Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

26 मार्च का विश्व इतिहास: भारत एवं विश्व में 2100 वर्षों में हुई महत्वपूर्ण घटनाओं, दिवसों और मशहूर हस्तियों के जन्म, निधन तारीखों की जानकारी World History of March 26

कैलेंडर भरा हुआ है, लेकिन भविष्य कोरा है। मैं अपने भीतर अपने पिछले चेहरों को सँजोए रखता हूँ, ठीक वैसे ही जैसे एक पेड़ अपने वलयों को सँजोए रखता है। -टॉमस ट्रानस्ट्रोमर 




47 ईसा पूर्व 26 मार्च को क्लियोपेट्रा सप्तम को औपचारिक रूप से मिस्र की सह-शासक के रूप में फिर से स्थापित किया गया। नील नदी की लड़ाई में अपने भाई-पति टॉलेमी 13वें की मृत्यु के बाद, जूलियस सीजर ने उन्हें सिंहासन पर पुनः आसीन किया और रोमन हितों को सुरक्षित करने के लिए उन्हें उनके छोटे भाई, टॉलेमी 14वें के साथ जोड़ा।

590 ईस्वी में 26 मार्च को बीजेंटाइन सम्राट मौरिस ने अपने बेटे थियोडोसियस को हिस्को-सम्राट (सह सम्राट) घोषित किया। बीजेंटाइन साम्राज्य प्राचीन काल और मध्य युग के दौरान अपने पूर्वी प्रांतों में रोमन साम्राज्य की निरंतरता थी, इसकी राजधानी कॉन्स्टेंटिनोपल थी। तब और ओटोमन साग्राज्य के दौर में भी तुर्की का सबसे बड़ा शहर था कॉन्स्टेंटिनोपल। ओटोमन साग्राज्य के दौर में भी। अब कॉन्स्टेंटिनोपल का नाम इस्तांबूल है।

809 ईस्वी में 26 मार्च को बिलरबेक, सैक्सनी की डची में फ्रिसियन और सैक्सन लोगों के बीच मिशनरी, वार्डेन एब्बे के संस्थापक और वेस्टफेलिया में मुंस्टर के पहले बिशप, सैक्सनी का धर्मदूत लुडगर का निधन हुआ।

922 ईस्वी में 26 मार्च को ईरानी सूफी संत और कवि अल-हिल्लाज मंसूर को अब्बासी खलीफा अल मुक्तदर (शासक) के आदेश पर फांसी दे दी गई। कहा जाता है कि मंसूर ने अन अल हक कहा था, साफ-साफ उनका कहना था कि मैं इश्वर हूं, क्योंकि सभी में ईश्वर है। यह बात इस्लाम धर्म के धंधेबाजों को चुभ गई और उन्होंनें खलीफा यानी शासक को मंसूर के धर्म, ईश्वर विरोधी होने का विश्वास दिला दिया और उनसे मंसूर की मौत का फरमान जारी करवा लिया। अन अल हक भारतीय संस्कृत उक्ति अहम ब्रह्मास्मि के जैसा है। यानी मैं ही ईश्वर हूं। क्योंकि सभी में ईश्वर है। अन अल हक को विस्तार से पाकिस्तान के प्रसिद्ध इंकलाबी, प्रतिरोध के शायर फैज अहमद फैज की नज्म हम देखेंगे, लाजिम है कि हम भी देखेंगे को पढ़कर जाना जा सकता है।

1021 ईस्वी में 26 मार्च को ईस्वी में 26 मार्च को फातिमिद खलीफा अल-हाकिम बि-अम्र अल्लाह की मृत्यु (जिसे छह हफ्तों तक गुप्त रखा गया था) की घोषणा करने साथ ही उनके पुत्र अल-जाहिर लि-इ’जाज दीन अल्लाह के उत्तराधिकार की घोषणा की गई।

1091 कैलिफेट ऑफ कॉर्डोबा (स्पेन) में अंडालूसी कवि और कॉर्डोबा के उमय्यद खलीफा मुहम्मद तृतीय की बेटी वल्लादा बिन्त अल-मुस्तकफी की मौत हुई।

1169 सलादीन का मिस्र के अमीर के रूप में राज्याभिषेक किया गया।

1244 अरागॉन के ताज और कैस्टिले के ताज ने अल-अंडालस में अपने-अपने विस्तार की सीमाओं पर अल्मीजरा की संधि में सहमति व्यक्त की।

1344 अल्जेसीरास की घेराबंदी समाप्त हुई। यह पहली यूरोपीय सैन्य गतिविधियों में से एक थी जिसमें हथियार के रूप में बारूद का इस्तेमाल किया गया।

1484 विलियम कैक्सटन ने ईसप की दंतकथाओं का पहला अंग्रेजी अनुवाद छापा।

1535 प्रसिद्ध ऑस्ट्रियाई गणितज्ञ, खगोलशास्त्री और मानचित्रकार जॉर्ज टैनस्टेटर का निधन हुआ।

1552 तिहत्तर वर्ष की आयु में गुरू अमरदास सिखों के तीसरे गुरू बने। उनका जन्म 5 मई 1479 को हुआ थ।

1640 फिनलैंड का पहला विश्वविद्यालय रॉयल एकेडमी ऑफ टूर्कू, काउंट पेर ब्राहे के प्रस्ताव पर स्वीडन की रानी क्रिस्टीना ने टूर्कू शहर में स्थापित करवाया।

1668 इंग्लैंड ने बंबई पर अधिकार कर लिया।

1700 विलियम डैंपियर न्यू ब्रिटेन की परिक्रमा करने वाले पहले यूरोपीय बने। उन्होंने बताया कि यह न्यू गिनी का हिस्सा होने के बजाय एक द्वीप है और उसे उन्होंने नोवा ब्रिटानिया यानी नया ब्रिटेन नाम दिया।

1770 अंग्रेजी खोजी, नाविक, यात्री कप्तान जेम्स कुक और उनके जहाज एचएमएस एंडेववर के चालक दल ने न्यूजीलैंड खोजा।

1780 ब्रिटेन के अखबार ब्रिट गैजेट और संडे मॉनीटर पहली बार रविवार के दिन प्रकाशित हुए।

1799 फिलिस्तीन के जापां पर नेपोलियन बोनापार्ट ने कब्जा किया।

1812 वेनेजुएला के काराकास में आए जबरदस्त भूकंप में तकरीबन, 20 हजार लोगों की मौत हुई।

1830 लैटर डेसेंट आंदोलन के परिभाषित पवित्र पाठ, बुक ऑफ मॉर्मन, पहली बार प्रकाशित किया गया।

1845 डॉ. होरेस हैरेल डे और डॉ. विलियम एच. शेकट को एक चिपकने वाले औषधीय प्लास्टर के लिए पेटेंट संख्या 3,965 प्राप्त हुआ।

1871 पहली समाजवादी सरकार पेरिस कम्यून की कम्यून परिषद के चुनाव आयोजित किए गए।

1876 ओटावा काउंटी, कंसास, अमेरिका में केट रिचर्ड्स ओ’हारे (कैरी कैथरीन केट रिचर्ड्स ओ’हारे) का जन्म हुआ। केट रिचर्ड्स ओ’हारे प्रसिद्ध अमेरिकी समाजवादी कार्यकर्ता, सोशलिस्ट पार्टी ऑफ अमेरिका, संपादक और प्रखर, मुखर वक्ता बनीं, युद्ध विरोधी अभियान चलाने के लिए जेल में डाली गईं। केट रिचर्ड्स ओ’हारे का एक उद्धरण, भगवान का शुक्र है कि इस समय मैं इस देश के उन युद्ध-मुनाफाखोरों के लिए एक खतरा हूँ, जो एक तरफ तो लोगों को लूटते हैं, और दूसरी तरफ सरकार को लूटते और उसे नीचा दिखाते हैं, और फिर, युद्ध से कमाए गए गंदे और खून से सने मुनाफे से अपनी जेबें और बटुए ठूंसकर, स्टार्स एंड स्ट्राइप्स (अमेरिकी झंडे) की पवित्र चादर को अपने ऊपर, और दुनिया के सामने अपनी बेशर्म पाखंड पर लपेट लेते हैं।

1893 बंगाली सिनेमा के प्रसिद्ध निर्देशक और अभिनेता धीरेंद्र नाथ गांगुली का जन्म हुआ।

1896 न्यूजीलैंड के ग्रेमाउथ के पास ब्रूनर खदान में हुए एक विस्फोट में 65 कोयला खनिकों की मौत हो गई, यह तब न्यूजीलैंड की सबसे भीषण औद्योगिक दुर्घटना थी।

1900 यहूदी कैदियों की मदद करने वाली जर्मन नन एंजेला मारिया ऑश की ऑशविट्ज यातना गृह में हत्या कर दी गई।

1904 80,000 प्रदर्शनकारियों ने लंदन के हाइड पार्क में चीनी श्रमिकों के आयात के विरोध में प्रदर्शन किया।

1907 प्रख्यात कवियत्री महादेवी वर्मा का जन्म हुआ। हिंदी साहित्य के चार छायावादी कवियों में सूर्यकांत त्रिपाठी निराला, जयशंकर प्रसाद, सुमित्रानंदन पंत के साथ चौथी महादेवी वर्मा थीं।

1911 कोलंबस, मिसिसिपी में टेनेसी विलियम्स (थॉमस लैनियर विलियम्स तृतीय) का जन्म हुआ। अमेरिकी नाटककार और पटकथा लेखक थे। अपने समकालीनों यूजीन ओ’नील और आर्थर मिलर के साथ टेनेसी विलियम्स 20वीं सदी के अमेरिकी नाटक के तीन सबसे प्रमुख नाटककारों में से एक माना जाता है। टेनेसी विलियम्स का एक उद्धरण, अगर आप खुद नहीं बन सकते, तो फिर किसी और के जैसा बनने का क्या फायदा?

1913 प्रथम बाल्कन युद्ध में पांच महीने की घेराबंदी के बाद, बुल्गारियाई सेना ने एड्रियानोपल के ओटोमन शहर पर कब्जा कर लिया।

1915 वैंकूवर करोड़पतियों ने 1915 स्टेनली कप फाइनल जीता जो पैसिफिक कोस्ट हॉकी एसोसिएशन और नेशनल हॉकी एसोसिएशन के बीच खेली गई पहली चैंपियनशिप थी।

1917 गाजा में तुर्कों और ब्रिटिश सेना के बीच हुये युद्ध में ब्रिटेन विजयी हुआ।

1923 उत्तराखंड के अल्मोड़ा में बाबा हरि दास का जन्म हुआ। वे योगगुरु, धर्म और मोक्ष के व्याख्याकार थे। बाबा हरि दास क्रियायोग, आयुर्वेद, सांख्य, तंत्रयोग, वेदांत तथा संस्कृत के विद्वान कहे जाते हैं।

1932 डेट्रॉइट, मिशिगन में अमेरिकी मशीनिस्ट, आविष्कारक, इंजीनियर और ऑटोमोटिव उद्यमी हेनरी मार्टिन लेलैंड (जन्म 16 फरवरी, 1843) का जन्म हुआ। हेनरी मार्टिन लेलैंड ने दो प्रमुख अमेरिकी लक्जरी ऑटोमोटिव ब्रांड कैडिलैक और लिंकन की स्थापना की।

1934 ब्रिटेन में चालक परीक्षण शुरू हुआ।

1940 बाल्टीमोर, मैरीलैंड में नैंसी पैट्रिशिया पेलोसी का जन्म हुआ। नैंसी पेलोसी जानी मानी अमेरिकी राजनेता हैं और यूनाइटेड स्टेट्स हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स की 52वीं स्पीकर रहीं।

चीजों को व्यवस्थित करें, उनके बारे में सोचकर परेशान न हों। नैंसी पेलोसी का एक उद्धरण, आप जहाँ भी देखें, महिलाएँ हर जगह लीडर हैं, एक फॉर्चून 500 कंपनी चलाने वाली सीईओ से लेकर, अपने बच्चों की परवरिश करने वाली और अपना घर संभालने वाली गृहिणी तक। हमारा देश मजबूत महिलाओं ने बनाया है, और हम आगे भी रुकावटों को तोड़ते रहेंगे और पुरानी सोच को चुनौती देते रहेंगे। मुझे खुद को लिबरल (उदारवादी) कहलाने पर गर्व है।

1941 विख्यात अंग्रेज वैज्ञानिक रिचर्ड डॉकिंस का केन्या के नैरोबी में जन्म हुआ। 1976 में प्रकाशित उनकी किताब द सेल्फिश जीन में उन्होंने जीन-केंद्रित क्रम-विकास के बारे में बताया।

1942 द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मन-अधिकृत पोलैंड में स्थित ऑशविट्ज यातना शिविर में पहली महिला कैदी पहुँचीं। ऑशविट्ज में लाखों लोगों की विविध प्रकार से हत्याएं की गईं।

1943 एल्सी एस ओट्ट को अमेरिकी वायुसेना पदक मिला। वह यह पदक पाने वाली पहली अमेरिकी महिला बनीं।

1946 मद्रास प्रेसीडेंसी में फ्रेडरिक एंटनी रवि कुमार जाचरिआस का जन्म हुआ। भारतीय मूल के कनाडाई-अमेरिकी ईसाई इंजील मंत्री और धर्मशास्त्री, दार्शनिक रवि ने रवि जाचरिआस अंतर्राष्ट्रीय मंत्रालयों की स्थापना की और ईसाई धर्म का प्रसार किया।

1947 विख्यात भारतीय अमेरिकी कवि, दार्शनिक और वैज्ञानिक सुभाष काक का जन्म जम्मू एवं कश्मीर के श्रीनगर में हुआ। काक अमेरिका के ओक्लाहोमा प्रांत में संगणक यानी कंप्यूटर विज्ञान के प्रोफेसर हैं।

1953 जोनास सॉल्क ने अपने पोलियो वैक्सीन के वयस्कों और बच्चों के समूह पर सफल परीक्षण की सूचना दी।

1955 प्रसिद्ध ध्यान, योग गुरु अवधूत शिवानंद का जन्म दिल्ली में हुआ। अपने एक संगठन शिवयोग के संस्थापक हैं। शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक तनाव को कम करने के उद्देश्य से व्यक्तियों में आंतरिक चिकित्सा को सक्रिय करने में शिवयोग दुनिया भर में ध्यान कार्यक्रम आयोजित करता है।

1965 विख्यात दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेता प्रकाश राज का जन्म बंगलौर में हुआ। प्रकाश राज तमिल फिल्मों के साथ ही हिंदी और तेलुगु फिल्मो में भी काम करते हैं। प्रकाश को फिल्म कांचीवरम में उत्कृष्ठ अभिनय के लिए वर्ष 2009 के सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के लिए चुना गया। वे मुख्यतः विलेन का रोल करते हैं और राजनीतिक रूप से भी अपने प्रखर बयानों के लिए जाने जाते हैं।

1966 कर्नाटक के मंगलौर में जैसिंथा सलदान्हा का जन्म हुआ। यह भारतीय नर्स थीं, जिन्होंने लंदन के वेस्टमिंस्टर शहर में किंग एडवर्ड सप्तम के अस्पताल में काम किया था। जैसिंथा ने 7 दिसंबर 2012 को, एक रेडियो स्टंट फोन कॉल के कारण बदनामी के डर से आत्महत्या कर ली।

1969 जानी मानी, खूबसूरत बोल्ड दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेत्री तथा माॅडल मधु शाह का जन्म मद्रास में हुआ। इसी दिन विख्यात भारतीय क्रिकेटर विक्रम राठौर का जन्म जालंधर में हुआ।

1971 शेख मुजीबुर्रहमान ने पूर्वी पाकिस्तान को बांग्लादेश के रूप में स्वतंत्र देश घोषित किया इसलिए आज के दिन बांग्लादेश स्वंतत्रता दिवस मनाता है। उन्होंने देश के लोगों से स्वतंत्रता संग्राम का आह्वान भी किया। इसके बाद शुरू हुआ स्वतंत्रता संग्राम नौ महीने चला। 16 दिसंबर 1971 को पाकिस्तान की सेना के भारत के सामने आत्मसमर्पण करने के साथ ही ये संघर्ष खत्म हुआ। 16 दिसंबर को बांग्लादेश में विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। 1947 में भारत को ब्रिटिश शासन से आजादी मिली तो इसके दो टुकड़े हुए भारत और पाकिस्तान। पाकिस्तान के दो हिस्से थे। एक भारत के पश्चिम में जिसे पश्चिमी पाकिस्तान कहा गया। दूसरा भारत के पूर्वी छोर पर जिसे पूर्वी पाकिस्तान कहा गया। पूर्वी पाकिस्तान की आबादी बांग्ला भाषी थी तो पश्चिमी पाकिस्तान की आबादी उर्दू भाषी। जब उर्दू को राजभाषा घोषित किया गया तो बांग्ला भाषी पूर्वी पाकिस्तान के लोगों में असंतोष और बढ़ गया। बढ़ते असंतोष के बीच पूर्वी पाकिस्तान के नेता शेख मुजीब-उर-रहमान ने आवामी लीग नाम से पार्टी बनाई। 1970 के चुनाव में उनकी पार्टी को भारी जीत मिली, लेकिन पश्चिमी पाकिस्तान के प्रभाव वाले सैनिक शासकों ने उन्हें प्रधानमंत्री बनाने की जगह जेल में डाल दिया। इसी घटना को पाकिस्तान के विभाजन का जनक माना जाता है। 26 मार्च को मुजीब-उर-रहमान ने बांग्लादेश को आजाद घोषित कर दिया। इसी के साथ शुरू हुए स्वतंत्रता संघर्ष में भारी खून-खराबा हुआ। पश्चिमी पाकिस्तान की सेनाओं ने पूर्वी पाकिस्तान के लोगों पर जमकर जुल्म ढाए। इस उपद्रव में लाखों लोगों ने भागकर भारत में शरण ली। बांग्लादेश की मुक्ति वाहिनी को भारत ने सैनिक सहयोग दिया। अंततः 16 दिसंबर 1971 को पाकिस्तानी सैनिकों ने भारतीय सेना के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

1972 भारत के चौथे राष्ट्रपति वराहगिरी वेंकटगिरि ने अंतरराष्ट्रीय संस्कृत सम्मेलन का उद्घाटन किया।

1973 लंदन स्टॉक एक्सचेंज ने अपने 200 साल पुराने इतिहास में पहली बार महिलाओं की भर्ती की।

1973 उत्तर प्रदेश के पहाड़ी इलाके (सन 2000 में यह भाग अलग उत्तराखंड राज्य बन चुका है) में किसानो ने वृक्षों की कटाई का विरोध करने के लिए एक पर्यावरण-रक्षा का पेड़ बचाने का आंदोलन किया जिसे चिपको आंदोलन कहा गया। इसमें सरकारी संरक्षण में पेड़ काटने आए माफियाओं से पेड़ बचाने को लोग पेड़ों से चिपक गये। इसमें शामिल गौरा देवी और सुंदरलाल बहुगुणा जैसे कई लोग सेलेब्रेटी बन गए।

1973 द यंग एंड द रेस्टलेस का पहला एपिसोड प्रसारित किया गया था, जो अंततः 1988 से अमेरिकी टेलीविजन पर सबसे अधिक देखा जाने वाला दिन का नाटक बन गया।

1973 गूगल के सह संस्थापक लैरी पेज का जन्म अमेरिका के मिशिगन में हुआ। लैरी पेज ने सर्गी ब्रिन के साथ मिलकर गूगल की शुरुआत की थी।

1979 मिस्र और इजराइल के बीच कैंप डेविड शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए गये इससे 30 साल से चले आ रहे युद्ध पर विराम लगा। दोनों देशों के मध्य यह समझौता अमेरिका द्वारा करवाया गया।

1983 क्रिकेट के प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ी केदार माधव जाधव का जन्म पुणे में हुआ।

1984 शहीर शेख भारतीय टेलीविजन के प्रमुख और लोकप्रिय अभिनेता, पूर्व अधिवक्ता और जाने माने माॅडल हैं जिनका जन्म भद्रवाह, जम्मू एवं कश्मीर में हुआ।

1992 हैवीवेट बॉक्सिंग चैंपियन माइक टायसन को दुष्कर्म के मामले में छह साल जेल की सजा हुई।

1993 दिल्ली में उन्मुक्त चंद का जन्म हुआ जो जाने माने भारतीय बल्लेबाज घरेलू क्रिकेट खिलाड़ी है। पहले दिल्ली के लिए और इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस और दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेलते थे। 

1994 जानी मानी, खूबसूरत और बोल्ड भारतीय हिंदी टेलीविजन अभिनेत्री तथा माॅडल अनेरी वजानी का जन्म मुंबई में हुआ।

1996 प्रसिद्ध अमेरिकी इंजीनियर और व्यवसायी, बिजली उपकरण कंपनी हेवलेट-पैकर्ड के संस्थापक डेविड पैकर्ड का निधन हुआ।

1997 कैलिफोर्निया के रैंचो सांता फे में पुलिस ने हेवेन गेट के 39 सदस्यों के शवों की खोज की जिन्होंने एक धार्मिक विश्वास के कारण सामूहिक आत्महत्या कर ली थी। इन लोगों को किसी उड़ती अनजान चीज (एलियन) पर विश्वास था। इनका मानना था कि ये एलियन उनकी आत्माओं को बेहतर जगह पर ले जाएगा।

1998 अल्जीरियाई गृहयुद्ध में औएद बौइचा नरसंहार में बावन लोगों की जिनमें अधिकतर शिशु थे कुल्हाड़ियों और चाकुओं से बर्बरतापूर्ण तरीके से हत्या कर दी गई।

2003 पाकिस्तान ने 200 कि.मी. तक मार करने वाले परमाणु प्रक्षेपास्त्र अब्दाली का सफल परीक्षण किया।

2005 करीब 2-3 लाख ताइवानियों ने चीन के अलगाव विरोधी कानून के विरोध में राजधानी ताइपे में प्रदर्शन किया।

2006 स्कॉटलैंड की सरकार ने देश में बार और रेस्तरां में धूम्रपान पर प्रतिबंध लगाया।

2008 भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड कोष में 2.90 करोड़ रुपये की हेराफेरी के मामले में बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष जगमोहन डालमिया को गिरफ्तार किया गया। इसी दिन टाटा मोटर्स ने अमेरिकी कंपनी जगुआर व लैंड रोवर का अधिग्रहण किया। पाकिस्तान के 25वें प्रधानमंत्री के रूप में युसुफ रजा गिलानी ने शपथ ली और भारत व पाकिस्तान ने एक-दूसरे के युद्ध बंदियों को रिहा करने के लिए विदेश मंत्रालय स्तर पर बातचीत शुरू की। इसी दिन मिर्गी रोग की मानसिक समस्या के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के लिए कनाडा की 9 वर्षीय कैसिडी मेगन ने 2008 में पर्पल डे की स्थापना की जब वह मिर्गी से अपने संघर्ष से प्रेरित हुई थी। कैसिडी के प्रयासों को कनाडा के एपिलेप्सी एसोसिएशन ऑफ द मैरीटाइम्स (ईएएम) के साथ-साथ न्यूयॉर्क के अनीता कॉफमैन फाउंडेशन ने समर्थन दिया और अंततः यह दिन एक अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम बन गया। पर्पल डे की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी। 2009 में उत्सव में करीब एक लाख छात्र-छात्राएं, 95 कार्यस्थल और 116 राजनेता शामिल हुए।

2010 दक्षिण कोरियाई नौसेना के कार्वेट चेओनान पर टॉरपीडो से हमला किया गया, जिसमें 46 नाविक मारे गये। अंतरराष्ट्रीय जांच के बाद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष ने उत्तर कोरिया को दोषी ठहराया। इसी दिन पूर्वी येरुशलम में इजरायल की योजना के जवाब में ईरान ने दुनिया भर के मुसलमानों से आह्वान किया कि वे विरोध में कार्रवाई करें।

2011 लंदन में सरकार के बजट में कटौती का विरोध करने के लिए ट्राफलगर स्क्वायर में सैकड़ों लोगों ने मार्च निकाला।

2014 चीन ने बीजिंग में वायु प्रदूषण की चेतावनी को कम किया जो विशेष रूप से पीएम 2.5 के रूप में सीमित आउटडोर गतिविधि को विश्व स्वास्थ्य संगठन के मानक से 12 गुना अधिक 309 बता रही थी।

2015 जाने माने जर्मन गणितज्ञ, कंप्यूटर वैज्ञानिक और अकादमिक फ्रेडरिक एल. बाउर का निधन हुआ। 2015 में इसी दिन सोफिया चर्च, स्टॉकहोम में स्वीडिश कवि, मनोवैज्ञानिक और अनुवादक टॉमस ट्रानस्ट्रोमर (टॉमस गोस्टा ट्रानस्ट्रोमर, 15 अप्रैल 1931, स्टॉकहोम, स्वीडन) का निधन हुआ। टॉमस ट्रानस्ट्रोमर की कविताओं में मानव जीवन, स्वीडन की लंबी सर्दियाँ, ऋतुओं की लय और प्रकृति की स्पष्ट, वायुमंडलीय सुंदरता को दर्शाया गया है। टॉमस ट्रानस्ट्रोमर की कविता का एक अंश, जीवन के बीच में, मृत्यु आती है, तुम्हारी नाप लेने के लिए। यह मुलाकात, भुला दी जाती है और जीवन चलता रहता है। लेकिन वह सूट, चुपके-चुपके सिला जा रहा होता है।

2017 रूस के 99 शहरों में जनता ने व्यापक भ्रष्टाचार विरोधी प्रदर्शनों में प्रतिभाग किया। लेवाडा सेंटर के सर्वेक्षण से पता चला कि सर्वेक्षण में शामिल 38 प्रतिशत रूसियों ने विरोध प्रदर्शन का समर्थन किया और 67 प्रतिशत ने पुतिन को उच्च-स्तरीय भ्रष्टाचार के लिए व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार ठहराया।

2020 कोरोना वायरस से दुनियाभर में मरने वालों की संख्या 21 हजार से अधिक हुई। यूरोप में महामारी के मामले 2,50,000 से अधिक हुए।

2022 बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे ने विंग्स इंडिया अवार्डस 2022 में दो प्रमुख पुरस्कार जीते हैं। शनिवार को बेंगलुरु अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा अधिकारियों के एक आधिकारिक बयान के अनुसार, हवाईअड्डे को सामान्य श्रेणी के तहत सर्वश्रेष्ठ हवाईअड्डा घोषित किया गया है और इसने एविएशन इनोवेशन पुरस्कार भी जीता है। इसी दिन पोलैंड के वारसॉ में शरणार्थियों से मिलने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जोए बाइडन ने पुतिन को कसाई बताया। सीएनएन के मुताबिक बाइडन ने यूक्रेन में रूसी नेता पुतिन की कार्रवाइयों की तीखी आलोचना की, जिसमें लाखों शरणार्थियों को पड़ोसी देश भागते देखा गया है। पत्रकारों ने बाइडन से पूछा कि स्टैडियन नारोडोवी में यूक्रेनी शरणार्थियों को देखकर उन्हें क्या लगता है, क्योंकि वे हर दिन पुतिन की कार्रवाइयों से त्रस्त रहते हैं। समाचार प्रसारण सेवा सीएनएन के अनुसार, बाइडन ने जवाब दिया, पुतिन एक कसाई हैं। शुरुआत में अपने और पुतिन के बीच एक व्यक्तिगत प्रतिद्वंद्विता को कम करने की कोशिश के बाद बाइडन ने पिछले 10 दिनों में पुतिन के खिलाफ अपनी बयानबाजी तेज कर दी है। पिछले हफ्ते, बाइडन ने पहली बार पुतिन को युद्ध अपराधी कहा और फिर बाद में उन्हें हत्यारा तानाशाह, एक शुद्ध ठग जो यूक्रेन के लोगों के खिलाफ अनैतिक युद्ध लड़ रहा है के रूप में संदर्भित किया।

2023 संपीड़न एल्गोरिदम का एलजेड परिवार विकसित करने वाले प्रसिद्ध इजराइली इलेक्ट्रिकल इंजीनियर जैकब जिव का निधन हुआ। इसी दिन केरल के कोच्चि में इनोसेंट वरीद थेक्कथला (जन्म 28 फरवरी 1948) का निधन हुआ। इनोसेंट जाने माने भारतीय अभिनेता, फिल्म निर्माता, लेखक और राजनीतिज्ञ थे।, उन्होंने मुख्य रूप से तमिल, कन्नड़, हिंदी और अंग्रेजी फिल्मों के अलावा मलयालम फिल्मों में काम किया, जिनमें ज्यादातर हास्य भूमिकाएँ थीं। पांच दशक से अधिक के करियर में उन्होंने 700 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया और उन्हें मलयालम सिनेमा के सर्वश्रेष्ठ हास्य कलाकारों में से एक कहा गया।

2024 बाल्टीमोर, अमेरिका में एमवी डाली कंटेनर जहाज पुल के एक सहायक खंभे से टकरा गया जिससे फ्रांसिस स्कॉट की ब्रिज ढह गया, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई। 2024 पाकिस्तान के अशांत पश्चिमोत्तर प्रांत खैबर-पख्तूनख्वा में मंगलवार को विस्फोटक से भरे एक वाहन ने एक बस को टक्कर मार दी, जिससे बस में सवार कम से कम 5 चीनी नागरिकों समेत 6 की मौत हो गई। ये चीनी नागरिक दासू जलविद्युत परियोजना पर काम कर रहे थे। 2024 में इसी दिन वाशिंगटन डीसी में अमेरिकी राजनयिक, परोपकारी, राजनीतिक लॉबिस्ट और महिलाओं की समानता की प्रबल समर्थक एस्थर कूपरस्मिथ (जन्म 18 जनवरी, 1930 डेस मोइनेस, आयोवा) का निधन हुआ। एस्थर कूपरस्मिथ ने 70 से अधिक वर्षों तक दुनिया भर में छोटी-छोटी दावतों से लेकर भव्य औपचारिक समारोहों तक, विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किे। उनकी मेहमानों की सूची में राजनेताओं और शाही परिवारों के सदस्यों से लेकर शिक्षाविदों और अभिनेताओं तक, सभी शामिल होते थे। 2009 में यूनेस्को ने एस्थर कूपरस्मिथ को सांस्कृतिक संवाद को बढ़ावा देने के लिए अपना सद्भावना दूत नियुक्त किया। एस्थर कूपरस्मिथ का एक उद्धरण, ईर्ष्या लोगों को अकेला कर देती है और उन्हें बहुत दुख देती है। यह हमारे स्वभाव में एक बहुत ही बुरी चीज है, और यह एक ऐसा पाप है जिसे हमें बहुत गंभीरता से लेना चाहिए।

2025 सूडान के सशस्त्र बलों ने विद्रोही संगठन रैपिड सपोर्ट फोर्सेज आरएसएफ के कब्जे से खारतूम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को छुड़ाया और आरएसएफ के कब्जे वाले खारतूम के सभी सरकारी संस्थानों पर नियंत्रण किया।

2026 ईरानी शाहेद ड्रोन्स ने यूएई के अबू धाबी में कैंप डे ला पैक्स नेवल एयर स्टेशन पर हमला किया। आईआरजीसी ने हिंद महासागर में यूएस अब्राहम लिंकन पर मिसाइल हमले का दावा किया, बीबीसी के अनुसार, इस हमले में अमेरिकी सेना के कुछ जवान मारे गए हैं। इजरायल ने तेहरान में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के ठिकानों को निशाना बनाते हुए हवाई हमले किए। ओमान की खाड़ी में पलाऊ का झंडा लगे एक टैंकर पर हमला हुआ, जिसमें चालक दल के चार सदस्य घायल हो गए। इराक के दियाला प्रांत में एक अज्ञात हवाई हमले में पॉपुलर मोबिलाइजेशन फोर्सेज के चार सदस्य मारे गए।

संयुक्त राज्य अमेरिका की महिलाएं और कुछ नहीं, बल्कि केवल बच्चे पैदा करने वाली सूअरियों के झुंड जैसी हैं, वे बस इसलिए बेटे पैदा करती हैं ताकि उन्हें सेना में भेजा जा सके और खाद बनाया जा सके। -केट रिचर्ड्स ओ’हारे

(Disclaimer विशेष सूचना- हमने तथ्यों को यथासंभव जांचकर प्रस्तुत किया है। फिर भी किसी भूल के लिए हम क्षमाप्रार्थी होंगे। पाठक कृपया अपने स्तर पर भी तथ्यों को जांच-परख लें, साथ ही हमारा निवेदन है कि यदि आपको कोई त्रृटि दिखी तो कृपया हमें सूचित करें ताकि हम उसे सुधार सकें। आपकी प्रतिक्रियाएं, सुझाव, रचनाएं आमंत्रित हैं। धन्यवाद ! -संपादक - पीपुल्स फ्रैंड)

प्रस्तुति: एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड, रुद्रपुर, उत्तराखंड)

कृपया हमारी Facebook Page https://www.facebook.com/profile.php?id=61586195663713 देखिए, अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !

प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।

#PurpleDay #KateRichardsOHare #AneriVajani #LarryPage #DavidPackard #WorldHistoryofMarch26 #TomasTranströmer #MahadeviVerma #NancyPelosi #Iran #Israel #Donaldtrump #War #Quotes #Thoughts #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #Peoplesfriend #Newspaper #APBharati #Journalism #Writing #Socialmedia #Viralphoto #Iran #Israel #War #Hormuz #IRGC #Donaltrump #explainer24.com #Newsportal #SheikhMujiburRahman #Bangladesh #JonasSalk

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ