समय वह पदार्थ है जिससे मैं बना हूँ। समय एक नदी है जो मुझे बहा ले जाती है, लेकिन मैं खुद नदी हूँ, यह एक बाघ है जो मुझे खा जाता है, लेकिन मैं खुद बाघ हूँ, यह एक आग है जो मुझे भस्म कर देती है, लेकिन मैं खुद आग हूँ। लोकतंत्र सांख्यिकी का दुरुपयोग है। रचनात्मकता स्मृति और विस्मरण के बीच लटकी हुई है। -जॉर्ज लुइस बोर्गेस
847 ईस्वी में 14 जून को कांस्टेंटिनोपल (इस्तांबूल, तुकिए) में कांस्टेंटिनोपल के विश्वव्यापी कुलपति मेथोडियस फर्स्ट आफ कांस्टेंटिनोपल का निधन हुआ। उनका पर्व 14 जून को मनाया जाता है।
1158 ईस्वी में 14 जून को हेनरी द लायन ने इसार नदी के तट पर म्यूनिख शहर (जर्मनी के बवेरिया की राजधानी) की स्थापना की। म्यूनिख में सदियों पुरानी अनेक इमारतें और संग्रहालय हैं। म्यूनिख अपने वार्षिक ओकटोबरफेस्ट उत्सव और अपने बीयर हॉल के लिए सुप्रसिद्ध है। 1589 में स्थापित प्रसिद्ध हॉफब्रौहाउस, ऑल्टस्टेड (ओल्ड टाउन) में सेंट्रल मैरिएनप्लात्ज स्क्वायर में नियो-गॉथिक न्युस रैथौस (टाउन हॉल) आदि प्रसिद्ध स्थान हैं, जिसमें एक लोकप्रिय ग्लॉकेनस्पील शो भी है जो 16वीं शताब्दी की कला, संस्कृति आदि को प्रदर्शित करता है।
1216 प्रथम बैरन युद्ध में फ्रांस के राजकुमार लुइस ने इंग्लैंड के राजा जॉन को हराकर विनचेस्टर शहर पर कब्जा कर लिया और बाद में राज्य का और विस्तार किया।
1276 फूजौ में काफी पीछे हटकर, बढ़ते मंगोल आक्रमणकारियों से दूर सोंग राजवंश के दरबार के बचे-खुचे लोगों ने सम्राट डुआनजोंग के लिए राज्याभिषेक समारोह का आयोजन किया।
1285 वियतनाम पर दूसरा मंगोल हमले का मुकाबला करते हुए ट्रन राजवंश के राजकुमार ट्रन क्वांग खी की सेना ने चुओंग डुओंग में एक आक्रमणकारी मंगोल नौसैनिक बेड़े को तबाह कर दिया।
1287 पूर्वी मंगोलिया और मंचूरिया में नयन और अन्य परंपरावादी बोरजिगिन राजकुमारों की सेनाओं को कुबलई खान ने हराया।
1381 इंग्लैंड के रिचर्ड द्वितीय ने माइल एंड में किसानों के विद्रोह के नेताओं से मुलाकात की। टॉवर ऑफ लंदन पर विद्रोहियों ने हमला किया और बिना किसी प्रतिरोध के अंदर घुस गए।
1404 वेल्श विद्रोही नेता ओवेन ग्लिंदर ने खुद को वेल्स का राजकुमार घोषित कर दिया और इंग्लैंड के राजा हेनरी चतुर्थ के खिलाफ फ्रांसीसियों के साथ गठबंधन कर लिया।
1444 तिरूर, केरल में केलल्लूर नीलकंठ सोमयाजी का जन्म हुआ। सोमयाजी केरल स्कूल ऑफ एस्ट्रोनॉमी एंड मैथमेटिक्स के प्रमुख गणितज्ञ और खगोलशास्त्री बने। उन्होंने अपना महत्वपूर्ण खगोलीय ग्रंथ तंत्रसंग्रह लिखा। नीलकंठ ने त्रिकोणमितीय कार्यों के अनंत श्रृंखला विस्तार, बीजगणित और गोलाकार ज्यामिति विवेचना प्रस्तुत की।
1594 जर्मन सुनार जैकब क्रोगर को डेनमार्क की रानी ऐनी के गहने चुराने के जुर्म में एडिनबर्ग में फांसी दी गई। यह आभूषण डिजाइनर रानी की सेवा में रहता था।
1634 रूस और पोलैंड के बीच पोलियानोव शांति समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
1658 ब्रिटिश और फ्रांसीसी सेना ने ड्यून्स के युद्ध में स्पेन को हराया।
1775 अमेरिकी सेना की स्थापना हुई।
1777 अमेरिकी कांग्रेस ने देश के लिए 13 लाल और सफेद धारियों वाले नये झंडे का स्वरूप तय किया। 1885 से 14 जून को अमेरिका में झंडा दिवस मनाया जाता है।
1811 लिचफील्ड, कनेक्टिकट में हैरियट बीचर स्टो (हैरियट एलिजाबेथ बीचर स्टो) का जन्म हुआ। हैरियट बीचर स्टो प्रसिद्ध अमेरिकी लेखिका और गुलामी-विरोधी कार्यकर्ता बनीं। स्टो धार्मिक बीचर परिवार से थीं और उन्होंने अंकल टॉम्स केबिन नाम का चर्चित उपन्यास लिखा, जिसमें गुलाम बनाए गए अफ्रीकी-अमेरिकियों की मुश्किल हालात को दिखाया गया है। यह किताब उपन्यास और नाटक के तौर पर लाखों लोगों तक पहुँची और अमेरिका और ग्रेट ब्रिटेन में इसका बहुत असर हुआ इसने अमेरिका के उत्तरी हिस्सों में गुलामी-विरोधी लोगों को मजबूत किया।
1880 प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक सतीश चंद्र दासगुप्ता का जन्म हुआ। इसी दिन जर्मनी का सबसे बड़ा कोलोन कैथेड्रल का निर्माण प्रारंभ होने के 632 वर्ष बाद बनकर पूरी तरह 14 जून 1880 को तैयार हुआ।
1856 बरेलवी मुस्लिम समुदाय के धर्म गुरु, विद्वान आला हजरत यानी अहमद रज़ा खान बरेलवी का जन्म बरेली में हुआ।
1864 जर्मन मनोविज्ञानी एलियोस अलजाइमर का जन्म हुआ। इन्होंने अलजाइमर बीमारी का पहली बार पता लगाया, इसीलिए इस बीमारी को अलजाइमर नाम दिया गया।
1868 बाडेन बेई विएन, ऑस्ट्रिया में कार्ल लैंडस्टाइनर का जन्म हुआ। कार्ल लैंडस्टाइनर विश्व विख्यात ऑस्ट्रियाई-अमेरिकी जीवविज्ञानी, चिकित्सक और इम्यूनोलॉजिस्ट बने। कार्ल लैंडस्टाइनर 1923 में 55 साल की उम्र में काम करने के लिए अपने परिवार के साथ न्यूयॉर्क चले गए और रॉकफेलर इंस्टीट्यूट के लिए काम करने लगे। उन्होंने 1901 में मुख्य ब्लड ग्रुप्स की पहचान की और खून में एग्लूटिनिन की मौजूदगी का पता लगाकर ब्लड ग्रुप्स के वर्गीकरण का आधुनिक सिस्टम विकसित किया। 1937 में अलेक्जेंडर एस. वीनर के साथ मिलकर उन्होंने रीसस फैक्टर की पहचान की, जिससे डॉक्टर मरीज की जान को खतरे में डाले बिना खून चढ़ाने में सक्षम हो सके। कॉन्स्टेंटिन लेवाडिटी और इरविन पॉपर के साथ मिलकर उन्होंने 1909 में पोलियो वायरस की खोज की। कार्ल लैंडस्टाइनर को 1926 में एरनसन पुरस्कार मिला। 1930 में उन्हें फिजियोलॉजी या मेडिसिन में नोबेल पुरस्कार मिला। कार्ल लैंडस्टाइनर को मरणोपरांत 1946 में लास्कर पुरस्कार से सम्मानित किया गया और उन्हें ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन का जनक कहा गया। कार्ल लैंडस्टाइनर जन्म दिन पर 14 जून को दुनिया भर में विश्व रक्तदाता दिवस मनाया जाता है।
1900 प्रसिद्ध भारतीय मलयालम निबंधकार और साहित्यिक आलोचक कुट्टीकृष्ण मारार का जन्म हुआ।
1901 पहली बार गोल्फ प्रतियोगिता का आयोजन अमेरिका में हुआ।
1907 नेशनल एसोसिएशन फॉर विमेन सफरेज ने नॉर्वे की महिलाओं को संसदीय चुनावों में वोट देने का अधिकार दिलाने में सफलता प्राप्त की।
1920 प्रसिद्ध जर्मन दार्शनिक एवं इतिहासकार मैक्स वेबर का निधन हुआ। इसी दिन विख्यात भारतीय फिल्म अभिनेता, पटकथा लेखक एवं फिल्म निर्माता भारत भूषण का जन्म हुआ।
1922 अमेरिकी राष्ट्रपति वारेन जी. हार्डिंग ने रेडियो पर अपना पहला भाषण दिया।
1922 मुगले-आज़म जैसी तमाम कालजयी और लोकप्रिय फिल्में बनाने वाले भारतीय फिल्म निर्देशक, फिल्म निर्माता तथा पटकथा लेखक के. आसिफ यानी आसिफ करीम का जन्म उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में हुआ।
1928 क्यूबा में 1959 में हुई समाजवादी क्रांति में अहम योगदान देने वाले और लैटिन अमेरिकी देशों कांगो, बोलीविया इत्यादि में समाजवादी आंदोलन को बढ़ावा देने वाले अर्जेंटीना के क्रांतिकारी, गुरिल्ला नेता, संगठनकर्ता, लेखक, सेना सिद्धांतकार, फिजीशियन अर्नेस्टो चेग्वेरा का जन्म अर्जेंटीना के रोसारिओ में हुआ।
1934 ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में हिटलर और बेनिटो मुसोलिनी की मुलाकात हुई।
1936 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के प्रसिद्ध सिख राजनीतिज्ञ, केंद्र सरकार में महत्वपूर्ण पदों पर रहे मनोहर सिंह गिल का जन्म हुआ।
1940 दूसरे विश्व युद्ध में पश्चिमी यूरोप पर करीब एक महीने तक जर्मन तानाशाह हिटलर के नेतृत्व में हवाई हमले किए गए। इसके बाद जर्मन सेना फ्रांस की राजधानी पेरिस में दाखिल हुई। इसी दिन हिटलर प्रशासन ने विजित देश पोलैंड के क्रैकोव में यातना शिविर खोला, जहां लाखों लोगों को घोर अमानवीय जेल, बर्बतम यातनाएं और हत्याएं की गईं।
1945 भारत के शीर्ष राजनीतिक नेताओं से वायसराय लार्ड वावेल ने मिलने की इच्छा जाहिर की। इस दौरान जेल में बंद नेताओं को रिहा किया गया।
1946 अमेरिका के अमीर कारोबारी और बहुविवादित, बहुचर्चित 45वें और एक बार फिर से 2024 में चुने गए वर्तमान राष्ट्रपति हुए डोनाल्ड जाॅन ट्रंप का जन्म जमैका हाॅस्पिटल मेडिकल सेंटर, न्यू यार्क में हुआ।
1947 कांग्रेस कार्य समिति ने भारत विभाजन के लिए माउंटबेटन योजना का प्रस्ताव स्वीकृति को अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के समक्ष रखा।
1949 वियतनाम राष्ट्र का गठन हुआ।
1955 टीवी टॉक शो प्रस्तोता और अभिनेत्री किरण खेर का जन्म हुआ।
1958 सोवियत संघ की सरकार ने प्रख्यात भारतीय वैज्ञानिक, गणितज्ञ डॉ सी.वी. रमन को क्रेमलिन, मास्को में लेनिन शांति पुरस्कार प्रदान किया।
1959 पश्चिमी गोलार्ध में पहली दैनिक परिचालन मोनोरेल प्रणाली डिजनीलैंड मोनोरेल सिस्टम कैलिफोर्निया के एनाहिम में जनता के लिए खोली गई।
1961 प्रसिद्ध भारतीय भौतिकी विज्ञानी कार्यमाणिवकम श्रीनिवास कृष्णन का निधन हुआ।
1962 पेरिस में यूरोपीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की स्थापना की गई, यह बाद में यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी बन गई।
1966 वेटिकन ने इंडेक्स लिब्रोरम प्रोहिबिटोरम (निषिद्ध पुस्तकों की सूची) के उन्मूलन की घोषणा की, जिसे मूल रूप से 1557 में स्थापित किया गया था।
1967 आदित्य बिड़ला समूह के भारतीय उद्योगपति और अध्यक्ष कुमार मंगलम बिड़ला का जन्म हुआ। इसी दिन पंजाबी गायक सरबजीत चीमा का जन्म हुआ।
1968 महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के संस्थापक और अध्यक्ष राज ठाकरे का जन्म हुआ।
1969 जर्मनी की विश्व प्रसिद्ध टेनिस स्टार स्टेफी ग्राफ का जन्म हुआ। उन्होंने करियर में 22 ग्रैंडस्लम जीते।
1970 तेलंगाना विधान सभा सदस्य, जाने माने मुस्लिम राजनीज्ञ और आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लमीन के नेता अकबरुद्दीन ओवैसी का जन्म हैदराबाद में हुआ।
1974 जाने माने भारतीय फिल्म अभिनेता, संगीतज्ञ, पटकथाकार, वीजे और मनोरंजन जगत से जुड़ी तमाम गतिविधियों में संलग्न ल्यूक केन्नी का जन्म कलकत्ता में हुआ।
1980 अर्जेंटीना के सैनिकों ने ब्रिटिश सेना के समक्ष फोकलैंड द्वीप में आत्मसमर्पण किया।
1985 यूरोपीय आर्थिक समुदाय के पांच सदस्य देशों ने शेंगेन समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिसके तहत बिना किसी सीमा नियंत्रण के मुक्त यात्रा क्षेत्र की स्थापना की गई। इसके तहत इन देशों के नागरिक बिना वीजा और पासपोर्ट के यात्रा, पर्यटन के लिए आ - जा सकेंगे।
1986 दक्षिण भारतीय सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री और माॅडल बिंदु माधवी का जन्म हुआ। 14 जून 1986 को जिनेवा, स्विटजरलैंड में जॉर्ज फ्रांसिस्को इसिडोरो लुइस बोर्गेस एसेवेडो का निधन हुआ। जॉर्ज लुइस बोर्गेस अर्जेंटीना के विख्यात कथाकार लेखक, निबंधकार, कवि, अनुवादक, स्पेनिश-भाषा और अंतर्राष्ट्रीय साहित्य में एक प्रमुख व्यक्ति बने।
1989 जाने माने गायक जुबिन नौटियाल का जन्म देहरादून में हुआ।
1992 तमिल फिल्मों की जानी मानी, खूबसूरत अभिनेत्री, भरतनाट्यम नर्तकी और माॅडल शीला राजकुमार का जन्म जयनकोंडम में हुआ।
1999 थांबो म्बेकी दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति निर्वाचित हुए।
2001 चीन, रूस, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान और उजबेकिस्तान ने संघाई सहयोग संगठन (एससीओ) बनाया। इसी दिन जांच आयोग ने 1 जून 2001 को नेपाल के राजा नरेश वीरेंद्र विक्रम शाह देव और उनके परिवार की हत्या का दोष दिवंगत नरेश वीरेंद्र विक्रम शाह के बेटे राजकुमार दीपेंद्र पर मढ़ा।
2004 पंचशील सिद्धांत की 50वीं वर्षगांठ पर चीन की राजधानी बीजिंग में अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन हुआ।
2005 विश्व विख्यात गायक, संगीतज्ञ माइकल जैक्सन को बच्चों के साथ यौन दुर्व्यवहार से जुड़े दस मामलों में बरी किया गया।
2007 चीन के गोवी रेगिस्तान में पक्षीनुमा विशाल डायनसोर के जीवाश्म मिले। इसी दिन चौथे संयुक्त राष्ट्र महासचिव कुर्त वॉल्डहाइम का निधन हुआ। कुर्त वॉल्डहाइम इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के 9वें प्रधानमंत्री रहे।
2008 संयुक्त राज्य अमेरिका में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक 0.8 प्रतिशत बढ़ा। वार्षिक मुद्रास्फीति की दर 5.6 प्रतिशत रही जो 17 वर्षों में सबसे अधिक हुई। यही समय अमेरिका में जबरदस्त मंदी और बेरोजगारी का था। इसी दिन प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह की अगुवाई वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन यूपीए सरकार ने अलग गोरखालैंड राज्य के निर्माण की संभावना को खारिज किया। इसी दिन राजस्थान के बाँसवाड़ा जिले में 96 मीट्रिक टन की सोने की खान का पता चला। इसी दिन चीन के उत्तरी प्रांत शांग्झी में एक कोयला खदान में हुए विस्फोट में 27 लोग घायल हुए।
2009 पाकिस्तान ने इस्लामाबाद से तुर्की के इस्तांबुल तक अपनी पहली अंतर्राष्ट्रीय मालगाड़ी सेवा शुरू की।
2011 विख्यात रुद्रवीणा वादक असद अली खाँ का निधन हुआ।
2012 विशाखापत्तनम में भारतीय इस्पात संयंत्र में विस्फोट से 11 लोगों की मौत हुई और 14 अन्य घायल हुए।
2013 मिस्र ने आपातकाल की स्थिति की घोषणा की क्योंकि सुरक्षा बलों ने पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी का समर्थन करने वाले सैकड़ों प्रदर्शनकारियों को मार डाला था।
2017 उत्तरी केंसिंग्टन, लंदन, यूके में एक ऊँची अपार्टमेंट इमारत में आग लगने से 72 लोग मारे गए और 74 अन्य घायल हो गए। इसी दिन लुइसियाना के अमेरिकी रिपब्लिकन हाउस मेजॉरिटी व्हिप स्टीव स्कैलिस और तीन अन्य को वार्षिक कांग्रेस बेसबॉल गेम के लिए अभ्यास करते समय गोली मार दी गई और वे घायल हो गए।
2020 जाने माने भारतीय फिल्म अभिनेता, थियेटर और टीवी कलाकार सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु हुई। इनकी आत्महत्या और हत्या को लेकर बहुत राजनीति हुई। लेकिन हत्या साबित न हो सकी।
2022 तेल अवीव, इजराइल में अवराम गेब्रियल बूली येहोशुआ का निधन हुआ। येहोशुआ प्रसिद्ध इजराइली उपन्यासकार, निबंधकार और नाटककार थे। न्यूयॉर्क टाइम्स ने उन्हें इजराइली फॉकनर कहा। येहोशुआ ने अपने लेखन में यहूदी पहचान, गैर-यहूदियों के साथ तनावपूर्ण संबंध, पुरानी और युवा पीढ़ियों के बीच संघर्ष तथा धर्म और राजनीति के बीच टकराव पर ध्यान केंद्रित किया है।
2024 जाने माने दक्षिण अफ्रीकी कारोबारी डुडु मयेनी एवं अमेरिकी वकील, और लेखक जॉर्ज नेडरकट का निधन हुआ। 2024 में इसी दिन चीन में महिलाओं के यौन शोषण के खिलाफ आंदोलन चलाने वाली पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता ह्वांग शुएकिन को पांच साल की कैद सुनाई गई। ह्वांग शुएकिन के समर्थकों ने कहा कि शुक्रवार को एक अदालत ने उन्हें पांच साल की जेल की सजा सुनाई है। दक्षिणी चीन की एक अदालत ने उन्हें राष्ट्रद्रोह के मामले में दोषी करार दिया। 35 साल की शुएकिन एक स्वतंत्र पत्रकार और महिला अधिकार कार्यकर्ता हैं। समर्थकों ने कहा कि वह इस फैसले के खिलाफ अपील करेंगी। मुकदमे में मानवाधिकार कार्यकर्ता वांग जियांबिंग भी एक आरोपी थे। उन्हें तीन साल छह महीने की जेल की सजा सुनाई गई। इन दोनों कार्यकर्ताओं की रिहाई के लिए अभियान चलाने वाले समूह ह्वांग शुएकिन और वांग जियांबिंग को रिहा करो के प्रवक्ता ने कहा, उन्हें अनुमान से कहीं ज्यादा सजा दी गई है। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने शुक्रवार को कहा कि मोदी सरकार और शिक्षा मंत्री को नीट घोटाले में सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में स्वतंत्र फॉरेंसिक जांच का आदेश देना चाहिए। इस विषय पर पीएम मोदी अपना वक्तव्य दें। 24 लाख उम्मीदवार मेडिकल की 1 लाख सीटों के लिए बैठते हैं। 55,000 सीटें सरकारी मेडिकल कॉलेजों की हैं। इसका मतलब है कि एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस छात्र रियायती शुल्क पर ज्यादातर इन कॉलेज का चुनाव करते हैं। जब मार्क्स बनाम रैंक बढ़ाए गए हैं, तो गरीब परिवारों के उम्मीदवार क्या करेंगे? जिन लोगों ने 550 अंक प्राप्त किए हैं, उनकी संख्या 2024 में 1.4 लाख से अधिक है।
2025 ब्रुकलिन पार्क, मिनेसोटा में अमेरिकी राजनेता, मिनेसोटा हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स की 61वीं स्पीकर और वकील मेलिसा ऐनी हॉर्टमैन (जन्म 27 मई, 1970) का निधन हुआ।
2026 अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की कि ईरान के साथ एक शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए जाएंगे, जिसका मकसद रणनीतिक रूप से अहम होर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द फिर से खोलना है। इस समझौते ने ईरान में कट्टरपंथियों के बीच उम्मीद और विरोध, दोनों तरह की प्रतिक्रियाएं पैदा कीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तकनीकी और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के मकसद से अपने छह दिवसीय यूरोपीय दौरे की शुरुआत करने के लिए फ्रांस के नीस शहर पहुंचे। हिंद महासागर क्षेत्र में तनाव बना रहा। हालांकि भारत ने अपने कमर्शियल जहाजों पर हुए जानलेवा हमलों को लेकर अमेरिका के सामने बेहद नरम विरोध दर्ज कराया, इन हमलों में तीन भारतीय नाविकों की मौत हो गई थी। इंटरनेशनल टूर्नामेंट में ग्रुप स्टेज के कड़े मुकाबले जारी रहे, जिनमें कतर और स्विट्जरलैंड के बीच 1-1 से ड्रॉ और ब्राजील तथा मोरक्को के बीच 1-1 से टाई खास रहे। दुनिया भर में स्वास्थ्य से जुड़े सालाना वैश्विक आयोजन विश्व रक्तदाता दिवस को मनाया गया, जो सुरक्षित ब्लड प्रोडक्ट्स की जरूरत पर जोर देता है और स्वेच्छा से रक्तदान करने वालों का सम्मान करता है। लीमा में पेरू पुलिस का एक चालाक और अनोखा ड्रग-विरोधी ऑपरेशन वायरल हो गया, जिसमें अधिकारियों ने एक संदिग्ध ड्रग डीलर को चौंकाने के लिए 2026 फीफा वर्ल्ड कप के मैस्कॉट (शुभंकर) का भेष धारण किया था। भारत के बड़े हिस्सों में बारिश और मॉनसून-पूर्व बौछारें हुईं। पूर्वोत्तर में भारी से भारी बारिश हुई, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और केरल जैसे राज्यों में आंधी-तूफान और गरज के साथ बारिश देखी गई।
जब आप किसी मुश्किल हालात में फँस जाएँ और सब कुछ आपके ख़िलाफ़ हो, यहाँ तक कि आपको लगे कि अब एक पल भी टिके रहना मुश्किल है, तो भी कभी हार न मानें; क्योंकि ठीक वही समय और जगह होती है जब हालात बदलने वाले होते हैं। -हैरियट बीचर स्टो
-वर्ल्ड जिन डे की स्थापना इंग्लैंड के जुनिपर-आधारित पेय के प्रचार-प्रसार हेतु की गई। यह जून के दूसरे शनिवार को आयोजित किया जाता है। एक कॉकटेल बारटेंडर जिन मंकी यानी एम्मा के नाम पर पेय का नामकरण किया गया। एम्मा सभी प्रकार के कॉकटेल की बहुत बड़ी प्रशंसक रही और उसने न्यूकैसल, लंदन और लीड्स क्षेत्र में कई कॉकटेल बार में काम किया है। जिन एक आसुत मादक पेय है जिसे जुनिपर बेरीज और अन्य वनस्पति सामग्री के साथ स्वाद दिया जाता है। जिन की उत्पत्ति यूरोप भर में भिक्षुओं और कीमियागरों द्वारा बनाई गई एक औषधीय शराब के रूप में हुई थी। स्वादयुक्त, आसुत, रंगहीन से लेकर हल्के पीले रंग की शराब जो आमतौर पर अनाज के आसवन से प्राप्त शुद्ध स्पिरिट से बनाई जाती है और जिसमें जुनिपर बेरी होती है।
(Disclaimer विशेष सूचना- हमने तथ्यों को यथासंभव जांचकर प्रस्तुत किया है। फिर भी किसी भूल के लिए हम क्षमाप्रार्थी होंगे। पाठक कृपया अपने स्तर पर भी तथ्यों को जांच-परख लें, साथ ही हमारा निवेदन है कि यदि आपको कोई त्रृटि दिखी तो कृपया हमें सूचित करें ताकि हम उसे सुधार सकें। आपकी प्रतिक्रियाएं, सुझाव, रचनाएं आमंत्रित हैं। धन्यवाद ! -संपादक - पीपुल्स फ्रैंड)
कृपया देखिए हमारा हिंदी समाचार पोर्टल एक्सप्लेनर24.कॉम https://www.peoplesfriend.in अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !
प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।
#WorldBloodDonorDay #WorldGinDay #WorldGinDay #JorgeLuisBorges #WorldHistoryofJune14 #CheGuevara #HarrietBeecherStowe #ABYehoshua #SheelaRajkumar #KAsif #KarlLandsteiner #Softdrink #IMF #Iran #Israel #Donaldtrump #War #Quotes #Thoughts #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #Peoplesfriend #Newspaper #APBharati #Journalism #Writing #Socialmedia #Viralphoto #Iran #Israel #War #Hormuz #IRGC #Donaltrump #explainer24.com #Newsportal #ICC #X #Lebanon #Pakistan #Ukraine #Russia #Sudan #Turkey #Iraq #Kuwait #UAE #EU #Bahrain #Oman #MiddleEastcrisis #Quad #CockroachJantaParty #FIFAWorldCups2026 #Qatar









0 टिप्पणियाँ