Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

8 अप्रैल का विश्व इतिहास भारत एवं दुनिया में 1800 वर्षों में हुई महत्वपूर्ण घटनाओं, दिवसों तथा मशहूर हस्तियों के जन्म, निधन तिधियों की जानकारी World History of April 8

आप एक कलाकार को क्या समझते हैं? वह एक राजनीतिक प्राणी है, जो दुनिया में होने वाली दिल तोड़ने वाली, भावुक या आनंददायक चीजों के बारे में लगातार जागरूक रहता है, खुद को पूरी तरह से उनकी छवि में ढालता है। पेंटिंग अपार्टमेंट को सजाने के लिए नहीं की जाती है। यह युद्ध का एक साधन है। -पाब्लो पिकासो




217 ईस्वी में 8 अप्रैल को रोमन सम्राट कैराकल्ला की हत्या के बाद उनके प्रेटोरियन गार्ड प्रीफेक्ट मार्कस ओपेलियस मैक्रिनस ने स्वयं को उनका उत्तराधिकारी घोषित किया।

622 ईस्वी में 8 अप्रैल जापानी राजकुमार शोटोकु एवं फ्रैंकिश राजा चैरिबर्ट द्वितीय का निधन हुआ।

876 ईस्वी में 8 अप्रैल को दयार अल-अकुल की लड़ाई ने बगदाद को सैफरीड्स से बचाया।

944 ईस्वी में 8 अप्रैल चीन के फूजौ में सम्राट वांग यानक्सी (मिन के सम्राट जिंगजोंग) की हत्या कर दी गई।, शाही अंगरक्षक अधिकारियों झू वेनजिन और लियान चोंग्यू (जिन्होंने तख्तापलट के जरिए उन्हें सत्ता में लाने में अहम भूमिका निभाई थी) ने वांग यानक्सी की हत्या कर दी और शाही वांग वंश का संहार कर डाला। इसके बाद झू ने स्वयं को मिन का सम्राट घोषित कर दिया।

1139 सिसिली के रोजर द्वितीय को सात साल तक पोप के रूप में एनाक्लेटस द्वितीय का समर्थन करने के लिए इनोसेंट द्वितीय ने बहिष्कृत किया।

1232 मंगोल-जिन युद्ध में मंगोलों ने जिन राजवंश की राजधानी कैफेंग की घेराबंदी शुरू की।

1250 सातवां धर्मयुद्ध में मिस्र के अय्यूबिदों ने फारिस्कुर की लड़ाई दौरान फ्रांस के राजा लुई 9वें को पकड़ लिया।

1271 सीरिया में सुल्तान बैबर्स ने क्रैक डेस शेवेलियर्स पर विजय प्राप्त की।

1320 कोइंबरा, पुर्तगाल में पीटर प्रथम पेड्रो (दो अन्य नाम द जस्ट और द क्रूएल, निधन 18 जनवरी 1367) का जन्म हुआ। पेड्रो 1357 से मृत्युपर्यन्त पुर्तगाल के राजा रहे।

1461 विख्यात जर्मन गणितज्ञ और खगोलशास्त्री जॉर्ज वॉन पेउरबैक का निधन हुआ।

1533 विख्यात इतालवी अरगनिस्ट और संगीतकार क्लाउडियो मेरुलो एवं मिशेल मर्कती नामक इतालवी चिकित्सक और पुरातत्ववेत्ता का जन्म हुआ।

1605 फिनलैंड के औलू शहर की स्थापना स्वीडन के चार्ल्स 9वें ने की।

1730 शीरिथ इजराइल नामक महाद्वीपीय उत्तरी अमेरिका में पहला आराधनालय लोकार्पित किया गया।

1801 रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट में हुई हिंसा में 128 यहूदियों की मौत हुई।

1806 फ्रांस के शक्तिशाली शासक नेपोलियन बोनापार्ट की बेटी स्टीफैनी डे ब्यूहर्नैस ने प्रिंस कार्ल लुडविग फ्रेडरिक से विवाह किया।

1812 रूसी सम्राट और फिनलैंड के ग्रैंड ड्यूक जार अलेक्जेंडर प्रथम ने आधिकारिक तौर पर फिनिश राजधानी को तुर्कू से हेलसिंकी स्थानांतरित करने की घोषणा की।

1820 दुनिया की सबसे प्रसिद्ध प्रतिमाओं में से एक वीनस डि मेलो की मूर्ति की खोज हुई थी। इसे ग्रीस में एजिम सागर के पास खोजा गया था। यह जगत प्रसिद्ध मूर्ति प्राचीन ग्रीक मूर्तिकला का बेहतरीन नमूना है। इसे हेलेनिस्टिक काल के दौरान बनाया गया माना जाता है, करीब 150 से 125 ईसा पूर्व के बीच।

1831 भारत के प्रसिद्ध समाज सुधारक राजा राम मोहन राय इग्लैंड पहुंचे।

1832 विख्यात प्रकृति एवं मानव विज्ञानी चार्ल्स डार्विन ने ब्राजील के शहर रियो डी जनेरियो से यात्रा शुरू की।

1857 स्वतंत्रता संग्राम के दौरान अंग्रेजों पर पहली गोली चलाने वाले मंगल पांडेय को फाँसी दी गयी।

1859 विश्व विख्यात जर्मन दार्शनिक एडमंड हुसेरेल का जन्म हुआ। उन्हें फिनॉमलॉजी का जनक माना जाता है।

1866 इटली और पर्शिया के राज्यों ने ऑस्ट्रियाई साम्राज्य के खिलाफ एक गठबंधन बनाया।

1886 विलियम एवर्ट ग्लैडस्टोन ऑफ कॉमन्स ने ब्रिटिश हाउस में पहला आयरिश स्वराज्य विधेयक पेश किया।

1892 भारत के प्रख्यात इतिहासकार हेमचंद्र राय चौधरी का जन्म हुआ।

1894 प्रसिद्ध बांग्ला कथाकार कथाकार बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय का निधन हुआ।

1900 प्रसिद्ध भारतीय आनुवंशिकीविद्, अंतर्राष्ट्रीय चावल आयोग के कार्यकारी सचिव और थाईलैंड सरकार के चावल सलाहकार हुए नवलपक्कम पार्थसारथी का जन्म हुआ।

1912 नील नदी में जहाजों के आपसी भिड़त के बाद इसमें सवार 200 से अधिक लोगों की डूबकर मौत हुई।

1918 प्रथम विश्व युद्ध के दौरान अभिनेता डगलस फेयरबैंक्स और चार्ली चैपलिन ने न्यूयॉर्क शहर के वित्तीय जिले की सड़कों पर युद्ध बांड बेचे।

1924 विख्यात भारतीय शास्त्रीय गायक कुमार गंधर्व का जन्म हुआ।

1929 भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान, दिल्ली सेंट्रल असेंबली में केवल आवाज करने वाले बम फेंकने के जुर्म में भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त को गिरफ्तार किया गया।

1937 कर्नाटक के प्रमुख कांग्रेस नेता और मुख्यमंत्री हुए आर. गुंडू राव का जन्म कुशालनगर में हुआ।

1938 कुमासी, गोल्ड कोस्ट, घाना (पश्चिम अफ्रीका) में कोफी अट्टा अन्नान का जन्म हुआ। घाना के राजनयिक और राजनेता कोफी अन्नान 1997 से 2006 तक संयुक्त राष्ट्र के सातवें महासचिव रहे। अन्नान और संयुक्त राष्ट्र को 2001 का नोबेल शांति पुरस्कार संयुक्त रूप से मिला था। कोफी अन्नान का एक उद्धरण, ज्ञान ही शक्ति है। जानकारी मुक्तिदायक होती है। शिक्षा ही प्रगति का आधार है, हर समाज में, और हर परिवार में।

1943 अमेरिकी राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डेलानो रूजवेल्ट ने मुद्रास्फीति पर अंकुश लगाने हेतु युद्ध रुकने तक मजदूरी और कीमतों की वृद्धि और श्रमिकों को तब तक नौकरी बदलने पर रोक लगा दी। 

1950 जाने माने हिंदी कवि दिनेश कुमार शुक्ल का जन्म हुआ।

1950 भारत और पाकिस्तान के बीच लियाकत-नेहरू समझौता हुआ, दोनों देशों में रह रहे अल्पसंख्यकों के अधिकारों की सुरक्षा और भविष्य में दोनों देशों के बीच युद्ध की संभावनाओं को समाप्त करने पर केंद्रित था।

1953 भारत के प्रमुख, प्रसिद्ध उद्योगपति सेठ वालचंद हीराचंद दोषी का निधन हुआ। उन्होने जहाजरानी, वायुयान निर्माण, कार निर्माण एवं क्षेत्रों में महत्वपूर्ण काम किये।

1959 कंप्यूटर इंजीनियरों ने एक नई प्रोग्रामिंग भाषा कोबोल तैयार करने के लिए बैठक की।

1960 नीदरलैंड और पश्चिम जर्मनी ने विडेरगुटमाचुंग के रूप में 280 मिलियन जर्मन मार्क्स की कीमत में डचों द्वारा कब्जाई गई जर्मन भूमि की वापसी के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए।

1961 ब्रिटिश जहाज दारा के फारस की खाड़ी यानी अरेबियन गल्फ में गिरने से 236 लोगों की मौत हुई।

1972 जानी मानी, खूबसूरत, बोल्ड फिल्म और टेलीविजन अभिनेत्री तनाज इरानी का जन्म मुंबई में हुआ। इंटरनेट पर इनके मां-बाप का नाम पता नहीं चला।

1973 स्पेन के विश्व विख्यात चित्रकार पाब्लो पिकासो का निधन हुआ, इन्हें 20वीं शताब्दी का सबसे प्रभावी चित्रकार माना जाता है। दुनिया का सबसे बड़ा नाम इसी बंदे का है - पाब्लो डिएगो जोस फ्रांसिस्को डी पाउला जुआन नेपोमुसेनो मारिया डे लॉस रेमेडियोस सिप्रियनो डे ला सेंटिसिमा त्रिनिदाद रुइज बाई पिकासो।

1978 ब्रिटिश संसद की कार्यवाही का नियमित रेडियो प्रसारण शुरू किया गया।

1982 जाने माने दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेता अल्लू अर्जुन का जन्म मद्रास में हुआ।

1984 तेलुगू फिल्मों के प्रसिद्ध गीतकार चेगोंदी अनंत श्रीराम का जन्म हुआ।

1987 जानी मानी दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेत्री नित्या मेनन का जन्म बंगलौर में हुआ।

1988 जानी मानी खूबसूरत, बोल्ड हिंदी, कन्नड़, तमिल, तेलुगू एवं मलयालम फिल्म अभिनेत्री, गायिका और माॅडल नित्या मेनन का जन्म बंगलौर में हुआ। इसी दिन जनरल वेंग शांग कुन चीन गणराज्य के राष्ट्रपति निर्वाचित हुए। इसी दिन दिल्ली में साक़िब सलीम का जन्म हुआ। वे जाने माने फिल्म अभिनेता और माॅडल हैं।

1990 जाने माने हिंदी फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरिज अभिनेता तथा माॅडल रोहन मेहरा का जन्म हुआ। इसी दिन अंतर्राष्ट्रीय रोमानी दिवस को आधिकारिक तौर पर 1990 में सेरॉक, पोलैंड में घोषित किया गया। दुनिया भर में 8 अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय रोमानी दिवस रोमानी, लोगों, भाषा एवं संस्कृति का जश्न मनाने और रोमानी लोगों के सामने आने वाले मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। 

1992 पूर्व प्रसिद्ध टेनिस खिलाड़ी आर्थर ऐश ने घोषणा की कि उन्हें एड्स है, जो उनकी दो हृदय सर्जरी में से एक के दौरान रक्त संक्रमण से प्राप्त हुआ।

1993 उत्तरी मैसेडोनिया गणराज्य संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ।

1994 दक्षिण भारतीय और अमेरिकन फिल्म अभिनेता अखिल अक्कीनेनी का जन्म सैन जोस, कैलिफोर्निया, अमेरिका में हुआ।

1999 ड्रोर ओरपाज तथा कारमिट सुबेरा (इस्रायल) ने 30 घंटे 45 मिनट तक लगातार चुंबन लिये जाने का कीर्तिमान बनाया। इसे गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज किया गया। इसी दिन चीन ने धान की भूसी से बिजली उत्पादन प्रारम्भ किया।

2000 गुटनिरपेक्ष देशों के विदेश मंत्रियों का 13वां सम्मेलन कोलंबिया के कार्टिजेना शहर में प्रारंभ हुआ।

2001 भारत-इंग्लैंड राउंड टेबल बैठक सरिस्का अभ्यारण्य में हुई और इसी दिन बांग्लादेश में हिदुओं की संपत्ति लौटाने का विधेयक पारित हुआ।

2002 अमेरिकी अंतरिक्ष यान सफलतापूर्वक प्रक्षेपित हुआ।

2003 अमेरिकी सेना ने राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन को मारने के लिए बगदाद में बंकर भेदी बम बरसाए, जिसमें अनेक नागरिक मारे गये। लेकिन सद्दाम को न पा सके।

2005 पोप जॉन पॉल द्वितीय के निधन के छह दिन बाद 8 अप्रैल 2005 को वेटिकन में उनका अंतिम संस्कार हुआ। इसमें दुनियाभर के 200 से ज्यादा नेता और लाखों लोग शामिल हुए थे।

2006 एलेक्जेंडर ल्यूकाशेंको ने तीसरी बार बेलारूस के राष्ट्रपति पद की शपथ ली। वे आज भी इस पद पर हैं और स्वतंत्र प्रेस, अभिव्यक्ति की आजादी का गला घोंटने के लिए कुख्यात हैं। इसी दिन शेडेन नरसंहार का पता चला जिसमें ओंटारियो, कनाडा के एल्गिन काउंटी के शेडेन में एक खेत में आठ लोगों के शव पाए गए, सभी को गोली मारी गई थी। हत्याओं का आरोप बैंडिडोस मोटरसाइकिल क्लब पर लगा।

2008 पवन टर्बाइनों को एकीकृत करने वाली दुनिया की पहली गगनचुंबी इमारत का निर्माण बहरीन में पूरा हुआ। इसी दिन आंध्र प्रदेश व कर्नाटक की सरकारों ने एक महत्त्वपूर्ण फैसले में अपने यहाँ सिक्खों को अल्पसंख्यक घोषित किया। इसी दिन ब्रिटेन की एक अदालत ने वहाँ काम कर रहे भारतीय पेशेवरों के पक्ष में निर्णय देते हुए नई सरकार द्वारा उनके वीजा नियमों में किये गए बदलाव को गैर कानूनी और प्रशासनिक शक्तियों का दुरुपयोग बताया। इसी दिन ईरान ने अपने यूरेनियम प्लांट में 6000 नये सेंट्रीफ्यूज लगाने का कार्य शुरू किया। इसी दिन पाकिस्तान के एक परमाणु संयंत्र में गैस लीक होने से दो लोगों की मृत्यु हुई। 2008 में इसी दिन भारत की प्रथम सरोद वादिका शास्त्रीय संगीतज्ञ पद्मभूषण सम्मान सहित अनेक पुरस्कार तथा सम्मान प्राप्त शरण रानी बैकलीवाल का निधन दिल्ली में अपने जन्म दिन से एक दिन पहले हुआ। इनका जन्म 9 अप्रैल 1929 को दिल्ली में हुआ था।

2013 ब्रिटेन की पूर्व प्रधानमंत्री मार्गेरेट थैचर का लंदन में निधन हुआ। वह किसी भी यूरोपीय देश की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं और 20वीं शताब्दी में ब्रिटेन की एकमात्र प्रधानमंत्री थीं, जिन्होंने तीन बार लगातार यह पद संभाला। इसी दिन इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक ने सीरियाई गृहयुद्ध में प्रवेश किया और इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक और राख-शाम के नाम से अल-नुसरा फ्रंट के साथ विलय की घोषणा की।

2014 माइक्रोसाफ्ट ने विंडोज एक्सपी खत्म की। इसी दिन न्यूजीलैंड के प्रसिद्ध वास्तुकार इवान मर्सेप का निधन हुआ जिन्होंने ते पापा टोंगरेवा संग्रहालय डिजाइन किया।

2015 प्रसिद्ध भारतीय पत्रकार तथा लेखक जयकांतन का निधन हुआ।

2018 पहला इंटरनेशनल पीजेंट डे मनाया गया। अंतर्राष्ट्रीय पीजेंट दिवस दुनिया भर की उन महिलाओं के लिए जश्न मनाता है जो प्रतियोगिता में प्रतिस्पर्धा करती हैं। यह लड़कियों और युवा महिलाओं को प्रतियोगिताओं से होने वाले लाभों के बारे में सोचने के लिए प्रोत्साहित करने का भी दिन है। इससे महिलाओं को पूर्वाग्रहों से उबरने, नस्लवाद के खिलाफ बोलने और दुनिया भर में महिलाओं के बीच एकता को बढ़ावा देने में मदद मिलती है। वास्तव में सौंदर्य प्रतियोगिताएं बाजारवाद को बढ़ावा देने, उपभोक्तावाद को जनमानस पर हावी करने के लिए हैं।

2019 रोमानियाई मूल के प्रसिद्ध अमेरिकी कला क्यूरेटर जोसिन इआंको-स्टारल्स का निधन हुआ।

2020 बर्नी सैंडर्स ने अपनी राष्ट्रपति उम्मीदवारी वापस ली जिससे जो बिडेन डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार बन गए।

2024 8 अप्रैल 2024 को चंद्रमा के आरोही नोड पर पूर्ण सूर्य ग्रहण लगा जो पूरे उत्तरी अमेरिका में दिखाई दिया। 2024 में इसी दिन वेल्श-ऑस्ट्रेलियाई रग्बी लीग खिलाड़ी और कोच कीथ बार्न्स, ब्रिटिश भौतिक विज्ञानी, नोबेल पुरस्कार विजेता पीटर हिग्स एवं राल्फ पकेट नामक अमेरिकी सेना अधिकारी, मेडल ऑफ ऑनर प्राप्तकर्ता का निधन हुआ।

2025 डोमिनिकन राजनेता, मोंटे क्रिस्टी के गवर्नर नेल्सी क्रूज का निधन हुआ। दक्षिण कोरिया की सरकार ने मंगलवार को औपचारिक रूप से ऐलान किया कि राष्ट्रपति चुनाव 3 जून को होगा। पूर्व राष्ट्रपति यून सुक योल को पद से हटाए जाने के बाद यह निर्णय लिया गया है। यह घोषणा कैबिनेट बैठक में की गई जो कि यून महाभियोग केस में संवैधानिक न्यायालय के फैसले के चार दिन बाद हुई। न्यायालय ने यून के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव जारी रखा जिसका मतलब था कि उन्हें अपना पद छोड़ना होगा और नए राष्ट्रपति चुनाव कराए जाएंगे। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि उत्तर प्रदेश के कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है, चारों तरफ जंगल राज कायम है और अराजकता का माहौल है। अधिकारी मनमाने ढंग से काम कर रहे हैं।

2026 अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ 14 दिनों के लिए अस्थायी संघर्ष विराम का ऐलान किया। इस सीजफायर में पाकिस्तान ने अहम भूमिका निभाई। इसके तहत तेहरान के स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से खोलने के बदले में सैन्य हमले रोक दिए जाएँगे। समझौते के मुताबिक ईरान ने पुष्टि की कि इस होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित आवाजाही फिर से शुरू हो जाएगी। इससे दुनिया भर में ऊर्जा की पूरी तरह से नाकाबंदी होने का जो तत्काल डर था, वह कम हो गया है। सीजफायर के बावजूद रिपोर्टों से पता चला है कि लेबनान में इजरायल के हवाई हमले और क्षेत्रीय ऊर्जा ठिकानों पर ईरान के हमले जारी हैं। दूसरी ओर, रूस के रक्षा मंत्रालय ने लुहांस्क ओब्लास्ट पर अपना नियंत्रण होने का दावा किया। यूक्रेन के सैन्य अधिकारियों ने इस दावे को खारिज कर दिया। इस बीच ड्रोन हमले भी लगातार जारी हैं।

हमें काम करने के लिए इंतजार करने की जरूरत नहीं है। काम अभी होना चाहिए। आपको ऐसे लोग भी मिलेंगे जो सोचते हैं कि हमें कल से शुरुआत करनी चाहिए। जो लोग यह मानते हैं कि काम कल से शुरू होना चाहिए, उन्हें भी याद दिलाएँ कि कल की शुरुआत अभी से होती है, कल की शुरुआत आज से होती है, तो चलिए, हम सब मिलकर आगे बढ़ें। -कोफी अन्नान

(Disclaimer विशेष सूचना- हमने तथ्यों को यथासंभव जांचकर प्रस्तुत किया है। फिर भी किसी भूल के लिए हम क्षमाप्रार्थी होंगे। पाठक कृपया अपने स्तर पर भी तथ्यों को जांच-परख लें, साथ ही हमारा निवेदन है कि यदि आपको कोई त्रृटि दिखी तो कृपया हमें सूचित करें ताकि हम उसे सुधार सकें। आपकी प्रतिक्रियाएं, सुझाव, रचनाएं आमंत्रित हैं। धन्यवाद ! -संपादक - पीपुल्स फ्रैंड)

प्रस्तुति: एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड, रुद्रपुर, उत्तराखंड)

कृपया देखिए हमारा हिंदी समाचार पोर्टल एक्सप्लेनर24.कॉम https://explainer24.com अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !

प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।

#PabloPicasso #KofiAnnan #InternationalRomaDay #InternationalPageantDay #MargaretThatcher #WorldHistoryofApril8 #NithyaMenen #MangalPandey #VenusdeMilo #Greece #Iran #Israel #Donaldtrump #War #Quotes #Thoughts #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #Peoplesfriend #Newspaper #APBharati #Journalism #Writing #Socialmedia #Viralphoto #Iran #Israel #War #Hormuz #IRGC #Donaltrump #explainer24.com #Newsportal #ICC #X #StraitofHormuz #BankimChandraChattopadhyay

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ