Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

16 जून का विश्व इतिहास भारत एवं दुनिया में 1400 वर्षों में हुई महत्वपूर्ण घटनाओं, दिवसों एवं प्रसिद्ध व्यक्तियों के जन्म, निधन तिथियों की जानकारी World History of 16 June

नागरिक सरकार, जहाँ तक वह संपत्ति की सुरक्षा के लिए स्थापित की गई है, वास्तव में गरीबों के खिलाफ अमीरों की रक्षा के लिए स्थापित की गई है, या उन लोगों की रक्षा के लिए जिनके पास कुछ संपत्ति है, उन लोगों के खिलाफ जिनके पास कुछ भी नहीं है। -एडम स्मिथ




632 ईस्वी में 16 जून को यज्देगर्ड तृतीय फारसी साम्राज्य के शाह यानी शासक बने। यज्देगर्ड तृतीय सासानी राजवंश (आधुनिक ईरान) के अंतिम शासक भी बने।

956 डूरडैन में फ्रांस के सबसे शक्तिशाली रईस, फ्रैंक्स के ड्यूक और पेरिस के काउंट ह्यू द ग्रेट का निधन हुआ।

1185 पियास्ट वंश की सिलेसियन शाखा की पोलिश राजकुमारी, गैलिसिया, लियोन और कैस्टाइल की रानी, प्रोवेंस और एबरस्टीन की काउंटेस रिचेजा आॉफ पोलैंड का निधन हुआ।

1286 डोडिंगटन मैनर, डोडिंगटन, कैम्ब्रिजशायर, इंग्लैंड में मध्यकालीन इंग्लैंड के बिशप ह्यूग डी बाल्शम (ह्यूगो) का निधन हुआ।

1332 राजा एडवर्ड द्वितीय के एल्मोनर (दान-वितरक) और इंग्लैंड के ऑक्सफोर्ड में ओरियल कॉलेज के संस्थापक एडम डी ब्रोम का निधन हुआ।

1487 स्टोक फील्ड की लड़ाई में लंकेस्ट्रियन सेना ने ईस्ट स्टोक, नॉटिंघमशायर, इंग्लैंड में योरोप के समर्थकों को हराया, यह रोजर्स का अंतिम युद्ध था।

1591 प्रसिद्ध ग्रीक-इतालवी चिकित्सक, गणितज्ञ और सिद्धांतकार जोसेफ सोलोमन डेल्मेडिगो का जन्म हुआ।

1606 जहांगीर के शासनकाल में गुरु अर्जुन देव की लाहौर (पाकिस्तान) में यातनाओं से मौत हुई।

1723 स्कॉटलैंड में 5 जून को जन्मे एडम स्मिथ का बपतिस्मा 16 जून को हुआ। एडम स्मिथ ब्रिटिश नीतिवेत्ता, दार्शनिक और राजनैतिक अर्थशास्त्री तथा सिद्धांतकार थे एडम स्मिथ। एडम स्मिथ को अर्थशास्त्र का पितामह भी कहा जाता है। उन्हें पूंजीवाद का जनक भी कहा गया। आधुनिक अर्थशास्त्र के निर्माताओं में एडम स्मिथ का नाम सबसे पहले आता है। उनकी पुस्तक वेल्थ आफ नेशंस यानी राष्ट्रों की संपदा ने अठारहवीं शताब्दी और उसके बाद के इतिहासकारों एवं अर्थशास्त्रियों को बेहद प्रभावित किया है। उन्होंने मुक्त बाजार की वकालत की और असमानता, शोषण इत्यादि पर खूब लिखा। वे स्कॉटिश ज्ञानोदय के दौरान प्रमुख व्यक्तित्व थे।

1632 प्लाईमाउथ कंपनी ने थॉमस परचेस को जमीन का अधिकार (लैंड पेटेंट) दिया। थॉमस परचेस मेन के पेजेप्सकोट में फोर्ट एंड्रॉस की जगह पर बसने वाले पहले व्यक्ति बने। प्लाईमाउथ कंपनी (आधिकारिक तौर पर वर्जीनिया कंपनी ऑफ प्लाईमाउथ) को 1606 में किंग जेम्स ने वर्जीनिया कंपनी ऑफ लंदन के साथ मिलकर बनाया था। इसे अमेरिका के पूर्वी तट पर 38 डिग्री उत्तरी अक्षांश के बीच बस्तियाँ बसाने की जिम्मेदारी दी गई थी।

1779 स्पेन ने ब्रिटेन के खिलाफ युद्ध प्रारंभ किया।

1815 फ्रांसीसी शासक नेपोलियन बोनापार्ट ने नीदरलैंड में लिग्नी की लड़ाई में प्रसिया को पराजित किया।

1858 प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान मोरार का युद्ध हुआ।

1881 ऑस्ट्रिया और हंगरी ने सर्बिया के साथ सैन्य संधि पर हस्ताक्षर किए।

1883 इंग्लैंड के सुंदरलैंड में विक्टोरिया हैल्डीस्टर में 180 से अधिक बच्चों की मृत्यु हो गई, जब शो के अंत में उपहारों से लदी सीढ़ियां नीचे गिर गईं।

1890 अमेरिका में दूसरा मैडिसन स्क्वाॅयर गार्डन खोला गया।

1903 नॉर्वे के रोल्ड अमंडसेन ने कनाडा के द्वीपों के पार कर अटलांटिक और प्रशांत महासागरों को जोड़ने वाले समुद्री मार्ग की खोज की। इस रास्ते को नॉर्थवेस्ट पैसेज कहते हैं। इसी दिन फोर्ट मोटर कंपनी चालू हुई। फोर्ड मोटर कंपनी बहुराष्ट्रीय अमेरिकी वाहन निर्माता है, जिसका मुख्यालय अमेरिका के डेट्रोइट के उपनगर मिशिगन के डियरबोर्न में स्थित है। इसकी स्थापना हेनरी फोर्ड ने की थी। हेनरी फोर्ड 39 साल के थे, जब उन्होंने फोर्ड मोटर कंपनी की स्थापना की, जो दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे अधिक लाभदायक कंपनियों में से एक बन गई, यह ग्रेट डिप्रेशन या महामंदी से भी बची रही।

1910 स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ तथा उड़ीसा और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल सी. एम. पुनाचा का जन्म हुआ।

1911 आईबीएम की एंडिकॉट, न्यूयॉर्क में कम्प्यूटिंग-टेबुलेटिंग-रिकॉर्डिंग कंपनी के रूप में स्थापना हुई। आईबीएम अमेरिकी बहुराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी और परामर्श निगम है। आईबीएम कंप्यूटर हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर का निर्माण और विपणन करती है, और मेनफ्रेम कंप्यूटर से लेकर नैनो तक के क्षेत्रों में बुनियादी ढाँचा, होस्टिंग और परामर्श सेवाएँ प्रदान करती है।

1920 भारत के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ मध्य प्रदेश के राज्यपाल रहे महमूद अली खाँ का जन्म हुआ। इसी दिन हिंदी फिल्मों के प्रख्यात पार्श्वगायक और संगीतकार हेमंत कुमार (हेमंत मुखर्जी या हेमंत मुखोपाध्याय) का जन्म वाराणसी में हुआ। इसी दिन जोस लोपेज पोरेटील्लो का जन्म हुआ। जोस लोपेज पोरेटील्लो मेक्सिको के प्रभावशाली राजनीतिज्ञ और राष्ट्रपति बने।

1923 साइबेरिया में याकुट विद्रोह और रूसी नागरिक युद्ध समाप्त हुआ। इसी दिन जोधपुर के राजा उमेद सिंह के बेटे हनवंत सिंह राठौर का जन्म हुआ। 9 जून 1947 को यह राजा नियुक्त हुए और 26 जनवरी 1952 को एक हवाई जहाज दुर्घटना में हनवंत की मौत हो गई।

1924 प्रमुख भारतीय इस्लामिक सूफी विचारक, लेखक इदरीश शाह का जन्म शिमला में हुआ। इसी दिन चीन में वमपोआ सैन्य अकादमी की स्थापना हुई। इसी दिन इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन में पहले टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम पहली पारी में सिर्फ 30 रन पर आउट हो गई। इंग्लैंड ने मैच पारी और 18 रन से जीता था।

1925 दार्जिलिंग में प्रसिद्ध बंगाली स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिक कार्यकर्ता, वकील सुभाष चंद्र बोस के मार्गदर्शक,, अविभाजित बंगाल में स्वराज पार्टी के संस्थापक देशबंधु चित्तरंजन दास (जन्म 5 नवंबर 1870, कोलकाता) का निधन हुआ।

1934 हिंदी सहित तमाम भारतीय भाषाओं की सौ से अधिक फिल्मों में काम करने वाली अभिनेत्री और नृत्यांगना कुमारी कमला का जन्म हुआ।

1938 लॉकपोर्ट, न्यूयॉर्क में जॉयस कैरोल ओट्स का जन्म हुआ। जॉयस कैरोल प्रसिद्ध अमेरिकी लेखिका हैं। जॉयस कैरोल ने 1963 में अपनी पहली किताब प्रकाशित की और फिर उन्होंने 58 उपन्यास, कई नाटक और छोटी किताबें (नोवेला), और लघु कथाओं, कविताओं और नॉन-फिक्शन की कई किताबें प्रकाशित की हैं।

1940 उच्चतम न्यायालय में जज, भारत सरकार के महान्यायवादी और कर्नाटक में लोकायुक्त हुए नित्ते संतोष हेगड़े का जन्म, नित्ते कनार्टक में हुआ।

1944 कलकत्ता में प्रसिद्ध वैज्ञानिक और उन्हें रसायन विज्ञान के जनक प्रफुल्ल चंद्र राय (जन्म 2 अगस्त 1861) का निधन हुआ। 

1948 आजादी की मांग कर रहे मलायन कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्यों ने सुंगई सिपुट में तीन ब्रिटिश बागान प्रबंधकों की हत्या कर दी जवाब में, ब्रिटिश मलाया ने आपातकाल लगा दिया।

1950 जाने माने हिंदी फिल्म अभिनेता और भाजपा के राज्यसभा सदस्य मिथुन चक्रवर्ती का जन्म कलकत्ता में हुआ। 

1955 अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जुआन पेरोन को अपदस्थ करने के प्रयास में अर्जेंटीना नौसेना के विमान पायलटों ने ब्यूनस आयर्स में पेरोन के पक्ष में प्रदर्शन कर रहे निहत्थे लोगों पर कई बम गिराए, जिसमें 364 लोग मारे गए और कम से कम 800 घायल हो गए। उसी समय जमीन पर कुछ सैनिकों ने तख्तापलट करने का प्रयास किया, लेकिन पेरोन के वफादार बलों द्वारा उन्हें विफल कर दिया।

1956 मुजफ्फरनगर में प्रसिद्ध साहित्यकार सुरेश कांत का जन्म हुआ।

1963 सोवियत अंतरिक्ष कार्यक्रम के तहत वोस्तोक 6 मिशन में कॉस्मोनॉट वेलेंटीना टेरेशकोवा अंतरिक्ष में जाने वाली पहली महिला बनीं, जिन्हें चार सौ से अधिक पायलट आवेदकों और पांच फाइनलिस्टों में से चुना गया था।

1971 जमशेदपुर में बाॅलीवुड फिल्मों के प्रसिद्ध निर्देशक इम्तियाज अली का जन्म हुआ।

1976 दक्षिण अफ्रिका के सोवेटो में दस हजार काले स्कूली छात्रों ने अपनी खराब गुणवत्ता वाली शिक्षा के खिलाफ तथा अपनी भाषा में बात करने के अधिकार के लिए लगभग आधा मील लंबा प्रदर्शन किया। इससे गुस्साई सरकार ने सुरक्षा बलों से गोलीबारी करवा कर सौ से अधिक छात्रों की जान ले ली और हजारों घायल हो गये।

1977 ओरेकल कॉर्पोरेशन को रेडवुड शोर्स, कैलिफोर्निया में लैरी एलिसन, बॉब माइनर और एड ओट्स ने सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट लैबोरेटरीज (एसडीएल) के रूप में स्थापित किया।

1979 मुस्लिम ब्रदरहुड ने सीरिया में 62 शेखों को मार डाला।

1981 अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन ने 1979-81 के बंधक संकट के दौरान छह अमेरिकियों को ईरान से भागने में मदद करने के लिए ईरान में कनाडा के पूर्व राजदूत केन टेलर को कांग्रेसनल गोल्ड मेडल से सम्मानित किया। केन टेलर यह सम्मान पाने वाले पहले विदेशी नागरिक हैं।

1983 छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध गुरु घासीदास विश्वविद्यालय की स्थापना हुई।

1991 बंबई में बाॅलीवुड फिल्म, मनोरंजन जगत के प्रसिद्ध संगीतकार, गीतकार अमाल मलिक का जन्म हुआ।

1992 डायना-ए ट्रू स्टोरी के किताब में बताया गया कि डायना ने पिछले दस साल में कई बार आत्महत्या करने की कोशिश की। डायना ब्रिटिश शाही घराने की बहू थी, जो बाद में एक सड़क दुर्घटना में मारी गईं।

1993 जानी मानी खूबसूरत, बोल्ड फिल्म तथा टेलीविजन अभिनेत्री एवं मॉडल शीना बजाज का जन्म बंबई में हुआ। इन्हें देखने पर कई बार सारा अली खान का धोखा हो सकता है।

1994 सारे गामा पा चैंपियन और प्रसिद्ध मराठी, हिंदी गायिका तथा अभिनेत्री आर्या अंबेडकर का जन्म पुणे, महाराष्ट्र में हुआ।

1997 अल्जीरिया में हुए नरसंहार में 50 लोगों की मृत्यु हो गई।

2000 संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने रिपोर्ट दी कि इजरायल ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 425 का अनुपालन किया है, इसके जारी होने के 22 साल बाद और लेबनान से पूरी तरह से हट गया है। प्रस्ताव में शेबा फार्म शामिल नहीं हैं, जिस पर इजरायल, सीरिया और लेबनान का दावा है।

2001 अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज बुश की पांच दिवसीय यूरोप यात्रा रूस में समाप्त हुई, पुतिन ने अमेरिकी प्रक्षेपास्त्र कार्यक्रम का विरोध किया।

2006 नेपाल में माओवादी अंतरिम सरकार में शामिल होने पर सहमत हुए।

2007 भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष में लगातार सबसे लंबे समय तक रहने वाली महिला बनीं। इसी दिन 2007 में एड्स पर जागरूकता फैलाने के लिए बाॅलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी को सिल्वर स्टार अवार्ड से नवाजा गया।

2008 उत्तर प्रदेश राज्य वित्त मंत्रालय का पैनल पेट्रोलियम ईधनों पर बिक्री कर में कटौती पर सहमत हुआ। इसी दिन 2008 में मशहूर उर्दू शायर वसीम बरेलवी को प्रथम फिराक गोरखपुरी पुरस्कार प्रदान किया गया। इसी दिन 2008 में विश्व में इस्पात बनाने की प्रमुख भारतीय कम्पनी आर्सेलर मित्तल ने अमेरिकी कंपनी बंभू स्टील का अधिग्रहण किया। 2008 में इसी दिन नेपाल के प्रमुख माओवादी नेता पुष्पकमल दहल उर्फ प्रचंड को नेपाल में शांति के क्षेत्र में दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान डॉक्टर दिली रमण रेगमी राष्ट्रीय शांति पुरस्कार प्रदान किया गया। इसी दिन 2008 में कैलिफोर्निया में समलैंगिक जोड़े को शादी करने का लाइसेंस दिया गया।

2010 भूटान तंबाकू पर प्रतिबंध लगाने वाला पहला देश बना। तंबाकू नियंत्रण अधिनियम तंबाकू और तंबाकू उत्पादों को नियंत्रित करता है, भूटान में खेती, कटाई, उत्पादन और तंबाकू और तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाता है। अधिनियम के अनुसार भूटान की सरकार तंबाकू की रोकथाम की सुविधा के लिए परामर्श और उपचार प्रदान करती है।

2012 चीन ने स्पेसक्राफ्ट शेनझोउ 9 लांच किया। इसी दिन यूनाइटेट स्टेट एयरफोर्स रोबोटिक बोइंग एक्स-37बी अंतरिक्ष यान अपने मिशन पूरा कर पृथ्वी पर वापस लौटा। इसी दिन इराक की राजधानी बगदाद में कार बम विस्फोट में 32 लोग मारे गए। इसी दिन बहुराष्ट्रीय शीतल पेय कंपनी कोका कोला ने म्यांमार में 60 वर्षों के बाद दोबारा कारोबार शुरू किया। इसके अतिरिक्त महाराष्ट्र के उस्मानाबाद में बस के खाई में गिरने से 30 लोगों की मौत हुई और 15 लोग घायल हुये।

2013 उत्तर भारतीय राज्य उत्तराखंड में अतिवृष्टि एवं बादल फटने से विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन हुआ। यह 2004 की सुनामी के बाद देश की सबसे भयंकर प्राकृतिक आपदा बन गई। इसमें जान-माल का भारी नुक्सान हुआ। केदारनाथ आपदा के नाम से चर्चित इस आपदा में रामबाड़ा नामक कस्बा पूरी तरह बह गया। इसी दिन इराक में हुये सिलसिलेवार बम विस्फोटों में 20 लोग मारे गये।

2015 जाने माने भारतीय वास्तुकार और शहरी नियोजक चार्ल्स मार्क कोरिया (जन्म 1 सितंबर 1930 को सिकंद्राबाद, हैदराबाद) का मुंबई में निधन हुआ।

2015 संयुक्त राष्ट्र महासभा ने हर साल 16 जून को अंतरराष्ट्रीय पारिवारिक प्रेषण दिवस मनाने की घोषणा की। यह अंतरराष्ट्रीय पारिवारिक प्रेषण दिवस उन करीब दो सौ मिलियन प्रवासी श्रमिकों को मान्यता देता है, उनके योगदान को सम्मान देता है जो विदेशों में नौकरी या व्यवसाय आदि करते हैं और अपने परिजनों को धन स्वदेश भेजते हैं।

2019 2019-20 के हांगकांग विरोध प्रदर्शन में 2 लाख से अधिक लोगों ने प्रतिभाग किया, यह इतिहास में सबसे बड़ा विरोध प्रदर्शन था।

2022 अग्निपथ योजना व बेरोजगारी के विरोध में राष्ट्रीय लोकदल के मुखिया जयंत चैधरी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में युवा पंचायत आयोजित करने का ऐलान किया। 

2024 ऑस्ट्रिया के प्रसिद्ध संवैधानिक विद्वान लुडविग एडमोविच, दिनेशपुर, उत्तराखंड के जाने माने रंगकर्मी, अभिनेता, संस्कृतिकर्मी, समाजसेवी सुबीर गोस्वामी (जन्म 19 जुलाई, 1978 दिनेशपुर) एवं जानी मानी अमेरिकी कला डीलर और फिल्म निर्मात्री बारबरा ग्लैडस्टोन का निधन हुआ।

2025 चर्चित अंग्रेज टेलीविजन हस्ती और सफाई विशेषज्ञ किम वुडबर्न का निधन हुआ। अमेरिका और इस्राइल द्वारा ईरान पर हमले करने के बाद जवाब में ईरान ने हमले किए तो अमेरिका को तगड़ा झटका लगा। मिडिल ईस्ट का संकट बारह-दिन के युद्ध में बदल गया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या की इजरायली योजना को वीटो कर दिया, ईरान और इस्राइल के बीच जोरदार मिसाइल और हवाई हमले हुए। मिनेसोटा गोलीबारी मामले में अधिकारियों ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया और वेंस बोएल्टर को हिरासत में लिया, जिसने डेमोक्रेटिक राज्य विधायक मेलिसा हॉर्टमैन और उनके पति की हत्या कर दी थी और राज्य सीनेटर जॉन हॉफमैन और उनकी पत्नी को उनके घरों में गंभीर रूप से घायल कर दिया था। दक्षिणी गाजा में भोजन वितरण केंद्रों के पास इस्राइल की गोलीबारी में कम से कम 38 फिलिस्तीनी मारे गए, यह स्थिति तब और गंभीर हो गई जब भीड़ मदद पाने की कोशिश कर रही थी। कनाडा के कनानस्किस में 51वां जी7 शिखर सम्मेलन शुरू हुआ, जिसमें विश्व नेता वैश्विक व्यापार और यूक्रेन तथा मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्धों पर चर्चा करने के लिए एकजुट हुए। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आधिकारिक तौर पर सूचित किया कि अगली राष्ट्रव्यापी जनसंख्या जनगणना 2027 में आयोजित की जाएगी। पुणे जिले में इंद्रायणी नदी पर बने लोहे के पुल के ढहने की जगह पर नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स और स्थानीय पुलिस ने अपना तलाशी और मलबा हटाने का अभियान जारी रखा।

2026 क्षेत्रीय युद्ध को खत्म करने के मकसद से अमेरिका की अगुवाई में शांति समझौते हुआ है लेकिन इजराइल ने लेबनान, सीरिया और गाजा में कब्जे वाले इलाकों में लंबे समय तक अपनी सैन्य मौजूदगी बनाए रखने का इरादा दोहराया है। यूरोपीय संघ के मंत्रियों ने ब्रुसेल्स में नए मल्टीएन्युअल फाइनेंशियल फ्रेमवर्क (बहु-वर्षीय वित्तीय ढाँचे) के मुख्य हिस्सों पर चर्चा की, जिसमें यूरोपियन कॉम्पिटिटिवनेस फंड और ग्लोबल यूरोप इंस्ट्रूमेंट्स शामिल थे। संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने प्रवासी कामगारों के आर्थिक योगदान का सम्मान करने के लिए इंटरनेशनल डे ऑफ फैमिली रेमिटेंस (अंतरराष्ट्रीय परिवार प्रेषण दिवस) मनाया। होर्मुज जलडमरूमध्य जहाजों के लिए फिर से खुलने की खबर के बाद कच्चे तेल की वैश्विक कीमतों में काफी गिरावट आई। भू-राजनीतिक तनाव कम होने से भारतीय वित्तीय बाजारों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी, कच्चे तेल की गिरती कीमतों के साथ घरेलू शेयरों और रुपये में तेजी आई। कैलिफोर्निया के एडवर्ड्स एयर फोर्स बेस पर अमेरिकी वायु सेना का बी-52 बॉम्बर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें आठ लोगों की मौत की खबर है। उत्तर भारत के कई जिलों में भीषण गर्मी का दौर जारी रहा, जिसके चलते राज्य अधिकारियों ने छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्कूलों की चल रही छुट्टियों को बढ़ा दिया। पाठ्यपुस्तक विवाद एनसीईआरटी तब चर्चा में आया जब कक्षा 9 की कला की एक नई पाठ्यपुस्तक में एक ऐसा चित्र छापा गया जिसमें मोहनजो-दरो की मशहूर डांसिंग गर्ल मूर्ति के धड़ को छिपा दिया गया।

16 जून को इंजीनियर्स डे (अर्जेंटीना), फादर्स डे (सेशेल्स), अफ्रीकी बच्चों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस (ऑर्गनाइजेशन ऑफ अफ्रीकन यूनिटी) गुरु अर्जन देव का शहीदी दिवस (सिख धर्म) ससेक्स डे (ससेक्स) एवं यूथ डे (दक्षिण अफ्रीका) मनाए जाते हैं।

देखिए, लोग आपकी जिंदगी में किसी वजह से आते हैं। हो सकता है उन्हें खुद पता न हो कि क्यों। हो सकता है आपको भी पता न हो। लेकिन कोई वजह जरूर होती है। होनी ही चाहिए। -जॉयस कैरोल ओट्स

(Disclaimer विशेष सूचना- हमने तथ्यों को यथासंभव जांचकर प्रस्तुत किया है। फिर भी किसी भूल के लिए हम क्षमाप्रार्थी होंगे। पाठक कृपया अपने स्तर पर भी तथ्यों को जांच-परख लें, साथ ही हमारा निवेदन है कि यदि आपको कोई त्रृटि दिखी तो कृपया हमें सूचित करें ताकि हम उसे सुधार सकें। आपकी प्रतिक्रियाएं, सुझाव, रचनाएं आमंत्रित हैं। धन्यवाद ! -संपादक - पीपुल्स फ्रैंड)

कृपया देखिए हमारा हिंदी समाचार पोर्टल एक्सप्लेनर24.कॉम https://explainer24.com अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !

प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।

#JoyceCarolOates #InternationalDayoftheAfricanChild #YouthDay #GuruArjanDev #InternationalDayofFamilyRemittances #AdamSmith #DeshbandhuChittaranjanDas #SheenaBajaj #ValentinaTereshkova #ShehbazSharif #Softdrink #IMF #Iran #Israel #Donaldtrump #War #Quotes #Thoughts #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #Peoplesfriend #Newspaper #APBharati #Journalism #Writing #Socialmedia #Viralphoto #Iran #Israel #War #Hormuz #IRGC #Donaltrump #explainer24.com #Newsportal #ICC #X #Lebanon #Pakistan #Ukraine #Russia #Sudan #Turkey #Iraq #Kuwait #UAE #EU #Bahrain #Oman #MiddleEastcrisis #Quad #CockroachJantaParty #FIFAWorldCups2026 #Qatar #G7summit #SouthAfrica

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ