रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर) उत्तराखंड, 12 मार्च 2026 (जिला सूचना कार्यालय)। ग्रीष्म ऋतु एवं पूर्व मानसून तैयारीयो के संबंध में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ जिला आपदा प्रबंधन सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि गर्मी का मौसम आ गया है इसलिए पेयजल महकमा जनसामान्य को सुचारू पेयजल मुहैया करने हेतु सक्रिय होकर अभी कार्य करना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को अस्पताल में दवाइयां, एंबुलेंस, मेडिकल टीम तैयार करने, गर्भवती महिलाओं का डाटा एकत्रित करने तथा सर्पदंस एंटी वेनम किट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला चिकित्सालय में पर्याप्त रूप से रखे जाने के निर्देश दिए।
डीएम भदौरिया ने नगर निकायो को मानसून से पूर्व ही नालियों की समय से सफाई कर जीएस मैपिंग पूर्व की भांति किये जाने के निर्देश दिये। उन्होने ग्रीष्म ऋतु की स्थिति में शिक्षण एवं पठन पाठन की समय अवधि में परिवर्तन किए जाने, ग्रीष्म ऋतु से संबंधित जानकारी का प्रचार प्रसार किया जाने हेतु शिक्षा विभाग को निर्देश दिए। उन्होने मानसून पूर्वी जर्जर भवनों की सूची तैयार किए जाने, जल संस्थान और पेयजल विभाग को पेयजल लाइनों की मरम्मत कर शुद्ध, सुचारु पेयजल आपूर्ति किये जाने, खराब हैंडपंप आदि की समय मरम्मत करने के निर्देश दिये। इसी प्रकार सभी विभागों को एजेंडा अनुसार आवश्यक कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिये। उन्होने जिला पंचायतराज अधिकारी को ब्लॉक के माध्यम से आपदा सुरक्षा टीम का गठन किए जाने व उनका व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर आपदा प्रबंधन को भी ऐड किए जाने के निर्देश दिये।
उन्होने कृषि विभाग को फसल क्षेत्रफल की सूचना उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए साथी समस्त उप जिलाधिकारी को खाड़ी देशों में फंसे लोग जो वहां पर रह रहे हैं या कुछ लोग जो भारत वापस आना चाहते हैं उनकी सूचना उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिये। उन्होने कहा जिन रेखीय विभाग द्वारा थर्ड पार्टी नहीं आई है वह तुरंत उपयोगिता प्रमाण पत्र आपदा प्रबंधन को उपलब्ध करा दे। सिंचाई विभाग और खनन विभाग आपस में समन्वय कर जनपद में जिन नदियों में रिवर ड्रेजिंग एवं चैनेलाइजेशन का कार्य होना है उनका चिंहिकरण कर आपदा प्रबंधन को आगरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होने विद्युत विभाग को निर्देश दिए कि ग्रीष्म ऋतु के दौरान विद्युत आपूर्ति बाधित होने की सूचना आपदा कंट्रोल रूम को दी जाए। जिससे कंट्रोल रूम के द्वारा विद्युत आपूर्ति संबंधी जन समस्याओं को अवगत करा सके।
बैठक में ओसी, उप जिलाधिकारी गौरव पांडेय, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उमाशंकर नेगी, जिला पंचायतराज अधिकारी विद्या सिंह सोमनाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी हरेंद्र मिश्रा, अधिशासी अभियंता सिंचाई एएस नेगी,पेयजल निगम सुनील जोशी, जल संस्थान तरूण शर्मा आदि उपस्थित थे व उप जिलाधिकारी, नगर निकाय अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े थे।
कृपया खबरों, साहित्य इत्यादि के लिए देखिए हमारी हिंदी समाचार वेबसाइट एक्सप्लेनर24.कॉम
अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं आदि छपवाने एवं रिपोर्टर बनने के लिए 9045290695 व्हाट्सऐप पर मैसेज के जरिए संपर्क करें। धन्यवाद !
#AlamAra #InternationalDayofMathematics #InternationalDayofActionforRivers #AlbertEinstein #InternationalDayofMathematics #ZiaMohiuddinDagar #IromChanusharmila #KarlMarx #VladimirPutin #JackRuby #StephenHawking #HobbsTaylor #ArdeshirIrani #Quotes #Thoughts #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #Peoplesfriend #Newspaper #APBharati #Journalism #Writing #Socialmedia #Viralphoto #GeorgeEastman








0 टिप्पणियाँ