जसपुर (ऊधम सिंह नगर) उत्तराखंड, 17 फरवरी 2026 (जि.सू.का.)। अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय ने मंगलवार को मंडी में आयोजित तहसील दिवस में अधिकारियों को निर्देश दिये कि तहसील दिवस में आयी समस्याओं को अधिकारी गंभीरता से लेते हुए त्वरित गति से निस्तारित करना सुनिश्चित करंे। एडीएम ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सरकार की प्राथमिकता है, इसलिए तहसील दिवस में पंजीकृत समस्याओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारित करना सुनिश्चित करें। उन्होने पंजीकृत समास्याओं को जन समर्पण पोर्टल पर भी अपलोड करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई गयी समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि समस्या जिस स्तर की है उसी स्तर पर समाधान करना सुनिश्चित करें ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
मंडी परिसर में आयोजित तहसील दिवस में राशन कार्ड, अतिक्रमण, पेयजल, सड़क निर्माण व मरम्मत, नलकूप, प्रमाण पत्र आदि विषयक 52 शिकायतें पंजीकृत हुई जिसमे से लगभग 26 शिकायतों, समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया। तहसील दिवस में ग्राम पुरनपुर निवासी अपने खाते बैंक खाते की पांच साल का रिकार्ड चाहने का अनुरोध किया। जिसपर अपर जिलाधिकारी ने तहसीलदार को निर्देश दिये कि बैंक से वार्ता कर समाधान करने के निर्देश दिये। ग्राम अंगदपुर निवासी वीरेंद्र कुमार ने खतौनी से अन्य लोगों का नाम निरस्त करने का अनुरोध किया। जिसपर अपर जिलाधिकारी ने तहसीलदार को जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। मौहल्ला नत्था सिंह निवासी शहजाद हुसैन ने वर्ष 2002 की वोटर लिस्ट चाहने का अनुरोध किया। जिसपर अपर जिलाधिकारी ने सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी को समाधान करने के निर्देश दिये।
खेड़ा लक्ष्मीपुर निवासी दिनेश सिंह ने तालाब से सिंचाई करने हेतु बंद नाले को खुलवाने का अनुरोध किया। जिसपर अपर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता सिंचाई को निरीक्षण कर समाधान करने के निर्देश दिये। ग्राम मेघावाला निवासी राजेंद्र सिंह ने सफाई का कचरा सार्वजनिक स्थान से अन्य सरकारी स्थान पर डालने का अनुरोध किया। जिसपर अपर जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी को जॉच कर तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिये। नगर पंचायत महुआडाबरा निवासी सुरेश सिंह व मौ0 नत्था सिंह निवासी ने भूमि का पैमाइश कराने का अनुरोध किया। जिसपर अपर जिलाधिकारी ने तहसीलदार को तत्काल जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये। ग्राम भोगपुर डाम तीरथ नगर निवासी गुरनाम सिंह ने जंगली जानवरो से सुरक्षा हेतु सोलर लाइट लगवाने का अनुरोध किया। जिसपर अपर जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी को जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। मौहल्ला भूपसिंह निवासी अमित कुमार ने तालाब की भूमि से अतिक्रमण हटाते हुए सौंदर्यकरण कराने का अनुरोध किया। जिसपर अपर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी को स्थलीय निरीक्षण कराते हुए अतिक्रमण पाये जाने पर एक माह के भीतर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिये।
मौहल्ला जुलहान जसपुर निवासी शायरा बानो ने पुनः राशन कार्ड बनाने व मौहल्ला गुजरातियान निवासी फूलजहॉ ने सफेद राशन कार्ड बनाने का अनुरोध किया। जिसपर अपर जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को जांच कर नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिये। ग्राम प्रधान भगवंतपुर रेशमा परवीन ने पानी की पाइप लाईन ठीक करने व सड़क का मरम्मत कराने एवं जल जीवन मिशन के कार्यो का जांच कराने अनुरोध किया। जिसपर अपर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता जल संस्थान को निर्देश दिये कि जांच कर नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिये। सभासद गोविन्द कुमार ने पीने के पानी हेतु पाईप लाइन विछाने का अनुरोध किया। जिसपर अपर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता जल संस्थान को नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिये। ग्राम भोगपुर डाम निवासियों ने परिवार रजिस्टर बनवाने का अनुरोध किया। जिसपर अपर जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी को नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
अपर जिलाधिकारी ने कहा कि तहसील दिवस में जनता व जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई समस्याओं को गम्भीरता से लेते हुए समयबद्ध तरीके से निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि जन समस्याओं का निस्तारण व जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है, इसलिए सभी अधिकारी क्षेत्रों में जाकर जन समस्याओं को सुने व उनका निस्तारण करना सुनिश्चित करें।
तहसील दिवस में कनिष्ठ प्रमुख विमल कुमार, उप जिलाधिकारी राहुल शाह, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी केएस रावत, मुख्य उद्यान अधिकारी एसके शर्मा, मुख्य कृषि अधिकारी डॉ वी के सिंह, सहायक निदेशक मत्स्य संजय कुमार छिम्वाल, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ आशुतोष जोशी, जिला आयुर्वेद यूनानी अधिकारी डॉ आलोक शुक्ला, अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई सुशील कुमार,विधुत जी एस कार्की, जिला कार्यक्रम अधिकारी मुकुल चौधरी, आदि उपस्थित थे।
प्रस्तुति: एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड, रुद्रपुर, उत्तराखंड)
कृपया हमारी Facebook Profile https://www.facebook.com/ap.bharati.journalist देखिए, अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !
प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।








0 टिप्पणियाँ