रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर) उत्तराखंड, 17 फरवरी 2026 (जि.सू.का.)। महाप्रबंधक उद्योग विपिन कुमार ने बताया कि जनपद के हथकरघा बुनकरों, हस्तशिल्पियों तथा लघु उद्यमियों को वितीय वर्ष 2025-26 हेतु उनके द्वारा उत्पादित विशिष्ट उत्पादों की उत्कृष्टता के आधार पर हथकरघा, हस्तशिल्प एवं लघु उद्योग पुरुस्कार दिया जाना है। यह पुरस्कार जिला स्तरीय एवं राज्य स्तरीय होगा। उन्होने बताया कि उत्कृष्ट बुनकरों, हस्तशिल्पियों एवं लघु उद्यमियों का चयन जिला स्तरीय एवं राज्य स्तरीय हेतु गठित समिति द्वारा किया जायेगा।
महाप्रबंधक उद्योग ने बताया कि बुनकरों, हस्तशिल्पियों पुरस्कार हेतु बुनकर एव हस्तशिल्पी अथया उसका उद्योग जो उद्योग निदेशालय उत्तराखंड द्वारा अथवा विकास आयुक्त हथकरघा ध् हस्तशिल्प भारत सरकार के अधीन बुनकर एवं हस्तशिल्पी के रूप में पंजीकृत हो. पात्र होगे। उत्तराखंड राज्य के अन्तर्गत पंजीकृत हस्तकला, हथकरघा के निजी दस्तकार सहकारी समितिया तथा पंजीकृत अशासकीय संस्थानों के हस्तशिल्पी एंव बुनकर पात्र होंगे। बुरकर एंव हस्तशिल्पी जिसकी सहकारी समितिध्सस्था किसी भी प्रकार से विभागीय, बैंक ऋण के डिफाल्टर न हो पात्र होंगे।
महाप्रबंधक उद्योग ने बताया लघु स्तरीय उद्योगों के उद्यमियों के पुरस्कार हेतु उत्तराखंड शासन ने उद्योग विभाग के अन्तर्गत स्थाई रूप से ऐसी लघु स्तरीय इकाईयां जो विगत तीन वर्षों से निरन्तर उत्पादनरत हो (विगत तीन वर्षों की ऑडिट बैलेंसशीट) पात्र होंगे। ऐसी लघु स्तरीय इकाईयां जो किसी भी बैंक विभागीय डिफाल्टर न हो पात्र होंगे।
महाप्रबंधक उद्योग ने बताया योजनान्तर्गत आवेदन हेतु आवेदन पत्र दो प्रतियों में निर्धारित रूप पत्र के साथ (रू0 50.00 का डिमांड ड्राफ्ट जो महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, ऊधमसिंह नगर के पक्ष में देय होगा) आवेदन पत्र किसी भी कार्य दिवस में महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र रूद्रपुर एवं प्रभारी राजकीय डिजाईन सेंटर काशीपुर के कार्यालय से प्राप्त किये जा सकते हैं। उन्होने बताया कि आवेदन पत्र के साथ आधार कार्ड की प्रति, बैंक पासबुक की प्रति एवं पासपोर्ट साईज की फोटो सलग्न कर मय उत्पाद के सहित 25 फरवरी, 2026 सांय 05 बजे तक पूर्ण औपचारिकओं के साथ महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र रूद्रपुर एवं प्रभारी राजकीय डिजाईन सेन्टर, काशीपुर के कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में जमा किये जा सकते हैं।
प्रस्तुति: एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड, रुद्रपुर, उत्तराखंड)
कृपया हमारी Facebook Profile https://www.facebook.com/ap.bharati.journalist देखिए, अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !
प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।








0 टिप्पणियाँ