12 ईसा पूर्व 6 मार्च को रोमन सम्राट ऑगस्टस का नाम पोंटिफेक्स मैक्सिमस रखा गया, जिसमें सम्राट का पद भी शामिल था।
632 शुक्रवार 9 धू अल-हिज्जा, 10 एएच (6 मार्च 632) को माउंट अराफात की उरना घाटी में हज की यात्रा के दौरान इस्लामी पैगंबर मुहम्मद ने अपना अंतिम उपदेश, धार्मिक भाषण (विदाई उपदेश) दिया।
845 ईस्वी में 6 मार्च को इस्लाम अपनाने से इनकार करने पर अमोरियम के वरिष्ठ 42 बीजान्टिन अधिकारियों की हत्या कर दी गई। इन्हें अमोरियम के 42 शहीद कहा गया। अब्बासिद खलीफा ने 838 में अमोरियम में बंदी बना लिया था और 845 में उन्हें मार डाला गया। 6 मार्च को रोमन कैथोलिक चर्च और ईस्टर्न ऑर्थोडॉक्स चर्च द्वारा उनका स्मरण किया जाता है। अमोरियम, हिसार, तुर्की में स्थित है।
961 ईस्वी में 6 मार्च को क्रेटे के मुस्लिम अमीरात (राजधानी हेराक्लियन स्थित मुस्लिम राज्य) को बीजान्टिन यानी रोमन साम्राज्य द्वारा जीत लिया गया था।
1070 ईस्वी में 6 मार्च को वाइमर-ओरलामुंडे के काउंट, 1045 से कार्निओला और 1060 से अपनी मृत्यु तक इस्त्रिया के मार्ग्रेव उलरिक प्रथम का निधन हुआ। कार्निओला ऐतिहासिक इलाका है जिसमें आज के स्लोवेनिया के कुछ क्षेत्र शामिल थे।
1204 चैटो गेलार्ड की घेराबंदी इंग्लैंड के राजा जॉन पर फ्रांसीसी जीत के साथ समाप्त हुई।
1340 सेंट बावोज एबे, गेन्ट, फ्लैंडर्स में जॉन ऑफ गौंट का जन्म हुआ। जॉन ऑफ गौंट ड्यूक ऑफ लैंकेस्टर अंग्रेजी राजकुमार, सैन्य नेता और राजनेता थे।
1447 इटली के रोम स्थित इसाइयों के सर्वोच्च धार्मिक निकाय वेटिकन सिटी के मुखिया पोप निकोलस पंचम के नाम से टोमासो पेरुक्टेली बने।
1475 कैप्रिस, फ्लोरेंस गणराज्य में माइकलएंजेलो (माइकल एंजेलो डि लोदोविको बुओनारोटी सिमोनी) का जन्म हुआ। माइकलएंजेलो विश्व विख्यात इतालवी मूर्तिकार, चित्रकार, वास्तुकार, और उच्च पुनर्जागरण काल के लोकप्रिय कवि हुए। माइकलएंजेलो का काम शास्त्रीय पुरातनता के मॉडलों से प्रेरित था और पश्चिमी कला पर इसका स्थायी प्रभाव था। माइकल एंजेलो की रचनात्मक क्षमताएं और कई कलात्मक क्षेत्रों में महारत उन्हें अपने प्रतिद्वंद्वी और वरिष्ठ समकालीन लियोनार्डो दा विंची के साथ एक आदर्श पुनर्जागरण व्यक्ति के रूप में परिभाषित करती है। जीवित पत्राचार, रेखाचित्र और स्मृतियों की विशाल मात्रा के कारण माइकल एंजेलो 16वीं शताब्दी के सर्वश्रेष्ठ प्रलेखित कलाकारों में से एक गए। समकालीन जीवनीकारों द्वारा उनकी अपने युग के सबसे निपुण कलाकार के रूप में सराहना की गई। उनकी वेटिकन स्थित सिस्टिन चैपल की छत की डिजाइन, कलाकारी और डेविड सहित अन्य विश्व प्रसिद्ध मूर्तियां देखने दुनिया भर से लाखों लोग इटली आते हैं।
1483 फ्लोरेंस, इटली में फ्रांसेस्को गुइकियार्डिनी का जन्म हुआ। फ्रांसेस्को गुइकियार्डिनी विश्ख्यात इटैलियन इतिहासकार, राजनेता, दुनिया भर में मशहूर फ्लोरेंटाइन डिप्लोमैट, लेखक, फिलॉसफर और इतिहासकार निकोलो मैकियावेली के दोस्त और आलोचक बने। फ्रांसेस्को गुइकियार्डिनी को इटैलियन रेनेसां के बड़े पॉलिटिकल लेखकों में से एक माना जाता है। फ्रांसेस्को गुइकियार्डिनी का एक उद्धरण, ऐसी क्रांतियों में समय बर्बाद न करें जो आपकी शिकायतों की वजहों को दूर न करें बल्कि सिर्फ जिम्मेदार लोगों के चेहरे बदल दें।
1493 वालेंसिया, आरागॉन साम्राज्य में जुआन लुइस वाइव्स मार्च का जन्म हुआ। यह विख्यात स्पैनिश (वैलेंसियन) विद्वान और पुनर्जागरण मानवतावादी बने, अधिकांश जीवन दक्षिणी हाप्सबर्ग नीदरलैंड में बिताया। आत्मा पर उनके विश्वास, प्रारंभिक चिकित्सा पद्धति में अंतर्दृष्टि, और भावनाओं, स्मृति और सीखने के परिप्रेक्ष्य ने उन्हें आधुनिक मनोविज्ञान के पिता की उपाधि दी।, वाइव्स कुछ प्रमुख विचारों पर प्रकाश डालने वाले पहले व्यक्ति थे जिन्होंने यह स्थापित किया कि आज मनोविज्ञान को किस प्रकार देखा जाता है।
1508 भारत में मुगल साम्राज्य के संस्थापक जहीरुद्दीन मोहम्मद बाबर के बेटे मिर्ज़ा नासिर उद्दीन मोहम्मद हुमायूँ का अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में जन्म हुआ। बाबर की मृत्यु के बाद हुमायूँ भारत के दूसरे मुगल बादशाह बने।
1667 मुगल बादशाह औरंगजेब के बेटे शहजादे मोहम्मद काम बख्श का जन्म दिल्ली में हुआ।
1712 मालिकों के शोषण उत्पीड़न, नारकीय और अत्यंत पीड़ादायी स्थितियों से त्रस्त गुलामों ने न्यूयॉर्क शहर में विद्रोह शुरू किया। पहले आदमी, औरतें और बच्चे खरीदे, बेचे जाते थे।
1775 रघुनाथ राव ने पहले एंग्लो-मराठा युद्ध को समाप्त करने के लिए अंग्रेजों के साथ सूरत की संधि पर हस्ताक्षर किये। उन्होंने अंग्रेजों की अधीनता स्वीकार कर ली।
1787 जोसेफ रिटर वॉन फ्रौनहोफर का जन्म हुआ। जोसेफ रिटर वॉन फ्रौनहोफर प्रख्यात जर्मन भौतिकशास्त्री जर्मन भौतिक विज्ञानी और ऑप्टिकल लेंस निर्माता बने, उन्होंने ऑप्टिकल ग्लास, एक अक्रोमैटिक टेलीस्कोप और ऑब्जेक्टिव लेंस बनाए। उन्होंने स्पेक्ट्रोस्कोप का भी आविष्कार किया और विवर्तन झंझरी का विकास किया।
1806 कॉक्सहो, यूनाइटेड किंगडम में एलिजाबेथ बैरेट ब्राउनिंग का जन्म हुआ। एलिजाबेथ बैरेट ब्राउनिंग विक्टोरियन युग की इंग्लिश कवि थीं और ब्रिटेन एवं यूनाइटेड स्टेट्स में पॉपुलर थीं।
1886 नर्सों की पहली पत्रिका नाइटिन्गेल प्रकाशित हुई। यह विश्व प्रसिद्ध नर्स फ्लोरेंस नाइटिन्गेल के नाम पर प्रकाशित हुई।
1902 मशहूर फुटबॉल क्लब स्पेन के मैड्रिड क्लब की स्थापना हुई। 1920 में इस क्लब से वहां के राजा अल्फांसो जुड़े। इसके बाद इसका नाम बदलकर रियल मैड्रिड हो गया। स्पैनिश भाषा में रियल का मतलब रॉयल यानी शाही है। यह क्लब कमाई के मामले में दुनिया के सबसे धनी क्लबों में शामिल है।
1915 शांति निकेतन में महात्मा गांधी और रबींद्रनाथ टैगोर पहली बार मिले। गांधी का ये शांति निकेतन का दूसरा दौरा था। पहली बार वो 17 फरवरी 1915 को यहां गए थे। तब उनकी टैगोर से मुलाकात नहीं हुई थी। 1915 में 6 मार्च को 1915 को सूरत, बॉम्बे प्रेसीडेंसी, ब्रिटिश भारत में मोहम्मद बुरहानुद्दीन का जन्म हुआ। मोहम्मद बुरहानुद्दीन 1965 से 2014 तक दाऊदी बोहराओं के 52वें दाई अल-मुतलक रहे। उन्होंने सामाजिक, आर्थिक और शैक्षिक समृद्धि के दौर में 49 वर्षों तक समुदाय का नेतृत्व किया। समुदाय की आस्था के मूल तत्व को मजबूत और पुनः संस्थागत बनाया, इसकी संस्कृति, परंपरा और विरासत को पुनर्जीवित किया।
1921 पुर्तगाल में कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना हुई। इसी दिन भारतीय राज्य नागालैंड के तीसरे मुख्यमंत्री हुए होकिशे सेमा का जन्म हुआ।
1924 मैरीविल, मिसौरी यूनाइटेड स्टेट्स में सारा काल्डवेल का जन्म हुआ। सारा काल्डवेल विख्यात अमेरिकन ओपेरा कंडक्टर, इम्प्रेसारियो और स्टेज डायरेक्टर बनीं। सारा काल्डवेल का एक उद्धरण, आप जो कुछ भी सीख सकते हैं, जब भी सीख सकते हैं, जिससे भी सीख सकते हैं, सीखें - हमेशा एक समय आएगा जब आप शुक्रगुजार होंगे कि आपने ऐसा किया। 1924 में इसी दिन इस्मेत इनोनु के नेतृत्व में तुर्की में नई सरकार बनी। इसी दिन 1924 में मिस्र की सरकार ने 14वीं शताब्दी में मिस्र के शासक रहे तूतनखामेन की ममी खुलवाई। जमीन में दबी इस ममी की खोज ब्रिटिश आर्कियोलॉजिस्ट हावर्ड कार्टर ने 1922 में की थी।
1944 द्वितीय विश्व युद्ध के समय अमेरिका ने मित्र देशों के साथ मिलकर जर्मनी के बर्लिन शहर पर भारी बमबारी की।
1947 भारत से ब्रिटिश सैनिकों को हटाये जाने की घोषणा ब्रिटेन के प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल ने की। इसी साल आगे चलकर 15 अगस्त को भारत आजाद हुआ।
1948 बंबई सिनेमा के जाने माने फिल्मकार राज एन. सिप्पी का जन्म बंबई में हुआ।
1949 मलयालम सिनेमाटोग्राफर मधु अंबट का जन्म एर्नाकुलम में हुआ। 1949 में इसी दिन कराची में शौकत अजीज का जन्म हुआ। शौकत अजीज पाकिस्तानी अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, पाकिस्तान के 15वें प्रधानमंत्री बने।
1950 भारत के प्रसिद्ध सांसद, शिक्षाविद, अधिवक्ता तथा पत्रकार सच्चिदानन्द सिहा का निधन हुआ।
1953 गौर, नेपाल में माधव कुमार नेपाल का जन्म हुआ। माधव कुमार नेपाल प्रमुख नेपाली बैंकर, राजनीतिज्ञ और नेपाल के 34वें प्रधानमंत्री बने। इसी दिन सोवियत संघ के सर्वोच्च नेता बने जोसफ स्टालिन के निधन की आधिकारिक घोषणा सोवियत सरकार ने की। एक दिन पहले 5 मार्च को उनका देहावसान हुआ था। स्टालिन के तीन प्रसिद्ध वचन, शिक्षा एक ऐसा हथियार है, जिसका प्रभाव इस बात पर निर्भर करता है कि इसे कौन अपने हाथ में रखता है और किसके लिए लक्षित है। मैं केवल एक चीज में विश्वास करता हूं, मानव इच्छा शक्ति। विचार बंदूक से ज्यादा शक्तिशाली होते हैं।
1957 लंबे समय के संघर्ष के बाद घाना स्वतंत्र राष्ट्र बना, इसकी अगुवाई क्वामे एन्क्रूमा ने की और वे घाना के प्रथम प्रधानमंत्री बने।
1960 स्विट्जरलैंड ने स्थानीय निकाय चुनाव में महिलाओं को मतदान करने का अधिकार दिया।
1961 बंबई से आर्थिक मामलों के प्रसिद्ध अंग्रेजी दैनिक अखबार इकनोमिक टाइम्स का प्रकाशन बेनेट कोलमैन एंड कंपनी लि. यानी टाइम्स आफ इंडिया समूह ने शुरू किया।
1964 कॉन्स्टेंटाइन द्वितीय अपने पिता राजा पॉल की मृत्यु के बाद ग्रीस के राजा बने। 1964 में इसी दिन महान मुक्केबाज कैसियस मार्सेलस क्ले जूनियर ने अपना नाम बदलकर मोहम्मद अली कर लिया था। ये नाम उन्हें नेशन ऑफ इस्लाम के नेता एलिजा मोहम्मद ने दिया था।
1967 जोसेफ स्तालिन की बेटी स्वेतलाना भारत स्थित रूसी दूतावास से होते हुए अमेरिका पहुँची।
1969 विख्यात रूसी चित्रकार नाडिया रुशेवा का निधन हुआ।
1973 डैनबी, वरमोंट में अमेरिकी लेखिका, नॉवेल द गुड अर्थ नामक सबसे ज्यादा बिकने वाले पुलित्जर प्राइज विजेता उपन्यास की लेखिका और मानवतावादी पर्ल एस. बक (पर्ल कम्फर्ट सिडेनस्ट्रिकर बक, जन्म 26 जून 1892, हिल्सबोरो, वेस्ट वर्जीनिया) का निधन हुआ। 1938 में पर्ल एस. बक पहली अमेरिकी महिला बनीं जिन्हें साहित्य में नोबेल पुरस्कार मिला, चीन में किसानों के जीवन के उनके समृद्ध और महाकाव्यात्मक वर्णन के लिए। पर्ल एस. बक के दो उद्धरण, बिना उम्मीद के रोटी खाना भी धीरे-धीरे भूख से मरने जैसा है। और, बहुत से लोग बड़ी खुशी की उम्मीद में छोटी खुशियाँ खो देते हैं।
1981 अमेरिका के राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन ने 37000 संघीय नौकरियों में कटौती करने की घोषणा की।
1982 भारतीय जनसंघ, भाजपा नेता और लोकसभा सदस्य रामभाऊ म्हालगी (रामचंद्र काशीनाथ म्हालगी, जन्म 9 जुलाई 1921 कडूस, पुणे, महाराष्ट्र) का निधन हुआ। 1982 में इसी दिन न्यूयॉर्क रशियन-अमेरिकन लेखिका और फिलॉसफर, अपनी फिक्शन और ऑब्जेक्टिविज्म फिलॉसफी सिस्टम डेवलप करने के लिए प्रसिद्ध ऐन रैंड (एलिस ओ’कॉनर, 2 फरवरी 1905 सेंट पीटर्सबर्ग) का निधन हुआ। ऐन रैंड का एक उद्धरण, अपनी आग को बुझने मत दो, जो अभी तक नहीं, और जो बिल्कुल नहीं है, के निराशाजनक दलदल में एक-एक चिंगारी जलाओ। अपनी आत्मा के हीरो को उस जिंदगी के लिए अकेलेपन में मरने मत दो जिसके तुम हकदार थे और जिसे तुम कभी पा नहीं पाए। जिस दुनिया को तुम चाहते हो, उसे जीता जा सकता है। वह मौजूद है, वह असली ह, वह मुमकिन है, वह तुम्हारी है।
1983 पहले अमेरिकन फुटबॉल लीग की स्थापना हुई।
1986 आशिकी 2 के गाने सुन रहा है से खास पहचान हासिल करने वाले फिल्मी गीत गायक और संगीतकार अंकित तिवारी का जन्म कानपुर में हुआ।
1988 तमिल सिनेमा की जानी मानी खूबसूरत, बोल्ड अभिनेत्री और माॅडल ईशा चावला का जन्म हुआ।
1990 भारत ने इंदिरा गांधी गोल्ड कप हॉकी टूर्नामेंट का खिताब जीता।
1991 देश के 9वें प्रधानमंत्री चंद्रशेखर ने अपने पद से इस्तीफा दिया। 31 अक्टूबर 1984 को इंदिरा गांधी की हत्या के बाद हुए चुनाव में कांग्रेस ने राजीव गांधी के नेतृत्व में भारी बहुमत के साथ 400 से अधिक सीटें जीतीं, लेकिन 1989 के चुनाव में कथित बोफोर्स तोप सौदे के घोटाले के शोर में कांग्रेस को बहुमत नहीं मिला। जनता दल के विश्वनाथ प्रताप सिंह प्रधानमंत्री बने। उन्हें भाजपा और वाम दलों का समर्थन था। राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद मुद्दे पर रथयात्रा निकाल रहे लालकृष्ण आडवाणी को बिहार में जनता दल के मुख्यमंत्री लालू यादव ने गिरफ्तार करवा दिया। इसके बाद भाजपा ने वीपी सिंह सरकार से समर्थन वापस ले लिया। अल्पमत में आई वीपी सिंह सरकार गिर गई। उनकी ही पार्टी के चंद्रशेखर 64 सांसदों के साथ जनता दल से अलग हो गए। उन्होंने समाजवादी जनता पार्टी बनाई। जिस कांग्रेस का विरोध करके जनता दल सत्ता में आया था, उसी कांग्रेस के समर्थन से चंद्रशेखर प्रधानमंत्री बन गए। लेकिन ये सरकार भी ज्यादा दिन नहीं चली। तीन महीने में कांग्रेस ने चंद्रशेखर सरकार से समर्थन वापस ले लिया। कांग्रेस का आरोप था कि सरकार उनके नेता राजीव गांधी की जासूसी करवा रही है। अल्पमत में आने के बाद चंद्रशेखर को 6 मार्च 1991 को इस्तीफा देना पड़ा। जून 1991 में हुए चुनाव में कांग्रेस सत्ता में आई। इसी चुनाव प्रचार के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की श्रीलंका के तमिल विद्रोहियों ने बम विस्फोट कर हत्या कर दी। चुनाव के बाद पामुलपति वेंकट नरसिम्हा राव प्रधानमंत्री बने। राव के शपथ ग्रहण के पहले 21 जून 1991 तक चंद्रशेखर कार्यवाहक पीएम के रूप में काम करते रहे। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के इब्राहिमपट्टी गांव के किसान परिवार में जन्मे चंद्रशेखर इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान समाजवादी आंदोलन से जुड़े थे। वे प्रधानमंत्री बनने से पहले कोई मंत्री नहीं बने थे। और उसके बाद भी कोई मंत्री पद ग्रहण नहीं किया।
1994 कॉलिन जैक्सन ने 60 मीटर बाधा दौड़ में विश्व रिकॉर्ड बनाया। 4.30 सेकंड में 60 मीटर की यह दौड़ जैक्सन ने पूरी की
1995 प्रख्यात पत्रकार अरुण तम्हांकार का निधन हुआ।
1996 इराक ने संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव के तहत खाद्य के लिये तेल योजना को स्वीकार किया, इसी दिन आयरिश रिपब्लिकन आर्मी ने त्वरित युद्ध विराम को नकारते हुए ब्रिटेन के साथ 25 वर्षीय युद्ध की घोषणा की।
1997 फिल्मकार बाॅनी कपूर और अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी और आजकल की चर्चित अभिनेत्री एवं माॅडल जाह्नवी कपूर का जन्म हुआ।
1998 पहली बार ब्रिटिश शाही महल बकिंघम पैलेस के ऊपर ब्रिटिश झंडा फहराया गया और इसी दिन हिमांचल प्रदेश में वीरभद्र सिंह के नेतृत्व कांग्रेस की सरकार बनी।
2001 फिजी में महेंद्र चैधरी के विरुद्ध पार्टी में ही बगावत।
2003 अल्जीरिया का एक विमान तामारासेट में दुर्घटनाग्रस्त, 102 से भी अधिक यात्री मरे।
2007 दक्षिण चीन में एक कोयला खदान में हुए विस्फोट में कम से कम 15 श्रमिकों की मौत हो गई।
2008 पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने जासूसी के आरोप में कैद भारतीय सरबजीत सिंह कि दया याचिका खारिज की। इसी दिन राजस्थान से राज्यसभा सदस्य प्रभा ठाकुर को अखिल भारतीय महिला काँग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसी दिन जॉन मैक्केन अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव में सत्तारुढ़ रिपब्लिकन पार्टी के प्रत्याशी घोषित किये गए। 2008 में इसी दिन बगदाद में एक आत्मघाती हमलावर ने 68 लोगों (प्रथम प्रतिक्रियाकर्ताओं सहित) को मार डाला, इसी दिन यरूशलेम में एक बंदूकधारी ने आठ छात्रों को मार डाला।
2009 करीब तीन दशक तक भारतीय वायुसेना को अपनी सेवाएं देने के बाद फाइटर प्लेन मिग-23 ने अंतिम उड़ान भरी।
2013 सीरियाई विद्रोहियों का यहां के प्रमुख शहर एर-रक्का पर कब्जा किया।
2015 पटना, बिहार भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, राजनेता और बिहार राज्य के मुख्यमंत्री, हाजीपुर निर्वाचन क्षेत्र से दो बार सांसद रहे राम सुंदर दास (जन्म 9 जनवरी 1921 गंगाजल, बिहार) का निधन हुआ।
2016 1981 से 1989 तक अमेरिकी राष्ट्रपति रहे रोनाल्ड रीगन की पत्नी और पूर्व अभिनेत्री नैंसी रीगन का निधन हुआ। रोनाल्ड रीगन के राष्ट्रपति रहने के दौरान नैंसी उनकी सबसे भरोसेमंद सलाहकार थीं। पूर्व राष्ट्रपति रीगन के अंतिम कई वर्ष गंभीर रूप से अस्वस्थता की हालत में गुजरे। उनकी सेवा-सुश्रुषा नैंसी ने आजीवन की।
2017 न्यूयॉर्क में अमेरिकी फिल्म इतिहासकार, लेखक, एक्टर और बीस साल से ज्यादा समय तक प्रीमियम केबल चैनल टर्नर क्लासिक मूवीज के मुख्य टेलीविजन होस्ट रहे रॉबर्ट ओसबोर्न (रॉबर्ट जोलिन ओसबोर्न, जन्म 3 मई, 1932 कोलफैक्स, वाशिंगटन) का निधन हुआ।
2018 कॉनराड संगमा ने भारतीय राज्य मेघालय के 12वें मुख्यमन्त्री के रूप में शपथ ली। इसी दिन गुजरे जमाने की मशहूर फिल्म अभिनेत्री शम्मी यानी नरगिस रबादी का निधन हुआ। इसी दिन 2018 में फोर्ब्स ने जेफ बेजोस को पहली बार 112 डालर बिलियन की कुल संपत्ति के साथ दुनिया का सबसे अमीर व्यक्ति घोषित किया।
2019 भारत में 14 फरवरी को पुलवामा में हुए कथित आतंकी हमले के बाद, जिसमें सीआरपीए के 40 से अधिक जवान मारे गए, पाकिस्तान ने ऐलान किया कि उसने जैश-ए-मोहम्मद के लीडर मसूद अजहर के रिश्तेदारों समेत बैन किए गए ग्रुप के 44 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। चीन की बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनी हुआवेई ने अमेरिकी सरकार के खिलाफ मुकदमा दायर करने का ऐलान किया, जिसमें उस बैन की कानूनी मान्यता को चुनौती दी गई थी, जिसके तहत अमेरिकी एजेंसियों को उसके टेलीकम्युनिकेशन इक्विपमेंट खरीदने से रोका था। वेनेजुएला सरकार ने जर्मन राजदूत, डेनियल क्रिएनर को अपने अंदरूनी मामलों में कथित दखल देने के लिए 48 घंटे के अंदर देश छोड़ने का आदेश दिया। अमेरिकी ट्रेड डेफिसिट एक दशक के सबसे ऊंचे लेवल पर पहुंचा, अमेरिकी कॉमर्स डिपार्टमेंट ने बताया कि देश का 2018 का ट्रेड डेफिसिट 621 बिलियन डालर था, जो 2008 के बाद सबसे ऊंचा लेवल है।
2020 अफगानिस्तान के काबुल में एक समारोह के दौरान बंदूकधारियों की गोलीबारी में बत्तीस लोग मारे गए और 81 घायल हो गए, इस्लामिक स्टेट ने इस हमले की जिम्मेदारी ली।
2021 पोप फ्रांसिस ने इराक के नजफ में ग्रैंड अयातुल्ला अली अल-सिस्तानी से मुलाकात की। मिलिट्री तख्तापलट के विरोध में म्यांमार में विरोध प्रदर्शन और तेज किया और फौज ने उनका दमन भी तेज किया।
2022 रूस-यूक्रेनी युद्ध में यूक्रेन के पोर्ट शहर मारियुपोल में इंसानी तबाही हुई, रूस की लगातार बिना रुके बमबारी ने आम लोगों को निकालने की कोशिश में रुकावट डाली। रूसी सेना ने यूक्रेन के बीच, उत्तर और दक्षिण में गोलाबारी बढ़ा दी और रॉकेट से हावरीशिवका विन्नित्सिया इंटरनेशनल एयरपोर्ट के तबाह होने की खबरें आईं। रूस में युद्ध-विरोधी प्रदर्शन हुए, हमले के खिलाफ प्रदर्शनों के दौरान रूस के 56 शहरों में 4,300 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया। वीजा, मास्टरकार्ड और अमेरिकन एक्सप्रेस जैसी बड़ी फाइनेंशियल कंपनियों ने गलत हमले के आरोप में रूस में ऑपरेशन रोक दिए। नेटफ्लिक्स ने भी रूस में अपनी सर्विस रोक दी।
2023 एक दशक से ज्यादा की बातचीत के बाद संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों ने 2030 तक दुनिया के 30 प्रतिशत महासागरों की सुरक्षा के लिए बनाई गई ऐतिहासिक ट्रीटी के मसौदे को फाइनल किया, जिससे इंटरनेशनल पानी के लिए कानूनी सुरक्षा तय हुई। यूक्रेन के बखमुट में सड़क पर भारी लड़ाई जारी रही, शहर लगभग पूरी तरह घेर लिया गया अधिकतर तबाह हो गया, जिसे रूस ने यूक्रेन युद्ध में अपनी बड़ी सफलता बताया। पाकिस्तान के बलूचिस्तान के सिबी जिले में मोटरसाइकिल पर सवार एक सुसाइड बॉम्बर ने एक पुलिस ट्रक को निशाना बनाया, जिसमें कम से कम नौ पुलिस अफसर मारे गए और 16 दूसरे घायल हो गए। बांग्लादेश के कॉक्स बाजार में एक रोहिंग्या रिफ्यूजी कैंप में भीषण आग लग गई, जिससे 2,000 से ज्यादा शेल्टर तबाह हो गए और लगभग 12,000 लोग बेघर हो गए।
2024 सुपर ट्यूजडे में खराब परफॉर्मेंस के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए निक्की हेली ने 2024 के रिपब्लिकन नॉमिनेशन के लिए अपना कैंपेन रोक दिया। इससे डोनाल्ड ट्रंप आखिरी बचे हुए बड़े कैंडिडेट रह गए। हूथी विद्रोहियों ने बारबाडोस के झंडे वाले बल्क कैरियर ट्रू कॉन्फिडेंस पर लाल सागर में मिसाइल अटैक किया, जिसमें क्रू के तीन मेंबर मारे गए और छह घायल हुए। यूक्रेन के ओडेसा में एक अपार्टमेंट ब्लॉक पर रूसी ड्रोन हमलों में दो बच्चों समेत आठ लोग मारे गए, जबकि यूक्रेन ने रूसी तेल रिफाइनरियों के खिलाफ अपना ड्रोन हमला जारी रखा। गुंडों के गैंग्स ने हैती की राजधानी पोर्ट-ऑ-प्रिंस में जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला करना जारी रखा, जिससे मेन सीपोर्ट पर ऑपरेशन रोकना पड़ा। जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीके इंसाफ ने सीनेट में एक प्रस्ताव पेश किया जिसमें उनकी रिहाई की मांग की गई, जिसमें पॉलिटिकल बदले का आरोप लगाया गया।
2025 जाने माने ऑस्ट्रेलियाई पेशेवर पहलवान ऑस्ट्रेलियन सुसाइड और प्रसिद्ध ब्रिटिश गिटारवादक ब्रायन जेम्स का निधन हुआ। इसी दिन यूएस प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप के कनाडा और मेक्सिको से इंपोर्ट पर 25 प्रतिश टैरिफ लागू हो गए, चीनी सामान पर ड्यूटी बढ़कर 20 प्रतिशत हो गई, जिससे उन देशों ने तुरंत जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। इस अफरा-तफरी के बीच कनाडा ने अमेरिका के खिलाफ डब्ल्यूटीओ में शिकायत दर्ज कराई। यूरोपियन यूनियन के नेताओं ने सुरक्षा चिंताओं और यूक्रेन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक इमरजेंसी समिट शुरू की, यह उन संकेतों के बाद हुआ कि नए ट्रंप एडमिनिस्ट्रेशन के तहत यूएस का सपोर्ट कम हो सकता है।
2026 अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच लड़ाई एक अहम मोड़ पर पहुँच गई है, जिसमें ईरानी मिसाइलों ने तेल अवीव को निशाना बनाया और बहरीन में इजराइली दूतावास के पास धमाकों की खबरें हैं। यूएस ने एक ड्रोन कैरियर समेत 30 से ज्यादा ईरानी जहाजों को डुबोने की खबर दी, जबकि जवाबी हमले और ड्रोन हमले जारी रहे, जिससे इलाके की एनर्जी शिपिंग में रुकावट आई। होरमुज जलडमरूमध्य पर ईरान ने रोक लगा रखी है। मिडिल ईस्ट में सुरक्षा की स्थिति के कारण, इंडिगो, एमिरेट्स और एतिहाद जैसी बड़ी एयरलाइंस ने उड़ानें रोक दीं या कम कर दीं, जिससे यात्रा में काफी रुकावटें आईं और लोगों को निकालने की कोशिशें करनी पड़ीं। वेस्ट एशिया की लड़ाई और विदेशी फंड के बाहर जाने के कारण भारत और दूसरी जगहों के स्टॉक मार्केट गिर गए। क्रूड टैंकर के रेट बढ़ गए, जिससे दुनिया भर में तेल की कीमतें बढ़ने का डर बढ़ गया। यूएस प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर लगातार दबाव बनाने का संकेत दिया, जबकि स्पेन के प्राइम मिनिस्टर ने आगे मिलिट्री बढ़ोतरी का विरोध किया। यूएस ने सप्लाई को स्थिर करने के लिए भारत को रूसी तेल खरीदने के लिए 30 दिन की छूट दी।
2026 असम के कार्बी आंगलोंग जिले में भारतीय वायुसेना का एक सुखोई-30एमकेआई लड़ाकू विमान प्रशिक्षण मिशन के दौरान 5 मार्च को दुर्घटनाग्रस्त हो गया, इस हादसे में विमान में सवार दोनों पायलटों की मौत हो गई, वायुसेना ने शुक्रवार सुबह आधिकारिक तौर पर उनकी पहचान स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पूर्वेश दुरागकर के रूप में की है। यह हादसा उस समय हुआ जब विमान नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर था। दुर्घटना के बाद वायुसेना ने तुरंत खोज और बचाव अभियान शुरू किया। देर रात तक चले अभियान के बाद शुक्रवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त विमान का मलबा असम के पहाड़ी और घने जंगलों वाले इलाके में बरामद किया गया।
-6 मार्च को फ्रांस और अमेरिका सहित तमाम यूरोपीय और अन्य देशों में हाॅस्पीटैलिटी वर्कर्स इन हेल्थ केयर डे (स्वास्थ्य देखभाल दिवस में आतिथ्य कार्यकर्ता) मनाया जाता है। यह दिवस हम सभी को उन लोगों के प्रति सम्मान दिखाने के लिए प्रोत्साहित करती है जो स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में आतिथ्य कार्यकर्ता के रूप में काम करते हैं या स्वास्थ्य-चिकित्सा सेवा के दौरान अस्पताल के सहायक के रूप में हमें सहयोग देते हैं। ये व्यक्ति होते हैं जो अस्पतालों चिकित्सकों, कंपाउंडर्स इत्यादि के अतिरिक्त हमारी सहायता करते हैं, जैसे भोजन, इच्छित वस्तु अस्पताल या दुकान आदि से लाकर हमारी सहायता करते हैं, हमारा बिस्तर दुरुस्त करने या हमें टायलेट तक ले जाने, उठने-बैठने इत्यादि में सहायता करने जैसे गैर-चिकित्सा अस्पताल कियोस्क में काम करते हैं।
यूरोपियन डे ऑफ द राइटियस 6 मार्च यूरोपीय देशों का वार्षिक सेलिब्रेशन है जिसे 2012 में यूरोपियन पार्लियामेंट ने उन लोगों को याद करने के लिए शुरू किया था जिन्होंने अपनी नैतिक जिम्मेदारी के साथ मानवता के खिलाफ अपराधों और तानाशाही के खिलाफ आवाज उठाई थी। इस सेलिब्रेशन से याद वाशेम द्वारा तैयार किया गया राइटियस का कॉन्सेप्ट, मोशे बेज्स्की के कमिटमेंट से सभी नरसंहार के मामलों और तानाशाही के रूपों तक फैल गया है।
(Disclaimer विशेष सूचना- हमने तथ्यों को यथासंभव जांचकर प्रस्तुत किया है। फिर भी किसी भूल के लिए हम क्षमाप्रार्थी होंगे। पाठक कृपया अपने स्तर पर भी तथ्यों को जांच-परख लें, साथ ही हमारा निवेदन है कि यदि आपको कोई त्रृटि दिखी तो कृपया हमें सूचित करें ताकि हम उसे सुधार सकें। आपकी प्रतिक्रियाएं, सुझाव, रचनाएं आमंत्रित हैं। धन्यवाद ! -संपादक - पीपुल्स फ्रैंड)
प्रस्तुति: एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड, रुद्रपुर, उत्तराखंड)
कृपया हमारी Facebook Page https://www.facebook.com/profile.php?id=61586195663713 देखिए, अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !
प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।
#EuropeanDayoftheRighteous #HospitalityWorkersinHealthcareDay #US #Israel #Iran #RobertOsborne #JanhviKapoor #PearlSBuck #AynRand #Nightingale #JosephRitter #FrancescoGuicciardini #SarahCaldwell #WorldHistoryonMarch6 #Humayun #Michelangelo #Quotes #Thoughts #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #Peoplesfriend #Newspaper #APBharati #Journalism #Writing #Socialmedia #Viralphoto #IshaChawla #Chandrashekhar









0 टिप्पणियाँ