मुसलमान लड़कों के दिलों में दाढ़ियां और हिंदू लड़कों के दिलों में चोटियां उगने लगीं। यह लड़के फिजिक्स पढ़ते हैं और कॉपी पर ओउम् या बिस्मिल्लाह लिखे बिना सवाल का जवाब नहीं लिखते। -राही मासूम रजा
474 ईसापूर्व 15 मार्च को रोमन कौंसुल औलस मनालियस वुल्सो ने वेई के खिलाफ युद्ध के समापन और चालीस साल के युद्धविराम की उपलब्धि का जश्न मनाया।
200 ईसापूर्व 15 मार्च को रोमन गणराज्य ने अपने नए कौंसलों, पब्लियस सल्पिसियस गैल्बा एवं गैयस ऑरेलियस कोट्टा के नेतृत्व में मैसेडोन के फिलिप पंचम के विरुद्ध युद्ध की घोषणा की, जिससे द्वितीय मैसेडोनियाई युद्ध का शुरु हुआ।
44 ईसा सीनेटरों के एक समूह द्वारा रोम के पोंपी थिएटर के कुरिया ऑफ पोंपी में सीनेट की एक बैठक के दौरान जूलियस सीजर की हत्या की गई, जहाँ सीनेटरों ने सीजर पर 23 बार चाकू से वार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सीजर की तानाशाही के दौरान सत्ता का अभूतपूर्व संकेंद्रण रोमन गणराज्य को कमजोर कर रहा था। मार्कस जूनियस ब्रूटस, गयुस कैसियस लॉन्गिनस और डेसीमस जूनियस ब्रूटस एल्बिनस के नेतृत्व में करीब 60 - 70 सीनेटरों ने इस हत्या में सहभागिता की। सीजर की मौत के बाद षड्यंत्रकारी सीनेटर गणतंत्र की संस्थाओं को बहाल करने में असमर्थ रहे। हत्या के दुष्परिणामों के कारण वे भी मारे गये और मुक्तिदाताओं का गृह युद्ध हुआ और बाद में रोमन साम्राज्य का प्रिंसिपेट काल शुरू हुआ।
220 ईस्वी में 15 मार्च को चीनी सरदार, राजनेता, कवि, शासक काओ-काओ का निधन हुआ। पहले यह हान राजवंश था लेकिन उनके बेटे काओ पेई ने पूर्वी क्षेत्र को जीत लिया विस्तारित राज्य काओ वेई स्थापित किया गया।
351 कॉन्स्टैंटियस गैलस को सीजर के पद पर आसीन किया गया और फिर रोमन पूर्व के शासन-प्रबंध हेतु एंटिओक भेजा गया।
493 ईस्वी में 15 मार्च को पश्चिमी रोमन साम्राज्य के पतन के बाद इटली के पहले बर्बर राजा ओडोएसर को ओस्ट्रोगोथ्स के राजा थियोडेरिक द ग्रेट ने मार डाला। यह घटना दोनों राजाओं के भोज के समय हुई।
856 ईस्वी में 15 मार्च को बीजान्टिन साम्राज्य के सम्राट माइकल तृतीय ने बीजान्टिन कुलीन वर्ग के समर्थन से अपनी मां महारानी थियोडोरा (थियोफिलोस की पत्नी) की रीजेंसी यानी राजशाही का तख्ता पलट किया।
897 ईस्वी में 15 मार्च को अल-हादी इला’ल-हक याह्या ने सादाह में प्रवेश किया और यमन की जायदी इमामत की स्थापना की।
933 ईस्वी में 15 मार्च को जर्मन राजा हेनरी प्रथम के नेतृत्व में फ्रैंक्स ने उत्तरी थुरिंगिया में रियाद की लड़ाई में हंगरी की सेना को हराया।
1190 पेरिस फ्रांस में राजा फिलिप द्वितीय की पहली पत्नी, फ्रांस की रानी और आर्टोइस की औपचारिक शासक काउंटेस इसाबेला ऑफ हेनॉल्ट (जन्म 5 अप्रैल 1170) का निधन हुआ।
1236 अजमेर, राजस्थान के विश्व प्रसिद्ध सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती अजमेरी रहमतुल्लाह अलैह का निधन हुआ।
1311 हेल्मीरोस की लड़ाई में कैटलन कंपनी ने ग्रीस में क्रूसेडर राज्य डची ऑफ एथेंस पर नियंत्रण करने के लिए वाल्टर पांचवें काउंट ऑफ ब्रिएन को हराया।
1493 विख्यात इतालवी खोजी, नाविक और यात्री क्रिस्टोफर कोलंबस अमेरिका की खोज (1492) के बाद स्पेन वापस लौटा।
1536 कॉन्स्टेंटिनोपल, ओटोमन साम्राज्य में सुल्तान सुलेमान द मैग्निफिसेंट द्वारा नियुक्त ओटोमन साम्राज्य के पहले ग्रैंड वजीर परगाली इब्राहिम पाशा का निधन हुआ।
1564 मुगल बादशाह अबुल फतह जलालुद्दीन मोहम्मद अकबर ने हिंदुओं पर लगा जजिया कर हटाया।
1626 एक बांध के टूट जाने के कारण वर्तमान बोलीविया में स्थित खनन शहर पोटोसी में अचानक बाढ़ आ गई, जिससे हजारों लोगों की और पर्यावरण में भारी मात्रा में जहरीला पारा फैल गया।
1672 इंग्लैंड के राजा चार्ल्स द्वितीय ने सभी ईसाइयों को सीमित धार्मिक स्वतंत्रता प्रदान करते हुए भोग की शाही घोषणा जारी की।
1744 फ्रांसीसी सम्राट लुईस 15वें ने ब्रिटेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1767 वैक्सहॉ सेटलमेंट, नॉर्थ कैरोलिना में में एंड्रयू जैक्सन का जन्म हुआ। एंड्रयू जैक्सन अमेरिका के सातवें राष्ट्रपति बने। इससे पहले वे आर्मी के जनरल के तौर पर मशहूर हुए और यूएस कांग्रेस के दोनों सदनों में सेवा दी। एंड्रयू जैक्सन ने कहा, बेमिसाल हिम्मत ही किसी एक इंसान को बहुमत बना देती है। और, मेरा जन्म तूफानों के लिए हुआ है, और शांति मुझे रास नहीं आती।
1771 दुनिया की सबसे पुरानी इंजीनियरिंग सोसाइटी सोसाइटी ऑफ सिविल इंजीनियर्स का अभियंताओं ने लंदन में गठन किया।
1783 न्यूबर्ग, न्यूयॉर्क में एक भावनात्मक भाषण में जॉर्ज वाशिंगटन ने अपने अधिकारियों से न्यूबर्ग षड्यंत्र का समर्थन न करने के लिए कहा। कहा कि याचिका सफल है, और धमकी भरा तख्तापलट कभी नहीं होगा। अमेरिकी क्रांतिकारी युद्ध के अंत में मार्च 1783 में कॉन्टिनेंटल सेना के नेताओं द्वारा न्यूबर्ग षडयंत्र एक असफल स्पष्ट खतरा था। सेना के कमांडर, जॉर्ज वाशिंगटन ने सफलतापूर्वक सैनिकों को शांत किया और बकाया वेतन सुरक्षित करने का वादा किया। माना जाता है कि यह साजिश कॉन्फेडरेशन कांग्रेस के सदस्यों द्वारा उकसाई गई हो सकती है, जिन्होंने 10 मार्च, 1783 को न्यूबर्ग, न्यूयॉर्क में सेना शिविर में एक गुमनाम पत्र प्रसारित किया। सैनिक इस बात से नाखुश थे कि उन्हें कुछ समय से भुगतान नहीं किया गया था और जिन पेंशनों का वादा किया गया था वे अधूरी रह गईं। इससे सरकार के तख्ता पलट की अटकलें लगने लगी थीं।
1823 अमेरिकी समुद्री कप्तान, खोजकर्ता और व्यापारी बेंजामिन मोरेल ने गलती से अंटार्कटिका के निकट एक संप्रभु राज्य, मोरेल्स लैंड न्यू साउथ ग्रीनलैंड नामक द्वीप के अस्तित्व की सूचना दी।
1874 प्रसिद्ध भारतीय न्यायविद, पत्रकार और राजनीतिज्ञ सर अब्दुल कादिर का जन्म कसूर पाकिस्तान में हुआ। वे लाहौर हाईकोर्ट के जज रहे। बंटवारे के बाद पाकिस्तान में ही रहे।
1877 क्रिकेट का पहला आधिकारिक टेस्ट मैच 15 से 19 मार्च तक ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में खेला गया था। इस मैच को ऑस्ट्रेलिया ने 45 रनों से जीता।
1882 विश्व विख्यात विज्ञानवादी दार्शनिक, ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में ह्वाइट प्रोफेसर थॉमस हिल ग्रीन का निधन हुआ।
1892 न्यूयॉर्क में विश्व की प्रथम ऑटोमैटिक बैलट मशीन का प्रयोग किया गया।
1900 रेसिफे, पर्नाम्बुको राज्य, ब्राजील में गिलबर्टो डी मेलो फ्रेयर का जन्म हुआ। गिलबर्टो डी मेलो फ्रेयर ब्राजीलियाई समाजशास्त्री, मानवविज्ञानी, इतिहासकार, लेखक, चित्रकार, पत्रकार और कांग्रेसी बने। गिलबर्टो डी मेलो फ्रेयर 20वीं सदी के सबसे महत्वपूर्ण समाजशास्त्रियों में से एक माने जाने जाते हैं, उनका सबसे प्रसिद्ध काम कासा-ग्रांडे और सेन्जाला नामक एक समाजशास्त्रीय ग्रंथ है। गिलबर्टो डी मेलो फ्रेयर के कथन, शायद हम दुनिया के सबसे अधिक मिश्रित नस्ल वाले लोग हैं... हमारे पास पहला सच्चा नस्लीय लोकतंत्र बनने की परिस्थितियाँ मौजूद हैं। अफ्रीकी प्रभाव हर उस चीज में दिखाई देता है जो जीवन की एक सच्ची अभिव्यक्ति है... कोमलता, अतिरंजित नकल, वह कैथोलिक धर्म जो हमारी इंद्रियों को तृप्त करता है, संगीत, भाषा, चाल-ढाल और लोरी। यूरोपियों ने बड़े पैमाने पर संपत्ति और दासता की व्यवस्था के माध्यम से उपनिवेश बनाया... जो ब्राजील में एक आवश्यक संस्था थी।
1901 अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में घोडों की दौड पर प्रतिबंध लगाया गया। इसी दिन 1901 में भारत के प्रसिद्ध कुश्ती प्रशिक्षक (कोच) व पहलवान गुरु हनुमान का जन्म हुआ।
1907 फिनलैंड ने महिलाओं को मतदान करने का अधिकार दिया। फिनलैंड यह अधिकार देने वाला पहला यूरोपीय देश बना।
1919 निज़ाम हैदराबाद मीर उस्मान अली खान ने खुद के द्वारा स्थापित कराए गये उस्मानिया विश्वविद्यालय, हैदराबाद का उद्घाटन किया।
1921 ओटोमन साम्राज्य के पूर्व ग्रैंड वजीर और अर्मेनियाई नरसंहार के मुख्य वास्तुकार तलत पाशा की बर्लिन में 23 वर्षीय अर्मेनियाई, सोगोमोन तहलिरियन ने हत्या कर दी।
1934 दलित अधिकारवादी, सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ता, चिंतक, वक्ता और बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक बहुजन नायक मान्यवर कांशी राम का जन्म पंजाब के रूपनगर में रामदासिया, दलित परिवार में हुआ। डाॅ. भीमराव अंबेडकर के बाद कांशी राम प्रमुख दलित नेता हुए जिन्होंने दलितों में राजनीतिक चेतना जबरदस्त रूप से बढ़ाई और उत्तर भारत में स्वयं के द्वारा स्थापित राजनीतिक दल बहुजन समाज पार्टी प्रमुख राजनीतिक दल के रूप में खड़ा किया। बहुजन समाज पार्टी की उत्तर प्रदेश में कई बार सरकार बनी। 2006 की 9 अक्टूबर को कांशी राम की मृत्यु हो गई थी। इससे पहले वे काफी बीमार रहे। अब बहुजन समाज पार्टी लगभग खात्मे के कगार पर है। पिछले करीब 10 साल से बसपा प्रमुख मायावती निष्क्रिय जैसी हैं, पार्टी में बहुत कम नेता, कार्यकर्ता बचे हैं। कांशी राम का एक उद्धरण, राजनीतिक सत्ता वह मास्टर की (मुख्य चाबी) है, जिससे आप दमन के तिजोरी को खोल सकते हैं।
1937 प्रोविडेंस, रोड आइलैंड, अमेरिका में विचित्र, डरावनी, काल्पनिक और विज्ञान कथाओं के प्रसिद्ध अमेरिकी लेखक एच. पी. लवक्राफ्ट (हॉवर्ड फिलिप्स लवक्राफ्ट, जन्म 20 अगस्त 1890) का निधन हुआ। एच. पी. लवक्राफ्ट मुख्य रूप से कथुलु मिथक की रचना और उनकी विरासत लवक्राफ्टियन हॉरर जैसे शब्दों और उनके अटूट प्रशंसक वर्ग में स्पष्ट है। एच. पी. लवक्राफ्ट का एक उद्धरण, हमारा मस्तिष्क जानबूझकर हमें चीजों को भुला देता है, ताकि पागलपन से बचा जा सके।
1941 फिलीपीन एयरलाइंस ने अपनी पहली वाणिज्यिक उड़ान भरी। यह ऐशिया की पहली वाणिज्यिक विमानन सेवा बनी।
1943 दिल्ली के प्रमुख भाजपा नेता और मुख्यमंत्री हुए साहिब सिंह वर्मा का जन्म मुंडका, दिल्ली में हुआ।
1947 तमिलनाडु के प्रमुख राजनेता एम थंबीदुरई का जन्म हुआ। इसी दिन पंजाब में सांप्रदायिक दंगे भड़के।
1953 हरियाणा के उग्र भाजपा नेता, मनोहर लाल खट्टर की सरकार में हुए मंत्री अनिल विज का जन्म अंबाला में हुआ।
1954 महाराष्ट्र में शिव सेना के प्रमुख नेता और लोकसभा सदस्य विनायक राउत का जन्म सिंधुदुर्ग में हुआ।
1956 प्रख्यात अंग्रेजी नाटककार जॉर्ज बर्नाड शॉ के नाटक पर आधारित संगीतमय नाटक माई फेयर लेडी का ब्रॉडवे में आम लोगों के लिए मंचन हुआ। पहले थिएटर सिर्फ विशिष्ट व्यक्तियों के लिए ही था।
1958 प्रसिद्ध कन्नड़ पत्रकार, कन्नड़ समाचार पत्र एवं पत्रिका प्रकाशक और कई मीडिया हाउस चलाने वाले रवि बेलागेरे का जन्म बल्लारी में हुआ।
1959 कोटक महिंद्रा बैंक के मुखिया और जाने माने भारतीय अमीर उदय कोटक का जन्म हुआ।
1961 राष्ट्रमंडल प्रधानमंत्रियों के सम्मेलन में, दक्षिण अफ्रीका ने घोषणा की कि 1961 का दक्षिण अफ्रीकी संविधान लागू होने पर वह राष्ट्रमंडल से हट जाएगा। राष्ट्रमंडल ब्रिटेन के गुलाम रहे देशों का ब्रिटिश मंडल था।
1963 भारत के जाने माने पत्रकार और तहलका पत्रिका के प्रमुख रहे तरुण तेजपाल का दिल्ली में जन्म हुआ।
1964 सोवियत संघ ने पूर्वी कजाखस्तान में परमाणु परीक्षण किया।
1974 ईरान के तेहरान में मेहराबाद अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंडिंग गियर गिरने के बाद स्टर्लिंग एयरवेज की उड़ान 901 सूड एविएशन कारवेल में आग लगने से पंद्रह लोगों की मौत हो गई।
1976 जाने माने फिल्म अभिनेता और फिल्मकार अभय देओल का जन्म हुआ।
1983 हिर्देश सिंह यानी यो यो हनी सिंह का जन्म हुआ। वे काफी विख्यात और कुख्यात पॉप सिंगर, संगीतज्ञ, गायक, अभिनेता हैं। 1983 लंदन में इसी दिन सुप्रसिद्ध ब्रिटिश लेखिका, पत्रकार, साहित्यिक आलोचक और यात्रा लेखिका रेबेका वेस्ट (डेम सेसिली इसाबेल फेयरफील्ड, जन्म 21 दिसंबर 1892) का निधन हुआ। रेबेका वेस्ट ने कई विधाओं में लिखाय वेस्ट ने द टाइम्स, न्यूयॉर्क हेराल्ड ट्रिब्यून, द संडे टेलीग्राफ और द न्यू रिपब्लिक के लिए किताबों की समीक्षाएँ कीं और वह द बुकमैन की संवाददाता रहीं। रेबेका ने लिखा है, मर्द और औरत के बीच मुख्य अंतर यह है कि मर्द पागल होते हैं, और औरतें बेवकूफ। और, कला क्या है? यह सिर्फ सजावट नहीं है। यह तो अनुभवों को फिर से जीने का एक तरीका है।
1984 यूरोपीय देश तंजानिया में संविधान को अंगीकार किया गया। इसी दिन मारिशस के प्रधानमंत्री अनिरुद्ध जगन्नाथ ने पोर्ट लुई स्थित महात्मा गांधी संस्थान में प्रथम अंतराष्ट्रीय संस्कृत सम्मेलन का उद्घाटन किया।
1985 पहले इंटरनेट डोमेन नाम सिंबॉलिक डॉट कॉम का पंजीकरण किया गया। इसी दिन 1985 में प्रख्यात भारतीय इतिहासकार और लेखक राधा कृष्ण चैधरी का निधन हुआ।
1986 सिंगापुर में होटल न्यू वर्ल्ड के ढह जाने से तैंतीस लोगों की मौत हो गई।
1987 जानी मानी मलयालम, तेलुगू, कन्नड़, हिंदी आदि भाषाओं की फिल्मों की अभिनेत्री और लेखिका कोमल ओझा का जन्म रांची में हुआ।
1990 इराकी अधिकारियों ने इजरायल के लिए जासूसी करने के आरोप में ईरान के स्वतंत्र पत्रकार फरजाद बजॉफ्ट को फांसी दी।
1991 जाने माने भारतीय धावक, ओलंपियन जिनसन जाॅन्सन का जन्म चक्कीतापारा, कोझिकोड़, केरल में हुआ। 1939 के बाद से संयुक्त राज्य अमेरिका और अल्बानिया ने पहली बार राजनयिक संबंधों को फिर से शुरू किया, 15 मार्च 1991 को। यह राजनयिक संबंध द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान खत्म हो गये थे।
1992 मुंबई में मशहूर उर्दू और हिंदी कवि, लेखक और बॉलीवुड गीतकार राही मासूम रजा (जन्म 1 सितंबर 1927 गाजीपुर, उत्तर प्रदेश) का इंतकाल हुआ। राही मासूम रजा ने अपनी कृतियों, मैं तुलसी तेरे आँगन की, तवायफ और लम्हे के लिए तीन बार सर्वश्रेष्ठ संवाद का फिल्मफेयर पुरस्कार जीता। राही मासूम रजा के दो शेर, कोई ख्वाब देख डालो, कोई इंकिलाब लाओ, दिल की खेती सूख रही है, कैसी ये बरसात हुई। इस सफर में नींद ऐसी खो गई, हम न सोए रात थक कर सो गई।
1993 जानी मानी खूबसूरत, बोल्ड, बहुप्रतिभावान, भारतीय-ब्रिटिश फिल्म अभिनेत्री तथा माॅडल आलिया भट्ट का बंबई में जन्म हुआ। आलिया के माता पिता अभिनेत्री सोनी राजदान और विख्यात फिल्मकार महेश भट्ट हैं। आलिया सर्वाधिक पारिश्रमिक लेने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। आलिया फोर्ब्स मैग्जीन की सौ सेलेब्रेटी लिस्ट में शामिल हैं। अनेक बार की फिल्म फेयर पुरस्कार प्राप्त, टाइम 100 इंपैक्ट पुरस्कार सहित आलिया को अन्य अनेक पुरस्कार अपने अभिनय के लिए मिले हैं।
1997 ईरान ने पहली बार किसी महिला राजनीतिक को विदेश में अपनी प्रतिनिधि नियुक्त किया।
1999 एल्डबजोर्ग लोवर नोर्वे की प्रथम महिला रक्षामंत्री बनीं।
2001 जॉर्ज फर्नांडीज ने भ्रष्टाचार के आरोप लगने पर रक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दिया। इसी दिन संयुक्त राष्ट्र महासचिव कोफी अन्नान ढाका से भारत पहुँचे, भारत-पाक वार्ता पर जोर दिया।
2002 बार्सिलोना (स्पेन) में यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन शुरू हुआ। इसी दिन संयुक्त राज्य अमेरिका का चौथा प्रक्षेपास्त्र रोधी परीक्षण सफल रहा। इसी दिन हू जिन्ताओं चीन के नये राष्ट्रपति बने।
2005 सऊदी अरब के राजकुमार अलवाहिद बिन तलाल अब्दुल अजीज अलसौंद ने भारतीय राष्ट्रपति से नई दिल्ली में बातचीत की।
2007 दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनियों वोडाफोन और एस्सार के बीच समझौता हुआ।
2008 जेल सुधार एवं मानव अधिकारों की रक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए देश की पहली महिला आईपीएस अधिकारी किरण बेदी को जर्मन सम्मान एनीमेरी मेडिसन के लिए चुना गया। लेकिन वे यह सम्मान बनाए न रख सकीं। वे तानाशाही, सामंती, सांप्रदायिक विचारों वाली राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी में शामिल होकर उसके एजेंडे के हिसाब से काम करने लगीं और राज्यपाल बन गईं। 2008 में इसी दिन अल्बानिया के गेर्डेक गांव में एक पूर्व-सैन्य गोला-बारूद डिपो में अप्रचलित गोला-बारूद के भंडार में विस्फोट हुआ, जिसमें 26 लोग मारे गए।
2009 हिंदी सिनेमा के प्रसिद्ध गीतकार वर्मा मलिक का निधन हुआ। इसी दिन लखनऊ ने महिलाओं की कबड्डी प्रतियोगिता जीती। इसी दिन अंतर्राष्ट्रीय स्तर की महिला पहलवान अर्जुन अवार्ड विजेता गतिका जाखड़ ने लगातार सातवीं बार भारत केसरी खिताब जीतकर भारत की सबसे ताकतवर महिला पहलवान बनने का कीर्तिमान स्थापित किया। इसी दिन भारत की प्रथम महिला विमान चालिका सरला ठकराल का निधन हुआ।
2011 अरब स्प्रिंग के तहत सरकार के खिलाफ सीरिया में जन प्रतिरोध शुरू हुआ।
2012 चीन के सर्वोच्च नेता वेन जियाबाओ ने दलाई लामा को तिब्बती भिक्षुओं की आत्मदाह का दोषी ठहराया।
2015 स्वतंत्रता सेनानी एवं महादेव देसाई के पुत्र नारायण भाई देसाई का निधन हुआ।
2016 प्रसिद्ध ब्रिटिश स्वर कलाकार, टेलीविजन और फिल्म निर्मात्री सिल्विया एंडरसन का निधन हुआ।
2017 न्यूजीलैंड ने एक कानून पारित किया जिसमें कहा कि व्हांगानुई नदी एक कानूनी व्यक्ति है। इसके जरिए नदी को संपत्ति रखने और कोर्ट में मुकदमा लगाने का हक मिला। इससे प्रेरणा लेकर 21 मार्च 2017 को उत्तराखंड सरकार ने गंगा और यमुना को कानूनी तौर पर व्यक्ति होने का अधिकार दिया, पर यह ज्यादा दिन तक रहा नहीं। सुप्रीम कोर्ट ने जुलाई 2017 में कहा कि गंगा और यमुना को कानूनी व्यक्ति के तौर पर नहीं देखा जा सकता।
2019 स्वीडन की पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग की पहल पर फ्राइडे फॉर फ्यूचर के तहत दुनियाभर में 15 लाख विद्यार्थियों ने क्लाइमेट चेंज प्रोटेस्ट में भाग लिया। उन्होंने विश्व के दिग्गज नेताओं को पर्यावरणीय खतरों को बढ़ाने के लिए लताड़ लगाई। इसी दिन क्राइस्टचर्च, न्यूजीलैंड में दो मस्जिदों पर लगातार दो सामूहिक गोलीबारी की गई, इन्हें ब्रेंटन टैरंट ने अंजाम दिया, जो शुक्रवार की प्रार्थना के दौरान दोनों मस्जिदों में दाखिल हुआ, सबसे पहले दोपहर 1ः40 बजे अल नूर मस्जिद में और बाद में दोपहर 1ः52 बजे लिनवुड इस्लामिक सेंटर में। इसी दिन चीन के कब्जे वाले हांगकांग में जनविरोधी प्रत्यर्पण विधेयक के खिलाफ प्रदर्शनों की एक श्रृंखला शुरु हुई। यह हांगकांग के इतिहास में प्रदर्शनों की सबसे बड़ी श्रृंखला साबित हुई।
2020 कोरोना वायरस दुनिया भर में फैला, कई देशों ने सख्त लॉकडाउन लागू करना, सीमाएँ बंद करना और गैर-जरूरी सेवाओं को निलंबित करना शुरू कर दिया। अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने अर्थव्यवस्था को वायरस के प्रभाव से बचाने के लिए आपातकालीन कदम उठाते हुए ब्याज दरों को घटाकर लगभग शून्य कर दिया। नाइजीरिया के लागोस में एक पाइपलाइन में जबरदस्त धमाका हुआ, जिससे भारी तबाही मची और कम से कम 15 लोगों की जान चली गई। माल्टा की नौसेना ने भूमध्य सागर में 112 प्रवासियों को बचाने के लिए कार्रवाई की।
2021 यूनाइटेड किंगडम में कोविड-19 महामारी के प्रतिकूल आर्थिक प्रभाव से ब्रिटिश चॉकलेट बनाने वाली कंपनी थॉर्नटन्स ने घोषणा की है कि वह अपने सभी स्टोर हमेशा के लिए बंद कर देगी, जिससे लगभग 600 लोगों की नौकरियाँ चली जाएँगी, इस तरह हाई स्ट्रीट पर उसकी 110 साल पुरानी मौजूदगी खत्म हुई। कंपनी का कहना है कि महामारी के कारण लगे लॉकडाउन से उसे भारी नुकसान हुआ है, हाई स्ट्रीट के हालात इतने खराब हैं कि वहाँ काम जारी रखना मुमकिन नहीं है। थॉर्नटन्स कंपनी ने अपनी बिक्री ऑनलाइन और सुपरमार्केट के जरिए जारी रखने की घोषणा भी की।
2022 श्रीलंका के आर्थिक पतन के कारण श्रीलंका में जनता ने विरोध प्रदर्शन शुरू किया। 2022 में इसी दिन भारत के उच्चतम न्यायालय ने कहा कि वह लखीमपुर खीरी किसान हत्या मामले में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे एवं मामले में मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा को इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा जमानत दिए जाने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई के लिए एक पीठ का गठन करेगा। इस हिंसा में चार किसानों सहित आठ लोग मारे गए थे। चीफ जस्टिस एनवीं रमण, जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस हिमा कोहली की पीठ ने इससे पहले इस घटना में मारे गए लोगों से संबंधित एक मामले की सुनवाई की थी और जांच की निगरानी के लिए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के एक पूर्व न्यायाधीश को नियुक्त किया था। इलाहाबाद हाईकोर्ट की एकल पीठ ने 10 फरवरी को मिश्रा को मामले में जमानत दे दी थी। इससे पहले आशीष मिश्रा 4 महीने तक हिरासत में रहां मालूम हो कि 3 अक्टूबर 2021 को लखीमपुर खीरी में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर वापस लौट रहे किसानों पर आशीष मिश्रा ने अपने साथियों सहित गाड़ियां चढ़ाकर कुचल डाला था जिसमें 4 की मौत हो गई और कई लोग जख्मी हो गये थे। बाद की हिंसा में 4 और लोग मारे गये। सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने कार्रवाई की। इसी दिन हरियाणा विधान सभा में भाजपा विधायक अभय सिंह यादव ने अपनी ही सरकार के पर्यावरण मंत्री कंवर पाल गुर्जर को घेरते हुए कहा कि महेंद्रगढ़ के नांगल-चैधरी एरिया में सैकड़ों स्टोन क्रशर हैं, इन क्रशर से उड़ने वाली धूल से लोगों के फेफड़े खराब हो रहे हैं। गुर्जर की ओर से पुराना ही जवाब मिलने से आहत यादव ने कहा, हर बार लीपापोती कर दी जाती है। अधिकारी इस मामले में सरकार को सही रिपोर्ट नहीं दे रहे। कैबिनेट मंत्री ने जब कहा कि 90 स्टोन क्रशर में से 61 पर्यावरणीय मानकों की पालना कर रहे हैं। 25 उल्लंघन करते पाए गए हैं और इनमें से चार इकाइयों के संचालन पर रोक लगाई गई है। यादव ने इन आंकड़ों को नकारते हुए कहा, सरकार स्वास्थ्य विभाग की टीम गांवों में भेजे ताकि पता लग सके कि क्रशर की धूल से कितनी तरह की बीमारियां फैल रही हैं। यह सरकार की जिम्मेदारी है और इसे टालना नहीं चाहिए। गुर्जर ने जब कहा कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेश अनुसार कार्रवाई की जाती है तो यादव ने कहा, अधिकांश स्टोन क्रशर नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। उन्होंने विस की कमेटी बनाने की मांग करते हुए मामले की जांच कराने को कहा। यमुनानगर से भाजपा विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने मॉडल संस्कृति स्कूलों में शिक्षकों व गैर-शैक्षणिक स्टाफ की कमी पर सरकार को घेरा। शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने जब कहा कि भर्ती प्रक्रिया चल रही है तो गुर्जर ने कहा, बिना स्टाफ के अच्छी शिक्षा की उम्मीद नहीं कर सकते। स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता भी इस मुद्दे पर अरोड़ा के साथ खड़े दिखे। उन्होंने कहा, मंत्री समयबद्ध तरीके से भर्ती पर जवाब दें। 138 मॉडल संस्कृति वरिष्ठ और 1418 प्राथमिक स्कूल हैं। इनमें शिक्षकों के स्वीकृत 5275 पदों में से 1688 खाली हैं। अरोड़ा ने कहा, गैर-शैक्षणिक स्टाफ नहीं होने से स्कूलों में पीरियड की घंटी भी बच्चे बजा रहे हैं। राई से विधायक मोहन लाल कौशिक ने नांगल के ओमेक्स सिटी और कामसुपर व फाजिलपुर गांव में टीडीआई की आवासीय योजना में ईडब्ल्यूएस कोटे से गरीब लोगों को मिले फ्लैट्स में बिजली कनेक्शन का मुद्दा सदन में उठाया। उन्होंने कहा कि इन काॅलोनियों में 1746 गरीब लोगों को फ्लैट तो अलॉट कर दिए, लेकिन उन्हें बिजली कनेक्शन नहीं मिले। ऐसे में ये फ्लैट खाली हैं। बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने कहा कि इस मामले में बिल्डरों पर कानूनी कार्रवाई की है। विभाग जल्द ही इन लोगों को कनेक्शन जारी करेगा। इसी दिन 2022 में इसी दिन प्रसिद्ध अमेरिकी गायन कोच और गायिका बारबरा मायर गस्टर्न का निधन हुआ।
2023 लोकसभा को सरकार ने बुधवार को बताया कि पिछले दो वर्ष में देश में साइबर सुरक्षा से जुड़ी 27,94,266 घटनाएं दर्ज की गईं। लोकसभा में अपराजिता सारंगी के प्रश्न के लिखित उत्तर में इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने जानकारी दी कि भारतीय कम्प्यूटर आपात प्रतिक्रिया दल (सर्ट इन) को दी गई सूचना के अनुसार वर्ष 2021 और 2022 के लिए क्रमशः 14,02,809 और 13,91,457 साइबर सुरक्षा घटनाएं दर्ज की गईं। इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री ने बताया कि सर्ट-इन प्रभावित संगठनों को उपचारात्मक कार्रवाइयों के साथ सूचित करता है और प्रभावित संगठनों, सेवा प्रदाताओं, संबंधित क्षेत्र के नियामकों एवं कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ घटना प्रतिक्रिया उपायों का समन्वय करता है। चंद्रशेखर ने कहा कि समय-समय पर देश के भीतर और बाहर स्थित प्रणालियों से भारतीय साइबर क्षेत्र पर साइबर हमले करने के प्रयास किए गए हैं। उन्होंने बताया कि यह देखा गया है कि हमलावर दुनिया के विभिन्न हिस्सों में स्थित कंप्यूटर्स के माध्यम से वास्तविक प्रणाली की पहचान छिपाने के लिए नकली तकनीक एवं छिपे हुए सर्वर का उपयोग कर रहे हैं और ऐसे हमले लगातार किए जा रहे हैं। इसी दिन कांग्रेस नेता उदय भान ने कहा कि 2014 तक हरियाणा पर 60000 करोड़ का कर्ज था जो अब बढ़कर 3 लाख 17000 करोड़ हो चुका है। हरियाणा में पैदा होने वाला बच्चा 1 लाख 18000 का कर्ज लेकर पैदा होता है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने कहा कि देश में लोकतंत्र खतरे में है। ऐसी बातों को लेकर जब विपक्षी नेता राज्यपाल से मिलने जाते हैं तो उन्हें मिलने नहीं दिया जाता, उन पर बैरिकेड लगा दिए जाते हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि हरियाणा में स्कूलों को बंद किया जा रहा है, पिछले 5 वर्षों में 498 स्कूल बंद हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि गरीब का बच्चा सरकारी स्कूलों में जाता है लेकिन सरकार नहीं चाहती कि गरीब का बच्चा पढ़े। उन्होंने कहा कि सरपंचों को अधिकार दिए जाने की बात की जा रही थी लेकिन उनके अधिकारों में कटौती कर दी गई है जिसके चलते वह सड़कों पर हैं।
2024 यूक्रेप के ओडेसा के रिहायशी इलाकों पर रूस की एक मिसाइल गिरी, जिसमें 20 से अधिक लोगों की मौत हो गई और 70 से अधिक लोग घायल हो गए। इस हमले में डबल-टैप की रणनीति अपनाई गई थी, जिसमें घटनास्थल पर पहुँच रहे बचाव कर्मियों को निशाना बनाया गया। फिलिस्तीन के गाजा शहर में मानवीय सहायता का इंतजार कर रहे 20 लोगों के इस्राइली हमले में मारे जाने और 150 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबरें सामने आईं, जिसके बाद संयुक्त राष्ट्र ने एक बार फिर इस संघर्ष को खत्म करने की अपील दोहराई।
2025 अहमदाबाद में गुजराती भाषा के लेखक और पत्रकार रजनीकुमार पंड्या (6 जुलाई 1938 जेतपुर गुजरात) का निधन हुआ। रजनीकुमार पंड्या अपनी लघुकथाओं, उपन्यासों, जीवनीपरक निबंधों और स्तंभ लेखन के लिए जाने गए।
2026 अमेरिकी वायु सेना ने ईरान की बैलिस्टिक मिसाइल साइटों और कमांड सेंटरों पर हवाई हमले करने के दावे किए। कतर की वायु सेना ने दो ईरानी एसयू-24 जेट विमानों को मार गिराने की जानकारी दी, अमेरिका ने आईआरजीसी नौसेना के ड्रोन कैरियर आईआरआईएस शाहिद बाघेरी पर हमला करने की सूचना दी। लेबनान में इजराइल की कार्रवाई के जवाब में, हिज्बुल्लाह ने हाइफा के पास स्थित एक सैन्य अड्डे पर मिसाइलें दागीं। इजराइल ने बेरूत और पूरे लेबनान में जवाबी हमले किए, जिसके परिणामस्वरूप कम से कम 52 लोगों की मौत हो गई और 149 लोग घायल हो गए। यूक्रेनी ड्रोनों ने रूस के बंदरगाह शहर नोवोरोस्सिय्स्क (क्रास्नोडार क्राय) में स्थित एक तेल टर्मिनल पर हमला किया, जिससे चार आवासीय इमारतों को नुकसान पहुँचा।
मैं किसी भी इंसान से यह कभी नहीं पूछता कि वह क्या काम-धंधा करता है, क्योंकि इसमें मेरी कोई दिलचस्पी नहीं होती। मैं उससे सिर्फ उसके विचारों और सपनों के बारे में पूछता हूँ। -एच. पी. लवक्राफ्ट
(Disclaimer विशेष सूचना- हमने तथ्यों को यथासंभव जांचकर प्रस्तुत किया है। फिर भी किसी भूल के लिए हम क्षमाप्रार्थी होंगे। पाठक कृपया अपने स्तर पर भी तथ्यों को जांच-परख लें, साथ ही हमारा निवेदन है कि यदि आपको कोई त्रृटि दिखी तो कृपया हमें सूचित करें ताकि हम उसे सुधार सकें। आपकी प्रतिक्रियाएं, सुझाव, रचनाएं आमंत्रित हैं। धन्यवाद ! -संपादक - पीपुल्स फ्रैंड)
प्रस्तुति: एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड, रुद्रपुर, उत्तराखंड)
कृपया हमारी Facebook Page https://www.facebook.com/profile.php?id=61586195663713 देखिए, अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !
प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।
#WorldHistoryofMarch15 #HPLovecraft #InternationalDaytoCombatIslamophobia #WorldConsumerRightsDay #RahiMasoomRaza #KanshiRam #GeorgeWashington #AliaBhatt #UdayKotak #AndrewJackson #RebeccaWest #Quotes #Thoughts #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #Peoplesfriend #Newspaper #APBharati #Journalism #Writing #Socialmedia #Viralphoto #Iran #Israel #Lebanon #IRGC









0 टिप्पणियाँ