मुझे पॉलिटिक्स का बहुत शौक है लेकिन मैं इस देश में मौजूद चापलूसी करने वाले, दोगले अपर-मिडिल-क्लास तानाशाह देश को बर्दाश्त नहीं कर सकता जो हमेशा से रहा है। मैं पेट्रोल बॉम्बर्स, दोस्त, और सड़कों पर लड़ाई के लिए तैयार हूँ। -पीटर डोहर्टी
417 ईस्वी में 12 मार्च को पूरबी और पश्चिमी चर्चों से जुड़े झगड़ों के आर्बिट्रेटर और 401 से 12 मार्च 417 को अपनी मौत तक रोम के बिशप रहे पोप इनोसेंट प्रथम (इनोसेंटियस फर्स्ट) का निधन हुआ।
538 ईस्वी में 12 मार्च को ओस्ट्रोगोथ्स के राजा विटिगेस ने रोम की अपनी घेराबंदी समाप्त की और रेवेना की ओर पीछे हट गए। अब शहर पर विजयी बीजान्टिन जनरल बेलिसारियस का कब्जा हो गया।
604 ईस्वी में 12 मार्च को इसाई धर्म का सर्वोपरि नेता चुने जाने के पहले रोमन सिनेटर का सम्मान प्राप्त पोप ग्रेगरी प्रथम का निधन हुआ।
1088 ईस्वी में 12 मार्च को कैथोलिक चर्च के 159वें पोप के पद पर अर्बन द्वितीय का चुनाव हुआ। उन्हें धर्मयुद्ध की शुरुआत करने के लिए जाना जाता है।
1158 जर्मन शहर म्यूनिख (मुन्चेन) का पहली बार पवित्र रोमन सम्राट फ्रेडरिक प्रथम द्वारा ऑग्सबर्ग मध्यस्थता में फोरम अपुड म्यूनिख के रूप में उल्लेख किया गया है।
1270 फ्रांसीसी राजा फिलिप तृतीय और आरागॉन की इसाबेला के चौथे बेटे चार्ल्स काउंट ऑफ वैलोइस का जन्म हुआ। हाउस ऑफ कैपेट के सदस्य चार्ल्स ने हाउस ऑफ वैलोइस की स्थापना की और 1328 से 1589 तक फ्रांस पर शासन किया।
1365 ऑस्ट्रेलिया के वियना विश्वविद्यालय की स्थापना ड्यूक रुडोल्फ चतुर्थ करवाई जिससे यह जर्मन भाषी दुनिया का सबसे पुराना विश्वविद्यालय बन गया। अल्मा मेटर रुडोल्फिना के नाम से जाना जाने वाला यह विश्वविद्यालय प्राग के विश्वविद्यालय को टक्कर देने के लिए स्थापित किया गया था। इसके धर्मशास्त्र विभाग को तुरंत मान्यता नहीं मिली थी।
1496 यहूदियों को सीरिया से जबरन निकाल बाहर कर दिया गया।
1579 मास्ट्रिच (अब नीदरलैंड्स) की घेराबंदी की शुरुआत हुई, जो अस्सी साल के युद्ध का हिस्सा था।
1609 अटलांटिक महासागर में स्थित बरमुडा द्वीप को अंग्रेजों ने अपना उपनिवेश बनाया।
1612 बंगाल के अंतिम स्वतंत्र अफगान शासक उस्मान खान की लोहानी के नेकुजयाल युद्ध में हारने के बाद गंभीर रूप से जख्मी होने के कारण मौत हो गई।
1622 लोयोला के इग्नाटियस और सोसाइटी ऑफ जीसस के संस्थापक फ्रांसिस जेवियर को रोमन कैथोलिक चर्च द्वारा संत घोषित किया गया।
1664 ब्रिटेन ने न्यूजर्सी को नीदरलैंड से अपने कब्जे में लेकर उपनगर घोषित किया।
1737 विश्व विख्यात खगोलशास्त्री गैलीलियो गैलिली का पार्थिव शरीर इटली के फ्लोरेंस में सांता क्राॅस के चर्च में लाया गया।
1755 अमेरिका में भाप के पहले इंजन का इस्तेेमाल खदान से पानी निकालने के लिए किया गया। जोशिया हॉर्नब्लोअर ने यूके से आयातित इंजन के विभिन्न हिस्सों का उपयोग करके, न्यू जर्सी के बर्गेन काउंटी में अब उत्तरी आर्लिंगटन में शूयलर कॉपर माइन में संयुक्त राज्य अमेरिका में पहला भाप चालित वाणिज्यिक न्यूकॉमन इंजन स्थापित किया।
1838 विख्यात ब्रिटिश रसायनज्ञ सर विलियम हेनरी पर्किन का जन्म हुआ।
1863 पेस्कारा, इटली में गैब्रिएल डी’अन्नुन्जियो (मोंटेनेवोसो के प्रिंस) का जन्म हुआ। गैब्रिएल डी’अन्नुन्जियो प्रसिद्ध इटैलियन कवि, नाटककार, वक्ता, पत्रकार, अमीर और पहले वर्ल्ड वॉर के दौरान रॉयल इटैलियन आर्मी ऑफिसर बने। गैब्रिएल डी’अन्नुन्जियो ने लिखा है, जीना जरूरी नहीं है, लेकिन उस पॉइंट से आगे अपना नाम बनाना जरूरी है।
1872 भारत के वायसराय लार्ड मेयो की हत्या करने के दोषी अंडमान निकोबार जेल के कैदी भारतीय स्वतंत्रता सेनानी शेर अली अफरीदी को फाँसी दी गई।
1881 एंड्रयू वॉटसन ने स्कॉटलैंड की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम से अपनी शुरुआत की और दुनिया के पहले अश्वेत अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी बने।
1884 पहले अमेरिकी महिला राज्य कॉलेज की स्थापना मिसिसिपी में की गयी।
1894 विश्व भर में लोकप्रिय शीतल पेय कोका कोला को पहली बार बोतलों में बेचना शुरू किया गया।
1898 विख्यात फिनिश-स्वीडिश पत्रकार, इतिहासकार और लेखक जाक्रिस टोपेलियस का निधन हुआ।
1904 ब्रिटेन में मुख्य लाइन पर पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन चली।
1911 दयानंद बांड़ोदकर का जन्म हुआ। वे प्रख्यात भारतीय राजनेता और गोवा के प्रथम मुख्यमंत्री बने।
1912 जूलियट गॉर्डन लो ने लड़कियों के लिए एक युवा संगठन की स्थापना की जो अमेरिका के गर्ल स्काउट्स के रूप में विकसित हुआ।
1913 भारत (महाराष्ट्र) के जाने माने राजनीतिज्ञ यशवंतराव चव्हाण का जन्म हुआ।
1921 तुर्की ग्रैंड नेशनल असेंबली ने कवि मेहमत अकीफरौसी द्वारा लिखित गीत इस्तिकलामार्सी को राष्ट्रगान के रूप में अपनाया। गीत को जेकी ओरंगोर ने संगीत दिया।
1922 महात्मा गांधी को यूरोप के बने सामान को खरीदने और ब्रिटिश शासन की मशीनों के विरोध में आंदोलन करने के अपराध में ब्रिटिश शासित भारत की अंग्रेज सरकार ने गिरफ्तार कर लिया।
1925 बीजिंग, चीन में विख्यात चीनी चिकित्सक, क्रांतिकारी, राजनेता और राजनीतिक दार्शनिक सुन यात-सेन (जन्म 12 नवंबर 1866 कुईहेंग) का निधन हुआ। चीन गणराज्य और इसकी पहली राजनीतिक पार्टी, कुओमिन्तांग की स्थापना की। सुन यात-सेन के दो कथन, विश्वास कई कार्यों से अर्जित किया जाता है, और केवल एक से खोया जाता है। और, यदि क्रांति के विचार को जीतना है, तो यह राजनीतिक ज्ञान के माध्यम से होना चाहिए। इसे हथियारों के बल पर थोपने की कोशिश करना बेकार है।
1926 डेनमार्क ने एकतरफा निरस्त्रीकरण शुरू किया।
1927 अर्जेंटीना के लोकप्रिय राजनेता और राष्ट्रपति हुए रॉल अलफोंसिन का जन्म हुआ।
1928 कैलिफोर्निया के सेंट फ्रांसिस बांध के टूट जाने से आई बाढ़ के कारण 600 लोग मारे गए।
1930 महात्मा गांधी ने गुजरात के साबरमती आश्रम से दांडी मार्च की शुरुआत की। गांधी और उनके अनुयायियों ने 12 मार्च 1930 को दांडी मार्च शुरू किया था। इनका मुख्य उद्देश्य था अंग्रेजों द्वारा बनाए गए ‘नमक कानून’ को तोड़ना। गांधी और उनके काफिले ने साबरमती में अपने आश्रम से समुद्र की ओर चलना शुरू किया। आंदोलन की शुरुआत में 78 सत्याग्रहियों के साथ दांडी कूच के लिए निकले बापू के साथ दांडी पहुंचते-पहुंचते जनता भी शामिल हो गई। 25 दिन बाद 6 अप्रैल, 1930 को दांडी पहुंचकर उन्होंने समुद्र तट पर नमक कानून तोड़ा। महात्मा गांधी ने दांडी यात्रा के दौरान सूरत, डिंडौरी, वांज, धमन के बाद नवसारी को यात्रा के आखिरी दिनों में अपना पड़ाव डाला। यहां से कराडी और दांडी की यात्रा पूरी की थी। यह मार्च लगभग 390 किलोमीटर का सफर तय कर दांडी पहुंचा। ब्रिटिश सरकार का चाय, कपड़ा और यहां तक की नमक जैसी चीजों पर भी एकाधिकार था। ब्रिटिश राज में भारतीयों को नमक बनाने का अधिकार नहीं था, उन्हें इंग्लैंड से आने वाले नमक के लिए कई गुना ज्यादा पैसे देने होते थे। दांडी मार्च के बाद अगले कुछ महीनों में 80,000 भारतीयों को गिरफ्तार कर लिया गया। इससे एक चिंगारी भड़की, जो आगे चलकर सविनय अवज्ञा आंदोलन में बदल गई।
1938 जर्मनी ने ऑस्ट्रिया पर हमला किया।
1942 ब्रिटिश सैनिकों ने अंडमान द्वीप खाली किया।
1945 डेनिलिक्विन, ऑस्ट्रेलिया में ऐनी समर्स का जन्म हुआ। ऐनी समर्स ऑस्ट्रेलियाई राइटर, कॉलमिस्ट, जानी-मानी फेमिनिस्ट, एडिटर, पब्लिशर, संपादक, अनेक अखबारों के लिए रिपोर्टर और कई एजेंसियों की कार्यकत्री सहित पहले प्राइम मिनिस्टर और कैबिनेट डिपार्टमेंट में ऑफिस ऑफ द स्टेटस ऑफ वीमेन की फर्स्ट असिस्टेंट सेक्रेटरी रहीं। ऐनी समर्स का कहना था, अगर हम इतिहास को लगातार इस तरह से लिखते रहेंगे कि वह आज की चीजों को वैसा ही बनाए जैसा हम देखते हैं, तो हम भूल जाएंगे कि चीजें पहले कैसी थीं और, जो भविष्य के जानकारों के लिए भी उतना ही जरूरी है, कि हम उन्हें पहले कैसे देखते थे। ऐसा क्यों है कि कनाडा जैसे देश में जो आर्थिक और सांस्कृतिक रूप से ऑस्ट्रेलिया जैसा है, 25 से 54 साल की 80 परसेंट औरतें फुल-टाइम काम करती हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया में सिर्फ 66 परसेंट औरतें हैं?
1952 ब्रिटिश राजनयिक हेस्टिंग्स इस्माय को नाटो का यानी अटलांटिक संधि संगठन का पहला महासचिव के नियुक्त किया गया।
1954 भारत सरकार ने साहित्य अकादमी का उद्घाटन किया। इसी दिन जाने माने ब्रिटिश शिल्पकार और सांप्रदायिकता के आलोचक अनीश कपूर का जन्म मुंबई में हुआ।
1956 प्रख्यात भारतीय गजल गायक चंदन दास का जन्म हुआ।
1957 दक्षिण सोलापुर से विधायक, महाराष्ट्र के भाजपा नेता सुभाष सुरेशचंद्र देशमुख का जन्म सोलापुर में हुआ।
1958 ब्रिटिश साम्राज्य दिवस का नाम राष्ट्रमंडल दिवस किया गया। भारत भी इसका सदस्य है। क्योंकि भारत एक समय ब्रिटेन के अधीन था। 1947 में 15 अगस्त को अंग्रेजों को भारत की सत्ता सौंपी।
1960 मध्यकालीन संत साहित्य के समीक्षक आचार्य क्षितिमोहन सेन का निधन हुआ।
1962 तमिल, तेलुगू, मलयालम आदि दक्षिण भारतीय सिनेमा की जानी मानी, खूबसूरत, बोल्ड अभिनेत्री उन्नी मैरी का जन्म एर्नाकुलम में हुआ।
1964 प्रसिद्ध बांग्ला फिल्मकार एवं अभिनेता अरिंदम सील का जन्म कलकत्ता में हुआ। इसी दिन अमेरिकी मजदूर संगठन टीमस्टर संघ अध्यक्ष लोकप्रिय मजदूर नेता जेम्स होफा को वर्ष कैद की सजा सुनाई गई।
1969 डांडिया क्वीन कही गई प्रसिद्ध भारतीय गायिका, संगीतज्ञ फाल्गुनी पाठक का जन्म हुआ।
1970 अमेरिका में मतदान की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष से घटा कर 18 वर्ष की गयी।
1972 जाने माने भारतीय अभिनेता और गायक कमाल खान का जन्म लंदन में हुआ। इसी दिन भोजपुरी फिल्मों के प्रसिद्ध खलनायक संजय पांडेय का आज़मगढ़ में जन्म हुआ।
1974 मनोरंजन मीडिया कंपनी बियोंड ड्रीम्स एंटरटेंमेंट के संस्थापक, पटकथाकार, फिल्मकार, टेलीविजन शो निर्माता यश ए पटनायक का जन्म भुवनेश्वर में हुआ।
1976 वुहू, अनहुई, चीन में झाओ वेई (विक्की झाओ) का जन्म हुआ। झाओ खूबसूरत, बोल्ड, बहुप्रतिभावान चीनी फिल्म व्यवसायी, निर्देशक, निर्माता और पॉप गायिका, सबसे अधिक भुगतान पाने वाली अभिनेत्री हैं।
1979 प्रसिद्ध मलयालम फिल्म अभिनेता सैजू कुरुप का जन्म अरूर ग्राम पंचायत कोच्चि में हुआ। इसी दिन 1979 में हेक्सहैम, यूनाइटेड किंगडम में पीटर डोहर्टी का जन्म हुआ। पीटर डोहर्टी जाने माने अंग्रेजी संगीतकार, गीतकार, अभिनेता, कवि, लेखक और कलाकार हैं। पीटर डोहर्टी का एक उद्धरण, मुझे सच में नहीं पता कि इंटेलेक्चुअल का क्या मतलब है, लेकिन अगर इसका मतलब है कि आपमें सीखने की इच्छा है, आपमें उन चीजों को ढूंढने की इच्छा है जो आपको बताई नहीं गई हैं, तो शायद। मुझे लगता है कि इंटेलेक्चुअल एक बहुत ही खास शब्द है। मुझे लगता है कि यह सिर्फ उन लोगों के लिए है जिनमें खुद को बेहतर बनाने की प्यास या भूख है, या कहीं से भागकर बेहतर जगह पर जाने की इच्छा है।
1983 मिलिट्री एक्शन फिल्म उड़ी के लेखक जाने माने फिल्मकार और पटकथाकार, गीतकार आदित्य धर का जन्म दिल्ली में हुआ।
1982 जाने माने टेलीविजन धारावाहिक अभिनेता और माॅडल पीयूष सहदेव का जन्म दिल्ली में हुआ।
1984 बॉलीवुड की आज की प्रमुख, लोकप्रिय एवं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पाश्र्व गायिका श्रेया घोषाल का जन्म बहरामपुर पश्चिम बंगाल में हुआ।
1989 सर टिम बर्नर्स-ली ने सूचना प्रबंधन प्रणाली के लिए कॉन्सिल यूरोपियन पोर ला रेचेर्चे न्यूक्लियर (यूरोपियन आर्गेनाइजेशन फार न्यूक्लियर रिसर्च) को अपना प्रस्ताव प्रस्तुत किया, ये वर्ल्ड वाइड वेब में विकसित हुआ।
1991 जानी मानी बोल्ड, खूबसूरत अभिनेत्री और माॅडल कायरा दत्त, देबी दत्ता का जन्म कलकत्ता में हुआ। यह माॅडल शराब कारोबारी विजय माल्या की कंपनी किंगफिशर की कैलेंडर गर्ल हुईं।
1992 मारिशस गणराज्य घोषित हुआ।
1993 मुंबई में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों में 300 लोग मारे गए और सैकड़ों से अधिक घायल हो गए।
1995 वेस्टइंडीज के प्रसिद्ध क्रिकेटर बल्लेबाज ब्रायन लारा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पोर्ट ऑफ स्पेन में वनडे में 139 रन बनाए।
1998 प्रथम टर्बोनेट इंजन निर्माता हेन्स जोशिम पाबस्ट वान ओहेन का निधन हुआ।
1999 20वीं सदी के बेहतरीन वायलिन वादक यहूदी मनुहिन का निधन हुआ।
2003 सर्बिया के प्रधानमंत्री जोरान जिनजिब की बेलग्रेड में हत्या कर दी गई। इसी दिन 2003 में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने गंभीर तीव्र श्वसन सिंड्रोम (एसएआरएस) के प्रकोप की वैश्विक चेतावनी जारी की।
2004 दक्षिण कोरियाई संसद में महाभियोग पारित होने के बाद राष्ट्रपति रोह मू हुन पद से निलंबित हुए। इसी दिन पाकिस्तान के लाहौर में दसवाँ दक्षेस लेखक सम्मेलन शुरु हुआ।
2006 अमेरिका और ब्रिटेन के कब्जे के दौरान इराक में राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन के विरुद्ध मुकदमे की सुनवाई शुरु हुई।
2007 जमैका में 9वें विश्वकप क्रिकेट का उद्घाटन हुआ।
2008 रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स और एमनेस्टी इंटरनेशनल के अनुरोध पर प्रथम वर्ल्ड डे अगेंस्ट साइबर सेंसरशिप का आयोजन किया गया। रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स के महासचिव जीन-फ्रांकोइस जूलियार्ड और एमनेस्टी इंटरनेशनल के कार्यकारी निदेशक लैरी कॉक्स द्वारा लिखा गया एक पत्र गूगल, याहू और माइक्रोसाफ्ट इत्यादि तकनीकी कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों को अवलोकन का अनुरोध करने के लिए भेजा गया था। यह सरकारों के इंटरनेट, सोशल मीडिया के खिलाफ प्रतिबंधों का वैश्विक विरोध करने, मुक्त विचारों-सूचनाओं के प्रसार के पैरोकारों को एक साथ लाने का अभियान है। इसी दिन विश्व की सर्वाधिक बूढ़ी महिला वारवा सेमेनिकोवा का रूस में 117 वर्ष की आयु में निधन हुआ। इसी दिन भारत पुदुचेरी राज्य के उपराज्यपाल मुकुट मिथी ने अपने पद से इस्तीफा दिया। इसी दिन भारत के केंद्रीय मंत्रिमंडल ने नागालैंड में राष्ट्रपति शासन हटाने का निर्णय लिया। इसी दिन अमेरिकी वायुसेना ने विश्व के पहले स्टील्थ लड़ाकू विमान एफ-117 को अपने बेड़े से हटाया।
2009 भारतीय वायुसेना में आपरेशंस निदेशालय के पहले महानिदेशक एयर मार्शल डीसी कुमारिया ने कार्यभार ग्रहण किया।
2011 जापान में तोहोकू भूकंप और सुनामी के एक दिन बाद फुकुशिमा दाइची परमाणु ऊर्जा संयंत्र के एक रिएक्टर में विस्फोट हुआ और वायुमंडल में रेडियोधर्मिता फैल गई।
2014 न्यूयॉर्क शहर के पूर्वी हार्लेम इलाके में एक गैस विस्फोट में आठ लोगों की मौत हो गई और 70 अन्य घायल हो गए। इसी दिन 2014 में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक हुसैन ओबामा यूक्रेन के कार्यवाहक प्रधानमंत्री, यात्सेनुक से मिले और यूक्रेन का साथ देने, रूस के साथ संघर्ष करने पर सहमति दी। 2014 में इसी दिन कश्मीर में भारी हिमपात और हिमस्खलन की वजह से भारत-पाकिस्तान में 14 लोगों की मौत हुई।
2015 प्रख्यात अमेरिकी वास्तुकार और अकादमिक माइकल ग्रेव्स का निधन हुआ जिन्होंने पोर्टलैंड बिल्डिंग, हुमाना बिल्डिंग और अन्य बड़े निर्माण परियोजनओं को डिजाइन किया।
2016 प्रसिद्ध अमेरिकी गणितज्ञ और अर्थशास्त्री, नोबेल पुरस्कार विजेता लॉयड शेपली का निधन हुआ।
2018 महाराष्ट्र में हजारों किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मुंबई के लिए मार्च शुरू किया। इसी दिन नेपाल के त्रिभुवन अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के निकट यूएस-बांग्ला एयरलाइन्स का विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ, जिसमें करीब 51 लोगों की मृत्यु हुई।
2019 हाउस ऑफ कॉमन्स में संशोधित ईयू निकासी विधेयक को 149 मतों के अंतर से खारिज कर दिया गया।
2020 संयुक्त राज्य अमेरिका ने कोरोना वायरस के कारण यूरोप से यात्रा निलंबित कर दी।
2021 रोनाल्ड जोसेफ डेफियो जूनियर (जन्म 26 सितंबर, 1951) का निधन हुआ। रोनाल्ड कुख्यात अमेरिकी सामूहिक हत्यारा हुआ जिस पर 1974 में एमिटीविले, न्यूयॉर्क में अपने पिता, मां, दो भाइयों और दो बहनों की हत्या के लिए मुकदमा चलाकर दोषी ठहराया गया था। 25-25 साल की छह जेल सजाओं की सजा प्राप्त डेफियो की 12 मार्च, 2021 को जेल में मृत्यु हो गई। इस घटना पर द एमिटीविले हॉरर पुस्तक और कई फिल्में बनीं।
2022 केंद्रीय श्रम मंत्रालय के अधीन संचालित कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने शनिवार को वित्त वर्ष 2021-22 के लिए भविष्य निधि (ईपीएफ) जमा पर ब्याज दर घटाकर 8.1 फीसदी करने फैसला किया। यह बीते चार दशक से भी अधिक समय में सबसे कम ब्याज दर है। इससे पहले, ईपीएफ पर ब्याज दर सबसे कम 8 फीसदी 1977-78 में थी। ईपीएफओ ने 31 मार्च को समाप्त हो रहे चालू वित्त वर्ष के लिए ब्याज दर उसके करीब 5 करोड़ सदस्यों के लिए तय की। ईपीएफओ की निर्णय लेने वाली शीर्ष संस्था सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज सीबीटी की शनिवार को बैठक हुई, जिसमें 2021-22 के लिए ईपीएफ पर ब्याज दर 8.1 फीसदी रखने का फैसला लिया गया। बताया गया कि ईपीएफओ के पास जमा धन पर उसकी आय के आधार पर ब्याज दर तय की जाती है। जमाराशि 13 प्रतिशत बढ़ी है, वहीं ब्याज से आय केवल 8 प्रतिशत बढ़ी है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज ने 2020-21 के लिए ईपीएफ जमा पर ब्याज दर 8.5 रखने का निर्णय मार्च 2021 में लिया था। इसे अक्तूबर 2021 में वित्त मंत्रालय ने मंजूरी दी थी। अब सीबीटी के हालिया फैसले के बाद 2021-22 के लिए ईपीएफ जमा पर ब्याज दर 8.1 फीसदी की सूचना वित्त मंत्रालय को अनुमोदन के लिए भेजी जाएगी।
2023 लॉस एंजिल्स में आयोजित 95वें एकेडमी अवॉर्ड्स समारोह में एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वन्स ने बेस्ट पिक्चर का अवॉर्ड जीता, मिशेल योह बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीतने वाली पहली एशियाई महिला बनीं और ब्रेंडन फ्रेजर ने बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीता। इजराइल में लगातार 10वें हफ्ते 500,000 से ज्यादा लोगों ने प्रधानमंत्री नेतन्याहू के न्यायिक सुधार प्लान के विरुद्ध प्रोटेस्ट किया।
2024 द गार्डियन की रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेन समर्थक रूसी वॉलंटियर यूनिट्स (फ्रीडम ऑफ रशिया लीजन, सिबिर बटालियन, रशियन वॉलंटियर कॉर्प्स) ने रूस के कुर्स्क और बेलगोरोड ओब्लास्ट में 25 से ज्यादा ड्रोन लॉन्च किए, जिससे निजनी नोवगोरोड ओब्लास्ट में एक बड़ी तेल रिफाइनरी को नुकसान पहुंचा। द गार्डियन की रिपोर्ट के मुताबिक, इवानोवो ओब्लास्ट में एक रूसी आई-76 मिलिट्री ट्रांसपोर्ट प्लेन क्रैश हो गया, जिसमें 15 लोग मारे गए। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने इलेक्टोरल बॉन्ड के बारे में डेटा भारत के चुनाव आयोग को सौंपा। मंगलवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायालय हापुड़ उत्तर प्रदेश ने मॉबलिचिंग मामले में दस लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। पुलिस ने इस मामले में दस आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मुकदमा कई साल से अपर जिला एवं सत्र न्यायधीश के न्यायालय में विचाराधीन था। मंगलवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायधीश श्वेता दीक्षित की न्यायालय ने सभी दस आरोपितों को दोषी करार देते हुए उन्घ्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई। इसके साथ ही सभी दोषियों पर 59-59 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। भीड़ के हमले में मदापुर निवासी कासिम (50) की मौत हो गई थी और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। मामले में सुप्रीम कोर्ट ने भी पुलिस की विवेचना में हस्तक्षेप करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच करने के आदेश डीआईजी मेरठ को दिए थे।
2025 सोमालिया के बेलेडवेने में सिक्योरिटी फोर्स ने अल-शबाब की एक होटल पर 24 घंटे की घेराबंदी खत्म की, जिसमें कम से कम 15 आम लोगों की मौत हो गई। सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने पश्चिमी सीरिया में 158 और आम लोगों की मौत की रिपोर्ट दी, जिससे हाल ही में बदले की कार्रवाई में हुई हत्याओं में मरने वालों की संख्या 1,383 हो गई। पाकिस्तान में सिक्योरिटी फोर्स ने जाफर एक्सप्रेस से बंधकों को बचाया, जिसे बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने हाईजैक कर लिया था। सभी 33 आतंकवादी मारे गए, 29 यात्री और 8 सैनिक मारे गए।
2026 इजराइल ने हिज्बुल्लाह और ईरानी ठिकानों पर बड़े पैमाने पर हमले करने का दावा किया जिसमें सेंट्रल बेरूत भी शामिल है। ईरानी ड्रोन ने दुबई में एक बिल्डिंग पर हमला किया और होर्मुज स्ट्रेट में कमर्शियल जहाजों को निशाना बनाया, जिससे एनर्जी सप्लाई को लेकर इंटरनेशनल चिंता बढ़ गई। कांग्रेस और कई अन्य विपक्षी दलों के सदस्यों ने देश में एलपीजी के कथित संकट को लेकर बृहस्पतिवार 12 मार्च को संसद परिसर में प्रदर्शन किया। विपक्षी नेताओं ने मोदी जी एलपीजी के नारे लगाए। भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में उस प्रस्ताव को सह-प्रायोजित किया जिसमें खाड़ी सहयोग परिषद के देशों एवं जॉर्डन के खिलाफ ईरान द्वारा किए गए भीषण हमलों की निंदा की गई है, सभी ईरानी हमलों को तत्काल रोके जाने की मांग की गई है और होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने की धमकियों की भी निंदा की गई है। अमेरिका की अध्यक्षता वाली 15 सदस्यीय सुरक्षा परिषद ने 13 मतों के साथ इस प्रस्ताव को बुधवार को पारित किया। इसके खिलाफ कोई मत नहीं पड़ा, जबकि वीटो अधिकार वाले स्थायी सदस्यों चीन और रूस ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया। भारत ने 130 से अधिक देशों के साथ मिलकर बहरीन के नेतृत्व वाले इस प्रस्ताव का सह-प्रायोजन किया। संयुक्त राष्ट्र में ईरान के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत अमीर सईद इरावानी ने परिषद की इस कार्रवाई को अन्यायपूर्ण और अवैध बताते हुए कहा कि यह संयुक्त राष्ट्र चार्टर और अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुरूप नहीं है तथा यह ऐसी कार्रवाई है जो आक्रामकता एवं शांति भंग करने के कृत्यों को नियंत्रित करने वाले स्थापित सिद्धांतों की पूर्णतः अवहेलना करती है। उन्होंने कहा, कोई भूल न करे, आज ईरान है, कल कोई और संप्रभु देश हो सकता है।
समझना मुश्किल है, काम करना आसान है। सिर्फ ताकतवर लोगों के पास आजादी है। पूरी दुनिया एक परिवार है। लोगों का, लोगों द्वारा, लोगों के लिए। - सुन यात-सेन
(Disclaimer विशेष सूचना- हमने तथ्यों को यथासंभव जांचकर प्रस्तुत किया है। फिर भी किसी भूल के लिए हम क्षमाप्रार्थी होंगे। पाठक कृपया अपने स्तर पर भी तथ्यों को जांच-परख लें, साथ ही हमारा निवेदन है कि यदि आपको कोई त्रृटि दिखी तो कृपया हमें सूचित करें ताकि हम उसे सुधार सकें। आपकी प्रतिक्रियाएं, सुझाव, रचनाएं आमंत्रित हैं। धन्यवाद ! -संपादक - पीपुल्स फ्रैंड)
प्रस्तुति: एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड, रुद्रपुर, उत्तराखंड)
कृपया हमारी Facebook Page https://www.facebook.com/profile.php?id=61586195663713 देखिए, अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !
प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।
#WorldHistoryofMarch12 #SunYatsen #EPFO #WorldDayAgainstCyberCensorship #ShreyaGhoshal #FalguniPathak #Munich #AnneSummers #Iran #Israel #War #Unitedstates #ZhaoWei #Voltaire #Quotes #Thoughts #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #Peoplesfriend #Newspaper #APBharati #Journalism #Writing #Socialmedia #Viralphoto #ModiJiLPG #LPGCrisis #PeterDoherty









0 टिप्पणियाँ