Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

14 मार्च का विश्व इतिहास - भारत सहित विश्व में 1200 वर्षों में हुई महत्वपूर्ण घटनाओं, दिवसों तथा प्रसिद्ध व्यक्तियों के जन्म, निधन तिथियों की जानकारी World History on March 14

मेरा मानना है कि सबसे सरल व्याख्या यह है कि कोई भगवान नहीं है। किसी ने ब्रह्मांड नहीं बनाया और कोई भी हमारे भाग्य को निर्देशित नहीं करता है। यह मुझे इस गहन एहसास की ओर ले जाता है कि शायद कोई स्वर्ग और कोई परलोक भी नहीं है। हमारे पास ब्रह्मांड की भव्य रचना की सराहना करने के लिए यह एक ही जीवन है और इसके लिए, मैं अत्यंत आभारी हूँ। -स्टीफन हॉकिंग




840 सम्राट शारलेमेन की जीवनी के लेखक, उनके बेटे लुई द पायस के सेवक, फ्रैंकिश विद्वान, दरबारी आइन्हार्ड का निधन हुआ। शारलेमेन की जीवनी मध्ययुगीन अनमोल साहित्यिक विरासत मानी गई है।

968 क्वेडलिनबर्ग, सैक्सोनी, पवित्र रोमन साम्राज्य में हेनरी प्रथम की पत्नी, पहली ओटोनियन रानी मटिल्डा ऑफ रिंगेलहेम (जन्म 892 एंगर, सैक्सोनी) का निधन हुआ। मटिल्डा का बड़ा ओटो प्रथम इतिहास प्रसिद्ध राजा बना।

1074 मोग्योरोड की लड़ाई में ड्यूक गेजा और लैडिस्लॉस ने अपने चचेरे भाई हंगरी के राजा सोलोमन को हराया। जिससे सोलोमन को हंगरी की पश्चिमी सीमा पर भागने के लिए मजबूर होना पड़ा।

1489 साइप्रस की रानी कैथरीन कार्नारो ने कुछ मजबूरियों के कारण साइप्रस द्वीप वेनिस गणराज्य को बेच दिया।

1590 आइवरी की युद्ध में नवरे के हेनरी और हुगुएनोट्स ने फ्रांसीसी धर्म युद्ध के दौरान चार्ल्स, ड्यूक ऑफ मायेन के नेतृत्व में कैथोलिक लीग की सेनाओं को हराया।

1618 मुगल बादशाह शाहजहां के बेटे दारा शिकोह की पत्नी राजकुमारी नादिरा बानो का जन्म हुआ।

1647 बावेरिया, और स्वीडन ने 30 साल चले युद्ध के बाद फ्रांस कॉलोन संघर्ष विराम समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1653 नीदरलैंड के कमांडर जोहान वान गैलेन ने एंग्लो-डच युद्ध में ब्रिटिश बेड़े को हराया।

1663 विख्यात जर्मन वैज्ञानिक, आविष्कारक, गणितज्ञ और भौतिक विज्ञानी ओटो वॉन गुएरिके ने घोषणा की कि उन्होंने अपनी पुस्तक एक्सपेरिमेंटा नोवा (यूटी वोकंटूर) मैगडेबर्गिका डे वेकुओ स्पैटियो पूरी कर ली है जिसमें वैक्यूम पर उनके प्रयोगों और इलेक्ट्रोस्टैटिक प्रतिकर्षण की उनकी खोज का विवरण दिया गया है।

1728 विख्यात दार्शनिक, लेखक, संगीतज्ञ, प्रबुद्धता युग प्रवर्तक, राजनीतिक, सामाजिक, शैक्षिक, आर्थिक चिंतक, आलोचक जीन जैकस रूसो को अपने विचारों के कारण जिनेवा स्विटरजरलैंड से फ्रांस के लिए पलायन करना पड़ा।

1757 ब्रिटिश रॉयल नेवी एडमिरल जॉन बिंग को कोर्ट-मार्शल किया गया और फायरिंग स्क्वाड द्वारा उस पर हमला किया गया। उन पर आरोप था कि सात साल के युद्ध में माइनोरका के बटलर में अपना सर्वश्रेष्ठ कौशल प्रदर्शित करने में नाकाम रहे।

1772 जोस नुनेज डी कासेरेस का जन्म हुअ। जोस नुनेज डी कासेरेस डोमिनिकन राजनीतिज्ञ और लेखक, 1821 में स्पेन के विरुद्ध डोमिनिकन गणराज्य के स्वतंत्रता आंदोलन के प्रमुख नेता हुए।

1674 तीसरा एंग्लो-डच युद्ध के दौरान रोनास वो की लड़ाई में डच ईस्ट इंडिया कंपनी के जहाज वेपेन वैन रॉटरडैम को पकड़ लिया गया, जिसमें 300 डच चालक दल और सैनिक मारे गए।

1794 अमेरिकी आविष्कारक एली व्हिटनी ने कॉटन जिन का पेटेंट कराया।

1800 कार्डिनल बार्ना चियारामोंटी पायस सातवें की 251वें पोप के रूप में वेनिस में ताजपोषी की गई।

1833 पहली महिला डेंटिस्ट हॉब्स टेलर का जन्म हुआ। डेंटल स्कूल (1866 में ओहियो कॉलेज ऑफ डेंटल सर्जरी) से स्नातक करने वाली पहली महिला। 

1864 रॉसिनी का पेटिट मेस सोलनेले एक संगीत कार्यक्रम पहली बार पेरिस की एक हवेली में बारह गायकों, दो पियानोवादकों और एक हारमोनियम वादक द्वारा प्रस्तुत किया गया।

1879 उल्म, जर्मनी में अल्बर्ट आइंस्टीन का जन्म हुआ। अल्बर्ट आइंस्टीन सैद्धांतिक भौतिक विज्ञानी बने, मुख्य रूप से सापेक्षता का सिद्धांत विकसित करने के लिए जाने गए। आइंस्टीन ने क्वांटम सिद्धांत में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका द्रव्यमान-ऊर्जा समतुल्यता सूत्र विशेष सापेक्षता से निकला है, उसे दुनिया का सबसे प्रसिद्ध समीकरण कहा गया है। अल्बर्ट आइंस्टीन ने कहा, हर किसी का एक व्यक्ति के तौर पर सम्मान होना चाहिए, लेकिन किसी को भी आदर्श बनाकर पूजा नहीं जानी चाहिए। और, जिस व्यक्ति ने कभी कोई गलती नहीं की, उसने कभी कुछ नया करने की कोशिश नहीं की।

1883 महान जर्मन दार्शनिक, अर्थशास्त्री, इतिहासकार, राजनीतिक सिद्धांतकार, समाजशास्त्री और संगठनकर्ता कार्ल मार्क्स का निधन हुआ। कार्ल मार्क्स ने कहा, सर्वहाराओं के पास अपनी जंजीरों के अलावा खोने के लिए कुछ भी नहीं है। उनके पास जीतने के लिए एक दुनिया है।

1885 मिकाडो, गिल्बर्ट और सुलिवन का सबसे अधिक बार प्रदर्शन किया जाने वाला ओपेरा, लंदन के सावॉय थिएटर में पहली बार शुरू हुआ।

1913 विख्यात मलयालम साहित्यकार एस. के. पोट्टेक्काट्ट का जन्म हुआ।

1914 तुर्की और सर्बिया ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1921 द फॉरगॉटन टेन नामक आयरिश रिपब्लिकन आर्मी के कार्यकर्ताओं के एक समूह के छह सदस्यों को डबलिन की माउंटजॉय जेल में फाँसी दे दी गई।

1926 लैटिन अमेरिकी देश कोस्टारिका में हुए एक रेल हादसे में 248 लोगों की मौत हुई और 93 घायल हुए।

1929 संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार एवं अन्य तमाम संगीत के लिए पुरस्कार, सम्मान प्राप्त ध्रुपद, रुद्रा वीणा वादक भारतीय शास्त्रीय संगीतज्ञ ज़िया मोहिउद्दीन डागर का जन्म उदयपुर में हुआ।

1931 भारत की पहली सवाक यानी बोलती फिल्म आलम आरा का पहला शो मुंबई के मैजेस्टिक सिनेमा में 14 मार्च 1931 को दिखाया गया। शो 3 बजे शुरू होना था, लेकिन लोग सुबह 9 बजे ही सिनेमा हॉल के बाहर जमा हो गए थे। भीड़ को बेकाबू होता देख पुलिस बुलानी पड़ी थी, लाठी चार्ज भी हुआ। इस फिल्म की दीवानगी का आलम ये था कि इसके टिकट लोगों ने ब्लैक में 50-50 रुपए में खरीदे थे। जो उस जमाने में काफी बड़ी रकम हुआ करती थी। फिल्म एक राजकुमार और एक बंजारन लड़की की प्रेम कथा थी, जो जोसफ डेविड के लिखे एक पारसी नाटक पर आधारित थी। अर्देशिर ईरानी निर्देशित इस फिल्म में मास्टर विट्ठल, जुबैदा, जिल्लो, सुशीला और पृथ्वीराज कपूर ने भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में 7 गाने थे। इसी फिल्म का दे दे खुदा के नाम पे को भारतीय सिनेमा का पहला गीत माना जाता है, जिसे वजीर मोहम्मद खान ने गाया था। फिल्म को फिरोजशाह एम मिस्त्री और बी ईरानी ने संगीतबद्ध किया था। इस दौर में महिलाओं का फिल्मों में काम करना अच्छा नहीं माना जाता था। इसलिए अभिनेत्री जुबैदा को शुरू में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। जुबैदा की दो बहनें सुल्ताना और शहजादी भी अभिनेत्री थीं। जुबैदा गुजरात के नवाब सिद्दी इब्राहिम की बेटी थीं। जुबैदा ने देवदास (1937) और मेरी जान जैसी पॉपुलर फिल्मों में काम किया। 124 मिनट की इस फिल्म को इम्पीरियल मूवीटोन नाम की प्रोडक्शन कंपनी ने प्रोड्यूस किया था। इस फिल्म का कोई प्रिंट नहीं बचा है। किसी भी रूप में यह फिल्म अब नहीं देखी जा सकती।

1932 रोचेस्टर, न्यूयॉर्क में प्रसिद्ध अमेरिकी आविष्कारक और उद्यमी जॉर्ज ईस्टमैन (जन्म 12 जुलाई 1854, वाटरविल, न्यूयॉर्क) का निधन हुआ। जॉर्ज ईस्टमैन ईस्टमैन कोडक कंपनी के संस्थापक, रोल फिल्म के फोटोग्राफिक उपयोग को सुलभ कराने वाले फोटोग्राफी में महत्वपूर्ण प्रयोगकर्ता, रोल फिल्म कैमरे का पेटेंट कराने और बाजार में उपलब्ध कराने वाले थे, जिसने पहली बार आम जनता के लिए शौकिया फोटोग्राफी को सुलभ बना दिया।

1939 स्लोवाकिया ने आजादी की घोषणा की।

1949 खूबसूरत, बोल्ड, लोकप्रिय बाॅलीवुड फिल्म अभिनेत्री तथा माॅडल फरीदा जलाल का जन्म दिल्ली में हुआ।

1955 राजकुमार महेंद्र नेपाल के राजा बने।

1958 मोनाको में शाही परिवार में राजकुमारी ग्रेस ने एक पुत्र को जन्म दिया, इस खुशी में 101 तोपों की सलामी दी गई।

1963 भारत के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी जयनारायण व्यास का निधन हुआ।

1964 जैक रूबी को ली हार्वे ओसवाल्ड की हत्या का दोषी ठहराया गया। ओसवाल्ड वह हत्यारा था जिसने पिछले वर्ष जॉन एफ. केनेडी को गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी।

1965 खूबसूरत, बोल्ड, लोकप्रिय फिल्म अभिनेत्री एवं माॅडल अनुराधा पटेल का जन्म हुआ।

1965 इजरायली मंत्रिमंडल ने पश्चिमी जर्मनी के साथ राजनयिक संबंध बहाल करने पर सहमति दी। इसी दिन 1965 लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेता, माॅडल और मिस्टर परफेक्सिनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान का जन्म हुआ। आमिर पहली बार 1973 में यादों की बारात फिल्म में बाल कलाकार के रूप में नजर आए थे। ग्यारह साल बाद 1984 में आई होली उनकी पहली फिल्म थी। उन्हें कयामत से कयामत तक से इंडस्ट्री में पहचान मिली।

1967 पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति स्व. जॉन एफ. केनेडी के पार्थिव शरीर को अर्लिंग्टन राष्ट्रीय कब्रिस्तान में उनके स्थायी समाधि स्थल पर ले जाया गया।

1972 मणिपुर की मानवाधिकार कार्यकर्ता इरोम चानू शर्मिला का जन्म हुआ। जनविरोधी सुरक्षा कानून आफ्स्पा के विरोध में इन्होंने करीब 16 वर्ष अनशन किया। 1972 में इसी दिन इतालवी प्रकाशक गियानियाकोमो फेल्ट्रेलीली ने सोवियत लेखक बोरिस पास्टर्नक के उपन्यास डॉक्टर झिवागो का अनुवाद और प्रकाशन किया। कहते हैं कि सोवियत संघ में इसे छापने की मनाही थी और इसलिए चोरी-छुपे इसे इटली ले जाया गया।

1973 जाने माने फिल्मकार और अभिनेता रोहित शेट्टी का जन्म बंबई में हुआ।

1978 इजराइल रक्षा बलों ने ऑपरेशन लिटानी शुरू किया। यह दक्षिणी लेबनान पर आक्रमण करने और उस पर कब्जा करने के लिए चलाया गया सात-दिवसीय अभियान था।

1980 जानी मानी खूबसूरत, बोल्ड टेलीविजन अभिनेत्री एवं लेखिका अर्पिता पांडेय का जन्म लखनऊ में हुआ।

1982 रीगेट, सरे, इंग्लैंड में केट एलिजाबेथ कैमरून माबर्ली का जन्म हुआ, जो खूबसूरत, बोल्ड अंग्रेजी फिल्म, टेलीविजन, रेडियो, थिएटर अभिनेत्री, निर्देशक, लेखक, निर्माता और संगीतकार हैं। 

1983 तेल उत्पादक देशों के समूह ओपेक ने 23 साल में पहली बार तेल कीमतों में कटौती की।

1987 मलयालम सिनेमा और टेलीविजन की जानी मानी खूबसूरत, बोल्ड अभिनेत्री और संगीतज्ञ दिव्या एस. मेनन का जन्म त्रिसूर में हुआ। इसी दिन फिजी में रक्तहीन सैनिक क्रांति में सरकार का तख्ता पलट हुआ।

1988 गणित प्रेमियों के लिए खास दिन पाई डे पहली बार मनाया गया।

1989 दक्षिण अफ्रीकी नेशनल पार्टी द्वारा पीटर बोथा के स्थान पर एफ.डब्ल्यू.डी. क्लार्क को राष्ट्रपति बनाया गया।

1990 मलयालम सिनेमा की जानी मानी गीतकार, कवियत्री, अभिनेत्री एवं विमान परिचारिका गिलू जोसेफ का जन्म कुमिली में हुआ। इसी दिन श्रीमती अर्था पास्कल ट्राविल हैती की प्रथम महिला राष्ट्रपति चुनी गईं।

1993 आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज रिकी पोंटिंग ने 18 वर्ष की आयु में तस्मानिया के लिये खेलते हुये दो शतक जड़े।

1994 विख्यात मैक्सिकन बैंकर और अरबपति कारोबारी अल्फ्रेडो हार्प हेलू का अपहरण किया गया।

1995 नॉर्मन थगार्ड रूसी लॉन्च वाहन पर सवार होकर अंतरिक्ष में जाने वाले पहले अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री बने।

1997 ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता माइकल जॉनसन ने 67वां जेम्स ई. सुलिवन पुरस्कार जीता। 1997 में इसी दिन ईरानी सैन्य विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 80 लोग मारे गए।

1998 श्रीमती सोनिया गांधी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष बनीं। 16 दिसंबर 2017 तक लगातार 19 साल इस पद पर रहीं।

1999 स्पेन के कार्लोस मोया विश्व के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी बने।

2001 संयुक्त राज्य अमेरिका ने ईरान पर प्रतिबंध की अवधि बढ़ाई। इसी दिन रातुविता मोमेदोनू फिजी के कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त हुए।

2002 सर्बिया व यूगोस्लाविया में संधि पर हस्ताक्षर हुए, इस्राइली सेना गाजा पट्टी में घुसी।

2004 व्लादिमीर पुतिन लगातार दूसरी बार रूस के राष्ट्रपति बने। 1999 में उन्होंने तत्कालीन राष्ट्रपित बोरिस येल्तसिन की जगह ली थी। चीन में निजी सम्पत्ति को कानूनी मान्यता प्रदान करने के लिए 2004 में संविधान में संशोधन किया गया।

2007 कारगिल और स्कार्दु के बीच भारत-पाकिस्तान में बस सेवा प्रारम्भ करने पर सहमति बनी। 2007 में इसी दिन पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में हुई कैमिकल हब स्थापना विरोधी हिंसा में 14 लोगों की मौत हो गई।

2008 विक्ट्री समूह ने ब्रिटेन की प्रसिद्ध स्विचगियर निर्माता कंपनी क्रेग एंड डेरिकार का अधिग्रहण किया। इसी दिन पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के सह-चेयरमैन आसिफ अली जरदारी को पाकिस्तान में घूसखोरी के आरोपों से बरी किया गया। इसी दिन चीन से आजादी के लिए तिब्बत में ल्हासा और अन्य जगहों पर उग्र प्रदर्शन शुरु हुए।

2010 ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित मराठी कवि गोविंद विनायक करंदीकर (विंदा करंदीकर) का निधन हुआ। 2010 में इसी दिन मध्य जापान में आए 6.6 तीव्रता का भूकंप आया।

2011 सेंडाइ भूकंप के बाद टोक्यो स्टॉक एक्सचेंज व्यापार के पहले दिन पांच प्रतिशत से अधिक गिर गया।

2012 1995 के बाद से ब्रिटेन में 2.67 मिलियन लोग बेरोजगार हो गये, यह ब्रिटेन में सर्वाधिक बेरोजगारी का समय बन गया।

2013 कम्युनिस्ट पार्टी आॅफ चाइना के महासचिव शी जिनपिंग को पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के नए अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया और युआनचाओ को उपराष्ट्रपति नामित किया गया।

2014 अमेरिका ने घोषणा की कि अगले साल आईसीएएनएन के साथ अपना अनुबंध समाप्त कर देगा इससे इंटरनेट पर अमेरिकी अधिकार समाप्त हो जाएगा।

2017 रासायनिक तत्व निहोनियम का नामकरण समारोह टोक्यो में हुआ, जिसमें जापानी क्राउन प्रिंस नारुहितो मुख्य अतिथि थे।

2018 ब्रिटिश भौतिकशास्त्री और ब्रह्मांड-विज्ञानी स्टीफन हॉकिंग का 76 वर्ष की आयु में निधन हुआ। ब्लैक होल पर काम करने वाले वैज्ञानिक और अ ब्रीफ हिस्ट्री ऑफ टाइम फ्रॉम दि बिग बैंग टू ब्लैक होल किताब लिखने वाले स्टीफन हॉकिंग कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में सैद्धांतिक भौतिक विज्ञान और गणित के प्रोफेसर थे। शारीरिक विकलांगता के बावजूद उन्होंने ब्रह्मांड विज्ञान के क्षेत्र में कई अहम सिद्धांत दिए। स्टीफन हॉकिंग का एक उद्धरण, धर्म, जो अथॉरिटी पर आधारित है, और विज्ञान, जो ऑब्जर्वेशन और तर्क पर आधारित है, के बीच एक बुनियादी फर्क है। विज्ञान जीतेगा क्योंकि यह काम करता है। इसी दिन 2018 में जिम बोवेन नामक प्रसिद्ध अंग्रेजी स्टैंड-अप कॉमेडियन और टीवी व्यक्तित्व एवं मारिएले फ्रेंको नामक लोकप्रिय ब्राजीलियाई राजनीतिज्ञ और मानवाधिकार कार्यकर्ता का निधन हुआ।

2019 जबरदस्त चक्रवात इडाई मोजाम्बिक के बीरा के पास पहुंचा, जिससे विनाशकारी बाढ़ आई और 1,000 से अधिक मौतें हुईं और भारी तबाही हुई।

2020 14 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय गणित दिवस के रूप में घोषित करने को यूनेस्को की कार्यकारी परिषद ने अपने 205वें सत्र में अपनाया था। इसे नवंबर 2019 में यूनेस्को के सामान्य सम्मेलन के 40वें सत्र द्वारा अपनाया गया था। आईडीएम का पहला उद्घाटन समारोह 14 मार्च, 2020 को हुआ था। अंतर्राष्ट्रीय गणित दिवस 14 मार्च को पाई दिवस के रूप में भी जाना जाता है, क्योंकि गणितीय स्थिरांक को 3.14 तक पूर्णांकित किया जा सकता है।

2021 बर्मा में सुरक्षा बलों ने हलिंगथया नरसंहार में 65 से अधिक नागरिकों को मार डाला। डेनमार्क और नॉर्वे से गंभीर दुष्प्रभावों की रिपोर्टों के बाद नीदरलैंड्स ने 29 मार्च तक ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की कोविड वैक्सीन के इस्तेमाल को निलंबित कर दिया।

2022 ब्रसेल्स में यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष और बेल्जियम के पूर्व प्रधानमंत्री चार्ल्स मिशेल ने सोमवार को प्रकाशित एक साक्षात्कार में एल पेस को बताया, यूरोपीय संघ रूस के साथ युद्ध में शामिल नहीं है। चार्ल्स मिशेल ने कहा कि पश्चिमी देशों को मास्को और कीव के बीच संघर्ष में शामिल नहीं होना चाहिए। उन्होंने तर्क दिया कि रूस और नाटो के बीच टकराव का मतलब परमाणु विश्वयुद्ध से कम नहीं होगा। फ्रांस के वर्साय में हुए यूरोपीय संघ के शिखर सम्मेलन के अगले दिन यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष ने प्रतिष्ठित स्पेनिश अखबार एल पेस से कहा था, रूस एक परमाणु शक्ति है और हम अच्छी तरह से जानते हैं कि अगर यह संघर्ष नाटो और रूस के बीच संघर्ष में बदल जाता है, तो हम तीसरे विश्वयुद्ध में शामिल हो जाएंगे। मिशेल ने बातचीत पर जोर देते हुए चेतावनी दी कि सभी संघर्ष नाटकीय, चरम और अक्सर कठिन होते हैं, लेकिन रूस की परमाणु क्षमताएं मास्को के साथ किसी भी संभावित सैन्य गतिरोध में एक नया, एक अलग प्रकृति का आयाम जोड़ती हैं। चार्ल्स मिशेल ने कहा कि मैं व्यावहारिकता की वकालत करता हूं। यूरोप को सैन्य कार्रवाई से प्रभावित क्षेत्रों में मानवीय पहुंच, यूक्रेन के परमाणु ऊर्जा संयंत्रों की स्थिति और मास्को व कीव के बीच शांति वार्ता जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। इसी दिन भारत के उच्चतम न्यायालय ने उस याचिका पर केंद्र एवं अन्य से जवाब मांगा, जिसमें रोग प्रतिरोध क्षमता बढ़ाने के लिए होम्योपैथिक दवा आर्सेनिकम आल्बम 30 का उपयोग नहीं करने के निर्देश देने का अनुरोध किया गया है। एक डॉक्टर समेत चार लोगों द्वारा याचिका में कोविड-19 से बचाव के लिए इस दवा के उपयोग को लेकर संबंधित विभागों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों, परामर्शों को रद्द करने का अनुरोध किया गया है। याचिका में दावा किया गया है कि आयुष मंत्रालय द्वारा जारी परामर्श और दिशा-निर्देशों में इस दवा के संबंध में भारत में किए गए नैदानिक परीक्षणों का उल्लेख नहीं है। इसी दिन भारत के उच्चतम न्यायालय ने कोविड-19 के कारण जान गंवाने वाले लोगों के परिवार के सदस्यों को मिलने वाली 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि पाने के लिए झूठे दावों पर सोमवार को चिंता जतायी और कहा कि उसने कभी सोचा भी नहीं था कि इसका दुरुपयोग किया जा सकता है और उसे लगता था कि नैतिकता का स्तर इतना नीचे नहीं गिर सकता है। सुप्रीमकोर्ट ने कहा कि वह मामले की जांच महालेखाकार कार्यालय को सौंप सकता है। जस्टिस एमआर शाह और जस्टिस बीवी नागरत्ना की पीठ ने कहा कि हमने कभी उम्मीद नहीं की थी और कभी सोचा नहीं था कि इसका भी दुरुपयोग किया जा सकता है। यह शुचिता का काम है और हमने सोचा था कि हमारी नैतिकता इतनी नीचे नहीं गिरी है कि इसमें कुछ झूठे दावे भी होंगे। हमने यह कभी सोचा नहीं था। सर्वोच्च न्यायालय पीठ ने मुआवजा के दिए जा रहे कोविड-19 से मौत के फर्जी प्रमाणपत्रों पर पिछले सप्ताह चिंता जतायी थी और कहा था कि वह इस मुद्दे की जांच का आदेश दे सकता है। पीठ ने कहा था कि अगर ऐसे फर्जी दावों में अधिकारी शामिल है तो यह बहुत गंभीर बात है। सुप्रीमकोर्ट ने पहले सभी राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश दिया था कि वे राज्य कानूनी सेवा प्राधिकरण (एसएलएसए) के सदस्य सचिव के साथ समन्वय करने के लिए एक समर्पित नोडल अधिकारी नियुक्त करें ताकि कोविड-19 पीड़ितों के परिवार के सदस्यों को मुआवजे का भुगतान किया जा सके।

2023 रूसी वायु सेना के एसयू-27 लड़ाकू विमानों ने काला सागर के ऊपर अमेरिकी वायु सेना के एकक्यू-9 रीपर ड्रोन को टक्कर मार दी जिससे ड्रोन का प्रोपेलर क्षतिग्रस्त हो गया, इस कारण अमेरिका को उस ड्रोन को अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में गिराना पड़ा।

2024 यूक्रेन के हवाई हमलों ने रूस के बेलगोरोद ओब्लास्ट को निशाना बनाया, जिसमें एक आम नागरिक की मौत हो गई। संयुक्त राष्ट्र अधिकारियों ने जापोरिजिया न्यूक्लियर पावर प्लांट के पास गोलाबारी पर चिंता जताते हुए, ऐसे हमलों को अस्वीकार्य बताया। संयुक्त राष्ट्र ने बताया कि गाजा युद्ध में मारे गए आम नागरिकों में से 56ः महिलाएँ और बच्चे थे। इसी दिन गाजा में कुवैत राउंडअबाउट पर भोजन वितरण के दौरान इस्राइली गोलीबारी, बमबारी घटना में 20 से अधिक लोगों की मौत हो गई। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने एक बिल पास किया, जिसमें टिकटाक के चीनी मालिक द्वारा ऐप को न बेचने पर उसे बैन करने की चेतावनी दी गई है, जिससे टेक-वॉर का तनाव और बढ़ गया।

2025 अमेरिकी सीनेट के बहुमत दल के नेता चक शूमर ने सरकार के कामकाज ठप होने से बचाने के लिए जोरदार पैरवी की। भारत में टाटा पावर ने 5 लाख छात्रों के लिए सौर ऊर्जा से संबंधित एक बड़ा शिक्षा अभियान शुरू किया। 14 मार्च की सुबह दुनिया के कुछ हिस्सों में पूर्ण चंद्रग्रहण दिखाई दिया, जिसमें चंद्रमा लाल रंग का नजर आया।

2026 ईरान ने ओमान और बहरीन में ड्रोन हमले और अमेरिकी बलों ने एक ईरानी युद्धपोत को डुबा देने का दावा किया। रूसी बलों ने तोपखाने से खेरसॉन को निशाना बनाया, जिससे आम नागरिकों को जान-माल का नुकसान हुआ। नेपाली आम चुनावों के आधिकारिक नतीजों ने बालेन शाह के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी को बहुमत मिलने की पुष्टि की। पोलैंड के राष्ट्रपति कैरोल नवरोकी ने यूरोपीय यूनियन की सुरक्षा से जुड़े सैन्य खर्च संबंधी कानून पर वीटो लगाने की घोषणा की।

कल से सीखो, आज के लिए जियो, और आने वाले कल के लिए उम्मीद रखो। कल। सबसे जरूरी बात यह है कि सवाल पूछना कभी बंद न करें। -अल्बर्ट आइंस्टीन

14 मार्च नदियों के लिए अंतर्राष्ट्रीय कार्रवाई दिवस - पहली बार 1997 में ब्राजील के कुरिटिबा में डैम से प्रभावित लोगों की पहली इंटरनेशनल मीटिंग में नदियों के लिए अंतर्राष्ट्रीय कार्रवाई दिवस की महत्ता पर जोर दिया गया। इस मीटिंग में 20 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि एक आम चिंता के साथ इकट्ठा हुए, बड़े पानी के प्रोजेक्ट नदियों को बदल रहे थे और समुदायों को बेघर कर रहे थे, अक्सर बिना किसी सही सलाह, मुआवजे या पर्यावरण सुरक्षा उपायों के। इस मीटिंग में डैम के असल दुनिया के नतीजों के साथ जी रहे लोगों के साथ-साथ ऐसे संगठन भी इकट्ठा हुए जो कम्युनिटी के अधिकारों और नदी की सुरक्षा का समर्थन करते थे। इसी मेलजोल से एक कोऑर्डिनेटेड, बार-बार होने वाले दिन का आइडिया आया जो लोकल संघर्षों को पानी से जुड़े ज्यादा हेल्दी और सही फैसलों के लिए ग्लोबल अपील में बदल सके।

(Disclaimer विशेष सूचना- हमने तथ्यों को यथासंभव जांचकर प्रस्तुत किया है। फिर भी किसी भूल के लिए हम क्षमाप्रार्थी होंगे। पाठक कृपया अपने स्तर पर भी तथ्यों को जांच-परख लें, साथ ही हमारा निवेदन है कि यदि आपको कोई त्रृटि दिखी तो कृपया हमें सूचित करें ताकि हम उसे सुधार सकें। आपकी प्रतिक्रियाएं, सुझाव, रचनाएं आमंत्रित हैं। धन्यवाद ! -संपादक - पीपुल्स फ्रैंड)

प्रस्तुति: एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड, रुद्रपुर, उत्तराखंड)

कृपया हमारी Facebook Page https://www.facebook.com/profile.php?id=61586195663713 देखिए, अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !

प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।

#AlamAra #InternationalDayofMathematics #InternationalDayofActionforRivers #AlbertEinstein #InternationalDayofMathematics #ZiaMohiuddinDagar #IromChanusharmila #KarlMarx #VladimirPutin #JackRuby #StephenHawking #HobbsTaylor #ArdeshirIrani #Quotes #Thoughts #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #Peoplesfriend #Newspaper #APBharati #Journalism #Writing #Socialmedia #Viralphoto #GeorgeEastman

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ