धर्म कई बुराइयों को संदेह से छिपाता है। मैं धर्म को बचकाना खिलौना मानता हूँ, और मानता हूँ कि अज्ञानता के अलावा कोई पाप नहीं है। सम्मान हमारे द्वारा किए गए कार्यों से खरीदा जाता है। -क्रिस्टोफर मार्लो
विख्यात इतिहासकार क्लॉडियस टॉलेमी के अनुसार ईसा पूर्व 747 में बेबीलोन के राजा नबोनासर का शासन शुरू हुआ और इसके साथ, कालानुक्रमिक रूप से सटीक ऐतिहासिक अभिलेखों के व्यवस्थित रखरखाव की शुरुआत हुई। क्लॉडियस टॉलेमी एक अलेक्जेंडरियन गणितज्ञ, खगोलशास्त्री, ज्योतिषी, भूगोलवेत्ता और संगीत सिद्धांतकार थे, जिन्होंने करीब एक दर्जन वैज्ञानिक ग्रंथ लिखे, जो बीजान्टिन, इस्लामी और पश्चिमी यूरोपीय विज्ञान के लिए महत्वपूर्ण थे।
320 ईस्वी में 26 फरवरी को चंद्रगुप्त प्रथम को पाटलिपुत्र का शासक बनाया गया। गुप्त राजवंश का यह महाराजाधिराज चंद्रगुप्त घटोत्कच का पुत्र था। चंद्रगुप्त की मौत 335 ईस्वी में हुई। यह तिथियां अनुमान आधारित हे
364 ईस्वी में 26 फरवरी को वैलेन्टिनियन प्रथम को रोमन सम्राट घोषित किया गया। वैलेन्टिनियन प्रथम ने 364 से 375 तक साम्राज्य के पश्चिमी भाग पर शासन किया, जबकि इसी दौरान उनके भाई वैलेंस ने पूर्वी भाग पर शासन किया।
420 ईस्वी में 26 फरवरी को गाजा, पूर्वी रोमन साम्राज्य में पोर्फिरियस (पोर्फिरियस) का निधन हुआ। पोर्फिरियस 395 से 420 तक गाजा के बिशप थे।
943 ईस्वी में 26 फरवरी को ऐलेक, आयरलैंड के राजा मुइरचर्टच मैक नील का निधन हुआ।
1154 पलेर्मो, सिसिली राज्य में रोजर द्वितीय ऑफ सिसिली (रोजर द्वितीय या रोजर महान) का निधन हुआ।
1233 मंगोल-जिन युद्ध में मंगोलों ने महीनों तक चीन में घेराबंदी किये रखने के बाद जिन राजवंश की राजधानी काफेंग पर कब्जा कर लिया।
1266 बेनेवेंटो युद्ध में चार्ल्स, काउंट ऑफ अंजु के नेतृत्व में एक सेना ने सिसिली के राजा मैनफ्रेड के नेतृत्व वाली संयुक्त जर्मन और सिसिली सेना को हराया। युद्ध में मैनफ्रेड मारा गया और पोप क्लेमेंट चतुर्थ ने चार्ल्स को सिसिली और नेपल्स का राजा नियुक्त किया।
1365 बर्मा में अवा साम्राज्य और शाही शहर अवा (इनवा) की स्थापना राजा थादो मिनब्या ने की।
1548 लोरेंजिनो डे मेडिसी (लोरेंजैसिओ, जन्म 22 मार्च 1514) की हत्या हुई। लोरेंजिनो डे मेडिसी चर्चित इतालवी राजनीतिज्ञ, लेखक, नाटककार और मेडिसी परिवार (इतालवी बैंकिंग परिवार और राजनीतिक राजवंश जिसने पहली बार कोसिमो डे मेडिसी के तहत फ्लोरेंस गणराज्य में सत्ता को मजबूत किया) के सदस्य थे। लोरेंजिनो डे मेडिसी 1537 में अपने चचेरे भाई, एलेसेंड्रो डे मेडिसी, ड्यूक ऑफ फ्लोरेंस की हत्या करने पर प्रसिद्ध हुआ। उसके कृत्य का बदला लेने के लिए 1548 में उसकी हत्या कर दी गई।
1564 डेप्टफोर्ड, केंट, इंग्लैंड में क्रिस्टोफर मार्लो का बपतिस्मा 26 फरवरी 1564 को हुआ। क्रिस्टोफर मार्लो एलिजाबेथन युग के प्रमुख अंग्रेजी नाटककार, कवि और अनुवादक बने। मार्लो एलिजाबेथन नाटककारों में सबसे प्रसिद्ध हैं। उनके नाटक तंबुरलेन पर, विद्वानों ने उन्हें उनकी रहस्यमयी प्रारंभिक मृत्यु से पहले के वर्षों में लंदन में सबसे प्रमुख नाटककार माना। क्रिस्टोफर मार्लो ने कहा, सभी मरने के लिए जीते हैं, और गिरने के लिए उठते हैं।
1587 रोम, इटली में स्टेफानो लैंडी का जन्म हुआ। स्टेफानो लैंडी प्रसिद्ध इटैलियन कंपोजर, शुरुआती बारोक रोमन स्कूल के टीचर, प्रभावशाली शुरुआती ओपेरा कंपोजर, ऐतिहासिक पहले ओपेरा इल सैंट’एलेसियो के रचयिता बने।
1616 गैलीलियो गैलीली को रोमन कैथोलिक चर्च ने पृथ्वी सूर्य की परिक्रमा करती है दृष्टिकोण को पढ़ाने या बचाव करने से औपचारिक रूप से प्रतिबंधित कर दिया।
671 एक्सेटर हाउस, लंदन, यूनाइटेड किंगडम में एंथनी एश्ले कूपर, थर्ड अर्ल ऑफ शैफ्ट्सबरी का जन्म हुआ। एंथनी एश्ले कूपर प्रसिद्ध इंग्लिश व्हिग पॉलिटिशियन, फिलॉसफर और राइटर बने। एंथनी एश्ले कूपर का एक उद्धरण, जनता से प्यार करना, सबकी भलाई की पढ़ाई करना, और जहाँ तक हमारी ताकत हो, पूरी दुनिया के हित को बढ़ावा देना, अच्छाई की पराकाष्ठा है, और उस स्वभाव को बनाता है जिसे हम भगवान कहते हैं।
1775 मलेशिया के सबा के कुदत डिवीजन में बालमबंगन आइलैंड पर ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी की फैक्ट्री को मोरो समुद्री डाकुओं ने तबाह कर दिया। यह बोर्नियो के उत्तरी सिरे पर है और बांगी आइलैंड से लगभग 3 किलोमीटर पश्चिम में है। यह अब टुन मुस्तफा मरीन पार्क का हिस्सा है।
1802 बेसनकॉन, फ्रैंच-कॉम्टे, फ्रांस में विक्टर-ह्यूगो (विक्टर-मैरी ह्यूगो, विकोम्टे ह्यूगो) का जन्म हुआ। विक्तोर ह्यूगो विख्यात रोमांटिक लेखक, कवि, निबंधकार, नाटककार और राजनीतिज्ञ थे। विक्तोर ह्यूगो ने 60 वर्ष के करीब साहित्यिक की विविध विधाओं में विपुल लेखन किया। विक्तोर ह्यूगो का एक कथन, सबसे अंधेरी रात भी खत्म हो जाएगी और सूरज उगेगा। लिखा था, मैं गरीबों के लिए 50,000 फ्रैंक छोड़ता हूँ। मैं उनकी शववाहिनी में दफनाया जाना चाहता हूँ।
1808 मार्सिले, फ्रांस होनोर-विक्टोरिन ड्युमियर (होनोर-विक्टोरिन ड्युमियर) का जन्म हुआ। होनोर ड्युमियर अपने समय के प्रसिद्ध फ्रांसीसी चित्रकार, मूर्तिकार और प्रिंटमेकर थे, जिनकी कई कृतियाँ 1830 की क्रांति से लेकर 1870 में दूसरे फ्रांसीसी साम्राज्य के पतन तक फ्रांस के सामाजिक और राजनीतिक जीवन पर टिप्पणी पेश करती हैं। उन्होंने ला कैरिकेचर और ले चारिवारी जैसे समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में कैरिकेचर और कार्टून बनाकर प्रसिद्ध पाई। होनोर ड्युमियर गणतंत्रवादी लोकतंत्रवादी (श्रमिक वर्ग उदारवादी) थे, जिन्होंने राजशाही, राजनेताओं, न्यायपालिका, वकीलों, पूंजीपतियों के साथ-साथ अपने देशवासियों और सामान्य रूप से मानव स्वभाव का व्यंग्य और उपहास किया। होनोर ड्युमियर ने लिखा, आप देरी कर सकते हैं, लेकिन समय नहीं करेगा।
1815 फॉनटेनब्लियो की संधि पर हस्ताक्षर करने के बाद इटली के तट से दूर एक द्वीप एल्बा पर निर्वासित जीवन बिता रहा पूर्व फ्रांसीसी शासक नेपोलियन बोनापार्ट द्वीप एल्बा से फरार हो गया।
1832 पोलैंड के संविधान को अमान्य घोषित किया गया।
1857 ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ बहरामपुर में भारतीय सैनिकों ने विद्रोह कर दिया। ब्रिटिश सरकार ने दिसंबर-1856 में पुरानी बंदूकों के स्थान पर नई एनफील्ड राइफल का प्रयोग शुरू किया। इसके कारतूस पर लगे कागज को मुंह से काटना पड़ता था। बंगाल के बहरामपुर में ब्रिटिश सेना में तैनात भारतीय सैनिकों के बीच खबर फैली कि इस कारतूस में गाय और सूअर की चर्बी मिली हुई है। इससे हिंदू और मुस्लिम दोनों तरह के फौजी बिदक गये। 26 फरवरी 1857 को इसके खिलाफ बहरामपुर में ही सैनिकों ने विद्रोह कर दिया। आगे चलकर मार्च 1857 में मंगल पांडे के नेतृत्व में कुछ सिपाहियों ने ब्रिटिश अफसरों पर हमला कर दिया। यह विद्रोह दबा दिया गया। मंगल पांडे को गिरफ्तार कर अप्रैल में फांसी पर चढ़ा दिया गया। इसके बाद धीरे-धीरे इस क्रांति ने मेरठ और उत्तर भारत के अन्य हिस्सों तक फैल गया। ब्रिटिश सेनाओं ने औपचारिक रूप से 8 जुलाई 1859 को विद्रोह को पूरी तरह कुचल दिया और कथित तौर पर शांति स्थापित हो गई। यह दौर ईस्ट इंडिया कंपनी का था। इस विद्रोह को कुचलने के बाद भारत को ब्रिटिश सरकार ने सीधे अपने नियंत्रण में ले लिया।
1858 पियाली बरुआ और दीवान मणिराम दत्ता को असम के शाही परिवार को फिर से गद्दी पर बिठाने के प्रयासों के आरोप में फांसी दी गई।
1863 अमेरिका के सोलहवें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन ने अमेरिकी मुद्रा अधिनियम पर हस्ताक्षर किये।
1869 1857 से 1869 तक भारत के हैदराबाद के पांचवें निजाम रहे अफजल अद-दौला आसफ जाह 5वें मीर तहनियत अली खान सिद्दीकी का इंतकाल हुआ।
1886 गुजराती भाषा के युग प्रवर्तक कहे गये रचनाकार नर्मद का निधन हुआ।
1887 नामचीन भारतीय प्रशासनिक अधिकारी, न्यायविद और राजनीतिज्ञ बेनेगल नरसिंह राउ का जन्म मंगलौर, कनार्टक में हुआ। इसी दिन भारत की प्रथम महिला डॉक्टर आनंदी गोपाल जोशी का निधन पूना, बॉम्बे प्रेसीडेंसी में हुआ।
1903 ओर्डे विंगेट का जन्म नैनीताल में हुआ। ओर्डे विंगेट सैन्य अधिकारी बने, द्वितीय विश्व युद्ध में ब्रिटेन के सैन्य अधिकारी मेजर जनरल ओर्डे विंगेट ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। भारत के दसवें मुख्य न्यायाधीश बने कैलाश नाथ वांचू का जन्म हुआ।
1908 इसी दिन विख्यात बांग्ला साहित्यकार लीला मजूमदार का जन्म हुआ।
1909 पहली सफल रंगीन मोशन फिल्म प्रक्रिया पहली बार लंदन के पैलेस थिएटर में आम जनता के समक्ष दिखाई गई। किनेमाकलर पहली सफल रंगीन मोशन पिक्चर प्रक्रिया थी। 1909 से 1915 तक व्यावसायिक रूप से इसका उपयोग किया गया, इसका आविष्कार जॉर्ज अल्बर्ट स्मिथ ने 1906 में किया था। यह दो-रंग की योगात्मक रंग प्रक्रिया थी, जिसमें बारी-बारी से लाल एवं नारंगी और नीले एवं हरे फिल्टर के पीछे एक काले और सफेद फिल्म की तस्वीर खींची जाती थी और उन्हें लाल और हरे फिल्टर के माध्यम से प्रक्षेपित किया जाता था। इसे 1908 में कई बार प्रदर्शित किया गया और पहली बार 1909 में जनता को दिखाया गया। 1909 से इस प्रक्रिया को किनेमाकोलर के रूप में जाना और ट्रेडमार्क किया गया। विपणन चार्ल्स अर्बन की नेचुरल कलर किनेमैटोग्राफ कंपनी ने किया गया जिकसे साथ दुनिया भर में किनेमाकोलर लाइसेंस बेचती थी।
1917 पाकिस्तान सरकार में मुख्य सचिव रहे विख्यात पाकिस्तानी नौकरशाह और लेखक क़ुदरत उल्लाह साहब का जन्म गिलगिट में हुआ। इसी दिन न्यू ऑरलियन्स अमेरिका के ओरिजिनल डिक्सीलैंड जस बैंड ने लाइवेस्टेबल ब्ल्यूज रिकॉर्ड किया, जो पहला जैज सिंगल हुआ।
1922 प्रख्यात अमेरिकी अर्थशास्त्री विलियम बौमॉल का जन्म हुआ। 1922 में इसी तारीख को ब्रिटिश फिल्म अभिनेत्री मार्गरेट लीटन का जन्म हुआ। इसी दिन पहले फिजिक्स के प्रोफेसर रहे जाने माने भारतीय फिल्म अभिनेता, निर्देशक और लेखक मनमोहन कृष्ण का जन्म लाहौर में हुआ। साहिर लुधियानवी का लिखा गीत धूल का फूल फिल्म में मनमोहन कृष्ण पर फिल्माया गया है, तू हिंदू बनेगा न मुसलमान बनेगा।
1928 इसरायल के प्रधानमंत्री हुए एरियल शेरॉन का जन्म हुआ।
1931 जोलिएट, इलिनोइस में रॉबर्ट नोवाक (रॉबर्ट डेविड सैंडर्स नोवाक) का जन्म हुआ। रॉबर्ट नोवाक अमेरिकन सिंडिकेटेड कॉलमिस्ट, जर्नलिस्ट, टेलीविजन पर्सनैलिटी, लेखक और कंजर्वेटिव पॉलिटिकल कमेंटेटर थे। रॉबर्ट नोवाक, मैं 72 साल का हूँ। वे मेरे साथ ज्यादा कुछ नहीं कर सकते। मैं वही रिपोर्ट करता रहूँगा जो मैं देखता हूँ और जो मुझे सच लगता है।
1932 विख्यात अमेरिकी गायक जॉनी कैश का जन्म हुआ।
1933 पेरिस, फ्रांस में सर जेम्स माइकल गोल्डस्मिथ का जन्म हुआ। गोल्डस्मिथ परिवार के सदस्य जेम्स गोल्डस्मिथ चर्चित, प्रतिष्ठित और विवादग्रस्त फ्रेंच-ब्रिटिश फाइनेंसर और पॉलिटिशियन बने। गोल्डस्मिथ का कहना था, सबसे बड़ा रिस्क रिस्क न लेना है। और, सहनशीलता एक बहुत बड़ा गुण है, लेकिन सहनशीलता के सबसे करीबी पड़ोसी हैं बेपरवाही और कमजोरी।
1935 एडॉल्फ हिटलर ने वर्साय की संधि के प्रावधानों का उल्लंघन करते हुए इंपीरियल आर्मी लूफ्टवाफे को फिर से गठित करने का आदेश दिया। इसी दिन 1935 रॉबर्ट वॉटसन-वाट ने डेवेंट्री के पास प्रदर्शन किया जो यूनाइटेड किंगडम में रडार के विकास का अग्रदूत था।
1936 इम्पीरियल जापानी सेना के 1400 से अधिक सैनिकों ने जापान में तख्तापलट कर टोक्यो पर कब्जा कर लिया और वित्त मंत्री ताकाहाशी कोरिय्यो और कई अन्य प्रमुख राजनेताओं की हत्या कर दी।
1937 जाने माने भारतीय फिल्मकार मनमोहन देसाई का जन्म बंबई में हुआ।
1944 खालिस्तानी आतंकी संगठन बब्बर खालसा के संस्थापक सदस्य और प्रमुख खालिस्तानी आतंकी नेता तलविंदर सिंह परमार का जन्म कपूरथला के पास एक गांव में हुआ।
1946 जानी मानी लेखिका, कथाकार, पत्रकार एवं दूरदर्शन तथा आकाशवाणी यानी प्रसार भारती की मुखिया और वामा, साप्ताहिक हिंदुस्तान, दैनिक हिंदुस्तान की प्रमुख संपादक रहीं मृणाल पांडे का जन्म हुआ।
1955 सैंक्ट जॉर्जन बी साल्जबर्ग, ऑस्ट्रिया में एंड्रियास मैसलिंगर का जन्म हुआ। एंड्रियास मैसलिंगर जाने माने ऑस्ट्रियन पॉलिटिकल साइंटिस्ट, ऑस्ट्रियन सर्विस अब्रॉड के फाउंडर, चेयरमैन, ऑस्ट्रियन होलोकॉस्ट मेमोरियल अवॉर्ड, ब्रौनाऊ कंटेम्पररी हिस्ट्री डेज के फाउंडर और हाउस ऑफ रिस्पॉन्सिबिलिटी के आइडिया के इन्वेंटर हैं। एंड्रियास मैसलिंगर ने कहा, सिर्फ वही लोग जिन्होंने सच में युद्ध का अनुभव किया है, पूरी ताकत से शांति बनाए रखना चाहेंगे।
1956 रीयूनियन (फ्रांस का विदेश विभाग और क्षेत्र हिंद महासागर में, मॉरिशस के दक्षिण-पश्चिम में) में मिशेल हौलेबेक का जन्म हुआ। मिशेल हौलेबेक प्रसिद्ध फ्रेंच लेखक, कवि, उपन्यासकार, निबंधकार, अभिनेता, फिल्म निर्माता और गायक बनते हैं। उनकी पहली किताब हॉरर राइटर एच. पी. लवक्राफ्ट पर एक बायोग्राफिकल निबंध था। मिशेल हौलेबेक का एक उद्धरण, पढ़ने के लिए आस-पास कुछ न होना खतरनाक है, आपको जिंदगी से ही खुश रहना होगा, और इससे आप रिस्क ले सकते हैं।
1957 भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास का जन्म तमिलनाडु में हुआ।
1958 पाकिस्तान के प्रदेश सिंध में एक जगह प्राचीन सभ्यता के अवशेष पाए, जिनके परीक्षण के बाद बताया गया कि यह मेहनजोदड़ो की सभ्यता से करीब तीन सौ वर्ष पुराने हो सकते हैं।
1959 महाराष्ट्र में प्रमुख भाजपा नेता, केंद्र में शिक्षा मंत्री रहे संजय शामराव धोत्रे का जन्म अकोला में हुआ।
1960 आंध्र प्रदेश, तेलंगाना के जाने माने कांग्रेस राजनेता, लोकसभा सदस्य, इंजीनियर और कारोबारी कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी का जन्म हैदराबाद में हुआ।
1962 तेलुगू फिल्मों के लोकप्रिय अभिनेता एवं माॅडल शिवाजी राजा का जन्म भीमावरम में हुआ।
1965 भारत में जन्मे उद्यमी स्पूनी सिंह सुंदर ने अपने हॉलीवुड वैक्स म्यूजियम की शुरुआत की। अत्यंत विवादित विनायक दामोदर सावरकर का निधन हुआ। सावरकर सामंती हिंदूवादी विचारक, लेखक, नेतृत्वकर्ता थे। पहले स्वतंत्रता सेनानी और फिर ब्रिटिश सत्ता के सहयोगी तथा समर्थक और द्विराष्ट्रवाद का सिद्धांत प्रस्तुत करने वाले सावरकर महात्मा गांधी की हत्या में आरोपी भी रहे।
1971 संयुक्त राष्ट्र महासचिव यू थांट ने वर्नल इकुइनॉक्स को पृथ्वी दिवस के रूप में मनाने की संयुक्त राष्ट्र की घोषणा पर हस्ताक्षर किए। पृथ्वी दिवस 22 अप्रैल को पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्थन प्रदर्शित करने के लिए मनाया जाने वाला एक वार्षिक कार्यक्रम है। पृथ्वी दिवस पहली बार 22 अप्रैल 1970 को आयोजित अर्थ डे नेटवर्क द्वारा वैश्विक स्तर पर समन्वित कार्यक्रमों की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल है, जिसमें 193 से अधिक देशों के 1 बिलियन से अधिक लोग शामिल हैं।
1972 महाराष्ट्र में वर्धा के निकट आरवी में स्थित विक्रम अर्थ सेटेलाइट स्टेशन को भारत के चतुर्थ राष्ट्रपति वीवी गिरि ने देश को समर्पित किया।
1975 गुजरात के अहमदाबाद में देश का पहला पतंग संग्रहालय शंकर केंद्र स्थापित किया गया।
1983 जाने माने टेलीविजन अभिनेता एवं माॅडल प्रवेश राणा का जन्म बड़ौत, मेरठ में हुआ।
1986 जानी मानी खूबसूरत, बोल्ड भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री एवं माॅडल जिसे आपने कुमकुम भाग्य इत्यादि धारावाहिकों में देखा होगा, स्रीति झा का जन्म बिहार के बेगुसराय में हुआ। इसी दिन आॅस्ट्रेलिया की खूबसूरत, बोल्ड लोकप्रिय फिल्म अभिनेत्री एवं माॅडल टेरेसा मैरी पाल्मर का जन्म एडिलेड में हुआ। इसी दिन जाने माने टेलीविजन अभिनेता और माॅडल सेहबान अज़ीम का जन्म दिल्ली में हुआ।
1988 प्रख्यात अंग्रेजी उपन्यासकार सुदीप नागरकर का जन्म बंबई में हुआ।
1989 जानी मानी खूबसूरत, बोल्ड बाॅलीवुड संगीतज्ञ, मंच परफोर्मर, अभिनेत्री एवं गायिका पायल देव का जन्म रामगढ़ कैंटोनमेंट में हुआ। इसी दिन तेलुगू फिल्मों और टेलीविजन की जानी मानी खूबसूरत, बोल्ड अभिनेत्री, कुचिपुड़ी नृत्यांगना, माॅडल और टेलीविजन शो प्रस्तोता हरि तेजा का जन्म तिरुपति में हुआ।
1991 इराकी राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन ने कुवैत से अपने सैनिकों को इराकी रेडियो पर वापसी की घोषणा की। इसी दिन ब्रिटिश कंप्यूटर प्रोग्रामर टिम बर्नर्स-ली ने वर्ल्डवाइडवेब, दुनिया का पहला वेब ब्राउजर ॅल्ैप्ॅल्ळ भ्ज्डस् एडिटर पेश किया।
1993 कथित तौर इस्लामी आतंकियों ने न्यूयॉर्क के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के अंडरग्राउंड गैरेज में बम ब्लास्ट किए थे। इस हमले में 6 लोग मारे गए थे। एक हजार से ज्यादा लोग घायल हुए थे। इससे बिल्डिंग की नींव कमजोर हो गई थी, जिसकी बाद में मरम्मत की गई थी।
1994 जाने माने भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया का जन्म हरियाणा के झज्झर जिले में हुआ।
1995 लंदन में सबसे पुराना मर्चेंट बैंक, बारिंग्स बैंक को सिंगापुर में अपने प्रमुख डेरिवेटिव व्यापारी निक लेसन से टकराव के बाद वायदा कारोबार पर अनधिकृत सट्टा व्यापार के कारण 827 मिलियन पाउंड का नुकसान हुआ। इससे शेयर बाजार धड़ाम हो गया। कॉपीराइट मुद्दे पर इसी दिन चीन तथा अमेरिका के मध्य समझौता हुआ।
1998 इवान्स्टन, इलिनोइस में थियोडोर विलियम शुल्त्ज (जन्म 30 अप्रैल 1902 अर्लिंगटन, साउथ डकोटा) का निधन हुआ। थियोडोर विलियम शुल्त्ज अमेरिकी एग्रीकल्चरल इकोनॉमिस्ट और यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो डिपार्टमेंट ऑफ इकोनॉमिक्स के चेयरमैन और 1979 में इकोनॉमिक साइंसेज में नोबेल मेमोरियल प्राइज विजेता बने। थियोडोर शुल्त्ज का एक उद्धरण, दबंग सामाजिक सोच समाज के इंस्टीट्यूशनल सिस्टम को बनाती है...और बने-बनाए इंस्टीट्यूशन का ठीक से काम न करना बदले में सामाजिक सोच को बदल देता है।
1999 पांच ग्रैमी अवार्ड जीतकर अमेरिकी अश्वेत अभिनेत्री, रैप गायिका और गीत लेखिका लॉरिन हिल ने नया रिकार्ड बनाया।
2001 उग्रपंथी संगठन तालिबान ने अफगानिस्तान के बामियान में बुद्ध की दो विशाल मूर्तियों को नष्ट कर दिया।
2004 महाराष्ट्र के प्रमुख राजनेता और मुख्यमंत्री रहे शंकरराव चव्हाण का निधन हुआ। 2004 में इसी तारीख को मकदुनिया के राष्ट्रपति बेरिस ट्रेज कोवस्की की विमान दुर्घटना में मृत्यु हुई।
2006 परमाणु परिशोधन पर रूस और ईरान में समझौता हुआ।
2007 नई नेपाल सरकार ने राजशाही की संपत्ति का राष्ट्रीयकरण करने की घोषणा की।
2008 न्यूयॉर्क फिलहारमोनिक (प्रमुख अमेरिकी ऑर्केस्ट्रा जिसे लोकप्रिय रूप से बिग फाइव कहा जाता है) ने उत्तर कोरिया के प्योंगयांग में प्रदर्शन कियाय यह उत्तर कोरिया में होने वाला अपनी तरह का पहला कार्यक्रम है।
2011 अल्जीरिया के राष्ट्रपति ने अरब देशों की बदलती राजनीतिक स्थिति के कारण देश में 19 साल पहले लगाए गए आपातकाल को आधिकारिक रूप से समाप्त किया।
2014 आईएनएस सिंधुरत्न पनडुब्बी में आग लगने से दो अधिकारियों की मौत हो गई। इस पर भारत के नेवी चीफ एडमिरल डीके जोशी ने अपना इस्तीफा दे दिया।
2015 थिओडोर हेसबर्ग, प्रसिद्ध अमेरिकी पुजारी, धर्मशास्त्री, शिक्षक और अकादमिक, अर्ल लॉयड, अमेरिकी बास्केटबॉल खिलाड़ी और कोच एवं टॉम श्वेइच, प्रसिद्ध अमेरिकी वकील और राजनीतिज्ञ, मिसौरी के 36वें राज्य लेखा परीक्षक का निधन हुआ।
2016 एंडी बाथगेट, कनाडाई आइस हॉकी खिलाड़ी, कोच और मैनेजर एवं डॉन गेटी, कनाडाई फुटबॉल खिलाड़ी और राजनीतिज्ञ, अलबर्टा के 11वें प्रीमियर का निधन हुआ।
2017 लोकप्रिय अमेरिकी न्यायाधीश और टीवी व्यक्तित्व जोसेफ वैपनर का निधन हुआ।
2019 भारतीय वायु सेना के मिराज-2000 विमानों ने रात के अंधेरे में यानी तड़के 3 बजे करीब नियंत्रण रेखा पार कर पाकिस्तान के पूर्वोत्तर इलाके खैबर पख्तूनख्वाह के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के कथित ट्रेनिंग कैंपों पर सर्जिकल स्ट्राइक की। इसके बाद भारत के तत्कालीन विदेश सचिव विजय गोखले ने कहा कि इस स्ट्राइक में बड़ी संख्या में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी, उनको प्रशिक्षण देने वाले, संगठन के बड़े कमांडर और फिदायीन हमलों के लिए तैयार हो रहे जिहादियों को खत्म कर दिया गया। हालांकि घटना स्थल पर पहुंचे अंतरराष्ट्रीय समाचार माध्यमों ने पाया कि भारतीय दावों से वास्तविक सच्चाई अलग थी। वहां किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई, न ही भवन गिरे। कुछ पेड़ अलबत्ता उखड़ गये, और कुछ कच्चे घरों को मामूली नुक्सान हुआ। मौके पर कवरेज पर जाने से पहले विदेशी मीडिया ने सुबह के वक्त पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी से भारत के दावों के बारे में पूछा तो उन्होंने साफ कहा कि आपके लिए हैलीकाॅप्टर तैयार हैं, आप खुद मौके पर जाइये और भारत के झूठ का पर्दाफाश करिये।
2021 नाइजीरिया के जमफारा राज्य में जमफारा अपहरण में डाकुओं ने 10 से 17 वर्ष की आयु की कुल 279 छात्राओं का अपहरण कर लिया।
2022 दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा आयोजित बौद्धिक संपदा अधिकार विवाद पर राष्ट्रीय संगोष्ठी में प्रधान न्यायाधीश एनवी रमना ने कहा कि न्यायिक बुनियादी ढांचे में सुधार की जरूरत है। दुर्भाग्य से, हम इस क्षेत्र में बुनियादी न्यूनतम मानकों को भी पूरा नहीं कर रहे हैं। भारत के प्रधान न्यायाधीश का पद संभालने के बाद से मेरा यह प्रयास रहा है कि न्यायिक बुनियादी ढांचे में सुधार और समन्वय के लिए एक संस्थागत तंत्र स्थापित किया जाए। दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश डी. एन. पटेल भी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी कार्यक्रम में उपस्थित थीं। प्रधान न्यायाधीश रमना ने कहा कि केवल धन का आवंटन पर्याप्त नहीं है। चुनौती उपलब्ध संसाधनों को इष्टतम उपयोग में लाने की है। मैं सरकार की ओर से केंद्र और राज्यों दोनों में वैधानिक प्राधिकरण स्थापित कराने के लिए प्रयास कर रहा हूं। मुझे उम्मीद है कि जल्द ही सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलेगी। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि बौद्धिक संपदा अधिकारों के दावों का न्याय करते समय, न्यायाधीशों को समकालीन दावों को भावी पीढ़ियों के स्थायी हितों के साथ संतुलित करना चाहिए। इसी दिन बलरामपुर उत्तर प्रदेश में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश की निराशाजनक स्थिति के लिए जाति और धर्म की राजनीति को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि विकास के केवल बड़े दावे किए गए, लेकिन पिछले 30 वर्षों से केवल जाति और धर्म की राजनीति हो रही है। कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी कटाक्ष किया कि वह राज्य के किसानों के सामने आवारा पशुओं की वजह से उत्पन्न समस्या से अनभिज्ञ हैं। उन्होंने भाजपा पर विज्ञापनों पर करोड़ों रुपये खर्च करने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री सब भाजपा के हैं लेकिन यहां विकास के नाम पर कुछ भी नहीं है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर ऐसी स्थिति क्यों हुई और जवाब दिया कि इसका सीधा जवाब है कि पिछले 30 वर्षों से जाति और धर्म के नाम पर राजनीति हो रही है। उन्होंने कहा कि पहले आपने बसपा को आजमाया, फिर सपा और अब भाजपा पिछले पांच सालों से सत्ता में है लेकिन कोई काम नहीं हुआ है। इसी दिन काबुल से खबर थी कि अगस्त 2021 में अफगानिस्तान पर काबिज होने के बाद से तालिबान द्वारा बंद सभी शैक्षिक संस्थानों में से कुछ को आंशिक रूप से खोल दिया गया है। करीब 6 महीने गुजरने के बाद सरकारी विश्वविद्यालय 26 फरवरी को फिर से खुल गए। चीन की वैश्विक समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने स्थानीय मीडिया टोलो न्यूज टीवी के हवाले से बताया कि उच्च शिक्षा मंत्रालय द्वारा पूर्व में घोषित एक योजना के आधार पर, ठंडे जलवायु क्षेत्रों में सार्वजनिक विश्वविद्यालय आज फिर से खुल गए। पुरुष और महिला छात्र अलग-अलग बैठकर काबुल विश्वविद्यालय में कक्षाओं में भाग ले रहे हैं। बलरामपुर में ही एक चुनावी सभा में उत्तर प्रदेश के समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यह लोकतंत्र और संविधान बचाने का चुनाव है और अगर भाजपा चुनाव जीत गयी तो वह लोकतंत्र और संविधान को खत्म कर देगी। यादव ने कहा कि भाजपा सरकारी संस्थाओं को बेच कर आरक्षण खत्म करने की कोशिश कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर पलटवार करते हुए यादव ने कहा, बाबा मुख्यमंत्री मुझे दंगेश कहते हैं, लेकिन अपना चेहरा शीशे में नहीं देखते, अगर शीशे में अपना चेहरा देखें तो पता चल जाएगा कि दंगेश कौन है।
2023 शहीद वीर नारायण सिंह नगर (रायपुर) छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि अडाणी समूह से जुड़े मामले की सच्चाई सामने आने तक उनकी पार्टी सवाल पूछती रहेगी। उन्होंने पार्टी के 85वें अधिवेशन में संबोधन के दौरान आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उद्योगपति गौतम अडाणी एक ही हैं। राहुल गांधी ने भविष्य में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की तरह के किसी अन्य कार्यक्रम का संकेत देते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तपस्या का कार्यक्रम बनाएं, उसमें सभी लोग शामिल होंगे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दावा किया कि कांग्रेस के लोग सत्याग्रही हैं, जबकि भाजपा-आरएसएस के लोग सत्ताग्रही हैं। राहुल गांधी ने अडाणी मामले का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि अडाणी और मोदी एक ही हैं और पूरा धन एक ही व्यक्ति के पास जा रहा है। केरल के वायनाड से सांसद राहुल ने कहा, संसद की कार्यवाही से हमारी बातों को हटा दिया गया..हम सवाल पूछते रहेंगे। हम एक बार नहीं, हजार बार सवाल पूछेंगे। जब तक अडाणी की सच्चाई नहीं सामने आएगी तब तक सवाल पूछते रहेंगे। राहुल गांधी ने महाधिवेशन में कहा कि नरेंद्र मोदी ने श्रीनगर में भाजपा के महज 15-20 लोगों के साथ तिरंगा फहराया था, लेकिन हमने कश्मीर के लाखों युवाओं के जरिये तिरंगा फहराया। उन्होंने चीन के संदर्भ में विदेश मंत्री एस. जयशंकर के एक बयान का हवाला देते हुए कहा, जो आपसे कमजोर है उससे ही लड़ोगे तो इसे कायरता कहा जाता है, यह राष्ट्रवाद नहीं है।
26 फरवरी को अमेरिका और इंग्लैंड तक कई देशों में कार्पे डायम डे मनाया जाता है। यह जीवन की चुनौतियों से जूझने, योजना बनाने इत्यादि के संबंध में है।
2024 घोर वित्तीय अनियमितताओं से घिरे प्रमुख वित्तीय सेवा कंपनी पेटीएम ने सोमवार को कहा कि उसके संस्थापक और सीईओ विजय शेखर शर्मा ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) के गैर-कार्यकारी अध्यक्ष और बोर्ड सदस्य के पद से इस्तीफा दे दिया है, क्योंकि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) बैंक के परिचालन पर प्रतिबंध लगाने के करीब पहुंच गया है। बीएसई फाइलिंग में कंपनी ने कहा कि पीपीबीएल ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष श्रीनिवासन श्रीधर, सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी देवेंद्रनाथ सारंगी और रजनी सेखरी सिब्बल और बैंक ऑफ बड़ौदा के पूर्व कार्यकारी निदेशक अशोक कुमार गर्ग की नियुक्ति के साथ बोर्ड का पुनर्गठन किया है।
2025 वन कोलंबस प्लेस, न्यूयॉर्क में मिशेल क्रिस्टीन ट्रैचटेनबर्ग (जन्म 11 अक्टूबर, 1985) का निधन हुआ। मिशेल ट्रैचटेनबर्ग बोल्ड अमेरिकन एक्ट्रेस थीं। तीन साल की उम्र में कमर्शियल में अपना करियर शुरू करने के बाद उन्होंने निकलोडियन सीरीज द एडवेंचर्स ऑफ पीट एंड पीट में अपने पहले क्रेडिटेड रोल से टेलीविजन पर डेब्यू किया और 1996 की कॉमेडी हैरियट द स्पाई में अपनी फीचर फिल्म में डेब्यू किया। मिशेल ट्रैचटेनबर्ग का एक उद्धरण, अगर आप गिर नहीं रहे हैं, तो आप काफी मेहनत से ट्रेनिंग नहीं कर रहे हैं।
2026 गुरुवार को कांग्रेस ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी भले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विश्वगुरु के रूप में प्रचारित करते नहीं थक रही है लेकिन सच यह है कि मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने पूरी तरह झुक जाते हैं और उनकी बात का प्रतिकार करने की हिम्मत भी नहीं जुटा पाते हैं। कांग्रेस के पूर्व सांसद डॉ. अजय कुमार ने यहां पार्टी मुख्यालय में पत्रकार वार्ता में कहा, जिन ट्रंप को मोदी अपना मित्र कहते हुए नहीं थकते हैं वह उन्हें रिसीव करने हवाई अड्डे तक नहीं आए। हमने देखा है कि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ट्रंप को बातचीत के बीच में टोकते हुए यह बताते हैं कि आप गलत बोल रहे हैं मोदी के सामने ट्रंप, भारत की बुराई करते रहे। भारत को टैरिफ वॉयलेटर बताते रहे, तब भी मोदी खामोश रहे जबकि मोदी इन्हीं डोनाल्ड ट्रंप को अपना बेस्ट फ्रेंड बताते हैं, जो लगातार भारत को अपमानित करने का प्रयास करते रहते हैं। इसी दिन ओडिशा सतर्कता विभाग ने बुधवार सुबह खान अधिकारी देबब्रत मोहंती के आवास से 4 करोड़ रुपये की भारी मात्रा में बेहिसाब नकदी बरामद की। मोहंती को पिछली रात कटक में एक कोयला विक्रेता से कथित तौर पर 30,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया था।
इंटरनेशनल टंग ट्विस्टर कॉन्टेस्ट डे 26 फरवरी को मनाया जाता है, अनुप्रास और उच्चारण की मजेदार, मुश्किल कला का जश्न। यह कॉन्टेस्ट 2008 से विस्कॉन्सिन के लॉजिक पजल म्यूजियम में होने वाले सालाना कॉन्टेस्ट से शुरू हुआ है, जिसमें पीटर पाइपर जैसे फ्रेज को हाईलाइट किया जाता है जो 19वीं सदी में पॉपुलर हुए थे। टंग ट्विस्टर एक फ्रेज, सेंटेंस या राइम होता है जिसे ठीक से बोलना मुश्किल होता है, खासकर जब इसे जल्दी और बार-बार बोला जाए। इनमें अक्सर अक्षर, शब्द या एक जैसी या अलग आवाजें होती हैं, जिससे बोलने वाले की आवाजें मिक्स हो जाती हैं, हकलाने लगते हैं, या उनकी जबान अटक जाती है। इंटरनेशनल टंग ट्विस्टर कॉन्टेस्ट डे, टंग ट्विस्टर को चैलेंज करने की कला को समर्पित एक मजेदार सेलिब्रेशन है।
हमेशा अपने देश से प्यार करो - लेकिन अपनी सरकार पर कभी भरोसा मत करो! पॉलिटिशियन के बारे में लिखना, उन्हें इतने करीब से देखना और फिर भी उनमें से किसी को हीरो समझना मुश्किल है। -रॉबर्ट नोवाक
(Disclaimer विशेष सूचना- हमने तथ्यों को यथासंभव जांचकर प्रस्तुत किया है। फिर भी किसी भूल के लिए हम क्षमाप्रार्थी होंगे। पाठक कृपया अपने स्तर पर भी तथ्यों को जांच-परख लें, साथ ही हमारा निवेदन है कि यदि आपको कोई त्रृटि दिखी तो कृपया हमें सूचित करें ताकि हम उसे सुधार सकें। आपकी प्रतिक्रियाएं, सुझाव, रचनाएं आमंत्रित हैं। धन्यवाद ! -संपादक - पीपुल्स फ्रैंड)
प्रस्तुति: एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड, रुद्रपुर, उत्तराखंड)
कृपया हमारी Facebook Profile https://www.facebook.com/ap.bharati.journalist देखिए, अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !
प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।
#WorldHistoryofFebruary26 #RobertNovak #InternationalTongueTwisterContestDay #CarpeDiemDay #ChristopherMarlowe #WilliamSchultz #PayalDev #MichelleTrachtenberg #AdolfHitler #HariTeja #TeresaMariePalmer #OrdeWingate #StefanoLandi #Quotes #Thoughts #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #Peoplesfriend #Newspaper #APBharati #Journalism #Writing #Socialmedia #Viralphoto #VictorHugo









0 टिप्पणियाँ