Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

किसान-मजदूर-नौजवान-महिला चेतना पदयात्रा में सरकारी धांधलियों, जनविरोधी नीतियों के खिलाफ पूर्वांचल किसान यूनियन और सोशलिस्ट किसान सभा जनजागरूकता अभियान UP News Public awareness campaign by Purvanchal Kisan Union and Socialist Kisan Sabha against government irregularities and anti-people policies during the Farmers, Laborers, Youth, Women Consciousness March Padayatra



चिरैयाकोट, मऊ (उत्तर प्रदेश) 17 जून 2026 (राजीव यादव, वीरेंद्र यादव)। स्वामी सहजानंद सरस्वती की जन्मस्थली देवा (गाजीपुर) से 16 जून को शुरू हुई किसान-मजदूर-नौजवान-महिला चेतना पदयात्रा दूसरे दिन मऊ जनपद के चिरैयाकोट में रात्रि विश्राम के बाद सेलहुआ होते हुए रासेपुर पहुंची। रासेपुर में कामरेड तेज बहादुर सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण कर सभा का आयोजन किया गया। पदयात्रा में पेपर लीक का व्यापार बंद करो, अब हमारी और परीक्षा मत लो, चाहे अमीर की या गरीब की हो संतान, सबको शिक्षा एक समान, किसान क्रेडिट कार्ड समेत सभी कर्ज माफ करो, किसान हित के बजाए कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा देने वाली सरकार नहीं चलेगी, अमेरिका की गुलामी करने वाले प्रधानमंत्री इस्तीफा दो, चार मजदूर संहिताएं वापस लो, एमएसपी की गारंटी करो, समान शिक्षा प्रणाली लागू करो, भूमि अधिग्रहण करके किसानों की जमीन कॉरपोरेटों को देना बंद करो नारे गूंजे। सरायभादी गांव में नकुल साहनी की दिल्ली किसान आंदोलन पर केंद्रित फिल्म और भीड़ फीचर फिल्म दिखाते हुए चर्चा की गई।

कामरेड तेज बहादुर सिंह को याद करते हुए वक्ताओं ने कहा कि एक दौर में उन्होंने जन आंदोलनों के जरिए वंचित तबकों को जमीन दिलवाई थीं। आज सरकार एयरपोर्ट, एनर्जी पावर प्लांट, औद्योगिक गलियारे के नाम पर किसानों की जमीन लूटकर कॉरपोरेट को दे रही है। गरीबों के पट्टे निरस्त कर उन्हें फिर से भूमिहीन बनाया जा रहा है। मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित सोशलिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के महासचिव संदीप पांडेय ने कहा कि 2015 में इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति सुधीर अग्रवाल के फैसले को लागू किया जाए। सरकारी वेतन पाने वाले सभी कर्मचारियों-अधिकारियों के बच्चों को सरकारी स्कूल में पढ़ाना अनिवार्य किया जाए। प्रवेश परीक्षाओं को समाप्त कर सबको प्रवेश दिया जाए। संविधान की मूल भावना के अनुसार जो छात्र जिस विषय की पढ़ाई करना चाहता है, उसमें उसे अवसर मिले। हमें परीक्षा नहीं, शिक्षा और रोजगार चाहिए।

सोशलिस्ट किसान सभा महासचिव राजीव यादव ने कहा कि यूपी पुलिस, समीक्षा अधिकारी, पीसीएस, लेखपाल, यूपीएसआई, एसएससीजीडी, असिस्टेंट प्रोफेसर, एआरओ, सीबीएसई से लेकर नीट तक हर भर्ती परीक्षा में पेपर लीक और भ्रष्टाचार हुआ है। नीट के 22 लाख, सीबीएसई के 17 लाख, सीयूईटी के 16 लाख, एसएससीजीडी के 14 लाख छात्रों समेत करोड़ों छात्रों-नौजवानों का भविष्य बर्बाद किया जा रहा है। सरकार जिम्मेदारी से भाग रही है। पेपर लीक घोटाले के मुख्य आरोपी शिक्षा माफिया, शिक्षा मंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक को इस्तीफा देना पड़ेगा।

पूर्वांचल किसान यूनियन महासचिव विरेंद्र यादव, महासचिव ने कहा कि सरकार किसानों की आय दोगुनी करने का दावा करती है, पर एमएसपी की कानूनी गारंटी से पीछे हट जाती है। किसान विरोधी नीतियों के कारण किसान आत्महत्या को मजबूर हैं। सरकार एक तरफ कॉरपोरेट घरानों के लाखों करोड़ के कर्ज बट्टे खाते में डालकर माफ कर रही है, वहीं किसान क्रेडिट कार्ड, बिजली बिल की वसूली के नाम पर किसानों का उत्पीड़न कर रही है। यह दोगलापन नहीं चलेगा। जिस तरह कॉरपोरेट को सब्सिडी बांटी जा रही है, वैसे ही किसानों के सभी कर्ज माफ हों।

पदयात्रा में प्रमुख रूप से डा. संदीप पांडेय, राजीव यादव, विरेंद्र यादव, संतराम यादव, पूर्व फौजी जय प्रकाश सिंह, डाक्टर राजेंद्र यादव, नंदलाल यादव, हीरालाल यादव, राजशेखर, विनय यादव, दीपक यादव, दुर्गा यादव, अमन यादव, अधिवक्ता विनोद यादव, अवधेश यादव, समेत सैकड़ों किसान, मजदूर, नौजवान। यात्रा 19 जून को विख्यात भारतीय दार्शनिक, लेखक, समाजवादी राहुल सांकृत्यायन के गाँव कनैला, आजमगढ़ के लिए रवाना होगी। 

जारीकर्ता - राजीव यादव, वीरेंद्र यादव, सोशलिस्ट किसान सभा, पूर्वांचल किसान यूनियन 9838302015, 7985946875

कृपया देखिए हमारा हिंदी समाचार पोर्टल एक्सप्लेनर24.कॉम https://explainer24.com अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !

प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ