Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

11 मार्च का विश्व इतिहास - भारत एवं विश्व में 1800 वर्षों में हुई महत्वपूर्ण घटनाओं, दिवसों तथा प्रसिद्ध व्यक्तियों के जन्म, निधन तिथियों की जानकारी World History of March 11

बुरी खबरों को छोड़कर, प्रकाश की गति से तेज कुछ भी नहीं चलता, जो अपने खास नियमों का पालन करती हैं। आप जीते हैं और सीखते हैं। किसी भी हाल में, आप जीते हैं। -डगलस एडम्स




222 ईस्वी में 11 मार्च को रोमन सम्राट मार्कुस औरेलियस एंटोनिनस एल्गाबालस को रोमन परंपराओं और यौन वर्जनाओं की अवहेलना करने आरोप का लगाकर प्रेटोरियन यानी शासन चलाने हेतु बनी सर्वोच्च शक्तिशाली लोगों की परिषद के आदेश पर सेना ने रोम, इटली में एल्गाबालस को उसकी मां जूलिया सोएमियास की हत्या कर शरीरों को विकृत किया और तिबर नदी में फेंक दिया। इसके बाद एल्गाबालस की जगह उसका 14 वर्षीय चचेरे भाई सेवेरस अलेक्जेंडर सम्राट बना।

638 ईस्वी में 11 मार्च को रशीदुन खिलाफत में एलिया कैपिटोलिना शहर (बाद में यरुशलम) के यूनानी कुलपति सोफ्रोनियस (सोफ्रोनियस द सोफिस्ट) की मौत हुई। सोफ्रोनियस पूर्वी रूढ़िवादी और कैथोलिक चर्चों में संत के रूप में सम्मानित हैं। किया जाता है।

843 ईस्वी में 11 मार्च को महारानी थियोडोरा द्वितीय ने बीजान्टिन साम्राज्य में रूढ़िवादी चर्चों में प्रतीक चिन्हों की पूजा बहाल की, इससे सुधारवादियों को झटका लगा और रूढ़िवादियों की विजय हुई।

1198 काउंटी ऑफ शैम्पेन में मैरी ऑफ फ्रांस, काउंटेस ऑफ शैम्पेन का निधन हुआ। मैरी ऑफ फ्रांस काउंटी ऑफ शैम्पेन के शासक हेनरी प्रथम की पत्नी थी।

1278 विंडसर कैसल इंग्लैंड के राजा एडवर्ड प्रथम की बेटी वुडस्टॉक की मैरी का जन्म हुआ।

1343 अर्नोस्ट ऑफ पार्डुबिस प्राग के आखिरी बिशप बने। वे एक साल बाद प्राग के पहले आर्कबिशप बने।

1387 कास्टाग्नारो युद्ध में जॉन हॉकवुड के नेतृत्व में पडुआ, वेरोना के जियोवानी ऑर्डेलाफी पर विजयी हुआ।

1399 तुर्को-मंगोल साम्राज्यवादी शासक तैमूर लंग ने भारतीय उपमहाद्वीप में प्रवेश करते हुए सिंधु नदी पार की।

1544 सोरेंटो, इटली में टोरक्वेटो टैसो का जन्म हुआ। टोरक्वेटो टैसो 16वीं सदी के चर्चित इटैलियन कवि बने जिन्होंने 1581 की अपनी कविता गेरुसलेम लिबरेटा 1099 में जेरूसलम की घेराबंदी के दौरान, पहले धर्मयुद्ध के आखिर में ईसाइयों और मुसलमानों के बीच हुई लड़ाइयों का एक बहुत ही कल्पनाशील वर्णन किया है। टोरक्वेटो टैसो का एक उद्धरण, किस्मत शायद ही कभी किसी के साथ दरवाजे तक आती है।

1641 जेसुइट रिडक्शन वाली गुआरानी सेनाओं ने वर्तमान पनांबी अर्जेंटीना में मबोरोरे की लड़ाई में पुर्तगाली साम्राज्य की वफादार बंदेइरेंटेस सेना को हराया।

1669 इटली में एटना ज्वालामुखी फटने से 15 हजार लोगों की मौत हुई।

1689 मुगल बादशाह औरंगजेब की कैद में छत्रपति शिवाजी के पुत्र संभाजी की हत्या हुई।

1702 अंग्रेज महिला एलिजाबेथ मालेट ने लंदन से इंग्लैंड के प्रथम दैनिक समाचार पत्र दि डेली कौरंट का प्रकाशन शुरू किया। सिंगल शीट पर दो कालम के इस अखबार में एक तरफ खबरें और दूसरी ओर विज्ञापन होते थे। आइंकोमेंडे जिटुंगेन को विश्व का पहला डेली अखबार माना जाता है, यह 1650 में जर्मनी के लीपजिग में छपना शुरू हुआ। जहाँ जोहान कैरोलस ने पहला वीकली अखबार, रिलेशन, 1605 (स्ट्रासबर्ग) में छापा था। सबसे पुरानी ज्ञात डेली शीट एक्टा डियुर्ना लगभग 59 ईसा पूर्व प्राचीन रोम में प्रकाशित की गई, तब यह हाथ से लिखी जाती थी। मशीन से किताब, समाचार पत्र, पत्रिका, पंपलेट इत्यादि जोहान्स गुटेनबर्ग के प्रिंटिंग प्रेस बना लेने के बाद छापना संभव हो सका। जोहानिस गुटेनबर्ग ने अपने प्रिंटिंग प्रेस को करीब 1440 में काम करने लायक बना लिया था। उनके पहले बड़े प्रोजेक्ट 42-लाइन वाली बाइबिल की छपाई काम लगभग 1452 में शुरू हुई। 

1779 पहली बार अमेरिकी सेना ने कोर इंजीनियर्स की स्थापना की।

1810 फ्रांस के योद्धा नेपोलियन बोनापार्ट ने ऑस्ट्रिया की मैरी-लुईस से शादी की।

1840 अग्रणी बांग्ला कवि, संगीतज्ञ, दार्शनिक एवं गणितज्ञ द्विजेंद्रनाथ टैगोर का कलकत्ता में जन्म हुआ।

1848 लुई-हिप्पोलीटे लाफोंटेन और रॉबर्ट बाल्डविन जिम्मेदार सरकार की प्रणाली के तहत लोकतांत्रिक प्रक्रिया से कनाडा के पहले प्रधानमंत्री बने।

1851 इतालवी रोमांटिक संगीतकार ग्यूसेप वार्डी के ओपेरा रिगोलेट्टो को पहली बार वेनिस के ला फेनिस में प्रदर्शित किया गया।

1863 बड़ौदा राजघराने में सयाजीराव गायकवाड़ का जन्म हुआ। यह 1875 से 1939 तक बड़ौदा के राजा रहे।

1864 इंग्लैंड के शेफील्ड में डेल डाइक बांध में पानी के अत्यधिक दबाव से दरार पड़ गई और इसके परिणामस्वरूप अत्यधिक पानी के बहाव से बाढ़ आ गई जिसने 238 लोगों की जान ली और 600 से अधिक घरों को तहस-नहस कर दिया। 

1869 मॉस्को में रूसी दार्शनिक, लेखक, संगीत समीक्षक, समाजसेवी और शिक्षक राजकुमार व्लादिमीर फ्योदोरोविच ओडोयेव्स्की का निधन हुआ। व्लादिमीर ओडोयेव्स्की को उनकी अजीब कहानियों और संगीत आलोचना के कारण उन्हें रूसी हॉफमैन और रूसी फॉस्ट के नाम से भी जाना गया। व्लादिमीर ओडोयेव्स्की का एक उद्धरण, कोई भी चीज इंसान को उसकी अंदर की, रहस्यमयी, असली जिंदगी से इतना दूर नहीं कर सकती, कोई भी चीज उसे इतना बहरा और गूंगा नहीं बना सकती जितना कि इन छोटी-छोटी इच्छाओं और छोटे-मोटे अपराधों की तस्वीर, जिसे पॉलिटिक्स की दुनिया कहते हैं।

1872 साउथ वेल्स में सेवन सिस्टर्स कोलियरी का निर्माण शुरू हुआ। यह ब्रिटेन के सबसे समृद्ध कोयला स्रोतों में से एक है।

1881 विख्यात सामाजिक और राजनीतिक, चिंतक रामनाथ टैगोर की प्रतिमा कलकत्ता के टाउन हॉल में स्थापित की गई।

1888 दि ग्रेट बिज्जार्ड ऑफ 1888 प्राकृतिक आपदा में भयंकर बर्फीला तूफान संयुक्त राज्य अमेरिका के पूर्वी समुद्री तट पर शुरू हुआ, जिससे व्यापार बंद हो गया, 400 से अधिक लोग मारे गये, भारी तबाही हुई।

1895 स्पेन के जहाज रीना रीगेंटा के जिब्राल्टर में डूबने से 400 यात्रियों की मौत हुई।

1915 विख्यात भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी विजय हजारे का जन्म सांगली, बॉम्बे प्रेसीडेंसी में हुआ।

1916 काउलर्सली, यूनाइटेड किंगडम में जेम्स हैरोल्ड विल्सन, बैरन विल्सन ऑफ रिवाउल्क्स का जन्म हुआ। हैरोल्ड विल्सन प्रभावशाली ब्रिटिश अकादमिक और पॉलिटिशियन बने। 1964 और 1974 में दो बार ब्रिटेन के प्राइम मिनिस्टर बने। हैरोल्ड विल्सन का एक उद्धरण, जो बदलाव इनकार करता है, वह बर्बादी का आर्किटेक्ट है। एकमात्र इंसानी संस्था जो तरक्की को मना करती है, वह कब्रिस्तान है।

1917 बगदाद (इराक की राजधानी) पर ब्रिटिश सेना ने कब्जा किया।

1918 मास्को रूस की राजधानी बनी। इस बदले गये स्थान से लेनिन के नेतृत्व में मास्को से समाजवादी शासन के कामकाज शुरु हुए। पहले राजघराना था और शासन सेंट पीटर्सबर्ग से चलता था। 

1927 रेमन मैग्सेसे पुरस्कार विजेता प्रसिद्ध भारतीय महिला चिकित्सक, कैंसर विशेषज्ञ वी. शांता का मइलापुर, मद्रास में जन्म हुआ।

1935 कनाडा के केंद्रीय बैंक बैंक आॅफ कनाडा की स्थापना हुई।

1942 पटियाला राजघराने में अमरिंदर सिंह का जन्म हुआ। कुछ साल पहले तक अमरिंदर सिंह कांग्रेस में थे और पंजाब के मुख्यमंत्री रहे।

1948 भारत के पहले आधुनिक जल पोत जलऊषा का विशाखापट्टनम में भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की मौजूदगी में जलावतरण हुआ। सेठ वालचंद हीराचंद ने 1941 में सिंधिया स्टीम नेविगेशन कंपनी लिमिटेड बनाई थी। इसे ही आज हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड के रूप में जाना जाता है। शिपयार्ड के लिए नींव का पत्थर 21 जून 1941 को उस समय कांग्रेस के अध्यक्ष रहे डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने रखा था, जा भारत के पहले रष्ट्रपति हुए स्वतंत्रता के बाद पूरी तरह भारत में निर्मित पहले पोत को सिंधिया शिपयार्ड में बनाया गया था। उसका नाम जलऊषा रखा गया था।

1949 जाने माने सुन्नी इस्लामी राजनीतिज्ञ, जनता दल और समाजवादी पार्टी में रहे, राज्यसभा सदस्य रहे ओबेदुल्लाह खान आज़मी का जन्म आज़मगढ़ उत्तर प्रदेश में हुआ।

1952 कैम्ब्रिज, इंग्लैंड में डगलस नोएल एडम्स का जन्म हुआ। डगलस एडम्स प्रसिद्ध इंग्लिश लेखक, ह्यूमरिस्ट और स्क्रीनराइटर बने, उन्हें द हिचहाइकर्स गाइड टू द गैलेक्सी क्रिएट करने के लिए जाना जाता है। 1978 की बीबीसी रेडियो कॉमेडी, द हिचहाइकर्स गाइड टू द गैलेक्सी छह किताबों की एक ट्रिलॉजी बन गई, जिसकी डगलस एडम्स के जीवनकाल में 14 मिलियन से ज्यादा प्रतियां बिकीं। डगलस एडम्स का एक कथन, आइए वह सोचें जो सोचा नहीं जा सकता, आइए वह करें जो किया नहीं जा सकता। आइए हम खुद उस चीज से जूझने के लिए तैयार हों जिसे कहा नहीं जा सकता, और देखें कि क्या हम आखिरकार उसे बर्बाद नहीं कर सकते।

1954 विख्यात और बेहतरीन हिंदी पत्रकार, वक्ता, टेलीविजन शो निर्माता, शो प्रस्तोता, वार्ताकार, राजनीतिक विष्लेषक, चुनाव विष्लेषक, दूरदर्शन ओर एनडीटीवी में कार्यक्रम निदेशक रहे विनोद दुआ का दिल्ली में जन्म हुआ। वे पहले इलैक्ट्राॅनिक मीडिया पत्रकार बने जिन्हें प्रतिष्ठित रामनाथ गोयनका पत्रकारिता पुरस्कार मिला। उन्हें भारत सरकार का सम्मान पद्श्री सहित तमाम सम्मान और पुरस्कार मिले।

इसी दिन टाइम्स आॅफ इंडिया समूह की मालिक कंपनी बेनेट कोलमैन एंड कंपनी के प्रबंध निदेशक समीर जैन का दिल्ली में जन्म हुआ।

1955 लंदन में स्कॉटिश डॉक्टर, माइक्रोबायोलॉजिस्ट और पेनिसिलिन के खोजकर्ता सर अलेक्जेंडर फ्लेमिंग (जन्म 6 अगस्त 1881, डार्वेल, स्कॉटलैंड) का निधन हुआ। 1945 में अलेक्जेंडर फ्लेमिंग को हॉवर्ड फ्लोरी और अर्न्स्ट चेन के साथ फिजियोलॉजी और मेडिसिन में नोबेल प्राइज मिला। पेनिसिलिन ने टीबी की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पेनिसिलिन इन्फेक्शन वाली बीमारियों के उपचार का पहला एंटीबायोटिक सब्सटेंस था। पेनिसिलिन की अपनी खोज के बावत अलेक्जेंडर फ्लेमिंग का कहना था, कभी-कभी इंसान को वह मिल जाता है जिसकी उसे तलाश नहीं होती। जब मैं 28 सितंबर, 1928 को सुबह उठा, तो मैंने दुनिया का पहला एंटीबायोटिक या बैक्टीरिया मारने वाला खोजकर पूरी मेडिसिन में क्रांति लाने का पक्का प्लान नहीं बनाया था। लेकिन मुझे लगता है कि मैंने ठीक यही किया था।

1958 भारत के एक अमीर कारोबारी डिजीटल ट्रांसफाॅर्मेशन कंनी माइक्रोलैंड के संस्थापक और अध्यक्ष प्रदीप कार का जन्म हुआ।

1959 बर्कले, कैलिफोर्निया में नीना हार्टले (मैरी लुईस हार्टमैन) का जन्म हुआ। नीना हार्टले प्रोफेशनली अमेरिकन पोर्नोग्राफिक फिल्म एक्ट्रेस और सेक्स एजुकेटर हैं। 2017 तक वह एक हजार से ज्यादा एडल्ट फिल्मों में काम करने के लिए जानी जाती हैं। नीना हार्टले कहती हैं, सेक्स मेरी प्रैक्टिस है। यह वह जगह है जहाँ मैं हमेशा अपना बेस्ट देने की कोशिश करती हूँ। मैं जितना हो सके ईमानदार, जितना हो सके प्रेजेंट, जितना हो सके सेंटर्ड, जितना हो सके दयालु, जितना हो सके उदार बनने की कोशिश करती हूँ, बिना किसी को नीचा दिखाए।

1961 छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और सिक्किम उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीश रहे अरूप कुमार गोस्वामी का जन्म असम के जोरहाट में हुआ। इसी दिन सऊदी अरब के राष्ट्र प्रमुख शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाह्यान का जन्म हुआ।

1963 सोमालिया ने ब्रिटेन के साथ राजनयिक संबंध समाप्त किये।

1966 जाने माने भारतीय पाॅप सिंगर और पार्श्व गायक मोहित चौहान का जन्म नाहन, हिमाचल प्रदेश में हुआ।

1969 सोराया रकेल लामिला क्यूवास का जन्म प्वाइंट प्लेजेंट, न्यू जर्सी, संयुक्त राज्य अमेरिका में हुआ। सोराया कोलंबियाई-अमेरिकी गायक-गीतकार, गिटारवादक, अरेंजर और रिकॉर्ड निर्मात्री थीं।

1980 प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री हुए चन्द्रभानु गुप्त का निधन हुआ।

1981 चिली में संविधान लागू हुआ। 1981 में इसी दिन सैकड़ों छात्रों ने अपने प्रांत को अधिक राजनीतिक अधिकार देने के लिए यूगोस्लाविया के अधिकार वाले कोसोवो स्थित प्रिस्टिना विश्वविद्यालय में विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन बाद में राष्ट्रव्यापी आंदोलन बन गया।

1984 जानी मानी, खूबसूरत, बेहद बोल्ड मॉडल, टेलीविजन अभिनेत्री एवं वीडियो जॉकी पूजा मिश्रा का जन्म मुंगेर, बिहार में हुआ।

1985 मिखाएल सर्गेइविच गोर्बाचेव सोवियत संघ के सर्वोच्च नेता यानी सोवियत कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव और राष्ट्रपति बने। एक दिन पहले 10 मार्च को राष्ट्रपति कोस्तांतिन चेरनेंको का निधन हुआ था।

1986 रोम की स्थापना हुए 1 मिलियन दिन बीते। इटली की राजधानी है रोम।

1990 लिथुआनिया ने स्वतंत्रता की घोषणा की।

1991 विजय माल्या की कंपनी किंगफिशर की कैलेंडर गर्ल, अपनी अर्धनग्न तस्वीरों के लिए सुर्खियां बटोरने वाली, बेहद बोल्ड मॉडल और अभिनेत्री पूनम पांडेय का जन्म कानपुर में हुआ। इसी दिन मुंबई में फिल्म अभिनेता और मॉडल पार्थ समथान का जन्म हुआ।

1996 विवादित उपन्यास सैटेनिक वर्सेज लिखने पर विख्यात लेखक सलमान रुश्दी के विरुद्ध जारी फतवा ईरान ने वापस लिया। ईरान के सर्वोच्च नेता अली खुमैनी ने रुश्दी का सिर कलम करने वाले को एक करोड़ रुपये ईनाम देने की घोषणा की थी। रुश्दी के विरोधियों का कहना है कि उन्होंने उपन्यास में पैगंबर मोहम्मद के बारे में गलत बातें लिखी हैं। विरोधियों के अनुसार कुरान की आयतें को रुश्दी ने सैटेनिक वर्सेस यानी शैतान की आयतें करार दिया है।

1999 इंफोसिस कंपनी पहली भारतीय कंपनी है जो अमेरिका स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टॉक एक्सचेंज नैसडैक में सूचीबद्ध हुई।

2001 संयुक्त राष्ट्र महासचिव कोफी अन्नान की एशिया के चार देशों की यात्रा पाकिस्तान से शुरु हुई, अन्नान ने कश्मीर पर भारत के रुख से सहमति जताई। बौद्ध प्रतिमाओं के ध्वंस के संबंध में तालिबान ने अन्नान का अनुरोध ठुकराया। इसी दिन भारत के प्रख्यात बैडमिंटन खिलाड़ी पुलेला गोपीचंद विश्व चैंपियन बने।

2004 स्पेन में तीन रेलवे स्टेशनों पर हुए बम विस्फोटों में 190 मरे, 1200 घायल हुए।

2006 यूनानी संसद ने दाह-संस्कार को अनुमति देने वाला कानून बहुमत से पारित किया। 2006 में इसी दिन मिशेल बाचेलेट को चिली की पहली महिला राष्ट्रपति के रूप में नियुक्त किया गया।

2007 प्रसिद्ध भारतीय रेसिंग ड्राइवर सुनिता ने कोलकाता से वाघा तक के 2,012 किमी के सफर को रिवर्स गियर में गाड़ी चलाकर तय किया।

2008 पाकिस्तान के लाहौर में हुए दो आत्मघाती विस्फोटों में 26 लोग मारे गये। इसी दिन 2008 में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के यान एंडेवर ने अंतरिक्ष स्टेशन की ओर प्रस्थान किया। 2008 में इसी दिन मेघालय में 8वीं विधानसभा के 57 सदस्यों ने शपथ ली।

2009 विन्नेंडेन स्कूल में गोलीबारी में सोलह लोग मारे गए और 11 घायल हो गए। हत्यारे स्नातक टिम क्रेश्चमर ने खुद को गोली मार ली और आत्महत्या कर ली, जिससे जर्मनी में हथियार प्रतिबंध कड़े हो गए।

2010 अर्थशास्त्री और व्यवसायी सेबेस्टियन पिनेरा ने चिली के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। समारोह के दौरान मध्य चिली में 2010 के पिचिलेमु भूकंप के बाद के झटके आए। वर्ल्ड प्लंबिंग डे को 2010 में वर्ल्ड प्लंबिंग काउंसिल ने स्थापित किया। अब यह दुनिया भर के राजनीतिक और सामाजिक संस्थानों के कैलेंडर कार्यक्रमों में है। काउंसिल ने प्रतिनिधित्व किए गए अंतर्राष्ट्रीय प्लंबिंग समुदाय की अच्छी गुणवत्ता वाले प्लंबिंग, स्वास्थ्य, पर्यावरणीय स्थिरता और तेजी से बढ़ती आर्थिक समृद्धि के बीच संबंध को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 11 मार्च को दुनिया भर में समारोहों, प्रतियोगिताओं, सेमिनारों और गतिविधियों द्वारा चिह्नित किया जाता है। प्लंबिंग बिरादरी के भीतर और बाहर के लोग सीखने, ज्ञान साझा करने, संपर्क बनाने और ताजे पानी और सुरक्षित स्वच्छता की गुणवत्ता और पहुंच में सुधार के लिए सहयोग के लिए एक साथ आते हैं।

2011 जापान के सेंदाई से 130 किमी (81 मील) पूर्व में 9.0 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे सुनामी आई जिसमें हजारों लोग मारे गए। इस घटना ने इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी परमाणु दुर्घटना को भी जन्म दिया, और अंतर्राष्ट्रीय परमाणु घटना पैमाने पर स्तर 7 के रूप में वर्गीकृत होने वाली केवल दो घटनाओं में से एक।

2012 कंधार के पास अफगानिस्तान के पंजवेई जिले में एक अमेरिकी सैनिक ने 16 नागरिकों की हत्या कर दी।

2015 अमेरिकी गायक-गीतकार और कीबोर्ड प्लेयर का जिमी ग्रीनस्पून निधन हुआ।

2016 अंग्रेजी भूगोलवेत्ता और राजनीतिक कार्यकर्ता डोरेन मैसी का निधन हुआ।

2018 एक बॉम्बार्डियर चैलेंजर 604 ईरानी शहर शार-ए-कोर्ड के पास जाग्रोस पर्वत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे उसमें सवार सभी 11 लोगों की मौत हो गई।

2020 विश्व स्वास्थ्य संगठन डब्ल्यू एचओ ने कोरोना वायरस को महामारी घोषित किया।

2021 अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने 1.9 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की अमेरिकी बचाव योजना पर हस्ताक्षर किए।

2023 म्यांमार के शान राज्य में पिनलांग नरसंहार के दौरान बर्मी सेना ने 3 बौद्ध भिक्षुओं सहित कम से कम 30 ग्रामीणों की हत्या कर दी।

2024 डलास, टेक्सास में अमेरिकन पैरालिटिक पोलियो सर्वाइवर, वकील और लेखक पॉल रिचर्ड अलेक्जेंडर (30 जनवरी, 1946) का निधन हुआ। 1952 में 6 साल की उम्र में पोलियो होने के बाद पॉल रिचर्ड अलेक्जेंडर ने अपनी बाकी जिंदगी आयरन लंग में बिताई और 72 साल तक सबसे लंबे समय तक आयरन लंग में रहने वाले व्यक्ति बने। अपनी विकलांगता के दशकों बाद अलेक्जेंडर ने ऑस्टिन में टेक्सास यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री और ज्यूरिस डॉक्टर की डिग्री हासिल की, 1986 में बार सदस्य बने। उन्होंने 2020 में खुद एक मेमॉयर पब्लिश किया और जिंदगी के आखिरी समय में टिकटाक पर लोकप्रिय हुए।

2025 जाने माने अमेरिकी बास्केटबॉल खिलाड़ी और व्यवसायी जूनियर ब्रिजमैन और न्यूजीलैंड के लोकप्रिय अभिनेता और गायक क्लाइव रेविल का निधन हुआ।

2026 अमेरिका और इजराइल ने ईरान के ठिकानों पर अब तक के सबसे जोरदार एयरस्ट्राइक किए, जिसमें राजधानी तेहरान और लेबनान बहुत ज्यादा मौतें और सिविलियन इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान होने का दावा किया गया। ईरान ने जवाबी कार्रवाई सबसे जोरदार ऑपरेशन की रिपोर्ट दी, जिसमें अमेरिका की संपत्ति, इजराइल और खाड़ी देशों को निशाना बनाया गया, जबकि यूएस सेना ने एनर्जी वॉटरवे को ब्लॉक होने से रोकने के लिए होर्मुज स्ट्रेट में 16 ईरानी नेवी के जहाजों, माइनलेयर्स को नष्ट करने की रिपोर्ट दी। एनर्जी सप्लाई को लेकर चिंताओं के कारण दुनिया भर में तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव आया, जिससे शिपिंग कंपनियों सुरक्षा बढ़ गईं, संयुक्त ने मानवीय संकट और बमबारी वाली फ्यूल फैसिलिटीज से होने वाली जहरीली काली बारिश के बारे में चिंता जताई। संयुक्त अरब अमीरात के तट पर एक कंटेनर जहाज को एक संदिग्ध प्रोजेक्टाइल से नुकसान हुआ, इराक में एक डिप्लोमैटिक जगह पर ड्रोन से हमला हुआ। भारत ने अफगानिस्तान पर पाकिस्तान के एयरस्ट्राइक की निंदा करते हुए इसे इंटरनेशनल कानून का खुला उल्लंघन बताया। बांग्लादेश इंटेलिजेंस एजेंसी के चीफ हाल ही में हुए चुनाव के बाद एक हाई-पावर्ड दौरे पर भारत आए। फ्रांस, जर्मनी और ब्रिटेन ने खाड़ी में अपने हितों की रक्षा के लिए रक्षात्मक कार्रवाई करने की तैयारी का संकेत दिया। एक पूर्ण चंद्र ग्रहण हुआ, जो पूर्वी एशिया, ओशिनिया और अमेरिका में दिखाई दिया। भारत सरकार ने चीन सहित पड़ोसी देशों के लिए एफडीआई नियमों में ढील दी। सरकार ने संकट के बीच फ्यूल की खपत कम करने के लिए हफ्ते में चार दिन काम करने और स्कूल बंद करने का ऐलान किया। यूएस प्रेसिडेंट ट्रंप ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के इन्वेस्टमेंट से 50 साल में पहली नई ऑयल रिफाइनरी के प्लान का ऐलान किया। इसी दिन सुप्रीम कोर्ट ने गाजियाबाद के 32 वर्षीय हरीश राणा को कृत्रिम जीवन रक्षक प्रणाली हटाकर निष्क्रिय इच्छामृत्यु (पैसिव युथनेसिया) की बुधवार को अनुमति दे दी जो 12 साल से अधिक समय से कोमा में है। निष्क्रिय इच्छामृत्यु का अर्थ है कि किसी गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति को जीवित रखने वाली चिकित्सा सहायता को रोकने या जीवन रक्षक प्रणाली को हटाने की अनुमति देना ताकि उसकी स्वाभाविक रूप से मौत हो सके।

11 मार्च को वर्ल्ड डे ऑफ मुस्लिम कल्चर, पीस, डायलॉग और फिल्म इस्लामिक कल्चर, विरासत और कला के योगदान की समझ को बढ़ावा देने, शांति और अलग-अलग धर्मों के बीच बातचीत को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है। इसे 2010 में कैलिफोर्निया के राइटर, प्रोड्यूसर जावेद मोहम्मद ने स्थापित था। इसका मकसद आर्ट, फिल्म और समाज में मुस्लिम योगदान को दिखाकर पुरानी सोच, भ्रांतियों को खत्म करना और इस्लाम के बारे में समझदारी को बढ़ाना है। 

मुझे मर्दों के लिए तुरंत दया आती है, वे भी बराबर के इंसान हैं। पेट्रियार्की से उतने ही दबे हुए और उतने ही खोए हुए और भटके हुए। कम से कम औरतें एक-दूसरे को गले तो लगा पाती हैं। जब मैं एक स्ट्रिपर थी तो मुझे एहसास हुआ कि मर्द और औरतें सेक्स को लेकर बराबर परेशान हैं, लेकिन इतने अलग-अलग एरिया में, हम एक-दूसरे के दर्द को नहीं देख पाते। तो कुछ खास तरह के लड़कों के लिए, औरतें बेरहम और कॉक टीज करने वाली होती हैं और तुम्हें किस करने से पहले ही तुम्हारा खून चूस लेंगी। और कुछ औरतों के लिए, मर्द ऐसे बेवकूफ होते हैं जो सिर्फ एक ही चीज चाहते हैं। वे तुमसे प्यार करेंगे और तुम्हें छोड़ देंगे। मुझे ऐसा नहीं लगता। यह कल्चर है जो उन्हें उतना ही अनजान बनाए रखता है और उन्हें बकवास खिलाता है। और फिर कहता है, जाओ और शादी कर लो! -नीना हार्टले 

(Disclaimer विशेष सूचना- हमने तथ्यों को यथासंभव जांचकर प्रस्तुत किया है। फिर भी किसी भूल के लिए हम क्षमाप्रार्थी होंगे। पाठक कृपया अपने स्तर पर भी तथ्यों को जांच-परख लें, साथ ही हमारा निवेदन है कि यदि आपको कोई त्रृटि दिखी तो कृपया हमें सूचित करें ताकि हम उसे सुधार सकें। आपकी प्रतिक्रियाएं, सुझाव, रचनाएं आमंत्रित हैं। धन्यवाद ! -संपादक - पीपुल्स फ्रैंड)

प्रस्तुति: एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड, रुद्रपुर, उत्तराखंड)

कृपया हमारी Facebook Page https://www.facebook.com/profile.php?id=61586195663713 देखिए, अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !

प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।

#WorldDayofMuslimCulturePeaceDialogueandFilm #WorldPlumbingDay #NinaHartley #PoonamPandey #AlexanderFleming #DouglasAdams #HaroldWilson #Jalousha #Voltaire #Quotes #Thoughts #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #Peoplesfriend #Newspaper #APBharati #Journalism #Writing #Socialmedia #Viralphoto #VinodDua #WorldHistoryofMarch11 #TorquatoTasso

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ