मुसीबतें समय-समय पर हमारी परीक्षा लेती रहती हैं, और यह तय है कि जीवन भर यह परीक्षा चलती ही रहेगी। मैं अपनी आजादी से कोई समझौता नहीं कर सकता, न ही उसे रोक सकता हूँ। -वॉल्टर एनेनबर्ग
222 ईस्वी में 13 मार्च को नाबालिग रोमन सम्राट एलागाबालस और उसकी माँ जूलिया सोएमियास की हत्या कर उसकी जगह एलागाबालस के 14 वर्षीय चचेरे भाई सेवेरस अलेक्जेंडर का राजा बनाया गया।
483 ईस्वी में 13 मार्च को मार्च की शुरुआत में शुरुआत में पोप सिम्प्लिसियस की मृत्यु के बाद नए पोप फेलिक्स तृतीय का चुनाव 13 मार्च को हुआ।
624 ईस्वी में 13 मार्च को इस्लामिक पैगंबर हज़रत मोहम्मद के नेतृत्व में मदीना के लोगों ने वर्तमान सऊदी अरब के बद्र में मक्का के कुरेशी को हराया।
1261 बीजान्टिन साम्राज्य और जेनोआ गणराज्य ने निमफायोन में व्यापार और रक्षा संधि पर हस्ताक्षर किए। यह नाइसिया साम्राज्य और जेनोआ गणराज्य के बीच वेनेटियनों के विरुद्ध निमफायम में की गई स्थायी संधि थी।
1323 सुल्तान गयासुद्दीन तुगलक ने अपने बेटे मुहम्मद बिन तुगलक के नेतृत्व में एक सेना काकतीयों की राजधानी वारंगल भेजी, जब शासक प्रतापरुद्र ने खिराज (कर) देने से इनकार कर दिया था। तुगलक ने शहर को घेर लिया और आखिरकार 8 महीने के अभियान के बाद 9 नवंबर को प्रतापरुद्र ने आत्मसमर्पण कर दिया।
1479 लिपजिग, जर्मनी में लाजारस स्पेंग्लर का जन्म हुआ। लाजारस स्पेंग्लर प्रसिद्ध प्रसिद्ध भजन-रचयिता और मार्टिन लूथर के प्रमुख समर्थक और नूर्नबर्ग में प्रोटेस्टेंट सुधार आंदोलन के नेता बने।
1567 ओस्टरवील की लड़ाई प्रारंभ हुई जो पारंपरिक रूप से अस्सी साल के युद्ध की शुरुआत मानी जाती है।
1591 माली में टोंडिबी की लड़ाई में जुदार पाशा के नेतृत्व में सादी राजवंश की मोरक्कन सेना ने सोंगई साम्राज्य को हरा दिया।
1639 हार्वर्ड कॉलेज का नाम पादरी जॉन हार्वर्ड के नाम पर रखा गया।
1697 अंतिम स्वतंत्र माया साम्राज्य की राजधानी नोजपेटेन, स्पेनिश विजेताओं के अधीन हो गई, जो ग्वाटेमाला की स्पेनिश विजय का अंतिम चरण था।
1741 कार्टाजेना डी इंडियास की लड़ाई (जेनकिंस ईयर के युद्ध का हिस्सा) शुरू हुई।
1781 जर्मन खगोलशास्त्री और संगीतकार विलियम हर्शल ने समरसेट में अपने घर के बगीचे में, यह सोचते हुए कि यह एक धूमकेतु है, यूरेनस ग्रह की खोज की।
1800 कॉन्स्टेंटिनोपल, ओटोमन साम्राज्य में मुस्तफा रशीद पाशा का जन्म हुआ। मुस्तफा ओटोमन तुर्किश राजनेता, राजनयिक, ग्रांड वजीर तनजीमात सुधारक के प्रवर्तक बने। 1800 में इसी दिन मराठा साम्राज्य को समृद्ध और विस्तृत करने वाले शासक नाना फडणवीस का निधन हुआ।
1845 जर्मन संगीतकार फेलिक्स मेंडेलसोहन ने अपने लोकप्रिय वायलिन संगीत कॉन्सर्टो कार्यक्रम का पहली बार लीपजिग, जर्मनी में प्रदर्शन किया।
1861 चुनीलाल बसु का जन्म हुआ। वे भारत के विख्यात रसायनज्ञ, विज्ञानवादी एवं चिकित्सक थे।
1878 वर्नाकुलर प्रेस एक्ट प्रभाव में आया और अगले ही दिन अमृत बाजार पत्रिका अंग्रेजी समाचार पत्र इस कानून का पहला शिकार बना। प्रेस पर शिकंजा कसने के लिए लॉर्ड लिटन ने वर्नाक्यूलर प्रेस एक्ट 1878 पारित किया जिसने सरकार को देशद्रोही सामग्री छापने वाले अखबारों को जब्त करने के लिए अधिकृत किया। कानून में ऐसी बातें लिखना जिसमें देश को विदेशी दासता से मुक्ति अथवा सरकार की किसी भी प्रकार से आलोचना करना देशद्रोह माना जाएगा। उन्होंने शस्त्र अधिनियम 1878 भी पारित किया जिसमें भारतीयों को बिना किसी अनुमति के हथियार ले जाने पर रोक लगाई गई थी। अंग्रेजों को इस अधिनियम से बाहर रखा गया था। स्वतंत्र भारत में भी कई कानूनों के जरिये प्रेस को दबाने का प्रयास किया गया। 2014 में बनी केंद्र में नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली एनडीए सरकार ने अधिकतर प्रेस वालों को अधिक पैसा देकर, मीडिया मालिकों को सुविधाएं देकर या डराकर अपने साथ कर लिया। स्वतंत्र विचार रखने वालों का बिना किसी अतिरिक्त कानून के फर्जी तरीकों से भांति-भांति से दमन, उत्पीड़न किया जा रहा है, कुछ-कुछ औपनिवेशिक ब्रितानी सरकार की तरह।
1881 रूस के जार एलेक्जेंडर द्वितीय की सेंट पीटर्सबर्ग में हत्या कर दी गई।
1892 इंडियानापोलिस, इंडियाना अमेरिका में जेनेट फ्लैनर का जन्म हुआ। जेनेट फ्लैनर प्रसिद्ध अमेरिकी लेखिका और अग्रणी कथात्मक पत्रकार बनीं जिन्होंने 1925 से लेकर 1975 में अपनी सेवानिवृत्ति तक द न्यू यॉर्कर पत्रिका के पेरिस संवाददाता के रूप में कार्य किया। वह जेनेट उपनाम से लिखती थीं। जेनेट फ्लैनर का उपन्यास द क्यूबिकल सिटी चर्चित रहा जिसकी पृष्ठभूमि न्यूयॉर्क शहर थी। जेनेट फ्लैनर के इस उद्धरण से उनके लेखन के बारे में समझा जा सकता है, जेनेट ने कहा, मैं एक स्पंज की तरह काम करती हूँ। मैं चीजों को सोख लेती हूँ और हर दो हफ्ते में उन्हें स्याही के रूप में निचोड़कर बाहर निकाल देती हूँ।
1897 अमेरिका के सैन डिएगो में एक साधारण स्कूल की स्थापना की गई, बाद में इसे विश्वविद्यालय में तब्दील किया गया। अब यह दुनिया की प्रतिष्ठित सैन डिएगो स्टेट यूनिवर्सिटी कहलाती है।
1908 मिल्वॉकी में वॉल्टर ह्यूबर्ट एनेनबर्ग का जन्म हुआ। वॉल्टर एनेनबर्ग बड़े अमेरिकी व्यवसायी, निवेशक, परोपकारी और राजनयिक, एनेनबर्ग ट्रायंगल पब्लिकेशन्स के मालिक और संचालक बने जो प्रसिद्ध अखबार द फिलाडेल्फिया इन्क्वायरर, टीवी गाइड, डेली रेसिंग फॉर्म, और सेवेंटीन पत्रिका मालिक कंपनी है। वॉल्टर एनेनबर्ग मैं आपको याद दिलाना चाहता हूँ कि जीवन में सफलता कड़ी मेहनत पर आधारित होती है। ऐसे दौर भी आएंगे जब निराशा बहुत ज्यादा और परेशान करने वाली होगी, इसका एकमात्र उपाय है, शांति, धैर्य और अपनी क्षमताओं पर एक विनम्र, फिर भी दृढ़ विश्वास रखना। यह सुनिश्चित करें कि आपकी प्राथमिकताएँ सही क्रम में हों, ताकि आप एक तार्किक ढंग से आगे बढ़ सकें, और हमेशा यह बात याद रखें कि निरंतरता (लगे रहने की भावना) की जगह कोई दूसरी चीज नहीं ले सकती।
1921 मंगोलिया को चीन से स्वतंत्रता मिली।
1925 अमेरिकी राज्य टेनेसी की विधायिका ने राज्य के पब्लिक स्कूलों में चॉर्ल्स डार्विन की थ्योरी ऑफ इवोल्यूशन को पढ़ाने पर प्रतिबंध लगाने का बिल पास किया। बाद में एक हाई-स्कूल टीचर यह कानून तोड़ने का दोषी भी ठहराया गया।
1940 भारतीय क्रांतिकारी ऊधम सिंह ने 1919 के अमृतसर स्थित जलियांवाला बाग नरसंहार का बदला लेने के लिए लंदन के कैक्सटन हाल में माइकल फ्रांसिस ओ’डायर (1913 से 1919 तक पंजाब के लेफ्टिनेंट गवर्नर) की गोली मारकर हत्या कर दी और अपनी वहीं गिरफ्तारी दे दी। इसके लिए ऊधम सिंह को तेजी से मुकदमा चलाकर ब्रिटिश सरकार ने 31 जुलाई 1940 को लंदन की पेंटनविले जेल में फांसी दे दी।
1941 एल्गिन, इलिनोइस में डोनेला मीडोज (डोनेला हेगर डाना मीडोज) का जन्म हुआ। डोनेला मीडोज प्रसिद्ध अमेरिकी पर्यावरण वैज्ञानिक, शिक्षिका और लेखिका बनीं। द लिमिट्स टू ग्रोथ और थिंकिंग इन सिस्टम्स: ए प्राइमर नामक पुस्तकों की मुख्य लेखिका के रूप में जाना जाता है। डोनेला मीडोज का एक उद्धरण, यह दुनिया एक जटिल, आपस में जुड़ी हुई, सीमित, पारिस्थितिक-सामाजिक-मनोवैज्ञानिक-आर्थिक व्यवस्था है। हम इसके साथ ऐसा बर्ताव करते हैं, मानो यह ऐसी न हो, मानो यह विभाज्य, अलग-थलग, सरल और असीमित हो। हमारी लगातार बनी रहने वाली और न सुलझने वाली वैश्विक समस्याएँ सीधे तौर पर इसी विसंगति से पैदा होती हैं।
1943 नाजी जर्मन सैनिकों ने पोलैंड के क्राकोव में यहूदी बस्ती को नष्ट करना शुरू किया, लगभग 8 हजार यहूदियों को प्लाज्जो श्रम शिविर में काम करने में सक्षम माना, बाकी कुछ मार दिए गये और कुछ औशविट्ज यातनाग्रह भेज दिए गये।
1949 बांग्लादेश के प्रमुख नेता, सैन्य अधिकारी और मंत्री रहे सलाहुद्दीन कादर चौधरी का जन्म राओजान, उपजिला बंग्लादेश में हुआ।
1957 कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, अमेरिका के कुलपति, शिक्षक और तकनीकी विशेषज्ञ प्रदीप खोसला का जन्म बंबई में हुआ।
1960 भारतीय दूरसंचार विवाद निपटान और अपील अधिकरण के अध्यक्ष और पूर्व जज धीरुभाई नारायणभाई पटेल का जन्म गुजरात में हुआ।
1961 त्रणमूल कांग्रेस नेता और राज्य सभा सदस्य डेरेक ओब्रायन का जन्म कलकत्ता में हुआ। हरियाणा में जननायक जनता पार्टी के नेता, पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के पुत्र और टेबल टेनिस फेडरेशन आफ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला का जन्म चौटाला, सिरसा में हुआ।
1964 तुर्की ने साइप्रस के खिलाफ हमले की धमकी दी।
1969 हिंदुओं के वर्तमान सर्वोच्च धर्मगुरु विजयेंद्र सरस्वती स्वामीगल का जन्म तिरुवालूर में हुआ। यह कांचि कामकोटि पीठम के 70वें पीठाधिपति हैं। इससे पहले 69वें पीठाधिपति जयेंद्र सरस्वती थे। जो एक हत्या के जुर्म में करीब एक साल जेल में रहे और उनका 28 फरवरी 2018 को देहावसान हो गया।
1971 हिंदी के प्रसिद्ध कवि आत्मा रंजन का जन्म हुआ।
1978 जाने माने लेखक और फिल्म निर्देशक तथा किस्सागो मोहम्मद फारुकी का जन्म गोरखपुर में हुआ। इसी दिन जानी मानी पत्रकार, फिल्म पटकथा लेखिका और फिल्म निर्देशक अनुषा रिज़वी का जन्म दिल्ली में हुआ। इसी दिन तेलंगाना की जानी मानी महिला राजनीतिज्ञ, लोकसभा और राज्य विधान सभा सदस्य रहीं कलवाकुंतला कविता का जन्म करीमनगर में हुआ।
1980 भारतीय जनता पार्टी के पीलीभीत से लोकसभा सदस्य, पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी के पौत्र और भाजपा नेता मेनका गांधी के पुत्र फिरोज वरुण गांधी का जन्म दिल्ली में हुआ।
1982 जानी मानी भारतीय अमेरिकी फिल्म एवं टेलीविजन अभिनेत्री और माॅडल निमरत कौर का जन्म पिलानी, राजस्थान में हुआ। इसी दिन जाने माने तमिल संगीतकार, लेखक, फिल्म अभिनेता, निर्देशक दरबुका शिवा का जन्म चेन्नई में हुआ।
1984 जानी मानी भारतीय अभिनेत्री और माॅडल गीता बसरा का जन्म पोर्ट्समाउथ, इंग्लैंड में हुआ। इनका विवाह मशहूर भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह से हुआ है।
1988 दुनिया की सबसे लंबी और गहरी सुरंग सीकन टनल, जापान के हाकोडेट और अओमोरी शहरों के बीच खोली गई।
1992 जाने माने भारतीय क्रिकेटर कुलवंत खेजरोलिया का जन्म झुंझुनू राजस्थान में हुआ।
1994 जाने माने भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद सिराज का जन्म हैदराबाद में हुआ।
1996 स्कॉटलैंड के डनब्लेन के स्कूल में 1996 में एक बंदूकधारी ने घुसकर गोलियों की बौछार कर दी जिसमें लगभग 16 बच्चे और उनके शिक्षक की मौत हो गई। 1996 में इसी दिन हिंदी फिल्मों के मशहूर अभिनेता शफी ईनामदार का निधन हुआ।
1997 भारत की प्रमुख इसाई मिशनरी मदर टेरेसा की उत्तराधिकारी के रूप में सिस्टर निर्मला को मिशनरीज ऑफ चैरिटी के सुपीरियर जनरल के पद पर चुना गया।
1999 शेख हमाज बिन ईसा अल खलीफा बहरीन के नये शासक बने। 23 वर्षों के अंतराल के बाद श्रीलंका सरकार ने हत्या एवं मादक द्रव्य तस्करी सदृश अपराधों के लिए मृत्युदंड की सजा को पुनः लागू किया।
2002 राबर्ट मुगावे फिर से जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति निर्वाचित हुए।
2003 इराक पर ब्रिटेन के प्रस्तावों को फ्रांस ने नामंजूर किया।
2004 भारत के प्रसिद्ध सितार वादक उस्ताद विलायत खां का निधन हुआ।
2008 सैक्स स्कैंडल में फंसे न्यूयार्क के गवर्नर एलिमट स्पित्जर ने अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की। 2008 में इसी दिन भारत के प्रमुख अंग्रेजी अखबार हिंदुस्तान टाइम्स और पाकिस्तान के प्रमुख अखबार डॉन को पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राजस्थान पत्रिका की ओर से दिए जाने वाले कपूर चंद कुलिश सम्मान प्रदान किये गये। इसी दिन अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का अंतरिक्ष यान एंडेवर सकुशल अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुँचा।
2009 सार्क साहित्योत्सव आगरा, उत्तर प्रदेश में शुरू हुआ।
2012 बंगलादेश की राजधानी ढाका के समीप एक तेल टैंकर और एक नौका के बीच हुई टक्कर में लगभग 100 लोगों की जान गयी। इसी दिन हार्वर्ड मेडिकल स्कूल के एक अध्ययन में दावा किया गया है कि लाल मांस के सेवन से मृत्यु दर बढ़ जाती है साथ ही स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ते हैं।
2013 अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स के आर्कबिशप जॉर्ज मारियो बर्गोग्लियो रोमन कैथोलिक चर्च के पोप बनाए गए। उन्हें पोप फ्रांसिस नाम मिला। उन्होंने पोप बेनेडिक 16वें की जगह ली।
2014 ब्रिटेन की सरकार ने घोषणा की कि वह 11 मिलियन पाउंड स्क्वायर किलोमीटर के एरे प्रोजेक्ट के फंडिंग में लगाएगी, जिसके तहत एक रेडियो टेलीस्कोप स्थापित किया जाएगा जो अंतरिक्ष से भारी मात्रा में डेटा इकट्ठा करेगा और काफी अधिक कंप्यूटिंग संसाधनों से परिपूर्ण होगा।
2016 तुर्की की राजधानी अंकारा में हुए एक आत्मघाती बम विस्फोट में 37 लोग मारे गये और अनेक घायल हुए। इसी दिन हिलेरी पटनम नामक प्रसिद्ध अमेरिकी दार्शनिक, गणितज्ञ और कंप्यूटर वैज्ञानिक का निधन हुआ।
2018 छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों के हमलें में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 9 जवानों की मौत हुई। इसी दिन एमिली नसरल्ला नामक प्रसिद्ध लेबनानी लेखिका और महिला अधिकार कार्यकत्री का निधन हुआ।
2020 अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संयुक्त राज्य अमेरिका में कोरोना वायरस संक्रमण को राष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया। इसी दिन 2020 में अफ्रीकन-अमेरिकन 26 वर्षीय महिला ब्रियोना टेलर की अमेरिका के केंटुकी के लुइसविले में उनके घर में जबरन प्रवेश कर पुलिस अधिकारियों ने हत्या कर दी। उनकी मृत्यु ने नस्लवाद और पुलिस क्रूरता के खिलाफ व्यापक विरोध प्रदर्शन को जन्म दिया।
2021 प्रसिद्ध अमेरिकी पेशेवर मुक्केबाज मार्वलस मार्विन हैगलर एवं प्रसिद्ध ब्रिटिश अंग्रेजी मोटरस्पोर्ट कमेंटेटर और पत्रकार मरे वॉकर का निधन हुआ।
2022 जापान की राजधानी टोक्यो में फायर वॉकिंग फेस्टिवल यानी आग पर चलने के पर्व का आयोजन यहां के माउंट ताकाओ में हिवातारी मत्सुरी में बच्चे, महिलाएं और बुजुर्गों ने हिस्सा लिया। फायर वॉकिंग फेस्टिवल में जलते अंगारों पर नंगे पैर चले बच्चों महिलाएं, भिक्षुओं ने दुनिया में शांति के लिए प्रार्थना की। जापान में तरह-तरह के विश्वास प्रचलित हैं। जापान में ऐसा माना जाता है कि अंगारों पर नंगे पांव चलने से बुरी आत्माओं से बचा जा सकता है और खुद को शुद्ध किया जा सकता है। इस बार फायर वॉकिंग फेस्टिवल में 4,000 लोग शामिल हुए। इसी दिन पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि पाकिस्तान अपने पंजाब प्रांत में भारतीय मिसाइल के गिरने पर भारत को जवाब दे सकता था, लेकिन इसने संयम दिखाया। गत 9 मार्च को एक हथियार रहित भारतीय सुपरसोनिक मिसाइल पाकिस्तानी क्षेत्र में चली गई थी। इस मिसाइल के लाहौर से 275 किलोमीटर दूर मियां चन्नू के पास एक कोल्ड स्टोर पर गिरने से पहले कई एयरलाइनों के लिए बड़ा खतरा पैदा हो गया था। इस मामले पर पहली बार अपनी प्रतिक्रिया में प्रधानमंत्री ने कहा कि हम भारतीय मिसाइल के मियां चन्नू में गिरने के बाद जवाब दे सकते थे, लेकिन हमने संयम दिखाया। हफीजाबाद में एक रैली में इमरान ने देश की रक्षा तैयारियों के बारे में बात की और कहा, हमें अपनी सेना और देश को मजबूत बनाना है। इससे पहले, पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने शनिवार को कहा था कि वह पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में दुर्घटनावश एक मिसाइल दागने के भारत के सरल स्पष्टीकरण से संतुष्ट नहीं है। उसने संयुक्त जांच की मांग की थी। इसी दिन हिंदी सहित कई भाषाओं की फिल्मों में काम करने वाली अभिनेत्री रितिका सिंह का कहना है कि शैडो बॉक्सिंग उनकी दुनिया में सबसे पसंदीदा चीज है। इंस्टाग्राम पर अभिनेत्री ने अपने प्रशिक्षण का एक वीडियो पोस्ट किया। अभिनेत्री ने फिल्म इरुधि सुत्रु में एक मुक्केबाज के रूप में अपनी भूमिका के लिए खूब सुर्खियां बटोरीं हैं जिसमें माधवन भी मुख्य भूमिका में हैं। रितिका सिंह ने कहा कि शैडो बॉक्सिंग दुनिया में मेरी सबसे पसंदीदा चीज है! मैं इसे कसरत के रूप में भी नहीं देखती, लेकिन यह उस पर अविश्वसनीय है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कितनी बार एक किक या एक बुनियादी पंच का अभ्यास करते हैं, यह कभी भी पर्याप्त नहीं होता है! आप केवल बेहतर होते जाते हैं और अपने कौशल सेट को बेहतर बनाने के नए तरीके खोजना शुरू करते हैं। उन्होंने लिखा कि जैसा कि महानतम ब्रूस ली ने कहा था, मैं उस आदमी से नहीं डरता जिसने एक बार 10,000 किक का अभ्यास किया है, लेकिन मैं उस आदमी से डरता हूं जिसने 1 किक का अभ्यास 10,000 बार किया है।
2023 कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने देश में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जिस देश के संविधान ने मीडिया को इतनी आजादी दी है वह देश आज मीडिया की स्वतंत्रता के मामले में दुनिया के 180 देशों में से 150वें स्थान पर है। लोकमत संसदीय पुरस्कार के चौथे संस्करण को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार कहा कि आज सच बोलने और लिखने की आजादी पर खतरा है। जब संसद के भीतर रखी गई बातों को कार्यवाही से हटा दिया जाता है तो बहुत पीड़ा होती है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता खड़गे ने कहा कि हमारे संसदीय लोकतंत्र में सांसदों और मीडिया को सवाल पूछने का विशेषाधिकार है, लेकिन जब संसद में रखी जाने वाली बातें कार्यवाही से निकाली जाती हैं, शायरी तक निकाली जाती है, तो हमें पीड़ा जरूर होती है। उन्होंने यह भी कहा कि मीडिया का एक हिस्सा आज अपनी आजादी की रक्षा के लिए लड़ रहा है, वहीं एक हिस्सा सत्ता के आगे समर्पण कर चुका है। आज सच लिखने और बोलने की आजादी पर खतरा है। पेड न्यूज, फर्जी खबरें, टीआरपी घोटाला, सनसनी, पक्षपात और भेदभाव भरी खबरों ने उसकी छवि पर थोड़ा असर डाला है। हमारे संसदीय लोकतंत्र में सांसदों और मीडिया को सवाल पूछने का विशेषाधिकार है। लेकिन जब संसद में रखी अहम बातें प्रोसीडिंग से बाहर होने लगें, शायरी तक बाहर होने लगें तो पीड़ा जरूर हमको होती है। कांग्रेस खड़गे ने कहा कि मीडिया का एक तबका अंधविश्वास को बढावा दे रहा है। गरीबी, बेरोजगारी, विषमता जैसे सवाल गायब हो रहे हैं। इलेक्टॉनिक मीडिया सरकार और सत्तारूढ़ दल का एजेंडा चला रहा है। हमें याद रखना चाहिए कि भारत में ऐसे तमाम महान पत्रकार हुए जिन्होंने निडर होकर सांप्रदायिक ताकतों, जातिवाद और संप्रदायिकता का विरोध किया। लेकिन आज वो सभी कमजोर दिख रहे हैं। यह बेहद दुख है कि जिस देश में संविधान ने मीडिया को इतनी आजादी दी है, वह दुनिया के 180 देशों में प्रेस की आजादी के मामले में 150वें स्थान पर है। यानी 149 देश प्रेस की आजादी में हमसे बेहतर हैं। आज हेट स्पीच को मीडिया का एक तबका हवा देता है। सुप्रीम कोर्ट ने 21 सितंबर 2022 को पूछा था कि सरकार इस पर चुप क्यों है, ये भी कहा कि कुछ राजनीतिक दल घृणा भाषण की पूंजी बनाते हैं और टीवी चैनल एक मंच के तौर पर काम करते हैं। खड़गे ने कहा कि यह बेहद शर्मनाक है।
2024 यूरोपीय संसद ने एआई एक्ट पास किया, जिससे आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के लिए पहला व्यापक कानूनी ढांचा तैयार हुआ। यूक्रेन ने लगातार दूसरे दिन रूसी तेल रिफाइनरियों पर ड्रोन हमले किए, जिससे रियाजान ओब्लास्ट में आग लग गई। यूक्रेन के सुमी में एक अपार्टमेंट बिल्डिंग पर रूसी ड्रोन हमले में दो लोगों की मौत हो गई। यूरोपीय यूनियन की सेनाओं ने सोमालिया के तट के पास, अगवा किए गए एक बांग्लादेशी जहाज अब्दुल्ला का पता लगाया।
2025 जाने माने अमेरिकी खेल लेखक और कमेंटेटर जॉन फाइनस्टीन, एरिजोना से संयुक्त राज्य प्रतिनिधि राउल ग्रिजालवा एवं लोकप्रिय रूसी-जर्मन पियानोवादक और संगीतकार सोफिया गुबैदुलिना का निधन हुआ। रूस ने यूक्रेन में अपने हमले जारी रखे, जबकि अमेरिकी सहायता में अस्थायी रोक के बाद अमेरिकी दूत 30 दिनों के संघर्ष-विराम पर बातचीत कर रहे थे। संयुक्त राष्ट्र की एक जाँच में पाया गया कि इजराइल ने गाजा में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुनियोजित तरीके से नष्ट करके नरसंहार जैसे कृत्य किए हैं।
2026 ईरानी हमलों से बहरीन में एक विलवणीकरण संयंत्र और कुवैत सिटी में एक सामाजिक सुरक्षा भवन को नुकसान पहुँचा। सऊदी अरब में पहले हुए एक ईरानी हमले से संबंधित चोटों के कारण अमेरिका का एक सैनिक मारा गया, जिससे मरने वाले अमेरिकियों की संख्या बढ़कर सात हो गई। इजरायल और अमेरिका के संयुक्त हमलों ने ईरान की तेल सुविधाओं को निशाना बनाया। थाईलैंड ने हाथियों के संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय हाथी दिवसश् (13 मार्च) मनाया। अफ्रीका ने अफ्रीका स्काउट दिवस मनाया, और जापान में सालाना कासुगा ग्रैंड श्राइन में कासुगा मात्सूरी उत्सव आयोजित किए गए।
कोई भी व्यक्ति न्याय, लोकतंत्र, सुरक्षा, स्वतंत्रता, सत्य या प्रेम को परिभाषित या मापित नहीं कर सकता। कोई भी किसी भी मानवीय मूल्य को परिभाषित या मापित नहीं कर सकता। लेकिन अगर कोई उनके पक्ष में आवाज नहीं उठाता, अगर व्यवस्थाओं को उन्हें साकार करने के हिसाब से डिजाइन नहीं किया जाता, अगर हम उनके बारे में बात नहीं करते और उनकी उपस्थिति या अनुपस्थिति की ओर इशारा नहीं करते, तो वे धीरे-धीरे अपना अस्तित्व ही खो बैठेंगे। -डोनेला मीडोज
(Disclaimer विशेष सूचना- हमने तथ्यों को यथासंभव जांचकर प्रस्तुत किया है। फिर भी किसी भूल के लिए हम क्षमाप्रार्थी होंगे। पाठक कृपया अपने स्तर पर भी तथ्यों को जांच-परख लें, साथ ही हमारा निवेदन है कि यदि आपको कोई त्रृटि दिखी तो कृपया हमें सूचित करें ताकि हम उसे सुधार सकें। आपकी प्रतिक्रियाएं, सुझाव, रचनाएं आमंत्रित हैं। धन्यवाद ! -संपादक - पीपुल्स फ्रैंड)
प्रस्तुति: एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड, रुद्रपुर, उत्तराखंड)
कृपया हमारी Facebook Page https://www.facebook.com/profile.php?id=61586195663713 देखिए, अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !
प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।
#UdhamSingh #JallianwalaBaghMassacre #NoSmokingDay #DonellaMeadows #Marvelous #WalterAnnenberg #JanetFlanner #VernacularPressAct #MustafaReşidPasha #KasugaGrandShrine #AfricaScoutDay #NationalElephantDay #KasugaMatsuri #Quotes #Thoughts #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #Peoplesfriend #Newspaper #APBharati #Journalism #Writing #Socialmedia #Viralphoto #ModiJiLPG #LPGCrisis #GeetaBasra #SisterNirmala









0 टिप्पणियाँ