Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

7 मार्च का का विश्व इतिहास - भारत एवं विश्व में 1900 वर्षों में हुई महत्वपूर्ण घटनाओं, दिवसों तथा प्रसिद्ध व्यक्तियों के जन्म, निधन तिथियों की जानकारी World History of March 7

किसी को ठीक-ठीक पहचानना है तो उसे दूसरों की बुराई करते सुनो। ध्यान से सुनो। कला सामाजिक अनुपयोगिता की अनुभूति के विरुद्ध अपने को प्रमाणित करने का प्रयत्न अपर्याप्तता के विरुद्ध विद्रोह है। -अज्ञेय



161 रोमन सम्राट एंटोनिनस पायस की मृत्यु के बाद मार्क्स ऑरेलियस और लुसियस वेरस रोमन साम्राज्य के सह-सम्राट (एक साथ दो सम्राट) बनने के लिए सहमत हुए।

321 रोमन सम्राट कॉन्स्टेंटाइन प्रथम ने ईसाई मान्यताओं के अनुरूप रविवार को राजकीय अवकाश दिवस घोषित किया।

851 वेंडोम, फ्रांस में ब्रिटनी के पहले ड्यूक नोमिनो (नोमेनो) का निधन हुआ। नोमिनो ब्रेटन पैटर पैट्रिया और ब्रेटन राष्ट्रवादियों के बीच टैड आर व्रो (देश के पिता) कहा गया।

1010 माना जाता है कि विख्यात फारसी, ईरानी शायर फिरदौसी (हकीम अबुल कासिम फिरदौसी तुसी) ने अपने महाकाव्य शाहनामा की रचना पूर्ण की। यह सातवीं सदी के परिदृश्य पर आधारित है। बाद में यह महाकाव्य फारस की राष्ट्रीय रचना घोषित की गई। शाहनामा या शाहनामे फारसी भाषा के महाग्रंथ में ईरान पर अरबी फतह के पूर्व के शासकों का चरित लिखा गया है। खोरासान के महमूद गजनी के दरबार में प्रस्तुत इस किताब को फिरदौसी ने 30 साल की मेहनत के बाद सन् 1010 में तैयार किया था।

1138 पोप के उत्तराधिकारी थियोडविन की उपस्थिति में कोनराड तृतीय वॉन होहेनस्टौफेन को कोब्लेंज में जर्मनी का राजा चुना गया।

1481 विख्यात इतालवी वास्तुकार और चित्रकार बाल्डासारे पेरुजी एवं प्रसिद्ध रोमन कैथोलिक धर्माध्यक्ष और बिशप फ्रे थॉमस डी सैन मार्टिन का जन्म हुआ।

1573 ओटोमन साम्राज्य और वेनिस गणराज्य के बीच एक शांति संधि पर हस्ताक्षर किए गए, जिससे ओटोमन-वेनिस युद्ध समाप्त हुआ और साइप्रस को ओटोमन के अधिकार में सौंप दिया गया।

1277 पेरिस के बिशप स्टीफन न टेंपियर ने पेरिस विश्वविद्यालय में 219 दार्शनिक और धर्मशास्त्रीय प्रस्तावों की निंदा की।

1734 निजाम हैदराबाद मीर निजाम अली खां सिद्दीकी या आसफ जाह द्वितीय का जन्म हुआ।

1765 चालोन-सुर-साओन, किंगडम आफ फ्रांस में जोसेफ नाइसफोर नीपसे का जन्म हुआ। नाइसफोर नीपसे विख्यात फ्रांसीसी आविष्कारक और फोटोग्राफी के अग्रदूतों में से एक बने। नीपसे ने हेलियोग्राफी विकसित की, एक तकनीक जिसका उपयोग उन्होंने फोटोग्राफिक प्रक्रिया के दुनिया के सबसे पुराने जीवित उत्पादों को बनाने के लिए किया था।

1774 ब्रिटेन के बोस्टन पोर्ट को सभी वाणिज्यिक गतिविधियों के लिए बंद कर दिया।

1785 मिलान, इटली में एलेसेंड्रो मंजोनी (एलेसेंड्रो फ्रांसेस्को टोमासो एंटोनियो मंजोनी) का जन्म हुआ। एलेसेंड्रो मंजोनी विख्यत इटैलियन फिलॉसफर, कवि, नाटककार और नॉवेलिस्ट बने। उन्हें नॉवेल द बेट्रोथेड के लिए सबसे ज्यादा जाना गया जो वर्ल्ड लिटरेचर के मास्टरपीस में गिना जाता है। एलेसेंड्रो मंजोनी के दो कथन, दोस्ती का एक फायदा यह है कि आप जानते हैं कि किसे राज बताना है। इस जिंदगी का एक फायदा यह है कि आप किसी को जाने बिना भी उससे नफरत कर सकते हैं।

1799 नेपोलियन बोनापार्ट ने फिलिस्तीन में जाफा पर कब्जा कर लिया और 2,000 से अधिक अल्बानियाई मरवा दिया।

1835 भारत में यूरोपीय साहित्य और विज्ञान के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देने का प्रस्ताव लाया गया।

1839 कासेल, जर्मनी में लुडविग मोंड का जन्म हुआ। लुडविग मोंड प्रसिद्ध ब्रिटिश केमिस्ट और इंडस्ट्रियलिस्ट बने। उन्होंने मेटल कार्बोनिल्स नाम के एक जरूरी, पहले से अनजान, कंपाउंड्स की क्लास खोजी। लुडविग मोंड का एक उद्धरण, साइंस हमें बताता है कि हम थ्योरेटिकल फोर्स खर्च के हिसाब से अपने इंडस्ट्रियल लक्ष्यों को पाने से कितनी दूर हैं। साइंस हमें यह भी बताता है कि हम किन दिशाओं में सुधार की उम्मीद कर सकते हैं। मैं कह सकता हूँ कि हम इन्वेंशन का साइंस बनाने की तैयारी में हैं, यानी इंडस्ट्रियल समस्याओं को हल करने के लिए साइंटिफिक तरीके डेवलप करने की।

1841 फोर्ट वेन, इंडियाना में विलियम रॉकहिल नेल्सन का जन्म हुआ। विलियम रॉकहिल नेल्सन जाने माने अमेरिकी रियल एस्टेट डेवलपर बने और मिसौरी के कैनसस सिटी में द कैनसस सिटी स्टार अखबार की स्थापना की। उन्होंने नेल्सन-एटकिंस म्यूजियम ऑफ आर्ट बनाने के लिए अपनी बड़ी संपत्ति दान कर दी।

1850 अमेरिकी वकील और राजनेता, अमेरिकी कांग्रेस में न्यू हैम्पशायर, के प्रतिनिधि रहे सीनेटर डैनियल वेबस्टर ने संभावित गृह युद्ध रोकने के लिए 1850 के समझौते का समर्थन करते हुए अपना सातवां मार्च भाषण दिया।

1854 चार्ल्स मिलर ने सिलाई मशीन के लिए पेटेंट हासिल किया।

1876 एलेक्जेंडर ग्राहम बेल को अपने टेलीफोन (दूरभाष) आविष्कार का पेटेंट मिला। 7 मार्च को इस उपलक्ष्य में अमेरिका में एलेक्जेंडर ग्राहम बेल दिवस मनाया जाता है।

1887 उत्तरी कैरोलिना राज्य विश्वविद्यालय केरोलिना कृषि और मैकेनिक कला के कॉलेज के रूप में स्थापित किया गया।

1988 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ प्रकाश मेहरोत्रा का निधन हुआ। 

1900 जर्मन लाइनर एसएस कैसर विल्हेम डेर ग्रोसे तट पर वायरलेस सिग्नल भेजने वाला पहला जहाज बना।

1906 फिनलैंड ने महिलाओं को चुनावों में अपना मतदान करने का अधिकार दिया।

1911 सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन अज्ञेय का उत्तर प्रदेश के कसया, पुरातत्व-खुदाई शिविर में जन्म हुआ। अज्ञेय प्रसिद्ध हिंदी लेखक, कवि, पत्रकार, संपादक बने।

1916 विश्व प्रसिद्ध जर्मन ऑटोमोबाइल कंपनी बीएमडब्लू की स्थापना म्यूनिख में हुई।

1918 फिनलैंड ने जर्मनी के साथ मैत्री समझौते पर हस्ताक्षर किये। इसी दिन कोलोरेक्टल कैंसर होने से प्रख्यात फ्रेंच संगीतकार क्लाउड डेबबस्ट का पेरिस में निधन हुआ।

1925 मंगोलिया पर सोवियत लाल गार्ड ने बाहर से कब्जा किया।

1934 नरी कॉन्ट्रैक्टर के नाम से सुप्रसिद्ध भारत के प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी नरीमन जमशेद जी का गोधरा, गुजरात में जन्म हुआ। 

1939 प्रसिद्ध भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ सैयद सिब्ते रजी का जन्म हुआ। इसी दिन भारत के प्रसिद्ध पुरातत्त्ववेत्ता दयाराम साहनी का निधन हुआ।

1945 द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अमेरिकी फौज ने जर्मनी की राइन नदी को पार किया।

1948 कर्नाटक के प्रमुख कांग्रेस नेता कंबाडाहल्ली हनुमप्पा मुनियप्पा का जन्म जन्म हुआ।

1949 खुद को श्री भगवान, कल्कि भगवान, अम्मा भगवान और आध्यात्मिक गुरु कहने वाले, भारतीय जीवन बीमा निगम में बाबू/क्लर्क रहे, एकम धार्मिक संप्रदाय के संस्थापक, कारोबारी, रियल स्टेट निवेशक विजयकुमार नायडू का जन्म तमिलनाडु के नाथम में हुआ। इसी दिन प्रसिद्ध भारतीय राजनीतिज्ञ गुलाम नबी आजाद का जन्म जम्मू एवं कश्मीर के भद्रवाह में हुआ। वे केंद्र में मंत्री, राज्यसभा सदस्य तथा जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री रहे।

1951 भारतीय स्टेट बैंक के अध्यक्ष रहे, वित्तीय मामलों के जानकार ओम प्रकाश भट्ट का देहरादून में जन्म हुआ। 1951 में इसी दिन ईरानी प्रधानमंत्री अली रजमारा की तेहरान की एक मस्जिद के अंदर इस्लामी कट्टरपंथी फदाइयान-ए इस्लाम के सदस्य खलील तहमासेबी ने हत्या कर दी।

952 वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर क्रिकेटर सर विवियन रिचडर्स का जन्म हुआ।

1954 पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश और सुप्रीम कोर्ट में जज रहे अर्जन कुमार सीकरी का जन्म हुआ।

1955 जाने माने फिल्मकार अनिल शर्मा का जन्म मथुरा, उत्तर प्रदेश में हुआ। इसी दिन जाने माने चरित्र अभिनेता और आरएसएस, नरेंद्र मोदी समर्थक अनुपम खेर का जन्म शिमला, हिमाचल प्रदेश में हुआ।

1959 अमेरिकी पायलट मेल्विन सी गार्लोव जेट विमानों से एक लाख मील की दूरी तय करने वाले पहले पायलट बने।

1960 अकील कुरैशी के नाम से सुपरिचित राजस्थान एवं त्रिपुरा उच्च न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश रहे जस्टिस निशार अहमद कुरैशी का जन्म हुआ।

1961 प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री गोविंद बल्लभ पंत का निधन हुआ।

1962 न्यूयॉर्क-प्रेस्बिटेरियन हॉस्पिटल, न्यूयॉर्क में टेलर डेन का जन्म हुआ। टेलर डेन लोकप्रिय अमेरिकन सिंगर हैं। टेलर डेन के दो उद्धरण, कैरेक्टर बनाना और उसके जरिए सच्चाई से जीना एक बिल्कुल अलग गेम है। यह सब एक ही इंसान का हिस्सा है लेकिन मेरे लिए यह एक बहुत नया मीडियम है। और, गाना और एक गाने के प्रति सच्चा होना... मैंने यह स्किल डेवलप की है, और मुझे पता है कि यह कैसे करना है, पिछले 25 सालों से मैं बस यही कर रहा हूँ।

1965 अलबामा के सेल्मा में 600 नागरिक अधिकार मार्च करने वालों के एक समूह पर राज्य और स्थानीय पुलिस द्वारा क्रूरतापूर्वक हमला किया गया। उस दिन रविवार था इसलिए इस घटना को ब्लडी संडे कहा गया।

1969 इसरायल ने 70 साल की गोल्डा मायर को अपनी पहली महिला प्रधानमंत्री चुना। इसी दिन प्रख्यात भारतीय फिल्मी गीत और भजन गायिका साधना सरगम का जन्म हुआ।

1971 शेख मुजिब-उर-रहमान ने बांग्लादेश की स्वतंत्रता का आह्वान किया। 7 मार्च 1971 को ढाका के रेसकोर्स मैदान में शेख मुजीबुर रहमान ने ऐतिहासिक भाषण दिया और पाकिस्तान से आजादी का आह्वान किया था। लगभग 10 लाख लोग उन्हें सुनने पहुंचे थे। सबके हाथ में बांस के डंडे थे। जो पाक सेना से प्रतिरोध का प्रतीक थे। भीड़ का जायजा लेने के लिए पाकिस्तान सेना के हेलिकॉप्टर ऊपर चक्कर लगा रहे थे। शेख मुजीब के भाषण का एक-एक शब्द पाकिस्तान के खिलाफ ललकार थी। बाद में इस भाषण को भारतीय उपमहाद्वीप में दिए गए सभी राजनीतिक भाषणों में सबसे ऊंचे स्थान पर रखा गया। 2017 में यूनेस्को ने शेख मुजीब के उस भाषण को विश्व के दस्तावेजी विरासत के रूप में मान्यता दी। 

1973 गुवाहाटी, असम में अर्नब गोस्वामी का जन्म हुआ। घटिया और नफरती पत्रकारिता के प्रतीक और सरकार के झूठ के प्रचारक-प्रसार के लिए कुख्यात अर्नब रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क रिपब्लिक टीवी के मालिक हैं।

1974 जेना फिस्चर के नाम से प्रतिष्ठित, लोकप्रिय, खूबसूरत, बोल्ड अमेरिकी फिल्म अभिनेत्री रेजिना मैरी का जन्म फोर्ट वायने, इंडियाना, अमेरिका में हुआ।

1975 मॉस्को, रूस में रूसी फिलॉसफर और लिटरेरी क्रिटिक मिखाइल मिखाइलोविच बख्तिन (जन्म 17 नवंबर 1895 ओर्योल, रूस) का जन्म हुआ। मिखाइल बख्तिन भाषा, एथिक्स और लिटरेरी थ्योरी की फिलॉसफी के क्षेत्र में उल्लेखनीय और सराहनीय काम के लिए जाने जाते हैं। मिखाइल बख्तिन का एक वक्तव्य इतिहास नॉवेल की तरह होते हैं, क्योंकि वे सोशल सिस्टम के बारे में कमोबेश पूरी जानकारी देने की कोशिश करते हैं।

1977 पाकिस्तान में 1970 के बाद पहले आम चुनाव और 1947 में पाकिस्तान के अस्तित्व में आने के बाद पहली बार असैन्य शासन के तहत चुनाव कराए गए।

1984 कन्नड़ सिनेमा की प्रमुख जानी मानी खूबसूरत बोल्ड भारतीय टेलीविजन और फिल्म अभिनेत्री एवं माॅडल राधिका पंडित का जन्म मल्लेश्वरम, बंगलौर में हुआ।

1985 एड्स का पहला एंटीबॉडी परीक्षण एलिसा-टाइप टेस्ट शुरु किया गया।

1987 अमेरिका के विश्व विख्यात मुक्केबाज माइक टायसन ने 20 साल की उम्र में जेम्स स्मिथ को 12 राउंड में हराकर विश्व बॉक्सिंग संघ चैंपियनशिप बेल्ट हासिल किया।

1991 जाने माने टेलीविजन, फिल्म अभिनेता, नर्तक और कोरियोग्राफर शांतनु माहेश्वरी का कोलकाता में जन्म हुआ।

1997 प्रसिद्ध अमेरिकी भौतिक विज्ञानी और अकादमिक, नोबेल पुरस्कार विजेता एडवर्ड मिल्स परसेल का निधन हुआ।

1999 विख्यात अमेरिकी फिल्म निर्देशक स्टैनली क्यूब्रिक का निधन हुआ।

2002 इस्लामाबाद में दक्षेस सूचना मंत्रियों का सम्मेलन शुरू हुआ, सम्मेलन के दौरान पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने पुनः भारत और पाकिस्तान संबंधी द्विपक्षीय मुद्दे उठाये।

2003 फिदेल कास्त्रो को क्यूबा की संसद ने छठे कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति निर्वाचित किया, कास्त्रो दुनिया के सबसे लम्बे समय तक शासन करने वाले शासनाध्यक्ष हुए।

2003 कश्मीर में भारत और पाकिस्तान के बीच की नियंत्रण रेखा पर एवलांच की वजह से 17 लोग मरे। इनमें ज्यादातर सैनिक थे। हजारों विस्थापित हुए।

2006 ईरान के राष्ट्रपति ने देश की परमाणु गतिविधियों पर रोक के लिए संयुक्त राष्ट्र परमाणु एजेंसी से क्षतिपूर्ति की मांग की।

2007 पाकिस्तान और भारत की सरकारें आतंकवाद पर जांच में एक दूसरे की सहायता के लिए सहमत हुईं।

2008 त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ वाम मोर्चे ने लगातार चैथी बार जीत दर्ज की। इसी दिन अंतरिक्ष यात्रियों ने मंगल ग्रह पर झील की खोज की। 

2009 अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने ब्रह्मांड में पृथ्वी जैसे ग्रह और उनपर जीवन को तलाशने के लिए केप केनेवेरल अंतरिक्ष केंद्र से केप्लर नाम की एक दूरबीन अंतरिक्ष में प्रक्षेपित की। केप्लर दूरबीन सूरज की परिक्रमा करती है। पृथ्वी जैसे करीब एक लाख सितारों की टोह लेती है। इसकी मदद से हजारों नए एक्सोप्लैनेट की खोज की गई। एक्सोप्लैनेट उस ग्रह को कहते हैं जो हमारे सौरमंडल में न होकर किसी और तारामंडल में हैं। इसी दिन 2009 में रियल आयरिश रिपब्लिकन आर्मी ने मैसेरीन बैरक में दो ब्रिटिश सैनिकों की हत्या कर दी और दो अन्य सैनिकों और दो नागरिकों को घायल कर दिया।

2009 प्रमुख धातु कंपनी स्टरलाइट इंडस्ट्रीज ने अमेरिका की तीसरी सबसे बड़ी कॉपर उत्पादक कंपनी एसार्को के अधिग्रहण की घोषणा की।

2010 अमेरिका की फिल्म निर्देशक कैथरीन बिगलॉ सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का एकेडमी पुरस्कार जीतने वाली पहली महिला बनीं। उन्हें यह पुरस्कार 2008 में आई उनकी फिल्म द हर्ट लॉकर के लिए दिया गया।

2015 नाइजीरिया के मैदुगुरी शहर में आतंकवादी संगठन बोको हराम के पांच आत्मघाती बम विस्फोटों में 54 लोग मारे गये और 143 लोग घायल हो गए। 

2021 इक्वेटोरियल गिनी के बाटा में विस्फोटों में कम से कम 105 लोग मारे गए और 600 घायल हुए।

2023 आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने मंगलवार को 2002 के साबरमती आश्रम हमले को लेकर दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना को पद से हटाने की मांग की और उन पर न्यायपालिका को गुमराह करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा, वी.के. सक्सेना के खिलाफ मामले की प्रकृति गंभीर है, क्योंकि उन पर अहमदाबाद के साबरमती आश्रम में हिंसा और दंगे भड़काने का आरोप है। यह आश्रम शांतिपूर्ण विरोध और अहिंसा के प्रतीक महात्मा गांधी का पर्याय है। 2023-24 में आजकल पिछले कई महीनों से संजय सिंह को फर्जी केस में मोदी सरकार ने जेल में डाल रखा है। कोई सुबूत न होने के बावजूद सुप्रीम कोर्ट जमानत भी नहीं दे रहा है।

2024 स्वीडन आधिकारिक तौर पर उत्त्र अटलांटिक संधि संगठन नाटो में शामिल और नाटो का 32वां सदस्य देश बन गया। इसी दिन 2024 हन्ना गुटिरेज-रीड को फिल्म रस्ट के सेट पर हेलिना हचिन्स की मौत में अनैच्छिक हत्या का दोषी पाया गया, यह पहली बार था जब किसी को फिल्म सेट पर किसी की मौत का कारण बनने का दोषी पाया गया है।

2025 जाने माने डी’वेन विगिंस अमेरिकी संगीत कलाकार का निधन हुआ। रूस ने मिसाइलों और ड्रोन से यूक्रेन के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया, जबकि यूक्रेन ने रूसी सेना के खिलाफ डसॉल्ट मिराज 2000 जेट का इस्तेमाल किया। इसी दिन सीरिया में लताकिया में अलावी पुरुषों के खिलाफ हिंसा की खबर मिली। सोमालिया में अल-शबाब के हमलों के कारण मोगादिशु के लिए उड़ानें रोक दी गईं। दक्षिण सूडान में एक हेलीकॉप्टर क्रू और 27 सैनिक मारे गए। इक्वाडोर में ड्रग्स से जुड़ी झड़पों में 22 लोग मारे गए।

(Disclaimer विशेष सूचना- हमने तथ्यों को यथासंभव जांचकर प्रस्तुत किया है। फिर भी किसी भूल के लिए हम क्षमाप्रार्थी होंगे। पाठक कृपया अपने स्तर पर भी तथ्यों को जांच-परख लें, साथ ही हमारा निवेदन है कि यदि आपको कोई त्रृटि दिखी तो कृपया हमें सूचित करें ताकि हम उसे सुधार सकें। आपकी प्रतिक्रियाएं, सुझाव, रचनाएं आमंत्रित हैं। धन्यवाद ! -संपादक - पीपुल्स फ्रैंड)

प्रस्तुति: एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड, रुद्रपुर, उत्तराखंड)

कृपया हमारी Facebook Page https://www.facebook.com/profile.php?id=61586195663713 देखिए, अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !

प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।

#NameTagDay #PlantPowerDay #WorldHistoryonMarch7th Agyeya #SheikhMujiburRahman #Ferdowsi #RadhikaPandit #WilliamRockhillNelson #NicephoreNiepce  #Quotes #Thoughts #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #Peoplesfriend #Newspaper #APBharati #Journalism #Writing #Socialmedia #Viralphoto #AlessandroManzoni #LudwigMond #AlexanderGrahamBell #Ferdowsi 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ