Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

पंतनगर हवाई अड्डा विस्तारीकरण का मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने निरीक्षण कर बाधाएं दूर करने, समन्वय, समयबद्धता, गुणवत्तापूर्ण जल्द निर्माण करने के दिए निर्देश Chief Secretary Anand Bardhan inspected the Pantnagar Airport expansion and directed for removing obstacles, coordination, timeliness and quality construction



रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर) उत्तराखंड 16 अप्रैल 2026 (जि.सू.का.)। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने गुरूवार को जनपद भ्रमण के दौरान पंतनगर एयरपोर्ट का निरीक्षण किया व एयरपोर्ट विस्तारीकरण प्रस्तावित कार्यो की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में डीजीएम सिविल अनूप गुप्ता ने बताया कि पंतनगर हवाई अड्डा अन्तराष्ट्रीय मानकों के अनुसार बनाया जा रहा है। जिसे 380 करोड़ की लागत से पंतनगर हवाई अड्डा विस्तारीकरण कार्य किये जा रहे है। उन्होने बताया कि पंतनगर एयरपोर्ट विस्तारीकरण हेतु 524.70 एकड़ भूमि एयरपोर्ट प्राधिकरण के नाम आवंटित हो गयी है साथ ही टीडीसी, पंतनगर विश्वविद्यालय, सैनिक फर्म आदि की जो भी भूमि एयरपोर्ट को आंवटित की गयी है उसमे भवनों का ध्वस्तीकरण व पेड़ों का कटान कार्य कर दिया गया है।

गुप्ता ने बताया कि एयरपोर्ट के विस्तारीकरण कार्यो में चाहर दीवारी निर्माण कार्य प्रगति पर है, आमागी माह जून तक पूर्ण कर लिया जायेगा। अंतराष्ट्रीय मानकों के अनुसार 03 हजार मीटर का रनवें बनाया जायेगा तथा नया टर्मिनल के साथ ही हैंगर, आइएलएस सुविधा, कार्गो बनाया जायेगा व नाईट लैडिंग सुविधा भी होगी। उन्होने बताया कि वर्तमान एयरपोर्ट में भी यात्रियों की सुविधा देने हेतु एटीम, कार पार्किंग, टैक्सी रिटेल काउंटर, वाईफाई सुविधा कार्य किये जायेगें साथ ही यात्रियों के लिए हैल्पडैक्स व प्राथमिक चिकित्सा व एम्बुलेंस सुविधा भी रखी गयी है। एयरपोर्ट विस्तारीकरण कार्यो का इन्वायरमेंट क्लीयरेन्स हेतु अप्लाई किया गया है।

पीडी एनएचएआई ने बताया कि एयरपोर्ट विस्तारीकरण की जद में आ रहे राष्ट्रीय राजमार्ग को शिफ्ट करने कार्य का सर्वे कर टेंडर कर लिये गये है शीघ्र ही कार्य प्रारम्भ किया जायेगा।

जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि पंतनगर एयरपोर्ट से लगी भूमि पर गेस्टहाउस भी प्रस्तावित किया गया है साथ ही उन्होने बताया एयरपोर्ट से लगी भूमि आर्मी को भी आवंटित की गयी है।

मुख्य सचिव ने पंतनगर एयरपोर्ट से संचालित हवाई सेवाओं की विस्तृत जानकारियां ली। उन्होने सभी अधिकारियों को एयरपोर्ट विस्तारीकरण कार्यो को आपसी समन्वय से कराने के निर्देश दिये।  

मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी ने पीपीटी के माध्यम से जनपद के विकास कार्यो की जानकारी दी। उन्होने बताया कि जनमन योजना में जनपद द्वितीय स्थान पर आने पर महामहिम राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया। इसी तरह जनपद में 372 ग्राम पंचायतो में से 229 ग्राम पंचायते टीबी मुक्त होने पर टीबी मुक्त अभियान में द्वितीय स्थान पर रहने पर महामहिम राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया गया। उन्होने बीस सूत्रीय कार्यक्रम, संपूर्णता अभियान, रूद्रपुर वाईपास, अमृत योजना, गौशाला निर्माण, मेडिकल कॉलेज निर्माण, सर्किट हाउस निर्माण, ट्रांजिट कैंप व सिडकुल में वर्किगं ओमन हास्टल निर्माण, सितारगंज में पार्किगं एवं पार्क निर्माण आदि की विस्तृत जानकारियां दी।

मुख्य सचिव ने वर्ल्ड ऑन व्हील्स डिजिटल लर्निगं लैब एजुकेशन कार्यक्रम के अन्तर्गत 03 माह कम्प्यूटर प्रशिक्षण प्राप्त छात्रों के साथ संवाद किया व प्रमाण पत्र दिये।  

इस दौरान मंडलायुक्त दीपक रावत, कुलपति जीबी पंत विश्वविद्यालय डॉ0 मनमोहन सिंह चौहान, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, उपाध्याक्ष जिला विकास प्राधिकरण जय किशन, डीएफओ यूसी तिवारी, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, कौस्तुभ मिश्रा, निदेशक पंतनगर एयरपोर्ट पवन कुमार, डीजीएम पूरन सिंह, अधिशासी अभियंता पेयजल निगम नरेंद्र नवानी, पीडी एनएचएआई अंचल जिंदल आदि मौजूद थे।

कृपया देखिए हमारा हिंदी समाचार पोर्टल एक्सप्लेनर24.कॉम https://explainer24.com अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !

प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ