इतिहास ने राजाओं और योद्धाओं को इसलिए याद रखा क्योंकि उन्होंने विनाश किया, कला ने आम लोगों को इसलिए याद रखा क्योंकि उन्होंने सृजन किया। हम तो बस उन लोगों के लिए एक अमानतदार (ट्रस्टी) की तरह हैं, जो हमारे बाद इस दुनिया में आएँगे।-विलियम मॉरिस
809 ईस्वी में 24 मार्च को तुस, खुरासान, अब्बासिद खलीफा (वर्तमान रजवी खुरासान प्रांत, ईरान) में 5वें अब्बासिद खलीफा अबू जाफर हारून इब्न मुहम्मद अल-महदी (हारुन अल-रशीद) का इंतकाल हुआ। उनके शासनकाल को पारंपरिक रूप से इस्लामी स्वर्ण युग की शुरुआत माना जाता है। हारून ने बगदाद में प्रसिद्ध पुस्तकालय बेत अल-हिकमा (हाउस ऑफ विजडम) की स्थापना की। हारुन अल-रशीद के शासन के दौरान बगदाद ज्ञान, संस्कृति और व्यापार के विश्व केंद्र के रूप में खूब फला-फूला। 796 में हारुन अल-रशीद ने अपना दरबार और सरकार वर्तमान सीरिया के रक्का में स्थानांतरित कर दी। घरेलू स्तर पर हारून ने अपने पिता अल-महदी के समान नीतियां अपनाईं। उन्होंने कई उमय्यदों और अलीदों को रिहा कर दिया, जिन्हें उनके भाई अल-हादी ने कैद कर लिया था और कुरैश के सभी राजनीतिक समूहों के लिए माफी की घोषणा की। बीजान्टियम के साथ शत्रुता बढ़ी लेकिन अब्बासिद साम्राज्य अपने शीर्ष स्तर पर पहुंचा।
1103 तांगयिन, अन्यांग, हेनान, उत्तरी सोंग राजवंश में यू फेई (शिष्टाचार नाम पेंगजू) का जन्म हुआ। यू फेई चीनी सैन्य जनरल बने, उन्हें एक देशभक्त राष्ट्रीय नायक के रूप में याद किया जाता है।
1199 इंग्लैंड के राजा रिचर्ड प्रथम फ्रांस में लड़ते समय क्रॉसबो बोल्ट से घायल हो गए, जिसके बाद 6 अप्रैल को उनकी मृत्यु हो गई।
1381 स्वीडिश कुलीन महिला कैथरीन ऑफ स्वीडन (कटरीना अव वाडस्टेना, वाडस्टेना की कैथरीन या कटरीना उल्फ्सडॉटर) का निधन हुआ। रोमन कैथोलिक चर्च में कैथरीन ऑफ स्वीडन को संत के रूप में पूजा जाता है।
1387 मार्गेट के तट पर हुई मार्गेट की लड़ाई में फ्रांसीसी-कैस्टिलियन-फ्लेमिश बेड़े को अंग्रेजों की सेना ने हराया। मार्गेट, इंग्लैंड के केंट स्थित थानट जिले का एक तटीय शहर है।
1401 तुर्क-मंगोल सम्राट तैमूर लंग ने दमिश्क को लूटा।
1494 जर्मन मानवतावादी विद्वान, खनिजविज्ञानी और धातुविज्ञानी जॉर्जियस एग्रीकोला (जॉर्ज बाउर) का जन्म ग्लौचाउ में हुआ। अनेक शोधों से संबद्ध उनका ग्रंथ 1546 में प्रकाशित डी नेचुरा फॉसिलियम है। जॉर्जियस एग्रीकोला को खनिज विज्ञान का जनक तथा वैज्ञानिक अनुशासन के रूप में भूविज्ञान के संस्थापक के रूप में जाना जाता है।
1575 यहूदी कानून के संहिताकरण बीट योसेफ और लोकप्रिय एनालॉग शुल्हान अरुख के लेखक के रूप में प्रसिद्ध जोसेफ बेन एप्रैम कारो का सफेड, दमिश्क आइलेट, ओटोमन साम्राज्य में निधन हुआ।
1603 टोकुगावा इयासु को सम्राट गो-योजेई से शोगुन की उपाधि प्रदान की गई, जापान के एडो में टोकुगावा शोगुनेट की स्थापना की गई। इसी दिन इंग्लैंड की महारानी महारानी एलिजाबेथ प्रथम का निधन हुआ। इसके बाद स्कॉटलैंड के राजा जेम्स छठे ने इंग्लैंड और आयरलैंड के सिंहासन पर कब्जा कर लिया। इस एकीकरण के बाद तीनों देशों के राजा जेम्स छठे का नाम इंग्लैंड के राजा जेम्स प्रथम हुआ।
1720 हेस्से-कैसल के काउंट फ्रेडरिक को एस्टेट्स के रिक्सडैग ने स्वीडन का राजा चुना जब उनकी पत्नी उलरिका एलोनोरा ने 29 फरवरी को सिंहासन छोड़ दिया।
1721 जोहान सेबेस्टियन बाख ने ब्रैंडेनबर्ग-श्वेड्ट के मार्ग्रेव क्रिश्चियन लुडविग को छह संगीत कार्यक्रम समर्पित किए, जिन्हें अब आमतौर पर ब्रैंडेनबर्ग कॉन्सर्टोस कहा जाता है - बीडब्ल्यूवी 1046-1051।
1775 मुत्तुस्वामी दीक्षितार अथवा मुत्तुस्वामी दीक्षित नामक दक्षिण भारत के विख्यात कवि व संगीतज्ञ का जन्म हुआ। वे कर्नाटक संगीत के तीन प्रमुख व लोकप्रिय हस्तियों में से एक हैं। उन्होने 500 से अधिक संगीत रचनाएं की। कर्नाटक संगीतज्ञों में उनका प्रमुख स्थान है। वे रामस्वामी दीक्षित के पुत्र थे।
1829 यूनाइटेड किंगडम की संसद ने रोमन कैथोलिक राहत अधिनियम 1829 पारित किया, जिसमें कैथोलिकों को संसद में सेवा करने की अनुमति की व्यवस्था दी गई।
1834 वॉल्थमस्टो, इंग्लैंड विलियम मॉरिस का जन्म हुआ। विलियम मॉरिस प्रसिद्ध अंग्रेज टेक्सटाइल डिजाइनर, कवि, कलाकार, लेखक और समाजवादी कार्यकर्ता बने। विलियम मॉरिस ब्रिटिश आर्ट्स एंड क्राफ्ट्स आंदोलन के अग्रणी लोगों में से एक थे और पारंपरिक ब्रिटिश टेक्सटाइल कलाओं और उत्पादन के तरीकों को पुनर्जीवित करने में अहम योगदान दिया। विलियम मॉरिस का एक कथन, खुशी का असली राज रोजमर्रा की जिंदगी की हर छोटी-बड़ी बात में सच्ची दिलचस्पी लेने में छिपा है।
1837 कनाडा में अश्वेत नागरिकों को चुनाव में मतदान का अधिकार दिया गया।
1841 स्वतंत्रता सेनानी और आॅल इंडिया मुस्लिम लीग के संस्थापक नवाब मुस्ताक हुसैन यानी वक़ार उल मुल्क कंबोह का जन्म मेरठ में हुआ।
1855 कोलकाता से आगरा के बीच पहली बार टेलीग्राफ से लंबी दूरी का संदेश प्रेषित किया गया।
1863 प्रसिद्ध भारतीय राजनेता और अधिवक्ता सत्येंद्र प्रसन्न सिन्हा का जन्म हुआ। सत्येंद्र प्रसाद सिन्हा बंगाल के एडवोकेट जनरल थे। वह पहले भारतीय थे जिन्होंने वाइसरॉय की काउंसिल में कानून सदस्य के रूप में प्रवेश करने का सम्मान प्राप्त किया। प्रथम महायुद्ध के बाद ब्रिटिश सेवा को समर्पित सिन्हा को लॉर्ड की उपाधि दी गई तथा वह अंडर सेक्रेटरी ऑव स्टेट फॉर इंडिया के पद पर नियुक्त किए गए।
1882 घातक संक्रामक बीमारी टीबी की पहचान बताई गई। जर्मन चिकित्सक हेनरिक हर्मन रॉबर्ट कोच ने माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरकुलोसिस की खोज की घोषणा की, यह एक जीवाणु है जो तपेदिक यानी क्षय रोग का कारण बनता है। रॉबर्ट कोच को बाद में इस उपलब्धि के लिए नोबेल पुरस्कार दिया गया। उनकी सौंवी वर्षगांठ पर विश्व क्षय रोग दिवस मनाने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया।
1883 अमेरिकी नगर शिकागो और न्यूयार्क के बीच पहली बार फोन से बातचीत हुई।
1892 प्रसिद्ध भारतीय साहित्यकार हरिभाऊ उपाध्याय का जन्म हुआ।
1909 डबलिन, आयरलैंड में प्रसिद्ध आयरिश नाटककार, कवि, लेखक और लोककथाओं के संग्राहक जे. एम. सिंज (एडमंड जॉन मिलिंगटन सिंज 16 अप्रैल 1871, राथफर्नहम, डबलिन) का निधन हुआ। जे. एम. सिंज का एक उद्धरण, इंसान की मातृभूमि उसके लिए बाकी सब चीजों से बढ़कर होती है और जीवन कितना उदास और नीरस हो जाता है, जब कोई इंसान हर सुबह अपने घर के दर्शन नहीं कर पाता।
1922 तमिल सिनेमा के विख्यात संगीतकार और गायक टीएम सुंदरराजन का जन्म मदुरई में हुआ।
1926 सांगियानो, इटली में डारियो फो (दारियो लुइगी एंजेलो फो) का जन्म हुआ। डारियो फो विख्यात इतालवी नाटककार, अभिनेता, थिएटर निर्देशक, स्टेज डिजाइनर, गीतकार, इतालवी वामपंथी दल के राजनीतिक प्रचारक और 1997 के साहित्य के नोबेल पुरस्कार विजेता बने। अपने समय में उन्हें दुनिया के थिएटर में सबसे ज्यादा मंचित होने वाला समकालीन नाटककार माना गया। डारियो फो के दो उद्धरण, कोई भी थिएटर, साहित्य या कलात्मक अभिव्यक्ति जो अपने समय की बात नहीं करती, उसकी कोई प्रासंगिकता नहीं होती। और, हमारी मातृभूमि पूरी दुनिया है। हमारा कानून स्वतंत्रता है। हमारे पास बस एक ही विचार है, हमारे दिलों में क्रांति।
1927 चीन में साम्यवादियों और सामंतवादियों के बीच लड़ाई के दौरान, छह देशों के युद्धपोतों ने वहां रहने वाले विदेशी नागरिकों की रक्षा के बहाने नानजिंग शहर पर बमबारी की।
1928 जाने माने पाकिस्तानी जनकवि, क्रांतिकारी शायर हबीब जालिब का जन्म होशियारपुर (पंजाब, भारत) में हुआ।
1932 अमेरिका में पहली बार चलती ट्रेन से रेडियो प्रसारण किया गया।
1940 जाने माने भारतीय पाकिस्तानी कवि, लेखक और इस्लामिक धार्मिक उपदेशक सईद ज़मीर अख्तर नक़वी या ज़मीर हसन नक़वी का जन्म लखनऊ में हुआ।
1946 ब्रिटिश कैबिनेट मिशन भारत पहुंचा। इस उच्च-स्तरीय शिष्टमंडल में ब्रिटिश मंत्रीमंडल के तीन सदस्य- लार्ड पैथिक लारेंस (भारत सचिव), सर स्टेफर्ड क्रिप्स (व्यापार बोर्ड के अध्यक्ष) तथा ए. वी. अलेक्जेंडर (एडमिरैलिटी के प्रथम लार्ड या नौसेना मंत्री) थे। भारत की एकता बनाए रखने और स्वतंत्रता प्रदान करने के उद्देश्य से ब्रिटिश सरकार से भारतीय राजनीतिक नेतृत्व को सत्ता हस्तांतरण पर चर्चा करने के लिए कैबिनेट मिशन 24 मार्च 1946 को भारत पहुंचा। ब्रिटिश प्रधान मंत्री क्लेमेंट एटली की पहल पर गठित इस मिशन में भारत के वायसराय लॉर्ड वेवेल ने कुछ चर्चाओं में भाग लिया। कैबिनेट मिशन योजना ने ब्रिटिश भारत के लिए तीन स्तरीय प्रशासनिक संरचना का प्रस्ताव रखा, जिसमें शीर्ष स्तर पर संघीय संघ, निचले स्तर पर व्यक्तिगत प्रांत और मध्य स्तर के रूप में प्रांतों के समूह शामिल थे। उत्तर-पश्चिम भारत, पूर्वी भारत और भारत के शेष मध्य भागों के लिए तीन समूह प्रस्तावित किए गए, जिन्हें क्रमशः समूह ए, बी और सी कहा जाता है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और मुस्लिम लीग के बीच अविश्वास के कारण कैबिनेट मिशन की योजना विफल रही और ब्रिटिश सरकार ने नए समाधान खोजने के लिए लॉर्ड वेवेल के स्थान पर नए वायसराय लॉर्ड माउंटबेटन को नियुक्त किया। यह संवैधानिक भविष्य पर सभी के लिए स्वीकार्य समाधान खोजने के लिए भारत भेजा गया एक कैबिनेट था। इस योजना में कांग्रेस और मुस्लिम लीग के बीच बहुत कम समानता थी। इसमें अखिल भारतीय आयोग के गठन की बात कही गई। प्रस्तावों को अस्वीकार कर दिया गया।
1950 बंबई के जाने माने फिल्मकार, टीवी शो निर्माता प्रह्लाद कक्कड़ का जन्म हुआ।
1953 ब्रिटेन की महारानी की दादी महारानी मैरी का सोते सुसुप्तावस्था में निधन हो गया।
1959 इराक ने बगदाद समझौते से खुद को अलग कर लिया।
1962 जाने माने भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन अभिनेता तथा माॅडल जावेद खान का जन्म भोपाल में हुआ।
1966 आंध्र प्रदेश के प्रमुख अमीर, कारोबारी और तेलुगू देशम पार्टी के नेता गाला जयदेव का जन्म हुआ।
1971 प्रसिद्ध आधुनिक हिंदी गद्यकार राधिकारमण प्रसाद सिंह निधन हुआ।
1974 एलीसन हनिंगन का जन्म वाॅशिंगटन डीसी में हुआ। एलीसन विख्यात अमेरिकी अभिनेत्री एवं माॅडल है। वह बफी द वैम्पायर स्लेयर में अपनी विलो रोजन्बर्ग की भूमिका, अमेरिकन पाई फिल्मों में मिशेल फ्लाहर्टी व सीबीएस के धारावाहिक हाउ आई मेट योर मदर मे लिली एल्ड्रिन की भूमिका के लिए जानी जाती है।
1976 विख्यात अमेरिकी फुटबॉल खिलाड़ी पेयटन मैनिंग का जन्म हुआ।
1977 आम चुनाव में जनता पार्टी गठबंधन की जीत के बाद मोरारजी देसाई भारत के चौथे प्रधानमंत्री बने और केंद्र में पहली बार गैर-कांग्रेसी सरकार बनी।
1979 प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता एवं माॅडल इमरान हाशमी का बंबई में जन्म हुआ। इमरान फुटपाथ, मर्डर, जहर, कलयुग, गैंगस्टर आदि तमाम फिल्मों में शानदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं।
1984 प्रसिद्ध भारतीय हॉकी खिलाड़ी एड्रियन डिसूजा का जन्म हुआ।
1986 जाने माने अभिनेता, माॅडल, गीतकार, कला निर्देशक, शेफ और कारोबारी बिजू थंगजाम का जन्म इंफाल में हुआ।
1987 जानी मानी खूबसूरत, बोल्ड टेलीविजन और फिल्म अभिनेत्री तथा माॅडल मुग्धा चाफेकर का बंबई में जन्म हुआ।
1987 खूबसूरत, बोल्ड जानी मानी टेलीविजन अभिनेत्री एवं माॅडल भावना खत्री का जन्म पिथौरागढ़ में हुआ। उनके पिता रुद्र सिंह सैन्य अधिकारी हैं।
1989 टैंकर एक्सॉन वाल्देज से प्रिंस विलियम साउंड, अलास्का में 10 मिलियन से अधिक अमेरिकी गैलन तेल समुद्र में गिर गया, जिससे समुद्र में तमाम विनाशकारी मानवजनित पर्यावरणीय समस्याएं पैदा हुईं।
1990 भारतीय सेना ने श्रीलंका छोड़कर स्वदेश वापसी की।
1991 जाने माने भारतीय क्रिकेटर क्रुनाल पंड्या का जन्म अहमदाबाद में हुआ।
1992 कर्नाटक में मैसूर राजघराने के राजकुमार यदुवीर कृष्णदत्त चामराज वाडियार का जन्म हुआ।
1993 एजर वीजमैन इजरायल के राष्ट्रपति चुने गये।
1994 चर्चित अमेरिकी राष्ट्रपति रहे जाॅन एफ कैनेडी के चर्चित बेटे रॉबर्ट एफ केनेडी जूनियर ने अपनी पत्नी एमिली ब्लैक को तलाक दिया।
1999 भारत के मुख्य न्यायाधीश रहे पी.एन. भगवती लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार समिति के उपाध्यक्ष चयनित हुए।
2002 व्हूपी गोल्डबर्ग ने 74 वें अकादमी पुरस्कार ऑस्कर समारोह की मेजबानी की। ए ब्यूटीफुल माइंड ने बेस्ट पिक्चर का पुरस्कार, डेन्सेल वाशिंगटन और हैली बेरी ने मुख्य अभिनय पुरस्कार जीते।
2003 तपेदिक (क्षयरोग) की रोकथाम के लिए लोगों में जागरूकता बढ़ाने और इसके नियंत्रण के प्रयासों को जारी रखने के लिए दुनिया भर में 24 मार्च के दिन को विश्व क्षय रोग दिवस मनाया गया।
2005 घोर मानव अधिकारों के उल्लंघन और पीड़ितों की गरिमा के संबंध में सत्य के अधिकार के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस 24 मार्च को संयुक्त राष्ट्र ने मान्यता दी। यह उन लोगों के अधिकार का मामला है जहां उनके परिजन या मित्र आदि अशांत क्षेत्रों में या अन्यत्र ज्ञात, अज्ञात कारणों से सरकारों या अन्य के द्वारा मार दिए या गायब कर दिए गये लोगों के साथ वास्तव में क्या हुआ।
2007 प्रसिद्ध क्रिकेटर मैथ्यू हेडन ने क्रिकेट वर्ल्ड कप का सबसे तेज शतक लगाया। हेडन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 66 गेंद में शतक लगाया था। 2011 वर्ल्ड कप में आयरलैंड के केविन-ओ-ब्रयान ने महज 50 गेंद में शतक लगाकर हेडन का रिकॉर्ड तोड़ा।
2008 छठे वेतन आयोग ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए औसतन 40 प्रतिशत वेतन बढ़ोत्तरी की सिफारिश की। इसी दिन भारतीय ऊर्जा उपकरण निर्माता कंपनी एक्सएल टेलीकॉम एंड एनर्जी लिमिटेड को यूरोप में एक अरब 53 करोड़ 90 लाख रुपये के सोलर पैनल निर्यात करने का आर्डर मिला। इसी दिन 2008 में भूटान लोकतांत्रिक देश बना। जिग्मे थिनले के नेतृत्व में, भूटान पीस एंड प्रॉस्पेरिटी पार्टी ने भूटान की नेशनल असेंबली में पहली बार हुए आम चुनाव में 47 में से 45 सीटें जीतीं। इसी दिन पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के नेता युसुफ रजा गिलानी को पाकिस्तान का नया प्रधानमंत्री चुना गया।
2011 केन्या ने अफ्रीका कार्बन एक्सचेंज खोला। यह अफ्रीका में पहला कार्बन एक्सचेंज है। इसे कार्बन क्रेडिट एक्सचेंज के लिए खोला गया है।
2012 बोलीवियाई राष्ट्रपति ईवो मोरालेस ने माना कि बोलीविया और चिली के बीच सीमा के विवाद को हल करने के लिए नीदरलैंड के हेग में स्थित अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय का निर्णय मान्य होगा। इसी दिन चीन ने अंगों को लेने और बेचने की प्रथा को समाप्त करने की योजना की घोषणा की। यह योजना मृत्यु दंड की सजा पाये कैदियों के बारे में है।
2013 पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान में एक सैन्य चौकी पर हुये आत्मघाती हमले में 17 सैनिक मारे गये।
2014 डिज्नी ने घोषणा की कि वह 450 मिलियन के अतिरिक्त भुगतान के साथ 500 मिलियन में मेकर स्टूडियोज खरीदेगा। डिजनी ऑनलाइन वीडियो बेचने वाले मीडिया ट्रॉफ के लिए मार्केटिंग आउटलेट का विस्तार कर सकती है।
2015 जर्मनविंग्स फ्लाइट 9525 के सह-पायलट ने हत्या-आत्महत्या के इरादे से जानबूझकर विमान को फ्रांसीसी आल्प्स पर्वत से टकरा दिया जिससे सभी 150 लोग मारे गए।
2018 सीरियाई गृहयुद्ध में तुर्की सशस्त्र बल और सीरियाई राष्ट्रीय सेना ने अफ्रिन जिले पर पूर्ण नियंत्रण और अफ्रिन आक्रमण के अंत का दावा किया। इसी दिन 2018 में संपूर्ण अमेरिका भर में छात्रों ने स्टोनमैन डगलस हाई स्कूल की गोलीबारी के जवाब में बंदूक नियंत्रण की मांग करते हुए मार्च फॉर अवर लाइव्स प्रदर्शन किया। इसी दिन 2018 में लोकप्रिय स्विस गायक और यूरोविजन सांग प्रतियोगिता के प्रथम विजेतालिस असिया एवं लोकप्रिय फिलिस्तीनी गायक, संगीतकार, अरेंजर और कार्यकर्ता रिम बन्ना का निधन हुआ।
2019 जकार्ता में एक तीव्र पारगमन प्रणाली जकार्ता एमआरटी का संचालन शुरू हुआ। इसी दिन जोसेफ पिलाटो, अमेरिकी फिल्म और आवाज अभिनेता का निधन हुआ।
2020 प्रसिद्ध फ्रांसीसी हास्य पुस्तक कलाकार अल्बर्ट उडेरजो एवं मनु डिबांगो, कैमरून के प्रसिद्ध संगीतकार और गीतकार का निधन हुआ।
2021 लोकप्रिय अमेरिकी अभिनेत्री और आवाज कलाकार जेसिका वाल्टर का निधन हुआ।
2022 प्रसिद्ध स्वीडिश ब्लॉगर और प्रभावशाली व्यक्ति डैग्नी कार्लसन का निधन हुआ। इसी दिन 2022 में बृहस्पतिवार को दिल्ली की एक अदालत ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के पूर्व समूह परिचालन अधिकारी आनंद सुब्रमण्यन को को-लोकेशन मामले में जमानत देने से इनकार कर दिया। सीबीआई ने उन्हें 24 फरवरी को गिरफ्तार किया था। हिरासत में पूछताछ किए जाने के बाद सुब्रमण्यन को 9 मार्च को अदालत ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। सुनवाई के दौरान सीबीआई के वकील ने कहा कि खुद को हिमालय के योगी के रूप में पेश करने वाले सुब्रमण्यन ने एनएसई की तत्कालीन प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी चित्रा रामकृष्ण को अपने प्रभाव में ले लिया था। वकील ने कहा कि पूछताछ के दौरान सुब्रमण्यन बचने की कोशिश करते रहे और अगर उन्हें जमानत दी जाती है तो वह भागने की कोशिश कर सकते हैं। इसी दिन जींद में वरिष्ठ कांग्रेस नेता बलजीत रेढू के आवास पर पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान हरियाणा विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि प्रदेश की भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार ने भ्रष्टाचार की सभी सीमाएं लांघ दी हैं। यह सरकार इवेंट मैनेजमेंट की सरकार है। पिछले 7 साल से मौजूदा सरकार चारवाक नीति पर चल रही है कि कर्जा लो, घी पीओ और मौज से रहो। कहा कि सरकार 56 हजार करोड़ रुपये की किस्त और ब्याज चुकाने के लिए 55 हजार करोड़ का कर्जा लेती है। इस सरकार की कारगुजारियों के चलते आज प्रदेश लगभग तीन लाख करोड़ के कर्ज तले दब गया है। हालात ऐसे हो गए हैं कि रूटीन के कामों और कर्ज उतारने के लिए भी सरकार को कर्ज लेना पड़ रहा है। हुड्डा ने कहा कि अगर मौजूदा सरकार पुरानी पेंशन लागू नहीं करेगी तो हमारी सरकार बनते ही हम पुरानी पेंशन लागू करेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब में सरकार द्वारा 35 हजार कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का ऐलान किया गया है, ऐसा हरियाणा सरकार को भी करना चाहिए। इसी दिन भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने गुरुवार को निलंबित अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक गुरजिंदर पाल सिंह द्वारा छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ दायर एक याचिका पर नोटिस जारी किया, जिसमें उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत दायर एक मामले में उन्हें अंतरिम जमानत देने से इनकार कर दिया गया था। न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी के साथ ही प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) एन. वी. रमना की अध्यक्षता वाली पीठ ने मौखिक रूप से कहा, ये अधिकारी.. जब आप सरकार के साथ अच्छे होते हैं, जब सरकार बदलती है, तो आपको गर्मी (गर्म तेवर) का सामना करना पड़ता है। इसी दिन सोशल मीडिया लिखा पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपनी सड़क यात्रा का वीडियो शेयर करते हुए राज्य की भाजपा सरकार पर तंज किया कि सफर में सांड तो मिलेंगे जो चल सको तो चलो। बड़ा कठिन है यूपी में सफर जो चल सको तो चलो। संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ से लौट रहे अखिलेश की कार के सामने रात में छुट्टा पशु पूर्वांचल एक्सप्रेस वे आ गये तो उन्होंने ट्वीटर के माध्यम से लिखा कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर चलिएगा संभलकर। कहीं चारपहियों का सामना चौपायों से न हो जाए।
2023 प्रसिद्ध अमेरिकी व्यवसायी, इंजीनियर और इंटेल कॉर्पोरेशन के सह-संस्थापक गॉर्डन मूर का निधन हुआ। इसी दिन बांद्रा, मुंबई स्थित लीलावती अस्पताल में प्रसिद्ध भारतीय फिल्म निर्देशक और पटकथा लेखक प्रदीप सरकार (जन्म 30 अप्रैल 1955 कलकत्त) का निधन हुआ। प्रदीप सरकार निर्देशित फिल्म परिणीता बेहद चर्चित रही।
2024 सेनेगल राष्ट्रपति चुनाव 2024 सरकार-विरोधी विरोध प्रदर्शनों के बाद भारी जन दबाव में आयोजित किया गया। सेनेगल पश्चिमी अफ्रीका में स्थित एक देश है। 2024 में इसी दिन एशफोर्ड, वाशिंगटन में जाने माने अमेरिकी पर्वतारोही, माउंटेन गाइड और बिजनेसमैन लू व्हिटेकर (लुई विंसलो व्हिटेकर जन्म 10 फरवरी, 1929 सिएटल, वाशिंगटन) का निधन हुआ। लू व्हिटेकर के जुड़वां भाई जिम व्हिटेकर भी मशहूर पर्वतारोही और गाइड थे।
2025 बोका ग्रांडे, फ्लोरिडा, अमेरिका में अमेरिकी पत्रकार, राजनयिक और लॉबिस्ट रिचर्ड वार्नर कार्लसन का निधन हुआ। रिचर्ड कार्लसन अमेरिकी सरकारी समाचार प्रसारण सेवा वॉइस ऑफ अमेरिका के निदेशक, अखबार लॉस एंजिल्स टाइम्स, समाचार एजेंसी यूनाइटेड प्रेस इंटरनेशनल, मैगजीन लेखक, डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्माता, केजीओ-टीवी और टेलीविजन, रेडियो संवाददाता सहित कई अखबारों इत्यादि में रिपोर्टर और लेखक रहे। रिचर्ड कार्लसन का एक उद्धरण, सच्ची खुशी तब नहीं मिलती जब हमारी सारी परेशानियाँ दूर हो जाती हैं, बल्कि तब मिलती है जब हम उन परेशानियों के प्रति अपना नजरिया बदल लेते हैं, जब हम अपनी परेशानियों को जागृति के एक संभावित स्रोत, अभ्यास के अवसरों और सीखने के मौकों के तौर पर देखते हैं।
2026 गूगल के अनुसार, मध्य पूर्व में तनाव अभी भी बना हुआ है। ईरान के सरकारी मीडिया ने बताया है कि इजराइल पर मिसाइलों की एक नई लहर दागी गई है। इसके साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सार्थक बातचीत के बाद, ईरान के बुनियादी ढांचे पर नियोजित हमलों को पाँच दिनों के लिए रोकने की घोषणा की है। इजराइल ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों पर हवाई हमलों की एक श्रृंखला शुरू की, जिसमें हिज्बुल्लाह के बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया गयाय साथ ही, उसने दक्षिणी लेबनान में हिज्बुल्लाह के दो सदस्यों को पकड़ने की भी जानकारी दी। पश्चिमी इराक में हुए एक हमले में, हशद अल-शाबी अर्धसैनिक समूह का एक कमांडर और कई लड़ाके मारे गए, इस समूह ने इस हमले के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका को दोषी ठहराया है। जेफ बेजोस की ई-कामर्स कंपनी अमेजन ने बताया है कि इस क्षेत्र में लगातार हो रही ड्रोन गतिविधियों के कारण बहरीन में उसकी सेवाओं में गंभीर बाधा उत्पन्न हुई है। अमेजन सीमा क्षेत्र में सैनिकों को ले जा रहा एक सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें कई लोगों लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो गई है।
(Disclaimer विशेष सूचना- हमने तथ्यों को यथासंभव जांचकर प्रस्तुत किया है। फिर भी किसी भूल के लिए हम क्षमाप्रार्थी होंगे। पाठक कृपया अपने स्तर पर भी तथ्यों को जांच-परख लें, साथ ही हमारा निवेदन है कि यदि आपको कोई त्रृटि दिखी तो कृपया हमें सूचित करें ताकि हम उसे सुधार सकें। आपकी प्रतिक्रियाएं, सुझाव, रचनाएं आमंत्रित हैं। धन्यवाद ! -संपादक - पीपुल्स फ्रैंड)
प्रस्तुति: एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड, रुद्रपुर, उत्तराखंड)
कृपया हमारी Facebook Page https://www.facebook.com/profile.php?id=61586195663713 देखिए, अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !
प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।
#InternationalDayfortheRighttotheTruthConcerningGrossHumanRightsViolationsandfortheDignityofVictims #WorldHistoryofMarch24 #WilliamMorris #RichardCarlson #WorldTuberculosisDay #BhavnaKhatri #DarioFo #MatthewHayden #TB #Iran #Israel Donaldtrump #War #Quotes #Thoughts #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #Peoplesfriend #Newspaper #APBharati #Journalism #Writing #Socialmedia #Viralphoto #Iran #Israel #War #Hormuz #IRGC #Donaltrump #explainer24.com #Newsportal #MugdhaChaphekar









0 टिप्पणियाँ