Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

17 मार्च का इतिहास: भारत और दुनिया भर में 2100 वर्षों में हुई महत्वपूर्ण घटनाओं, दिवसों तथा प्रसिद्ध व्यक्तियों के जन्म, निधन तिथियों की जानकारी World History of March 17

मैं जानता हूँ। मैं खुद एक किसान हूँ...। मैं कहता हूँ, बड़ी-बड़ी, फैंसी योजनाओं पर थूक दो। मुझे पहले सारी छोटी-छोटी चीजें चाहिए। फिर शायद हम बड़ी चीजों की तरफ बढ़ सकें। -रमन मैगसेसे 




45 ईसा पूर्व 17 मार्च को जूलियस सीजर ने मुंडा युद्ध में टाइटस लाबिनियस और पोंपी द यंगर की पोंपियन सेना को हराया। यह सीजर की अंतिम विजय थी। इसी दिन सीजर का सबसे प्रिय सैन्य अधिकारी लैफ्टिनेंट  टाइटस लाबिनियस की मौत हुई और इसी दिन अफ्रीका में रोमन गवर्नर रहे और विद्रोही हो गये पब्लियस एटियस वरस की मौत हुई। रोमन इतिहास में दर्ज है कि दोनों के सिर एक साथ सीजर के समक्ष पेश किए गये। मतलब, सीजर के आदेशों पर उच्च सैन्य नेतृत्व ने दोनों को मौत के घाट उतार दिया।

180 ईस्वी में 17 मार्च को अपने पिता मार्कस ऑरेलियस की मृत्यु के बाद कमोडस (लुसियस एलियस ऑरेलियस कोमोडस) को महज 18 वर्ष की आयु में रोमन साम्राज्य का सम्राट चुना गया।

455 पेट्रोनियस मैक्सिमस रोमन सीनेट के समर्थन से पश्चिमी रोमन साम्राज्य का सम्राट बना। उसने अपने पूर्ववर्ती सम्राट वैलेंटिनियन तृतीय की विधवा लिसिनिया यूडोक्सिया को उससे शादी करने के लिए मजबूर किया। कहा जाता है कि वैलेंटिनियन तृतीय की हत्या पेट्रोनियस मैक्सिमस ने करवाई थी।

1001 सोंग शी ने बुटुआन के स्थान पर चीन के सांग राजवंश की स्थापना की।

1400 तुर्को-मंगोल शासक तैमूर लंग यानी शुजा उद दीन तिमूर ने दमिश्क की घेराबंदी की। तिमुरिड साम्राज्य और मामलुक मिस्र के बीच युद्ध के दौरान एक प्रमुख घटना थी। दमिश्क अब सीरिया की राजधानी है।

1406 विश्व विख्यात अरब इतिहासकार, समाजशास्त्री और दार्शनिक इब्ने खल्दून का निधन हुआ। इनका जन्म 27 मई 1332 को ट्यूनीशिया में हुआ।

1337 इंग्लैंड में पहले डची द ब्लैक प्रिंस एडवर्ड ड्यूक ऑफ कॉर्नवाल नियुक्त हुए।

1406 काहिरा, मामलुक सल्तनत में विश्व विख्यात विद्वान, इतिहासकार, दार्शनिक और समाजशास्त्री इब्न खलदुन (जन्म 27 मई 1332) का निधन हुआ। इब्न खलदुन को व्यापक रूप से मध्य युग के सबसे महान सामाजिक वैज्ञानिकों में से एक माना जाता है, अनेक विद्वानों द्वारा उन्हें इतिहासलेखन, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र और जनसांख्यिकी अध्ययन का प्रमुख अग्रदूत माना जाता है। हालांकि वे इस्लाम के वैश्विक वर्चस्व के पैरोकार भी थे। इब्न खलदुन का एक उद्धरण, पूरे इतिहास में कई राष्ट्रों को शारीरिक हार का सामना करना पड़ा है, लेकिन इससे किसी राष्ट्र का अंत कभी नहीं हुआ। लेकिन जब कोई राष्ट्र मनोवैज्ञानिक पराजय का शिकार हो जाता है तो वह उस राष्ट्र के अंत का प्रतीक होता है।

1452 रिकोंक्विस्टा-कैस्टिले और मर्सिया की संयुक्त सेना ने लोरका के आसपास लॉस एल्पेरोचोन की लड़ाई में ग्रेनेडा के अमीरात को हराया।

1672 नीदरलैंड के खिलाफ इंग्लैंड ने युद्ध की घोषणा की।

1756 सेंट पैट्रिक दिवस पहली बार न्यूयॉर्क शहर में मनाया गया। आयरलैंड के प्रसिद्ध बिशप रोमन ब्रिटिश इसाई मिशनरी संत पैट्रिक की पुण्य तिथि को धार्मिक त्यौहार के रूप में ब्रिटेन, आयरलैंड और आसपास के देशों में मनाया जाता है और इस दिन राजकीय अवकाश रहता है। लंबे समय तक अमेरिका ब्रिटेन का गुलाम रहा इसलिए ब्रिटिशों ने अमेरिका में भी अपनी संस्कृति जारी रखी थी। 

1769 ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंगाल के बुनकरों पर प्रतिबंध लगाया।

1782 ईस्ट इंडिया कंपनी और मराठा शासकों के बीच सल्बाई का समझौता हुआ।

1805 इतालवी गणराज्य इटली के साम्राज्य में बदल गया और राष्ट्रपति नेपोलियन ने खुद को इटली साम्राज्य का घोषित कर दिया।

1845 लंदन के स्टीफन पेरी ने रबर बैंड का पेटेंट कराया।

1861 दस साल से ज्यादा समय तक चले आंदोलन के बाद इटली का एकीकरण हुआ।

1862 हेलसिंकी और हेमीनलिन्ना शहरों के बीच फिनलैंड की पहली रेलवे लाइन पारता का आधिकारिक तौर पर उद्घाटन हुआ।

1866 ब्रिटिश शासित भारत में इलाहाबाद उच्च न्यायालय की स्थापना इलाहाबाद (अब प्रयागराज, उत्तर प्रदेश) में हुई। यह हाई कोर्ट पहले आगरा में था और इसका नाम दि कोर्ट आॅफ सदर दीवानी एंड निज़ामत अदालत था। इसने 17 मार्च 1866 को इलाहाबाद में नये बने भवन से उच्च न्यायालय के रूप में कार्य शुरु किया।

1887 विख्यात कन्नड़ लेखक, राजनीतिक, सामाजिक सचेतक, चिंतक देवनहल्ली वेंकटरमैया गुंडप्पा का जन्म मुलबागल, कर्नाटक में हुआ।

1891 ट्रांस अटलांटिक स्टीमशिप एसएस यूटोपिया ने गलती से जिब्राल्टर की खाड़ी में युद्धपोत एचएमएस एनसन को टक्कर मार दी, जिसके डूबने से 562 की लोगों मौत हो गई। 1891 में इसी दिन जाति-भेद के विरोधी और महिला शिक्षा के प्रबल समर्थक रामनवमी प्रसाद का जन्म हुआ। 

1906 ताइवान में आए भूकंप में लगभग 1000 लोगों की जान गई।

1912 मशहूर भारतीय बाॅडी बिल्डर मनोहर ऐच का जन्म कोमिला जिला, बंगलादेश में हुआ।

1920 बांग्लादेश के पहले राष्ट्रपति शेख मुजीब-उर-रहमान का जन्म तुंगीपारा, बंगाल प्रेसिडेंसी में हुआ।

1922 विख्यात अमेरिकी दार्शनिक पैट्रिक सप्पस का जन्म हुआ।

1939 भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष हुए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ता बंगारू लक्ष्मण का जन्म शम्शाबाद, हैदराबाद में हुआ।

1942 अमेरिका में राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी रुजवलेट ने दुनिया में कला के बेहतरीन संग्रहों में से एक नेशनल गैलरी ऑफ आर्ट का लोकार्पण किया।

1943 विलेम जे कोल्फ ने कृत्रिम गुर्दे की मशीन के उपयोग से विश्व का पहला हेमोडायलिसिस किया जो असफल रहा।

1946 महाराष्ट्र के प्रमुख राजनेता और मुख्यमंत्री रहे पृथ्वीराज चव्हाण का जन्म हुआ।

1957 माउंट मनुनग्गल, बालामबान, फिलीपींस में ऑटोमोबाइल मैकेनिक, प्रशांत युद्ध के दौरान गुरिल्ला नेता, जाम्बेल्स का मिलिट्री गवर्नर और फिलीपींस के सातवें राष्ट्रपति रहे रेमन डेल फिएरो मैगसेसे सीनियर (जन्म 31 अगस्त 1907) का निधन हुआ। रमन मैगसेसे के शासनकाल में बेहतर सामाजिक और प्रशासनिक सुधार हुए। दुनिया भर में समाज सेवा और विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा काम करने वालों को रमन मैगसेसे पुरस्कार दिया जाता है। रमन मैगसेसे का एक उद्धरण, मेरा मानना है कि जिसके पास जीवन में कम है, उसे कानून में ज्यादा मिलना चाहिए।

1959 बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा तिब्बत से भारत पहुंचे।

1961 टीनेक, न्यू जर्सी में डाना चार्ल्स रीव का जन्म हुआ। डाना रीव लोकप्रिय अमेरिकी अभिनेत्री और गायिका, अभिनेता क्रिस्टोफर रीव की पत्नी और टेलीविजन रिपोर्टर और एंकर विल रीव की मां बनीं। डाना रीव का एक उद्धरण, जब आप सोचते हैं कि आप बाहर आ रहे हैं और आप सोचते हैं, ठीक है, मुझे सुरंग के अंत में रोशनी दिखाई देती है, तब मुझे यह निदान मिला।

1962 अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला का जन्म हिसार, हरियाणा में हुआ।

1963 जाने माने अमेरिकी लेखक, प्रोफेसर, शिक्षाविद अमिताव कुमार का जन्म आरा, बिहार में हुआ। 1963 में इसी दिन बाली द्वीप पर ज्वालामुखी फटने से तकरीबन 2000 लोगों की जान गयी।

1973 स्लाव वेदेर ने पुलित्जर पुरस्कार विजेता तस्वीर बर्स्ट ऑफ जोजॉय खींची। यह संयुक्त राज्य अमेरिका के वियतनाम युद्ध में होने का प्रतीक बनी।

1974 फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन और अभिनेत्री जया बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन नंदा का जन्म हुआ। वे पूर्व माॅडल, हैं। लेखिका, स्तंभकार हैं। उनका उपन्यास पैराडाइज टावर्स बहुत मशहूर हुआ।

1977 जानी मानी खूबसूरत, बोल्ड टेलीविजन एवं फिल्म अभिनेत्री और माॅडल कार्तिका राणे का जन्म हुआ। इसी दिन जानी मानी शास्त्रीय गायिका सिद्धेश्वरी देवी का निधन हुआ।

1987 अमेरिकन बहुराष्ट्रीय तकनीकी कंपनी इंटरनेशनल बिजनेस मशीन यानी आईबीएम ने पीसी-डीओएस 3.3 वर्जन जारी किया। इसी दिन 1987 में मशहूर भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने करियर का आखिरी टेस्ट मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेला। बंगलौर में हुए इस पांच दिवसीय मैच में गावस्कर मैन ऑफ द मैच रहे। यद्यपि भारत ये मैच 16 रन से हार गया था।

1988 इरीट्रिया वॉर ऑफ इंडिपेंडेंस में द इरीट्रिया पीपुल्स लिबरेशनफ्रंट ने इथियोपिया की सेना को घेर लिया और अफलातून के बेल्ट में निर्णायक जीत हासिल की।

1989 सुपरिचित टेलीविजन अभिनेता एवं माॅडल अविनाश सचदेव की पत्नी जानी मानी खूबसूरत, बोल्ड टेलीविजन एवं फिल्म अभिनेत्री और माॅडल शालमली देसाई का जन्म मुंबई में हुआ। इसी दिन अंग्रेज शासित संयुक्त प्रांत के पहले प्रधानमंत्री, स्वतंत्रता सेनानी और उत्तर प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री रहे हेमवती नंदन बहुगुणा का निधन।

1990 जानी मानी भारती बैडमिंटन खिलाड़न साइना नेहवाल का जन्म हुआ। 2012 के लंदन ओलिंपिक में साइना ने वुमन सिंगल्स बैडमिंटन में कांस्य पदक जीता था। बैडमिंटन में ओलिंपिक पदक जीतने वाली साइना भारत की पहली खिलाड़ी बनी थीं।

1991 नौ सोवियत गणराज्यों में लगभग 70 प्रतिशत मतदाताओं ने सहमति व्यक्त की कि सोवियत संघ को संरक्षित किया जाना चाहिए।

1992 जाने माने भारतीय फुटबाल खिलाड़ी तेलेम जैकीचंद सिंह का जन्म मणीपुर में हुआ। इसी दिन दक्षिण अफ्रीका में जनमत संग्रह हुआ, जिसमें चमड़ी के रंग के आधार पर इंसानों में भेद करने के नियम को खत्म कर दिया गया। 17 मार्च, 1992 को दक्षिण अफ्रीका के 33 लाख श्वेत वोटर्स से पूछा गया कि क्या वो रंगभेद नियम को खत्म करना चाहते हैं? 1948 से चले आ रहे इस कानून पर हुए जनमत संग्रह में 28 लाख से ज्यादा श्वेत लोगों ने वोट किया। 68.73 फीसदी लोगों ने इसके पक्ष में वोट किया। इसके साथ ही नेल्सन मंडेला के 27 साल तक जेल में रहने की और काले अफ्रीकी लोगों का लंबा संघर्ष की जीत हुई। जनमत संग्रह कराने वाले दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति एफडब्ल्यू डी क्लार्क को नोबेल शांति पुरस्कार भी मिला। इसी दिन 1992 में अर्जेन्टीना स्थित इजरायली दूतावास पर हुए हमले में लगभग 30 लोग मरे।

1994 रूस ने नाटो की शान्ति सहयोग योजना में शामिल होने का निर्णय लिया।

1996 लाहौर में हुए क्रिकेट विश्व कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को सात विकेट से हराकर श्रीलंका विश्व चैंपियन बना। 107 रन की नाबाद पारी खेलने वाले अरविंद डिसिल्वा मैन ऑफ द मैच बने।

1998 झू रोंगजी चीन के नये प्रधानमंत्री निर्वाचित हुए।

2002 नेपाल में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में 68 माओवादी मारे गये।

2003 श्रीलंका शांति वार्ता का छठा दौर हाकीन, जापान में शुरू। इसी दिन 2003 में हाउस ऑफ कॉमन्स के नेता और काउंसिल के लॉर्ड प्रेसिडेंट रॉबिन कुक ने 2003 में इराक पर आक्रमण की सरकारी योजनाओं से असहमति जताते हुए ब्रिटिश कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया।

2004 कोसोवो में अशांति के दौरान 22 से अधिक लोग मारे गए और 200 से अधिक घायल हुए। कोसोवो में 35 सर्बियाई रूढ़िवादी मंदिर और सर्बिया में दो मस्जिदें नष्ट कर दी गईं। 2004 में इसी दिन अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का मैसेंजर बुध ग्रह की कक्षा में प्रवेश करने वाला पहला अंतरिक्ष यान बना।

2006 अमेरिका ने भारत को भरोसेमंद साझीदार घोषित किया।

2008 चीनी मिलों को ब्याज मुक्त ऋण देने के लिए चीनी विकास निधि संशोधन विधेयक 2008 ध्वनि मत से भारतीय संसद में पारित हुआ। इसी दिन अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन केन्द्र पर वैज्ञानिकों ने मशीनी मानव को तैनात किया। इसी दिन लोकतंत्र की बहाली के बाद पाकिस्तानी संसद का पहला सत्र शुरू।

2009 बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी बेंचमार्क प्रधान उधारी दरों में 0.5 फीसदी की कटौती की।

2011 संयुक्त राष्ट्र महासंघ सुरक्षा परिषद ने लीबिया के ऊपर नो फ्लाय जोन बनाने को मंजूरी दी। बाद में पश्चिमी देशों ने लीबिया की कर्नल मुअम्मर गद्दाफी सरकार गिरा दी। इसी दिन ब्रिटेन के अभिनेता माइकल गॉफ का निधन हुआ।

2012 अमेरिकी अपराधों की पोल खोलने वाले विकीलीक्स के जूलियन असांजे ने अपनी गिरफ्तारी की घोषणा की।

2013 बायथेनियन विश्व कप का समापन मार्टिन फोरकेड विजेता पुरुषों और तोरा बर्जर की महिलाओं के औसत विश्व कप खिताब जीतने के साथ हुआ।

2014 वर्जीनिया के अपरविले में राचेल लैम्बर्ट बनी मेलन (जन्म 9 अगस्त, 1910, न्यू यॉर्क) का निधन हुआ। वह प्रसिद्ध और प्रमुख अमेरिकी बागवानी विशेषज्ञ, माली, परोपकारी और कला संग्रहकत्री थीं। उन्होंने व्हाइट हाउस रोज गार्डन सहित कई महत्वपूर्ण उद्यान डिजाइन और विकसित किए थे। दुर्लभ बागवानी पुस्तकों के सबसे बड़े संग्रह में से एक को बनी मेलन स्थापित किया था। बनी मेलन एक जाने माने परोपकारी और घोड़ा ब्रीडर, कारोबारी पॉल मेलन की दूसरी पत्नी थीं।

2016 रोजावा संघर्ष के दौरान रमेलन में एक सम्मेलन में मूवमेंट फॉर ए डेमोक्रेटिक सोसाइटी ने उत्तरी सीरिया के डेमोक्रेटिक फेडरेशन की स्थापना की घोषणा की।

2018 मॉरिशस की राष्ट्रपति अमीना गुरीब-फकीम का अपने पद से इस्तीफा।

2019 गोवा के भाजपा नेता और मुख्यमंत्री तथा रक्षा मंत्री रहे मनोहर पर्रिकर का निधन हुआ।

2020 कोविड-19 के कारण देश में तीसरी मौत हुई, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 126 पर पहुंची।

2022 मूडीज ने चालू वर्ष के लिए भारत के वृद्धि अनुमान को घटाकर 9.1 फीसदी कर दिया, जो पहले 9.5 फीसदी था। मूडीज ने कहा कि ईंधन महंगा होने और उर्वरक आयात बिल बढ़ने से सरकार का पूंजीगत व्यय सीमित हो सकता है। रेटिंग एजेंसी ने अपने वैश्विक व्यापक परिदृश्य 2022-23 में कहा कि भारत की वृद्धि दर 2023 में 5.4 प्रतिशत रह सकती है। इसी दिन लॉस एंजिलिस (अमेरिका) जानकारी मिली कि पोलैंड की कैरोलिना बिलावस्का ने विश्व सुंदरी यानी मिस वर्ल्ड 2021 का खिताब अपने नाम कर लिया है। भारत की मनसा वाराणसी प्रतियोगिता में 11वें स्थान पर रहीं। कैरेबियन द्वीपीय देश प्यूर्तो रिको के कोका-कोला म्यूजिक हॉल में मिस वर्ल्ड के 70वें संस्करण का आयोजन 16 को किया गया। मिस वर्ल्ड की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, बिलावस्का को 2020 की विजेता जमैका की टोनी-एन सिंह ने ताज पहनाया। पोलैंड ने दूसरी बार यह खिताब अपने नाम किया है। 1989 में एनेता क्रेगलिका ने पोलैंड के लिए मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था।

2023 चिप निर्माता कंपनी क्वालकॉम ने नए स्नैपड्रैगन 7 प्लस जेन 2 मोबाइल प्लेटफॉर्म लॉन्च किया, एक चिपसेट जो एआई-वर्धित अनुभव, हाई-स्पीड 5जी और वाई-फाई कनेक्टिविटी प्रदान करता है। कंपनी के अनुसार, स्नैपड्रैगन 7 प्लस जेन 2 असाधारण सीपीयू और जीपीयू प्रदर्शन प्रदान करता है जो तेज, नॉनस्टॉप गेमिंग, डायनेमिक लो-लाइट फोटोग्राफी और 4के एचडीआर वीडियोग्राफी प्रदान करता है। क्वालकॉम टेक्नोलॉजीज के मोबाइल हैंडसेट के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और महाप्रबंधक, क्रिस्टोफर पैट्रिक ने एक बयान में कहा, स्नैपड्रैगन 7 प्लस जेन 2 का आज का लॉन्च हमारी स्नैपड्रैगन-7 सीरीज में कुछ सबसे अधिक मांग वाली प्रमुख विशेषताओं को लाने की हमारी क्षमता को दर्शाता है। लेटेस्ट स्नैपड्रैगन चिपसेट को फोटोग्राफी, गेमिंग, ऑडियो और बहुत कुछ सहित कई क्षेत्रों में उच्च प्रदर्शन के लिए डिजाइन किया गया है। इसी दिन आईक्यू 21 मार्च को भारत में अपना नया स्मार्टफोन आईक्यू जेड7 5जी लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है और कंपनी ने 17 मार्च को पुष्टि की है कि स्मार्टफोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 920 5जी प्रोसेसर द्वारा संचालित होगा। कंपनी ने एक बयान में कहा, 17,499 रुपये से शुरू होकर आईक्यू जेड7 5जी अमेजन.इन और आईक्यू ई-स्टोर पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। स्मार्टफोन आईक्यू जेड7 दो कलर ऑप्शन- नॉर्वे ब्लू और पैसिफिक नाइट में आएगा। इसमें कहा गया है, स्मार्टफोन सेगमेंट में भारत के पहले 64एमपी ओआईएस अल्ट्रा-स्टेबल कैमरा जैसी असाधारण विशेषताओं से लैस है। पाकिस्तान के प्रमुख समाचार पत्र डॉन की खबर के मुताबिक, पाकिस्तान में भारत के उप उच्चायुक्त सुरेश कुमार ने 17 मार्च को लाहौर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एलसीसीआई) के एक कार्यक्रम में कहा कि भारत हमेशा पाकिस्तान के साथ बेहतर संबंध चाहता है, क्योंकि हम अपना भूगोल नहीं बदल सकते। उन्होंने कहा, हम पाकिस्तान के साथ सामान्य संबंधों की ओर बढ़ना चाहते हैं। हमने पाकिस्तान के साथ व्यापार भी नहीं रोका। पाकिस्तान ने ही ऐसा किया था। कुमार ने कहा, हमें यह सोचना चाहिए कि हम अपनी समस्याओं और स्थितियों को कैसे बदल सकते हैं। मालूम हो कि मोदी सरकार द्वारा 2019 में जम्मू और कश्मीर की विशेष स्थिति को रद्द करने के बाद पाकिस्तान ने भारत के साथ द्विपक्षीय व्यापार को निलंबित कर दिया था। साथ ही इस्लामाबाद में भारत के उच्चायुक्त को निष्कासित कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि भारत, पाकिस्तान के साथ सामान्य पड़ोसी संबंधों की इच्छा रखता है, और इस बात पर जोर देता है कि इस तरह के जुड़ाव के लिए आतंकवाद और शत्रुता से मुक्त वातावरण बनाने की जिम्मेदारी इस्लामाबाद की है।

2024 यूक्रेन ने जानकारी दी कि सुमी ओब्लास्ट में रूस के तीन तोड़फोड़ करने वाले समूहों को रोका गया है। अफगानिस्तान के हेलमंद प्रांत के ग्रिशक जिले में एक सड़क दुर्घटना में 21 लोगों की मौत हो गई और 38 अन्य घायल हो गए। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 87 प्रतिशत वोटों के साथ पांचवीं बार राष्ट्रपति चुने गए। बाहरी पर्यवेक्षकों का मानना है कि उनके सामने कोई असली विरोध नहीं था।

2025 अलावी सीरियाई लोगों के दो नरसंहारों में 57 लोगों की मौत हो गई। तटीय सीरिया में 6 मार्च से मुख्य रूप से सीरियाई सरकार से जुड़ी सेनाओं द्वारा सांप्रदायिक हत्याओं में मारे गए नागरिकों की संख्या बढ़कर 1,557 हो गई है। एम23 विद्रोहियों ने घोषणा की कि वे कांगो सरकार के साथ होने वाली शांति वार्ता से हट जाएंगे, यह फैसला यूरोपीय संघ द्वारा इस समूह पर लगाए गए प्रतिबंधों के कारण लिया गया है। जर्मन कार निर्माता कंपनी ऑडी ने घोषणा की कि इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग में आई कमी के कारण वह देश में 7,500 नौकरियाँ कम करेगी।

2026 ईरान ने साइप्रस की ओर बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, ड्रोन हमले भी किए जिन्हें ब्रिटिश ठिकानों के पास ही रोक लिया गया। एचडीएफसी स्काई ने बताया कि 2026 की शुरुआत में चीन के औद्योगिक उत्पादन में वृद्धि हुई और खुदरा बिक्र पूर्वानुमानों से कहीं ज्यादा रही, जिसने पिछली कुछ भविष्यवाणियों को गलत साबित कर दिया।

वर्ल्ड सोशल वर्क डे 17 मार्च 2026 - सामाजिक कार्यकर्ताओं को सराहने, प्रोत्साहित करने का स्विटजरलैंड स्थित संगठन इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ सोशल वर्कर्स का वैश्विक आयोजन है, जो मार्च के तीसरे मंगलवार को आयोजित किया जाता है।

साहसी बनो. खुले विचारों वाले बनें. दयालु हों। क्षमाशील बनो. उदार बने। आशावादी होना। आप जो कई अप्रत्याशित सबक सीखेंगे, उनके लिए आभारी रहें। कठिनाई के अंदर खुशी खोजें। यह वहां है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं. और, असंभावित स्रोतों से प्रेरणा के लिए भी खुले रहें। -डाना रीव

(Disclaimer विशेष सूचना- हमने तथ्यों को यथासंभव जांचकर प्रस्तुत किया है। फिर भी किसी भूल के लिए हम क्षमाप्रार्थी होंगे। पाठक कृपया अपने स्तर पर भी तथ्यों को जांच-परख लें, साथ ही हमारा निवेदन है कि यदि आपको कोई त्रृटि दिखी तो कृपया हमें सूचित करें ताकि हम उसे सुधार सकें। आपकी प्रतिक्रियाएं, सुझाव, रचनाएं आमंत्रित हैं। धन्यवाद ! -संपादक - पीपुल्स फ्रैंड)

प्रस्तुति: एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड, रुद्रपुर, उत्तराखंड)

कृपया हमारी Facebook Page https://www.facebook.com/profile.php?id=61586195663713 देखिए, अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !

प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।

#WorldSocialWorkDay #DanaReeve #BunnyMellon #AllahabadHighCourt #WorldHistoryofMarch17 #RamonMagsaysay #Qualcomm #Quotes #Thoughts #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #Peoplesfriend #Newspaper #APBharati #Journalism #Writing #Socialmedia #Viralphoto #IBM

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ