Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

16 मार्च का विश्व इतिहास: भारत एवं विश्व भर में 2600 वर्षों में हुई महत्वपूर्ण घटनाओं, दिवसों तथा मशहूर हस्तियों के जन्म, निधन तिथियों की संक्षिप्त जानकारी World History of March 16

अंतिम सत्ता जनता के हाथों में निहित है, और यदि संघीय सरकार अत्यधिक शक्तिशाली हो जाती है तथा अपनी अधिकार-सीमा का उल्लंघन करती है, तो जनता को उसका प्रतिरोध करने की योजनाएँ बनानी चाहिए और हथियार उठा लेने चाहिए। -जेम्स मैडिसन (अमेरिका के चौथे राष्ट्रपति)



597 ईसा पूर्व 16 मार्च को नव-बेबीलोनियाई साम्राज्य द्वारा यरूशलेम की पहली घेराबंदी समाप्त हो गई, जिसके बाद शहर ने राजा नबूकदनेस्सर द्वितीय के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। नव-बेबीलोनियाई साम्राज्य या द्वितीय बेबीलोनियाई साम्राज्य (जिसे ऐतिहासिक रूप से कसदियों के साम्राज्य के नाम से जाना जाता है) प्राचीन मेसोपोटामिया के मूल निवासी सम्राटों द्वारा शासित अंतिम राजव्यवस्था थी।

37 ईस्वी में 16 मार्च को मिसेनम, इटली, रोमन साम्राज्य में टिबेरियस जूलियस सीजर ऑगस्टस (जन्म 16 नवंबर 42 ईसा पूर्व) का निधन हुआ। टिबेरियस 14 ईस्वी से 37 ईस्वी तक रोमन सम्राट रहे, वे अपने सौतेले पिता पहले रोमन सम्राट ऑगस्टस के उत्तराधिकारी थे।

455 पश्चिमी रोमन साम्राज्य के सम्राट वैलेंटिनियन तृतीय (प्लेसिडस वैलेंटिनियनस जन्म 2 जुलाई 419) की उसके ही सहयोगियों ने हत्या कर दी।

842 तांग राजवंश के चीनी राजनेता, सम्राट मुजोंग के शासनकाल में चांसलर रहे श्याओ मियान का निधन हुआ।

934 मेंग जिक्सियांग ने खुद को सम्राट घोषित किया और तांग राज्य से अलग एक स्वतंत्र नए राज्य शू की स्थापना की।

1021 कोलोन, जर्मनी साम्राज्य में जर्मन रोमन कैथोलिक धर्माधिकारी, कोलोन के आर्कबिशप हेरिबर्ट ऑफ कोलोन का निधन हुआ।

1190 यॉर्क, इंग्लैंड में यॉर्क कैसल जेल में लगभग 150 यहूदियों ने इस संभावना के कारण खुद आत्म कर ली कि कहीं भीड़ उन्हें बर्बर तरीके से न मार दे। कहानी यही बताई जाती है लेकिन कहा यह भी जाता है कि सरकार के आदेशों से इस नरसंहार को अंजाम दिया गया।

1244 मॉन्टसेगुर के पतन के बाद 200 से अधिक कैथर्स को, जिन्होंने धर्म त्यागने से इनकार कर दिया, जिंदा जलाकर मार डाला गया। कैथेरिज्म एक ईसाई अर्ध-द्वैतवादी या छद्म-ज्ञानवादी आंदोलन था जो दक्षिणी यूरोप में पनपा, विशेष रूप से उत्तरी इटली और दक्षिणी फ्रांस में। 12वीं - 14वीं शताब्दी के बीच। कैथर्स को कैथोलिक चर्च ने एक विधर्मी संप्रदाय के रूप में घोषित किया इसके अनुयायियों पर पहले एल्बिजेन्सियन क्रूसेड और बाद में मध्यकालीन धर्माधिकरण द्वारा हमला किया गया, जिसने 1350 तक इस संप्रदाय को लगभग पूरी तरह खत्म कर दिया। कई हजारों लोगों की हत्या की दी गई, कुछ को फांसी दे दी गई अथवा जीवित आग में झोंक दिया गया। इसमें उम्र या लिंग इत्यादि की परवाह नहीं की गई।

1355 लाल पगड़ी विद्रोह के बीच सॉन्ग के सम्राट हुइजोंग के कथित वंशज हान लिन’र को बोझोउ में पुनर्स्थापित सॉन्ग राजवंश का सम्राट घोषित किया गया।

1322 डेस्पेंसर युद्ध के दौरान रॉयलिस्ट सेना ने बोरोब्रिज की लड़ाई में अर्ल ऑफ लैंकेस्टर थॉमस के प्रति निष्ठावान सैनिकों को हराया, जिससे इंग्लैंड के राजा एडवर्ड द्वितीय की सत्ता बची रही।

1527 प्रथम मुगल बादशाह जहीरुद्दीन मोहम्मद बाबर ने खानवा के युद्ध में राणा सांगा यानी संग्राम सिंह सिसौदिया प्रथम को हराया।

1559 मेवाड़ के महाराणा प्रताप के बड़े पुत्र अमर सिंह प्रथम का जन्म चित्तौड़गढ़, राजस्थान में हुआ।

1621 एक मोहेगन समोसेट प्लायमाउथ कॉलोनी के निवासियों से मिलने गया और उनका स्वागत किया, आपका स्वागत है, अंग्रेजों! मेरा नाम समोसेट है। समोसेट (समरसेट) एक अबेनाकी सगामोर था और न्यू इंग्लैंड में प्लायमाउथ कॉलोनी के लोगों के साथ संपर्क बनाने वाला पहला अमेरिकी रेड इंडियन यानी मूलनिवासी था। उसने 16 मार्च, 1621 को प्लायमाउथ कॉलोनी में जाकर उपनिवेशवादियों को चौंका दिया और अंग्रेजी में उनका अभिवादन करते हुए कहा, आपका स्वागत है, अंग्रेजों। प्लायमाउथ कॉलोनी ब्रिटिश लोगों ने स्थापित की थी, जिनमें केवल अंग्रेज रहते थे। यह स्थान अब मेसाच्युसेट्स राज्य में है।

1690 फ्रांस के राजा लुईस 14वें ने आयरलैंड में सेना भेजी।

1693 इंदौर के होल्कर राजवंश के संस्थापक मल्हारराव होल्कर का जन्म हुआ।

1751 बेले ग्रोव में जेम्स मैडिसन का जन्म हुआ। जेम्स मैडिसन विख्यात अमेरिकी राजनेता, राजनयिक और अमेरिका के फाउंडिंग फादर्स में से एक बने। जेम्स मैडिसन ने 1809 से 1817 तक संयुक्त राज्य अमेरिका के चौथे राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया। वे अमेरिकी संविधान के वास्तुकारों में से एक और उसके प्रबल समर्थक थे। जेम्स मैडिसन का एक उद्धरण, संविधान का उद्देश्य बहुमत की उस क्षमता को सीमित करना है जिससे वे किसी अल्पसंख्यक वर्ग को नुकसान पहुँचा सकें। जेम्स मैडिसन के जन्म दिन पर 16 मार्च को अमेरिका में फ्रीडम आफ इन्फोर्मेशन डे का आयोजन होता है, यह नागरिकों को सरकारी सूचनाएं प्राप्त करने के अधिकार का दिवस है।

1799 विश्व प्रसिद्ध ब्रिटिश प्रकृति विज्ञानी और महिला फोटोग्राफर एना एटकिंस का टोनब्रिज, इंग्लैंड में जन्म हुआ। उन्होंने पहली ऐसी किताब प्रकाशित की जिसमें कैमरे से ली गई तस्वीरों का इस्तेमाल किया गया था।

1827 संयुक्त राज्य अमेरिका में पहला अफ्रीकी-अमेरिकी अखबार फ्रीडम जर्नल जॉन रूस्सवर्म एवं सैमुएल कोर्निश ने न्यूयॉर्क से प्रकाशित किया।

1846 अमृतसर समझौते के मुताबिक कश्मीर का आधिपत्य जम्मू के राजा गुलाब सिंह के अधीन कर दिया गया।

1867 एंटीसेप्टिक सर्जरी की खोज पर यूसुफ लिस्टर द्वारा लिखा गया एक लेख, पहली बार द लैनसेट जर्नल में प्रकाशित किया गया।

1901 गांधी जी के अनुयायी स्वतन्त्रता सेनानी पोट्टि श्रीरामुलु का जन्म हुआ।

1906 भारत के जाने-माने शिक्षाविद और हिंदी साहित्यकार अंबिका प्रसाद दिव्य का पन्ना मध्य प्रदेश में जन्म हुआ।

1910 पटौदी खानदान में शहजादे इफ्तिखार अली खान पटौदी का जन्म हुआ। उन्होंने इंग्लैंड और भारत के लिए क्रिकेट खेला। उनके बेटे मंसूर अली खान पटौदी भारत के सबसे युवा टेस्ट कप्तान बने। 

1916 सन 1960 और 1970 के दशक के हिंदी सिनेमा के प्रसिद्ध खलनायक तथा फिल्म निर्माता सप्रू या दयाकिशन सप्रू का जन्म कश्मीर में हुआ।

1922 इंग्लैंड ने मिस्र को मान्यता दी। इसी दिन विख्यात अमेरिकी टेलीविजन पटकथा लेखक और नाटककार हार्डिंग लेमेयका का जन्म हुआ।

1926 अमेरिकी इंजीनियर रॉबर्ड गोलार्ड ने दुनिया का पहला लिक्विड फ्यूल्ड रॉकेट लॉन्च किया। इसमें लिक्विड ऑक्सीजन और गैसोलीन का प्रयोग किया गया था।

1929 अंग्रेजी सहित विभिन्न दक्षिण भारतीय भाषाओं में लिखने वाले कवि, नाटककार, लेखक, अनुवादक, दार्शनिक, शोधकर्ता एके रामानुजन (अट्टिपटे कृष्णास्वामी रामानुजन) का जन्म मैसूर में हुआ।

1936 न्यूयॉर्क शहर में रेमंड वाहन दमाडियन का जन्म हुआ। रेमंड वाहन दमाडिय प्रसिद्ध अमेरिकी चिकित्सक, चिकित्सा शोधकर्ता और पहली न्यूक्लियर मैग्नेटिक रेजोनेंस एमआरआई स्कैनिंग मशीन के आविष्कारक बने।

1938 भारतीय समुद्री शोधकर्ता, इकोलॉजिस्ट और शिपबिल्डर अली मानिकफान का जन्म हुआ।

1939 चेकोस्लोवाकिया पर जर्मनी ने कब्जा किया।

1940 मोरबाका, स्वीडन में प्रसिद्ध स्वीडिश लेखिका सेल्मा ओटिलिया लोविसा लैगरलोफ (20 नवंबर 1858) का निधन हुआ। सेल्मा लैगरलोफ ने अपना पहला उपन्यास, गोस्टा बर्लिंग्स सागा, 33 वर्ष की आयु में प्रकाशित किया। वह साहित्य में नोबेल पुरस्कार जीतने वाली पहली महिला थीं, यह उन्हें 1909 में प्रदान किया गया था। 1914 में वह स्वीडिश अकादमी की सदस्यता पाने वाली भी पहली महिला बनीं। सेल्मा लैगरलोफ का एक उद्धरण, हमेशा एक तीसरी संभावना मौजूद होती है, बशर्ते आपमें उसे खोजने की क्षमता हो। 1940 में इसी दिन विख्यात मलयालम फिल्म पटकथाकार, संगीतकार, गीतकार, निर्देशक एवं निर्माता श्रीकुमार थंपी का जन्म हरिपद में हुआ।

1945 दूसरे विश्व युद्ध के दौरान जापानी आईलैंड ईओ जीमा पर अमेरिकी नौसेना ने कब्जा कर लिया। 1945 में इसी दिन दूसरे विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी के वर्जबर्ग शहर पर ब्रिटेन ने हवाई हमला किया। 20 मिनट की बमबारी में इस शहर का 90 प्रतिशत हिस्सा तबाह हो गया।

1947 प्रसिद्ध कवि, साहित्यकार अयोध्यासिंह उपाध्याय का जन्म हुआ।

1949 कबीर सुमन का जन्म कटक, उड़ीसा में हुआ। सुमन प्रसिद्ध भारतीय संगीत निर्देशक, गीतकार, संगीतकार, गायक, कवि, उपन्यासकार, बहुभाषाविद, पत्रकार, राजनीतिक कार्यकर्ता, टीवी प्रस्तोता तथा अभिनेता साथ ही ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस नेता, लोकसभा सदस्य हुए।

1955 प्रसिद्ध हिंदी साहित्यकारविजयानंद त्रिपाठी का निधन हुआ।

1956 प्रख्यात भारतीय शास्त्रीय नर्तकी, डांस कोरियोग्राफर एवं अभिनेत्री तनुश्री शंकर का कलकत्ता में जन्म हुआ।

1958 भारतीय सेना के मुखिया और चीफ आॅफ आर्मी स्टाफ रहे जनरल बिपिन रावत का जन्म पौड़ी, गढ़वाल, उत्तराखंड में हुआ।

1959 इराक और सोवियत संघ ने आर्थिक एवं तकनीक समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1966 अमेरिका ने मानवयुक्त अंतरिक्ष यान जेमिनी 8 लांच किया।

1968 जाने माने तमिल एवं तेलुगू सिनेमा के सिनेमाटोग्राफर आर्थर ए विल्सन का जन्म इंग्लैंड में हुआ। इसी इसी दिन जानी मानी टेलीविजन अभिनेत्री अनन्या खरे का जन्म रतलाम मध्य प्रदेश में हुआ। उन्होंने शाहरुख खान की देवदास से खास पहचान हासिल की। वे ज्यादातर चरित्र या खल चरित्र भूमिकाओं के लिए जानी जाती हैं। 1968 वियतनाम युद्ध-अमेरिकी सैनिकों ने सोन एम में सैकड़ों निहत्थे लोगों को मार डाला दक्षिण वियतनाम के सोन टी जिले में गाँव।

1970 सन 2011 के साहित्य अकादमी पुरस्कार प्राप्त विख्यात तमिल साहित्यकार एस वेंकटेशन का जन्म तमिलनाडु के हर्वीपत्ती में हुआ।

1971 जानी मानी सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षिका शाहीन मिस्त्री का जन्म बंबई में हुआ। वे टेक फाॅर इंडिया और अकांक्षा फाउंडेशन एनजीओ चलाती हैं। 1971 में इसी दिन बाॅलीवुड के जाने माने अभिनेता, हास्य कलाकार, फिल्म निर्माता, निर्देशक और लेखक राजपाल यादव (राजपाल नौरंग यादव) का जन्म शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश में हुआ।

1976 आठ वर्ष तक ब्रिटेन के प्रधानमंत्री और 13 वर्षों तक लेबर पार्टी के नेता रहे, हैरल्ड विल्सन ने त्यागपत्र देकर सबको चौंकाया।

1978 जानी मानी खूबसूरत, बोल्ड भारतीय, ब्रिटिश फिल्म, टेलीविजन अभिनेत्री माॅडल आयशा धारकर का जन्म बंबई में हुआ। इसी दिन 1978 में इटली के पूर्व प्रधानमंत्री एल्डो मोरो का रोम में मारियो मोरेटी और रेड ब्रिगेड द्वारा अपहरण कर लिया गया। 1978 में इसी दिन ब्रिटनी के तट से तीन मील दूर पोर्ट्सॉल रॉक्स पर टकराने के बाद सुपरटैंकर अमोको कैडिज दो हिस्सों में बंट गया, जिससे उस समय के इतिहास में सबसे बड़ा तेल रिसाव हुआ।

1982 रूस ने पश्चिम यूरोप में नए परमाणु मिसाइलों की तैनाती रोकने की घोषणा की।

1985 जाने माने नर्तक, रियलिटी शो डांस इंडिया डांस विजेता कुंवर अमर या कुंवर अमरजीत सिंह का इंदौर में जन्म हुआ।

1988 कन्नड़ एवं दक्षिण भारतीय सिनेमा की जानी मानी खूबसूरत, बोल्ड फिल्म अभिनेत्री एवं संचिता पादुकोण का जन्म कुंडापुरा, कर्नाटक में हुआ। जानी मानी बाॅलीवुड फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण कुंडापुरा की ही हैं यद्यपि उनका जन्म स्वीडन के कोपेनहेगन में हुआ था। 1988 में इसी दिन हलबजा रासायनिक हमले में इराक के कुर्द शहर हलबजा पर जहरीली गैस और तंत्रिका एजेंटों के मिश्रण से हमला किया गया, जिसमें 5,000 लोग मारे गए और लगभग 10,000 लोग घायल हुए। कहा जाता है कि यह नरसंहार राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन के आदेश पर हुआ।

1989 मिस्र में चिपोज के पिरामिड में 4400 साल पुरानी ममी मिली।

1995 भारत में पोलियो की ओरल वैक्सीन की पहली डोज दी गई। भारत का पल्स पोलियो अभियान दुनिया के सबसे सफल वैक्सीनेशन कैंपेन माना गया है। वैक्सीनेशन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से हर साल 16 मार्च को नेशनल वैक्सीनेशन डे के रूप में मनाया जाता है। 2014 में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भारत को पोलियो-मुक्त देश घोषित कर दिया। भारत ने ये उपलब्धि मात्र 19 वर्ष में हासिल कर ली। 

1995 अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के अंतरिक्ष यात्री नॉर्मन रूसी अंतरिक्ष स्टेशन मीर का दौरा करने वाले पहले अमेरिकी बने। इसी दिन 1997 नवजोत सिंह सिद्धू ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलते हुए अपने टेस्ट करियर का एकमात्र दोहरा शतक लगाया. उन्होंने 673 मिनट तक बैटिंग करते हुए 201 रन की पारी खेली जो उस समय क्रिकेट इतिहास में सबसे धीमे दोहरे शतक के तौर पर दर्ज हुई थी.

1998 चीनी राष्ट्रपति जियांग जेमिन अगले कार्यकाल के लिए पुन राष्ट्रपति निर्वाचित हुए।

1999 फैंटम जैसे हास्य चरित्र के जनक लियोन ली फाक का निधन हुआ।

2000 जाने माने भारतीय फुटबाल खिलाड़ी राहुल कैन्नोली प्रवीण का जन्म केरल के मन्नूथी में हुआ। इसी दिन पाकिस्तान में लाहौर की एक अदालत ने जावेद इकबाल को मौत की सजा सुनाई, जिसने 6 से 16 साल की उम्र के बच्चों के साथ दरिंदगी के बाद उनकी हत्या कर दी और सबूत छिपाने के लिए उनके शवों को काट-काटकर तेजाब में डाला। अदालत ने जावेद को उसी तरह मारने का आदेश दिया था जैसे वह बच्चों को मारता था, लेकिन उसने सजा पाने से पहले ही आत्महत्या कर ली।

2002 न्यूजीलैंड के नाथन एस्टल ने इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए 163 गेंद में दोहरा शतक जमाकर टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का रिकार्ड अपने नाम किया।

2003 ग्रीन स्मिथ दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेट कप्तान बने। इसी दिन अमेरिकी कार्यकर्ता राचेल कोरी की राफा, फिलिस्तीन में एक घर के विध्वंस बचाने की कोशिश दौरान इजराइल रक्षा बलों के बुलडोजर द्वारा कुचल दिए जाने से मौत हो गई।

2004 रूस में नौ मंजिला इमारत में विस्फोट हुआ जिसमें 21 लोग मरे, अनेक घायल हुए।

2005 संयुक्त राष्ट्र महासचिव कोफी अन्नान ने सुपाचयी पानिचपकड़ी को अंकटाड का नया अध्यक्ष नामांकित किया।

2006 संयुक्त राष्ट्र महासभा ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार समिति के गठन के लिए सर्वसम्मति से वोट दिया। 2006 में इसी दिन चुनाव के तीन महिने बाद इराक के नवनिर्वाचित सांसदों ने शपथ ग्रहण की।

2007 दक्षिण अफ्रीका के हर्शेल गिब्स ने एक ओवर में छह छक्के लगाकर विश्व रिकार्ड बनाया।

2008 जनरल परवेज मुशर्रफ ने पाकिस्तान में मृत्यु दंड की सजा सुनाए जाने के बाद पाकिस्तान में जासूसी के आरोपी भारतीय नागरिक सरबजीत सिंह के डेथ वारंट पर दस्तखत किये।

2012 भारत के मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने।

2013 पाकिस्तान के रावलपिंडी में हुई बस दुर्घटना में लगभग 25 सैनिकों की जान गयी। इसी दिन 2013 में पोप फ्रांसिस ने इटली में वेटिकन सिटी में अपना पहला संदेश दिया। उन्होंने बताया कि वह गरीबों के लिए एक गरीब चर्च चाहते हैं।

2014 क्रीमिया में यूक्रेन से अलग होने और रूस के साथ जाने के लिए जनमत संग्रह हुआ। कई देशों के विरोध के बाद भी रूस ने जनमत संग्रह के बाद क्रीमिया को अपने में मिला लिया।

2016 पाकिस्तान के पेशावर में सरकारी कर्मचारियों को ले जा रही एक बस में बम विस्फोट हुआ, जिसमें 15 लोग मारे गए और कम से कम 30 घायल हो गए। इसी दिन नाइजीरिया के मैदुगुरी के बाहरी इलाके में सुबह की प्रार्थना के दौरान दो आत्मघाती हमलावरों ने एक मस्जिद में विस्फोट कर दिया, जिसमें 24 लोग मारे गए और 18 घायल हो गए। इसी दिन 2016 प्रसिद्ध रूसी-अमेरिकी गणितज्ञ और कवि अलेक्जेंडर एसेनिन-वोल्पिन का निधन हुआ। 2016 में इसी दिन डेटोना बीच, फ्लोरिडा में फ्रैंक सिनात्रा जूनियर (फ्रांसिस वेन सिनात्रा) का जन्म हुआ। विख्यात अमेरिकी अभिनेता फ्रैंक सिनात्रा के बेटे फ्रैंक सिनात्रा जूनियर लोकप्रिय अमेरिकी जैज और बिग बैंड गायक, गीतकार और कंडक्टर थे। फ्रैंक सिनात्रा जूनियर का एक उद्धरण, एक बार किसी ने कहा था कि जब कोई किंवदंती उस इंसान से बड़ी हो जाती है, तो आप उस इंसान को खो देते हैं और आपके पास बस एक अवास्तविक तस्वीर रह जाती है।

2018 जाने माने अमेरिकी राजनीतिज्ञ और न्यूयॉर्क से अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के सदस्य लुईस स्लॉटर का निधन हुआ।

2019 अमेरिका के मशहूर सर्फ-रॉक गिटारवादक, गायक और गीतकार डिक डेल का निधन हुआ।

2020 डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 2,997.10 तक गिर गया, जो इतिहास में एकल सबसे बड़ी गिरावट और 12.93 प्रतिशत पर अब तक की दूसरी सबसे बड़ी गिरावट हुई जो ब्लैक मंडे (1929) से भी बड़ी गिरावट है। यह अमेरिकी फेडरल रिजर्व की घोषणा के बाद है कि वह अपनी लक्ष्य ब्याज दर में 0-0.25 प्रतिशत की कटौती करेगा।

2021 अटलांटा स्पा गोलीबारी में अमेरिका के अटलांटा, जॉर्जिया और उसके आसपास स्पा में हुई तीन गोलीबारी में आठ लोग मारे गए और एक घायल हो गया। उसी दिन एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया।

2022 जापान के फुकुशिमा तट पर 7.4 तीव्रता का भूकंप आया, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई और 225 घायल हो गए। इसी दिन 2022 में एक रूसी हवाई हमले ने यूक्रेन के मारियुपोल में स्थित दोनेत्स्क रीजनल ड्रामा थिएटर को तबाह कर दिया। इस थिएटर का इस्तेमाल 1,000 से ज्यादा आम नागरिकों के लिए हवाई हमले से बचने की जगह (एयर रेड शेल्टर) के तौर पर किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि थिएटर के बाहर जमीन पर बच्चे शब्द लिखा हुआ था। हेग स्थित इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस ने रूस को आदेश दिया कि वह 24 फरवरी 2022 को शुरू किए गए अपने यूक्रून के विरुद्ध सैन्य अभियानों को तुरंत रोक दे। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी कांग्रेस को वर्चुअल तरीके से संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान और ज्यादा मदद और नो-फ्लाई जोन बनाने की मांग की। यह संबोधन राष्ट्रपति बाइडन द्वारा 800 मिलियन डॉलर की अतिरिक्त सुरक्षा सहायता की घोषणा किए जाने से कुछ ही समय पहले हुआ था। 2022 में इसी दिन भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने बुधवार को सशस्त्र बलों के कर्मियों के लिए वन रैंक-वन पेंशन (ओआरओपी) योजना को बरकरार रखते हुए कहा कि शुद्ध नीति के मामलों को सुलझाने के लिए न्यायाधीशों पर निर्भरता बढ़ने से अन्य राजनीतिक संस्थाओं की भूमिका कम हो जाती है। अदालत ने स्पष्ट किया कि इसका मतलब यह नहीं है कि अदालत संवैधानिक अधिकारों को प्रभावित करने वाली नीतियों को अलग करने से कतराएगी। न्यायमूर्ति डी. वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि शुद्ध नीति के मामलों को हल करने के लिए न्यायाधीशों पर बढ़ती निर्भरता सामाजिक और राजनीतिक नीति के विवादित मुद्दों को हल करने में अन्य राजनीतिक संस्थाओं की भूमिका को कम करती है, जिसके लिए एक लोकतांत्रिक संवाद की आवश्यकता होती है। उच्चतम न्यायालय की इस पीठ में जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस विक्रम नाथ शामिल हैं। पीठ ने कहा कि यह कहने का मतलब नहीं है कि यह न्यायालय संवैधानिक अधिकारों पर थोपने वाली नीतियों को अलग करने से कतराएगा। बल्कि यह कार्य की स्पष्ट भूमिका प्रदान करना है कि एक अदालत लोकतंत्र में कार्य करती है। पीठ की ओर से निर्णय लिखने वाले न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने कहा, हमें यह याद रखना चाहिए कि निर्णय नीति के विकल्प के रूप में काम नहीं कर सकता है। लोन फुलर ने सार्वजनिक नीति के मुद्दों को बहुकेंद्रित समस्याओं के रूप में वर्णित किया है। उन्होंने कहा कि फुलर के अनुसार ऐसे मामलों को निर्वाचित प्रतिनिधियों द्वारा अधिक उपयुक्त रूप से संबोधित किया जाता है, क्योंकि उनमें बातचीत, ट्रेड-ऑफ्स और आम सहमति से संचालित निर्णय लेने की प्रक्रिया शामिल होती है। न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने कहा, नीति के अधिकांश प्रश्नों में न केवल तकनीकी और आर्थिक कारकों के जटिल विचार शामिल हैं, बल्कि प्रतिस्पर्धी हितों को संतुलित करने की भी आवश्यकता है, जिसके लिए न्यायनिर्णयन के बजाय लोकतांत्रिक सुलह सबसे अच्छा उपाय है। पीठ ने कहा कि 2020-2021 के लिए कुल रक्षा बजट अनुमानों में वेतन और पेंशन का हिस्सा लगभग 63 प्रतिशत है। अदालत ने कहा, नीतिगत विकल्प चुनने में, केंद्र सरकार सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण की प्राथमिकताओं को ध्यान में रखने और वित्तीय लाभों के अनुदान को संशोधित करने की हकदार है, ताकि उप-सेवा और विशिष्ट प्राथमिकताओं को संतुलित किया जा सके। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि केंद्र द्वारा किए गए नीतिगत विकल्पों को इस संदर्भ में भी समझा जाना चाहिए कि रक्षा पेंशन के लिए अनुमानित बजट आवंटन 1,33,825 करोड़ रुपये है, जो 2020-2021 के लिए कुल रक्षा बजट अनुमान 4,71,378 करोड़ रुपये का 28.39 प्रतिशत है। पीठ ने कहा, जिस तरीके से और जिस अवधि में पेंशन, वेतन और अन्य वित्तीय लाभों में संशोधन किया जाना चाहिए, वह नीति का शुद्ध प्रश्न है। केंद्र सरकार के हर पांच साल में पेंशन को संशोधित करने के फैसले को अनुच्छेद 14 में निहित नियमों के उल्लंघन करने के लिए नहीं ठहराया जा सकता है। याचिकाकर्ता भारतीय भूतपूर्व सैनिक आंदोलन ने सरकार के वन रैंक वन पेंशन नीति के फैसले को चुनौती दी थी। इसमें उन्होंने दलील दी थी कि यह फैसला मनमाना और दुर्भावनापूर्ण है क्योंकि यह वर्ग के भीतर वर्ग बनाता है और प्रभावी रूप से एक रैंक को अलग-अलग पेंशन देता है। याचिकाकर्ताओं का तर्क है कि कार्यान्वयन के दौरान, ओआरओपी के सिद्धांत को समान सेवा अवधि वाले व्यक्तियों के लिए वन रैंक मल्टीपल पेंशन से बदल दिया गया है। उन्होंने तर्क दिया कि ओआरओपी की प्रारंभिक परिभाषा केंद्र सरकार द्वारा बदल दी गई थी और पेंशन की दरों में स्वतः संशोधन के बजाय, संशोधन अब आवधिक अंतराल पर होगा। इसी दिन सामान्य वर्ग आयोग के गठन के बाद हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा इसे कानून न बना पाने के विरोध में देवभूमि क्षत्रिय संगठन और सवर्ण संगठन के लोगों ने बुधवार को राजधानी शिमला में उग्र प्रदर्शन किया। प्रदर्शन को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने शिमला में धारा 144 लगा दी थी, सवर्ण समाज के लोगों ने इस धारा को तोड़ दिया और उग्र प्रदर्शन किया। प्रदर्शन रोकने के लिए राजधानी को आने वाले सभी मार्गों पर पुलिस ने बेरिकेडिंग की थी, लेकिन सवर्ण वर्ग के लोग पुलिस से उलझते हुए इकट्ठे होते रहे। उग्र प्रदर्शन के कारण शिमला में विभिन्न स्थानों और शिमला-चंडीगढ़ मार्ग क्रासिंग पर कई घंटे तक जाम रहा। शोघी में पुलिस बैरियर पर संघर्ष हुआ और आगे तारादेवी में अधिक उग्र हो गया। शिमला के एएसपी सुशील ठाकुर समेत कुछ पुलिस जवानों को चोटें आई। एएसपी और जवानों को उपचार के लिए तत्काल आइजीएमसी ले जाया गया। बाद में टूटीकंडी बाइपास के पास प्रदर्शनकारियों ने कई गाड़ियों के साथ तोड़फोड़ की कई गाड़ियों के शीशे टूट गये और अन्य क्षति हुई। पुलिस रूमित सिंह ठाकुर को गिरफ्तार नहीं कर पाई। देव भूमि क्षत्रिय संगठन के अध्यक्ष रुमित सिंह ठाकुर ने बताया कि मुख्यमंत्री ने पिछले वर्ष 10 दिसंबर को लिखित में सामान्य आयोग के गठन को लेकर आश्वासन दिया था, लेकिन बजट सत्र में कानून नहीं बन पाया।

2023 अमेरिकी बैंकिंग क्षेत्र में जारी संकट को और गहराने से रोकने के लिए अमेरिका के सबसे बड़े 11 बैंकों ने फर्स्ट रिपब्लिक बैंक के लिए 30 अरब डॉलर के राहत पैकेज की बृहस्पतिवार, 16 मार्च को घोषणा की। अगर यह मदद नहीं मिलती तो फर्स्ट रिपब्लिक बैंक एक हफ्ते से भी कम समय में विफल होने वाला तीसरा अमेरिकी बैंक बन जाता। बताया जाता है कि फर्स्ट रिपब्लिक बैंक भी सिलिकॉन वैली बैंक (एसवीबी) के समान संकट का सामना कर रहा था और उसके ग्राहक भी एसवीबी के ग्राहकों के समान ही हैं। बीते शुक्रवार को एसवीबी तब संकट में आ गया था जब उसके जमाकर्ताओं ने कुछ ही घंटों में 40 अरब डॉलर की राशि निकाल ली थी। फर्स्ट रिपब्लिक बैंक के पास बीते साल 31 दिसंबर तक कुल 176.4 अरब डॉलर का जमा था। बैंकों के समूह ने एक बयान जारी करके कहा कि कई बैंकों से बड़े पैमाने पर जमा निकाली गई है जो फेडरल डिपॉजिट इंश्योरेंस कॉरपोरेशन (एफडीआईसी) द्वारा तय स्तर से अधिक है। बैंकों ने संयुक्त बयान में कहा, अमेरिका के सबसे बड़े बैंकों ने जो कदम उठाए हैं वे देश की बैंकिग प्रणाली में उनके भरोसे को दर्शाता है। हम अपनी वित्तीय ताकत और नकदी को बड़ी प्रणाली में डाल रहे हैं, जहां इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है। बृहस्पतिवार को फर्स्ट रिपब्लिक के शेयर 36 प्रतिशत तक गिर गए थे लेकिन राहत पैकेज की खबरें आने पर इनमें तेजी आई। अमेरिका के बैंकिग नियामकों ने बयान जारी करके इस राहत पैकेज की सराहना की। बैंकों के इस कदम के बाद वित्त मंत्री जेनेट येलेन, अमेरिकी मुद्रा के कार्यवाहक नियंत्रक माइकल हसू, फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल और एफडीआईसी के अध्यक्ष मार्टिन ग्रुऐनबर्ग ने एक बयान में कहा, बड़े बैंकों के समूह ने जो समर्थन दिखाया है वह स्वागत योग्य है और यह बैंकिंग प्रणाली के जुझारूपन को दिखाता है। इसी दिन समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों, नौजवानों से लगातार झूठ बोल रही है। सरकार रोजगार को लेकर झूठे आंकड़े देती है। अखिलेश ने गुरुवार को एक जारी बयान में कहा, भाजपा सरकार ने जनता से किये वादों को पूरा नहीं किया। कोई विकास नहीं किया। विकास को लेकर सवाल पूछने पर सरकार जेल भिजवा देती है। यह कहां का लोकतंत्र है? भाजपा सरकार संविधान विरोधी है। यह सच नहीं सुनना चाहती है। प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। अपराधी-माफिया खुलेआम घटनाएं कर रहे हैं। हम लगातार मांग कर रहे हैं कि भाजपा सरकार प्रदेश के टॉप टेन और टॉप 100 माफियाओं की सूची जारी करें लेकिन भाजपा सरकार सूची नहीं जारी कर रही है। क्योंकि सूची जारी होगी तो उसमें सबसे ज्यादा संख्या में भाजपाई ही होंगे। बोले कि भाजपा जनता से जुड़े मुद्दों पर जवाब नहीं देना चाहती है। महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। गरीबों के साथ अन्याय हो रहा है। सड़कों और खेतों में सांड घूम रहे हैं। किसानों और आम लोगों की जान जा रही है। भाजपा सरकार छुट्टा जानवरों के चलते होने वाली मौतों को नहीं रोक पा रही है। इसी दिन बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने धर्म के नाम पर हत्या करने वालों को साफ चेतावनी दी कि इस्लाम के नाम पर हत्या स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा, अल्लाह हमें जीवन देता है, और उसके पास जीवन देने और जीवन लेने का सर्वोच्च अधिकार है, हत्या करना कुरान के खिलाफ है। उन्होंने कहा, जो लोग वास्तव में इस्लाम को मानते हैं, उन्हें अन्य धर्मो के प्रति सहिष्णुता रखनी चाहिए। हसीना ने कहा, बांग्लादेश में सभी धर्मो के समान अधिकार हैं, लोग अपने-अपने धार्मिक अनुष्ठान करेंगे, अल्लाह सब कुछ (प्रलय के दिन) का न्याय करेगा। वह किसी भी इंसान को वह अधिकार नहीं देता है, सभी को यह याद रखना होगा।

2024 यूक्रेन पर रूसी हमले के दौरान रूस में हमले हुए रूस का कहना था कि बेलगोरोद शहर में यूक्रेनी गोलाबारी से दो नागरिकों की मौत हो गई है। हांगकांग की एक अदालत ने जुलाई 2019 में विधान परिषद परिसर पर धावा बोलने के आरोप में 12 लोगों को चार से सात साल तक की जेल की सजा सुनाई। इनमें अभिनेता ग्रेगरी वोंग और कार्यकर्ता वेंटस लाऊ और ओवेन चाऊ शामिल हैं। अमेरिका के पेंसिल्वेनिया के लेविटाउन में तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर ने एक कार पर कब्जा करके उसे अपने घर की ओर भगाया और न्यू जर्सी के ट्रेंटन पहुँच गया। कई लोगों को बंधक बनाने के बाद शुरू हुआ यह गतिरोध, हमलावर की गिरफ्तारी के साथ समाप्त हुआ।

2025 उत्तरी मैसेडोनिया के कोचानी में एक नाइटक्लब में आग लग गई, जिसमें 59 से अधिक लोगों की मौत हो गई और 155 से अधिक घायल हो गए। 2025 में इसी दिन बेल्जियम की लोकप्रिय अभिनेत्री एमिली डेक्वेन और प्रसिद्ध अमेरिकी गायक और गीतकार जेसी कॉलिन यंग का निधन हुआ।

यह कितनी अजीब बात है कि जब आप किसी से सलाह माँगते हैं, तो आपको खुद ही यह समझ आ जाता है कि सही क्या है। इस धरती पर कोई भी चीज उस व्यक्ति के खोने की भरपाई नहीं कर सकती, जिसने आपसे प्रेम किया हो। -सेल्मा लैगरलोफ

(Disclaimer विशेष सूचना- हमने तथ्यों को यथासंभव जांचकर प्रस्तुत किया है। फिर भी किसी भूल के लिए हम क्षमाप्रार्थी होंगे। पाठक कृपया अपने स्तर पर भी तथ्यों को जांच-परख लें, साथ ही हमारा निवेदन है कि यदि आपको कोई त्रृटि दिखी तो कृपया हमें सूचित करें ताकि हम उसे सुधार सकें। आपकी प्रतिक्रियाएं, सुझाव, रचनाएं आमंत्रित हैं। धन्यवाद ! -संपादक - पीपुल्स फ्रैंड)

प्रस्तुति: एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड, रुद्रपुर, उत्तराखंड)

कृपया हमारी Facebook Page https://www.facebook.com/profile.php?id=61586195663713 देखिए, अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !

प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।

#FreedomofInformationDay #JamesMadison #AyeshaDharker #WorldHistorynMarch16 #AnnaAtkins #Quotes #Thoughts #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #Peoplesfriend #Newspaper #APBharati #Journalism #Writing #Socialmedia #Viralphoto #FreedomsJournal

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ