समझदारी ने इंसानों को कभी निराश नहीं किया है। सिर्फ ताकत और दमन ने ही दुनिया में तबाही मचाई है। आजादी ही एक ऐसी चीज है जो आपके पास तब तक नहीं हो सकती जब तक आप इसे दूसरों को देने को तैयार न हों। -विलियम एलन व्हाइट
1163 बेरूत, किंगडम ऑफ जेरूसलम में जेरूसलम के राजा बाल्डविन तृतीय का निधन हुआ। बाल्डविन निःसंतान मर गया इस कारण बाल्डविन का भाई अमालरिक उसका उत्तराधिकारी बना।
1258 लंबे समय चली बगदाद की घेराबंदी अंतिम अब्बासिद खलीफा के मंगोल साम्राज्य के राजकुमार हुलगु खान के समक्ष आत्मसमर्पण के साथ समाप्त हो गई।
1306 डंफ्रीज में ग्रेफ्रिअर्स चर्च की ऊंची वेदी के सामने सम्राट रॉबर्ट द ब्रूस ने स्कॉटिश स्वतंत्रता संग्राम के नेता जॉन कॉमिन की हत्या कर दी, जिससे स्कॉटिश स्वतंत्रता के युद्ध में क्रांतिकारी गतिविधियां और तेज हो गईं।
1307 खानबालिक, युआन चीन में युआन राजवंश के दूसरे सम्राट तैमूर खान की मौत हुई। तैमूर को चीन के सम्राट साथ मंगोल साम्राज्य का छठा महान खान कहा गया। युआन राजवंश के संस्थापक कुबलई खान का पौत्र था।
1355 इंग्लैंड के ऑक्सफोर्ड में सेंट स्कोलास्टिका दिवस पर हुए दंगे में दो दिनों में 63 विद्वान और करीब 30 स्थानीय लोग मारे गए।
1495 इंग्लैंड में अंग्रेजी सैनिक और डर्बी के प्रथम अर्ल थॉमस स्टेनली के छोटे भाई सर विलियम स्टैनली की हत्या कर दी गई। सर विलियम स्टेनली एक थे।
1502 वास्को डी गामा पुर्तगाल के लिस्बन से भारत की अपनी दूसरी यात्रा पर रवाना हुए।
1567 एक भयंकर विस्फोट से वह इमारत तबाह हो गई जिसमें स्कॉटलैंड के राजा हेनरी स्टुअर्ट और लॉर्ड डर्नले रह रहे थे। बाद में उनका गला हुआ शरीर बाग में पाया गया।
1616 ब्रिटिश राजदूत सर थॉमस रो मुगल शासक जहांगीर के अजमेर स्थित दरबार में पहुंचे।
1805 कुरिआकोसी इलिआस चावारा का जन्म हुआ। वे केरल के प्रतिष्ठित भारतीय साइरो कैथॉलिक संत तथा समाज सुधारक, दार्शनिक हुए।
1811 बेलग्रेड पर रूसी सैनिकों ने कब्जा किया।
1814 नेपोलियन युद्ध में शैम्पाबर्ट की लड़ाई रूस और प्रशिया पर फ्रांसीसी जीत के साथ समाप्त हुई।
1817 आस्ट्रिया, ब्रिटेन, रूस और प्रसिया ने फ्रांस से अपनी फौजें हटाने की घोषणा की।
1828 कराकास, वेनेजुएला में जन्मे विख्यात क्रांतिकारी नेता साइमन बोलिवार पेरू के राष्ट्रपति बने।
1837 सेंट पीटर्सबर्ग में रोमांटिक युग के विख्यात रूसी कवि, नाटककार और उपन्यासकार अलेक्सांद्र सर्गेयेविच पुश्किन (जन्म 6 जून 1799 मॉस्को) का निधन हुआ। अलेक्सांद्र पुश्किन महान रूसी कवि और आधुनिक रूसी साहित्य के संस्थापक माने जाते हैं। अलेक्सांद्र पुश्किन का एक उद्धरण, दुखी मत हो, गुस्सा मत हो, अगर जिंदगी तुम्हें धोखा दे! अपने दुख को स्वीकार करो - तुम्हारी खुशी का समय आएगा, मेरा विश्वास करो।
1840 यूनाइटेड किंगडम की रानी विक्टोरिया ने सक्से-कोबर्ग-गोथ के प्रिंस अल्बर्ट से विवाह किया।
1846 सिख और ईस्ट इंडिया कंपनी के बीच सोबराऊं की जंग शुरू हुई।
1847 प्रसिद्ध बांग्ल कवि लेखक नवीनचंद्र सेन का जन्म हुआ।
1858 अमझेरा (मध्य प्रदेश) के राजा बख्तावर सिंह का निधन हुआ।
1861 डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता जेफरसन डेविस को टेलीग्राफ के जरिये सूचित किया गया कि उन्हें कॉन्फेडरेट स्टेट्स ऑफ अमेरिका का अनंतिम राष्ट्रपति चुना गया है।
1868 ब्रिटिश युद्ध कार्यालय ने आर्मी पोस्ट ऑफिस स्थापना को स्वीकृति दी। 1868 में इसी दिन एंपोरिया, कैंसस में विलियम एलन व्हाइट का जन्म हुआ। विलियम एलन व्हाइट अमेरिकन अखबार के एडिटर, पॉलिटिशियन, लेखक और प्रोग्रेसिव मूवमेंट के लीडर, मिडिल अमेरिका के स्पोक्सपर्सन बने। युवाओं को रेडिकल होना चाहिए। युवाओं को दुनिया में बदलाव की मांग करनी चाहिए। अगर दुनिया को आगे बढ़ना है तो युवाओं को पुराने सिस्टम को नहीं मानना चाहिए। लेकिन पुराने सिस्टम को आसानी से नहीं बदलना चाहिए, खासकर युवाओं की सिर्फ सनक या कहने पर तो बिल्कुल नहीं। टकराव होना ही चाहिए और अगर युवाओं में टकराव पैदा करने के लिए काफी ताकत या जोश नहीं है, तो दुनिया बासी, रुकी हुई और सड़ने में खट्टी हो जाती है। जुल्म का कोई भी तुष्टीकरण देशद्रोह है।
1879 अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित एक थियेटर में पहली बार रोशनी के लिए बिजली का इस्तेमाल किया गया।
1890 मास्को में बोरिस लियोनिदोविच पास्तरनाक का जन्म हुआ। बोरिस पास्तरनाक विश्व विख्यात रूसी, सोवियत कवि, उपन्यासकार, साहित्यिक अनुवादक बने, उन्हें साहित्य का नोबल पुरस्कार मिला। बोरिस पास्तरनाक का एक कथन, और याद रखें, आपको कभी भी, किसी भी हालत में, निराश नहीं होना चाहिए। उम्मीद करना और काम करना, ये मुश्किल समय में हमारे फर्ज हैं।
1891 स्टॉकहोम, स्वीडन में रूसी गणितज्ञ सोफिया कोवालेवस्काया (सोफिया वसीलीएवना कोवालेवस्काया जन्म 15 जनवरी 1850 मास्को, रूस) का निधन हुआ। सोफिया ने विश्लेषण, आंशिक अंतर समीकरण और यांत्रिकी में उल्लेखनीय योगदान दिया। सोफिया कोवालेवस्काया ने कहा, आत्मा में कवि हुए बिना गणितज्ञ होना असंभव है।
1897 विख्यात अमेरिकी वायरोलॉजिस्ट और शिक्षाविद, नोबेल पुरस्कार विजेता जॉन फ्रैंकलिन एंडर्स का जन्म हुआ।
1898 ऑग्सबर्ग, बवेरिया, जर्मन साम्राज्य में बर्टोल्ट ब्रेख्त (यूजेन बर्थोल्ड फ्रेडरिक ब्रेख्त) का जन्म हुआ। बर्टोल्ट ब्रेख्त फासीवाद, तानाशाही विरोधी विश्व विख्यात जर्मन थिएटर व्यवसायी, नाटककार और कवि हुए। वेइमर गणराज्य के दौरान वयस्क होने पर, उन्हें म्यूनिख में एक नाटककार के रूप में अपनी पहली सफलता मिली और 1924 में बर्लिन चले गए, जहाँ उन्होंने एलिजाबेथ हॉप्टमैन और कर्ट वेइल के साथ द थ्रीपेनी ओपेरा लिखा और संगीतकार हैंस आइस्लर के साथ काम किया। इस अवधि के दौरान मार्क्सवादी विचारों से परिपूर्ण ब्रेख्त ने उपदेशात्मक लेहरस्टुके लिखा और महाकाव्य थिएटर (जिसे बाद में उन्होंने द्वंद्वात्मक थिएटर कहना पसंद किया) और वेरफ्रेमडुंग्सएफेक्ट के एक प्रमुख सिद्धांतकार बन गए। जब 1933 में जर्मनी में नाजी सत्ता में आए, तो ब्रेख्त को अपना देश छोड़ना पड़ा। शुरू में स्कैंडिनेविया चले गए। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान वह दक्षिणी कैलिफोर्निया गए जहाँ उन्होंने खुद को एक पटकथा लेखक के रूप में स्थापित किया और इस बीच अमेरिकी खुफिया एजेंसी एफबीआई द्वारा उनकी निगरानी की जा रही थी। 1947 में बर्टोल्ट ब्रेख्त हॉलीवुड फिल्म कलाकारों के पहले समूह का हिस्सा थे, जिन्हें कथित कम्युनिस्ट पार्टी से जुड़ाव के लिए हाउस अन-अमेरिकन एक्टिविटीज कमेटी द्वारा सम्मन भेजा गया था। गवाही देने के अगले दिन वह यूरोप लौट आए, अंततः पूर्वी बर्लिन में बस गए जहाँ उन्होंने अपनी पत्नी और लंबे समय से सहयोगी, अभिनेत्री हेलेन वीगेल के साथ थिएटर कंपनी बर्लिनर एन्सेम्बल की स्थापना की। अपने तीखे विचारों के कारण वे लगातार सरकारों के निशाने पर रहे। उन्होंने कई देश बदले। खुद कहा भी कि मैंने जूतों से ज्यादा देश बदले हैं। बर्टोल्ट ब्रेख्त ने कहा, कला वास्तविकता को सामने रखने वाला दर्पण नहीं है, बल्कि उसे आकार देने वाला हथौड़ा है।
1902 प्रसिद्ध चीनी-अमेरिकी भौतिक विज्ञानी और शिक्षाविद, नोबेल पुरस्कार विजेता वाल्टर हाउसर ब्रैटन का जन्म हुआ।
1904 रूस तथा जापान ने युद्ध की घोषणा की।
1912 ब्रिटेन के राजा जार्ज पंचम तथा रानी मैरी ने स्वदेश वापसी हेतु भारत से इंग्लैंड के लिए प्रस्थान किया।
1915 प्रसिद्ध लेखक सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव का जन्म हुआ।
1916 जंडियाला, मांजकी, पंजाब में सरदार दरबारा सिंह का जन्म हुआ। दरबारा सिंह पंजाब के प्रमुख कांग्रेसी राजनेता बने, मुख्यमंत्री और राज्य सभा सदस्य रहे। इसी दिन ब्रिटेन में सेना में भर्ती के लिए बड़ा अभियान शुरु हुआ।
1917 जोहान्ना वेस्टरडिच नीदरलैंड की पहली महिला प्रोफेसर बनी।
1918 सोवियत नेता लियो ट्रोटस्की ने रूस के प्रथम विश्व युद्ध से हटने की घोषणा की।
1920 जोजेफ हॉलर डी हॉलेनबर्ग ने समुद्र तक पोलिश पहुंच की बहाली का जश्न मनाते हुए समुद्र के साथ पोलैंड का प्रतीकात्मक विवाह किया। यह पोलैंड का लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। यहां न्यू कपल और अन्य तमाम तरह के पर्यटक आते हैं।
1921 ब्रिटिश शाही परिवार के सदस्य प्रिंस आर्थर, ड्यूक ऑफ कनॉट एंड स्ट्रैथर्न ने नई दिल्ली में ऑफिशियली ऑल इंडिया वॉर मेमोरियल आर्च अर्थात इंडिया गेट की नींव रखी। यह स्मारक पहले विश्व युद्ध और तीसरे एंग्लो-अफगान युद्ध में शहीद हुए भारतीय सैनिकों के सम्मान में बनाया गया था। यह आयोजन ड्यूक के भारत दौरे का हिस्सा जिस दौरान उन्होंने लेजिस्लेटिव काउंसिल अैर चैंबर ऑफ प्रिंसेस का भी उद्घाटन किया। इंडिया गेट का डिजाइन सर एडविन लुटियंस ने किया। निर्माण में 10 साल लगे 1931 में पूरा हुआ। इंडिया गेट स्मारक राजपथ (नया नाम कर्तव्य पथ) पर नई दिल्ली में है। आसपास बड़ा मैदान है, यहां सुबह से देर रात तक सैलानियों का तांता लगा रहता है। इंडिया गेट भारतीय सेना के 74,187 सैनिकों का स्मारक है जो 1914 और 1921 के बीच पहले विश्व युद्ध में, फ्रांस, फ्लैंडर्स, मेसोपोटामिया, पर्शिया, पूर्वी अफ्रीका, गैलीपोली और तीसरे एंग्लो-अफगान युद्ध में मारे गए। गेट पर लगभग 13,300 सैनिकों के नाम लिखे हैं, इनमें कुछ ब्रिटिश सैनिकों और अधिकारियों के नाम भी हैं। स्मारक पुराने रोमन विजयी मेहराबों जैसे आर्क ऑफ कॉन्स्टेंटाइन से प्रेरित लेता है और इसकी तुलना पेरिस के आर्क डी ट्रायम्फ से की जाती है। 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के बाद आर्चवे के नीचे एक यादगार स्ट्रक्चर बनाया गया था जिसमें काले मार्बल का चबूतरा, एक उल्टी राइफल जिसके ऊपर एक वॉर हेलमेट लगा था जो चार हमेशा जलने वाली मशालों से घिरा था। इसे अमर जवान ज्योति (अमर सैनिक की लौ) के नाम से जाना जाता है। यह ज्योति भारत में अनजान सैनिक की कब्र के तौर पर काम करती थी। मोदी सरकार ने अमर जवान ज्योति को बंद कर दिया। 1921 में इसी दिन महात्मा गांधी ने काशी विद्यापीठ का उद्घाटन किया।
1922 हंगरी के चर्चित नेता और राष्ट्रपति अर्पद गाँक्ज का जन्म हुआ।
1923 टेक्सास टेक यूनिवर्सिटी की स्थापना टेक्सास के लुबॉक में टेक्सास टेक्नोलॉजिकल कॉलेज के रूप में की गई। टेक्सास टेक यूनिवर्सिटी (टेक्सास टेक, टेक या टीटीयू) लुबॉक, टेक्सास, संयुक्त राज्य अमेरिका में एक सार्वजनिक शोध विश्वविद्यालय है। 10 फरवरी 1923 को स्थापित और 1969 तक टेक्सास टेक्नोलॉजिकल कॉलेज कहलाने वाला यह पांच संस्थानों वाले टेक्सास टेक यूनिवर्सिटी सिस्टम का प्रमुख संस्थान है।
1929 जेआरडी टाटा को देश का पहला पायलट लाइसेंस दिया गया। जेआरडी ने ही देश की पहली कमर्शियल विमान सेवा टाटा एयरलाइंस की शुरुआत की, जो बाद में 1946 में एअर इंडिया बनी।
1933 जर्मन तानाशाह एडोल्फ हिटलर ने मार्क्सवाद की समाप्ति की घोषणा की।
1935 परमानंद श्रीवास्तव का जन्म हुआ। वे हिंदी के शीर्ष आलोचक और प्रतिष्ठित साहित्यकार हुए।
1939 जापानी सैनिकों ने चीन के हेनान द्वीप पर कब्जा किया।
1942 खूबसूरत, बोल्ड विख्यात बांग्ला फिल्म अभिनेत्री एवं माॅडल माधबी चक्रवर्ती का जन्म हुआ।
1944 कलकत्ता में योग गुरु बिक्रम चौधरी का जन्म हुआ। बिक्रम चौधरी ने अपनी खुद की एक योग शैली बिक्रम योग का विकास किया।
1945 राजेश पायलट के नाम से सुप्रसिद्ध भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता, पूर्व भारतीय फौजी, लोकसभा सदस्य और केंद्रीय मंत्री रहे राजेश्वर प्रसाद बिधूड़ी का जन्म गाजियाबाद में हुआ।
1947 नीदरलैंड्स रेडियो यूनियन की स्थापना हुईं।
1952 प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू के नेतृत्व में हुए भारत के प्रथम आम चुनाव में कांग्रेस पार्टी को पूर्ण बहुमत मिला।
1959 जाने माने भारतीय बाॅलीवुड फिल्मकार केसी बोकाड़िया का जन्म हुआ। इसी दिन अमेरिका के सेंट लुईस में हुए तूफान से लगभग 20 लोगों की मौत और 265 से अधिक लोग घायल हुए।
1961 अमेरिका ने वेस्टइंडीज में अनेक स्थानों पर अपना दावा छोड़ा। इसी दिन कनाडा में नियाग्रा जल प्रपात की पनबिजली परियोजना से बिजली का उत्पादन शुरू हुआ।
1962 जस्टिस सूर्य कांत का जन्म हिसार, हरियाणा में हुआ। सूर्यकांत 2026 में भारत के प्रधान न्यायाधीश सीजेआई हैं।
1970 कुमार विश्वास के नाम से मशहूर हिंदी कवि विश्वास कुमार शर्मा का पिलखुआ, उत्तर प्रदेश में हुआ जन्म। कुमार विश्वास बहुविवादित और आरएसएस, मोदी सरकार के एजेंडे के वाहक के तौर पर बदनाम हैं।
1975 भारतीय फाइन आर्ट के जाने माने फोटोग्राफर अमित निमाड़े का जन्म इंदौर में हुआ। 1975 में इसी दिन प्रखर हिंदी कवि सुदामा पांडे धूमिल (जन्म 9 नवंबर 1936 बनारस) का निधन हुआ। क्रांतिकारी लेखन और गजानन माधव मुक्तिबोध के साथ अपनी विरोध-कविता के लिए चर्चित धूमिल समकालीन हिंदी कविता के प्रमुख जनवादी और विद्रोही कवि हुए जिन्होंने मोहभंग, सत्ता के दमन और सामाजिक विद्रूपता को तीखे व्यंग्य के साथ प्रस्तुत किया। धूमिल की एक प्रसिद्ध कविता, एक आदमी, रोटी बेलता है, एक आदमी रोटी खाता है, एक तीसरा आदमी भी है, जो न रोटी बेलता है, न रोटी खाता है, वह सिर्फ रोटी से खेलता है, मैं पूछता हूँ, यह तीसरा आदमी कौन है ? मेरे देश की संसद मौन है।
1979 ईटानगर को अरुणाचल प्रदेश की राजधानी बनाया गया।
1981 खतरों के खिलाड़ी से खास पहचान हासिल करने वाले जाने माने भारतीय फिल्म टेलीविजन अभिनेता मोहम्मद इक़बाल खान का जन्म जम्मू एवं कश्मीर के श्रीनगर में हुआ। हुआ। इसी दिन खगोलविद राय पेंथर ने धूमकेतु की खोज करने की घोषणा की।
1984 केन्याई सैनिकों ने वागल्ला नरसंहार में लगभग 5,000 जातीय सोमाली केन्याई लोगों की हत्या कर दी। 1984 में इसी दिन विख्यात मलयालम फिल्म अभिनेता, निर्माता, निर्देशक, संपादक और लेखक अल्फोंस पुथरेन का जन्म अलुवा में हुआ और इसी दिन प्रख्यात सोवियत नेता एवं राष्ट्रपति यूरी आंद्रोपोव का 1984 में देहांत हुआ।
1985 जानी मानी दक्षिण भारतीय फिल्मों की गायिका और संगीतज्ञ महाती एस का जन्म चेन्नई में हुआ।
1989 अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल से परमाणु परीक्षण किया।
1990 जानी मानी भारतीय महिला पहलवान पायल सरकार का जन्म हुआ। 1990 में 10 फरवरी को ग्वांगजू, ग्योंगगी, दक्षिण कोरिया चोई सू-यंग का जन्म हुआ। सू-यंग को पेशेवर रूप से सूयॉन्ग के नाम से जाना जाता है। वह खूबसूरत, बोल्ड, बहुप्रतिभासंपन्न दक्षिण कोरियाई गायिका, अभिनेत्री, गीतकार, नर्तकी और परोपकारी हैं।
1991 मुक्केबाजी की दुनिया के सबसे सफल खिलाड़ी रहे माइक टाइसन को बलात्कार का दोषी पाकर 6 साल की सजा सुनाई। 1991 में माइक टाइसन को 18 साल की डेसिरी वॉशिंगटन से बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। 26 जनवरी 1992 से ट्रायल शुरू हुआ और 10 फरवरी 1992 को इंडियानापोलिस की कोर्ट ने उन्हें बलात्कार का दोषी पाया। जेल में रहते हुए उन्होंने अच्छे काम किए। इसलिए उन्हें तीन साल में ही रिहा कर दिया गया। माइक टाइसन ने 19 साल की उम्र से बॉक्सिंग शुरू कर दी थी। 1991 में इसी दिन पेरू में हैजे से 51 लोगों की मौत हुई। इसी दिन सोवियत संघ से आजादी के लिए यूरोपीय देश लिथुआनिया में मतदान हुआ।
1992 भारत के जाने माने मुक्केबाज विकास कृष्ण यादव का जन्म हरियाणा के भिवानी जिले के गांव सिंघवा खास में हुआ। इसी दिन अंडमान और निकोबार द्वीप विदेशी पर्यटकों के लिए खुला।
1995 जानी मानी भारतीय महिला हाॅकी खिलाड़ी पूनम बारला का जन्म हुआ।
1996 जानी मानी भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी रितुपर्णा दास का जन्म हुआ। इसी दिन आईबीएम के सुपर कंप्यूटर डीप ब्लू ने शतरंज में गैरी कास्परोव को हराया। गैरी कास्परोव चेस में वर्ल्ड चैंपियन रहे।
1998 पर्यावरण सुधार कार्यक्रमों के लिए 35 देशों द्वारा ग्लोबल इनवायरमेंट फेसिलिटी पर अंतर्राष्ट्रीय समझौता हुआ। इसी दिन पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने पाकिस्तान-2000 नामक कार्यक्रम की घोषणा की।
2001 होनोलूलू में अमेरिकी आणविक पनडुब्बी जापानी नौका से टकराई, 10 छात्र लापता हुए।
2003 नामीबिया ने पहला अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच खेला।
2004 बगदाद में पुलिस स्टेशन के बाहर हुए कार बम विस्फोट में 45 लोगों की मौत हो गई।
2005 संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारतीय दावेदारी के समर्थन में डेमोक्रेट सांसद फ्रैंक पालोन ने अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में विधेयक पेश किया। इसी दिन भारत के प्रख्यात लेखक गुलशेर खाँ शानी का निधन हुआ।
2006 इटली के ट्यूरिन में 20वें शीतकालीन ओलंपिक खेल शुरू हुए।
2008 श्रीलंका के उत्तर में सैनिकों व लिट्टे के बीच हुए संघर्ष में 50 तमिल विद्रोही मारे गये।
2009 सोमालिया तट पर भारत-रूस की नौसेनाओं का संयुक्त अभ्यास हुआ। इसी दिन प्रसिद्ध भारतीय शास्त्रीय गायक पंडित भीमसेन जोशी को भारत रत्न से सम्मानित किया गया। 2009 में इसी दिन एक रूसी और अमेरिकी आधिकारिक उपग्रह की टक्कर के कारण साइबेरिया के ऊपर बड़ी मात्रा में अंतरिक्ष मलबा गिरा।
2010 पाकिस्तान के पेशावर जिले में खैबर दर्रा इलाके में हुए एक आत्मघाती आतंकी बम विस्फोट से 13 पुलिस कर्मियों और 4 अधिकारियों की मौत हुई और दर्जनों लोग घायल हुए। इसी दिन फरवरी, पहले सप्ताह में अफगान अधिकारियों ने हिंदू कुश पर्वत में सलांग दर्रे में हिमस्खलन से मारे गए लोगों के 150 शवों को निकाला।
2013 इलाहाबाद में कुंभ मेले के दौरान भगदड़ मचने से 36 लोगों की मौत हो गई और 40 से अधिक लोग घायल हो गए।
2014 यमन के राष्ट्रपति मंसूर हादी और देश के प्रमुख पार्टियों के कुछ प्रतिनिधियों के साथ यमन को छह क्षेत्रों वाले महासंघ के देश में परिवहन के रूप में स्वीकार करने के लिए सहमत हुए।
2016 कराची पाकिस्तान में पाकिस्तान की मशहूर उर्दू उपन्यासकार, नाटककार, लेखिका फातिमा सुरैया बाजिया (जन्म 1 सितंबर 1930 को रायचूर, हैदराबाद राज्य, ब्रिटिश भारत) का निधन हुआ। फातिमा सुरैया बाजिया के साहित्यिक योगदान के लिए उन्हें जापान के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार सहित देश और विदेश में विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। फातिमा सुरैया बाजिया पाकिस्तान में सिंध प्रांत के मुख्यमंत्री की सलाहकार और पाकिस्तान की कला परिषद की प्रबंध समिति की सदस्य रहीं। इसी दिन दक्षिण कोरिया ने क्वांगम्योंग्सोंग-4 के प्रक्षेपण के जवाब में उत्तर कोरिया के साथ काएसोंग संयुक्त औद्योगिक परिसर के संचालन को रोकने का फैसला किया।
2018 हांगकांग में रूट 872 पर कॉव्लून मोटर बस डबल डेकर के पलट जाने से उन्नीस लोगों की मौत हो गई और 66 घायल हो गए।
2019 संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 10 फरवरी को विश्व दलहन दिवस (संकल्प ए/आरईएस/73/251) के रूप में घोषित किया। यह दालों के महत्व, अधिक उत्पादन, अधिक उपलब्धता, सहयोग के आदान प्रदान के बारे में है।
2021 ब्राजील के रियो डी जनेरियो में पारंपरिक कार्निवल को पहली बार कोरोना संक्रमण के कारण रद्द कर दिया गया।
2022 पटना में आयोजित राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लालू प्रसाद यादव ने अपने पुराने तेवर में दावा किया कि राजद से बड़ी औकात किसी पार्टी की नहीं है। उन्होंने कहा कि हमने सत्ता के लिए कभी सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। इसी दिन दिल्ली में राज्यसभा में कांग्रेस ने आम बजट 2022-23 में गरीबों के हित के लिए कोई घोषणा नहीं होने का दावा करते हुए सरकार से प्रश्न किया, बजट में गरीबन का का बा? पार्टी ने यह भी कहा कि भले ही किसानों की आय दुगनी नहीं हो पायी हो किंतु कृषि की लागत अवश्य दुगनी हो गयी है। संसद के उच्च सदन में आम बजट 2022-23 पर चर्चा में भाग लेते हुए कांग्रेस की छाया वर्मा ने कहा कि राष्ट्रपति अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा के जवाब में प्रधानमंत्री ने यह कहा था कि कांग्रेस ने मुंबई में ट्रेनों और बसों से प्रवासी मजदूरों को उनके घर भेजा, इसके कारण देश में कोरोना बढ़ा। कांग्रेस सदस्य ने सवाल किया कि लॉकडाउन के दौरान कौन सी ट्रेन और और कौन सी बस चल रही थी? उन्होंने कहा, इस तरह का असत्य वक्तव्य प्रधानमंत्री के मुंह से शोभा नहीं देता। वर्मा ने कहा कि बजट भाषण के दौरान सत्ता पक्ष के एक सदस्य ने यहां तक कह दिया कि देश को सही आजादी 2014 में मिली। उन्होंने कहा कि यह बात कहना देश के स्वाधीनता सेनानियों का अपमान है। वर्मा ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी उस समय तत्कालीन मध्य प्रदेश सरकार को गिराने और नमस्ते ट्रंप में लगी हुई थी जिसके कारण देश में कोरोना फैला। उन्होंने कहा, कोरोना कांग्रेस पार्टी के कारण नहीं आया है। कहा कि मोदी ने तमाम बातों के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहरा दिया किंतु क्या वह 2002 (गुजरात दंगों) को भूल गये? उन्होंने कहा कि उस समय गुजरात में भाजपा की सरकार थी और अटल बिहारी वाजपेयी देश के प्रधानमंत्री थे। वाजपेयी ने कहा था, मैं जब विदेश जाऊंगा तो मुझे शर्म आएगी कि मेरे राज्य, मेरे देश में ऐसा हुआ है। उन्होंने कोरोना काल में सेंट्रल विस्टा परियोजना के औचित्य पर सवाल उठाया। उन्होंने दावा किया कि देश में दो ही अमीर हुए है, एक तो सबसे धनी भारतीय जनता पार्टी और दूसरा उनके वो मित्र जिनके पास विश्व में सबसे अधिक संपत्ति है।
2023 भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने भारत में बीबीसी यानी ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग करने वाली याचिका शुक्रवार, दस फरवरी को यह कहते हुए खारिज कर दी कि यह पूरी तरह मिथ्या विचार है। जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस एमएम सुंदरेश की पीठ ने हिंदू सेना के अध्यक्ष विष्णु गुप्ता और एक किसान बीरेंद्र कुमार सिंह की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश पारित किया। पीठ ने कहा, रिट याचिका पूरी तरह से मिथ्या विचार है और इसमें कोई दम नहीं है, तदनुसार इसे खारिज किया जाता है। भारत और यहां की सरकार के मामले में बीबीसी के पक्षपाती होने का आरोप लगाते हुए याचिका में कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर इसका वृत्तचित्र भारत और इसके प्रधानमंत्री के वैश्विक उदय के खिलाफ गहरी साजिश का परिणाम है। शीर्ष अदालत ने तीन फरवरी को बीबीसी के वृत्तचित्र को प्रतिबंधित करने के सरकार के फैसले को चुनौती देने वाली अलग-अलग याचिकाओं पर केंद्र और अन्य पक्षों से जवाब मांगा था। जिन याचिकाकर्ताओं की याचिकाओं पर शीर्ष अदालत ने नोटिस जारी किये थे, उनमें वरिष्ठ पत्रकार एन राम, तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा, वकील प्रशांत भूषण और वकील एमएल शर्मा शामिल हैं। सरकार ने 21 जनवरी को विवादास्पद वृत्तचित्र के लिंक साझा करने वाले कई यूट्यूब वीडियो और ट्विटर पोस्ट को ब्लॉक करने के निर्देश जारी किए थे।
2023 एकेए के नाम से मशहूर कियरन जैरीड फोर्ब्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई। एकेए दक्षिण अफ्रीका के लोकप्रिय रैपर, रिकॉर्ड निर्माता और व्यवसायी थे। केप टाउन में जन्मे और जोहान्सबर्ग में पले-बढ़े फोर्ब्स ने अपने डेब्यू स्टूडियो एल्बम, अल्टर ईगो (2011) से अपना सिंगल विक्ट्री लैप रिलीज करने के बाद पहचान हासिल की। एकेए को अपने समय के सबसे महान दक्षिण अफ्रीकी संगीतकारों में से एक के रूप में माना जाता है, वह अपने युग के सबसे लोकप्रिय संगीतकारों में से एक थे और सबसे अधिक बिकने वाले दक्षिण अफ्रीकी हिप हॉप कलाकार थे। फोर्ब्स ने लेवल्स (2014), अनाति के साथ एक सहयोगी एल्बम बी केयरफुल व्हाट यू विश फॉर (2017), टच माई ब्लड (2018) और उनके अंतिम एल्बम, मास कंट्री (2023) सहित स्टूडियो एल्बम जारी करके खूब नाम कमाया। 10 फरवरी 2023 की रात जब वह दोस्तों के साथ एक रेस्तरां के बाहर खड़ा था, एक बंदूकधारी फोर्ब्स के पास दौड़ा और उसके सिर में घातक गोली मार दी, जबकि उसके साथी ने एकेए के दोस्त टेबेलो मोत्सोएन को गोली मारकर हत्या कर दी, जिसके बाद दोनों हत्यारे पैदल ही घटनास्थल से भाग गए। फोर्ब्स और मोत्सोएन दोनों को घटनास्थल पर मृत घोषित कर दिया गया। फोर्ब्स 35 वर्ष का था। पुलिस ने बाद में खुलासा किया कि उसकी मौत एक संगठित हिट का परिणाम थी। हत्या की साजिश रचने वाले ने एकेए का डरबन, दक्षिण अफ्रीका हवाई अड्डे से उसके होटल तक पीछा किया। चार वाहन, दो बंदूकधारी, दो पीछा करने वाले और एक हथियार डीलर, सभी ने एकेए और उसके दोस्त टेबेलो मोत्सोएन की हत्या में योगदान दिया।
2025 पटियाला में केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू के करीबी सहयोगी राजेश अत्री को ैएससीएसटी एक्ट के तहत पटियाला की सिविल लाइंस पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनकी गिरफ्तारी एक व्हाट्सएप कॉल पर हुए विवाद के चलते हुई, जिसमें शिकायतकर्ता ने उन पर आपत्तिजनक और जातिसूचक टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। लाहौरी गेट निवासी एक व्यक्ति ने रविवार शाम गलती से राजेश अत्री को व्हाट्सएप पर कॉल कर दिया। पुलिस के अनुसार, इस दौरान अत्री ने कथित रूप से अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया, जिसके बाद शिकायतकर्ता ने पुलिस में मामला दर्ज कराया। डीएसपी सतनाम सिंह ने बताया, शिकायत मिलने के बाद अत्री के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इसी दिन तेलंगाना के शहर हैदराबाद स्थित चारमीनार के पास दिवानदेवीडी में एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में सोमवार तड़के भीषण आग लग गई, जिससे भारी संपत्ति का नुकसान हुआ। पुलिस सूत्रों के अनुसार कॉम्प्लेक्स में मुख्य रूप से कपड़े की दुकानें थीं। आग इमारत की चौथी मंजिल पर लगी और तेजी से तीसरी मंजिल तक फैल गई। सूचना मिलने पर दमकल की दस गाड़ियां और पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचकर, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग में लगभग 30 दुकानें जलकर खाक हो गईं लेकिन किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
जो लोग नहीं जानते कि दुनिया में आग लगी हुई है, उनके लिए मेरे पास कहने को कुछ नहीं है। -बर्तोल्त ब्रेख्त (विख्यात जर्मन कवि, नाटककार)
2026 कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि 1954 में तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने लोकसभा में उस प्रस्ताव पर हुई चर्चा के दौरान विपक्षी सदस्यों को अधिक समय देने की मांग की थी जो तत्कालीन लोकसभा अध्यक्ष जी. वी. मावलंकर को हटाने के लिए लाया गया था। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि जिस संसद को नेहरू ने बैठकर, बोलकर, सुनकर और समायोजन करते हुए गढ़ा था, वह आज अपने पुराने स्वरूप की केवल एक फीकी परछाईं बनकर रह गई है। कांग्रेस का यह बयान ऐसे समय आया है, जब विपक्ष लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पद से हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का नोटिस देने पर विचार कर रहा है। विपक्ष का आरोप है कि बिरला ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और अन्य विपक्षी नेताओं को बोलने की अनुमति नहीं दी और आठ सांसदों को निलंबित कर दिया।
अरेबियन लेपर्ड का इंटरनेशनल डे 10 फरवरी को आयोजित होता है। तेंदुओं की सबसे छोटी सब-स्पीशीज के संरक्षण, जागरूकता के साथ ही प्राकृतिक संसाधनों को बचाने का मिशन है। यूएन जनरल असेंबली ने रिजॉल्यूशन 77/295 पास किया, जिसमें 10 फरवरी की तारीख तय की गई। संयुक्त राष्ट्र के हेडक्वार्टर में पहला अरेबियन लेपर्ड का इंटरनेशनल डे सेलिब्रेशन 2024 में हुआ। इस इवेंट में सऊदी अरब, यूएन एनवायरनमेंट प्रोग्राम और वाइल्डलाइफ ऑर्गनाइजेशन के स्पीकर्स एक साथ आए थे। उनका संदेश था, अरेबियन लेपर्ड को जिंदा रहने के लिए तुरंत मदद की जरूरत है।
(Disclaimer विशेष सूचना- हमने तथ्यों को यथासंभव जांचकर प्रस्तुत किया है। फिर भी किसी भूल के लिए हम क्षमाप्रार्थी होंगे। पाठक कृपया अपने स्तर पर भी तथ्यों को जांच-परख लें, साथ ही हमारा निवेदन है कि यदि आपको कोई त्रृटि दिखी तो कृपया हमें सूचित करें ताकि हम उसे सुधार सकें। आपकी प्रतिक्रियाएं, सुझाव, रचनाएं आमंत्रित हैं। धन्यवाद ! -संपादक - पीपुल्स फ्रैंड)
प्रस्तुति: एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड, रुद्रपुर, उत्तराखंड)
कृपया हमारी Facebook Profile https://www.facebook.com/ap.bharati.journalist देखिए, अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !
प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।
#InternationalDayoftheArabianLeopard #WorldPulsesDay #BertoltBrecht #AKA #FatimaSurayyaBajia #MikeTyson #SudamaPandeyDhumil #JRDTata #BorisPasternak #AlexanderPushkin #WilliamAllenWhite #WorldHistoryofFebruary10 #IndiaGate #Quotes #Thoughts #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #Peoplesfriend #Newspaper #APBharati #Journalism #Writing #Socialmedia #Viralphoto #SofyaKovalevskaya #ChoiSooyoung






0 टिप्पणियाँ