, नाटककार, आलोचक तथा व्यंग्यकार मुद्राराक्षस (सुभाष चंद्र) का जन्म लखनऊ में हुआ।
1940 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार का निधन हुआ। इनकी विचारधारा इटली के कुख्यात तानाशाह बेनीटो मुसोलिनी और कुख्यात जर्मन तानाशाह एडोल्फ हिटलर से प्रेरित थी। और उसी तरह का एजेंडा लेकर भारतीय जनता पार्टी आगे बढ़ती गई। आरएसएस के पूर्ववर्ती संगठन हिंदु महासभा के अध्यक्ष रहे बालकृष्ण शिवराम मुंजे ने 15 से 24 मार्च तक 1931 इटली की यात्रा की, जहां उन्होंने फासिस्ट पार्टी के मुखिया और प्रधानमंत्री बेनिटो मुसोलिनी से मुलाकात की। मुंजे ने बालिला, एकेडेमिया डेला फरनेसिना और अन्य सैन्य स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों समाज के सैन्यीकरण को देखा, समझा, फासिस्ट पार्टी की विचारधारा, तौर-तरीकों को जाना। आज नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में चल रहा फासीवाद पूरी दुनिया में देखा, समझा जा रहा है।
1944 बर्लिन पर भारी मात्रा में बमबारी की गई।
1947 कनाडा की संसद ने एकमत होकर शरणार्थियों को देश से बाहर करने का कानून पास किया। इसी दिन 1947 में शिरीन एबादी का जन्म हुआ। शिरीन एबादी प्रसिद्ध ईरानी वकील, न्यायाधीश और राजनीतिक-सामाजिक कार्यकत्री और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता बनीं।
1948 सी. राजगोपालाचारी भारत के अंतिम गर्वनर जनरल बने। इसी दिन इंग्लैंड के मैनचेस्टर में स्माल-स्केल एक्सपेरिमेंटल मशीन यानी प्रथम कंप्यूटर प्रोग्राम चलाया गया।
1949 राजस्थान उच्च न्यायालय की स्थापना हुई।
1953 दो बार पाकिस्तान की प्रधानमंत्री बनने वाली बेनजीर भुट्टो का जन्म हुआ था। इनके पिता जुल्फिकार अली भुट्टो को सैन्य तानाशाह जनरल जिया उल हक ने अप्रैल 1978 में फांसी दे दी थी।
1957 एलेन फेयरक्लो ने कनाडा की पहली महिला कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
1958 जानी मानी बाॅलीवुड चरित्र अभिनेत्री एवं थिएटर कलाकार रीमा लागू का जन्म हुआ। इनको ज्यादातर लोग मां की भूमिका के लिए याद करते हैं।
1963 कार्डिनल जियोवानी बैट्टिस्टा मोंटिनी पोप पॉल षष्ठम चुने गए।
1967 थाईलैंड की प्रथम महिला प्रधानमंत्री यिंगलक शिनावात्रा का जन्म हुआ।
1970 इंडोनेशिया के प्रथम राष्ट्रपति सुकर्णो का जन्म हुआ।
1971 जानी मानी खूबसूरत, बोल्ड भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन अभिनेत्री और निर्देशिका मृणाल कुलकर्णी का जन्म हुआ।
1975 वेस्टइंडीज की टीम ने पहला वर्ल्ड कप जीता।
1977 जानी मानी भारतीय नृत्यांगना और फिल्म अभिनेत्री और माॅडल मुक्ति मोहन का जन्म हुआ। इसी दिन मुस्तफा बुलेंट एसविट ने तुर्की में सरकार का गठन किया।
1982 चार दशक से अधिक समय से 21 जून को दुनिया भर में विश्व संगीत दिवस मनाया जा रहा है। इसकी शुरुआत फ्रांस से हुई जहां 1982 में पहली बार विश्व संगीत दिवस मनाया गया। फ्रांस के तब के सांस्कृतिक मंत्री जैक लैंग ने देश के लोगों की संगीत के प्रति दीवानगी को देखते हुए संगीत दिवस मनाने की घोषणा कर दी। इस दिन को फ्रांसीसी भाषा में फेटे ला म्यूजिक कहा गया। फ्रांस के 1982 के पहले संगीत दिवस को 32 से ज्यादा देशों का समर्थन मिला। फ्रांस ने इसे राजकीय जश्न की तरह मनाया। अगले वर्ष से भारत सहित इटली, यूनान, रूस, अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, पेरू, ब्राजील, इक्वाडोर, मैक्सिको, कनाडा, जापान, चीन, मलेशिया अन्य तमाम देश विश्व संगीत दिवस हर साल 21 जून को मनाने लगे। विश्व में सदा ही शांति बरकरार रखने के लिए ही फ्रांस में पहली बार 21 जून 1982 में प्रथम विश्व संगीत दिवस मनाया गया था, जिसका श्रेय तात्कालिक सांस्कृतिक मंत्री जैक लो को जाता है। इससे पूर्व अमेरिका के एक संगीतकार योएल कोहेन ने वर्ष 1976 में इस दिवस को मनाने की बात की थी। विश्व संगीत दिवस को मनाने का उद्देश्य अलग-अलग तरीके से लोगों को संगीत के प्रति जागरूक करना है ताकि लोगों का विश्वास संगीत से न उठे। इसको मनाने का उद्देश्य अलग-अलग तरीके सेम्यूजिक का प्रोपेगैंडा तैयार करने के अलावा एक्सपर्ट व नए कलाकारों को इक्क्ठा करके एक मंच पर लाना है। विश्व भर में, इस दिन संगीत और ललित कला को प्रोत्साहित करने वाले कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
1991 पी.वी.नरसिम्हाराव भारत के नौंवे प्रधानमंत्री बने। 1991 में इसी दिन सियोल, दक्षिण कोरिया में ली मिन-यंग (स्टेज नाम मिन) का जन्म हुआ। मिन लोकप्रिय, खूबसूरत, बोल्ड दक्षिण कोरियाई गायिका, टेलीविजन व्यक्तित्व, गीतकार, मनोरंजनकत्री और अभिनेत्री हैं। मिन दक्षिण कोरियाई लड़की समूह मिस ए की सदस्य रहीं।
1993 जानी मानी खूबसूरत, बोल्ड भारतीय फिल्म अभिनेत्री और माॅडल एंगेला क्रिस्लिंज्की का जन्म मुंबई में हुआ।
1998 तमिलनाडु के कुडनकुलम में परमाणु ऊर्जा केंद्र स्थापित करने के लिए भारत और रूस ने 2.5 अरब डॉलर के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1999 दुनिया के प्रमुख अर्थशास्त्रियों में से एक और भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर मनमोहन सिंह भारत के वित्तमंत्री बने। इसी दिन कोसोवो लिबरेशन आर्मी तथा कोसोवो शांति सैनिक बल के बीच विसैन्यीकरण समझौता हुआ।
2001 पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ ने आतंकवादी विरोधी कानून बहाल किया, अमेरिका मुशर्रफ के राष्ट्रपति बनने से नाराज हुआ। 2001 में इसी दिन अमेरिका के वर्जीनिया के अलेक्जेंड्रिया में एक संघीय ग्रैंड जूरी ने 1996 में सऊदी अरब के खोबार टावर्स पर हुए बम विस्फोट मामले में 13 सउदी और एक लेबनानी नागरिक को दोषी ठहराया, जिसमें 19 अमेरिकी सैनिक मारे गए थे।
2002 जमीरुद्दीन सरकार बांग्लादेश के राष्ट्रपति बने। इसी दिन 2002 में यूरोपीय संघ के 15 राष्ट्राध्यक्षों की सेविलिया (स्पेन) में बैठक आयोजित हुई।
2003 विश्व प्रसिद्ध ब्रिटिश लेखक जेके रोलिंग की पांचवी किताब हैरी पॉटर एंड द आॅर्डर आॅफ द फोनिक्स जारी हुई।
2004 चीन ने भारत और पाकिस्तान वार्ता का समर्थन किया।
2005 विश्व हाइड्रोग्राफी दिवस मनाया गया। हाइड्रोग्राफी के काम और हाइड्रोग्राफी के महत्व को प्रचारित करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय हाइड्रोग्राफिक संगठन द्वारा एक वार्षिक उत्सव के रूप में इस दिन आयोजन किया गया। अंतर्राष्ट्रीय हाइड्रोग्राफिक ब्यूरो की स्थापना 1921 में तकनीकी मानकों, सुरक्षित नेविगेशन और समुद्री पर्यावरण के संरक्षण जैसे मामलों पर सरकारों के बीच परामर्श के लिए एक तंत्र प्रदान करने के उद्देश्य से की गई थी। हाइड्रोग्राफी वैज्ञानिक शब्द है। समुद्र, नदियाँ, तलाब, झीलें और तटीय क्षेत्रों की भौतिक विशेषता के माप इत्यादि से संबंधित। हाइड्रोग्राफी का प्रयोग पृथ्वी पर जल और जलभंडार की नाप-जोख में किया जाता है। जिस तरह से एक नक्शे के साथ जमीन का विवरण होता है। उसी प्रकार नाविक समुद्र के विशाल जल को नेविगेट करने के लिए हाइड्रोग्राफी का उपयोग करते हैं। जिससे समुद्र की गहराई और खनिज तत्वों का पता लगाया जा सके। विश्व हाइड्रोग्राफी दिवस की शुरुआत चार्ट और मानचित्रों के निर्माण से हुई है ताकि व्यक्तिगत नाविकों को नये जल को नेविगेट करने में मदद मिल सके। 1921 में सुरक्षित नेविगेशन, तकनीकी मानकों और पर्यावरण सुरक्षा को देखते हुए अंतर्राष्ट्रीय हाइड्रोग्राफिक ब्यूरो की स्थापना की गई थी। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2005 में हर वर्ष 21 जून को वर्ल्ड हाइड्रोग्राफिक डे मनाने का प्रस्ताव स्वीकार किया। समुद्र, नदियों इत्यादि का हमारे जीवन में बड़ा महत्व है। इनसे संबद्ध कार्मिकों, सर्वेक्षण करने वालों इत्यादि के योगदान को भी सराहने के लिए विश्व हाइड्रोग्राफी दिवस समर्पित है। 2006 में अंतर्राष्ट्रीय हाइड्रोग्राफिक ब्यूरो का नाम बदलकर अंतर्राष्ट्रीय हाइड्रोग्राफिक संगठन कर दिया गया। इसी दिन डोनाल्ड त्यांग हांगकांग के नये प्रशासक बने।
2006 प्लूटो के नए खोजे गए चंद्रमाओं को आधिकारिक तौर पर निक्स और हाइड्रा नाम दिया गया था। बौने ग्रह प्लूटो में पांच ज्ञात चंद्रमा हैं। प्लूटो से दूरी के क्रम में इन्हें चारोन, स्टाइलक्स, निक्स, केर्बरोस और हाइड्रा कहा जाता है।
2008 फिलिपींस में विनाशकारी तूफान फेंगसेन की चपेट में आने से सैकड़ों लोगों की मृत्यु हुई
2009 भारत की बैडमिंटन स्टार खिलाड़ी सायना नेहवाल ने सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब जीता। ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय महिला हैं।
2011 ब्लूमिंगटन, इंडियाना, अमेरिका में लिल बब का जन्म हुआ। लिल अमेरिकी सेलिब्रिटी बिल्ली अपनी खास शारीरिक बनावट के लिए जानी गई। सोशल न्यूज वेबसाइट रेडिट पर दिखाए जाने के बाद नवंबर 2011 में उसकी तस्वीरें पहले टम्बलर पर पोस्ट की गईं। फेसबुक पर लिल को तीन मिलियन से अधिक लाइक मिले। लिल बब ने डॉक्यूमेंट्री लिल बब एंड फ्रेंड्ज में अभिनय किया जिसका प्रीमियर 18 अप्रैल, 2013 को ट्रिबेका फिल्म फेस्टिवल में हुआ और इसने ट्रिबेका ऑनलाइन फेस्टिवल बेस्ट फीचर फिल्म का पुरस्कार जीता।
2012 भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने 11 सीमेंट कंपनियों को व्यापार संघ बनाकर कीमत का निर्धारण करने का दोषी ठहराते हुए 6000 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया। इसी दिन 2012 में इंडोनेशिया के जावा द्वीप और क्रिसमस द्वीप के बीच हिंद महासागर में 200 से अधिक प्रवासियों को ले जा रही एक नाव पलट गई, जिसमें 17 लोगों की मौत हो गई और 70 अन्य लापता हो गए।
2013 पाकिस्तान के पेशावर में एक मस्जिद में बम विस्फोट में बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई।
2014 संयुक्त राष्ट्र में 193 सदस्यों द्वारा 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को मनाने के भारत के प्रस्ताव को 11 दिसम्बर को मंजूरी मिली।
2015 भारत द्वारा संयुक्त राष्ट्र को प्रस्तावित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस दुनियाभर में मनाया गया।
2020 उत्तराखंड के लोकप्रिय लोकगायक जीत सिंह नेगी का निधन हुआ। इसी दिन जाने माने भारतीय क्रिकेटर राजिंदर गोयल का निधन हुआ।
2023 ब्रिज ऑफ वियर, स्कॉटलैंड में स्कॉटिश वकील, राजनीतिज्ञ, स्कॉटिश नेशनल पार्टी में प्रमुख नेत्री विनी इविंग (विनिफ्रेड मार्गरेट इविंग, जन्म 10 जुलाई 1929) का निधन हुआ।
2024 फिलाडेल्फिया, पेंसिल्वेनिया में जाने माने अमेरिकी निबंधकार और साहित्यिक आलोचक फ्रेडरिक कैंपबेल क्रूज (जन्म 20 फरवरी, 1933) का निधन हुआ। कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, बर्कले में अंग्रेजी के प्रोफेसर, क्रूज कई पुस्तकों के लेखक थे, जिनमें द ट्रेजेडी ऑफ मैनर्स मोरल ड्रामा इन द लेटर नॉवेल्स ऑफ हेनरी जेम्स (1957), ई.एम. फॉस्टररू द पेरिल्स ऑफ ह्यूमैनिज्म (1962), और द सिन्स ऑफ द फादर्स हॉथोर्न्स साइकोलॉजिकल थीम्स (1966), नाथनियल हॉथोर्न के काम की चर्चा शामिल है। उन्हें द पूह पेरप्लेक्स (1963) से अधिक लोकप्रियता मिली। यह साहित्यिक आलोचना के विभिन्न स्कूलों की पैरोडी करने वाले व्यंग्य निबंधों की एक पुस्तक थी।
2025 ब्राजील के सांता कैटरिना के प्राय ग्रांडे में उड़ान के वक्त एक हॉट एयर बैलून में आग लग गई, इस गुब्बारे में सवार 21 लोगों में से 8 की मौत हो गई। इस्राइल ने ईरान पर और पटलवार में ईरान ने इस्राइल पर मिसाइल हमले किए। तेहरान में एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिवेट हो गए और तेल अवीव के पास धमाके हुए। हालात को शांत करने की कोशिश में जिनेवा में यूरोपीय राजनयिकों की बैठक हुई। रूस ने कीव और ओडेसा में ड्रोन हमले किए, जिनसे मेडिकल और रिहायशी इलाकों को नुकसान पहुंचा और कई लोग हताहत हुए। पनामा सरकार ने बोकास डेल टोरो प्रांत में इमरजेंसी घोषित कर दी और पेंशन कानूनों के खिलाफ सरकार-विरोधी हिंसक प्रदर्शनों के कारण कुछ संवैधानिक अधिकारों को सस्पेंड कर दिया। कोलंबिया के फार्क के बागी गुटों ने कैली और जमुंडी में कई बम धमाके और गोलीबारी की, जिसमें दो पुलिस अधिकारियों समेत सात लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए।
2026 समर और विंटर सॉल्स्टिस उत्तरी गोलार्ध में 21 जून साल का सबसे लंबा दिन होता है और आधिकारिक तौर पर गर्मियों की शुरुआत होती है, भूमध्य रेखा के दक्षिण में स्थित इलाकों में विंटर सॉल्स्टिस होता है और साल का सबसे छोटा दिन होता है। यूनाइटेड किंगडम और आयरलैंड द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित बड़े फुटबॉल टूर्नामेंट यूईएफए के ग्रुप स्टेज जारी हैं और यह पूरे महाद्वीप के खेल प्रेमियों के लिए आकर्षण का मुख्य केंद्र बना हुआ है। वर्ल्ड म्यूजिक डे, संगीतकारों और शौकिया संगीतकारों के सम्मान में दुनिया भर के शहरों में वैश्विक उत्सव और लाइव सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।
हर इंसान की कीमत उतनी ही होती है जितना प्यार दूसरे लोग उसे देते हैं, और इसी बात से यह आम कहावत बनी है कि खूबसूरती देखने वाले की नजर में होती है। -मचादो दे असिस
(Disclaimer विशेष सूचना- हमने तथ्यों को यथासंभव जांचकर प्रस्तुत किया है। फिर भी किसी भूल के लिए हम क्षमाप्रार्थी होंगे। पाठक कृपया अपने स्तर पर भी तथ्यों को जांच-परख लें, साथ ही हमारा निवेदन है कि यदि आपको कोई त्रृटि दिखी तो कृपया हमें सूचित करें ताकि हम उसे सुधार सकें। आपकी प्रतिक्रियाएं, सुझाव, रचनाएं आमंत्रित हैं। धन्यवाद ! -संपादक - पीपुल्स फ्रैंड)
कृपया देखिए हमारा हिंदी समाचार पोर्टल एक्सप्लेनर24.कॉम https://explainer24.com अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !
प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।
#JeanPaulSartre #MachadodeAssis #NiccolòMachiavelli #WorldHumanistDay #WorldMusicDay #WorldHydrographyDay #Hydrography #InternationalSurfingDay #AngelaKrislinzki #LeeMinyoung #VishnuPrabhakar #NigarSultana #KeshavBaliramHedgewar #BenazirBhutto #Halifax #LilBub #Donaldtrump #War #Quotes #Thoughts #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #Peoplesfriend #Newspaper #APBharati #Journalism #Writing #Socialmedia #Viralphoto #Iran #Israel #War #Hormuz #IRGC #Donaltrump #explainer24.com #Newsportal #ICC #X #Lebanon #Pakistan #Ukraine #Russia #Sudan #Turkey #Iraq #Kuwait #UAE #EU #Bahrain #Oman #MiddleEastcrisis #Quad #CockroachJantaParty #FIFAWorldCups2026 #Qatar #IranUSDeal #wintersolstices #June21









0 टिप्पणियाँ