जहां डर है, वहां न्याय नहीं हो सकता। दब्बू न्यायपालिका से ज्यादा तानाशाही के लिए कुछ भी सही नहीं है। कानून के राज में गिरावट का इससे बड़ा कोई संकेत नहीं हो सकता कि एक शांत बार, एक दब्बू न्यायपालिका और एक दबा हुआ या कठोर जमीर वाला समाज। -हंस राज खन्ना
138 ईस्वी में 25 फरवरी को रोमन सम्राट हैड्रियन ने एंटोनिनस पायस को अपने बेटे के रूप में गोद लिया, एंटोनिनस प्रभावी रूप से उत्तराधिकारी बन गया। हैड्रियन 117 ई से 138 ई तक रोमन सम्राट था।
628 ईस्वी में 25 फरवरी को सासैनियन साम्राज्य, ईरान के अंतिम महान राजा खुशरो द्वितीय को उनके बेटे कावड द्वितीय ने सत्ता से बेदखल किया।
806 कॉन्स्टेंटिनोपल में कॉन्स्टेंटिनोपल के इक्यूमेनिकल पैट्रिआर्क टारासियोस ऑफ कॉन्स्टेंटिनोपल के टारासियोस (सेंट टारासियस और सेंट टारासियोस) का निधन हुआ।
1099 फ्लैंडर्स के फ्रैंकिश कुलीन, प्रथम धर्मयुद्ध में प्रतिभागी एंसेलम ऑफ रिबेमोंट का निधन हुआ।
1336 पिलेनाई के 4000 रक्षकों ने ट्यूटनिक लड़ाकों द्वारा बंदी बनाये जाने के बाद सामूहिक आत्महत्या कर ली। यह स्थान लिथुआनिया के ग्रैंड डची का पहाड़ी किला है।
1403 काउंट ऑफ सेल्जे विलियम की बेटी अन्ना ऑफ सिल्ली पोलैंड की रानी के रूप में राज्याभिषेक हुआ।
1570 पोप पायस पंचम ने इंग्लैंड के चर्च में महारानी एलिजाबेथ प्रथम और उनके अनुयायियों को बहिष्कृत करने के लिए एक्सेलस में पीपुल बैल रेगन जारी किया।
1586 मुगल शासक अकबर महान के दरबारी नवरत्नों में से एक बीरबल यूसुफजई के साथ लड़ाई में मारे गये।
1663 रूएन, फ्रांस में पीटर एंथनी मोटेक्स का जन्म हुआ। वह ब्रिटिश अंग्रेजी लेखक, नाटककार और अनुवादक बने। मोटेक्स अपने युग में अंग्रेजी पत्रकारिता के विकास में एक महत्वपूर्ण व्यक्ति थे, 1692 से 1694 तक पहली अंग्रेजी पत्रिका द जेंटलमैन जर्नल के प्रकाशक और संपादक के रूप में। पीटर एंथनी मोटेक्स का 18 फरवरी 1718 आयु 54 वर्ष में लंदन में निधन हुआ। पीटर एंथनी मोटेक्स ने लिखा, विवेक के बिना विज्ञान जीवन को बर्बाद कर सकता है। विवेक के बिना ज्ञान आत्मा का विनाश है।
1705 विख्यात जर्मन कंपोजर जॉर्ज फ्रेडरिक हैंडेल के ओपेरा नीरो का जर्मनी के हैंबर्ग में प्रीमियर हुआ।
1707 इटली के विश्व प्रसिद्ध नाटककार कार्लो गोल्दोनी का जन्म हुआ।
1760 लॉर्ड क्लाइव ने पहली बार भारत छोड़ा। उसके बाद वह फिर 1765 में वापस लौटे। रॉबर्ट क्लाइव ईस्ट इंडिया कंपनी की तरफ से भारत के पहले गवर्नर जनरल थे।
1788 पिट्स रेग्यूलेट्री एक्ट पारित किया गया।
1836 अमेरिकी आविष्कारक और उद्योगपति सैमुअल कोल्ट को रिवॉल्विंग गन के लिए मंजूरी मिली, जिसे बाद में रिवॉल्वर के रूप में जाना गया।
1837 थॉमस डेवनपोर्ट ने पहला अमेरिकी इलेक्ट्रिक प्रिंटिंग प्रेस पेटेंट कराया।
1843 लॉर्ड जॉर्ज पॉलेट ने ग्रेट ब्रिटेन के नाम पर अमेरिका के हवाई द्वीप पर कब्जा कर लिया।
1859 ब्रज, हिंदी और संस्कृत के नाटककार राधाचरण गोस्वामी का जन्म हुआ।
1870 मिसिसिपी के रिपब्लिकन हीराम रोड्स रेवेल्स ने संयुक्त राज्य अमेरिका की सीनेट में शपथ ली। हीराम रोड्स रेवेल्स कांग्रेस में बैठने वाले पहले अफ्रीकी अमेरिकी बने।
1875 चीन के किंग राजवंश के सम्राट गुआंगक्सू ने महारानी डोवगर सिक्सी के शासन के अधीन अपना शासन शुरू किया।
1884 रविशंकर व्यास या रविशंकर महाराज का जन्म खेड़ा, गुजरात में हुआ। रविशंकर स्वतंत्रता सेनानी, गांधीवादी, अंधश्रद्धा निवारक, सामाजिक कार्यकर्ता हुए।
1894 एक चर्चित आध्यात्मिक गुरु, स्वयं को युग अवतार और भगवान बताने वाले मेहर बाबा का जन्म पुणे में हुआ।
1897 प्रख्यात भारतीय लेखक, चिंतक और शिक्षा शास्त्री अमरनाथ झा का जन्म हुआ।
1899 पंबाब के प्रमुख राजनेता और मुख्यमंत्री हुए गुरनाम सिंह का जन्म हुआ।
1907 आर्डिनो, बुल्गारिया में सबाहतिन अली का जन्म हुआ। सबाहतिन अली विख्यात तुर्किश उपन्यासकार, कथाकार, कवि और पत्रकार बने। सबाहतिन अली का एक उद्धरण, किसी कीमती चीज को खोने का दर्द, चाहे वह खुशी हो या पैसे, समय के साथ भुलाया जा सकता है। लेकिन हमारे छूटे हुए मौके हमें कभी नहीं छोड़ते, और हर बार जब वे हमें परेशान करने वापस आते हैं, तो हमें दर्द होता है। या शायद जो चीज हमें परेशान करती है, वह यह परेशान करने वाला विचार है कि चीजें शायद अलग होतीं। क्योंकि उस विचार के बिना, हम इसे किस्मत पर छोड़ देते और मान लेते।
1921 जार्जिया की राजधानी तिब्लिसी पर रूस ने कब्जा किया।
1916 प्रख्यात भारतीय मूर्तिकार और कला मर्मज्ञ शंखो चौधरी का जन्म हुआ।
1925 जापान और पूर्व सोवियत संघ के बीच राजनयिक रिश्ते कायम हुये।
1932 एडॉल्फ हिटलर को सात साल तक बिना देश के रहने के बाद जर्मन नागरिकता हासिल हुई, उसे एक साथी नाजी डिट्रिच क्लैगेस द्वारा ब्रंसविक का सरकारी अधिकारी नियुक्त किया। नतीजतन हिटलर 1932 के चुनाव में राइख्स प्रेसिडेंट के लिए चुनाव लड़ने का पात्र हुआ।
1941 नीदरलैंड्स की गैरकानूनी कम्युनिस्ट पार्टी ने डच यहूदियों पर नाजी जुल्म के विरोध में जर्मनी के कब्जे वाले एम्स्टर्डम में आम हड़ताल का आयोजन किया।
1945 द्वितीय विश्व युद्ध में तुर्की ने जर्मनी के ख्लिाफ युद्ध की घोषणा की।
1948 विख्यात और कुख्यात भारतीय फिल्म अभिनेता और फिल्मकार डैनी डेंजोंगपा का जन्म हुआ। इन्होंने दोयम दर्जे की फिल्मों के लिए ध्यान आकर्षित किया, जैसे, अंधेरेी रात में, दिया तेरे हाथ में।
1949 विख्यात मलयाली कवि और आलोचक वी. मधुसूदन नायर का जन्म हुआ।
1952 नार्वे की राजधानी ओस्लो में छठे शीतकालीन ओलंपिक खेलों का समापन हुआ।
1956 सोवियत संघ के नेता निकिता ख्रुश्चेव ने व्यक्तित्व पंथ और उसके परिणामों पर अपने भाषण में अपने पूर्ववर्ती सोवियत नेता जोसफ स्टालिन की निंदा की।
1962 देश के तीसरे लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत हुई और जवाहरलाल नेहरू तीसरी बार प्रधानमंत्री बने।
1966 केरल की जानी मानी सामाजिक सामाजिक कार्यकर्ता के.वी. राबिया का जन्म मल्लपुरम में हुआ।
1970 केरल के प्रसिद्ध समाज सुधारक मन्नत्तु पद्मनाभन का निधन हुआ।
1971 स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ और असम के मुख्यमंत्री रहे विमल प्रसाद चालिहा का निधन हुआ।
1972 जानी मानी स्टाइलिश भारतीय फैशन डिजाइनर, माॅडल एवं अभिनेत्री अनैता श्राॅफ अदजानिया का जन्म हुआ।
1973 जाने माने हिंदी एवं तमिल, तेलुगू और अन्य दक्षिण भारतीय भाषाओं के प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक गौतम वासुदेव मेनन का जन्म ओट्टापलम, केरल में हुआ।
1974 20वीं सदी के आठवें दशक की लोकप्रिय अभिनेत्री दिव्या भारती का जन्म बंबई में हुआ। बहुत कम समय में यह बेहद चर्चित और सर्वाधिक पारिश्रमिक लेने वाल अभिनेत्री बनीं। अप्रैल 1993 में बहुमंजिला इमारत से गिरकर इनकी मौत हो गई।
1975 लिविंगस्टन, न्यू जर्सी में जन्म हुआ चेल्सी जॉय हैंडलर का। चेल्सी प्रसिद्ध अमेरिकी स्टैंड-अप कॉमेडियन, अभिनेत्री, लेखिका, टेलीविजन होस्ट, निर्माता, अभिव्यक्ति के अधिकार की पैरोकार, गर्भपात की आजादी की मुखर समर्थक, डोनाल्ड ट्रंप की कटु आलोचक और हिलेरी क्लिंटन की समर्थक हैं। इसी दिन सऊदी अरब के तत्कालीन शासक शाह फैसल की उनके ही भतीजे फैसल बिन मुसाद ने हत्या कर दी।
1980 ब्रिटेन ओलंपिक संघ ने ब्रिटिश सरकार के विरोध और दबाव के बावजूद उसी वर्ष जुलाई में मॉस्को में होने वाले ओलंपिक खेलों में शामिल होने का फैसला किया था। 1980 में इसी दिन गार्डन सिटी, न्यूयॉर्क में कश्यप प्रमोद विनोद (काश पटेल) का जन्म हुआ। काश पटेल अमेरिकी वकील और पूर्व संघीय अभियोजक हैं जो संघीय जांच ब्यूरो के 9वें निदेशक और 2025 तक अल्कोहल, तंबाकू, आग्नेयास्त्र और विस्फोटक ब्यूरो के कार्यवाहक निदेशक के रूप में कार्यरत हैं। 2025 में डोनाल्ड ट्रंप सरकार ने उन्हें खुफिया एजेंसी एफबीआई का निदेशक बनाया है।
1981 जाने माने बाॅलीवुड हिंदी फिल्म अभिनेता तथा माॅडल शाहिद कपूर का दिल्ली में जन्म हुआ।
1986 मारिया कोराजोन अकीनो के फिलीपिंस की राष्ट्रपति बनने के साथ ही देश में 20 वर्ष से काबिज तानाशाह फर्डिनांड मार्कोस का शासन भी खत्म हो गया। 22 फरवरी को मेट्रो मनीला में एपिफानियो डी लॉस सैंटोस एवेन्यू नामक एक प्रसिद्ध एवेन्यू पर मार्कोस के कुशासन के खिलाफ व्यापक शांतिपूर्ण प्रदर्शनों की एक श्रृंखला शुरु हुई जिसके बाद 25 फरवरी को मार्कोस ने सत्ता छोड़ने के साथ देश से भी पलायन कर लिया। इस विरोध में सरकारी कार्मिक और सेना भी शामिल थी। 25 फरवरी को पीपुल्स पावर रिवोल्यूशन डे पूरे फिलीपींस में उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है।
1987 फिर मिलोगे कभी इस बात का वादा कर लो.. जैसे तमाम लोकप्रिय फिल्मी गीतों के रचयिता एसएच बिहारी यानी शम्शुल हुदा बिहारी का निधन हुआ।
1988 सतह से सतह तक मार करने वाली भारत की प्रथम मिसाइल पृथ्वी का सफल प्रक्षेपण हुआ।
1991 जाने माने टेलीविजन और फिल्म अभिनेता तथा माॅडल अली गोनी का जन्म जम्मू एवं कश्मीर के भद्रवाह में हुआ।
1992 जानी मानी, खूबसूरत और बोल्ड फिल्म अभिनेत्री तथा माॅडल सान्या मल्होत्रा का जन्म दिल्ली में हुआ। इसी दिन रूस के करीब नागोर्नो-करबाख युद्ध में अर्मेनियाई सशस्त्र बलों ने अजरबैजान के नागोर्नो-करबाखग्रियन के खोजाली शहर से 613 जातीय अजरबैजान नागरिकों की हत्या की गई।
1993 जाने माने भारतीय फुटबाॅल खिलाड़ी प्रोनाय हल्दर का जन्म बैरकपुर, पश्चिम बंगाल में हुआ।
1994 मिस दिवा यूनिवर्स 2015, खूबसूरत, बोल्ड माॅडल तथा अभिनेत्री उर्वशी रौतेला का जन्म कोटद्वार, गढ़वाल, उत्तराखंड में हुआ। 1994 में इसी दिन इजरायली चिकित्सक बरूच गोल्डस्टीन ने हेब्रोन मस्जिद में एके47 बंदूक से अंधाधुंध नमाजियों पर गोलीबारी की जिसमें 29 लोग मारे गए और 125 अन्य घायल हो गए। इसके बाद घटना के विरोध करने जुटे प्रदर्शनकारियों पर सेना की फायरिंग में दर्जनों लोग मारे गये।
1995 असम में ट्रेन में दो बम ब्लास्ट हुए। सेना के 22 जवानों की मौत हुई।
1998 40वें ग्रैमी अवार्ड्स में प्रमुख पुरस्कार शॉन कॉल्विन, बॉब डिलन, सारा मैक्लाक्लन और एल्ला जॉन को मिले।
2000 रूस की निचली संसद ड्यूमा ने भारत के साथ द्विपक्षीय प्रत्यर्पण संधि का अनुमोदन किया।
2001 क्रिकेट के महानतम बल्लेबाज सर डॉन ब्रैडमैन का 92 साल की उम्र में निधन हुआ। टेस्ट क्रिकेट में ब्रैडमैन के 99.94 एवरेज का रिकॉर्ड आज भी कायम है तथा ऐसा माना जाता है कि इस रिकॉर्ड का टूटना करीब नामुमकिन है। 27 अगस्त 1908 को न्यू साउथ वेल्स में जन्मे डोनाल्ड जॉर्ज ब्रैडमैन ऑस्ट्रेलिया के लिए 1928 से 1948 तक 20 साल खेले। अपने 52 टेस्ट के करियर में ब्रैडमैन ने 99.94 के अविश्वसनीय एवरेज से 10 बार नॉट आउट रहते हुए 6,996 रन बनाए। इसमें 29 शतक और 13 अर्धशतक शामिल थे। टेस्ट क्रिकेट में अब तक कोई भी बल्लेबाज ब्रैडमैन के एवरेज के आसपास भी नहीं पहुंच पाया है। ब्रैडमैन के बाद टेस्ट क्रिकेट में सबसे ऊंचा एवरेज ऑस्ट्रेलिया के एडम वोग्स (61.87) का है। टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले सचिन तेंदुलकर का एवरेज भी 53.78 रहा है। साथ ही टेस्ट क्रिकेट में ब्रैडमैन के नाम 12 डबल सेंचुरी का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी दर्ज है। ब्रैडमैन ने 234 फर्स्ट क्लास मैचों में 117 शतकों और 69 अर्धशतकों की मदद से 28,067 रन बनाए थे।
2003 गुटनिरपेक्ष आन्दोलन के 13वें शिखर सम्मेलन में क्वालालंपुर घोषणा स्वीकृत किया गया।
2004 दक्षिण भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक बी. नागी रेड्डी का निधन हुआ।
2005 रेडियो कनाडा इंटरनेशनल ने अपनी स्थापना की 60वीं वर्षगांठ मनाई।
2006 दीपा मेहता की फिल्म वाटर को गोल्डेन किन्नारी पुरस्कार मिला।
2008 नई दिल्ली में जज, न्यायविद, वकील, 1973 में बेसिक स्ट्रक्चर सिद्धांत को बढ़ावा देने वाले और 1976 में भारत में इमरजेंसी के समय अकेले असहमति वाले फैसले में नागरिक स्वतंत्रता को बनाए रखने की कोशिश करने वाले हंस राज खन्ना (जन्म 3 जुलाई 1912 अमृतसर) का निधन हुआ। हंस राज खन्ना ने कहा था, कोई भी अथॉरिटी कानूनी मंजूरी के बिना जीवन और आजादी से वंचित नहीं कर सकती - आर्टिकल 21 के न होने पर भी नहीं। 2008 एचडीएफसी बैंक व सेंचुरियन बैंक ऑफ पंजाब के विलय के लिए शेयर अनुपात को मंजूरी दी गई। इसी दिन फिल्म नो कंट्री फॉर ओल्ड मैन को 80वें आस्कर एकेडमी में वर्ष की सर्वश्रेष्ठ फिल्म चुना गया।
2009 पूर्व सैन्य अधिकारी धीरज मल्होत्रा आईपीएल टूर्नामेंट के निदेशक नियुक्त हुए।
2010 सन 2008 के मुंबई हमले के बाद पहली बार भारत-पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों के बीच बात हुई।
2011 भारतीय सेना ने झारखंड में आयोजि 34वें राष्ट्रीय खेलों में 62 स्वर्ण पदकों के साथ तालिका में पहला स्थान बनाया,दूसरा स्थान मणिपुर को मिला।
2013 रूस ने स्कूलों, स्कूलों के आसपास और उपमार्गों पर धूम्रपान प्रतिबंध संबंधी कानून बनाया।
2014 ब्राजील की सरकार ने नये वित्त वर्ष में अपने खर्च में लगभग 19 बिलियन डॉलर की कटौती करने की योजना बनाई। देश के ऋण और मुद्रास्फीति की वृद्धि को कम करने हेतु ऐसा किया गया।
2015 पूर्वोत्तर अफगानिस्तान में हिमस्खलन में 310 से अधिक लोग मारे गये।
2016 न्यूटन और हेस्टन के छोटे कैनसस शहरों में गोलीबारी की एक श्रृंखला में 3 लोग मारे गए और 14 अन्य घायल हो गए।
2017 बिल पैक्सटन, प्रसिद्ध अमेरिकी अभिनेता और फिल्म निर्माता का निधन हुआ।
2020 दिमित्री याजोव, सोवियत संघ के अंतिम मार्शल का निधन हुआ।
2022 लोकप्रिय, खूबसूरत, बोल्ड अमेरिकी फिल्म अभिनेत्री एवं मॉडल फराह फोर्के का निधन हुआ। 2022 में इसी दिन प्रतिष्ठित ब्रिटिश अंग्रेजी लेखक और चित्रकार शर्ली ह्यूजेस का निधन हुआ।
2023 प्रसिद्ध कनाडाई अभिनेता, निर्देशक और पटकथा लेखक गॉर्डन पिंसेंट का निधन हुआ।
2024 आरबीआई ने बैंकिंग नियमों और आरबीआई के निर्देशों के उल्लंघन करने के आरोप में भारतीय स्टेट बैंक पर दो करोड़ रुपये का और केनरा बैंक पर 32.30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया।
2025 जाने माने आयरिश रेडियो और टेलीविजन ब्रॉडकास्टर, एक्टर और जर्नलिस्ट हेनरी केली एवं प्रसिद्ध मैक्सिकन-अमेरिकन स्क्रीनराइटर और प्रोड्यूसर रॉबर्टो ओरसी का निधन हुआ।
(Disclaimer विशेष सूचना- हमने तथ्यों को यथासंभव जांचकर प्रस्तुत किया है। फिर भी किसी भूल के लिए हम क्षमाप्रार्थी होंगे। पाठक कृपया अपने स्तर पर भी तथ्यों को जांच-परख लें, साथ ही हमारा निवेदन है कि यदि आपको कोई त्रृटि दिखी तो कृपया हमें सूचित करें ताकि हम उसे सुधार सकें। आपकी प्रतिक्रियाएं, सुझाव, रचनाएं आमंत्रित हैं। धन्यवाद ! -संपादक - पीपुल्स फ्रैंड)
प्रस्तुति: एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड, रुद्रपुर, उत्तराखंड)
कृपया हमारी Facebook Profile https://www.facebook.com/ap.bharati.journalist देखिए, अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !
प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।
#PeoplesPowerRevolutionDay #Philippines #KisanChaupal #Congress #HansRajKhanna #SirDonBradman #UrvashiRautela #SanyaMalhotra #DivyaBharti #Quotes #Thoughts #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #Peoplesfriend #Newspaper #APBharati #Journalism #Writing #Socialmedia #Viralphoto #PeterAnthonyMotteux









0 टिप्पणियाँ