रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर) उत्तराखंड 15 अप्रैल 2026 (जि.सू.का.)। उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड के अध्यक्ष, डा. अनिल कपूर डब्बू एवं विपणन बोर्ड के अधिकारियों और मंडी सचिवों के साथ मंडी निदेशालय में बैठक कर अनेक विषयों पर महत्वपूर्ण बातचीत की गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार उत्तराखंड के आमजनमानस को फल, सब्जी एवं अन्य आवश्यक वस्तुएं उचित मूल्य पर मिल सके तथा मंहगाई से किस प्रकार राहत दी जा सके, इस संदर्भ में विचार विमर्श किया गया। निर्णय किया गया कि प्रत्येक मंडी समिति में 05-05 बड़े रिटेलर काउंटर खोले जायेंगे, जिसके माध्यम से जनता को उचित मूल्य पर फल, सब्जी एवं दैनिक उपभोग की आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध करायी जायेंगी।
मंडी अध्यक्ष डब्बू ने सभी मंडी सचिवों को निर्देश दिये कि प्रतिदिन 03 सदस्यीय सचल दल का गठन करते हुए प्रतिदिन बाजार का भ्रमण करेंगे एवं फल तथा सब्जियों का दैनिक खुदरा दरों का आंकलन कर प्रतिदिन बोर्ड मुख्यालय को सूचना उपलब्ध करायेंगे। उन्होने निर्देश दिये कि समिति के अधीन आने वाले क्षेत्र के प्रत्येक खुदरा व्यापारी को लाईसेंस जारी किया जायेगा, कहीं भी आम उपभोक्ता को किसी प्रकार की मंहगाई की मार न पड़े और उपभोक्ता को सस्ते दरों में सामग्री उपलब्ध हो इसकी चिंता सचल दल करेगा, इसके अतिरिक्त मोबाईल वैन के माध्यम से सस्ती दरों पर उपभोक्ताओं को सामग्री उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये। अध्यक्ष ने कहा गया कि मा० मुख्यमंत्री द्वारा आम जनता के हित में इस प्रकार के निर्देश दिये गये है जिसका अनुपालन शतप्रतिशत सुनिश्चित करना सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा चारधाम यात्रा सीजन एवं पर्यटन सीजन में कहीं भी आम जनता एवं पर्यटकों को महंगी सामग्री बेचता हुआ कोई पाया गया तो उसके खिलाफ तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।
बैठक में सचिव हेमंत वर्मा, मंडी बोर्ड महाप्रबंधक (प्रशासन) निर्मला बिष्ट, वित्त नियंत्रक जुबक मोहन सक्सेना आदि मौजूद थे व सभी मंडी सचिव वर्चुअल जुड़े थे।
कृपया देखिए हमारा हिंदी समाचार पोर्टल गंगाप्रवाह.कॉम https://www.gangaprawah.com अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !
प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।








0 टिप्पणियाँ