किसी मकसद में उम्मीद और, भरोसे के बिना, कोई काम नहीं होता। अज्ञानता दूर हो सकती है, अंधविश्वास खत्म हो सकता है, असहिष्णुता सहनशील हो सकती है, और नफरत प्यार में बदल सकती है, विचारों में तेजी आ सकती है, समझ बढ़ सकती है, और लोगों के दिलों को बड़ा किया जा सकता है, लेकिन निराशावाद से, जो सिर्फ उदास नजारे देख सकता है, कुछ भी उम्मीद नहीं की जा सकती। -क्लास पोंटस अर्नोल्डसन
789 ईस्वी में 20 फरवरी को कैटेनिया, सिसिली में गरीबों के प्रति प्यार, देखभाल के लिए प्रसिद्ध, कैटेनिया के 15वें बिशप सेंट लियो ऑफ कैटेनिया (थॉमाटुर्गस) का निधन हुआ। रोमन कैथोलिक और रूढ़िवादी चर्चों में संत घोषित हैं।
922 ईस्वी में 20 फरवरी को ईस्वी में 20 फरवरी को बीजान्टिन रोमानोस प्रथम लेकापेनोस की पत्नी के रूप में बीजान्टिन महारानी और विनम्र की जाने वाली यूनानी महिला थियोडोरा का निधन हुआ।
1054 ईस्वी में 20 फरवरी को विशगोरोड में नोवगोरोड के राजकुमार, 1019 से 1054 में अपनी मृत्यु तक कीव के ग्रैंड प्रिंस यारोस्लाव प्रथम व्लादिमीरोविच (यारोस्लाव द वाइज) का निधन हुआ।
1194 1189 से 1194 तक सिसिली के राजा रहे टैंक्रेड (टैनक्रेडी, जन्म 1138) का निधन हुआ।
1339 मिलान की सेना और सेंट-जॉर्ज (सैन जियोर्जियो) लॉड्रिसियो विस्कोनी के किराए के सैनिक की पाराबियागो की लड़ाई में भिड़ंत हुई इसमें विस्कोनी हार गया।
1472 मार्गरेट ऑफ डेनमार्क के लिए दहेज के बदले में नॉर्वे ने ओर्कनेय और शेटलैंड को स्कॉटलैंड के पास गिरवी रख दिया।
1521 जुआन पोंस डी लियोन करीब 200 लोगों के साथ स्पेन से फ्लोरिडा के लिए रवाना हुए, इस इरादे के साथ कि उन्होंने अमेरिकी धरती पर अपनी कालोनिया बनानीं हैं।
1547 हेनरी अष्टम की मृत्यु के बाद एडवर्ड षष्ठम का इंग्लैंड के सम्राट के रूप में वैस्टमिनिस्टर ऐबे में राज्याभिषेक हुआ।
1685 रेने-रॉबर्ट कैवेलियर ने माटागोर्डा खाड़ी में फोर्ट सेंट लुइस की स्थापना की और टेक्सास पर फ्रांस के अधिकार का दावा किया।
1751 सोमरस्टॉर्फ में जोहान हेनरिक वॉस का जन्म हुआ। जर्मन क्लासिकिस्ट, कवि जोहान हेनरिक वॉस होमर के ओडिसी और इलियड के जर्मन अनुवाद के लिए बहुत प्रसिद्ध हुए।
1774 विख्यात स्पेनिश मानचित्रकार, इंजीनियर, सैन्य अधिकारी और स्पेनिश लुइसियाना और स्पेनिश वेस्ट फ्लोरिडा के भूमि सर्वेक्षक विसेंट सेबेस्टियन पिंटाडो का जन्म हुआ।
1784 लंदन में जूडिथ, लेडी मोंटेफियोर का जन्म हुआ। जूडिथ, लेडी मोंटेफियोर अपने समय की प्रसिद्ध ब्रिटिश भाषाविद, म्यूजिशियन, ट्रैवल राइटर और समाजसेवी बनीं। जूडिथ, लेडी मोंटेफियोर ने पहली यहूदी कुक बुक अंग्रेजी में लिखी। जूडिथ, लेडी मोंटेफियोर का एक उद्धरण, पुरानी दुनिया की राजधानियाँ, उनके खराब होते स्मारकों को देखकर, हमें ऐसे विचारों से प्रेरित करती हैं जो हमें हमारी जाति के इतिहास में बहुत पीछे ले जाते हैं, ऐसी भावनाओं से जो हमारी सहानुभूति के दायरे को बढ़ाती हैं, अतीत की हमारी यादों को आज की चीजों के असल रूपों के साथ जोड़कर, लेकिन इंसान के मन में एक ऐसी शक्ति है जिससे वह बिना किसी बाहरी प्रभाव के भी दृश्यों को उतने ही साफ तौर पर नया कर सकता है।
1798 फ्रांस के सम्राट लुई एलेक्जेंडर बर्थियर ने पोप पायस छठवें को पद से हटा दिया।
1811 ऑस्ट्रिया को दिवालिया घोषित किया गया।
1816 विख्यात इतालवी संगीतकार गियोचिनो एंटोनियो रॉसिनी ओपेरा द बार्बर ऑफ सेविले का प्रीमियर लार्गो डी टोर्रे अर्जेंटीना में स्थित टिएट्रो अर्जेंटीना थिएटर में हुआ।
1824 अंग्रेजी धर्मशास्त्री, भूविज्ञानी और जीवाश्म विज्ञानी विलियम बकलैंड ने औपचारिक रूप से मेगालोसॉरस नाम की घोषणा की, जो वैज्ञानिक रूप से मान्य पहली गैर-एवियन डायनासोर प्रजाति थी।
1833 मिस्र के साथ युद्ध में तुर्की की मदद के लिए रूसी जहाज बास्फोरस की खाड़ी में पहुँचे।
1835 छात्रों के प्रवेश के साथ कलकत्ता मेडिकल कॉलेज की आधिकारिक शुरुआत हुई। इस कॉलेज की स्थापना 28 जनवरी 1835 को हुई थी। यह ऐशिया का दूसरा बड़ा चिकित्सा शिक्षा केंद्र था। कलकत्ता मेडिकल कॉलेज की स्थापना ब्रिटेन के भारत में प्रमुख लाॅर्ड विलियम बेंटिक ने करवाई।
1846 सोबरॉन के युद्ध में सिखों की हार के बाद अंग्रेजों का लाहौर पर कब्जा हुआ।
1847 राॅयल कलकत्ता टर्फ क्लब की स्थापना हुई।
1848 हेंपस्टेड, न्यूयॉर्क में एडवर्ड हेनरी हैरिमन का जन्म हुआ। ई. एच. हैरिमन बड़े अमेरिकी फाइनेंसर और रेलरोड एग्जीक्यूटिव बने। ई. एच. हैरिमन ने कहा, हर आदमी को यह तय कर लेना चाहिए कि अगर वह सफल होना चाहता है, तो उसे दूसरे आदमी के डॉलर का ईमानदारी से रिटर्न देना होगा। और, डर की नजरों से भविष्य को देखना कभी भी सुरक्षित नहीं होता।
1868 शिशिर कुमार और मोतीलाल बोस द्वारा स्थापित बांग्ला साप्ताहिक अखबार अमृत बाजार पत्रिका’का दैनिक के रूप में पहला अंक प्रकाशित हुआ।
1872 अमेरिका के न्यूयार्क शहर में मेट्रोपोलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट्स’ खुला। यह पश्चिमी गोलार्ध, संयुक्त राज्य में सबसे बड़ा आर्ट म्यूजियम है जिसमें दो मिलियन से अधिक कला कृतियों का संग्रह है।
1873 कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी ने सैन फ्रांसिस्को में अपने पहले मेडिकल कॉलेज की शुरुआत की।
1899 रोसलिन, न्यूयॉर्क में कॉर्नेलियस वेंडरबिल्ट व्हिटनी (कॉर्नेलियस सन्नी वेंडरबिल्ट व्हिटनी) का जन्म हुआ। कॉर्नेलियस वेंडरबिल्ट व्हिटनी अत्यंत प्रभावशाली अमेरिकन बिजनेसमैन, फिल्म प्रोड्यूसर, सरकारी अफसर, लेखक और समाज-सेवी, पोलो प्लेयर, थोरब्रेड रेस के घोड़ों के अस्तबल के स्वामी बने। शक्तिसंपन्न कॉर्नेलियस वेंडरबिल्ट व्हिटनी सोच उनके इस उद्धरण में झलकती है, तुमने मुझे धोखा देने का काम किया है। मैं तुम पर केस नहीं करूँगा, क्योंकि कानून बहुत धीमा है। मैं तुम्हें बर्बाद कर दूँगा। कानून! मुझे कानून की क्या परवाह? क्या मेरे पास ताकत नहीं है?
1900 पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्नाह की पत्नी रतनबाई (पुत्री दिनशा पेटिट एवं दीनाबाई) का जन्म मुंबई में हुआ। विकीपीडिया के मुताबिक 20 फरवरी को ही इंग्लैंड में इनका निधन हुआ।
1901 बोब्बिली जमींदारी, आंध्र प्रदेश के राजा रवु स्वेताचलापति रामकृष्ण रंगा राव का जन्म हुआ। रंगा राव राजनीतिज्ञ, कानूनविद, जस्टिस पार्टी नेता, जमींदार, मद्रास प्रेसीडेंसी के मुख्यमंत्री, संविधान सदस्य निमात्री सभा के सदस्य रहे।
1907 फ्रांसीसी रसायनज्ञ और शिक्षाविद, नोबेल पुरस्कार विजेता हेनरी मोइसन का निधन हुआ।
1909 अजय घोष का जन्म हुआ। यह भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता बने।
1916 स्वीडिश पत्रकार और राजनीतिज्ञ, नोबेल पुरस्कार विजेता क्लास पोंटस अर्नोल्डसन का निधन हुआ।
1920 संयुक्त राज्य अमेरिका के वैज्ञानिक रॉबर्ट पियरी का निधन हुआ।
1921 हरियाणा में एक राजघराने के अंतिम राजा राव बीरेंद्र सिंह का जन्म हुआ। यह हरियाणा के राजनेता और दूसरे मुख्यमंत्री थे। केंद्र में भी मंत्री रहे।
1924 न्यूयॉर्क शहर में ग्लोरिया वेंडरबिल्ट (ग्लोरिया लॉरा वेंडरबिल्ट) का जन्म हुआ। ग्लोरिया वेंडरबिल्ट प्रसिद्ध अमेरिकी कलाकार, लेखिका, अभिनेत्री, फैशन डिजाइनर, उत्तराधिकारी और सोशलाइट थीं। 1930 के दशक के दौरान, वह एक हाई-प्रोफाइल चाइल्ड कस्टडी ट्रायल का विषय थीं जिसमें उनकी मां, ग्लोरिया मॉर्गन वेंडरबिल्ट और उनकी पैतृक चाची, गर्ट्रूड वेंडरबिल्ट व्हिटनी, दोनों ने उनकी कस्टडी और उनके ट्रस्ट फंड पर नियंत्रण की मांग की थी। इस प्रकरण को प्रेस द्वारा शताब्दी का परीक्षण कहा जाता है, अदालती कार्यवाही व्यापक और सनसनीखेज प्रेस कवरेज का विषय थी, इसमें शामिल पक्षों की संपत्ति और प्रमुखता और व्हिटनी के इस दावे का समर्थन करने के लिए प्रस्तुत किए गए निंदनीय सबूतों के कारण कि ग्लोरिया मॉर्गन वेंडरबिल्ट एक अयोग्य माता-पिता थीं। ग्लोरिया वेंडरबिल्ट ने लिखा, मैंने हाल ही में एक कहावत पढ़ी है मैंने इसे फायरप्लेस और अपने स्टूडियो में चित्रित किया, आप जिस किसी से भी मिलें, उसके प्रति दयालु रहें, क्योंकि हर कोई एक बड़ी लड़ाई लड़ रहा है। हम सभी हैं। हर कोई।
1932 प्रसिद्ध कन्नड़ नाटककार के. वी. सुबन्ना का जन्म हुआ। इसी दिन प्रसिद्ध भारतीय उपन्यासकार, लघु कथा लेखक तथा फिल्म निर्देशक भबेंद्र नाथ सैकिया का जन्म हुआ।
1933 जर्मन तानाशाह एडॉल्फ हिटलर ने चुनावों में नाजी पार्टी को सहयोग देने के लिए गुप्त रूप से जर्मन उद्योगपतियों से मुलाकात की।
1934 रामकृष्ण मिशन के दूसरे संघाध्यक्ष स्वामी शिवानंद का निधन हुआ।
1935 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री हुए एन. जनार्दन रेड्डी का जन्म हुआ। 1935 में इसी दिन कैरोलाइन मिकेल्सन अंटार्कटिक पहुँचने वाली विश्व की पहली महिला बनीं। 1935 में इसी दिन विक्सबर्ग, मिसिसिपी में एलेन लुईस गिलक्रिस्ट (निधन 30 जनवरी, 2024) का जन्म हुआ। एलेन गिलक्रिस्ट अमेरिकी उपन्यासकार, लघु कथाकार और कवियत्री के रूप में प्रसिद्ध हुईं। उन्होंने अपने 1984 के लघु कथा संग्रह, विक्ट्री ओवर जापान के लिए राष्ट्रीय पुस्तक पुरस्कार प्राप्त किया। यूनिवर्सिटी ऑफ अर्कांसस प्रेस से छपी उनकी किताब इन द लैंड ऑफ ड्रीमी ड्रीम्स (1981) की प्रथम प्रकाशन के पहले दस महीनों में 10,000 से अधिक प्रतियां बिकीं और अपार प्रशंसा मिली। जापान पर विजय, लघु कथाओं के संग्रह ने 1984 में फिक्शन के लिए अमेरिकी राष्ट्रीय पुस्तक पुरस्कार जीता। एलेन गिलक्रिस्ट ने लिखा, लेखन का एक अंश मन में विस्फोटों की एक श्रृंखला का उत्पाद है।
1936 अर्जुन अवार्ड प्राप्त प्रसिद्ध भारतीय फुटबॉल खिलाड़ी जरनैल सिंह ढिल्लों का जन्म हुआ।
1939 मैडिसन स्क्वायर गार्डन में संयुक्त राज्य अमेरिका के इतिहास की सबसे बड़ी नाजी समर्थक रैली निकाली गई, जिसमें जर्मन अमेरिकन बंड के 20,000 सदस्य और समर्थक मौजूद थे।
1942 द्वितीय विश्वयुद्ध में जापानी सैनिकों ने डच ईस्ट इंडीज में बाली पर हमला कर दिया।
1946 प्रतिष्ठित हिंदी पत्रकार, कहानीकार, उपन्यासकार, समालोचक तथा सम्यांतर पत्रिका के संपादक-प्रकाशक पंकज बिष्ट का जन्म नौगांव, अल्मोड़ा में हुआ।
1946 मशहूर तेलुगू फिल्म अभिनेत्री, माॅडल, फिल्म निर्देशिका, निर्मात्री विजया निर्मला का जन्म हुआ।
1947 ब्रिटिश प्रधानमंत्री क्लेमेंट एटली ने भारत को आजाद करने की घोषणा की। एटली ने भारत को 30 जून 1948 तक स्वतंत्र करने की बात कही थी लेकिन 15 अगस्त 1947 को ही कर दिया।
1948 भारतीय प्रशासनिक सेवा के अफसर, भारत सरकार के 29वें मुख्य सचिव हुए केएम चंद्रशेखर का जन्म केरल में हुआ।
1950 नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बड़े भाई और राष्ट्रवादी नेता शरत चंद्र बोस का निधन हुआ। इसी दिन ऊषा थोराट का जन्म मद्रास में हुआ। ऊषा थोराट प्रसिद्ध अर्थशास्त्री, बैंकर और रिजर्व बैंक की डिप्टी गवर्नर रहीं।
1953 मैसूर राज्य (अब कर्नाटक में) आखिरी राजा, राजनेता, फैशन डिजाइनर और मैसूर (अब मैसुरु) से लोकसभा सदस्य श्रीकांतादत्ता नरसिम्हाराजा वाडियार का जन्म मैसूर में हुआ।
1956 जाने माने भारतीय फिल्म अभिनेता तथा टेलीविजन शो प्रस्तोता अनु कपूर का जन्म हुआ।
1962 जॉन एच ग्लेन अमेरिका के प्रथम अंतरिक्ष यात्री बने। प्रोजेक्ट मर्करी के लिए अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा द्वारा चुने गए सात लोगों में ग्लेन सबसे बड़े थे। 1962 में इसी दिन प्रसिद्ध अमेरिकी लेखक, पटकथा लेखक और निर्माता, माइलस्टोन मीडिया के संस्थापक ड्वेन मैकडफी का जन्म हुआ।
1964 दिल्ली में कंवलजीत सिंह बक्शी का जन्म हुआ। वे न्यूजीलैंड में नेशनल पार्टी के सदस्य और सांसद रहे।
1965 नासा (अमेरिका की सरकारी अंतरिक्ष एजेंसी - नेशनल एयरोनाॅटिक्स स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन) द्वारा प्रेक्षेपित रेंजर आठ चांद पर उतरा और उसने वहां से तस्वीरें और जानकारियां भेजीं।
1968 मुंबई के के.ई.एम. अस्पताल के डाक्टर पी.के. सेन ने हृदय प्रत्यारोपण का भारत में पहला आपरेशन किया।
1972 जानी मानी बाॅलीवुड फिल्म कथा, पटकथा, गीत, संवाद लेखिका और निर्देशिका अंविता दत्त गुप्तान का जन्म दिल्ली में हुआ। इसी दिन प्रख्यात हिंदी साहित्यकार शिवनारायण श्रीवास्तव का निधन हुआ।
1973 भारतीय फिल्म अभिनेता प्रियांशु चटर्जी का जन्म हुआ। 1972 में इसी दिन जर्मन-अमेरिकी भौतिक विज्ञानी और शिक्षाविद, नोबेल पुरस्कार विजेता मारिया गोएपर्ट-मेयर और प्रसिद्ध अमेरिकी पत्रकार और अभिनेता वाल्टर विंचेल का निधन हुआ।
1975 लंदन में मार्गरेट थैचर ब्रिटिश कंजर्वेटिव पार्टी की नेता निर्वाचित हुई। बाद में वे ब्रिटेन की बहुत प्रभावशाली प्रधानमंत्री रहीं।
1976 प्रसिद्ध फ्रांसीसी वकील और न्यायाधीश, नोबेल पुरस्कार विजेता रेने कैसिन का निधन हुआ। इसी दिन 1976 में मुंबई हाई में कच्चे तेल का व्यावसायिक स्तर पर उत्पादन शुरू हुआ। इसी दिन प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेटर रोहन गावास्कर का जन्म हुआ।
1978 ओकलैंड, कैलिफोर्निया में चेल्सी पेरेटी का जन्म हुआ। चेल्सी पेरेटी खूबसूरत, बोल्ड, लोकप्रिय अमेरिकी हास्य अभिनेता, अभिनेत्री, टेलीविजन लेखिका, गायिका और गीतकार हैं। चेल्सी पेरेटी को कॉमेडी श्रृंखला ब्रुकलिन नाइन-नाइन में जीना लिनेटी का किरदार निभाने के लिए जाना जाता है। चेल्सी पेरेटी का कहना है कि मुझे लगता है कि कॉमेडी की दुनिया में महिलाओं को अक्सर मेहमान के तौर पर देखा जाता है।
1982 उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश के बीच कन्हार नदी जल पर समझौता हुआ।
1983 असम में होने वाली विधानसभा चुनाव से पहले व्यापक पैमाने पर हिंसा हुई। इसमें 600 से अधिक लोगों की मौत हो गई।
1985 साहित्य अकादमी पुरस्कार प्राप्त प्रसिद्ध प्रखर हिंदी कवि, लेखक, गांधीवादी चिंतक भवानी प्रसाद मिश्र का निधन हुआ। इसी दिन सोवियत संघ ने सेल्युत-7 से अधिक विकसित अंतरिक्ष स्टेशन मीर (शांति) प्रक्षेपित किया।
1987 हिमाचल प्रदेश भारतीय संघ का 24वाँ राज्य बनाया गया। मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश का क्रमशः 23वें एवं 24वें राज्य के रूप में उद्घाटन हुआ।
1988 जिया खान का जन्म न्यू याॅर्क में हुआ। बॉलीवुड की खूबसूरत, बोल्ड अभिनेत्री गजनी, निशब्द और हाउसफुल इत्यादि कई फिल्मों में अभिनय करने वाली जिया ने 3 जून 2013 को मुंबई में आत्महत्या कर ली।
1988 ब्राजील की राजधानी रियो डी जेनेरो में बाढ़ से 65 लोग मारे गये और एक अस्पताल के 100 से अधिक लोग लापता हुए। इसी दिन 1988 में नागोर्नो-कराबाख स्वायत्त ओब्लास्ट ने अजरबैजान से अलग होने और आर्मेनिया में शामिल होने के पक्ष में मतदान किया गया, जिससे नागोर्नो-कराबाख युद्ध शुरू हो गया।
1989 प्रसिद्ध माॅडल और अभिनेत्री पत्रलेखा पाॅल का जन्म शिलौंग में हुआ। इसी दिन आयरलैंड की ब्रिटेन से स्वतंत्रता के लिए संघर्षरत आयरिश रिपब्लिकन आर्मी एक बम घमाका कर टर्नहिल में ब्रिटिश सेना की एक बैरक ध्वस्त की।
1998 अमेरिकी फिगर स्केटर तारा लिपिंस्की, 15 साल की उम्र में जापान के नागानो में हुए 1998 के शीतकालीन ओलंपिक में सबसे कम उम्र की ओलंपिक फिगर स्केटिंग स्वर्ण पदक विजेता बनीं।
1999 न्यूजीलैंडिन फुटबाॅल ख्लिाड़ी सरप्रीत सिंह का जन्म आॅक्लैंड में हुआ। प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने पाकिस्तान यात्रा के लिए बस से प्रस्थान किया। भारत की सरकारी प्रसारण सेवा दूरदर्शन ने खेल चैनल शुरू किया।
2000 भारतीय मूल के ब्रिटिश लेखक सलमान रुश्दी ने ब्रिटेन छोड़कर न्यूयार्क में बसने का ऐलान किया।
2001 लिथुवानिया के राष्ट्रपति एडमकस भारत पहुँचे, दोनों देशों में तीन समझौते हुए। इसी दिन भाकपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्र में कृषि मंत्री रहे इंद्रजीत गुप्त का निधन हुआ।
2003 रोड आइलैंड में स्टेशन रॉक क्लब में आग लगने से लगभग 100 लोग मारे गए।
2005 स्पेन यूरोपीय संघ के प्रस्तावित संविधान के अनुसमर्थन पर जनमत संग्रह में मतदान करने वाला पहला देश बना।
2007 यूरोपीय संघ कार्बन डाई आक्साइड के उत्सर्जन को 2010 तक 20 प्रतिशत कम करने को सहमत हुआ।
2008 रक्षा सौदे में ऑफसेट नीति को मंजूरी मिली। भारतीय स्टेट बैंक नेतृत्व में चार सरकारी बैंको ने प्राथमिक ऋण दरों में 0.25 - 0.50 प्रतिशत तक कटौती की। अमेरिकी राष्ट्रपति प्रत्याशी बराक ओबामा ने अपनी 9वीं जीत दर्ज की।
2009 भ्रष्टाचार के आरोप में कलकत्ता हाईकोर्ट के न्यायधीश सौमित्र सेन पर महाभियोग चला। 2009 में इसी दिन संयुक्त राष्ट्र संघ ने 20 फरवरी को विश्व सामाजिक न्याय दिवस के रुप मनाने की शुरुआत की। इसी दिन 2009 में राष्ट्रीय वायु सेना मुख्यालय के रास्ते में विस्फोटक भरे दो तमिल टाइगर्स विमानों को कामिकेज शैली के हमले में, उनके लक्ष्य तक पहुंचने से पहले श्रीलंकाई सेना ने मार गिराया।
2010 पुर्तगाल के मदीरा द्वीप में भारी बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन हुआ, जिसके परिणामस्वरूप कम से कम 43 लोगों की मौत हो गई, जो द्वीपसमूह के इतिहास की सबसे भीषण आपदा थी।
2010 पुर्तगाल के मदीरा द्वीप पर बाढ़ और मूसलिड्स से कम से कम 32 लोगों की मौत हो गई और 68 घायल हो गए।
2013 एस्टोनिया एक राष्ट्रीय इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग नेटवर्क स्थापित करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया। इस पद्धति से कारों को 30 मिनट से कम समय में चार्ज किया जा सकता है।
2015 16 फरवरी सुबह 9:25 बजे भारत गोविंद पानसरे और उनकी पत्नी उमा अपनी सोसायटी से मॉर्निंग वॉक से लौट रहे थे. मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों ने उनके घर के बाहर करीब से उन पर पांच गोलियां चलाईं। पानसरे की गर्दन और छाती में चोट लगी है। उनकी पत्नी के सिर में चोट लगी थी। 2015 की 20 फरवरी को 81 वर्ष की आयु में पानसरे की मौत हो गई मुंबई, महाराष्ट्र में। भारत गोविंद पानसरे (जन्म 26 नवंबर 1933) भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के राजनीतिज्ञ, लेखक, 17वीं शताब्दी के शासक शिवाजी पर आधारित सबसे अधिक बिकने वाली मराठी भाषा की जीवनी, शिवाजी कोन होता (मराठी शिवाजी कोण होता? के लेखक भी थे। पानसरे तर्कवादी, मानवाधिकारवादी कार्यकर्ता थे। उनकी हत्या एक उग्रपंथी हिंदुत्ववादी गिरोह के हत्यारों ने की। इसी दिन स्विटजरलैंड के राफ्ज शहर में दो ट्रेनों की आपस में जोरदार टक्कर से करीब 49 लोगों की जान चली गई। 20 फरवरी 2015 को सिनसिनाटी, ओहियो, में अमेरिकी लेखक, डॉक्टर और एंटी-अबॉर्शन एक्टिविस्ट जॉन चार्ल्स विल्के (जन्म 1925 मारिया स्टीन, ओहियो) का निधन हुआ। उन्होंने नेशनल राइट टू लाइफ के प्रेसिडेंट के तौर पर काम किया और अपनी पत्नी बारबरा के साथ मिलकर अबॉर्शन और ह्यूमन सेक्सुअलिटी पर कई किताबें लिखीं।
2016 मिशिगन के कलामजू काउंटी में गोलीबारी की कई घटनाओं में 6 लोग मारे गए और 2 घायल हो गए। 1916 में इसी दिन स्टॉकहोम, स्वीडन में फ्रेडरिक बाजर के साथ नोबेल शांति पुरस्कार विजेता स्वीडिश लेखक, पत्रकार, पॉलिटिशियन और धुर शांतिवादी, स्वीडिश पीस एंड आर्बिट्रेशन सोसाइटी के फाउंडिंग मेंबर, सांसद क्लास पोंटस अर्नोल्डसन (जन्म 27 अक्टूबर 1844, गोथेनबर्ग, स्वीडन) का निधन हुआ। क्लास पोंटस अर्नोल्डसन का एक उद्धरण, शांति के बिना, सच में इंसानी कुछ भी नहीं है। शांति ही तालमेल है। और तालमेल ही जिंदगी का सबसे बड़ा आदर्श है।
2017 विटाली चुर्किन नामक संयुक्त राष्ट्र में रूसी संघ के राजदूत का निधन हुआ। अमेरिकी भौतिक विज्ञानी मिल्ड्रेड ड्रेसेलहॉस और प्रसिद्ध ब्रिटिश पत्रकार स्टीव हेवलेट का निधन हुआ।
2020 प्रसिद्ध पुर्तगाली अर्थव्यवस्था और राजकोष मंत्री और सांसद जोआकिम पिना मौरा का निधन हुआ।
2021 बांग्लादेश के प्रसिद्ध विद्वान, प्रोफेसर और लेखक नुरुल हक मिया का निधन हुआ।
2024 प्रसिद्ध जर्मन फुटबॉलर एंड्रियास ब्रेहम और लोकप्रिय जापानी फिल्म अभिनेत्री तथा माडल योको यामामोटो का निधन हुआ।
2025 जाने माने अमेरिकी वकील और राजनीतिज्ञ, ओक्लाहोमा के 21वें गवर्नर डेविड बोरेन, प्रतिष्ठित अमेरिकी गायक-गीतकार और फिल्म निर्माता जेरी बटलर एवं जाने माने अमेरिकी फिल्म अभिनेता पीटर जेसन का निधन हुआ।
संगीत की भाषा सभी पीढ़ियों और देशों के लिए समान है, इसे हर कोई समझता है, क्योंकि इसे दिल से समझा जाता है। उन आलोचकों को मौन और उदासीनता से जवाब दें। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं, यह क्रोध और तर्क से बेहतर काम करता है। -गियोचिनो एंटोनियो रॉसिनी (इतालवी संगीतकार)
20 फरवरी 2026 को वर्ल्ड केयर डे केयर एक्सपीरियंस वाले बच्चों और युवाओं के लिए ग्लोबल सेलिब्रेशन है। इसे सबसे पहले 2015 में 5 नेशंस 1 वॉइस (5एन1वी) अलायंस ने शुरू किया था ताकि केयर में बच्चों के अधिकारों और अनुभवों को सपोर्ट किया जा सके। हर 5-6 सेकेंड में एक बच्चा उचित देखभाल के अभाव में मर जाता है। मौतों को कम करने के लिए अंतरराष्ट्रीय जागरूकता और सहयोग के आदान-प्रदान का अभियान है फरवरी के तीसरे शुक्रवार को मनाया जाने वाला वर्ल्ड केयर डे।
20 फरवरी 2026 को मनाया जाने वाला वर्ल्ड डे ऑफ सोशल जस्टिस सोशल डेवलपमेंट और सोशल जस्टिस के लिए नए सिरे से कमिटमेंट पर फोकस करता है। यह थीम हाल के ग्लोबल समिट के बाद, सोशल प्रोटेक्शन सिस्टम को मजबूत करके और सभी के लिए अच्छा काम पक्का करके बढ़ती असमानता, गरीबी और बेरोजगारी को दूर करने की तुरंत जरूरत पर जोर देती है। यह दूसरे वर्ल्ड समिट फॉर सोशल डेवलपमेंट और दोहा पॉलिटिकल डिक्लेरेशन के बाद मनाया जाता है, जिसमें गरीबी, सोशल एक्सक्लूजन और आर्थिक असमानता से निपटने के लिए और कोशिश करने पर जोर दिया गया है। यूनाइटेड नेशंस जनरल असेंबली ने 26 नवंबर, 2007 को 20 फरवरी को वर्ल्ड डे ऑफ सोशल जस्टिस घोषित किया था (रिजॉल्यूशन ए/आरईएस/62/10 पास करके।
(Disclaimer विशेष सूचना- हमने तथ्यों को यथासंभव जांचकर प्रस्तुत किया है। फिर भी किसी भूल के लिए हम क्षमाप्रार्थी होंगे। पाठक कृपया अपने स्तर पर भी तथ्यों को जांच-परख लें, साथ ही हमारा निवेदन है कि यदि आपको कोई त्रृटि दिखी तो कृपया हमें सूचित करें ताकि हम उसे सुधार सकें। आपकी प्रतिक्रियाएं, सुझाव, रचनाएं आमंत्रित हैं। धन्यवाद ! -संपादक - पीपुल्स फ्रैंड)
प्रस्तुति: एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड, रुद्रपुर, उत्तराखंड)
कृपया हमारी Facebook Profile https://www.facebook.com/ap.bharati.journalist देखिए, अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !
प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।
#WorldHistoryofFebruary20 #WorldDayofSocialJustice #BRAmbedkar #WorldCareDay #Voltaire #GovindPansare #ChelseaPeretti #BhawaniPrasadMishra #PatralekhaPaul #KlasPontusArnoldsson #GloriaVanderbilt #EHHarriman #PankajBisht #Quotes #Thoughts #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #Peoplesfriend #Newspaper #APBharati #Journalism #Writing #Socialmedia #Viralphoto #EllenLouiseGilchrist









0 टिप्पणियाँ