लिस्बन। एक ओर जहां दुनिया भर में तानाशाही बढ़ती जा रही है वहीं कुछ देश लोकतंत्र की मजबूती के लिए काम कर रहे हैं। पुर्तगाल ने एक अनूठी पहल कर दुनिया में अपना नाम रौशन किया है। पुर्तगाल में रविवार को हुए राष्ट्रपति चुनाव के दौरान एक मतदान केंद्र पर पहुंचे बच्चों को भी मतदान करने का मौका दिया गया, हालांकि उनके मतपत्रों पर असली उम्मीदवारों के नाम नहीं थे। बच्चों के लिए बनाए गए खास मतपत्रों पर सुपर मारियो और रोब्लॉक्स जैसे लोकप्रिय काल्पनिक किरदारों के नाम थे। अभिभावकों ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इस कवायद से बच्चों को लोकतंत्र के बारे में सीखने का मौका मिलेगा। राजधानी लिस्बन के एक मतदान केंद्र ने बच्चों के लिए यह अनोखी पहल की, ताकि लोकतंत्र का पहला पाठ किताबों से नहीं बल्कि अनुभव से सिखाया जा सके।
पुर्तगाल में चुनाव के दौरान पहली बार ऐसा प्रयोग किया गया और दुनिया के किसी अन्य देश में अभी ऐसा नहीं किया गया है। बच्चों के लिए बनाए गए मतपत्र पर लिखा था, अपने पसंदीदा किरदार को वोट दीजिए। आठ वर्षीय आर्तुर की मां कैटरीना बारबोसा ने इसे अपने बेटे के लिए सीखने का अच्छा अनुभव बताया। उन्होंने कहा, मैं हमेशा उसे साथ लाती हूं ताकि उसे प्रोत्साहन मिले। मैं चाहती हूं कि जब वह 18 साल का हो, तो घर पर सोफे पर बैठा न रहे बल्कि वोट डालने जरूर आए। यह मजेदार है क्योंकि इस तरह उसे भी लगता है कि वह मतदान कर रहा है और नागरिक के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है।
आर्तुर ने बताया कि वह मतपत्र पर मौजूद सभी किरदारों को पहचानता है। नौ वर्षीय जोआओ और 11 साल की कैरोलिना के पिता जोआओ डियास ने भी बच्चों को वोट डालने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा, बच्चों के लिए जरूरी है कि वे छोटी उम्र से ही जिम्मेदारी समझना शुरू करें, ताकि जब वे बड़े हों तो अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों को भी समझ सकें।
प्रस्तुति: एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड, रुद्रपुर, उत्तराखंड)
कृपया हमारी Facebook Profile https://www.facebook.com/ap.bharati.journalist देखिए, अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !
प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।
#InternationalDayoftheArabianLeopard #WorldPulsesDay #BertoltBrecht #AKA #FatimaSurayyaBajia #MikeTyson #SudamaPandeyDhumil #JRDTata #BorisPasternak #AlexanderPushkin #WilliamAllenWhite #WorldHistoryofFebruary10 #IndiaGate #Quotes #Thoughts #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #Peoplesfriend #Newspaper #APBharati #Journalism #Writing #Socialmedia #Viralphoto #SofyaKovalevskaya #ChoiSooyoung #Indiaustradedeal #Donaldtrump #Portugal






0 टिप्पणियाँ