महुआडाबरा, जसपुर (ऊधम सिंह नगर) उत्तराखंड, 16 फरवरी 2026 (जि.सू.का.)। जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत सोमवार को नगर पंचायत, महुआडाबरा के अंतर्गत नगर पंचायत स्थित मंगल बाजार के बारात घर में मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी अध्यक्षता में शिविर का आयोजन किया गया जिसमें कुल 925 लोगों द्वारा प्रतिभाग किया गया, जिसमें कुल 113 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसके सापेक्ष 42 प्रार्थना पत्रों, प्रकरणों को मौके पर ही निस्तारित किया गया। अन्य प्रार्थना पत्रों के त्वरित निस्तारण हेतु मुख्य विकास अधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सरकार की प्राथमिकता है, इसके लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए विभिन्न प्रकार की योजनाओं से पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करते हुए सभी प्रकार के प्रमाण-पत्रों को शीघ्रता से निर्गत करने तथा शिविर में आने वाले सभी पात्र व्यक्तियों को योजना से लाभान्चित करने हेतु विशेष ध्यान रखने के संबंध में निर्देशित किया गया।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा 676 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं निशुल्क दवाई वितरित की गयी तथा 20 आयुष्मान कार्ड, 10 दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाये गये। होम्योपैथिक विभाग द्वारा 98 लोगों की जांच तथा आयुष विभाग द्वारा 52 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं निशुल्क दवा वितरण किया गया। श्रम विभाग द्वारा 16 श्रम कार्ड बनाये गये तथा 15 निर्माण श्रमिकों की चिकित्सा जाँच की गयी। समाज कल्याण विभाग द्वारा 07 व्यक्तियों के पेंशन आवेदन भरवाये गये। पूर्ति विभाग द्वारा 08 लोगों के राशन कार्डध्ई केवाईसी कराये गये। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा 10 महिलाओं को महालक्ष्मी किट योजना, 05 महिलाओं को नन्दा गौरा योजना से लाभान्वित किया गया। उद्यान विभाग द्वारा 06 व्यक्तियों को सब्जी, मशाला, पुष्प क्षेत्रफल विस्तार योजना से, 04 व्यक्तियों को मशरूम, ड्रैगन उत्पादन योजना से लाभान्वित किया गया। शिविर में 81 व्यक्तियों के आधार कार्ड बनाये गये। उद्योग विभाग द्वारा 03 व्यक्तियों को मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से लाभान्वित किया गया।
राज्य, केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं (मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना, ब्रॉयलर फार्म प्रोत्साहन योजना, बैकयार्ड पोल्ट्री योजना, मुख्यमंत्री बाल पोषण योजना, मुख्यमंत्री महिला पोषण योजना, महिला मंगलदल व युवक मंगलदल का गठन, राष्ट्रीय पशुधन मिशन पशुधन बीमा, मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक मेधावी बालिका प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक प्रोत्साहन योजना आदि) से कुल 610 व्यक्तियों को लाभांवित किया गया।
शिविर में पूर्व विधायक डॉ0 शैलेंद्र मोहन सिंघल, अध्यक्ष अनुसूचित जाति आयोग मुकेश कुमार, जिलाध्यक्ष मनोज पाल, उप जिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह, सहित जनपद, तहसील, विकास खंड स्तरीय अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
प्रस्तुति: एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड, रुद्रपुर, उत्तराखंड)
कृपया हमारी Facebook Profile https://www.facebook.com/ap.bharati.journalist देखिए, अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !
प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।








0 टिप्पणियाँ