Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

18 अप्रैल का वैश्विक इतिहास: भारत एवं दुनिया में 1700 वर्षों में हुई महत्वपूर्ण घटनाओं, दिवसों तथा प्रसिद्ध व्यक्तियों के जन्म, निधन तिथियों की जानकारी Global History of April 18

हम साहसी हैं। हम शक्तिशाली हैं। जब हमें लगता है कि अब हम इसे और नहीं कर सकते, तो हमें याद आता है कि हम पहले भी ऐसा कर चुके हैं, और हम फिर से करेंगे। -जेसिका जंग





359 ईस्वी में 18 अप्रैल को सिरमियम, पन्नोनिया सिकुंडा (वर्तमान स्रेम्स्का मित्रोविका, सर्बिया) में वैलेंटिनियन प्रथम के सबसे बड़े बेटे ग्रेटियन का जन्म हुआ। ग्रेटियन 367 से 383 तक पश्चिमी रोमन साम्राज्य का सम्राट रहा।

588 ईस्वी में 18 अप्रैल को कैराकोल में काआन द्वितीय का जन्म हुआ। काआन द्वितीय कैराकोल (वर्तमान बेलीज में) का माया साम्राज्य का शासक रहा। उसने 618-658 ई. तक शासन किया।

727 ईस्वी में 18 अप्रैल को एगैलियनोस कोंटोस्केल्स नामक बीजान्टिन कमांडर और विद्रोही नेता का निधन हुआ।

796 ईस्वी में 18 अप्रैल को नॉर्थम्ब्रिया के राजा एथेलरेड प्रथम की कॉर्बि्रज में एल्ड्रेड और वाडा के एक समूह ने हत्या कर दी, ऑस्बाल्ड को राजा नियुक्त किया गया लेकिन 27 दिनों के भीतर उसे पद छोड़ना पड़ा।

812 ईस्वी में 18 अप्रैल को मक्का के पास, अब्बासिद खलीफा में अल-वथिक (अल-वथिक बिश्ल्लाह अबू जाफर हारून इब्न मुहम्मद अल-वथिक बिश्ल्लाह, शाही नाम अल-वथिक बिश्ल्लाह शाब्दिक अर्थ वह जो भगवान पर भरोसा करता है) का जन्म हुआ। अल-वथिक ने अब्बासिद खलीफा के पद पर 842 से 847 तक शासन किया।

963 मेथिम्ना, बीजान्टिन साम्राज्य में बीजान्टिन सम्राट रोमानोस प्रथम लेकापेनोस के दूसरे बेटे और सह सम्राट स्टीफन लेकापेनोसस का निधन हुआ।

1161 कैंटरबरी, केंट, इंग्लैंड में कैंटरबरी के नॉर्मन आर्कबिशप थियोबाल्ड ऑफ बेक का निधन हुआ।

1428 वेनिस गणराज्य, मिलान के डची, फ्लोरेंस गणराज्य और गोंजागा हाउस के बीच फेरारा की शांति हुई जिसके तहत 1454 में लोदी की संधि तक लड़े गए लोम्बार्डी युद्धों के दूसरे अभियान का अंत हुआ।

1506 चौथी शताब्दी में बने इसाइयों के सर्वोच्च धार्मिक भवन बेसिलिका को बदलने के लिए रोम स्थित वेटिकन सिटी में नई और वर्तमान सेंट पीटर बेसिलिका का निर्माण शुरू किया गया।

1521 डायट ऑफ वर्म्स की सभा में मार्टिन लूथर का परीक्षण दूसरे दिन से शुरू हुआ। उन्होंने बहिष्कार के जोखिम के बावजूद अपनी शिक्षाओं, वक्तव्यों को वापस लेने से इंकार किया।

1580 प्रमुख अंग्रेजी जैकोबीयन नाटककार और कवि थॉमस मिडलटन का जन्म हुआ। जॉन फ्लेचर और बेन जोंसन के अतिरिक्त जैकोबीयन काल में सबसे सफल नाटककारों में से एक थे मिडलटन।

1612 मुगल बादशाह शाहजहां का मुमताज महल से विवाह हुआ।

1689 ब्रिटेन से आजादी की लड़ाई लड़ रहे प्रांतीय मिलिशिया और नागरिकों ने अमेरिका के बोस्टन में न्यू इंग्लैंड डोमिनियन को बंधक बनाया।

1738 स्पेन के राजा फिलिप 5वें ने राजधानी मैड्रिड में रियल अकादमी डे ला हिस्टोरिया यानी रॉयल एकेडमी ऑफ हिस्ट्री की स्थापना करवाई। रॉयल एकेडमी ऑफ हिस्ट्री मैड्रिड में स्पेनिश संस्थान है जो इतिहास का अध्ययन करने की सुविधा प्रदान करता है। प्राचीन और आधुनिक, राजनीतिक, नागरिक, चर्च, सैन्य, वैज्ञानिक, साहित्य और कला इत्यादि जीवन की विभिन्न शाखाएँ, सभ्यता और स्पेनिश लोगों की संस्कृति को समेटे हुए है।

1809 हेनरी लुइस विवियन डेरेजियो का कलकत्ता में जन्म हुआ। यह एंग्लो-इंडियन व्यक्ति प्रसिद्ध कवि और कलकत्ता के हिंदू काॅलेज में प्रधानाध्यापक हुआ।

1831 टस्कालूसा, अलबामा में संयुक्त राज्य कांग्रेस द्वारा अधिकृत अलबामा विश्वविद्यालय की स्थापना की गई। यूनिवर्सिटी आफ अलाबामा परंपरा, नवाचार, उत्कृष्टता, संस्कृति विविध प्रकार की शैक्षिक सुविधा देती है।

1848 पंजाब में दूसरा अंग्रेज - सिख युद्ध समाप्त हुआ।

1858 महाराष्ट्र के समाज सुधारक, विधवा विवाह के पैरोकार, महिलाओं के लिए पहला विश्वविद्यालय, एसएनडीटी महिला विश्वविद्यालय, बंबई के संस्थापक भारत रत्न सम्मान प्राप्त धोंडो केशव कर्वे का जन्म दपोली में हुआ।

1859 स्वतंत्रता सेनानी तात्या टोपे को 1857 की आजादी की पहली क्रांति में अग्रणी भूमिका निभाने पर फांसी पर लटका दिया गया।

1864 डायब्बोल युद्ध में प्रशिया-ऑस्ट्रियाई सेना ने डेनमार्क को हराया और श्लेस्विग नगर, क्षेत्र पर पर नियंत्रण हासिल किया। डेनमार्क ने शांति समझौते में श्लेस्विग प्रांत को विजेताओं को सौंप दिया।

1888 मद्रास में सर आरनोल्ड हेनरी मूर लन्न का जन्म हुआ। वे प्रसिद्ध पर्वतारोही और लेखक बने।

1892 प्रसिद्ध फ्रांसीसी-अमेरिकी इंजीनियर और आविष्कारक यूजीन हौड्री का जन्म हुआ।

1898 भारत के प्रमुख क्रांतिकारियों में से एक दामोदर हरी चापेकर का निधन हुआ।

1899 सेंट एंड्रयूज एम्बुलेंस एसोसिएशन को ब्रिटिश महारानी विक्टोरिया ने शाही चार्टर प्रदान किया।

1900 प्रसिद्ध बहामियन शिक्षक, टेनिस खिलाड़ी, राजनीतिज्ञ और महिला अधिकार कार्यकर्ता बर्था इसाक का जन्म हुआ।

1901 बिहार के सारण में स्वतंत्रता सेनानी चंद्रेश्वर प्रसाद नारायण सिंह का जन्म हुआ। वे बिहार विधान परिषद के सदस्य, पंजाब के राज्यपाल और कई अहम पदों पर रहे।

1902 अपराधियों की पहचान के लिए डेनमार्क ने सबसे पहले फिंगरप्रिंट दर्ज करने शुरू किए।

1906 अमेरिका के सेन फ्रांसिस्को में आये भूकंप और उसके बाद आग लगने से लगभग 4000 लोगों की मौत हुई, हजारों घायल हुए और भारी नुकसान हुआ।

1916 बीसवीं सदी की हिंदी फिल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री ललिता पवार का जन्म हुआ। 70 साल के फिल्मी जीवन में 700 से अधिक फिल्मों में काम करने वाली ललिता का नाम गिनीज बुक आॅफ वल्र्ड रिकाॅर्ड में दर्ज हुआ। इसी दिन प्रख्यात भारतीय पत्रकार, लेखक जी. सुब्रह्मण्यम अय्यर का निधन हुआ।

1917 महात्मा गांधी ने सत्याग्रह आंदोलन की शुरुआत के लिए बिहार के चंपारण का चयन किया।

1924 रिचर्ड साइमन और लिंकन शूस्टर ने विश्व की प्रथम क्रॉसवर्ड पजल किताब प्रकाशित की। पहले संस्करण की मात्र 3600 प्रतियां ही छापी गईं। यह बेहद लोकप्रिय हुई और फिर एक लाख से ज्यादा प्रतियां बेची गईं।

1925 अंतरराष्ट्रीय शौकिया रेडियो संगठन की स्थापना के उद्देश्य से 1924 में फ्रांस, ग्रेट ब्रिटेन, बेल्जियम, स्विट्जरलैंड, इटली, स्पेन, लक्जमबर्ग, कनाडा और संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रतिनिधियों की एक अनौपचारिक बैठक के बाद, अप्रैल 1925 में पेरिस, फ्रांस में एक अंतर्राष्ट्रीय एमेच्योर कांग्रेस आयोजित करने की योजना तैयार की गई। कांग्रेस में यूरोप, अमेरिका और एशिया के 23 देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। आईएआरयू के लिए एक संविधान 17 अप्रैल को अपनाया गया था। अंतर्राष्ट्रीय एमेच्योर रेडियो संघ के गठन को 18 अप्रैल, 1925 को अनुमोदित किया गया था। तब से वर्ल्ड एमेच्योर रेडियो डे 18 अप्रैल को मनाया जाता है।

1927 न्यूयॉर्क सिटी में सैमुअल फिलिप्स हंटिंगटन का जन्म हुआ। सैमुअल पी. हंटिंगटन विश्व चर्चित अमेरिकी राजनीतिक वैज्ञानिक, सलाहकार और अकादमिक थे। उन्होंने आधी सदी से अधिक समय हार्वर्ड विश्वविद्यालय में काम किया जहां वे हार्वर्ड के अंतर्राष्ट्रीय मामलों के केंद्र के निदेशक और अल्बर्ट जे. वेदरहेड तृतीय विश्वविद्यालय के प्रोफेसर थे। जिमी कार्टर की अध्यक्षता के दौरान, हंटिंगटन राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के लिए सुरक्षा योजना के व्हाइट हाउस समन्वयक थे। हंटिंगटन को उनके 1993 के सिद्धांत, सभ्यताओं का संघर्ष के लिए जाना जाता है, जिसे अन्यथा शीत युद्ध के बाद की नई विश्व व्यवस्था के सीओसी के रूप में जाना जाता है। उन्होंने तर्क दिया कि भविष्य के युद्ध देशों के बीच नहीं, बल्कि संस्कृतियों के बीच लड़े जाएंगे और इस्लामी सभ्यता दुनिया पर पश्चिमी प्रभुत्व के लिए सबसे बड़ा खतरा बन जाएगी। हंटिंगटन को नागरिक-सैन्य संबंधों, राजनीतिक विकास और तुलनात्मक सरकार पर अमेरिकी विचारों को आकार देने में मदद करने का श्रेय दिया जाता है। ओपन सिलेबस प्रोजेक्ट के अनुसार, हंटिंगटन राजनीति विज्ञान पाठ्यक्रमों के लिए कॉलेज पाठ्यक्रम पर दूसरा सबसे अधिक उद्धृत लेखक है। सैमुअल पी. हंटिंगटन मार्क्सवादी, समाजवादी, साम्यवादी विचारधारा के घोर विरोधी रहे।

1928 भारतीय सिनेमा की जानीमानी अभिनेत्री दुलारी का जन्म हुआ।

1942 अमेरिकी उत्तराधिकारी, मूर्तिकार और कला संग्राहक, तथा व्हिटनी म्यूजियम ऑफ अमेरिकन आर्ट की संस्थापक गर्ट्रूड वेंडरबिल्ट व्हिटनी का निधन हुआ।

1945 अंग्रेजी भौतिक विज्ञानी और इंजीनियर, वैक्यूम ट्यूब के आविष्कारक जॉन एम्ब्रोस फ्लेमिंग का निधन हुआ।

1947 सबसे बड़े गैर-परमाणु मानव-निर्मित विस्फोट ऑपरेशन बिग बैंग से जर्मनी के उत्तरी सागर स्थित हेलिगोलैंड द्वीप पर बने बंकर और सैन्य ठिकाने नष्ट हो गए।

1948 हेग, नीदरलैंड्स में इंटरनेशनल कोर्ट आफ जस्टिस यानी अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय की स्थापना हुई।

1950 विनोबा भावे ने आंध्र प्रदेश के तेलंगाना में पंचमपल्ली गांव की 80 एकड़ भूमि के साथ भूदान आंदोलन शुरू किया। 18 अप्रैल 1950 को ही जाने माने भारतीय इतिहासकार और शिक्षक ज्ञान प्रकाश का जन्म हुआ।

1955 बीसवीं सदी के दिग्गज वैज्ञानिक, दार्शनिक, समाज विज्ञानी, सापेक्षता का सिद्धांत प्रस्तुत करने वाले, सामाजिक कार्यकर्ता अल्बर्ट आइंस्टीन का 76 वर्ष की उम्र में प्रिंसटन के एक अस्पताल में निधन हुआ। इनके मानवतावादी और समाजवादी विचारों के कारण जर्मन तानाशाह एडोल्फ हिटलर इनका दुश्मन बन गया और उन्हें मारने वाले को ईनाम में मोटी राशि देने का ऐलान किया। यह अमेरिका चले गये लेकिन वे अपने विचारों के कारण अमेरिकी सरकार की आंख की किरकिरी बन गये। 1955 में 18 अप्रैल को 12 वर्ष से अस्पताल में कैद रखे गये बेहद विवादित, एडोल्फ हिटलर, बेनीटो मुसोलिनी और फासीवाद समर्थक तथा यहूदी विरोधी अमेरिकन कवि एजरा पाउंड को वाशिंगटन के सेंट एलिजाबेथ अस्पताल से रिहा किया गया।

1959 प्रसिद्ध भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और पत्रकार बारींद्र कुमार घोष का निधन हुआ।

1962 अपनी खूबसूरती और बेहतरीन अदाकारी से बेहद मशहूर हुई प्रख्यात बालीवुड फिल्म अभिनेत्री पूनम ढिल्लों का जन्म कानपुर में हुआ।

1970 सऊदी अरब-लेबनानी व्यवसायी और राजनीतिज्ञ लेबनान के 33वें प्रधानमंत्री साद हरीरी का जन्म हुआ।

1971 भारत का पहला जंबो जेट बोइंग 747 बंबई पहुंचा। इसे सम्राट अशोक नाम दिया गया।

1972 प्रमुख भारतीय संस्कृत विद्वान् पं. पांडुरंग वामन काणे का निधन हुआ।

1978 आधुनिक नई दिल्ली का निर्माण करने वाले बिल्डर, आर्कीटैक्ट सर सोभा सिंह का निधन हुआ।

1980 जिंबाब्वे को ब्रिटेन से आजादी मिली। जिम्बाब्वे गणराज्य (पूर्व में रोडेशिया) अस्तित्व में आया, पहले राष्ट्रपति कैनन बनाना बने। जिम्बाब्वे डॉलर ने रोडेशिया डॉलर की जगह देश की आधिकारिक मुद्रा का स्थान लिया। 1980 में इसी दिन एल्मोर सिटी (ओक्लाहोमा) ने शहर के इतिहास में अपना पहला नृत्य समारोह आयोजित किया।

1982 स्मारकों और स्थलों के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस का प्रस्ताव इंटरनेशनल काउंसिल ऑन मॉन्यूमेंट्स एंड साइट्स ने 18 अप्रैल 1982 को पेश किया गया था और 1983 में महासभा के 22वें आम सम्मेलन के दौरान यूनेस्को की महासभा द्वारा अनुमोदित किया गया था। इसका उद्देश्य मानवता की सांस्कृतिक विरासत की विविधता, भेद्यता और उनकी सुरक्षा और संरक्षण के लिए आवश्यक प्रयासों के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना था।

1983 कलकत्ता में खूबसूरत, जानी मानी, बोल्ड दक्षिण भारतीय तथा बाॅलीवुड फिल्म एवं टेलीविजन अभिनेत्री एवं माॅडल तथा टीवी धारावाहिक रामायण में सीता की भूमिका अदा करने वाली (जाने माने फिल्म एवं टेलीविजन अभिनेता गुरमीत चौधरी की पत्नी) देबीना बनर्जी का जन्म हुआ।

1986 इंडियन सालसा प्रिंसेस कही गई सालसा डांसर, कोरियोग्राफर और डांस शिक्षिका स्नेहा कपूर का जन्म बंगलौर में हुआ।

1988 संयुक्त राज्य अमेरिका ने द्वितीय विश्व युद्ध के बाद की सबसे बड़ी नौसैनिक लड़ाई में ईरानी नौसेना बलों के विरुद्ध ऑपरेशन प्रेइंग मेंटिस शुरू किया। इसी दिन 1988 में इजराइल में जॉन डेमजानजुक (सोबिबोर विनाश शिविर, माजदानेक और फ्लोसेनबर्ग में ट्रॉनिकी और नाजी शिविर रक्षक) को द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी में किए गए युद्ध अपराधों और नरसंहार के लिए मृत्युदंड सुनाया गया, हालाँकि कुछ दिन बाद में इस फैसले को पलट दिया गया।

1989 सैन फ्रांसिस्को, कैलिफोर्निया, अमेरिका में जेसिका सूयॉन जंग का जन्म हुआ। जेसिका जंग कोरियाई-अमेरिकी गायिका-गीतकार, अभिनेत्री, लेखिका और व्यवसायी महिला हैं।

1991 केरल को भारत का पहला पूर्ण साक्षर राज्य घोषित किया गया।

1992 रंगभेद के कारण प्रतिबंधित दक्षिण अफ्रीका ने 1970 के बाद पहला क्रिकेट टेस्ट मैच खेला।

1994 वेस्टइंडीज के बल्लेबाज ब्रायन लारा ने इंग्लैंड के खिलाफ एक दिन में 375 रन बनाकर सर गारफील्ड सोबर्स का रिकार्ड तोड़ा।

1996 मिस्र की राजधानी काहिरा में अज्ञात हमलावरों ने यूनान के 17 पर्यटकों और उनके स्थानीय गाइड को ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर मार डाला।

1999 प्रख्यात ब्रिटिश उपन्यासकार, जीवनीकार एवं संपादक मैरी बुलिंस का निधन हुआ।

2001 भारतीय सीमा में घुस आई बांग्लादेश की सेना की गोलीबारी से भारत के 16 जवान शहीद हुए। इसी दिन खूबसूरत, बोल्ड अंग्रेजी गायिका, गीतकार और रिकॉर्ड निर्माता विक्टोरिया बेवर्ली वॉकर का जन्म हुआ।

2002 1973 से इटली में निवास कर रहे अफगानिस्तान के पूर्व शासक मोहम्मद जहीर शाह काबुल लौटे।

2005 भारत ने बंबई स्थित जिन्ना हाउस पाकिस्तान को देने पर सहमत जताई।

2008 पाकिस्तान ने भारतीय कैदी सबरजीत सिंह की फांसी की सजा को एक महीने के लिए टाला। इसी दिन भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी इंफोसिस टैक्नोलाजी ने विकास एवं मरम्मत सेवाएँ उपलब्ध कराने के लिए अमेरिकन कंपनी कॉनसेको के साथ पाँच वर्ष के लिए करार किया। 18 अप्रैल 2008 को भारत और मैक्सिको ने नागरिक उड्डयन तथा ऊर्जा क्षेत्र में नये समझौते किए। इसी दिन अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने जानलेवा इंजेक्शन के जरिये मृत्यु दंड दिए जाने को वैध ठहराया।

2013 दो ग्रहों, केप्लर 62 ई और केप्लर 62 एफ की खोज स्टार केपलर 62 के आसपास की गई। इन सितारों के आसपास पानी की मौजूदगी के संकेत मिले।

2014 माउंट एवरेस्ट में आए हिमस्खलन से नेपाल के 12 पर्वतारोहियों की मौत हुई। 2014 में इसी दिन कोयंबटूर, तमिलनाडु में प्रसिद्ध तमिल फिल्म निर्देशक, अभिनेता गुरु धनपाल (2 मार्च 1959) का निधन हुआ।

2018 स्वाजीलैंड के राजा मस्वाती तृतीय ने घोषणा की कि उनके देश का नाम बदलकर इस्वातिनी होगा। इसी दिन निकारागुआ में सरकार विरोधी प्रदर्शन शुरू हुए।

2019 म्यूएलर रिपोर्ट का एक संशोधित संस्करण संयुक्त राज्य कांग्रेस और जनता के लिए जारी किया गया। मुलर रिपोर्ट, जिसे आधिकारिक तौर पर 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में रूसी हस्तक्षेप की जांच पर रिपोर्ट शीर्षक दिया गया है, 2016 के संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में हस्तक्षेप करने के रूसी प्रयासों की पूर्व विशेष वकील रॉबर्ट मुलर की जांच के निष्कर्षों और निष्कर्षों का दस्तावेजीकरण करने वाली आधिकारिक रिपोर्ट है। डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति अभियान और रूस के बीच साजिश या समन्वय और न्याय में बाधा डालने के आरोप थे।

2020 इंग्लैंड के लीड्स यूनाइटेड फुटबाल क्लब ने महान फुटबालर नोरमैन हंटर की कोरोना वायरस से मृत्यु की पुष्टि की।

2021 प्रमुख भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी और अंपायर अनुपमा पंचीमांडा का देहांत हुआ।

2022 मेरे, विल्टशायर, इंग्लैंड में समकालीन शास्त्रीय संगीत के सिद्धहस्त अंग्रेजी संगीतकार सर हैरिसन बर्टविस्टल (जन्म 15 जुलाई 1934 एक्रिंगटन, लंकाशायर, इंग्लैंड) का निधन हुआ वे अपने पौराणिक विषयों पर आधारित ओपेरा के लिए जाने जाते हैं। उनकी कई रचनाओं में द ट्रायम्फ ऑफ टाइम (1972), ओपेरा द मास्क ऑफ ऑर्फियस (1986), गवेन (1991) और द मिनोटौर (2008) शामिल हैं।

2023 अमेरिका द्वारा संघर्ष-विराम के लिए मध्यस्थता के प्रयासों के बीच सूडान के शहर खार्तूम में अमेरिकी दूतावास के एक काफिले पर हमला किया गया। कनाडा ने सूडान में अपना दूतावास बंद कर दिया और अपने नागरिकों को सूडान की यात्रा न करने की सलाह दी। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूस के कब्जे वाले खेरसॉन और लुहांस्क क्षेत्रों का दौरा किया और वहाँ सैन्य अभियानों की कमान संभाल रहे सैन्य कमांडरों से मुलाकात की।

2024 अमेरिकन हॉल ऑफ फेम पोकर खिलाड़ी क्रैंडेल एडिंगटन के निधन की घोषणा 18 अप्रैल को की गई। इसी दिन विख्यात अमेरिकी गिटारवादक, गायक, गीतकार और संगीतकार डिकी बेट्स और अमेरिकी गॉस्पेल गायक मंडिसा का निधन हुआ।

2025 अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने संकेत दिया कि अगर कोई प्रगति नहीं हुई, तो यूक्रेन-रूस शांति प्रयासों को रोका जा सकता है। वाशिंगटन में हुई एक उच्च-स्तरीय बैठक में खनिज सौदे के लिए एक नया, विवादास्पद मसौदा तैयार हुआ, जिससे यूक्रेन की संपत्तियों के संभावित दोहन को लेकर चिंताएँ बढ़ गई हैं। फिलीपींस के बाकोलोड में एक ड्राइवर ने जुलूस में गाड़ी घुसा दी, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और सत्रह लोग घायल हो गए। टेक्सास के गारलैंड में एक अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स में हुई गोलीबारी में 15 साल के एक किशोर की मौत हो गई। मैग्नस कार्लसन ने पेरिस में हिकारू नाकामुरा को हराकर फ्रीस्टाइल शतरंज ग्रैंड स्लैम 2025 का खिताब जीत लिया। पूर्वोत्तर भारत और पश्चिमी घाटों के जैव विविधता हॉटस्पॉट में भृंगों (बीटलेस) की कई नई प्रजातियों का पता चला।

2026 अमेरिका ने ईरानी बंदरगाहों की घेराबंदी शुरू कर दी, जहाजरानी को चेतावनी जारी की गई। नौसैनिक घटनाओं के बाद श्रीलंका ने 200 से अधिक ईरानी नाविकों को वहाँ से निकाला, और वाशिंगटन में इजराइली और लेबनानी अधिकारियों के बीच सीधी शांति वार्ता जारी रही। फिलीपींस, पेक्ससिलिका समूह के 13वें सदस्य के रूप में इसमें शामिल हो गया। आईएईए की उन रिपोर्टों के बाद उत्तर कोरिया की परमाणु क्षमताओं को लेकर चिंताएँ बढ़ गईं, जिनमें वहाँ बढ़ती गतिविधियों का जिक्र है। इंटरनेशनल मोनेटरी फंड ने अपना युद्ध की छाया में वैश्विक अर्थव्यवस्था नामक विश्व आर्थिक परिदृश्य जारी किया, जिसमें अमेरिका को पहले स्थान पर रखा गया, और जीडीपी के मामले में भारत को यूनाइटेड किंगडम और जापान से पीछे छठे स्थान पर दिखाया गया। बर्लिन में आयोजित एक सम्मेलन में अंतर्राष्ट्रीय दानदाताओं ने सूडान के लिए 1.3 अरब यूरो की सहायता देने का वादा किया।

पश्चिम ने दुनिया को अपने विचारों या मूल्यों या धर्म की श्रेष्ठता से नहीं बल्कि संगठित हिंसा लागू करने में अपनी श्रेष्ठता से जीता। -सैमुअल पी. हंटिंगटन

(Disclaimer विशेष सूचना- हमने तथ्यों को यथासंभव जांचकर प्रस्तुत किया है। फिर भी किसी भूल के लिए हम क्षमाप्रार्थी होंगे। पाठक कृपया अपने स्तर पर भी तथ्यों को जांच-परख लें, साथ ही हमारा निवेदन है कि यदि आपको कोई त्रृटि दिखी तो कृपया हमें सूचित करें ताकि हम उसे सुधार सकें। आपकी प्रतिक्रियाएं, सुझाव, रचनाएं आमंत्रित हैं। धन्यवाद ! -संपादक - पीपुल्स फ्रैंड)

प्रस्तुति: एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड, रुद्रपुर, उत्तराखंड)

कृपया देखिए हमारा हिंदी समाचार पोर्टल एक्सप्लेनर24.कॉम https://explainer24.com अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !

प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।

#InternationalDayforMonumentsandSites #SamuelPHuntington #WorldAmateurRadioDay #GlobalHistoryofApril18 #JessicaJung #EzraPound #DebinaBonnerjee #PoonamDhillon #WorldEconomicOutlook #IMF #LalitaPawar #Iran #Israel #Donaldtrump #War #Quotes #Thoughts #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #Peoplesfriend #Newspaper #APBharati #Journalism #Writing #Socialmedia #Viralphoto #Iran #Israel #War #Hormuz #IRGC #Donaltrump #explainer24.com #Newsportal #ICC #X #Lebanon #Pakistan #Ukraine #Russia #Sudan #Turkey #Iraq #Kuwait #UAE #EU #AlbertEinstein

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ