Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

5 अप्रैल का विश्व इतिहास - भारत एवं दुनिया में 1500 वर्षों में हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं, दिवसों और प्रसिद्ध व्यक्तियों के जन्म, निधन तिथियों की जानकारी World History of April 5

आपके संगठन में जितने अधिक श्रमिक होंगे, आप श्रमिक वर्ग में उतने ही बेहतर ढंग से स्थापित होंगे, और उतनी ही अधिक संभावना होगी कि आप उस वर्ग की ठोस समस्याओं को सामने ला पाएंगे। -अर्नेस्ट एज्रा मैंडेल




518 ईस्वी में 5 अप्रैल को ईसाई पादरी टिमोथी प्रथम ऑफ कॉन्स्टेंटिनोपल (टिमोथियस प्रथम) का निधन हुआ। टिमोथी को 511 ईस्वी में बीजान्टिन सम्राट अनास्तासियस प्रथम डिकोरस ने पैट्रिआर्क नियुक्त किया गया था।

823 ईस्वी में 5 अप्रैल को पोप पास्कल प्रथम ने लोथैर प्रथम को इटली के राजा का ताज पहनाया।

902 ईस्वी में 5 अप्रैल को बगदाद, अब्बासी खिलाफत में 892 से 902 में अपनी मृत्यु तक अब्बासी खिलाफत के खलीफा रहे अल-मुतादिद (अबू अल-अब्बास अहमद इब्न, शाही नाम अल-मुतादिद बिल्लाह) का इंतकाल हुआ।

919 ईस्वी में 5 अप्रैल को मिस्र पर दूसरा फातिमिद आक्रमण शुरू हुआ इसके लिए फातिमिद उत्तराधिकारी अल-कैम बि-अम्र अल्लाह ने अपनी सेना के प्रमुख के रूप में सेना सहित रक्कादा से प्रस्थान किया।

1081 ईस्वी में 5 अप्रैल को एलेक्सियोस प्रथम कोमेनोसो की ताजपोषी के साथ बीजेंटाइन में कोमेनियन राजवंश की शुरुआत हुई। बीजेंटाइन आज के तुर्की का पूर्ववर्ती है। 

1170 वैलेंसिएन्स, फ्रांस में इसाबेला ऑफ हैनॉल्ट (यसाबेला डी हैनॉट) का जन्म हुआ। इसाबेला बड़ी होकर राजा फिलिप द्वितीय की पहली पत्नी, फ्रांस की रानी और काउंटेस ऑफ आर्टोइस डे ज्यूर बनीं।

1205 यरूशलेम की रानी इसाबेला प्रथम का निधन हुआ। 

1242 पेइपस झील की बर्फ पर लड़ाई में अलेक्जेंडर नेवस्की के नेतृत्व में रूसी सेना ने ट्यूटनिक लड़ाकों के आक्रमण को विफल किया। लेक पेइपस यूरोप की सबसे बड़ी सीमा-पार झील है, यह एस्टोनिया और रूस के बीच अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित है।

1536 चार्ल्स पंचम ने रोम में शहंशाह के अंदाज में प्रवेश किया और रोमन विजय को फिर से स्थापित करने के लिए शहर के एक बड़े हिस्से को ध्वस्त करा दिया।

1566 हेंड्रिक वान ब्रेडेरोड के नेतृत्व में दो सौ डच प्रभावशाली लोगों ने मार्गरेट ऑफ परमा की उपस्थिति में खुद को मजबूर मानते हुए सत्रह प्रांतों में स्पेनिश जांच की निंदा करते हुए समझौता याचिका पेश की।

1614 वर्जीनिया में मूल अमेरिकी पोकाहोंटस ने अंग्रेजी उपनिवेशवादी जॉन रॉल्फ से शादी की।

1621 मेफ्लावर जहाज वापस इंग्लैंड यात्रा के लिए प्लायमाउथ मैसाचुसेट्स से रवाना हुआ।

1622 विख्यात इतालवी गणितज्ञ, खगोलशास्त्री और भौतिक विज्ञानी का विंसेंजो विवियानी का जन्म हुआ।

1709 पेरिस, फ्रांस में प्रभावशाली फ्रांसीसी चित्रकार, आलोचक और राजनयिक रोजर डी पाइल्स (7 अक्टूबर 1635) रोजर डी पाइल्स का निधन हुआ। रोजर डी पाइल्स चित्रकला में रेखांकन के बजाय रंगों को प्राथमिकता देने और कला में लालित्य की वकालत करने के लिए जाने उनके लेखन में भावनात्मक प्रभाव, कलात्मक निर्भीकता और सौंदर्य के व्यक्तिपरक अनुभव पर जोर दिया गया था।

1762 ब्रिटिशर्स ने फ्रांस से ग्रेनाडा तथा वेस्टइंडीज छीनकर उन पर कब्जा किया।

1764 ग्रेट ब्रिटेन में चीनी अधिनियम पारित किया गया।

1765 हर्टफोर्डशायर, यूनाइटेड किंगडम में प्रसिद्ध अंग्रेजी कवि एडवर्ड यंग (जन्म 3 जुलाई 1683 उपहम) का निधन हुआ। एडवर्ड यंग को मुख्य रूप से उनकी रचना नाइट-थॉट्स के लिए याद किया जाता है। यह उनकी मुक्त छंदों में लिखी गई दार्शनिक रचनाओं की एक श्रृंखला है, जो कई दुखद घटनाओं के बाद उनकी मनःस्थिति को दर्शाती है। एडवर्ड यंग का एक उद्धरण, हम सभी मौलिक पैदा होते हैं, फिर भी हममें से इतने सारे लोग नकल बनकर क्यों मरते हैं?

1768 पहला अमेरिकी चैंबर ऑफ कॉमर्स स्थापित किया गया।

1792 संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति जॉर्ज वाशिंगटन ने एक विधेयक को रोकने के लिए अपने विशेषाधिकार वीटो का प्रयोग किया। पहली बार इस शक्ति का उपयोग किया गया।

1795 बासेल शांति संधि पर फ्रांस और प्रशिया ने हस्ताक्षर किए।

1811 अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स में जनवादी क्रांतिकारियों ने सशस्त्र संघर्ष शुरु किया।

1818 माइपू की लड़ाई में बर्नार्डो ओश्हिगिन्स और जोस डे सैन मार्टिन के नेतृत्व में चिली के स्वतंत्रता आंदोलन ने स्पेन पर निर्णायक जीत हासिल की, जिसमें 2,000 स्पेनिश सैनिक और 1,000 चिली के देशभक्त मारे गए।

1835 डोलिनेक, ऑस्ट्रियाई साम्राज्य में विट्जस्लाव हेलेक (विंसेंक हेलेक) का जन्म हुआ जो विख्यात चेक कवि, लेखक, पत्रकार, नाटककार और थिएटर समीक्षक हुए।

1843 ब्रिटेन की महारानी विक्टोरिया ने हॉन्गकॉन्ग को ब्रिटिश कॉलोनी में शामिल करने की घोषणा की।

1856 हेल्स फोर्ड, वेस्टलेक कॉर्नर में बुकर टी. वाशिंगटन का जन्म हुआ। बुकर टी. वाशिंगटन अमेरिकी शिक्षक, लेखक, वक्ता, अफ्रीकी-अमेरिकी समुदाय और समकालीन अश्वेत अभिजात वर्ग के प्राथमिक नेता बने। बुकर टी. वाशिंगटन का एक उद्धरण, मैं किसी भी इंसान को, चाहे उसका रंग कुछ भी हो, अपनी आत्मा को छोटा और नीचा दिखाने की इजाजत नहीं दूँगा, जिससे मैं उससे नफरत कर सकूँ।

1902 स्कॉटलैंड के ग्लासगो में इब्रॉक्स पार्क (अब इब्रॉक्स स्टेडियम) में एक स्टैंड बॉक्स ढह गया, जिससे स्कॉटलैंड और इंग्लैंड के बीच अंतरराष्ट्रीय एसोसिएशन फुटबॉल मैच के दौरान 25 लोगों की मौत हो गई और 500 से अधिक लोग घायल हो गए।

1908 भारत के प्रथम दलित उप प्रधानमंत्री एवं राजनेता बाबू जगजीवन राम का जन्म चंदवा, आरा, बिहार में हुआ।

1913 अमेरिकी फुटबॉल फेडरेशन का गठन हुआ।

1919 आधुनिक भारतीय मर्चेंट शिपिंग की शुरूआत हुई। सिंधिया स्टीम नेविगेशन कंपनी का 5,940 टन का पोत लिबर्टी अपनी पहली यात्रा पर रवाना हुआ।

1920 प्रसिद्ध भारतीय राजनेता, इस्लामिक धार्मिक विद्वान, लेखक रफीक जकरिया का जन्म नाला सोपारा, बंबई में हुआ।

1922 प्रख्यात भारतीय विदुषी महिला और समाज सुधारक पंडिता रमाबाई का निधन हुआ। इसी दिन 1922 में विख्यात ब्रिटिश फुटबॉल खिलाड़ी टॉम फिनी का जन्म हुआ। इसी दिन प्रसिद्ध ब्रिटिश अभिनेता (मिस्टर बेलवेडर) क्रिस्टोफर ह्युएट्ट का जन्म हुआ। 1922 में इसी दिन अमेरिकी गायिका और अभिनेत्री गैल स्टोर्म का जन्म हुआ।

1923 उत्तर प्रदेश के राज्यपाल तथा केंद्रीय निर्माण एवं आवास मंत्रालय में उपमंत्री रहे मोहम्मद उस्मान आरिफ का जन्म हुआ। 1923 में इसी दिन फ्रैंकफर्ट एम मेन, जर्मनी में अर्नेस्ट एज्रा मैंडेल (अर्नेस्ट जर्मेन, पियरे गौसेट, हेनरी वैलिन, वाल्टर) का जन्म हुआ। बेल्जियम के मार्क्सवादी अर्थशास्त्री, ट्रॉट्स्कीवादी कार्यकर्ता और सिद्धांतकार और नाजी जर्मनी होलोकॉस्ट से बचे हुए व्यक्ति बने। बेल्जियम पर कब्जे के दौरान उन्होंने नाजियों के खिलाफ भूमिगत प्रतिरोध में लड़ाई लड़ी। अर्नेस्ट एज्रा मैंडेल का एक उद्धरण, मार्क्सवाद हमेशा खुला रहता है, हमेशा आलोचनात्मक होता है, और हमेशा आत्म-आलोचनात्मक होता है।

1930 महात्मा गांधी अपने सहयोगियों, अनुयायियों के साथ नमक कानून तोडने के लिए गुजरात के दांडी पहुंचे।

1940 महात्मा गांधी के नितांत करीबी मित्र और समाज सुधारक सी एफ एंड्रयूज का निधन हुआ।

1947 जाने माने ब्रिटिश राजनेता और लेबर पार्टी के सांसद वीरेंद्र कुमार का जन्म मंढाली, पंजाब, भारत में हुआ।

1949 भारत स्काउट एंड गाइड की स्थापना हुई।

1955 सेनापति क्रिश गोपालकृष्णन का केरल के तिरुअनंतपुरम में जन्म हुआ। क्रिश भारतीय अरबपति व्यवसायी हैं, जिन्हें दुनिया भर में आईटी सेवा उद्योग को बढ़ाने में उनकी भूमिका के लिए वैश्विक व्यापार और प्रौद्योगिकी विचारक के रूप में मान्यता प्राप्त है। इसी दिन जाने माने हिंदी फिल्मों के चरित्र, खलपात्र अभिनेता तेज सप्रू का जन्म बंबई में हुआ। 1955 में इसी दिन विस्टन चर्चिल ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया।

1957 केरल में संपन्न विधान सभा चुनाव में कम्युनिस्ट पार्टी को बहुमत मिला और ईएमएस नम्बूदरीपाद मुख्यमंत्री पद के लिए चुने गये। यह दुनिया में पहली बार लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई वामपंथी सरकार बनी।

1961 भारत सरकार ने दवा निर्माण कंपनी इंडियन ड्रग्स एंड फार्मास्यूटिकल लिमिटेड की स्थापना की। इसी दिन मराठी सिनेमा के विख्यात रंगकर्मी, फिल्म एवं टेलीविजन अभिनेता प्रशांत दामले का जन्म बंबई में हुआ।

1963 संदीप त्रिवेदी का जन्म हुआ। संदीप जाने माने भारतीय सैद्धांतिक भौतिक विज्ञानी, मुंबई टाटा इंस्टीट्यूट फॉर फंडामेंटल रिसर्च के निदेशक हुए।

1964 भारतीय नौसेना ने पहली बार राष्ट्रीय समुद्री दिवस मनाया।

1967 प्रख्यात भारत-अमेरिकी लेखक और वक्ता अनु गर्ग का जन्म हुआ। इसी दिन जानी मानी भारतीय फिल्म पाश्र्व गायिका, डांसर और स्टेज शो परफाॅरर्मर सुनीता राव का जन्म जर्मनी में हुआ।

1970 प्रसिद्ध मलयालम फिल्म, टेलीविजन एवं मंच कलाकार तथा माॅडल तेस्नी खान का जन्म कोच्चि में हुआ।

1971 श्रीलंका में तमिलों के संगठन जनता विमुक्ति पेरामुना ने सिरिमावो भंडारनायके की संयुक्त मोर्चा सरकार के खिलाफ विद्रोह शुरू किया।

1974 प्रसिद्ध भारतीय पर्वतारोही डिकी डोल्मा का जन्म कुल्लू, हिमाचल प्रदेश में हुआ। डिकी 10 मई 1993 को 19 साल की उम्र में माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली सबसे कम उम्र की महिला होने के लिए प्रसिद्ध हैं।

1975 सउदी अरब के राजा फैजल की हत्या हुई।

1977 प्रसिद्ध मलयालम सिने तारिका, कोरियोग्राफर, नर्तकी, नृत्य विशेषज्ञ और शिक्षक मेथिल देविका का जन्म पलक्कड़ में हुआ।

1979 प्रथम भारतीय नौसेना संग्रहालय बंबई में खुला।

1983 मलयालम सिनेमा और टेलीविजन की लोकप्रिय कलाकार, माॅडल, अभिनेत्री ज्योतिर्मयी का जन्म कोट्टायम में हुआ।

1985 दक्षिण भारतीय फिल्मों की लोकप्रिय अभिनेत्री और जानी मानी माॅडल पूनम बाजवा का जन्म हुआ।

1986 पश्चिम बर्लिन में ला बेले नाइट क्लब में बम विस्फोट हुआ, इसमें 3 लोग मारे गए। क्लब में अमेरिकी सैनिकों का आना-जाना था। लीबिया सीक्रेट सर्विस पर शक हुआ और बदले में अमेरिका ने लीबिया में 15 लोगों को मार गिराया।

1991 बाॅलवुड फिल्मों के जाने माने अभिनेता एवं निर्देश किंशुक वैद्य का जन्म मुंबई में हुआ। इसी दिन अंतरिक्ष यान एसटीएस 37 (अटलांटिस 8) का प्रक्षेपण किया गया।

1992 साराजेवो में व्रबंजा ब्रिज पर शांति प्रदर्शनकारियों सुआदा दिलबेरोविक और ओल्गा सुसिक की हत्या कर दी गई।

1993 काफी अल्प समय में अपने शानदार अभिनय से बेहद मशहूर हुई बॉलीवुड अभिनेत्री दिव्या भारती की वर्सोवा, मुंबई स्थित घर के पांचवें माले से रहस्यमय तरीके से गिरने से मौत हो गई।

1996 आज के दौर की जानी मानी खूबसूरत, बोल्ड अभिनेत्री और माॅडल रश्मिका मंदाना का जन्म विराजपेट, कर्नाटक में हुआ। रश्मिका मंदाना मुख्य रूप से दक्षिण भारतीय फिल्मों सर्वाधिक चर्चित, सफल अभ्निेत्री हैं उन्होंने 2016 की सबसे सफल व्यावसायिक फिल्म किरिक पार्टी में अभिनय कर सुर्खियां बटोरीं। बैंगलोर टाइम्स ने 30 मोस्ट डिजायरेबल वुमन ऑफ 2017 की सूची में नंबर 1 पर रखा।

1989 गुजराती भाषा के जाने माने साहित्यकार पन्नालाल पटेल का निधन हुआ।

1998 जापान में अकाशी कायक्यो ब्रिज पर ट्रैफिक शुरू हुआ। यह सबसे लंबा सस्पेंशन ब्रिज है, जिसकी लंबाई 1991 मीटर (6,532 फीट) है।

1999 मलेशिया में हेंड्रा नामक वायरस से बचाव के लिए 8 लाख 30 हजार सुअरों की सामूहिक हत्या करने की शुरुआत की गई। 1999 इसी दिन इराक ने पुरुष स्तंभक औषधि या गोली वियाग्रा पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की।

2000 बहुचर्चित फिल्म स्लमडाॅग मिलेनियर से बाल कलाकार के रूप में अपने अभिनय की शुरुआत कर पहचान अर्जित करने वाले एक्टर्स गिल्ड अवार्ड विजेता आयुष महेश खेडेकर का जन्म बंबई में हुआ।

2001 जासूसी विमान प्रकरण में संयुक्त राज्य अमेरिका ने घुटने टेके और चीन के समक्ष खेद प्रकट किया। इसी दिन संयुक्त राष्ट्र संघ की टीम युगोस्लाविया के नेता स्लोवोदान मिलोसेविच को गिरफ्तार करने के लिए बेलग्रेड पहुंची।

2002 भारत, म्यांमार व थाइलैंड के बीच मोरे-कलावा-मांडले सड़क परियोजना पूरी करने हेतु सहमति बनी।

2003 अमेरिकी संसद में पाक की आर्थिक मदद में कटौती का प्रस्ताव पेश किया गया।

2004 प्रसिद्ध जर्मन गणितज्ञ और अकादमिक हेनर जिस्चांग का निधन हुआ।

2005 साहित्य का नोबेल पुरस्कार पाने वाले विख्यात कनाडाई-अमेरिकी उपन्यासकार, निबंधकार और लघु कथाकार शाऊल बोलो का निधन हुआ।

2006 सिंगापुर में 45 भारतीयों को आव्रजन अपराधों में गिरफ्तार किया गया।

2007 ईरान द्वारा 15 ब्रिटिश नौ सैनिकों को रिहा किया गया।

2008 पार्वती ओमनाकुट्टन फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड बनी। 2008 में इसी दिन हिंदी के प्रख्यात आलोचक डॉ. बच्चन सिंह का निधन हुआ। इसी दिन इंदौर के विशेष आर्थिक क्षेत्र (सेज) की अनमोदन समिति ने एक अरब चार करोड़ रुपये के तीन प्रस्ताव पारित किए। इसी दिन इराक में हुए आत्मघाती हमले में 9 लोग मारे गए। इसी दिन अफगानिस्तान में भारतीय टेलीविजन धारावाहिकों के प्रसारण पर प्रतिबंध लगा।

2009 उत्तर कोरिया ने अपना विवादास्पद क्वांगम्यांगसोंग-2 रॉकेट लॉन्च किया। उपग्रह मुख्य भूमि जापान के ऊपर से गुजरा, जिस पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के साथ 6 देशों ने आपत्ति जताई। इसी दिन 2010 में पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में दो आतंकवादी आत्मघाती बम विस्फोटों और हमलों में 50 लोग मारे गए और अन्य 100 घायल हुए। पहला टाइमर गारा में अवामी नेशनल पार्टी की रैली पर और दूसरा पेशावर में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास पर फटा। इसी दिन 2010 नक्सलियों द्वारा किए गए एक हमले में छत्तीसगढ के दंतेबाड़ा में सीआरपीएफ के 73 जवानों की मृत्यु हो गई। इसी दिन पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय की तीन सदस्यीय पीठ ने विकलांगता पेंशन के दावों पर व्यवस्था देते हुए कहा कि सेना से जुड़े लोगों के अवकाश के दौरान यदि कोई दुर्घटना हो जाती है तो उसे ड्यूटी पर ही समझा जाए। 2010 में इसी दिन इंग्लैंड के गेंदबाज सर एलेक बेडसर का निधन हुआ। 2010 में इसी दिन अमेरिकी राज्य वेस्ट वर्जीनिया के कोयला खदान में हुए विस्फोट से 22 लोगों की मौत हुयी। इसी दिन 2010 को ईरान की राजधानी तेहरान में 17-18 अप्रैल को होने वाले दो दिवसीय परमाणु निरस्त्रीकरण सम्मेलन में भाग लेने के लिए 60 देशों को आमंत्रित किया गया।

2011 प्रसिद्ध अमेरिकी चिकित्सक और आनुवंशिकीविद बारूक सैमुअल ब्लूमबर्ग का निधन हुआ।

2012 मलावी के अर्थशास्त्री और राजनीतिज्ञ, मलावी के तीसरे राष्ट्रपति बिंगु वा मुथारिका का निधन हुआ।

2013 प्रसिद्ध इतालवी ऑपरेटिव टेनर और कॉम्प्रिमारियो अभिनेता पिएरो डी पाल्मा का निधन हुआ।

2014 प्रसिद्ध अमेरिकी उपन्यासकार, लघु कथाकार, संपादक, अंग्रेजी पत्रिका द पेरिस रिव्यू के सह-संस्थापक पीटर मैथिसेन का निधन हुआ।

2015 प्रसिद्ध अमेरिकी फिल्म अभिनेत्री और माॅडल जूलिया विल्सन का निधन हुआ।

2016 विख्यात ग्रीक-तुर्की फुटबॉल खिलाड़ी और प्रबंधक कोको कासापोग्लु (योर्गो या कोस्टास कासापोग्लु) का निधन हुआ। अपने करियर के दौरान कोको कासापोग्लु को पेनल्टी क्रालि (अंग्रेजी में पेनल्टी किंग) का उपनाम भी दिया गया क्योंकि उन्होंने अपने करियर में ली गई 501 पेनल्टी में से 500 स्कोर किए और उन्हें तुर्की फुटबॉल इतिहास में सबसे अच्छा पेनल्टी लेने वाला माना जाता है।

2017 लोकसभा में फुटवियर डिजाइन और विकास संस्थान विधेयक पारित हुआ।

2018 अमेरिकी आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन एजेंटों ने टेनेसी में एक बूचड़खाने पर छापेमारी कर 100 अनिर्दिष्ट हिस्पैनिक श्रमिकों को हिरासत में लिया गया। टोक्यो, जापान में जापानी फिल्म निर्देशक, पटकथा लेखक, निर्माता स्टूडियो घिबली के सह-संस्थापक इसाओ ताकाहाता का निधन हुआ। इसाओ ताकाहाता को जापानी एनिमेटेड फीचर फिल्मों के निर्देशक के रूप में अपने काम के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समालोचकों की सराहना मिली।

2019 प्रसिद्ध दक्षिण अफ्रीकी जीवविज्ञानी, नोबेल पुरस्कार विजेता सिडनी ब्रेनर का निधन हुआ।

2021 प्रसिद्ध अंग्रेज अभिनेता पॉल रिटर का निधन हुआं

2022 जाने माने इजराइली-अमेरिकी अभिनेता नेहेमिया परसोफ और लोकप्रिय ताइवानी अभिनेता जिमी वांग यू, का निधन हुआ।

2024 प्रसिद्ध अमेरिकी संगीतकार और गीतकार सी. जे. स्नेयर का निधन हुआ। 2024 में इसी दिन असम से आई जानकारी के अनुसार लगातार अपशब्दों का सामना करने से तंग आ चुकी 55 वर्षीय महिला कंजुलता गोगोई ने 35 साल के अपने बेटे की हत्या कर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। असम के डिब्रूगढ़ जिले में यह घटना गुरुवार रात घुगुलोनी बोंगाली इलाके में हुई। इसी दिन मुकेश सहनी की पार्टी विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) राष्ट्रीय जनता दल के महागठबंधन में शामिल हो गई है। इससे महागठबंधन में शामिल घटक दलों की संख्या बढ़ गई है। वीआईपी महागठबंधन में राजद के कोटे में आई 26 में से तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पटना में शुक्रवार को आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी को तीन लोकसभा सीटें देने का ऐलान किया है।

2025 4 अप्रैल को क्रिवी रिह पर रूस द्वारा किए गए जानलेवा मिसाइल हमले के बाद यूक्रेन सरकार ने 6 अप्रैल को शोक दिवस घोषित किया। गाजा में इजरायली हवाई हमले तेज हो गए, इजरायली सेना के ऑपरेशन में  फिलिस्तीन के बड़े अधिकारियों को निशाना बनाकर अपना नियंत्रण बढ़ाया गया इससे बड़े पैमाने पर लोगों को विस्थापित होना पड़ा है। अमेरिका में एग्जीक्यूटिव ऑर्डर 14257 लागू हो गया जिसके तहत लगभग सभी आयात पर 10 प्रतिशत का एक समान टैरिफ लगाया गया जिससे वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता पैदा हो गई। लोअर शबेले के अफगोये के पास सोमालिया के एक वरिष्ठ सैन्य कमांडर, कर्नल नूर फारे की हत्या कर दी गई, इस हत्या के पीछे अल-शबाब के आतंकवादियों पर शक किया गया।

2026 ईरान में गिराए गए अमेरिकी एफ15-ई जेट के लापता पायलट को अमेरिकी सेना ने सुरक्षित बचा लिया। राष्ट्रपति ट्रंप ने रेस्क्यू की पुष्टि करते हुए बताया कि पायलट घायल हैं, लेकिन पूरी तरह ठीक हैं। यह ऑपरेशन अमेरिकी सैन्य इतिहास के सबसे साहसी खोज और बचाव अभियानों में से एक था।

यह जरूरी और सही है कि कानून के सभी खास अधिकार हमारे हों, लेकिन इससे कहीं ज्यादा जरूरी यह है कि हम उन खास अधिकारों का इस्तेमाल करने के लिए तैयार रहें। -बुकर टी. वाशिंगटन

(Disclaimer विशेष सूचना- हमने तथ्यों को यथासंभव जांचकर प्रस्तुत किया है। फिर भी किसी भूल के लिए हम क्षमाप्रार्थी होंगे। पाठक कृपया अपने स्तर पर भी तथ्यों को जांच-परख लें, साथ ही हमारा निवेदन है कि यदि आपको कोई त्रृटि दिखी तो कृपया हमें सूचित करें ताकि हम उसे सुधार सकें। आपकी प्रतिक्रियाएं, सुझाव, रचनाएं आमंत्रित हैं। धन्यवाद ! -संपादक - पीपुल्स फ्रैंड)

प्रस्तुति: एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड, रुद्रपुर, उत्तराखंड)

कृपया देखिए हमारा हिंदी समाचार पोर्टल एक्सप्लेनर24.कॉम https://explainer24.com अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !

प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।

#FirstContactDay #InternationalDayofConscience #PeterMatthiessen #RashmikaMandanna #PanditaRamabai #EdwardYoung #JagjivanRam #PoonamBajwa #ErnestEzraMandel #BookerTWashington #E.MSNamboodiripad #Twitter #Blogger #Medium #Iran #Israel #Donaldtrump #War #Quotes #Thoughts #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #Peoplesfriend #Newspaper #APBharati #Journalism #Writing #Socialmedia #Viralphoto #Iran #Israel #War #Hormuz #IRGC #Donaltrump #explainer24.com #Newsportal #ICC #X #ParvathyOmanakuttan #WorldHistoryofApril5 Historicalevents

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ