रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर) उत्तराखंड, 12 मार्च 2026 (जिला सूचना कार्यालय)। केंद्र और राज्य सरकार साथ ही जिला प्रशासन के घरेलू एलपीजी गैस सुचारू रखने के दावे और निर्देश नाकाफी साबित हो रहे हैं। लोग गैस के लिए अत्यधिक परेशान हैं। रोजाना गैस वितरण केंद्रों पर लंबी लाइनें लग रही हैं, कई-कई घंटे लाइन में लगकर भी अनेक लोग खाली हाथ लौट रहे हैं। घरों-मोहल्लों में जो गाड़ियां गैस सिलेंडर लेकर जाती थी वे अब गलियों में नजर नहीं आतीं। लोगों को आनलाइन गैस बुकिंग करने में लगातार दिक्कत आ रही है। उन गरीब लोगों की मुसीबत बहुत बढ़ गई है जिनके पास गैस के कनेक्शन नहीं हैं। बाजार में इंडक्शन और स्टोव तक उपलब्ध नहीं हैं। इन चीजों की कीमतें भी आसमान छू रही हैं।
12 मार्च को जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने जिला सभागार में ईधन गैस संबंधित बैठक लेते हुए अधिकारियों को घरेलू गैस की कालाबजारी, भंडारण, रिफिलिंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जनता से अपील की है कि अफवाहों पर विश्वास न करें। उन्होने कहा कि घरेलू गैस सामान्य स्थिति है पर ऑनलाईन गैस बुकिंग करने पर निर्धारित समय में गैस घर पर ही उपलब्ध करायी जा रही है। उन्होने कहा कि जो भी गैस बुकिंग पहले करायेगा उन्हे पहले गैस सिलेंडर डिलिवरी की जायेगी। उन्होने कहा जनपद में 40 गैस डिलिवरी केंद्र है जहां से सभी को वाहनों के माध्यम से घरो पर गैस डिलिवरी की जाती है। उन्होने जनता से अपील की है कि वे अनिवार्य रूप से ऑन लाइन गैस बुकिंग करें व पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर गैस डिलिवरी घर पर पाएं। उन्होने कहा कि गैस डिलिवरी केंद्र व गैस गोदामों में लाईन लगाने की कतई जरूरत नही है।
डीएम ने कहा कि जन समान्य को घरेलू गैस उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होने सभी उप जिलाधिकारियों को गैस वितरण पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिये तथा गैस गोदामों व वितरण केन्द्रों पर प्रशासन, पुलिस की टीमे तैनात करने के साथ ही क्यूआरटी टीमें लगाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि गैस से संबंधित शिकायतों एवं उनके निस्तारण हेतु जनपद स्तर पर जिला आपदा कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिसमे जिला पूर्ति अधिकारी व जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। कंट्रोल रूम का टेलीफोन नम्बर 05944-250250, 250500, टोल फ्री नम्बर 18002333555 संचालित है। उन्होने कहा कि रूद्रपुर व काशीपुर शहर में गैस पाईप लाइन कनेक्शन दिये जा रहे है, जो भी व्यक्ति गैस पाइप लाईन कनेक्शन लेना चाहते है वे 7206413402, 7978216713, 9084897398 व 9997362038 से संपर्क कर गैस कनेक्शन ले सकते है। इस दौरान जिलाधिकारी ने आपदा कंट्रोल रूम का निरीक्षण भी किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने कहा कि सभी गैस गोदामों व वितरण केंद्रों पर प्रशासन के साथ पुलिस तैनात कर दी गई है। उन्होने कहा कि अफवाहों पर विश्वास न करें, अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। उन्होने कहा कि यदि कही पर भी गैस कालाबाजारी की सूचना मिलती है तो थाना, चौकी अथवा कंट्रोल रूम में सूचना दे ताकि संबंधित के खिलाफ तत्काल कार्यवाही की जा सकें।
बैठक में अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, डीएफओ हिमांशु बागरी, यूसी तिवारी, प्रकाश आर्या, जिला पूर्ति अधिकारी विनोद तिवारी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उमाशंकर नेगी आदि मौजूद थे व सभी उप जिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी आदि वर्चुअल माध्यम से जुड़े थे।
प्रस्तुति: एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड, रुद्रपुर, उत्तराखंड)
कृपया हमारी Facebook Page https://www.facebook.com/profile.php?id=61586195663713 देखिए, अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !
प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।
#AlamAra #InternationalDayofMathematics #InternationalDayofActionforRivers #AlbertEinstein #InternationalDayofMathematics #ZiaMohiuddinDagar #IromChanusharmila #KarlMarx #VladimirPutin #JackRuby #StephenHawking #HobbsTaylor #ArdeshirIrani #Quotes #Thoughts #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #Peoplesfriend #Newspaper #APBharati #Journalism #Writing #Socialmedia #Viralphoto #GeorgeEastman








0 टिप्पणियाँ