अगर आप अपनी आजादी के लिए सिर्फ पैसे पर निर्भर हैं, तो आपको वह आजादी कभी नहीं मिल पाएगी। इस दुनिया में इंसान के पास जो एकमात्र असली सुरक्षा हो सकती है, वह है ज्ञान, अनुभव और काबिलियत का भंडार। -हेनरी फोर्ड
30 ईस्वी में 7 अप्रैल को जेरूसलम, जुडिया, रोमन साम्राज्य में क्रूसिफिक्शन के जरिये इसाई धर्म के केंद्रीय, सर्वोच्च व्यक्ति जीसस क्राइस्ट यानी ईसा मसीह की हत्या कर दी गई। मान्यताओं के अनुसार ईसा मसीह ईश्वर के अंतिम संदेशवाहक और मसीहा माना और भगवान का बेटा कहा गया। शोषण, उत्पीड़न करने वाले जेरूसलम के अमीरों ने उन पर अदालत में मुकदमा चलाया और जजों पर दबाव डालकर जीसस को फांसी देने का फैसला करवा लिया गया। बाद में आलोचनाओं से बचने के लिए यह भ्रम फैलाया गया कि भगवान ने उन्हें जीवित रहते हुए ही स्वर्ग में उठा लिया। उनकी फांसी की तारीख स्पष्ट नहीं है लेकिन विद्वानों ने 30-33 ईस्वी की सीमा में अनुमान प्रदान किए हैं, जिसमें रेनर रिस्नर ने कहा है कि वर्ष 30 ईस्वी का निसान का चैदहवाँ भाग (7 अप्रैल) यीशु के सूली पर चढ़ने की सबसे संभावित तारीख है। फांसी देने वालों और उनके सहयोगी समर्थकों के लिए कहते हैं कि फांसी के लिए सलीब पर चढ़े जीसस क्राइस्ट ने ईश्वर से प्रार्थना की थी, प्रभु इन्हें क्षमा करना, इन्हें नहीं मालूम, यह क्या कर रहे हैं।
451 ईस्वी में 7 अप्रैल को अत्तिला हूण ने फ्रांस के मेट्ज पर कब्जा किया, अधिकांश निवासियों को मार डाला और शहर को जला कर नष्ट कर दिया।
529 ईस्वी में 7 अप्रैल को प्रथम कॉर्पस ज्यूरिस सिविलिस न्यायशास्त्र में कुछ मौलिक सिद्धांत पूर्वी रोमन सम्राट जस्टिनियन प्रथम ने जारी किए।
821 ईस्वी में 7 अप्रैल को मिटिलीन के आर्कबिशप जॉर्ज द स्टैंडर्ड-बेयरर (संत जॉर्ज) का निधन हुआ। पूर्वी ऑर्थोडॉक्स चर्च में संत के रूप में जॉर्ज द स्टैंडर्ड-का पर्व दिवस 7 अप्रैल है।
1141 इंग्लैंड की पहली महिला शासक महारानी मटिल्डा बनीं, मटिल्डा को लेडी ऑफ द इंग्लिश कहा गया।
1201 मिस्र के शासक और काहिरा गढ़ सिटाडेल के निर्माता बहा अल-दीन काराकुश का निधन हुआ।
1206 बवेरिया के ड्यूक ओटो द्वितीय विटल्सबाक का जन्म हुआ।
1348 बोहेमिया के राजा चार्ल्स ने अधिनियमित किया जिससे चार्ल्स विश्वविद्यालय का निर्माण हुआ। अब यह चैक गणराज्य का सबसे पुराना विश्वविद्यालय है।
1506 सोसाइटी ऑफ जीसस के संस्थापक स्पेनिश मिशनरी और संत फ्रांसिस जेवियर का जन्म हुआ।
1509 फ्रांस ने वेनिस (इटली) के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1539 विख्यात स्विस चित्रकार टोबियास स्टीमर का जन्म हुआ।
1541 फ्रांसिस जेवियर ने पुर्तगाली ईस्ट इंडीज के मिशन के लिए लिस्बन से प्रस्थान किया।
1712 न्यूयॉर्क में दास विद्रोह में छह गोरे लोग मारे गए और 21 अफ्रीकी अमेरिकी घायल हुए।
1798 मिसिसिपी क्षेत्र का गठन संयुक्त राज्य अमेरिका और स्पेनिश साम्राज्य विवादित क्षेत्र को मिलाकर किया। इसका पुनर्गठन 1804 में और फिर 1812 में किया गया।
1805 विश्व विख्यात जर्मन संगीतज्ञ लुडविग वान बीथोवेन ने डेर विएन थिएटर में अपनी लोकप्रिय संगीत प्रस्तुति थर्डसिमोनी का प्रीमियर किया।
1811 विश्व प्रसिद्ध अल्बानियाई खगोलशास्त्री, गणितज्ञ और दार्शनिक हसन तहसीनी का जन्म हुआ।
1818 संयुक्त राज्य अमेरिका में सबसे पुराने कपड़ो के व्यापारियों ब्रुक्स ब्रदर्स ने न्यूयॉर्क शहर में कैथरीन और चेरी स्ट्रीट्स के पूर्वोत्तर कोने पर अपना पहला स्टोर खोला। इसी दिन 1818 में ब्रिटिश सरकार ने भारत में बिना मुकदमे के लोगों को निर्वासित करने और हिरासत में रखने वाला कानून बंगाल स्टेट प्रिजनर्स रेगुलेशन एक्ट पेश किया। यह कानून देश की आजादी तक प्रभावी रहा।
1824 कामकाजी पुरुषों की शिक्षा के लिए एक राष्ट्रीय आंदोलन के हिस्से के रूप में इंग्लैंड के मैनचेस्टर में ब्रिजवाटर आर्म्स होटल में मैकेनिक्स इंस्टीट्यूशन की स्थापना की गई। यह संस्थान शहर में तीन विश्वविद्यालयों का मैनचेस्टर विश्वविद्यालय, यूएमआईएसटी और मेट्रोपॉलिटन यूनिवर्सिटी ऑफ मैनचेस्टर का अगुआ है।
1827 प्रसिद्ध ब्रिटिश रसायनज्ञ जॉन वाकर ने माचिस की बिक्री शुरु की।
1836 अंग्रेज विज्ञानवादी दार्शनिक, ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में ह्वाइट प्रोफेसर थॉमस हिल ग्रीन का जन्म हुआ।
1868 कनाडाई परिसंघ के संस्थापकों में से एक थॉमस डी’आर्सी मैक्गी की एक फेनियन कार्यकर्ता ने हत्या कर दी।
1870 कार्लस्रुहे, जर्मनी में गुस्ताव लैंडॉयर का जन्म हुआ। गुस्ताव लैंडॉयर प्रसिद्ध जर्मन अराजकतावादी लेखक और क्रांतिकारी बने। 20वीं सदी की शुरुआत में जर्मनी में अराजकतावाद के प्रमुख सिद्धांतकारों में से एक के रूप में गुस्ताव लैंडॉयर ने एक ऐसे प्रकार के स्वतंत्रतावादी समाजवाद की वकालत की, जो पूंजीवाद और मार्क्सवादी ऐतिहासिक भौतिकवाद, दोनों को अस्वीकार करता था। गुस्ताव लैंडॉयर का एक उद्धरण, कोई भी चीज, एकजुट उपभोक्ताओं को, आपसी ऋण की सहायता सेकृअपने लिए काम करने से नहीं रोक सकती, वे अपने लिए कारखाने, कार्यशालाएँ और घर बना सकते हैं, तथा जमीन भी हासिल कर सकते हैं, कोई भी चीज उन्हें नहीं रोक सकती, बशर्ते कि उनमें इच्छाशक्ति हो और वे शुरुआत करने का साहस जुटा लें।
1879 काठमांडू, नेपाल में अवध के नवाब वाजिद अली शाह की दूसरी पत्नी बेगम हजरत महल का इंतकाल हुआ। बेगम हजरत महल 1857-1858 के दौरान अवध की रीजेंट (कार्यवाहक शासिका) थीं। उन्हें 1857 के भारतीय विद्रोह के दौरान ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ हुए विद्रोह में निभाई गई अपनी अग्रणी भूमिका के लिए बहुत इज्जत के साथ याद किया जाता है।
1889 विकुना, चिली में ल्यूसिला गोडोय अलकायागा (छद्म नाम गैब्रिएला मिस्ट्रल) का जन्म हुआ। गैब्रिएला चिली की विश्व विख्यात कवियत्री, राजनयिक, शिक्षिका, और कैथोलिक सेक्युलर फ्रांसिस्कन ऑर्डर या थर्ड फ्रांसिस्कन ऑर्डर की सदस्य थीं। वह 1945 में साहित्य में नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाली पहली लैटिन अमेरिकी लेखिका थीं। उनकी शक्तिशाली भावनाओं से प्रेरित गीत कविता ने उनके नाम को संपूर्ण लैटिन अमेरिकी दुनिया की आदर्शवादी आकांक्षाओं का प्रतीक बना दिया। उनकी कविताओं में कुछ केंद्रीय विषय प्रकृति, विश्वासघात, प्रेम, माँ का प्यार, दुःख, सुखों की पुनर्प्राप्ति, यात्रा और मूल अमेरिकी और यूरोपीय प्रभावों के मिश्रण से बनी लैटिन अमेरिकी पहचान हैं। उनकी छवि 5,000 चिली पेसो बैंकनोट पर चित्रित है।
1890 मिनियापोलिस, मिनेसोटा में मार्जोरी स्टोनमैन डगलस का जन्म हुआ। मार्जोरी स्टोनमैन जानी मानी अमेरिकी पत्रकार, लेखिका, महिला मताधिकार की समर्थक और पर्यावरण संरक्षक बनीं। उन्हें एवरग्लेड्स को सुखाकर विकास के लिए जमीन हासिल करने की कोशिशों के खिलाफ उसके जोरदार बचाव के लिए जाना जाता है। मार्जोरी स्टोनमैन द मियामी हेराल्ड अखबार के लिए विपुल लेखन किया और एक सौ से ज्यादा छोटी कहानियाँ लिखीं जो मशहूर पत्रिकाओं में छपीं। मार्जोरी स्टोनमैन का जीवनकाल 108 वर्ष रहा। मार्जोरी स्टोनमैन का एक उद्धरण, मेरा मानना है कि जिंदगी को इतनी जीवंतता और तीव्रता से जीना चाहिए कि किसी दूसरी जिंदगी, या लंबी जिंदगी के बारे में सोचने की जरूरत ही न पड़े।
1906 में 7-8 अप्रैल को माउंट वेसुवियस में जोरदार विस्फोट हुआ, जिससे नेपल्स के आस-पास का इलाका बुरी तरह प्रभावित हुआ और यह 20वीं सदी के सबसे विनाशकारी विस्फोटों में से एक बन गया। इस विस्फोट के कारण 100 से ज्यादा लोगों की मौत हुई, हजारों लोग बेघर हो गए, बोस्कोट्रेकेस इत्यादि कई शहरों को भारी नुकसान पहुँचा। इसके डर से 1908 के ओलंपिक खेलों को रोम से लंदन शिफ्ट करना पड़ा।
1915 विख्यात अमेरिकी गायिका और अभिनेत्री बिली हॉलिडे का जन्म हुआ।
1919 कश्मीरी लाल जाकिर का जन्म हुआ, वे पद्मश्री सम्मान प्राप्त करने वाले प्रख्यात उर्दू शायर, कथाकार और लघु कथा लेखक बने। इसी दिन बाबेरियन सोवियत गणराज्य की स्थापना हुई।
1920 भारत के प्रसिद्ध सितार वादक पंडित रवि शंकर का जन्म हुआ।
1921 क्रांतिकारी नेता सुनयात सेन चीनी गणतंत्र के प्रथम राष्ट्रपति बने।
1922 क्यूबा के विश्व विख्यात संगीतकार (वाटरमेलन मैन) माँगो सैंटामारिया का जन्म हुआ।
1923 हिंदी फिल्मों की मशहूर चरित्र अभिनेत्री मुमताज बेगम का जन्म बंबई में हुआ। वे चौदहवीं का चांद, बरसात की रात, मेरे महबूब आदि अनेक लोकप्रिय फिल्मों में नजर आईं।
1926 वायलेट गिब्सन ने इटली के प्रधानमंत्री बेनिटो मुसोलिनी की हत्या का प्रयास किया।
1927 एटी एंड टी इंजीनियर हर्बर्ट इवेस ने पहला लंबी दूरी का सार्वजनिक टेलीविजन प्रसारण (वाशिंगटन डी.सी. से न्यूयॉर्क तक वाणिज्य सचिव हर्बर्ट हूवर की छवि प्रदर्शित करते हुए) किया।
1929 पहली वाणिज्यिक हवाई उड़ान भारत पहुंची, जब ब्रिटेन के इंपीरियल एयरवेज की लंदन-काहिरा सेवा को कराची तक बढ़ाया गया।
1933 एडोल्फ हिटलर शासित नाजी जर्मनी ने व्यावसायिक सिविल सेवा की बहाली के लिए कानून जारी कर सिविल सेवा पदों पर यहूदियों और राजनीतिक असंतुष्टों की नियुक्ति पर प्रतिबंध लगाया।
1939 बेनिटो मुसोलिनी ने अल्बानिया पर कब्जा कर राजा जोग प्रथम को देश छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया।
1940 बुकर टी वाशिंगटन अमेरिकी डाकटिकट पर छपने वाले पहले अश्वेत अमेरिकी बने।
1942 जितेंद्र के नाम से सुपरिचित लोकप्रिय हिंदी फिल्म अभिनेता रवि कपूर का जन्म अमृतसर में हुआ।
1943 यूक्रेन के टेरेबोवलिया में जर्मनों ने 1100 यहूदियों को कपड़े उतारने और शहर से होते हुए पास के प्लेबनिव्का गांव तक मार्च कराया और वहां जाने पर उन्हें गोली मार खाई में दफना दिया गया।
1946 सीरिया को फ्रांस की गुलामी से आजादी मिली। इसी दिन 1948 में संयुक्त राष्ट्र संघ की स्वास्थ्य मामलों की एजेंसी विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी डब्ल्यूएचओ वल्र्ड हैल्थ आॅर्गनाइजेशन की स्थापना हुई। इसीलिए 7 अप्रैल के दिन को विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन दुनिया भर की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए आपसी सहयोग एवं मानक विकसित करने का दायित्व निभाता है। दुनिया के तमाम देश विश्व स्वास्थ्य संगठन के सदस्य हैं। संयुक्त राष्ट्र संघ की इस अनुषांगिक इकाई का मुख्यालय स्विटजरलैंड के जेनेवा शहर में है।
1947 फेयर लेन, होम ऑफ क्लारा एंड हेनरी फोर्ड, डियरबॉर्न, मिशिगन, अमेरिका में शीर्ष अमेरिकी उद्योगपति और व्यवसायी हेनरी फोर्ड (जन्म 30 जुलाई 1863, स्प्रिंगवेल्स टाउनशिप, मिशिगन) का निधन हुआ। फोर्ड मोटर कंपनी के संस्थापक हेनरी फोर्ड को फोर्डिज्म के नाम से मशहूर सिस्टम के जरिए मध्यम-वर्गीय अमेरिकियों के लिए कारों को किफायती बनाने का श्रेय दिया जाता है। हेनरी फोर्ड का एक उद्धरण, हेनरी फोर्ड
जो कोई भी सीखना बंद कर देता है, वह बूढ़ा हो जाता है, चाहे वह बीस साल का हो या अस्सी का। जो कोई भी सीखता रहता है, वह हमेशा जवान रहता है।
1951 जाने माने भारतीय फिल्मकार राहुल रवैल का जन्म हुआ।
1954 विश्व प्रसिद्ध हांगकांग के मार्शल आर्टिस्ट, अभिनेता, स्टंटमैन, निर्देशक, निर्माता और पटकथा लेखक जैकी चैन का जन्म हुआ।
1956 प्रसिद्ध भारतीय चार्टर्ड एकाउंटेंट टीएन मनोहरन का जन्म हुआ। वे भारत के चार्टर्ड एकाउंटेंट्स संस्थान के अध्यक्ष और भारत में सार्वजनिक क्षेत्र के चौथे सबसे बड़े बैंक केनरा बैंक के अध्यक्ष हुए।
1962 जाने माने भारतीय वैज्ञानिक और आविष्कारक उद्धव भराली का जन्म असम के उत्तरी लखिमपुर जिले में हुआ। जुलाई 2012 में उनके द्वारा आविष्कृत अनार के बीज निकालने वाले यंत्र के लिए नासा द्वारा अयोजित क्रियेट द फ्यूचर डिजाइन प्रतियोगिता में दूसरे स्थान के लिये निर्वाचित किया गया। उद्धव के पास 39 आविष्कारो का पेटेन्ट है। इसी दिन जाने माने भारतीय फिल्मकार रामगोपाल वर्मा का जन्म हुआ।
1967 जानी मानी खूबसूरत टेलीविजन और फिल्म अभिनेत्री तथा माॅडल शगुफ्ता अली का जन्म बंबई में हुआ।
1969 अमेरिकी सेना की एक परियोजना के रूप में इंटरनेट का जन्म हुआ।
1978 अमेरिका के राष्ट्रपति जिमी कार्टर ने विवादास्पद न्यूट्रॉन बम के विकास और उत्पादन कार्य पर रोक लगाई।
1988 अमेरिका ने नेवादा परीक्षण केंद्र में परमाणु परीक्षण किया।
1989 दक्षिण भारतीय फिल्मों की लोकप्रिय, खूबसूरत, बोल्ड अभिनेत्री और माॅडल संचिता शेट्टी का जन्म मंगलौर, कर्नाटक में हुआ।
1990 वोरोनिश, रूसी एसएफएसआर, सोवियत संघ में अन्ना बोगोमाजोवा का जन्म हुआ। उन्हें पेशेवर रूप से अन्या जोवा के नाम से जाना जाता है। अन्ना प्रसिद्ध रूसी हास्य अभिनेता, अभिनेत्री और पेशेवर एथलीट हैं, जिनका जन्म सोवियत संघ में हुआ था और उनका पालन-पोषण एक यूक्रेनी मां और रूसी पिता ने किया। वह एक्टिंग स्कूल मियामी आन्या जोवा की संस्थापक और जोवा की अभिनय तकनीक की लेखिका हैं। अप्रैल 2022 में उन्होंने यूक्रेन के समर्थन और लोगों को एकजुट करने के लिए अपने कॉमेडी शो मेक लाफ्स नॉट वॉर के साथ अमेरिका भ्रमण किया।
1994 रवांडा के राष्ट्रपति जुवेनल हेव्यारिमाना एवं बुरुंडी के राष्ट्रपति सिप्रियन न्तायमिटा की किगाली हवाई अड्डे पर राकेट हमले में मौत हुई।
1998 विश्व स्वास्थ्य दिवस के दिन ही महिला चिकित्सा दिवस के रूप में मनाने की विश्व स्वास्थ्य संगठन ने की घोषणा।
2000 भारत में दिल्ली पुलिस ने करोड़ों रुपए के क्रिकेट मैच फिक्सिंग और सट्टेबाजी के रैकेट का पर्दाफाश किया था। दिल्ली पुलिस ने पूर्व दक्षिण अफ्रीकी कप्तान हैंसी क्रोनिए के मैच फिक्सिंग में शामिल होने का खुलासा किया। जांच के बाद क्रोनिए पर आजीवन प्रतिबंध लगा।
2000 ब्राजील से विश्व के सबसे छोटे अखबार योर आनर का प्रकाशन प्रारंभ हुआ।
2003 अमेरिकी सेना ने इराक की राजधानी बगदाद को अपने नियंत्रण में लिया।
2004 1994 के रवांडा नरसंहार पर अंतर्राष्ट्रीय चिंतन दिवस पहली बार 7 अप्रैल 2004 को संयुक्त राष्ट्र ने आयोजित किया। इसे अंतरराष्ट्रीय दिवस की मान्यता दी गई। रवांडा नरसंहार के लिए स्मारक कार्यक्रम किगाली, रवांडा सहित कई प्रमुख शहरों न्यूयॉर्क शहर, संयुक्त राज्य अमेरिका, दार-एस-सलाम, तंजानिया, और जिनेवा, स्विट्जरलैंड इत्यादि में आयोजित किए गए। संयुक्त राष्ट्र के सभी सदस्य देशों को पीड़ितों की याद में एक मिनट के मौन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया था। पैलैस डेस नेशंस के असेंबली हॉल में दिए गए एक भाषण में संयुक्त राष्ट्र महासचिव कोफी अन्नान ने भविष्य के नरसंहारों को रोकने के लिए कार्रवाई का आह्वान करते हुए कहा था - यह अच्छा है कि हमने एक साथ उन मिनटों का मौन रखा। हमें दस साल पहले रवांडा में मारे गए कम से कम आठ लाख असहाय पुरुषों, महिलाओं और बच्चों की रक्षा करने में अपनी सामूहिक विफलता को कभी नहीं भूलना चाहिए। ऐसे अपराधों को उलटा नहीं किया जा सकता है ऐसी विफलताओं की मरम्मत नहीं की जा सकती। मृतकों को वापस जीवित नहीं किया जा सकता। रवांडा नरसंहार यानी तुत्सी नरसंहार रवांडा गृह युद्ध के दौरान 7 अप्रैल और 15 जुलाई 1994 के बीच हुआ था। लगभग 100 दिनों की इस अवधि तुत्सी अल्पसंख्यक जातीय समूह के सदस्यों के साथ-साथ कुछ उदारवादी हुतु और ट्वा को सरकारी सशस्त्र हुतु मिलिशिया द्वारा मार दिया गया। रवांडा के संविधान में कहा गया है कि नरसंहार में 10 लाख से अधिक लोग मारे गए
2004 एमनेस्टी इंटरनेशनल द्वारा जारी रिपोर्ट में मौत की सजा देने में चीन, ईरान व अमेरिका को सबसे आगे बताया गया। इसी दिन क्वालालंमपुर में म्यांमार दूतावास के शरणार्थियों को आग के हवाले किया।
2008 असम में प्रतिअबंधित उग्रपंथी संगठन उल्फा ने अपना 30वाँ स्थापना दिवस मनाया। इसी दिन दो दिवसीय भारत-अफ्रीका पहली शिखर बैठक नई दिल्ली में प्रारंम हुई। इसी दिन पेरिस में रिले दौड़ के दौरान भारी हंगामे व विरोध प्रदर्शन के बीच ओलंपिक खेलों की मशाल पांच बार बुझानी पड़ी।
2009 पेरू के पूर्व राष्ट्रपति अल्बर्टो फुजीमोरी को सुरक्षा बलों को हत्याओं और अपहरण का आदेश देने के आरोप में 25 साल जेल की सजा सुनाई गई। 2009 में इसी दिन पूरे मोल्दोवा में इस विश्वास के तहत बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ कि संसदीय चुनाव के नतीजे फर्जी हैं।
2010 पटना की विशेष अदालत के न्यायाधीश विजय प्रकाश मिश्र ने बिहार में तेरह साल पहले 1 दिसंबर 1997 को प्रतिबंधित संगठन रणवीर सेना द्वारा अरवल जिले के लक्ष्मणपुर और बाथे गांवों में 58 दलितों के नरसंहार के मामले में 16 दोषियों को फाँसी और 10 को उम्र कैद की सजा सुनाई। आजीवन कारावास की सजा पाने वाले सभी दोषियों को 50-50 हजार रुपए का जुर्माना भरने का भी आदेश दिया गया।
2011 प्रसिद्ध कवि जानकी वल्लभ शास्त्री का निधन हुआ। 2011 इसी दिन दावा किया गया कि इजराइल रक्षा बलों ने गाजा से लॉन्च किए गए बीएम -21 ग्रैड को सफलतापूर्वक रोकने के लिए अपने आयरन डोम मिसाइल सिस्टम का उपयोग किया जो पहला कम दूरी की मिसाइल का अवरोधक था।
2012 पूर्वी काराकोरम इलाके के सियाचिन के पास गयारी सेक्टर में हिमस्खलन से 130 से भी ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक दबकर मर गए।
2014 हिंदी फिल्मों के प्रसिद्ध सिनेमेटोग्राफर वी. के. मूर्ति का निधन हुआ।
2015 प्रसिद्ध अमेरिकी अभिनेता जियोफरे लेविस का निधन। इसी दिन दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने 16 गेंदों में अर्धशतक लगाकर श्रीलंकाई क्रिकेट शनत जयसूर्या का रिकॉर्ड तोड़ा।
2016 प्रसिद्ध अमेरिकी पेशेवर पहलवान ब्लैकजैक मुलिगन का निधन हुआ।
2017 स्वीडन के स्टॉकहोम में एक व्यक्ति ने अपहृत ट्रक को लोगों की भीड़ पर चढ़ा दिया, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई और पंद्रह अन्य घायल हो गए। इसी दिन 2017 में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खान शायखुन रासायनिक हमले के प्रतिशोध में सीरिया के खिलाफ 2017 शायरात मिसाइल हमले का आदेश दिया।
2018 ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा को कार-वॉश ऑपरेशन मुकदमे में न्यायाधीश सर्जियो मोरो के फैसले के बाद भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। लूला 580 दिनों तक जेल में रहे। 2023 में वे चुनाव में जायर बोल्सेनारो को हराकर राष्ट्र प्रमुख बने। 2018 में इसी दिन सीरियाई गृहयुद्ध के पूर्वी घोउटा आक्रमण के दौरान सीरिया ने डौमा रासायनिक हमला शुरू किया।
2019 50 वर्षों से अधिक समय तक 200 से अधिक फिल्मों और टेलीविजन शो में अभिनय करने वाले प्रसिद्ध अमेरिकी अभिनेता सेमुर जोसेफ कैसल का निधन हुआ।
2020 कोरोना संक्रमण के दौर में चीन ने वुहान में अपना लॉकडाउन समाप्त किया। कोरोना संक्रमण के दौर में नौसेना के कार्यवाहक सचिव थॉमस मोडली ने यूएसएस थियोडोर रूजवेल्ट पर कोरोना से निपटने में विफलता के कारण इस्तीफा दिया।
2021 अमेरिकन कोविड 19 रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र ने घोषणा की कि सारस-को वी-2 अल्फा संस्करण संयुक्त राज्य अमेरिका में कोरोना वायरस का प्रमुख खतरा बन गया।
2022 केतनजी ब्राउन जैक्सन को संयुक्त राज्य अमेरिका के सर्वोच्च न्यायालय के लिए नियुक्त किया गया, जो पहली अश्वेत महिला न्यायाधीश बनीं।
2023 कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को अडानी समूह के मुद्दे पर केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार पर सवाल उठाया कि आखिर वह अरबपति व्यवसायी गौतम अडानी का इतनी शिद्दत से बचाव क्यों कर रही है ? गांधी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में अडानी समूह के मुद्दे पर सवाल उठाया कि असली प्रश्न यह है कि भाजपा अडानी का इतनी जोरदार तरीके से बचाव क्यों करती है ? कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने जोर दिया कि वह पहले भी कह चुके हैँ कि वह किसी से डरते नहीं हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अडानी के साथ संबंध के बारे में पूछते रहेंगे। उन्होंने दावा किया कि मोदी के अडानी के साथ संबंध तब शुरू हुए जब वह गुजरात के मुख्यमंत्री थे। गौरतलब है कि हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि अडानी समूह दशकों से स्टॉक हेरफेर और लेखा धोखाधड़ी योजनाओं में लिप्त था। विपक्षी दल अडानी समूह पर हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट की संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच की मांग कर रहे हैं।
2024 प्रसिद्ध अमेरिकी बेसबॉल खिलाड़ी जेरी ग्रोट एवं जाने माने आयरिश फुटबॉल खिलाड़ी और मैनेजर जो किनियर का निधन हुआ।
2025 प्रसिद्ध अमेरिकी संगीतकार और गीतकार विलियम फिन एवं जाने माने कनाडाई आइस हॉकी खिलाड़ी और स्पोर्ट्सकास्टर ग्रेग मिलन का निधन हुआ।
2026 अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से खोलने के लिए ईस्टर्न स्टेंडर्ड टाइम ईएसटी समय के अनुसार रात 8 बजे की अंतिम समय सीमा तय की, और ईरान के नागरिक बुनियादी ढांचे, जिसमें बिजली संयंत्र और पुल शामिल हैं, को नष्ट करने की धमकी दी। ईरान ने इस अल्टीमेटम को मानने से इनकार कर दिया, राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने कहा कि 1.4 करोड़ (14 मिलियन) स्वयंसेवक आत्म-बलिदान के लिए तैयार हैं। ईरानी ड्रोन ने सऊदी अरब के जुबैल स्थित साबिक पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स पर हमला किया, और संयुक्त अरब अमीरात में इमारतों को निशाना बनाया, जिससे कुछ पाकिस्तानी नागरिक घायल हो गए। रिपोर्टों के अनुसार, तेहरान, अहवाज और अन्य क्षेत्रों पर भी हमले हुए, इन हमलों के बारे में यह दावा किया गया कि ये अमेरिका, इजरायल द्वारा किए गए थे और इनके जरिए ईरान के सैन्य ठिकानों तथा बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया गया। लेबनान में इजरायली सेना ने हमले किए जिसमें बेरूत में सात लोगों की मौत हुई और दर्जनों अन्य घायल हो गए। इजरायल ने दक्षिणी लेबनान में अपनी 98वीं डिवीजन तैनात की है।
बाल कल्याण के अंतर्गत वास्तव में सभी प्रकार के विषय आने चाहिए, जैसे कि बेहतर जल और स्वच्छता व्यवस्था, अच्छी सड़कें, साफ-सुथरी गलियाँ, सार्वजनिक पार्क और खेल के मैदान। -मार्जोरी स्टोनमैन डगलस
(Disclaimer विशेष सूचना- हमने तथ्यों को यथासंभव जांचकर प्रस्तुत किया है। फिर भी किसी भूल के लिए हम क्षमाप्रार्थी होंगे। पाठक कृपया अपने स्तर पर भी तथ्यों को जांच-परख लें, साथ ही हमारा निवेदन है कि यदि आपको कोई त्रृटि दिखी तो कृपया हमें सूचित करें ताकि हम उसे सुधार सकें। आपकी प्रतिक्रियाएं, सुझाव, रचनाएं आमंत्रित हैं। धन्यवाद ! -संपादक - पीपुल्स फ्रैंड)
प्रस्तुति: एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड, रुद्रपुर, उत्तराखंड)
कृपया देखिए हमारा हिंदी समाचार पोर्टल एक्सप्लेनर24.कॉम https://explainer24.com अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !
प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।
#WorldHistoryofApril7 #MarjoryStonemanDouglas #HenryFord #BegumHazratMahal #ThomasHillGreen #SanchitaShetty #InternationalDayofReflectiononthe1994GenocideinRwanda #Iran #Israel #Donaldtrump #War #Quotes #Thoughts #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #Peoplesfriend #Newspaper #APBharati #Journalism #Writing #Socialmedia #Viralphoto #Iran #Israel #War #Hormuz #IRGC #Donaltrump #explainer24.com #Newsportal #ICC #X #MountVesuvius #JesusChrist









0 टिप्पणियाँ