Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

25 मार्च का विश्व इतिहास: भारत एवं विश्व में 1600 वर्षों में हुई महत्वपूर्ण घटनाओं, दिवसों तथा प्रसिद्ध व्यक्तियों के जन्म, निधन तिथियों की जानकारी

एक व्यंग्यकार, जो अक्सर खुद खतरे में होता है, यह जानने का साहस रखता है कि हास्य की कल्पना को रोकना प्रजाति (मानव समुदाय) को खतरे में डालना है। महान हास्य बड़े मामलों पर सवाल उठाता है। -पेनेलोप गिलियट



410 ईस्वी में 25 मार्च को चीन में दक्षिणी यान की राजधानी गुआंगगु को जिन राजवंश के सेनापति लियू यू ने पराजित किया जिससे दक्षिणी यान राजवंश का अंत हो गया।

421 ईस्वी में 25 मार्च को इतालवी शहर वेनिस की स्थापना पहले चर्च के समर्पण के साथ की गई। चर्च रिआल्टो के टापू पर सैन जियाकोमो डि रिआल्टो का था। वेनिस शहर गुजरे जमाने में दुनिया का बड़ा व्यापारिक केंद्र हुआ करता था।

708 ईस्वी में 25 मार्च को पोप सिसिनियस की मृत्यु के बाद पोप कॉन्स्टेंटाइन का चुनाव हुआ। पोप कॉन्स्टेंटाइन 1967 तक कॉन्स्टेंटिनोपल का दौरा करने वाले अंतिम पोप थे।

717 ईस्वी में 25 मार्च को थियोडोसियस तृतीय ने पादरी वर्ग में प्रवेश हेतु बीजान्टिन सम्राट के पद से इस्तीफा दे दिया। लियो तृतीय सम्राट बने, इसाउरियन राजवंश शुरू किया।

919 ईस्वी में 25 मार्च को रोमानोस लेकापेनोस ने कॉन्स्टेंटिनोपल में बाउकोलियन पैलेस पर कब्जा कर खुद को बीजान्टिन सम्राट कॉन्सटेंटाइन 7वां घोषित किया।

1000 ईस्वी में 25 मार्च को फातिमिद खलीफा अल-हकीम द्वि-अम्र अल्लाह ने किन्नर मुख्यमंत्री बरजवान की हत्या कर दी और सरकार पर नियंत्रण कर लिया।

1065 गुड फ्राइडे के दिन ग्रेट जर्मन तीर्थयात्रा पर बेडुइन डाकुओं ने हमला किया जिसमें जान-माल का भारी नुकसान हुआ।

1189 प्रेमिसलिड राजवंश के सदस्य और बोहेमिया के ड्यूक फ्रेडरिक का निधन हुआ।

1306 रॉबर्ट ब्रूस स्कॉटलैंड के राजा बने। इसी दिन सिएना, सिएना गणराज्य में कैटरिना डि जैकोपो डि बेनिनकासा (कैथरीन ऑफ सिएना, कैटरिना दा सिएना) का जन्म हुआ। सिएना इतालवी रहस्यवादी और धर्मपरायण महिला, चर्च, इतालवी राजनीति, लेखन और वकालत में अग्रणी थीं। व्यापक धार्मिक लेखन के कारण उन्हें संत और चर्च के डॉक्टर के रूप में सम्मानित किया गया है।

1409 पश्चिमी विवाद सुल्झाने हेतु इटली में पीसा की परिषद का आयोजन किया गया।

1410 मिंग चीन के योंगले सम्राट ने मंगोलों के खिलाफ अपना पहला सैन्य अभियान शुरू किया, परिणामस्वरूप मंगोल खान बुन्याशिरी का पतन हुआ।

1519 स्पेनिश विजेता हर्नान्डो कोर्टेस ने तबास्को प्रांत में प्रवेश करते हुए तबास्को इंडियंस को पराजित किया। संयुक्त मैक्सिकन राज्यों की 32 संघीय राज्यों का संघ तबास्को आधिकारिक तौर पर तबास्को का स्वतंत्र और संप्रभु राज्य है, यह 17 नगर पालिकाओं में विभाजित है और इसकी राजधानी विल्हेरमोसा है।

1576 जेरोम सैवेज ने लंदन के बाहर न्यूिंगटन बट्स थिएटर शुरू करने के लिए एक उप-पट्टा लिया।

1584 सर वाल्टर रैले को वर्जीनिया को उपनिवेश बनाने का अधिकार दिया गया।

1655 शनि के सबसे बड़े चंद्रमा, टाइटन की खोज डच गणितज्ञ, भौतिक विज्ञानी, इंजीनियर, खगोलशास्त्री और आविष्कारक क्रिस्टियान ह्यूजेंस ने की।

1668 अमेरिका में पहली बार घुड़दौड़ का आयोजन किया गया।

1725 जर्मन संगीतज्ञ बाख का कोरल कैंटाटा वि शॉन ल्यूचेट डेर मोर्गनस्टर्न, बीडब्ल्यूवी 1 पहली बार लीपजिग में पाम संडे को घोषणा पर्व पर प्रस्तुत किया गया।

1788 औपनिवेशिक अंग्रेज अधिकारी फ्रांसिस ग्लैडविन के अंग्रेजी भाषी समाचार पत्र कलकत्ता गैजेट में बांग्ला भाषा का पहला विज्ञापन प्रकाशित हुआ।

1807 इंग्लैंड में सबसे पहली रेलवे यात्री सेवा की शुरुआत हुई। इसी दिन 1807 में ब्रिटिश संसद ने दास व्यापार समाप्त की।

1811 नास्तिकता की आवश्यकता अंग्रेजी कवि पर्सी बिशे शेली द्वारा नास्तिकता पर प्रस्तुत किया। इसे चार्ल्स और विलियम फिलिप्स ने 1811 में वर्थिंग में मुद्रित किया, जब शेली यूनिवर्सिटी कॉलेज, ऑक्सफोर्ड में छात्र थे। निबंध की प्रति विश्वविद्यालय के सभी ऑक्सफोर्ड कॉलेजों के प्रमुखों को भेजी गई थी। उस समय सामग्री अधिकारियों के लिए इतनी चैंकाने वाली थी कि उन्हें अपने मित्र और साथी छात्र थॉमस जेफरसन हॉग जिन्हें निबंध का सहलेखक माना गया, लेखन से इनकार करने के कारण असहिष्णुता के चलते कालेज से बाहर कर दिया गया।

1814 नीदरलैंड बैंक की स्थापना हुई।

1821 यूनान को तुर्की से स्वतंत्रता मिली।

1838 भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के अध्यक्ष विलियम वेडरबर्न का जन्म हुआ।

1873 मेंज, जर्मनी में जोहान रूडोल्फ रॉकर का जन्म हुआ। रूडोल्फ रॉकर विख्यात जर्मन अराजकतावादी लेखक, आलोचक और कार्यकर्ता बने। जब वे बच्चे थे तभी उनके पिता का देहांत हो गया था और जब वे किशोरावस्था में थे तब उनकी माँ भी चल बसीं इसलिए उन्होंने कुछ समय एक अनाथालय में बिताया। युवावस्था में उन्होंने नदी की नावों पर केबिन बॉय के रूप में काम किया, और बाद में एक टाइपिस्ट (मुद्रक) के तौर पर प्रशिक्षण लिया। वे ट्रेड यूनियन आंदोलन से जुड़ गए और मिखाइल बाकुनिन तथा पीटर क्रोपोटकिन जैसे अराजकतावादियों के प्रभाव में आने से पहले उन्होंने जर्मनी की सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। अन्य स्वतंत्रतावादी समाजवादी युवाओं के साथ उन्हें भी सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। रूडोल्फ रॉकर की अराजकतावादी गतिविधियों के चलते उन्हें जर्मनी छोड़कर पेरिस भागना पड़ा, जहाँ वे सिंडिकलिस्ट और अराजकतावादी विचारों तथा कार्यप्रणालियों के संपर्क में आए। अराजकतावाद का मतलब है कि अत्यधिक नागरिक प्रतिबंधों और सरकारी जनविरोधी नीतियों का प्रतिकार। रूडोल्फ रॉकर का एक विचारणीय उद्धरण, आज हम जितने भी राजनीतिक अधिकार और खास अधिकार, कम या ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं, वे उनकी सरकारों की अच्छी नीयत की वजह से नहीं, बल्कि उनकी अपनी ताकत की वजह से हैं। पिछले तीन सौ सालों का इतिहास देखने की जरूरत है ताकि यह समझा जा सके कि तानाशाहों से हर अधिकार को इंच-इंच करके छीनने के लिए कितनी लगातार कोशिशें करनी पड़ी हैं।

1881 सान्निकोलाऊ मारे, रोमानिया में बेला विक्टर जानोस बार्टोक का जन्म हुआ। बेला बार्टोक प्रसिद्ध हंगेरियन संगीतकार, पियानोवादक और एथनोम्यूजिकोलॉजिस्ट (लोक-संगीत विशेषज्ञ) बने, उन्हें 20वीं सदी के सबसे महत्वपूर्ण संगीतकारों में से एक माना जाता है साथ ही बेला बार्टोक और फ्रांज लिज्जत को हंगरी का सबसे महान संगीतकार माना जाता है। बेला बार्टोक का कहना था, लोक-धुनें सर्वोच्च कोटि की कलात्मक पूर्णता का साक्षात स्वरूप होती हैं वास्तव में वे इस बात के आदर्श उदाहरण हैं कि किस प्रकार किसी भी संगीत-संबंधी विचार को, स्वरूप की संक्षिप्तता और साधनों की सरलता के माध्यम से, अत्यंत पूर्णता के साथ अभिव्यक्त किया जा सकता है। बेला बार्टोक के जन्म दिन पर संगीत और प्रतिभा विषयक महा उत्सव यूरोपीय संघ देशों में ईयू टैलेंट डे का आयोजन 2018 से आयोजित किया जाता है।

1883 विश्व के सबसे आधुनिक समुद्र विज्ञान अनुसंधान पोत सागर कन्या का जलावतरण हुआ।

1896 यूनान की राजधानी एथेंस में आधुनिक ओलंपिक खेलों की शुरूआत हुई।

1898 स्वामी विवेकानंद ने अपनी सहयोगी सिस्टर निवेदिता को ब्रह्मचर्य की दीक्षा दी।

1901 अमेरिका के मार्शल टाउन के पास राक आइलैंड ट्रेन पटरी से उतर जाने से लगभग 60 लोगों की मौत हुई।

1905 प्रसिद्ध भारतीय राजनेता मिर्जा राशिद अली बेग का जन्म हुआ।

1911 प्रसिद्ध भारतीय बौद्ध योग गुरु दीपा मां यानी नानी बाला बरुआ का जन्म चट्टोग्राम, बांगलादेश में हुआ।

1914 साउडे, आयोवा, अमेरिका में नॉर्मन अर्नेस्ट बोरलॉग का जन्म हुआ। नॉर्मन बोरलॉग अग्रणी अमेरिकी कृषि वैज्ञानिक बने जिन्होंने अपने महत्वपूर्ण काम से वैश्विक प्रसिद्धि और तारीफ हासिल की। कृषि उत्पादन में भारी बढ़ोतरी करने वाले उनके काम को हरित क्रांति कहा गया। अनेक सम्मान और पुरस्कार प्राप्त डॉ. बोरलॉग उन पांच लोगों में से एक थे जिन्हें नोबेल शांति पुरस्कार, अमेरिकी सरकार द्वारा स्वतंत्रता का राष्ट्रपति पदक और कांग्रेस के गोल्ड मेडल से सम्मानि किया गया। उन्होंने भारत में कृषि क्रांति के लिए गोविंद बल्लभ पंत विश्वविद्यालय पंतनगर सहित अनेक जगह योगदान दिया। डॉ. नॉर्मन बोरलॉग का एक उद्धरण, आप भूखे पेट और इंसानी तकलीफों पर एक शांतिपूर्ण दुनिया नहीं बना सकते। 25 मार्च 1914 को मैलेन, फ्रांस में ओसीटान लेखक और भाषा के प्रोवेंसल रूप के लेक्सिकोग्राफर और 1904 साहित्य में नोबेल पुरस्कार विजेता जोसेफ एटियेन फ्रेडरिक मिस्ट्रल (जन्म 8 सितंबर 1830, प्रोवेंस, फ्रांस) का निधन हुआ। फ्रेडरिक मिस्ट्रल के दो उद्धरण, गहरी जड़ों वाले पेड़ लंबे होते हैं। और, हर साल, बुलबुल नए पंख लगाती है, लेकिन उसका गाना वही रहता है।

1916 कर्नाटक के गुलबर्गा जिले में एस. एम. पंडित (संबानंद मोनप्पा पंडित निधन 30 मार्च 1993) का जन्म हुआ। एस. एम. पंडित कर्नाटक के एक भारतीय चित्रकार बने, यथार्थवाद शैली में अपनी लोकप्रियता के लिए जाने गए जो उनके समकालीन नव-परंपरावादी बंगाल पुनर्जागरण और उस समय के अन्य आधुनिक भारतीय कला आंदोलनों से बिल्कुल अलग थी। उनके चित्रों के अधिकांश विषय, ओर रामायण, महाभारत और पुराणों जैसे प्राचीन भारतीय साहित्य की घटनाओं से जुड़े हैं तो दूसरी ओर उनके समय के समकालीन सिनेमा से। उन्होंने राधा-कृष्ण, नल-दमयंती और विश्वामित्र-मेनका जैसे पौराणिक प्रेम-पात्रों के साथ-साथ हिंदी सिनेमा के कई नायकों और नायिकाओं के चित्रण में, कलात्मक कौशल और फिल्मी ग्लैमर का एक अनूठा संगम प्रस्तुत किया।

1917 कर्नल प्रेम कुमार सहगल का जन्म हुआ। वे सुभाष चंद्र बोस की आजाद हिंद फौज के अधिकारी थे। द्वितीय विश्वयुद्ध के समाप्त होने पर जनरल शाहनवाज खान, कर्नल गुरबख्श सिंह ढिल्लों तथा कर्नल सहगल के खिलाफ अंग्रेज सरकार ने मुकद्दमा चलाया।

1920 सारस, बॉम्बे प्रेसिडेंसी, ब्रिटिश भारत में उषा मेहता का जन्म हुआ। उषा मेहता गांधीवादी और स्वतंत्रता सेनानी बनीं। कांग्रेस रेडियो (कांग्रेस का भूमिगत रेडियो स्टेशन, सीक्रेट कांग्रेस रेडियो) का उषा मेहता ने परिचालन दायित्व निभाया। 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में प्रतिभाग किया। आजाद भारत में उन्हें नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।

1924 यूनान ने अपने गणतंत्र बनने की घोषणा की।

1927 पंचनाथ मुदलियार और गौरी के पुत्र पी. शणमुगम का जन्म हुआ। शणमुगम पुडुचेरी के राजनेता और मुख्यमंत्री बने। जाने माने भारतीय हाॅकी खिलाड़ी लेस्ली वाल्टर क्लाउडियस का जन्म बिलासपुर, छत्तीसगढ़ में हुआ।

1931 प्रसिद्ध समाज-सेवी, राजनीतिज्ञ, स्वतंत्रता सेनानी और प्रखर पत्रकार गणेशशंकर विद्यार्थी का निधन हुआ, एक सांप्रदायिक दंगे में इनकी हत्या हुई।

1932 भारत के 26वें प्रधान न्यायाधीश हुए न्यायमूर्ति अज़ीज़ मुशब्बर अहमदी का जन्म सूरत में हुआ। 1932 में इसी दिन लंदन, यूनाइटेड किंगडम में पेनेलोप गिलियट का जन्म हुआ। पेनेलोप गिलियट प्रसिद्ध अंग्रेजी उपन्यासकार, कथाकार, पटकथा लेखक, आलोचक और फिल्म समीक्षक बनीं। 1960 और 1970 के दशक में द न्यू यॉर्कर पत्रिका की प्रमुख फिल्म समीक्षकों में से एक अपने अपने विस्तृत वर्णन और भावपूर्ण समीक्षाओं के लिए जानी जाती थीं। पेनेलोप गिलियट का एक उद्धरण, गुस्से में लोग अक्सर बहुत सी मूर्खतापूर्ण, भयानक बातें कह देते हैं जिनका उनका कोई इरादा नहीं होता।

1933 जाने माने भारतीय अंतरिक्ष विज्ञानी वसंत गोवारिकर का जन्म पुणे में हुआ।

1934 टोलेडो, ओहियो में ग्लोरिया मैरी स्टीनम का जन्म हुआ। ग्लोरिया स्टीनम प्रसिद्ध, अग्रणी अमेरिकी पत्रकार और सामाजिक-राजनीतिक कार्यकत्री बनीं। ग्लोरिया स्टीनम 1960 - 1970 में संयुक्त राज्य अमेरिका में नारीवाद की दूसरी लहर की राष्ट्रीय स्तर पर पहचानी जाने वाली नेता के तौर पर उभरीं। ग्लोरिया स्टीनम न्यूयॉर्क पत्रिका की स्तंभकार और डे नामक महिला केंद्रित पत्रिका की सह-संस्थापक बनीं। ग्लोरिया स्टीनम का एक उद्धरण, एक नारीवादी वह व्यक्ति है जो महिलाओं और पुरुषों की समानता और पूर्ण मानवीय गरिमा को स्वीकार करता है।

1942 भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव रहे प्रसिद्ध वामपंथी नेता सुरवरम सुधाकर रेड्डी का जन्म महबूबनगर, हैदराबाद में हुआ।

1943 प्रसिद्ध भारतीय कवि तेज राम शर्मा का जन्म हुआ।

1948 बॉलीवुड के मशहूर कलाकार फारुख शेख का जन्म हुआ। 1948 में इसी दिन अमेरिका के ओक्लाहोमा शहर के टिंकर एयर फोर्स बेस के मौसम विज्ञानियों ने पांच दिन पहले आए एक बवंडर के समान स्थितियों को नोटिस करने के बाद दुनिया का पहला बवंडर पूर्वानुमान जारी किया।

1954 भारत निर्मित पहले हेलीकाप्टर एस-55 को दिल्ली में उतारा गया।

1957 पश्चिम जर्मनी, इटली, फ्रांस, नीदरलैंड, बेल्जियम और लक्जमबर्ग ने रोम की संधि पर हस्ताक्षर कर यूरोपीय आर्थिक समुदाय की स्थापना की।

1958 जाने माने भारतीय क्रिकेटर योगराज सिंह का जन्म लुधियाना, पंजाब में हुआ।

1964 लैटिन कैथोलिक चर्च के बिशप और जालंधर में रोमन कैथोलिक चर्च के प्रमुख रहे, बलात्कार के मामलों में बदनाम हुए फ्रैंको मुलक्कल का जन्म त्रिसूर, केरल में हुआ।

1965 महान मानवतावादी, नागरिक अधिकारों के लिए संघर्षरत मार्टिन लूथर किंग जूनियर का चार दिवसीय मार्च पूरा हुआ।

1971 प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेटर आशीष कपूर का जन्म मद्रास में हुआ।

1975 सऊदी अरब के शासक शाह फैसल की उनके ही भतीजे राजकुमार फैसल बिन मुसाद ने हत्या कर दी।

1984 जानी मानी रेडियो जाॅकी, फिल्म अभिनेत्री, टेलीविजन होस्ट और माॅडल नाइला ऊषा गोपाकुमार का जन्म अल आईन, संयुक्त अरब अमीरात में हुआ। इसी दिन दाहिने हाथ के क्रिकेटर और पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता अशोक डिंडा का जन्म, मोयना मेदिनीपुर में हुआ।

1987 दक्षेस (सार्क) देशों का स्थायी सचिवालय नेपाल की राजधानी काठमांडू में खोला गया।

1988 अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अंतरिक्ष यान एस 206 का प्रक्षेपण किया। 1988 में इसी दिन सन 2013 की रोहन सिप्पी की काॅमेडी फिल्म नौटंकी साला से चर्चा में आई अभिनेत्री, माॅडल पूजा साल्वी का जन्म हुआ।

1989 अमेरिका में निर्मित देश का पहला सुपर कम्प्यूटर एक्स- एमपी 14 राष्ट्र को समर्पित किया गया।

1992 विश्व कप फाइनल में, पाकिस्तान ने इंग्लैंड को 22 रन से हराया।

1993 अल साल्वाडोर आधिकारिक तौर पर जन्म लेने के अधिकार का दिन मनाने वाला पहला देश बन गया। अब तमाम देशों में 25 मार्च को अजन्मे बच्चे का अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है जो अजन्मे भ्रूणों का एक वार्षिक स्मरणोत्सव है। यह 25 मार्च को गर्भपात के विरोध के दिन के रूप में मनाया जाता है। इसकी स्थापना पोप जॉन पॉल द्वितीय ने उद्घोषणा के पर्व के साथ मनाने के लिए की थी। जॉन पॉल द्वितीय ने इस दिन को जीवन के पक्ष में एक सकारात्मक विकल्प और हर स्थिति में मानवीय गरिमा के सम्मान की गारंटी के लिए जीवन की संस्कृति के प्रसार के रूप में देखा।

1994 मिस इंडिया ग्रांड इंटरनेशनल और मिस ऐशिया पेसिफिक वल्र्ड इंडिया 2014 एवं ब्राइड आॅफ द वल्र्ड इंडिया अनुकृति गुसाईं का जन्म लैंसडाउन, गढ़वाल, उत्तराखंड में हुआ।

1995 विख्यात मुक्केबाज माइक टायसन तीन साल की कैद के बाद जेल से रिहा हुए। इसी दिन अमेरिकी कंप्यूटर प्रोग्रामर वार्ड कनिंघम ने पहली विकी साइट विकी विकीवेब की स्थापना की। यह पहली साइट थी, जिसे यूजर्स एडिट कर सकते थे। विकीविकीवेब पर सिर्फ सॉफ्टवेयर डिजाइन पैटर्न की चर्चा होती थी। कनिंघम चाहते थे कि दुनिया के सभी प्रोग्रामर्स अपनी जानकारी को शेयर करें। तब इंटरनेट विकसित हो रहा था। नए-नए सॉफ्टवेयर्स भी सामने आ रहे थे, तब एक ऐसी साइट की जरूरत थी, जो दुनियाभर के डेवलपर्स के लिए ओपन डेटाबेस का काम करें। इसके आधार पर ही विकी सॉफ्टवेयर बना, जो बाद में विकीबेस बना। कनिंघम ने अपनी कंपनी (कनिंघम एंड कनिंघम) की वेबसाइट सी2डाॅटकाॅम पर इसे लॉन्च किया था। कनिंघम को अमेरिका के होनोलुलु इंटरनेशनल एयरपोर्ट काउंटर के कर्मचारी ने सुझाव दिया था कि वे विकी विकी शटल में यात्रा करें। यह एक शटल बस थी, जो एयरपोर्ट टर्मिनल्स के बीच दौड़ती थी। हवाई की भाषा में विकी का मतलब है- जल्दी। कनिंघम का आइडिया ऐसा था कि विकीविकीवेब के पेजेस को यूजर्स आसानी से एडिट कर सकें। वह शुरू में क्विकवेब के तौर पर इसे शेयर करना चाहते थे, लेकिन विकी विकी शटल के बाद उनका विचार बदला और साइट का नाम विकीविकीवेब रखा। विकीविकीवेब ने इंटरनेट के क्षेत्र में क्रांति लाने का काम किया। इसके बाद कई विकी और आए। कुछ लोगों ने कनिंघम की साइट की क्लोन साइट्स बनाई। पर 2001 तक कंप्यूटर प्रोग्रामर्स के सर्कल्स के बाहर इस टेक्नोलॉजी को ज्यादा पहचान नहीं मिल सकी थी। विकीविकीवेब की थीम पर ही 15 जनवरी 2001 को विकीपीडिया लॉन्च हुआ। यह फ्री कंटेंट एनसाइक्लोपीडिया है, जिसे कोई भी एडिट कर सकता है। सिमिलरवेब के मुताबिक आज यह दुनिया की 8वीं सबसे लोकप्रिय वेबसाइट है। कोरा, ब्रिटानिका, एनसाइक्लोपीडिया जैसी वेबसाइट्स के बीच यह रेफरेंस मटेरियल्स, डिक्शनरी और एनसाइक्लोपीडिया में नंबर-1 वेबसाइट है। 

1996 संयुक्त राज्य अमेरिका के मिशेल क्वान ने एडमोंटन में लेडीज फिगर स्केटिंग चैंपियनशिप जीती। इसके साथ ही अमेरिका के टॉड एल्ड्रेड ने पुरुषों की फिगर स्केटिंग चैंपियनशिप जीती।

2001 अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से 100 मील दूर आए जबरदस्त भूकंप की चपेट में आकर एक हजार से अधिक लोगों की मौत हुई।

2003 अमेरिकी, ब्रिटिश सेनाओं ने इराक का फरात पुल और सद्दाम नहर पर कब्जा किया।

2005 संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने सूडान के लिए शांति सेना की मंजूरी दी।

2006 कैपिटल हिल नरसंहार में सिएटल के कैपिटल हिल के पड़ोस में एक पार्टी में एक बंदूकधारी ने छह लोगों की हत्या कर अपनी भी जान ले ली। इसी दिन 2006 के बेलारूसी राष्ट्रपति चुनाव में धांधली के बाद बेलारूस में नए चुनाव की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों की दंगा पुलिस से झड़प हो गई। गिरफ्तार किए गए कई प्रदर्शनकारियों में मुख्य विपक्षी नेता अलेक्जेंडर कोजुलिन भी शामिल थे।

2007 भारत की टीम विश्वकप क्रिकेट से बाहर हुई। इसी दिन गुलामी और ट्रान्साटलांटिक दास व्यापार के पीड़ितों की स्मृति का अंतर्राष्ट्रीय दिवस पहली बार मनाया गया। संयुक्त राष्ट्र का यह अंतर्राष्ट्रीय दिवस यह दिन उन लोगों का सम्मान करता है और उन्हें याद करता है जो ट्रान्साटलांटिक दास व्यापार के परिणामस्वरूप पीड़ित हुए और मारे गए। इस कृत्य को इतिहास में मानव अधिकारों का सबसे खराब उल्लंघन कहा गया है। इसमें 400 वर्षों से अधिक समय में 15 मिलियन से अधिक पुरुष, महिलाएं और बच्चे पीड़ित हुए।

2008 टाटा ग्रुप की पुणे स्थित फर्म कम्यूटेशन रिसर्च लैबरटरीज ने इंटरनेशनल फर्म याहू से गठजोड़ किया। इसी दिन अंतरिक्ष यान एंडेवर सफलतापूर्वक अपने मिशन को अंजाम देने के बाद अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से रवाना हुआ।

2009 हिरासत में लिए गए और लापता स्टाफ सदस्यों के साथ एकजुटता का अंतर्राष्ट्रीय दिवस पूर्व पत्रकार एलेक कोललेट के अपहरण की सालगिरह का जश्न मनाता है, जो फिलिस्तीनी शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र राहत और कार्य एजेंसी (यूएनआरडब्ल्यूए) के लिए काम कर रहे थे, जब 1985 में बंदूकधारियों ने उनका अपहरण कर लिया था। उनका शव 2009 में लेबनान की बेका घाटी में पाया गया।

2011 उड़ीसा का नाम ओडिशा किए जाने संबंधी विधेयक को लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी मंजूरी दे दी गई। उड़ीसा विधानसभा में 28 अगस्त 2008 को इसका प्रस्ताव पारित किया गया था जिसे बाद में केंद्र को भेज दिया गया था। इसी दिन 2011 में हिदी के प्रसिद्ध आलोचक कमला प्रसाद का निधन हुआ।

2012 उत्तर कोरिया के प्रस्तावित मिसाइल परीक्षणों को लेकर तनाव बढ़ने के साथ, अमेरिकी राष्ट्रपति बराक हुसैन ओबामा ने दक्षिण कोरिया की तीन दिवसीय यात्रा शुरू की।

2014 यूएस गर्ल स्काउट केटी फ्रांसिस ने सात सप्ताह में 18,107 बॉक्स बेचकर संगठन के वार्षिक फंडरेसर के लिए कुकीज बेचने का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इसी दिन 2014 में ग्वेनेथ पाल्ट्रो और क्रिस मार्टिन ने शादी के 11 साल बाद अपने तलाक की घोषणा की। पैल्ट्रो की वेबसाइट पर घोषणा को वन सचेत अनकाउलिंग शीर्षक दिया गया।

2017 राजस्थान के बीकानेर की तनुश्री पारीक देश की बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) की पहली महिला अधिकारी बनी थीं।

2018 सीरियाई गृहयुद्ध में अफ्रीन आक्रमण के बाद सीरियन डेमोक्रेटिक फोर्सेस (एसडीएफ) ने अफ्रीन जिले पर तुर्की के कब्जे के खिलाफ अभियान शुरू किया।

2019 प्रसिद्ध वेल्श फुटबॉलर बैरी होल का निधन हुआ।

2020 भारत में जन्मे प्रसिद्ध अमेरिकी शेफ फ्लॉइड कार्डोज का निधन हुआ। फ्लॉइड कार्डोज न्यूयॉर्क शहर के भोजनालय पाओवाला के मालिक, और तबला में कार्यकारी शेफ, 2011 में टॉप शेफ मास्टर्स सीजन 3 के विजेता थे। फ्लॉइड कार्डोज के न्यूयॉर्क रेस्तरां भारतीय स्वाद और मसालों को पश्चिमी व्यंजनों के साथ मिलाने के लिए लोकप्रिय हुए।

2021 कार्मेल-बाय-द-सी, कैलिफोर्निया में अमेरिकी बच्चों और युवा वयस्क कथा साहित्य की प्रमुख लेखिका बेवर्ली एटली क्लीरी का निधन हुआ। अमेरिका के सबसे सफल लेखकों में से बेवर्ली एटली क्लीरी ने 1950 में अपनी पहली पुस्तक प्रकाशित होने के बाद से उनकी पुस्तकों की 91 मिलियन प्रतियां दुनिया भर में बेची गई हैं।

2022 लोकप्रिय अमेरिकी ड्रमर और गायक टेलर हॉकिन्स का निधन हुआ।

2023 यमन के रक्षा मंत्री सहित सरकारी अधिकारियों को ले जा रहे एक काफिले पर हूती ड्रोन हमले में तीन यमनी सैनिक मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। भारत के राजस्थान राज्य के पश्चिमी जैसलमेर जिले में स्थित पोखरण रेंज में एक अभ्यास के दौरान भारतीय सेना द्वारा तीन सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलें गलती से दाग दी गईं।

2024 चाड झील के पास गश्त कर रहे चाड के सात सैनिक आईईडी धमाके में मारे गए। चाड के राष्ट्रपति महमत डेबी ने इस हमले का आरोप जिहादी संगठन बोको हराम पर लगाया फिलीपींस के कोताबातो के एंटीपास में, एक यात्री वैन के डंप ट्रक से टकराकर आग लगने से 17 लोगों की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।

2025 फिनलैंड के प्रसिद्ध गायक तापानी कांसा का निधन हुआ। इसी दिन 2025 में जाने माने अमेरिकी संगीतकार और रिकॉर्डिंग इंजीनियर टेरी मैनिंग का निधन हुआ।

2026 अमेरिकी मीडिया हाउस सीएनबीसी के अनुसार, इजराइल के नेगेव में ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल के टुकड़ों से तीन लोग घायल हो गए, अमेरिका ने ईरान युद्ध को रोकने के लिए 15-सूत्रीय शांति योजना का प्रस्ताव रखा। रूसी ड्रोन हमलों से पोल्टावा और जापोरिजिया में जरूरी बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुँचा और कई आम नागरिकों की जान चली गई।

25 मार्च को यूनान में स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है, यह 1821 में ओटोमन साम्राज्य से ग्रीक स्वतंत्रता संग्राम की शुरुआत का उत्सव है।

लगभग निश्चित रूप से, सामाजिक न्याय का पहला जरूरी हिस्सा है - पूरी इंसानियत के लिए पर्याप्त भोजन। भोजन इस दुनिया में पैदा होने वाले हर इंसान का नैतिक अधिकार है। फिर भी आज दुनिया की 50 प्रतिशत आबादी भूखी सोती है। भोजन के बिना, इंसान ज्यादा से ज्यादा कुछ हफ्ते ही जिंदा रह सकता है, इसके बिना, सामाजिक न्याय के बाकी सभी पहलू बेमानी हैं। -डॉ. नॉर्मन बोरलॉग

(Disclaimer विशेष सूचना- हमने तथ्यों को यथासंभव जांचकर प्रस्तुत किया है। फिर भी किसी भूल के लिए हम क्षमाप्रार्थी होंगे। पाठक कृपया अपने स्तर पर भी तथ्यों को जांच-परख लें, साथ ही हमारा निवेदन है कि यदि आपको कोई त्रृटि दिखी तो कृपया हमें सूचित करें ताकि हम उसे सुधार सकें। आपकी प्रतिक्रियाएं, सुझाव, रचनाएं आमंत्रित हैं। धन्यवाद ! -संपादक - पीपुल्स फ्रैंड)

प्रस्तुति: एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड, रुद्रपुर, उत्तराखंड)

कृपया हमारी Facebook Page https://www.facebook.com/profile.php?id=61586195663713 देखिए, अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !

प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।

#InternationalDayofRemembranceoftheVictimsofSlaveryandtheTransatlanticSlaveTrade #InternationalDayofSolidaritywithDetainedandMissingStaffMembers #EUTalentDay #InternationalDayoftheUnbornChild #FarooqShaikh #NormanBorlaug #WorldHistoryofMarch25 #PenelopeGilliatt #Atheism #GloriaSteinem #Belabartok #Wikipedia #Iran #Israel Donaldtrump #War #Quotes #Thoughts #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #Peoplesfriend #Newspaper #APBharati #Journalism #Writing #Socialmedia #Viralphoto #Iran #Israel #War #Hormuz #IRGC #Donaltrump #explainer24.com #Newsportal #TheNewYorker

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ