Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

सरस आजीविका मेले में पक्षी संरक्षण से रोजगार, पर्यावरण रक्षा तक के लाभ गिनाए Benefits from bird conservation to employment and environmental protection were enumerated at the Saras Livelihood Fair



रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर) उत्तराखंड, 16 फरवरी 2026 (जि.सू.का.)। गांधी पार्क में आयोजित सरस आजीविका मेले के तृतीय दिवस में वन विभाग के समन्वय से विभिन्न विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की और उपस्थित स्कूली बच्चों तथा आम जन-मानस को जागरूक करते हुये कई उपयोगी जानकारियां साझा की गईं। डॉ. रमन (डाइरेक्टर नेचर साइंस इनीशिएटिव ऑर्गनाइजेशन) द्वारा सस्टेनेबल लाइफस्टाइल हेतु बिहेवियर चेंज पर बताया कि छोटे-छोटे व्यक्तिगत बदलाव जैसे संसाधनों का संतुलित उपयोग, प्लास्टिक कम करना, ऊर्जा बचत और प्रकृति अनुकूल जीवनशैली मिलकर पर्यावरण संरक्षण में योगदान दे सकते हैं।

        पक्षी प्रेमी राजेश भट्ट ने बर्ड वॉचिंग के महत्व पर बताया कि पक्षी जैव विविधता के सूचक हैं और उनकी पहचान, व्यवहार व आवास को समझना संरक्षण की दृष्टि से आवश्यक है। राजीव बिष्ट ने बर्ड वॉचिंग से रोजगार के अवसरों पर जानकारी दी। 

         के.एस. सजवाण सेवा निवृत्त मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, वन विभाग ने एथिकल बर्डिंग पर जानकारी दी कि पक्षियों को बिना डिस्टर्ब किये, उनके वास-स्थल का सम्मान करते हुये, उनकी नैस्टिंग साईट से दूरी बनाकर बर्डिंग करनी चाहिये तथा उनका संरक्षण करना चाहिये।

        नानकमत्ता पब्लिक स्कूल की कक्षा 11 की छात्रा जिया कठायत ने स्कूली बच्चों से प्रकृति व पक्षियों से प्रेम करने हेतु संवाद किया गया। जिया कठायत को यंग बर्डर यूएस में भी चयन किया गया है। प्रभागीय वनाधिकारी तराई केंद्रीय वन प्रभाग यूसी तिवारी ने पर्यावरण संतुलन तथा पर्यावरण संरक्षण में आम जन-मानस के योगदान पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। विभिन्न स्कूलों ने अपने बच्चों को सरस मेले का भ्रमण कराया गया।

प्रस्तुति: एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड, रुद्रपुर, उत्तराखंड)

कृपया हमारी Facebook Profile https://www.facebook.com/ap.bharati.journalist देखिए, अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !

प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ