Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

24 फरवरी का विश्व इतिहास -भारत एवं विश्व में हुई महत्वपूर्ण घटनाओं, दिवसों और मशहूर हस्तियों के जन्म, निधन दिवसों की जानकारी World History of February 24

अगर तुम एक पल जी सकते हो, तो एक दिन जीना मुश्किल नहीं है। निराशा पैदा करने वाली चीज कल्पना है, जो भविष्य का दिखावा करती है, और लाखों पलों, हजारों दिनों का अंदाजा लगाने पर जोर देती है, और तुम्हें इतना थका देती है कि तुम उस पल को जी नहीं पाते। -आंद्रे डबस




303 ईस्वी में 24 फरवरी को इसाईयों के खिलाफ पहला आदेश शुरू हुआ डायोक्लेटियनिक उत्पीड़न। रोमन सम्राट डायोक्लेटियन शासित रोमन साम्राज्य में इसाइयों के उत्पीड़न का अंतिम और सबसे तीव्र दमन, उत्पीड़न अभियान था यह।

484 ईस्वी में 24 फरवरी को वैंडल्स के राजा हुनरिक ने निकेन बिशपों को बदल कर एरियन बिशपों को नियुक्त किया और कुछ निकेन बिशपों को कोर्सिका से निर्वासित कर दिया।

1303 प्रथम स्कॉटिश स्वतंत्रता संग्राम में रोसलिन की लड़ाई में अंग्रेज पराजित हुए।

1304 अरब यात्री, इतिहासकार, चिंतक और लेखक अबु अब्दुल्लाह मोहम्मद इब्ने बतूता का मोरक्को के तंजीर में जन्म हुआ। इन्होंने 75000 किलोमीटर की यात्रा की। इब्ने बतूता भारत मोहम्मद बिन तुगलक के शासन में 1433 में सरकारी अधिकारी हुए। इब्ने बतूता एक - दो दिन में तुगलक की कार्यशैली से बहुत डर गए। एक बार कुछ समय के लिए तुगलक ने उन्हें हल्की सजा दी। इब्ने बतूता ने जान की खैर मनाई कि उन्हें मौत की सजा नहीं मिली, क्योंकि तुगलक रोज किसी एक को मौत की सजा देता था, एक आदमी को अमीर बनाता था। सजा या रईस बनाने के लिए पात्रता पर कोई जोर नहीं होता था। सजा से छूटे इब्ने बतूता चीन के सहयोग से भारत से पलायन कर गये। अपनी लंबी यात्रा के अनुभवों को वापस घर लौटकर उन्होंने लिखा।

1386 नेपल्स और हंगरी के राजा चार्ल्स तृतीय की हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट के बुडा भाग में हत्या कर दी गई।

1463 मिरांडोला, मिरांडोला की डची में पिको डेला मिरांडोला (जियोवन्नी पिको देई कोंटी डेला मिरांडोला ई डेला कॉनकॉर्डिया) का जन्म हुआ। पिको डेला मिरांडोला इतालवी पुनर्जागरण काल के महान व्यक्ति और दार्शनिक के रूप में प्रतिष्ठित हुए। 23 साल की उम्र में उन्होंने सभी लोगों के खिलाफ धर्म, दर्शन, प्राकृतिक दर्शन और जादू पर 900 थीसिस का बचाव करने का प्रस्ताव रखा, जिसके लिए उन्होंने मनुष्य की गरिमा पर व्याख्यान (पुनर्जागरण का घोषणापत्र)लिखा। पुनर्जागरण मानवतावाद का एक प्रमुख पाठ और जिसे हर्मेटिक रिफॉर्मेशन कहा गया है। वह इसाई कबला की परंपरा प्रारंभिक आधुनिक पश्चिमी गूढ़वाद का एक प्रमुख सिद्धांत के संस्थापक 900 थीसिस चर्च द्वारा सार्वभौमिक रूप से प्रतिबंधित की जाने वाली पहली मुद्रित पुस्तक थी। पिको को प्रोटो-प्रोटेस्टेंट के रूप में देखा जाता है। 

1510 पोप जूलियस द्वितीय ने वेनिस (इटली) के गणराज्य का बहिष्कार किया।

1525 शाही सेना ने पाविया की लड़ाई में फ्रेंच को हराया।

1527 ऑस्ट्रिया के फर्डिनैंड का बोहेमिया के राजा के तौर पर राज्याभिषेक हुआ।

1607 इतालवी संगीतकार क्लाउडियो मोंटेवेर्डी की संगीत प्रस्तुति पूरी तरह से विकसित ओपेरा लोरफियो पहली बार मंटुआ यानी डची ऑफ मंटुआ (अब इटली) में पेश किया गया।

1670 राजगढ़ किला, अहमदनगर सूबा, मुगल साम्राज्य (वर्तमान पुणे जिला, महाराष्ट्र) में छत्रपति शिवाजी महाराज के दूसरे पुत्र और छत्रपति संभाजी महाराज के छोटे भाई राजाराम प्रथम (राजाराम भोंसले) का जन्म हुआ। राजाराम भोंसले मराठा साम्राज्य के तीसरे छत्रपति बने।

1674 महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले के गढ़िंगलाज तालुका गाँव नेसारी में छत्रपति शिवाजी के गूजर मराठा सेनापति प्रतापराव गूजर (कुड़तोजी गूजर) का निधन हुआ। 

1708 प्रिंस जोहान विलियम फ्रिसो ने ग्रोनिंगन के वायसराय के रूप में शपथ ली।

1711 जॉर्ज फ्रेडरिक हैंडल के ओपेरा रिनाल्डो (इतालवी भाषा का गीत) का लंदन में हे मार्केट थियेटर में प्रीमियर शुरू हुआ।

1739 करनाल (हरियाणा, भारत) में हुए युद्ध में फारसी तुर्क सुल्तान नादिरशाह ने मुगल बादशाह आलम की सेना को हराया।

1786 हनाऊ, हेस्से-कासेल का लैंडग्रेवेट, पवित्र रोमन साम्राज्य में विल्हेम कार्ल ग्रिम का जन्म हुआ। साहित्यिक जोड़ी ब्रदर्स ग्रिम के जैकब ग्रिम के छोटे भाई विल्हेम कार्ल ग्रिम अपने समय के प्रमुख जर्मन लेखक और मानवविज्ञानी बने, विल्हेम कार्ल ग्रिम ने लिखा, जब तुम मुसीबत में थे तब जिसने तुम्हारी मदद की, उसे बाद में तुम्हारे द्वारा तिरस्कृत नहीं किया जाना चाहिए।

1809 लंदन का ड्रुरी लेन थिएटर जलकर खत्म हो गया। इसके मालिक, आयरिश लेखक और राजनीतिज्ञ रिचर्ड ब्रिंसले शेरिडन एक दम से गरीब और असहाय हो गये। 1809 इसी दिन ब्रिटेन ने फ्रांसीसी उपनिवेश मार्टीनिक पर आक्रमण किया और उस पर कब्जा कर लिया। मार्टीनिक ऊबड़-खाबड़ कैरिबियाई द्वीप है जो लेसर एंटिलीज का हिस्सा है। फ्रांस का एक विदेशी क्षेत्र, इसकी संस्कृति में फ्रेंच और वेस्ट इंडियन प्रभावों का एक विशिष्ट मिश्रण दिखाई देता है। इसका सबसे बड़ा शहर, फोर्ट-डी-फ्रांस, खड़ी पहाड़ियों, संकरी गलियों और ला सवेन नामक उद्यान की विशेषता है, यह दुकानों, कैफे इत्यादि से घिरा हुआ है। बगीचे में नेपोलियन बोनापार्ट की पहली पत्नी, द्वीप की मूल निवासी जोसेफिन डी ब्यूहरनैस की एक मूर्ति मुख्य आकर्षण है।

1811 लंदन में एडवर्ड डिकिंसन बेकर का जन्म हुआ। अमेरिका में प्रसिद्ध पॉलिटिशियन, वकील और यूएस आर्मी ऑफिसर बने। इलिनोइस और ओरेगन सांसद रहे। बेहतर वक्ता और कवि के रूप में प्रसिद्ध हुए। उनके प्रेरणादायी कार्यों के लिए अमेरिका 24 फरवरी को एडवर्ड डिकिंसन बेकर उत्सव मनाता है।

1821 मैक्सिको स्पेन की गुलामी से आजाद हुआ।

1822 पहले स्वामी नारायण मंदिर का अहमदाबाद में उद्घाटन हुआ।

1829 मैगडेबर्ग में फ्रेडरिक स्पीलहेगन का जन्म हुआ। फ्रेडरिक स्पीलहेगन जर्मन उपन्यासकार, साहित्यिक सिद्धांतकार और अनुवादक के रूप में व्यापक रूप से चर्चित और सराहे गए।

1852 मूर हॉल, काउंटी मेयो, आयरलैंड जॉर्ज ऑगस्टस मूर का जन्म हुआ। जॉर्ज मूर अपने समय के प्रसिद्ध आयरिश उपन्यासकार, लघु-कथा लेखक, कवि, कला समीक्षक, संस्मरणकार और नाटककार हुए। मूर एक रोमन कैथोलिक जमींदार परिवार से थे जो काउंटी मेयो के कैर्रा में मूर हॉल में रहते थे। जॉर्ज मूर ने कहा, जब कोई व्यक्ति अपने साथियों की तुलना में अधिक मूर्खतापूर्ण व्यर्थ और अपमानजनक रूप से अहंकारी होता है, तो वह मानवतावाद में अपनी घृणा को छिपाएगा।

1857 पर्फोरेटेड (छेद वाला) डाक टिकट यूएस पोस्ट ऑफिस डिपार्टमेंट ने पहले 3-सेंट के जॉर्ज वॉशिंगटन पोस्टेज स्टैंप्स ऑफिशियली जारी किए। ये स्टैप टॉपन, कारपेंटर एंड कंपनी ने बनाए थे, इनमें छेद थे ताकि उन्हें अलग करना आसान हो, यह टेक्नोलॉजी ब्रिटिश ट्रायल्स से ली गई थी।

1885 वारसॉ, पोलैंड में स्टैनिस्लाव इग्नेसी विटकीविज का जन्म हुआ। स्टैनिस्लाव इग्नेसी विटकीविज प्रसिद्ध पोलिश लेखक, पेंटर, फिलॉसफर, थ्योरिस्ट, नाटककार, नॉवेलिस्ट और फोटोग्राफर बने और प्रथम तथा द्वितीय विश्व युद्ध के दौर में अपने काम में सक्रिय थे। स्टैनिस्लाव इग्नेसी विटकीविज के दो कथन, हमेशा के लिए कोई सजा नहीं है, इनाम और सजा तो बस यहीं इसी दुनिया में हैं। और, झूठ में भी दबा हुआ सच जरूर होता है।

1894 निकारागुआ ने होंडुरास की राजधानी तेगुसिगालपा पर कब्जा किया।

1903 ट्राइस्टे, इटली में व्लादिमीर बार्टोल का निधन हुआ। इटली में व्लादिमीर बार्टोल स्लोवेनियाई माइनॉरिटी के लेखक, उनके 1938 के नॉवेल अलामुट के लिए सबसे ज्यादा जाना गया, यह दुनिया भर में स्लोवेनियाई लिटरेचर का सबसे पॉपुलर काम है, जिसका कई भाषाओं में ट्रांसलेशन हुआ है। व्लादिमीर बार्टोल का एक उद्धरण, अगर किसी इंसान को यह एहसास हो जाए कि लोग जिसे खुशी, प्यार और आनंद कहते हैं, वह सिर्फ एक गलत अंदाजा है जो एक गलत आधार पर आधारित है, तो उसे अंदर एक भयानक खालीपन महसूस होगा। उसे इस पैरालिसिस से बाहर निकालने के लिए सिर्फ एक ही चीज हो सकती है, वह है अपने और दूसरों के चेहरे के साथ जुआ खेलना। जो इंसान ऐसा कर सकता है, उसे कुछ भी करने की इजाजत होगी।

1918 एस्टोनिया ने रूस से स्वतंत्रता की घोषणा की।

1920 नैंसी एस्टोर तीन महीने पहले संसद सदस्य (एमपी) के रूप में चुने जाने के बाद यूनाइटेड किंगडम के हाउस ऑफ कॉमन्स में बोलने वाली पहली महिला बनीं। नैंसी एस्टोर (नैन्सी विचर एस्टोर, विस्काउंटेस एस्टोर जन्म 19 मई 1879 निधन 2 मई 1964) अमेरिकी मूल की ब्रिटिश राजनीतिज्ञ थीं, 1919 से 1945 तक संसद सदस्य (एमपी) रहीं। नैंसी एस्टोर ने कहा, महिलाओं को दुनिया को पुरुषों के लिए सुरक्षित बनाना है क्योंकि पुरुषों ने इसे महिलाओं के लिए बहुत असुरक्षित बना दिया है। 1920 24 फरवरी को एडॉल्फ हिटलर ने जर्मनी के म्यूनिख में हॉफब्रौहाउस बीयर हॉल में नाजी पार्टी (अंग्रेजी - नेशनल सोशलिस्ट जर्मन वर्कर्स पार्टी एनएसडीएपी जर्मन - नेशनलसोजियालिस्टिस्चे डॉयचे अर्बेइटरपार्टी) की स्थापना की।

1922 विख्यात ब्रिटिश चित्रकार रिचर्ड हैमिल्टन का जन्म हुआ। इसी दिन प्रख्यात अमेरिकी फिल्म अभिनेता स्टीवन हिल का जन्म हुआ।

1924 अपनी गायिकी के लिए लोक्िरप्रय भारतीय गजल तथा फिल्मी गीत गायक, गजल का राजा कहे गये और अभिनेता तलत महमूद का जन्म हुआ। इसी दिन 1924 में महात्मा गांधी को जेल से रिहा किया गया। 1924 में इसी दिन यूनान की संसद में देश के गणतंत्र होने की घोषणा की गई। 

1925 स्टॉकहोम, स्वीडन में कार्ल हजलमार ब्रैंटिंग का जन्म हुआ। कार्ल हजलमार विख्यात स्वीडिश राजनेता और डिप्लोमैट, 3 बार स्वीडन के प्रधानमंत्री सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी का नेतृत्व किया। यूनिवर्सल वोटरशिप, आठ घंटे के काम के दिन और दूसरे लेबर राइट्स को सपोर्ट करने में अहम रोल निभाया। इंटरनेशनलिज्म, डेमोक्रेसी और लीग ऑफ नेशंस के समर्थन, दुनिया में हमेशा शांति बनाए रखने की चुनौतियों, इंटरनेशनल कोऑपरेशन की जरूरत और सोशल जस्टिस इत्यादि में योगदान के लिए कार्ल हजलमार शांति का नोबल पुरस्कार मिला।

1927 हिंदी फिल्मों तथा भारतीय टेलीविजन की प्रसिद्ध अभिनेत्री कामिनी कौशल का जन्म लाहौर में हुआ। उनकी नीचा नगर और बिराज बहू जैसी तमाम फिल्में बेहद मशहूर हुईं। 1946 में उन्हें कांस फिल्मोत्सव में फ्रांस का पुरस्कार पामे डी’ओर मिला।

1931 विख्यात बांग्ला फिल्म अभिनेता तरुण कुमार चटर्जी का जन्म कलकत्ता में हुआ।

1933 मोंबासा, केन्या कॉलोनी में अली अलामीन मजरूई (अली अलामीन मजरूई) का जन्म हुआ। अली मजरूई अमेरिकी शिक्षाविद, प्रोफेसर और अफ्रीकी और इस्लामी अध्ययन तथा उत्तर-दक्षिण संबंधों पर राजनीतिक लेखक थे। अली मजरूई ने कहा, इतिहास से वंचित लोग गरिमा से वंचित लोग हैं। आप एक देश नहीं हैं, अफ्रीका। आप एक कॉन्सेप्ट हैं३ आप एक कॉन्सेप्ट नहीं हैं, अफ्रीका। आप अनंत की एक झलक हैं।

1938 डु पोंट ने नायलॉन टूथब्रश का व्यावसायिक उत्पादन शुरू किया।

1939 हिंदी फिल्मों के मशहूर अभिनेता और निर्माता तथा निर्देशक जॉय मुखर्जी का जन्म हुआ।

1942 अमेरिकी सरकारी अंतरराष्ट्रीय रेडियो प्रसारण सेवा वॉयस ऑफ अमेरिका की शुरुआत हुई। इसी दिन कलकत्ता में गायत्री चक्रवर्ती स्पीवाक का जन्म हुआ। गायत्री चक्रवर्ती स्पीवाक प्रसिद्ध भारतीय - अमेरिकी साहित्यिक विचारक, दार्शनिक, कोलंबिया विश्वविद्यालय अमेरिका में प्रोफेसर, तुलनात्मक साहित्य और समाज संस्थान की संस्थापक सदस्य है। वर्ष 2012 मे उन्हे कला और दर्शनशास्र में क्योटो पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त उन्हें भारत का पद्मभूषण और दुनिया के अन्य कई प्रतिष्ठित सम्मान, पुरस्कार मिले हैं।

1945 मिस्र और सीरिया ने तानाशाह एडोल्फ हिटलर शासित नाजी-जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1946 मशहूर ब्रिटिश फिल्म निर्देशक और पटकथा लेखक माइकल जेम्स रेडफोर्ड का जन्म दिल्ली में हुआ। इसी दिन जुआन पेरेन अर्जेंटीना के राष्ट्रपति चुने गए।

1947 नॉर्थविच, चेशायर, इंग्लैंड में रूपर्ट होम्स (जन्म डेविड गोल्डस्टीन 24 फरवरी, 1947) का जन्म हुआ। रूपर्ट होम्स ब्रिटिश-अमेरिकी संगीतकार, गायक-गीतकार, नाटककार और लेखक हैं। उन्हें हिट सिंगल्स एस्केप (द पिना कोलाडा सॉन्ग) (1979) और हिमष्(1980) के लिए व्यापक रूप से जाना जाता है। उन्होंने कहा, मैंने अपने करियर में लगभग हर चीज करने की कोशिश की है, क्योंकि यह सब मुझे आकर्षित करता है। और मैंने पाया है कि जब मैं पहली बार किसी नए रूप में काम करता हूँ, तो मैं उन सभी चीजों की खोज करता हूँ जो उसे एक रोमांचक माध्यम बनाती हैं। मैं अपने करियर के अधिकांश समय में बहुत व्यस्त रहा हूँ। मैंने बहुत कम छुट्टियाँ ली हैं।

1948 मेलुकोटे, मैसूर राज्य, भारत संघ (वर्तमान कर्नाटक, भारत) में जयराम जयललिता का जन्म हुआ। वे प्रभावशाली दक्षिण भारतीय राजनीतिज्ञ और अभिनेत्री थीं, जिन्होंने 1991 से 2016 के बीच छह कार्यकालों में 14 वर्षों से अधिक समय तक तमिलनाडु की मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। जयललिता अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम की 5वीं और सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाली महासचिव रहीं। द्रविड़ पार्टी का कैडर उन्हें अपनी अम्मा (माँ) और पुराची थलाइवी (क्रांतिकारी नेता) के रूप में पूजता है।

1949 इजरायल और मिस्र ने एक युद्धविराम समझौते पर हस्ताक्षर किए।

1955 इराक और तुर्की ने बगदाद समझौते पर हस्ताक्षर किए।

1959 प्रमुख भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी नेता, राज्यसभा सदस्य और कांग्रेस में प्रवक्ता सहित विभिन्न पदों पर रहे अभिषेक मनु सिंघवी का जन्म जोधपुर में हुआ।

1960 अमेरिका ने ओलंपिक हॉकी फाइनल में 9-1 से जर्मनी को हराया।

1961 अमेरिकी अंतरिक्ष यान एक्सप्लोरर 10 पृथ्वी की कक्षा तक पहुंचने में विफल रहा।

1963 बॉम्बे, महाराष्ट्र में संजय लीला भंसाली का जन्म हुआ। अनेक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार और सम्मान प्राप्त संजय लीला भंसाली हिंदी फिल्म निर्देशक, निर्माता, पटकथा लेखक, संपादक और संगीतकार हैं।

1965 जर्मन राष्ट्रपति उलब्रिक्ट ने मिस्र का दौरा किया।

1966 महाराष्ट्र के राजनेता, लोकसभा सदस्य रहे, पहले कांग्रेस और वर्तमान में भाजपा नेता उदयराजे भोंसले का जन्म नासिक में हुआ।

1967 हैदराबाद के अंतिम निजाम उस्मान अली का निधन हुआ। 1967 में इसी दिन सांस्कृतिक क्रांति अभियान में झांग चुनकियाओ ने शंघाई पीपुल्स कम्यून के विघटन की घोषणा की और इसकी स्थानीय सरकार को एक क्रांतिकारी समिति के साथ बदल दिया।

1970 रेक्कन, स्विटजरलैंड में हिमस्खलन की चपेट में आने से 29 स्विस सेना अधिकारियों की मौत हुई।

1971 अखिल भारतीय फॉरवर्ड ब्लॉक ने अपने अध्यक्ष हेमंत कुमार बोस की तीन दिन पहले हत्या के बाद एक आपातकालीन केंद्रीय समिति की बैठक की। पी.के. मूकैया थेवर को नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया। फॉरवर्ड ब्लॉक भारत में वामपंथी राष्ट्रवादी राजनीतिक दल था। यह 1939 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के भीतर एक गुट के रूप में उभरा, जिसका नेतृत्व सुभाष चंद्र बोस ने किया। 1971 में इसी दिन अल्जीरिया सरकार द्वारा फ्रांसीसी तेल कंपनियों का राष्ट्रीयकरण किया गया।

1976 अर्जेंटीना में सेना प्रमुखों ने जबरन सत्ता पर कब्जा कर राष्ट्रपति श्रीमती पैरों को गिरफ्तार करके संसद भंग की। इसी दिन क्यूबा ने अपना नया संविधान अंगीकृत किया।

1979 उत्तर और दक्षिण यमन के बीच युद्ध शुरू।

1983 जाने माने कनाडाई, अमेरिकी फिल्म अभिनेता, माॅडल और पब्लिक स्पीकर चेतन अहिम्सा या चेतन कुमार का जन्म शिकागो अमेरिका में हुआ।

1984 तेलुगू फिल्मों के मशहूर अभिनेता, फिल्म निर्माता, टेलीविजन शो प्रस्तोता घंटा नवीन बाबू यानी नानी का जन्म हैदराबाद में हुआ। इसी दिन इराक ने ईरान पर हवाई हमले शुरू किये।

1985 विख्यात संगीतज्ञ ए. आर. रहमान के सहयोगी, संगीतकार नकश अजीज का जन्म मंगलौर में हुआ।

1986 प्रसिद्ध भारतीय भरतनाट्यम नृत्यांगना रुक्मिणी देवी अरुंडेल का निधन हुआ। इसी दिन टेक्सास एयर ने पूर्वी एयरलाइंस को 676 मिलियन डॉलर में खरीदा।

1987 खूबसूरत, बोल्ड, जानी मानी हिंदी, अंग्रेजी और कई अन्य भाषाओं की फिल्मों की अभिनेत्री और माॅडल टीना देसाई का जन्म बंगलौर में हुआ।

1996 मेग मॉलोन ने एलपीजीए कप ओ नूडल्स हवाईयन लेडीज गोल्फ ओपन जीता।

1997 चीन के नेता देंग जियाओपिंग का अंतिम संस्कार किया गया। उनका 19 फरवरी को निधन हुआ था।

1998 बीसवीं सदी की लोकप्रिय फिल्म अभिनेत्रियों में से एक ललिता पवार का निधन हुआ।

1999 हैवरहिल, मैसाचुसेट्स में लघु कथाकार, उपन्यासकार, निबंधकार और लेखक आंद्रे डबस (आंद्रे जूल्स डबस द्वितीय जन्म 11 अगस्त 1936) का निधन हुआ। आंद्रे डबस के दो उद्धरण, मुझे लगता है कि आप सवालों में जितने गहरे जाते हैं, सवाल उतने ही गहरे या दिलचस्प होते जाते हैं। और मुझे लगता है कि यही कला का काम है। और, डर एक भूत है, अपने डर को गले लगाओ, और तुम अपनी बाहों में सिर्फ खुद को देखोगे।

2003 चीन के जिजियांग प्रांत में हुए भीषण भूकम्प से 257 लोग मारे गये।

2004 रूस के राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री मिखाइल कास्यानोव को पद से हटाया।

2006 फिलीपीन के राष्ट्रपति ग्लोरिया मैकापगल-अरोयो ने एक संभावित सैन्य तख्तापलट आशंका के चलते आपातकाल लगाया।

2008 लंबे समय तक क्यूबा के सर्वोच्च नेता रहे फिदेल कास्त्रो ने राष्ट्रपति पद से त्याग पत्र दिया। 2008 में इसी दिन मुंबई की शगुन साराभाई ने दक्षिण अफ्रीका के जोहांसवर्ग में मिस इंडिया वर्ल्ड वाइड का खिताब जीता।

2009 भारत सरकार ने सेवा कर उत्पाद शुल्क में कटौती की घोषणा की।

2011 यमन के राष्ट्रपति अली अब्दुल्ला सालेह ने देश के सुरक्षा बलों को प्रदर्शनकारियों की रक्षा करने का आदेश दिया। इसी दिन भारतीय शिक्षाविद और अमर चित्रकथा काॅमिक्स के संस्थापक अनंत पै का निधन हुआ।

2013 राउल कास्त्रो दूसरे कार्यकाल के लिये क्यूबा के राष्ट्रपति चुने गये।

2015 अमेरिकी राष्ट्रपति बराक हुसैन ओबामा ने कीस्टोन एक्सएल प्रोजेक्ट का समर्थन किया।

2018 बॉलीवुड की चर्चित, खूबसूरत, बोल्ड, बहुत सफल अभिनेत्री श्रीदेवी का निधन हुआ।

2020 पाकतन हरपन सरकार को बदलने के प्रयास के बाद महाथिर मोहम्मद ने मलेशिया के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया, जिससे 2020-2022 मलेशियाई राजनीतिक संकट शुरू हो गया।

2022 डोनेट्स्क और लुहान्स्क को स्वतंत्र राज्यों के रूप में मान्यता देने के कुछ दिनों बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन पर पूर्ण पैमाने पर आक्रमण का आदेश दिया।

2023 जाने माने चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कहा कि अन्ना आंदोलन के कारण यूपीए सरकार सत्ता से जरूर बाहर हुई, लेकिन फिर भी देश से भ्रष्टाचार खत्म नहीं हुआ। 

2023 महाराष्ट्र के कोल्हापुर स्थित प्रसिद्ध कनेरी मठ से बेहद शर्मनाक घटना सामने आई जिसमें एक उत्सव में मुख्यमंत्री, मंत्री, राज्यपाल शामिल हुए और इसी मठ में करीब 5 दर्जन गायें दूषित, बचा हुआ खाना खाने से मर गईं। मामले को कवर करने गये मीडिया कर्मियों को मठ कर्मियों ने मारपीट कर भगा दिया। बताया कि उत्सव में लोगों की भारी आमद को देखते हुए भंडारा चालू था और इसमें बचा हुआ भोजन बर्बाद न हो, इसलिए गायों को दे दिया गया। इससे गायें बीमार हो गईं और शुक्रवार को करीब 5 दर्जन गायों की मौत हो गई। इस प्रकरण की खबर लगने पर मठ में कवरेज के लिए पहुंचे इलेक्ट्रॉनिक मीडियो के प्रतिनिधियों से मारपीट की उन्हें धकिया कर मठ से बाहर कर दिया। इस मामले में गोकुल शिरगांव थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई है। पत्रकार संगठनों की ओर से मांग की गई है कि संबंधित स्वयंसेवकों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए। इसी दिन 2023 में बाॅलीवुड के जाने माने अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनकी पत्नी जैनब को अपने दो नाबालिग बच्चों से संबंधित मतभेदों को हल करने की कोशिश करने का बंबई उच्च न्यायालय ने सुझाव दिया। सिद्दीकी ने उच्च न्यायालय में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर कर अलग रह रही अपनी पत्नी जैनब को इस बारे में जानकारी देने का निर्देश दिये जाने का अनुरोध किया था कि उनकी 12 वर्षीय बेटी और सात वर्षीय बेटा कहां हैं ? न्यायमूर्ति ए. एस. गडकरी और न्यायमूर्ति पी. डी. नाइक की खंडपीठ ने अभिनेता और उनकी पत्नी को बच्चों के संबंध में अपने मतभेदों को हल करने की कोशिश करने के लिए कहा है। अदालत ने कहा कि वह (सिद्दीकी) केवल अपने बच्चों और उनकी शिक्षा के बारे में चिंतित हैं। एक दूसरे के साथ बात करें। यदि यह काम किया जा सकता है तो अच्छा होगा कि मामले को सौहार्दपूर्वक निपटा लिया जाये। नवाजुद्दीन के अधिवक्ता प्रदीप थोराट ने अदालत को बताया कि अभिनेता को इस बारे में जानकारी नहीं है कि उनके बच्चे कहां हैं। थोराट ने कहा कि याचिकाकर्ता (सिद्दीकी) ने सोचा कि उनके बच्चे दुबई में हैं। लेकिन उन्हें अब बच्चों के स्कूल से एक मेल मिला है कि वे अपनी कक्षाओं में नहीं जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभिनेता की पत्नी नवंबर 2022 में बच्चों के बिना दुबई से भारत आई थी। उन्होंने बताया कि महिला और उसके बच्चे दुबई के स्थायी निवासी हैं।

2024 कोलकाता, पश्चिम बंगाल में कुमार शाहनी (जन्म 7 दिसंबर 1940) निधन हुआ। कुमार शाहनी जाने माने फिल्म निर्देशक और पटकथा लेखक थे, जिन्हें उनकी समानांतर सिनेमा फिल्मों माया दर्पण (1972), तरंग (1984), ख्याल गाथा (1989) और कस्बा (1990) के लिए खासतौर पर जाना जाता है। कुमार शाहनी की फिल्मों को 1972, 1990 और 1991 में सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवार्ड मिले।

2025 बांग्लादेश में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ यौन हिंसा की घटनाएं बढ़ने से नाराज छात्रों ने अंतरिम सरकार की नाकामी के विरोध मार्च निकाला। रविवार को ढाका के कई प्रमुख कॉलेजों और विश्वविद्यालयों जगन्नाथ विश्वविद्यालय, ईडन कॉलेज, गवर्नमेंट टिटुमिर कॉलेज, यूनिवर्सिटी ऑफ लिबरल आर्ट्स बांग्लादेश (यूएलएबी) और बीआरएसी विश्वविद्यालय में विरोध प्रदर्शन हुए। छात्रों ने नारे लगाए, सरकार जागो!, चुप्पी तोड़ो, बलात्कारियों को सजा दो! हिंसा बंद करो, महिलाओं की रक्षा करो! और बलात्कारियों को फांसी दो! 2025 में इसी दिन न्यूयॉर्क सिटी अमेरिकन सिंगर और पियानो प्लेयर रॉबर्टा फ्लैक (रॉबर्टा क्लियोपेट्रा फ्लैक, 10 फरवरी, 1937) का निधन हुआ। रॉबर्टा फ्लैक अपने इमोशनल, जॉनर-ब्लेंडिंग बैलेड्स के लिए जानी गईं जिनमें आरएंडबी जैज, फोक और पॉप और क्वाइट स्टॉर्म रेडियो फॉर्मेट शुरू करने में उनका योगदान शामिल है।

2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित इस्राइल दौरे से पहले कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। पार्टी ने मंगलवार 24 फरवरी को आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने फिलिस्तीनियों को बेसहारा छोड़ दिया है और इस संवेदनशील समय में इस्राइल की यात्रा करना भारत की पारंपरिक विदेश नीति के विपरीत है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि सरकार फिलिस्तीन के समर्थन की बात तो करती है, लेकिन व्यवहार में उसका रुख दिखावटी और पाखंडपूर्ण है।

-दुनिया भर में 24 फरवरी को विश्व बारटेंडर दिवस मनाया जाता है। यह अल्कोहलिक पेय पदार्थों के विविध आयामों पर चर्चा, परिचर्चा, दावतों इत्यादि के लिए है। 24 फरवरी को वर्ल्ड स्पे डे पालतू जानवरों की ज्यादा आबादी के जरूरी मुद्दे पर फोकस डालता है। यह खास दिन पालतू जानवरों के मालिकों को अपने जानवरों की नसबंदी करवाने के लिए बढ़ावा देता है, जिससे बेघर पालतू जानवरों की संख्या कम करने में मदद मिलती है। इन तरीकों के बारे में जागरूकता बढ़ाकर और उनका मार्गदर्शन कर वर्ल्ड स्पे डे का मकसद एक ऐसी दुनिया बनाना है जहाँ कम जानवर शेल्टर में पहुँचें या उन्हें यूथेनेशिया का कम सामना करना पड़े। जानवर भी अपेक्षाकृत बेहतर स्थिति में रहें और मनुष्यों को कम से कम अनावश्यक परेशानियों का सामना कम करना पड़े। वर्ल्ड स्पे डे 1995 में शुरू हुआ प्रतिष्ठि अभिनेत्री, गायिका जानवरों की हिमायती डोरिस डे और उनके संगठन, डोरिस डे एनिमल लीग की कोशिशों से।

एक आदमी अपनी जरूरत की चीजों की तलाश में दुनिया भर में यात्रा करता है और उसे पाने के लिए घर लौटता है। -जॉर्ज मूर

(Disclaimer विशेष सूचना- हमने तथ्यों को यथासंभव जांचकर प्रस्तुत किया है। फिर भी किसी भूल के लिए हम क्षमाप्रार्थी होंगे। पाठक कृपया अपने स्तर पर भी तथ्यों को जांच-परख लें, साथ ही हमारा निवेदन है कि यदि आपको कोई त्रृटि दिखी तो कृपया हमें सूचित करें ताकि हम उसे सुधार सकें। आपकी प्रतिक्रियाएं, सुझाव, रचनाएं आमंत्रित हैं। धन्यवाद ! -संपादक - पीपुल्स फ्रैंड)

प्रस्तुति: एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड, रुद्रपुर, उत्तराखंड)

कृपया हमारी Facebook Profile https://www.facebook.com/ap.bharati.journalist देखिए, अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !

प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।

#WorldSpayDay #WorldBartenderDay #KumarShahani #AndreDubus #Jayalalithaa #TalatMahmood #SanjayLeelaBhansali #AliMazrui #WilhelmCarlGrimm #RupertHolmes #NancyAstor #PicodellaMirandola #IbnBattuta #EdwardDickinsonBaker #TinaDesai #RukminiDeviArundale #Sridevi #KaminiKaushal #WorldHistoryofFebruary24 #Quotes #Thoughts #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #Peoplesfriend #Newspaper #APBharati #Journalism #Writing #Socialmedia #Viralphoto #JoyMukherjee #VladimirBartol

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ