मैं गुलामी के साथ शांति की तुलना में खतरे के साथ स्वतंत्रता को पसंद करता हूँ। सबसे बड़े डींग हांकने वाले आम तौर पर सबसे बड़े कायर होते हैं। जीन-बैप्टिस्ट रूसो
46 ईसा पूर्व 6 अप्रैल को जूलियस सीजर ने थाप्सस की लड़ाई में कैसिलियस मेटेलस स्किपियो और मार्कस पोर्सियस काटो (काटो द यंगर) को हराया।
402 ईस्वी में 6 अप्रैल को पोलेंटिया (आधुनिक पोलेंजो, कुनेओ प्रांत, इटली) युद्ध में स्टिलिचो ने अलारिक के नेतृत्व वाली विसिगोथ्स सेना को हराया।
861 ट्रोयेस, पश्चिमी फ्रांस में ट्रोयेस के बिशप, एक इतिहासकार प्रुडेंशियस का निधन हुआ।
945 बीजान्टिन सम्राट कॉन्स्टेंटाइन 7वें ने अपने पुत्र रोमानोस द्वितीय को सह-सम्राट के रूप में ताज पहनाया।
1174 6 अप्रैल (2 रमजान 569 हिजरी) को काहिरा, मिस्र में यमन के अत्यंत प्रतिष्ठित सुन्नी इतिहासकार, विधिवेत्ता, कवि, मिस्र के परवर्ती फातिमिद खिलाफत से घनिष्ठ रूप से संबद्ध नज्म अल-दीन उमारा अल-हकमी अल-यमनी का इंतकाल हुआ।
1250 सातवें धर्मयुद्ध.में मिस्र के शासक अय्यूब ने धर्मयुद्ध सेना को हरा कर फ्रांस के राजा लुई नौवें को बंधक बना लिया।
1320 स्कॉट्स ने अर्ब्रोथ की घोषणा हस्ताक्षरित कर अपनी स्वतंत्रता की पुष्टि की
1453 मेहमद द्वितीय ने कॉन्स्टेंटिनोपल की घेराबंदी शुरू की। 29 मई को इसका नाम बदलकर इस्तांबुल कर दिया गया।
1606 सलीम यानी मुगल शासक जहांगीर के बेटे राजकुमार खुसरो ने अपने पिता से बगावत की।
1652 प्रसिद्ध डच नाविक, यात्री और खोजी जान वैन रिबेक ने दक्षिण अफ्रीका में पहली स्थायी यूरोपीय बस्ती की स्थापना की, जिसे बाद में केप टाउन के रूप में जाना गया। केप टाउन दक्षिण अफ्रीका की राजधानी है। केप टाउन आज दक्षिण अफ्रीका का दूसरा सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला शहर है। यह वेस्टर्न केप की राजधानी है। यहां दक्षिण अफ्रीका का संसद भवन है। केप टाउन बंदरगाह, पर्वत और बाग आदि के लिए प्रसिद्ध है। टेबल मांउटेन, टेबल माउंटेन नेशनल पार्क, टेबल माउंटेन रोपवे, केप ऑफ गुड आदि विश्व प्रसिद्ध स्थान हैं।
1664 सिख गुरु हर किशन का निधन हुआ।
1671 पेरिस, फ्रांस में जीन-बैप्टिस्ट रूसो का जन्म हुआ। रूसो विश्व विख्यात फ्रांसीसी नाटककार और कवि और विशेष रूप से अपने व्यंग्यात्मक सूक्तियों के लिए जाने जाने गए।
1672 फ्रांस ने नीदरलैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1734 प्रसिद्ध मराठा सेना नायक सदाशिव राव भाऊ की दूसरी पत्नी ग्रह प्रबंधन में कुशल पार्बतीबाई का जन्म सतारा जिले फाल्टन में हुआ।
1782 सियाम (आधुनिक थाईलैंड) के राजा बुद्ध योडफा चुलालोके (राम प्रथम) ने चक्री राजवंश की स्थापना की।
1800 कॉन्स्टेंटिनोपल की संधि के तहत सेप्टिनसुलर गणराज्य की स्थापना हुई जो बीजान्टिन साम्राज्य के पतन के बाद पहला स्वायत्त यूनानी राज्य था। (पुरानी शैली के कैलेंडर के अनुसार जो उस समय भी ओटोमन साम्राज्य में उपयोग में था, संधि पर 21 मार्च को हस्ताक्षर किए गए थे।)
1808 कारोबारी जॉन जैकब एस्टोर ने अमेरिकन फर कंपनी की स्थापना की। इससे एस्टोर पहले करोड़पति बने।
1849 ब्रिटिश शासित भारत के प्रमुख न्यायाधीश, चिंतक, इतिहासकार, लेखक, राजनेता सईद अमीर अली का जन्म कटक में हुआ।
1886 हैदराबाद के आखिरी निजाम मीर उस्मान अली खान का जन्म हुआ।
1889 अमेरिकन कारोबारी जॉर्ज ईस्टमैन ने पहली बार कोडक फिल्म को बेचने का काम शुरू किया।
1890 साहित्य अकादमी पुरस्कार प्राप्त करने वाले इश्क और मोहब्बत की शायरी के लिए मशहूर उर्दू शायर जिगर मुरादाबादी यानी अली सिकंदर का जन्म मुरादाबाद में हुआ।
1896 आधुनिक अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक खेल यूनान की राजधानी एथेंस में प्रारंभ हुए यह खेल रोमन सम्राट थिडोसियस द्वारा प्राचीन ओलंपिक खेलों पर रोक लगाए जाने के 1500 साल बाद दोबारा अस्तित्व में आए।
1906 विश्व कुख्यात महिला जासूस वर्जीनिया हाल का जन्म बाल्टीमोर, अमेरिका में हुआ।
1909 तमिलनाडु के विख्यात समाज सेवी, शिक्षा प्रसारक और कारोबारी, पद्मभूषण सम्मान पाने वाले सर अलगप्पा चेट्टियार का जन्म कोट्टइयूर में हुआ। इसी दिन अमेरिकी नागरिक मैथ्यू हैंसन और राबर्ट पियेरी ने पहली बार उत्तरी ध्रुव पर पहुंचने का दावा किया।
1917 प्रथम विश्व युद्ध में अमेरिका ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की। 1917 में इसी दिन क्लेटन ग्रीन, इंग्लैंडमैरी में लियोनोरा कैरिंगटन का जन्म हुआ। लियोनोरा कैरिंगटन ब्रिटिश मूल की प्रसिद्ध प्राकृतिक मैक्सिकन अतियथार्थवादी चित्रकार, उपन्यासकार, 1930 के अतियथार्थवादी आंदोलन में अंतिम जीवित प्रतिभागी बनीं। लियोनोरा कैरिंगटन ने लिखा है, तर्क को दिल के कारणों और हर दूसरे कारण को जानना चाहिए।
1919 रोलेट एक्ट के खिलाफ शुरू किए गए सविनय अवज्ञा आंदोलन के तहत महात्मा गांधी ने पहली अखिल भारतीय हड़ताल का आह्वान किया।
1924 इटली में फासिस्टों ने चुनाव में भारी जीत हासिल की। इसके बाद बेनीटो मुसोलिनी तानाशाह शासक बना। क्रूर जर्मन तानाशाह एडोल्फ हिटलर के मित्र मुसोलिनी ने जनता का बहुत दमन किया।
1925 विमान में पहली बार फिल्म दिखाई गई। यह विमान ब्रिटिश एयरवेज का था।
1928 जेम्स डी. वाटसन का शिकागो, इलिनोइस में जन्म हुआ। वाटसन विख्यात अमेरिकी जीवाणु वैज्ञानिक हुए हैं। वे डी.एन.ए. बनावट मालूम करने हेतु जाने जाते हैं। उन्हे इस महत्वपूर्ण शोध के लिए फ्रैंसिस क्रिक और मॉरिस विल्किंस के साथ नोबल पुरुस्कार दिया गया।
1929 प्रसिद्ध भारतीय राजनीतिज्ञ प्यारेलाल खंडेलवाल का जन्म हुआ। इसी दिन प्रसिद्ध हिंदी सेवी और प्रकाशक महाशय राजपाल का निधन हुआ।
1931 बंगाल की मधुबाला नाम से मशहूर खूबसूरत, बोल्ड फिल्म अभिनेत्री तथा माॅडल सुचित्रा सेन का जन्म हुआ। सुचित्रा सेन ने हिंदी सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत विमल रॉय की फिल्म देवदास से की थी। उन्होंने एक के बाद एक फिल्मों में अपने अभिनय से करोड़ों लोगों को अपना दीवाना बनाया। 1963 मॉस्को इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में वे सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री चुनी गईं। किसी भी विदेशी पुरस्कार को पाने वाली सुचित्रा सेन पहली भारतीय अभिनेत्री हैं।
1936 एएनपी कंपनी ने एम्स्टर्डम में पहली टेलेक्स सेवा शुरू की।
1938 पॉल डेनियल के नाम से विख्यात ब्रिटिश पेशेवर रूप से अंग्रेजी जादूगर और टेलीविजन प्रस्तोता न्यूटन एडवर्ड डेनियल का साउथ बैंक, इंग्लैंड में जन्म हुआ। उन्होंने अपनी टेलीविजन श्रृंखला द पॉल डेनियल मैजिक शो के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त की, जो 1979 से 1994 तक बीबीसी पर चला।
1942 जापानी लड़ाकू विमानों ने पहली बार भारत पर बम गिराए। 6 अप्रैल शाम 5 बजे जापानी विमानों ने विशाखापट्टनम पर हमला कर दिया।
1955 उत्तर प्रदेश के सैफई में शिव पाल सिंह यादव का जन्म हुआ। वे समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के भाई, राजनेता और सपा विधायक हैं। इसी दिन अमेरिका ने परमाणु परीक्षण किया।
1956 भारत के प्रसिद्ध क्रिकेटर हुए दिलीप वेंगसरकर का जन्म हुआ।
1957 सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।
1962 जाने माने राजनेता, भारतीय जनता पार्टी नेता संजय जोशी का जन्म नागपुर में हुआ।
1963 वियतनाम के ट्रांग बैंग में फान थो किम फुक ओओंट का जन्म हुआ। फान को अनौपचारिक रूप से तस्वीर में नेपाली लड़की के रूप में संदर्भित किया गया, लेकिन वह एक दक्षिण वियतनामी मूल की कनाडाई लड़की थी जिसे पुलित्जर पुरस्कार विजेता तस्वीर में चित्रित नौ वर्षीय बच्चे के रूप में जाना जाता है, जिसका शीर्षक द टेरर ऑफ वॉर 8 जून 1972 को वियतनाम युद्ध के दौरान ट्रांग बंग में लिया गया। फान विख्यात शांति कार्यकत्री हैं।
1966 भारतीय तैराक मिहिर सेन ने पाक जलडमरूमध्य तैर कर पार किया।
1970 खूबसूरत, बोल्ड जानी मानी बांग्ला फिल्म अभिनेत्री, तृत्यांगना और माॅडल इंद्रानी दत्ता का जन्म कलकत्ता में हुआ।
1971 प्रसिद्ध बालीवुड अभिनेता संजय सूरी का जन्म हुआ।
1973 प्रसिद्ध तमिल फिल्म अभिनेता, कारोबारी एवं माॅडल प्रशांत त्यागराजन का जन्म मद्रास में हुआ।
1974 ब्राइटन, यूनाइटेड किंगडम में एबीबीए ने वाटरलू के साथ यूरोविजन सांग प्रतियोगिता का 1974 संस्करण जीता जो संयुक्त रिकॉर्ड सात स्वीडिश जीतों में से पहला था।
1979 नेपाली राजशाही की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ नेपाली छात्रों के शासन विरोधी उग्र आंदोलन के फलस्वरूप बहुदलीय व्यवस्था पर जनमत संग्रह कराने के लिए राजतंत्र मजबूर हुआ।
1980 राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की राजनीतिक इकाई जनसंघ के स्थान पर भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई।
1982 बाॅलीवुड की फिल्म निर्मात्री कंपनी लव फिल्म्स के मालिक, निर्माता और कारोबारी अंकुर गर्ग का गाजियाबाद में जन्म हुआ। इसी दिन दक्षिण अटलांटिक महासागर में स्थित उपनिवेश फाकलैंड पर अर्जेंटीना ने अधिकार किया।
1985 विश्व विख्यात चित्रकार पाब्लो पिकासो के समकालीन प्रसिद्ध चित्रकार मार्क शागल का पेरिस में देहांत हुआ।
1996 जाने माने भारतीय टेलीविजन एवं फिल्म अभिनेता तथा माॅडल रोहित सुचंती का जन्म मुंबई में हुआ।
1998 पाकिस्तान ने मध्यम दूरी की मिसाइल गौरी बैलिस्टिक का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
1999 नेपाल ने फिर से पांच सौ रुपये के भारतीय नोट चलाने की घोषणा की।
2000 कराची की एक अदालत ने आतंकवाद व विमान अपहरण के मामले में अपदस्थ प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को उम्रकैद की सजा सुनाई। इसी दिन प्रसिद्ध पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहीन आफरीदी का जन्म खैबर पख्तूनख्वाह में हुआ।
2001 हरियाणा के मुख्यमंत्री तथा भारत के उप प्रधानमंत्री रहे चौधरी देवी लाल का निधन हुआ।
2002 वैंकूवर, ब्रिटिश कोलंबिया में बोल्ड, खूबसूरत, चर्चित कनाडाई शतरंज खिलाड़ी, कमेंटेटर, यूट्यूबर, इंटरनेट हस्ती एंड्रिया बोटेज का जन्म हुआ।
2003 उत्तरी होंडुरास की जेल में हुए दंगे में कारण 86 कैदी मारे गये।
2004 रोलैंडस पाकसास महाभियोग द्वारा शांतिपूर्वक पद से हटाए जाने वाले लिथुआनिया के पहले राष्ट्रपति बने।
2005 अमेरिका द्वारा इराक को बर्बाद करने के बाद हुए चुनाव में अमेरिका समर्थित कुर्द नेता जलाल तालाबानी इराक के नये राष्ट्रपति चुने गए।
2006 लिथुआनिया के राष्ट्रपति रोलैंडस पक्कास महाभियोग द्वारा पद से हटाए जाने वाले पहले यूरोपीय राष्ट्रध्यक्ष बने।
2007 प्रख्यात बांग्ला लेखिका लीला मजूमदार का निधन हुआ।
2008 केंद्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के मंत्रिमंडल में सात नए मंत्री शामिल किये गये। इसी दिन श्रीलंका के तमिलों के उग्रपंथी संगठन लिबरेशन टाइगर्स आॅफ तमिल इलम यानी लिट्टे के आत्मघाती हमले में राजमार्ग मंत्री जयराज फर्नाडोपुल्ले समेत 12 लोग मारे गये। इसी दिन इथोपिया की एक अदालत ने पांच शीर्ष अधिकारियों को एक हवाई हमले में दोषी पाते हुए पांच वर्ष की सजा सुनाई। 2008 में इसी दिन मिस्र के श्रमिकों की मिस्र की चल रही आम हड़ताल में 6 अप्रैल को युवा और मिस्र के सामाजिक, राजनीतिक, जनक्षीय कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया।
2009 इटली में आये 6.3 तीव्रता वाले जबरदस्त भूकंप के कारण लगभग 258 लोगों की मौत।
2010 भारतीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी और भारत दौरे पर आए अमेरिकी वित्त मंत्री टिमोथी गेथनर ने आर्थिक साझेदारी के समझौते पर हस्ताक्षर किए। इसी दिन वैज्ञानिकों ने तीन नई पशु प्रजातियों की खोज की घोषणा जो ऑक्सीजन के बिना अपना पूरा जीवन बिताते हैं, यह प्रजातियां फाइलम लोरिकिफेरा हैं।
2011 सैन फर्नांडो, तमाउलिपास, मैक्सिको में लॉस जेटास के 193 से अधिक पीड़ितों की लाशों को सामूहिक कब्रों से निकाला गया।
2012 ब्रिटिश संसद ने तंबाकू उत्पादों के प्रदर्शन एवं प्रचार पर प्रतिबंध लगाया। इसी दिन आजावाद ने खुद को माली गणराज्य से स्वतंत्र घोषित किया। अजावाद या अजावाघ 2012 से 2013 तक चलने वाला एक अल्पकालिक गैर-मान्यता प्राप्त राज्य था। यह माली के उत्तरी आधे और उत्तरी और पश्चिमी नाइजर का क्षेत्र था। जिसकी राजधानी टिंबकटू थी। टिंबकटू माली में है। माली पश्चिमी अफ्रीका में है।
2013 इराक के बकूबा में चुनाव प्रचार के दौरान हुए एक आत्मघाती बम धमाके में 22 लोगों की मौत हो गयी तथा 60 अन्य घायल हो गये। 2013 में इसी दिन भारत की राही सरनोबत ने दक्षिण कोरिया के चांगवान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल परिसंघ विश्व कप प्रतियोगिता की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। इसी दिन अफ्रीकी देश नाइजीरिया के मिदलू गांव में हुए हमले में 11 लोगों की मौत हो गई।
2014 प्रसिद्ध अमेरिकी फिल्म अभिनेता मिकी रूनी का 93 वर्ष की आयु में निधन हुआ। 2014 में इसी दिन अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति द्वारा समर्थित संयुक्त राष्ट्र महासभा की अगुवाई में पहला विकास और शांति के लिए अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस आयोजित किया गया। यह सामाजिक परिवर्तन, सामुदायिक विकास, शांति और समझ को बढ़ावा देने के लिए खेल की शक्ति का एक वार्षिक उत्सव है।
2015 रे चार्ल्स नामक प्रसिद्ध अमेरिकी गायक-गीतकार और कंडक्टर तथा डॉलार्ड सेंट लॉरेंट नामक प्रसिद्ध कनाडाई आइस हॉकी खिलाड़ी का निधन हुआ।
2016 प्रसिद्ध अमेरिकी देशी संगीत गायक, गीतकार, गिटारवादक और फिडलर मर्ले रोनाल्ड हैगार्ड का निधन हुआ। संयोग से इनका जन्म दिन 6 अप्रैल, 1937 को हुआ।
2017 अमेरिकी सेना ने सीरिया में एक हवाई अड्डे पर 59 टॉमहॉक क्रूज मिसाइलें गिराईं, रूस ने इन हमलों को आक्रामकता बताया और कहा है कि इससे अमेरिका-रूस संबंधों को काफी नुकसान पहुंचा है।
2018 हम्बोल्ट ब्रोंकोस जूनियर आइस हॉकी टीम को ले जा रही एक बस कनाडा के सस्केचेवान में एक सेमी-ट्रक से टकरा गई, जिसमें 16 लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए।
2019 प्रसिद्ध ब्रिटिश चिकित्सक, पत्रकार, लेखक और प्रसारक माइकल ओ’डॉनेल का निधन हुआ।
2020 कोरोना वायरस संक्रमण से दुनिया भर में 70 हजार से ज्यादा लोगों की मौत की खबर और भारत में संक्रमितों का आंकड़ा साढ़े चार हजार के पार पहुंचा। 2020 में इसी दिन अल कालिन नामक अमेरिकी बेसबॉल खिलाड़ी, प्रसारक और कार्यकारी प्रशासक का निधन हुआ।
2021 स्विस कैथोलिक पादरी, धर्मशास्त्री और लेखक हंस कुंग तथा अमेरिकी राजनेता अल्सी हेस्टिंग्स का निधन हुआ।
2022 डेमोक्रेटिक रूसी और सोवियत राजनेता व्लादिमीर जिरिनोव्स्की और जाने माने ब्रिटिश राजनेता जिल नाइट का निधन हुआ।
2024 जाने माने अमेरिकी राजनेता और मेन के 70वें गवर्नर जोसेफ ई. ब्रेनन का निधन हुआ।
2025 प्रसिद्ध अमेरिकी ड्रमर क्लेम बर्क, अमेरिकी ड्रमर और प्रसिद्ध अमेरिकी अभिनेता जे नॉर्थ का निधन हुआ।
2026 ईसाई हिज्बुल्लाह-विरोधी लेबनानी फोर्सेज पार्टी के अधिकारी पियरे मुअवाद, उनकी पत्नी फ्लाविया और एक अन्य महिला एक इजराइली हवाई हमले में मारे गए। पाकिस्तान ने एक संघर्ष-विराम योजना का प्रस्ताव रखा है, जिसे इस्लामाबाद समझौता नाम दिया गया है, इस योजना में शत्रुता को तत्काल रोकने, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने और ईरान तथा अमेरिका के बीच 15-20 दिनों की बातचीत की अवधि का आह्वान किया गया है। दावे के अनुसार यह घटना सेना प्रमुख आसिम मुनीर, अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, अमेरिकी विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची के बीच हुई कथित बातचीत के बाद सामने आई है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी ने कहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत जारी है। दूसरी ओर, ईरान ने पाकिस्तान के माध्यम से अमेरिका को अपना जवाब भेजा है, जिसमें उसने अस्थायी संघर्ष-विराम को अस्वीकार कर दिया है और अपनी स्वयं की माँगें रखी हैं। इनमें सभी क्षेत्रीय संघर्षों का समाधान, प्रतिबंधों को हटाना, पुनर्निर्माण और होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के लिए एक प्रोटोकॉल तय करना शामिल हैं।
कुछ ऐसी चीजें हैं जो कहने योग्य नहीं हैं। इसलिए हमारे पास कला है। कला एक जादू है जो घंटों को पिघला देती है और दिन को भी सेकंड में विलीन कर देती है। -मैरी लियोनोरा कैरिंगटन
(Disclaimer विशेष सूचना- हमने तथ्यों को यथासंभव जांचकर प्रस्तुत किया है। फिर भी किसी भूल के लिए हम क्षमाप्रार्थी होंगे। पाठक कृपया अपने स्तर पर भी तथ्यों को जांच-परख लें, साथ ही हमारा निवेदन है कि यदि आपको कोई त्रृटि दिखी तो कृपया हमें सूचित करें ताकि हम उसे सुधार सकें। आपकी प्रतिक्रियाएं, सुझाव, रचनाएं आमंत्रित हैं। धन्यवाद ! -संपादक - पीपुल्स फ्रैंड)
प्रस्तुति: एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड, रुद्रपुर, उत्तराखंड)
कृपया देखिए हमारा हिंदी समाचार पोर्टल एक्सप्लेनर24.कॉम https://explainer24.com अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !
प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।
#InternationalAsexualityDay #MaryLeonoraCarrington #InternationalDayofSportforDevelopmentandPeace #Sex #WorldHistoryofApril6 #JeanBaptisteRousseau ##Twitter #Blogger #Medium #Iran #Israel #Donaldtrump #War #Quotes #Thoughts #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #Peoplesfriend #Newspaper #APBharati #Journalism #Writing #Socialmedia #Viralphoto #Iran #Israel #War #Hormuz #IRGC #Donaltrump #explainer24.com #Newsportal #ICC #X








0 टिप्पणियाँ