किसी के बारे में आप यह जानकर कुछ नहीं सीखते कि वे लड़ाई कैसे जीतते हैं, बल्कि आप उनके बारे में सब कुछ तब सीखते हैं जब वे हारते हैं और फिर से वापसी करते हैं। अर्थ को समझो और शब्दों पर ध्यान मत दो। -बेन जॉनसन




173 ईस्वी में 11 जून को मोराविया में मार्कोमैनिक युद्ध में रोमन सेना को क्वाडी ने घेर लिया, जिन्होंने शांति संधि (171) को तोड़ दिया था।

573 स्पेन में बहुत में बहुत सम्मानित विसिगोथिक शासन के आइबेरियन संत, संत एमिलियन (जन्म 12 नवंबर 472 ला रियोजा, स्पेन) का निधन हुआ।

631 ईस्वी में 11 जून को चीन में तांग के सम्राट ताइजोंग ने सुई से तांग में संक्रमण के दौरान पकड़े गए चीनी कैदियों की रिहाई की मांग करने के लिए सोने और रेशम के साथ जुएयंटुओ में दूत भेजे।

786 ईस्वी में 11 जून को मक्का में हसनिद अलीद विद्रोह को फख्ख की लड़ाई में अब्बासियों ने कुचल दिया, इस कार्रवाई में अब्बासिद विरोधी विद्रोही नेता अल-हुसैन इब्न अली अल-आबिद की हत्या कर दी गई।

840 ईस्वी में 11 जून को हेइआन-क्यो (क्योतो) जापान में 53वें सम्राट रहे जुन्ना का निधन हुआ।

980 ईस्वी में 11 जून को व्लादिमीर द ग्रेट ने यूक्रेन से बाल्टिक सागर तक कीव क्षेत्र को मजबूत किया। व्लादिमीर द ग्रेट को संपूर्ण कीव रूस का शासक (कन्याज) घोषित किया गया।

1011 ईस्वी में 11 जून को लोम्बार्ड विद्रोह में बारी के यूनानी नागरिक मेलस के नेतृत्व में लोम्बार्ड विद्रोहियों के खिलाफ उठ खड़े हुए और शहर को इटली के कैटेपनेट के बीजान्टिन गवर्नर (कैटेपैन) बेसिल मेसार्डोनाइट्स को सौंप दिया।

1118 एंटिओक के राजकुमार सालेर्नो के रोजर ने सेल्जुक तुर्कों पर जीत हासिल कर अजाज पर कब्जा कर लिया।

1157 ब्रैंडेनबर्ग के अल्बर्ट प्रथम (द बियर, अल्ब्रेक्ट डेर बार) जर्मनी के ब्रैंडेनबर्ग के मार्ग्रेवेट के संस्थापक और पहले मार्ग्रेव बने।

1216 थेसालोनिकी में चौथे क्रूसेड (जिसमें बाइजेंटाइन साम्राज्य को जीता और लैटिन साम्राज्य की स्थापना) के नेताओं में से एक, कॉन्स्टेंटिनोपल के लैटिन सम्राट हेनरी (हेनरी ऑफ फ्लैंडर्स) का निधन हुआ।

1345 अपने अंगरक्षकों के बिना एक नई जेल का निरीक्षण करने के दौरान बीजेंटाइन राजा एलेक्सियोस अपूकोकोस को कैदियों ने मार डाला। तुर्की तब बीजेंटाइन था।

1456 वारविक कैसल, वारविकशायर, इंग्लैंड में ऐनी नेविल का जन्म हुआ। ऐनी नेविल 26 जून 1483 से 1485 में अपनी मृत्यु तक किंग रिचर्ड तृतीय की पत्नी के रूप में इंग्लैंड की रानी थीं। 

1509 इंग्लैंड के राजा हेनरी अष्टम ने कैथरीन ऑफ एरागॉन से विवाह किया।

1572 लंदन, इंग्लैंड में बेन जॉनसन का जन्म हुआ। बेन जॉनसन प्रसिद्ध अंग्रेजी अभिनेता, कवि और नाटककार बने। जॉनसन की कला ने अंग्रेजी कविता और स्टेज कॉमेडी पर गहरा और स्थायी प्रभाव डाला। उन्होंने कॉमेडी ऑफ ह्यूमर्स को लोकप्रिय बनाया। मुख्य रूप से अपने व्यंग्यात्मक नाटकों - एवरी मैन इन हिज ह्यूमर, वोल्पोन ऑर द फॉक्स,, द अल्केमिस्ट और बार्थोलोम्यू फेयर अपनी गीतात्मक और सूक्तिपूर्ण कविताओं के लिए बेन जॉनसन को चर्चा और सराहना मिली। उन्हें जेम्स प्रथम के शासनकाल में विलियम शेक्सपियर के बाद दूसरा सबसे महत्वपूर्ण अंग्रेजी नाटककार माना जाता है।

1559 16वीं सदी के स्पेनिश खोजकर्ता और विजेता डॉन ट्रिस्टन डी लूना वाई अरेलानो 1,500 लोगों के दल के साथ फ्लोरिडा के लिए रवाना हुए, खाड़ी तट (वेरा क्रूज, मैक्सिको) पर बस्ती स्थापित करने के लिए।

1594 फिलिप द्वितीय ने फिलीपींस में स्थानीय रईसों और सरदारों के अधिकारों को मान्यता दी, इससे प्रिंसिपिलिया (स्पेनिश फिलीपींस में मूल कुलीन शासक वर्ग) के शासन के स्थिरीकरण का मार्ग प्रशस्त हुआ।

1620 प्रभावशाली अंग्रेजी व्यापारी और राजनीतिज्ञ, लंदन के लॉर्ड मेयर जॉन मूर का जन्म हुआ।

1655 प्रतिष्ठित इतालवी चित्रकार एंटोनियो सिफ्रोंडी का जन्म हुआ।

1672 प्रसिद्ध इतालवी पुजारी और संगीतकार फ्रांसेस्को एंटोनियो बोनपोर्टी का जन्म हुआ।

1690 प्रसिद्ध इतालवी संगीतकार जियोवानी एंटोनियो गिया का जन्म हुआ।

1724 विख्यात जर्मन कंपोजर जोहान सेबेस्टियन बाख ने ट्रिनिटी के बाद पहले रविवार को अपना कैंटटा ओ इविग्किट, डु डोनरवॉर्ट (ओ अनंत काल, तुम वज्र के शब्द), बीडब्ल्यूवी 20 पेश किया।

1748 डेनमार्क ने विशिष्ट नॉर्डिक क्रॉस ध्वज अपनाया जिसे बाद में अन्य सभी स्कैंडिनेवियाई देशों ने अपनाया। नॉर्डिक क्रॉस ध्वज नॉर्डिक या स्कैंडिनेवियाई क्रॉस के डिजाइन वाला ध्वज है, जो आयताकार क्षेत्र में क्रॉस प्रतीक है, जिसमें क्रॉस का केंद्र फहराने की ओर स्थानांतरित होता है।

1770 ब्रिटिश सेना के कमांडर कैप्टन जेम्स कुक ने ऑस्ट्रेलिया की ग्रेट बैरियर रीफ की खोज की। जेम्स अपने जहाज से जा रहे थे और गलती से उनका जहाज ग्रेट बैरियर रीफ पर ही चढ़ गया था।

1776 ब्रिटेन से स्वतंत्रता का घोषणा पत्र तैयार करने के लिए अमेरिका में समिति बनी। दूसरी महाद्वीपीय कांग्रेस ने थॉमस जेफरसन, जॉन एडम्स, बेंजामिन फ्रैंकलिन, रोजर शेरमन और रॉबर्ट आर लिविंगस्टोंटो को स्वतंत्रता की घोषणा के लिए पांच सदस्यीय समिति हेतु चुना गया।

1815 विश्व विख्यात ब्रिटिश फोटोग्राफर जूलिया मार्गरेट कैमरन का जन्म कलकत्ता में हुआ।

1866 इलाहाबाद उच्च न्यायालय की स्थापना हुई जो पहले आगरा उच्च न्यायालय के नाम से जाना जाता था। पहले से स्थापित एक अदालत से आगरा से ही हाई कोर्ट स्तर का कार्य होता रहा। इलाहाबाद उच्च न्यायालय की स्थापना के बाद इस स्तर के मामले और न्यायालय प्रशासन इलाहाबाद स्थानांतरित किया गया। 

1880 अमेरिका की पहली महिला संसद सदस्य रैफिन का जन्म हुआ।

1882 एलेक्जेंड्रिया में विदेशी दबदबे के खिलाफ नेशनलिस्ट दंगे भड़क उठे। ब्रिटिश कॉन्सुल समेत 50 से ज्यादा यूरोपियन मारे गए।

1892 दुनिया के पहले फिल्म स्टूडियो में से एक, लाइमलाइट डिपार्टमेंट, ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में ऑफिशियली शुरू हुआ।

1895 इतिहास की पहली ऑटोमोबाइल रेस पेरिस-बोर्डो-पेरिस का आयोजन हुआ।

1897 पं. राम प्रसाद बिस्मिल का जन्म शाहजहाँपुर में हुआ। बिस्मिल प्रसिद्ध भारतीय क्रांतिकारी, कवि, सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता, हिंदुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन के सहसंस्थापक बने। बिहार के रहने वाले मशहूर शायर बिस्मिल अजीमाबादी के आजादी के संदर्भ में लिखे गए तराने सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है, देखना है जोर कितना बाजू-ए-कातिल में है, को पंडित राम प्रसाद बिस्मिल ने अपनी क्रांतिकारी गतिविधियों और शहादत के दौरान जोर-शोर से गायन और पहचान दी। जानकारी के अभाव में अनेक लोग सरफरोशी की तमन्ना गीत को राम प्रसाद बिस्मिल का ही समझ लेते हैं।

1898 चीन में सोशल, पॉलिटिकल और एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन में सुधार के लिए एक प्लान किया गया आंदोलन, द हंड्रेड डेज रिफॉर्म, गुआंगक्सू सम्राट ने शुरू किया, लेकिन महारानी डोवेजर सिक्सी ने 104 दिनों के बाद इसे रोक दिया। (इस फेल हुए सुधार की वजह से 1905 में इंपीरियल एग्जामिनेशन खत्म कर दिया गया।)

1909 प्रतिष्ठित भारतीय विधिवेत्ता, राजनीतिज्ञ और लोकसभा अध्यक्ष के.एस. हेगड़े का जन्म हुआ।

1911 प्रख्यात ब्रिटिश गिटार वादक ग्रेम रसेल का जन्म हुआ।

1921 महिलाओं को ब्राजील में चुनाव में मतदान करने का अधिकार दिया गया।

1924 सुप्रसिद्ध मराठी इतिहासकार कवि, नाटककार और जीवनी लेखक वासुदेव वामन शास्त्री खरे का निधन हुआ। इसी दिन लाहौर, पाकिस्तान की धरती पर अख्तर अब्दुर रहमान का जन्म हुआ। यह पाकिस्तान के प्रमुख सैन्य अधिकारी, जनरल और सरकारी जासूसी एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस यानी आईएसआई के महानिदेशक रहे। 

1925 वामपंथी राजनीतिज्ञ, विचारक, सामाजिक कार्यकर्ता और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के पोलित ब्यूरो सदस्य रहे एम. के. पांधे का जन्म हुआ।

1926 विख्यात ब्रिटिश चिड़ियाघर कार्यकर्ता, एस्पिनेल चिड़ियाघर के मालिक, जुआघरों के संचालक जॉन विक्टर एस्पीनेल का जन्म दिल्ली में हुआ।

1927 मिजो राष्ट्रवादी राजनेता, सामाजिक कार्यकर्ता, मिजो नेशनल फ्रंट के संस्थापक और मिजोरम के मुख्यमंत्री हुए लालडेंगा का जन्म लुंगलेई में हुआ।

1936 अमेरिकी आविष्कारक एडविन आर्मस्ट्रांग ने वाशिंगटन डीसी स्थित एफ.सी.सी. में इंजीनियरों के समक्ष एफ.एम. रेडियो प्रसारण का प्रदर्शन किया।

1941 सफर्न, न्यूयॉर्क में अमेरिकी चित्रकार, लेखक, नेता, जॉर्जिस्ट और समाज सुधारक डैनियल कार्टर बियर्ड (डैनियल कार्टर अंकल डैन बियर्ड) का निधन हुआ। 

1940 मित्र देशों के खिलाफ यूरोपीय देश इटली ने लड़ाई की घोषणा की।

1948 साउथवार्क, लंदन, इंग्लैंड में लिन्सी डे पॉल (जन्म नाम लिंडसे मोंकटन रुबिन) का जन्म हुआ। लिन्सी डे पॉल लोकप्रिय अंग्रेजी गायिका-गीतकार और निर्माता बनीं। शुरुआत में दूसरों के लिए हिट गाने लिखने के बाद, 1970 के दशक में यूके और यूरोप में उनकी अपनी चार्ट हिट रहीं, जिसकी शुरुआत यूके के शीर्ष 10 एकल शुगर मी से हुई, और लिन्सी डे पॉल स्वयं लिखे गीत के साथ नंबर एक पर पहुँचने वाली पहली ब्रिटिश महिला कलाकार बनीं। लिन्सी डे पॉल का आइवर नोवेलो पुरस्कार विजेता संगीतकार, रिकॉर्ड निर्माता, अभिनेत्री और टेलीविजन सेलिब्रिटी के रूप में सफल करियर रहा।

1948 गोपालगंज में लालू प्रसाद यादव का जन्म हुआ। लालू यादव समाजवादी राजनेता, बिहार के मुख्यमंत्री और केंद्र में रेल मंत्री रहे। पहले जनता दल और बाद में अपने राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख नेता रहे। 

1951 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रमुख नेता, केंद्रीय पर्यटन मंत्री रहे सुबोध कांत सहाय का जन्म लातेहार, बिहार में हुआ।

1952 ब्रिटिश इंजिनियर सर क्रिस्टोफर कोकरेल ने एक वैक्युम क्लीनर की मोटर व दो छोटे-छोटे बेलनाकार डिब्बों के साथ एक प्रयोग करते हुए पहली बार यह साबित किया कि हवाई कुशन से युक्त किसी वाहन से किसी इंजिन के जरिए हवा को तेजी से पीछें फेंका जाए तो इससे उपजा दबाव वाहन कों जल या थल में भी आगे दौड़ा सकता है। इसी सिद्धांत पर आगे चलकर ब्रिटिश विमान निर्माता सॉन्डर्स रोए ने पहला व्यवहारिक होवरक्राफ्ट बनाया जो इंसान को ले जाने में सक्षम था। इसे एसआर-एन वन नाम दिया गया। पहले इसे सैन्य उपयोग हेतु निर्मित किया गया किंतु आगे चलकर में इसका आम नागरिकों के लिए भी इस्तेमाल किया जाने लगा। सन 1969 से 1961 तक इस होवरक्राफ्टको इंग्लिश चैनल पार करने समेत कई तरह के परीक्षणों से गुजारा गया। इसमें एक इंजिन लगा था और यह दो आदमियों कों ले जाने में सक्षम था। पहला विशुद्ध पैसेंजर होवरक्राफ्ट विकर्स वीए - 3 था, जिसमें दो टर्बोप्रोप इंजन लगे थे और प्रोपेलर्स के सहारे चलता था।

1955 पहले मैग्निशियम जेट हवाई जहाज ने उड़ान भरी।

1962 फ्रैंक मॉरिस, जॉन एंगलिन और क्लेरेंस एंगलिन कथित तौर पर अल्काट्राज द्वीप पर जेल से भागने वाले पहले कैदी बने।

1963 बौद्ध भिक्षु थिच क्वांग डुक ने दक्षिण वियतनाम में धार्मिक स्वतंत्रता की कमी का विरोध करने के लिए व्यस्त साइगॉन चौराहे पर गैसोलीन से खुद को जला लिया। 1963 में इसी दिन अमेरिकी नागरिक अधिकार आंदोलन को रोकने के प्रयास में अलबामा के गवर्नर जॉर्ज वालेस ने अलबामा विश्वविद्यालय के फोस्टर ऑडिटोरियम के दरवाजे पर खड़े होकर दो अश्वेत छात्रों, विवियन मेलोन और जेम्स हूड को स्कूल में जाने से रोकने का प्रयास किया। आंदोलन को दबाने के लिए संघीय राष्ट्रीय गार्ड सैनिकों का प्रयोग किया गया। 

1963 जॉन एफ कैनेडी ने ओवल ऑफिस से अमेरिकियों को संबोधित करते हुए 1964 के नागरिक अधिकार अधिनियम का प्रस्ताव रखा, जो सार्वजनिक सुविधाओं तक समान पहुंच की गारंटी देकर, शिक्षा में अलगाव को समाप्त करके और मतदान के अधिकारों के लिए संघीय सुरक्षा की गारंटी देकर अमेरिकी समाज में क्रांति लाएगा।

1964 द्वितीय विश्व युद्ध के दिग्गज वाल्टर सीफर्ट ने जर्मनी के कोलोन में एक प्राथमिक विद्यालय पर हमला किया, 8 से अधिक बच्चों और दो शिक्षकों की मौत हो गई और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

1964 प्रथम भारतीय प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरु के अंतिम संस्कार के बाद उनके शरीर के अवशेष / राख को देश भर में बिखेरा गया, यह उन्हीं की इच्छा थी।

1965 विख्यात भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी स्नेहाशीष गांगुली का जन्म कलकत्ता में हुआ। इनके भाई क्रिकेटर सौरव गांगुली विश्व प्रसिद्ध हैं।

1971 अमेरिका ने चीन पर लगे व्यापार प्रतिबंधों को खत्म कर उसके साथ दोबारा व्यापार शुरू किया।

1978 फेमिना मिस इंडिया 1996, भारत की जानी मानी खूबसूरत, बोल्ड सुपर माॅडल, अभिनेत्री एवं मंच परफॉर्मर उज्जवला राउत का जन्म बंबई में हुआ। 1978 में इसी दिन अल्ताफ हुसैन ने कराची विश्वविद्यालय में छात्र राजनीतिक आंदोलन ऑल पाकिस्तान मुहाजिर स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन (एपीएमएसओ) की स्थापना की।

1981 ईरान में आए 6.9 तीव्रता के भूकंप से करीब 2000 लोगों की मौत हुई।

1983 भारत के अग्रणी औद्योगिक समूह बी. के. के. एम. बिड़ला समूह के संस्थापक घनश्यामदास बिड़ला का निधन हुआ। 

1984 तमिल, तेलुगू और हिंदी फिल्मों के खासतौर पर दक्षिण भारतीय फिल्म छायाकार नटराजन सुब्रमण्यम का जन्म हुआ।

1987 मार्गरेट थैचर लगातार तीसरी बार ब्रिटिश प्रधानमंत्री बनीं। इसी दिन ग्रेट ब्रिटेन में डायने एबॉट, पॉल बोटेंग और बर्नी ग्रांट पहले अश्वेत सांसदों के रूप में चुने गए। डायना एबॉट हाउस ऑफ कॉमन के लिए चुनी गई पहली अश्वेत महिला बनीं।

1988 नाहा, ओकिनावा प्रान्त, जापान में यूई अरागकी का जन्म हुआ जो प्रसिद्ध जापानी अभिनेत्री, मॉडल, गायिका और रेडियो शो होस्ट रहीं। ओरिकॉन के वार्षिक सर्वेक्षण में कई बार सबसे वांछित प्रेमिका और सबसे वांछित महिला सेलिब्रिटी चेहरे के रूप में चुना गया है।

1989 एक पांव की विकलांग भारत की प्रसिद्ध पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी मानसी जोशी का जन्म राजकोट, गुजरात में हुआ। वे विश्व की दूसरी वरीयता प्राप्त एवं एक बार की विश्व चैंपियन रह चुकी हैं।

1990 जानी मानी खूबसूरत, फिल्म एवं टेलीविजन अभिनेत्री, नृत्यांग्ना, स्टेज शो परफाॅर्मर और भोजपुरी फिल्मों की आइटम गर्ल कही गई सीमा सिंह का जन्म बंबई में हुआ। इसी दिन तमिलनाडु के जाने माने फिल्म संगीतज्ञ रोन एथन योहान का जन्म मद्रास में हुआ।

1991 दिग्गज कंप्यूटर साॅफ्टवेयर, तकनीकी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने एमएस-डाॅस 5.0 रिलीज किया।

1997 लंबी दूरी के भारत के प्रसिद्ध तैराक मिहिर सेन का निधन हुआ।

2001 एक संघीय इमारत पर 1995 में बम फेंकने वाले टिमोथी मैग्वेग को अमेरिका के ओकलाहोमा शहर में मौत की सजा सुनाई गयी।

2003 रूस की विश्व प्रसिद्ध महिला टेनिस खिलाड़ी ऐना सर्जेइयेव्ना कोर्निकोवा महिला टेनिस की सबसे सुंदर खिलाड़ी घोषित की गई। कोर्निकोवा ने बाद में माॅडलिंग और टेलीविजन शो भी किये।

2005 कनाडा के क्यूबेक में ऐनी-मैरी अलोंजो का निधन हुआ। ऐनी मैरी विख्यात कनाडाई नाटककार, कवि, उपन्यासकार, आलोचक और प्रकाशक थीं। उनका जन्म 13 दिसंबर, 1951 को मिस्र के अलेक्जेंड्रिया में में हुआ। 1963 में क्यूबेक में आकर बस गईं, जब वह बारह वर्ष की थीं। 1966 में 15 वर्ष की आयु में वह एक कार दुर्घटना स्थाई रूप से विकलांग हो गईं व्हीलचेयर का उपयोग करने लगीं। उन्होंने 1976 में कला स्नातक की डिग्री, 1978 में कला में स्नातकोत्तर की डिग्री और 1986 में यूनिवर्सिटी डी मॉन्ट्रियल से फ्रेंच अध्ययन में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। ऐनी-मैरी अलोंजो 20 पुस्तकों की रचना की और उनके कविता संग्रह, ब्लेस डे माइन को 1985 में प्रिक्स एमिल-नेलिगन पुरस्कार मिला और 1985 के गवर्नर जनरल अवार्ड्स। उन्होंने ट्रॉइस पत्रिका की सह-स्थापना की। 1989 में उन्होंने फेस्टिवल लिटरेरे डे ट्रोइस लॉन्च किया। 1996 में उन्हें सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ कनाडा का सदस्य बनाया गया।

2006 नेपाली संसद ने आम राय से नरेश के वीटो के अधिकार को खत्म किया।

2007 फिजी के अपदस्थ प्रधानमंत्री लाइसेनिया करासे को राजधानी सुवा में प्रवेश की अनुमति मिली।

2008 ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल को भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया। इसी दिन उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने जमुना निषाद हटाकर धर्मराज निषाद को मंत्रीमंडल में शामिल किया। इसी दिन भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बंद बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना वाजेद रिहा हुईं।

2009 डब्ल्यूएचओ विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एच1एन1 स्वाइन फ्लू को वैश्विक महामारी घोषित किया।

2010 19वें फुटबाल विश्व कप टूर्नामेंट की मेजबानी अफ्रीका ने की। अफ्रीकी महाद्वीप में पहली बार इस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।

2012 उत्तरी अफगानिस्तान में दो भूकंप आए, जिससे एक गांव में हुई उथल-पुथल और भूस्खलन से 75 लोगों की मौत हो गई। 

2013 पूर्व कांग्रेस नेता और केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री रहे विद्या चरण शुक्ल (जन्म 2 अगस्त 1929 रायपुर, छत्तीसगढ़)) गुड़गांव, हरियाणा के एक अस्पताल में निधन हुआ। 

2013 ग्रीस के सार्वजनिक प्रसारक ईआरटी को प्रधानमंत्री एंटोनिस समारास ने बंद करवा दिया। इसे दो साल बाद नये प्रधानमंत्री एलेक्सिस त्सिप्रा ने फिर से शुरु करवाया।

2014 सुसान बी. होरविट्ज नामक सुप्रसिद्ध अमेरिकी कंप्यूटर वैज्ञानिक, इंजीनियर और शिक्षाविद का निधन हुआ।

2015 2009 में लगुना हिल्स, कैलिफोर्निया (अमेरिका) में स्थापित एक ऑर्गेनिक स्किनकेयर और ब्यूटी प्रोडक्ट्स कंपनी एप्रीओरी ब्यूटी की स्थापना की सालगिरह पर नैशनल मेकिंग लाइफ ब्यूटीफुल डे की शुरुआत 11 जून, 2015 को हुई। एप्रीओरी ब्यूटी प्रबंधन ने तय किया कि हमारा जीवन एक-दूसरे के सहयोग पर आधारित है, इसलिए हमें एक दूसरे का आभार प्रकट करना चाहिए, सम्मान देना चाहिए और सहयोग के लिए धन्यभागी होना चाहिए। 2015 में इसी दिन ऑर्नेट कोलमैन नाम से सुप्रसिद्ध अमेरिकी सैक्सोफोनिस्ट, वायलिन वादक, ट्रम्पेट वादक और संगीतकार का निधन हुआ।

2018 केंद्रीय रेलमंत्री पीयूष गोयल ने रेलवे से समबंधित जानकारियां हासिल करने हेतु मेन्यू आॅन रेल्स नामक ऐप लॉन्च किया।

2022 आयु 65 में मारकेश, मोरक्को में हिलेरी लोरेन डेवी का निधन हुआ जो विख्यात अंग्रेजी व्यवसायी और टेलीविजन व्यक्तित्व रहीं।  बीबीसी टू के कार्यक्रम ड्रैगन्स डेन में उनकी भूमिका के लिए खास पहचान मिली। उनका जन्म 10 मार्च 1957 बोल्टन, लंकाशायर, इंग्लैंड में हुआ था।

2023 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को राज्य की योगी सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार में दस गुने का इजाफा हुआ है। यादव ने बयान कर कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बात जीरो टालरेंस की करते है लेकिन उनके संरक्षण में भ्रष्टाचार और अपराध को खुली छूट मिली हुई है। भाजपा सरकार में 10 गुना भ्रष्टाचार बढ़ गया है। सवा छह साल के कार्यकाल में भाजपा का असली काम यही है कि कागजों में सब चकाचक, विज्ञापनों में सब बेहतरीन और असलियत में बदहाल उत्तर प्रदेश है। अखिलेश यादव ने कहा कि सबसे बड़ा घपला तो सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के नाम पर भाजपा सरकार में हुआ है। छह साल में इस मद में खूब पैसा जारी हुआ। तारीख पर तारीख देने के बावजूद सड़कें गड्ढा मुक्त तो हुई नहीं, सड़कें जो बनी थीं वे भी उखड़ने लगी है। जनता का सारा पैसा भाजपा के नेता, मुख्यमंत्री के खास लोग और मंत्री, अधिकारी मिलकर हजम कर गए और डकार भी नहीं ली।

2024 जाने माने अमेरिकी फिल्म अभिनेता टोनी लो बियान्को, सुप्रसिद्ध अमेरिकी पत्रकार हॉवर्ड फाइनमैन, लोकप्रिय बोल्ड फ्रांसीसी गायिका-गीतकार और अभिनेत्री फ्रांस्वा हार्डी एवं फिलिस्तीन की लंबी दूरी के प्रसिद्ध धावक और फुटबॉल खिलाड़ी माजिद अबू माराहिल का निधन हुआ।

2025 बेवर्ली हिल्स, कैलिफोर्निया में प्रसिद्ध अमेरिकी म्यूजिशियन, सिंगर, सॉन्गराइटर और रिकॉर्ड प्रोड्यूसर, हॉथोर्न, कैलिफोर्निया में अमेरिकी रॉक बैंड बीच बॉय्ज के संस्थापक ब्रायन विल्सन (ब्रायन डगलस विल्सन, जन्म 20 जून 1942 इंगलवुड) का निधन हुआ। ब्रायन विल्सन का एक उद्धरण, व्यक्तिगत जिम्मेदारी के बिना आजादी और स्वतंत्रता का अस्तित्व नहीं हो सकता। व्यक्तिगत जिम्मेदारी न निभाने पर आप खुद पर शासन करने का अधिकार खो देते हैं और यह अधिकार सरकार के पास चला जाता है, जो जबरदस्ती आपके जीवन के नियम तय करती है। 11 जून 2025 को मध्य गाजा में मदद बांटने की एक जगह पर इजराइली सेना की कार्रवाई में कम से कम 31 फिलिस्तीनी मारे गए और अन्य अनेक लोग घायल हो गए जिनमें स्थानीय नागरिक और सहायताकर्मी शामिल थे। यूक्रेन के खारकीव में रूसी ड्रोन हमलों में तीन लोगों की मौत हो गई और 60 लोग घायल हो गए। इंटरपोल ने साइबर अपराधियों के नेटवर्क के विरुद्ध चलाए गए वैश्विक ऑपरेशन 32 लोगों को गिरफ्तार किया गया और 20,000 खतरनाक आईपी एड्रेस को बंद किया। लंदन में अमेरिका और चीन के सीनियर वार्ताकारों ने अपने चल रहे व्यापारिक विवादों को सुलझाने के लिए एक रूपरेखा पर सहमति जताई। इस दिन 15वीं सदी के रहस्यवादी कवि और संत कबीर की जयंती मनाई गई, श्रीलंका में बौद्ध पोसन पोया त्योहार का समापन हुआ।

2026 ईरान के खिलाफ अमेरिका के नए हवाई हमलों के बाद, ईरानी सेना ने घोषणा की कि रणनीतिक जलमार्ग सभी जहाजों के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया गया है और चेतावनी दी कि वहां से गुजरने की कोशिश करने वाले किसी भी जहाज को बख्शा नहीं जाएगा। दुनिया का सबसे बड़ा फुटबॉल खेल आयोजन आधिकारिक तौर पर उत्तरी अमेरिका में शुरू हुआ। मेजबान देश मैक्सिको और दक्षिण अफ्रीका के बीच ऐतिहासिक शुरुआती मैच मैक्सिको सिटी के मशहूर एस्टाडियो एज्टेका स्टेडियम में खेला गया, जो तीन अलग-अलग विश्व कप में मैचों की मेजबानी करने वाला पहला स्टेडियम बन गया। मणिपुर बंधक संकट छह नागा पुरुषों के दुखद अपहरण और बाद में उनके शव मिलने के बाद, यूनाइटेड नागा काउंसिल ने इन हत्याओं के विरोध में नागा इलाकों में 24 घंटे के बंद का आह्वान किया। भारत ने कड़ा विरोध दर्ज कराने के लिए नई दिल्ली में अमेरिकी दूतावास के डिप्टी चीफ ऑफ मिशन को तलब किया। यह कदम ओमान के तट के पास अमेरिकी सेना द्वारा एक तेल टैंकर पर हमले के बाद उठाया गया, जिसमें दो भारतीय नाविकों की मौत हो गई और एक अन्य लापता हो गया। सेंसेक्स की साप्ताहिक एक्सपायरी से पहले, एंजेल वन के मार्केट मॉनिटरिंग सिस्टम ने मार्केट-वाइड पोजीशन लिमिट का उल्लंघन करने के कारण केन्स टेक्नोलॉजी इंडिया को एफ एंड ओ ट्रेडिंग बैन के दायरे में डाल दिया।

(Disclaimer विशेष सूचना- हमने तथ्यों को यथासंभव जांचकर प्रस्तुत किया है। फिर भी किसी भूल के लिए हम क्षमाप्रार्थी होंगे। पाठक कृपया अपने स्तर पर भी तथ्यों को जांच-परख लें, साथ ही हमारा निवेदन है कि यदि आपको कोई त्रृटि दिखी तो कृपया हमें सूचित करें ताकि हम उसे सुधार सकें। आपकी प्रतिक्रियाएं, सुझाव, रचनाएं आमंत्रित हैं। धन्यवाद ! -संपादक - पीपुल्स फ्रैंड)

कृपया देखिए हमारा हिंदी समाचार पोर्टल एक्सप्लेनर24.कॉम https://explainer24.com अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !

प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।

#GreatBarrierReefDiscoveryDay #InternationalDayofPlay #NationalMakingLifeBeautifulDay #BrianWilson #AnneMarieAlonzo #BenJonson #UjjwalaRaut #LaluYadav #RamPrasadBismil #OPEC #CocaCola #Softdrink #IMF #Iran #Israel #Donaldtrump #War #Quotes #Thoughts #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #Peoplesfriend #Newspaper #APBharati #Journalism #Writing #Socialmedia #Viralphoto #Iran #Israel #War #Hormuz #IRGC #Donaltrump #explainer24.com #Newsportal #ICC #X #Lebanon #Pakistan #Ukraine #Russia #Sudan #Turkey #Iraq #Kuwait #UAE #EU #Bahrain #Oman #MiddleEastcrisis #Quad #CockroachJantaParty #FIFAWorldCups2026