पॉलिटिशियन के बारे में मेरी सबसे गहरी भावना यह है कि वे खतरनाक पागल हैं जिनसे जब भी हो सके बचना चाहिए और ध्यान से खुश रखना चाहिए, सबसे बढ़कर, ऐसे लोग जिनसे कभी सच नहीं बोलना चाहिए। आँख को नई चीजें पसंद होती हैं, लेकिन कान को जान-पहचान पसंद होती है। -डब्ल्यू. एच. ऑडेन
4 ईस्वी में 21 फरवरी को अपने छोटे भाई लूसियस सीजर के साथ रोमन सम्राट ऑगस्टस के पोते और राज सिंहासन के उत्तराधिकारी, कई अहम जिम्मेदारियां निभा रहे गयुस सीजर का निधन हुआ।
453 ईस्वी में 21 फरवरी को फिलिस्तीन में सिथोपोलिस के बिशप सेंट सेवेरियन शहीद हुए। सेवेरियन को चर्च ने मरणोपरांत शहीद और संत का दर्जा दिया। 21 फरवरी को पुण्य तिथि पर प्रार्थनाएं और भोज होता है।
675 ईस्वी में 21 फरवरी फेल्डेन के जर्मनस बेनेडिक्टिन माउटियर-ग्रैंडवाल एबे (आधुनिक स्विट्जरलैंड) में कैथोलिक और पूर्वी रूढ़िवादी चर्चों में संत रैंडोआल्ड ऑफ ग्रैंडवाल का निधन हुआ।
921 ईस्वी में 21 फरवरी जापान में ओनमोजी अबे नो सेइमी का जन्म हुआ। ओनमोजी जापान में हेइयन काल के मध्य में ओनमायोडो के प्रमुख विशेषज्ञ, सेइमी इतिहासकार, प्रमुख जापानी लोककथा संकलनकर्ता।
1245 फिनलैंड के पहले ज्ञात बिशप थॉमस को यातना देने और जालसाजी की बात कबूल करने के बाद इस्तीफा देने को मजबूर किया गया।
1440 ट्यूटनिक की ज्यादतियों के विरोध में प्रशियाई परिसंघ का गठन क्विडजिन (मैरिएनवर्डर) में किया गया। इसमें सैकड़ों रईस, पादरी, प्रशिया के 19 शहरों के समूह के सदस्य बने। यह चेल्मनोलैंड के रईसों के पूर्व संगठन लिजर्ड यूनियन आधारित।
1437 पर्थ स्थित अर्ल ऑफ एथल में स्कॉटलैंड के राजा जेम्स प्रथम की हत्या उसके चाचा और पूर्व सहयोगी वाल्टर स्टीवर्ट ने की।
1495 फ्रांस के राजा चार्ल्स 8वें के नेतृत्व में सेना नेपल्स, इटली पहुँची।
1543 इथियोपिया के सम्राट गैलावेदोस के नेतृत्व वाली इथियोपियाई और पुर्तगाली संयुक्त सेना ने इथियोपिया के इमाम अहमद इब्न इब्राहिम अल-गाजी के नेतृत्व वाली सेना को हराया।
1613 रूस में मिखायेल रोमानोव ने रोमानोव वंश राजशाही की की स्थापना। 1917 की रूसी समाजवादी क्रांति होने तक रोमानोव राजवंश चला। इस परिवार के ज़ार निकोलस द्वितीय अलेक्जेंडर रोमानोव रूस के अंतिम राजा हुए।
1703 जाने माने इस्लामिक विद्वान शाह वलीउल्लाह देहलवी का जन्म मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश में हुआ।
1724 स्वीडन और रूस के बीच आपसी सहायता के लिए संधि हुई।
1746 फ्रांस की सेना ने बेल्जियम की राजधानी ब्रुसेल्स पर कब्जा किया।
1775 यूरोपीय देश पौलेंड की राजधानी वारसा के बाहरी इलाकों से यहूदियों को निकाला गया।
1795 डचों ने सीलोन (अब श्रीलंका) अंग्रेजों को सौंप दिया।
1784 चीन के साथ व्यापार के लिए अमेरिका का पहला व्यापारिक पोत न्यूयॉर्क से रवाना हुआ।
1788 सिटी ऑफ लंदन, इंग्लैंड में फ्रांसिस रोनाल्ड्स का जन्म हुआ। फ्रांसिस रोनाल्ड्स विख्यात अंग्रेजी वैज्ञानिक, पहले इलेक्ट्रिकल इंजीनियर और आविष्कारक बने। उन्हें पर्याप्त दूरी पर पहला काम करने वाला इलेक्ट्रिक टेलीग्राफ बनाने के लिए नाइट की उपाधि दी गई। 1816 में उन्होंने अपनी मां के बगीचे में लकड़ी के फ्रेम के बीच 8 मील (13 किमी) लंबी लोहे की तार बिछाई और इलेक्ट्रोस्टैटिक जनरेटर का उपयोग करके स्पंदन भेजे।
1804 पहला स्व-चालित भाप इंजन वेल्स के पेन-वाई-डैरेन आयरनवर्क्स में प्रदर्शित हुआ।
1829 कर्नाटक की वीरांगना और स्वतंत्रता सेनानी रानी चेन्नम्मा का निधन हुआ।
1842 अमेरिका में जॉन ग्रीनॉफ को सिलाई मशीन का पेटेंट अधिकार मिला।
1845 ईस्ट इंडिया कंपनी ने डच ईस्ट इंडिया कंपनी से सेरामपोर और बालासोर (उड़ीसा) की खरीद की।
1848 जर्मनी में वामपंथी समाजवादी सिद्धांतकारों कार्ल मार्क्स और फ्रेडरिक एंगेल्स ने कम्युनिस्ट घोषणापत्र प्रकाशित किया। इसने अर्थव्यवस्था और समाज व्यवस्था को जनोन्मुखी बनाने का मार्ग प्रशस्त किया। यह शासन और समाज व्यवस्था का सबसे शानदार दर्शन था, जिससे पूरी दुनिया प्रभावित हुई। इसी दिन 1848 में लुई फिलिप के शासन की असफलताओं के कारण पेरिस में विद्रोह हुआ।
1858 अमेरिका के एडविन टी होम्स ने पहला इलेक्ट्रिक अलार्म बनाया।
1861 आलैंड की राजधानी मैरीहैम की स्थापना की गई। आलैंड राष्ट्र संघ के 1920 के निर्णय द्वारा अपनी स्वायत्तता प्राप्त करने के बाद फिनलैंड का एक स्वायत्त और विसैन्यीकृत क्षेत्र है।,
1872 भारत के गवर्नर जनरल रहे लार्ड मेयो यानी रिचर्ड साउथवेल बाॅर्क का जन्म डब्लिन, आयरलैंड में हुआ।
1874 प्रसिद्ध अमेरिकी अखबार ओकलैंड डेली ट्रिब्यून का पहला संस्करण प्रकाशित हुआ।
1875, आर्ल्स, फ्रांस में जीन लुईस कैलमेंट का जन्म हुआ। जीन लुईस कैलमेंट फ्रेंच सुपरसेंटेनेरियन, 122 साल और 164 दिन की डॉक्यूमेंटेड लाइफ के साथ वह इतिहास की सबसे उम्रदराज इंसान बनीं जिनकी उम्र वेरिफाई की गई है। उनकी लंबी उम्र ने मीडिया का ध्यान खींचा और उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल पर मेडिकल स्टडीज हुईं। जीन लुईस कैलमेंट ने कहा, मुझे फेमस होने के लिए 110 साल इंतजार करना पड़ा। मैं इसे जितना हो सके उतना एन्जॉय करना चाहती थी। हर उम्र की अपनी खुशियाँ और परेशानियाँ होती हैं।
1878 अमेरिका के कनेक्टिकट में दुनिया की पहली टेलीफोन डायरेक्टरी जारी की गई। इसी दिन महर्षि अरविंद की शिष्या बनीं मिर्रा अलफासा का 1878 में इसी दिन पेरिस में जन्म हुआ।
1885 वाशिंगटन, डी.सी. में जॉर्ज वाशिंगटन की स्मृति में बना नेशनल मॉल पर ओबिलिस्क, नवनिर्मित वाशिंगटन स्मारक को समर्पित किया गया। वाशिंगटन स्मारक के इंजीनियर थॉमस लिंकन केसी सीनियर थे।
1894 भेरा, पंजाब प्रांत, ब्रिटिश भारत में शांति स्वरूप भटनागर का जन्म हुआ। शांति स्वरूप भटनागर भारतीय कोलाइड रसायनज्ञ, शिक्षाविद और वैज्ञानिक प्रशासक थे। वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) के पहले महानिदेशक बने। भटनागर को भारत में अनुसंधान प्रयोगशालाओं के जनक के रूप में सम्मानित किया जाता है। शांति स्वरूप भटनागर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के पहले अध्यक्ष भी बने। 1958 में शांति स्वरूप भटनागर के नाम और विरासत का सम्मान करने के लिए, भारतीय वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी के लिए शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार की स्थापना की जिसे विज्ञान की विभिन्न शाखाओं में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले वैज्ञानिकों को प्रदान किया जाता है।
1899 बंगाल के मिदनापुर (मेदिनीपुर) में विख्यात कवि, उपन्यासकार, निबंधकार, चित्रकार और कहानीकार सूर्यकांत त्रिपाठी निराला का जन्म हुआ। वे इलाहाबाद में रहे, यहीं उनका निधन 16 अक्टूबर 1961 को हुआ।
1907 लंदन में टैक्सी मीटर वाली पहली कैब का संचालन प्रारंभ हुआ। इसी दिन 1907 में यॉर्क, यूनाइटेड किंगडम में विस्टन ह्यूग ऑडेन का जन्म हुआ। विस्टन ह्यूग ऑडेन ब्रिटिश-अमेरिकन कवि के रूप में प्रसिद्ध हुए। ऑडेन की कविता अपने स्टाइल और टेक्निकल अचीवमेंट, पॉलिटिक्स, मोरल्स, प्यार और धर्म से जुड़ाव और टोन, फॉर्म और कंटेंट में अपनी वैरायटी के लिए जानी जाती है। विस्टन ह्यूग ऑडेन का एक उद्धरण, हम सब यहाँ धरती पर दूसरों की मदद करने के लिए हैं, दूसरे यहाँ किसलिए हैं, मुझे नहीं पता।
1916 प्रथम विश्व युद्ध के बीच जर्मनी और फ्रांस के मध्य अत्यंत भयानक युद्ध आरंभ हुआ। यह लड़ाई वरडन युद्ध के नाम से प्रसिद्ध है।
1918 पूर्वी संयुक्त राज्य अमेरिका की एकमात्र तोता प्रजाति कैरोलिना परकेट विलुप्त हो गई जब सिनसिनाती चिड़ियाघर में पल रहे इस प्रजाति के अंतिम तोते की मौत हुई। 1918 में इसी दिन ब्रिटिश सैनिकों और ऑस्ट्रेलियाई घुड़सवार सेना की मिली-जुली मित्र सेना ने तुर्की सैनिकों के साथ तीन दिन की लड़ाई के बाद फिलिस्तीन के जेरिको शहर पर कब्जा कर लिया।
1919 जर्मन समाजवादी ने कर्ट आइजनर की हत्या कर दी गई। उनकी मृत्यु के परिणामस्वरूप भारी उथल-पुथल के बाद बवेरियन सोवियत गणराज्य की स्थापना हुई और कार्यरत संसद और सरकार पलायन कर गई।
1925 विश्व प्रतिष्ठित अमेरिकी पत्रिका न्यूयॉर्कर का प्रकाशन प्रारंभ हुआ।
1935 अमेरिकी राष्ट्रपति कार्यालय व्हाइट हाउस के ऊपर से हवाई जहाजों की उड़ान को प्रतिबंधित किया गया।
1943 न्यूयॉर्क में डेविड लॉरेंस गेफेन का जन्म हुआ। डेविड लॉरेंस गेफेन अमेरिकी फिल्म निर्माता, रिकॉर्ड कार्यकारी, मीडिया मालिक, गेफेन रिकॉर्ड्स, डीजीसी रिकॉर्ड्स, ड्रीमवर्क्स रिकॉर्ड्स, असाइलम रिकॉर्ड्स और गेफेन फिल्म कंपनी तथा ड्रीमवर्क्स एसकेजी कंपनियों के सह-संस्थापक बने।
1942 हिंदी, मराठी सिनेमा की लोकप्रिय, खूबसूरत, बोल्ड अभिनेत्री एवं माॅडल जयश्री गडकर का जन्म हुआ। इसी दिन द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान फिलिपींस में कबायलियों, जनजातियों ने बड़ी संख्या में जापानी सैनिकों हत्या की।
1945 द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ब्राजील के अभियान बल ने इतालवी मोर्चे पर मोंटे कैस्टेलो की लड़ाई में जर्मन सेना को हराया।
1947 न्यूयॉर्क शहर में अमेरिकी वैज्ञानिक और आविष्कारक एडविन लैंड ने ऑप्टिकल सोसाइटी ऑफ अमेरिका की एक बैठक में पहला तत्काल कैमरा (पोलरॉइड लैंड कैमरा) प्रदर्शित किया। इसी दिन 1947 न्यूयॉर्क शहर में, एडविन लैंड ने ऑप्टिकल सोसाइटी ऑफ अमेरिका की एक बैठक में पहला इंस्टेंट कैमरा पोलरॉइड लैंड कैमरा प्रदर्शित किया।
1948 बिल फ्रांस, सीनियर और कई अन्य रेस कार चालकों ने नासकार संस्था की स्थापना की, यह संयुक्त राज्य अमेरिका में स्टॉक कार रेसिंग का शासी निकाय बना।
1952 प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल के नेतृत्व में ब्रिटिश सरकार ने लोगों को आजाद करने के लिए यूनाइटेड किंगडम में पहचान पत्र खत्म किए। इसी दिन ढाका विश्वविद्यालय में बंगाली भाषा को आधिकारिक भाषा का दर्जा देने के लिए पाकिस्तान से मांग करते हुए प्रदर्शन किया गया। अगले 20 साल में बांग्लादेश भारत की मदद से आजाद हो गया और ढाका राजधानी बना।
1958 परमाणु हथियार अनुसंधान प्रतिष्ठान के विरोध में डायरेक्ट एक्शन कमेटी द्वारा शुरू किया गया सीएनडी प्रतीक मतलब शांति प्रतीक या लोगो ब्रिटिश कलाकार गेराल्ड होल्टॉम ने डिजाइन किया।
1959 नई दिल्ली में प्रेस क्लब आफ इंडिया की स्थापना हुई।
1961 जाने माने अमेरिकी अर्थशास्त्री अभिजीत विनायक बनर्जी का जन्म बंबई मे हुआ।
1962 इथाका, न्यूयॉर्क में डेविड फोस्टर वालेस का जन्म हुआ। डेविड फोस्टर वालेस अमेरिकी उपन्यासकार, लघु कथाकार, निबंधकार और अंग्रेजी और रचनात्मक लेखन के विश्वविद्यालय के प्रोफेसर बने। वालेस के 1996 के उपन्यास इनफिनिट जेस्ट को टाइम पत्रिका ने 100 सर्वश्रेष्ठ अंग्रेजी-भाषा उपन्यासों में से एक उद्धृत किया। लॉस एंजिल्स टाइम्स के डेविड उलिन ने वालेस को पिछले बीस वर्ष का प्रभावशाली और अभिनव लेखकों में से एक कहा।
1963 सोवियत संघ ने अमेरिका को चेतावनी दी कि क्यूबा पर हमला विश्वयुद्ध में बदल सकता है।
1964 पश्चिमी अफ्रीकी देश घाना में एकदलीय शासन व्यवस्था लागू हुई।
1965 न्यूयॉर्क में प्रमुख अमेरिकी अश्वेत राष्ट्रवादी नेता मैल्कम एक्स की उनके 400 समर्थकों के बीच गोली मार कर हत्या कर दी गई। मैल्कम एक्स अश्वेतों से भेदभाव न करने, अधिकार देने मानवाधिकार संरक्षण की मांग कर रहे थे।
1966 उगांडा के प्रधानमंत्री मिल्टन ओबेटे ने अपने मंत्रिमंडल के पाँच सहयोगियों की गिरफ्तारी के आदेश दिए।
1972 जानी मानी खूबसूरत, बोल्ड टेलीविजन एवं फिल्म अभिनेत्री तथा माॅडल नीलांजना सेनगुप्ता का जन्म बंबई में हुआ। इसी दिन अमेरिका के राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन चीन की ऐतिहासिक यात्रा पर गए, इस यात्रा का मकसद चीन और अमेरिका के बीच 21 साल से जारी तनाव को खत्म करना था। इस तनाव का कारण अमेरिका का ताइवान को लगातार समर्थन देना था। यहां शांघाई ज्वाइंट कम्युनीक पर सहमति बनी जिसमें अमेरिका ने ताइवान को चीन का हिस्सा मान लिया। कुछ साल बाद फिर से ताइवान अमेरिका और चीन के बीच तनाव का कारण बन गया है। चीन ताइवान के खिलाफ और अमेरिका समर्थन में है।
1973 गलती से इजरायली हवाई क्षेत्र में भटकने पर सिनाई रेगिस्तान में, इजरायली लड़ाकू विमान ने लीबिया अरब एयरलाइंस के विमान-114 को मार गिराया जिससे इसमें सवार 108 लोगों की मौत हो गई।
1974 पाकिस्तान ने बांग्लादेश को मान्यता प्रदान की। इसी दिन युगोस्लाविया ने संविधान स्वीकार किया।
1975 इथोपिया में सैनिकों के साथ संघर्ष में दो हजार से अधिक छापामार मारे गये। इसी दिन राष्ट्रसंघ मानवाधिकार आयोग ने 1975 में अधिकृत अरब क्षेत्रों में दमनात्मक कार्रवाई के लिए इस्रायल की कड़ी निंदा की। 1975 में इसी दिन कुख्यात वॉटरगेट कांड में अमेरिका के पूर्व अटॉर्नी जनरल जॉन एन. मिशेल, व्हाइट हाउस के पूर्व सहयोगी एच. आर. हल्डमैन और जॉन एर्लिचमैन को जेल की सजा सुनाई गई।
1978 बड़े कारोबारी सुधीर बंसल की बिटिया खूबसूरत, बोल्ड जानी मानी भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री और माॅडल स्मिता बंसल का जन्म जयपुर, राजस्थान में हुआ। इसी दिन थाइलैंड के बैंकाॅक में प्रमुख रेस्तरां प्रोग्रेसिव इंडियन रेस्टोरेंट गग्गन के मुखिया जाने माने भारतीय शेफ गग्गन आनंद का जन्म कलकत्ता में हुआ।
1979 कैरेबियाई द्वीप सेंट लुसिया ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की।
1980 अफगानिस्तान ने मार्शल लॉ की घोषणा की। इसी दिन भारतीय रेसिंग ड्राइवर प्रतिभा सुरेशवारन का जन्म।
1984 व्योशेंस्काया, रोस्तोव ओब्लास्ट, सोवियत संघ में विख्यात रूसी उपन्यासकार, साहित्यकार और 1965 के साहित्य के नोबेल पुरस्कार के विजेता मिखाइल शोलोखोव (मिखाइल अलेक्जेंड्रोविच शोलोखोव जन्म 24 मई 1905) का निधन हुआ। मिखाइल शोलोखोव रूसी क्रांति, गृहयुद्ध और सामूहिकता दौर के डॉन कोसैक्स के जीवन लिखने के लिए प्रसिद्ध हैं मुख्य रूप से उनके सबसे प्रसिद्ध उपन्यास, एंड क्वाइट फ्लोज दोन (और दोन शांत बहता है) के लिए।
1986 दक्षिण अफ्रीका की गोरी अंग्रेज सरकार ने 1986 में जोहांसबर्ग और डरबन अश्वेतों के लिए खोल दिए।
1987 खूबसूरत, बोल्ड और जानी मानी फिल्म एवं टेलीविजन अभिनेत्री, गायिका और माॅडल परिनीता बोरठाकुर का जन्म आसाम में हुआ।
1988 खूबसूरत, बोल्ड जानी मानी माॅडल, फिल्म अभिनेत्री एवं गायिका दीपल शाव का जन्म मुंबई में हुआ। इसी दिन तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम सिनेमा की खूबसूरत, बोल्ड, बहुप्रतिभावान फिल्म अभिनेत्री एवं माॅडल वेदिका कुमार का जन्म हुआ।
1989 अमेरिका के राष्ट्रपति जार्ज बुश चीन, जापान और दक्षिण कोरिया की यात्रा के लिए रवाना हुए।
1990 कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन सेन ने अपने विरोधी नोरोदम सिंहानुक से बैंकाक में शांति वार्ता की। इसी दिन 1990 में मंगोलिया की राजधानी उलानबटोर से सोवियत नेता जोसफ स्टालिन की अंतिम मूर्ति हटा दी गई।
1991 नूतन के नाम से प्रसिद्ध मिस इंडिया, खूबसूरत, बोल्ड, लोकप्रिय भारतीय फिल्म, टेलीविजन अभिनेत्री, गायिका, मॉडल नूतन समर्थ बहल का निधन हुआ। इसी दिन अल्बानिया में राष्ट्रपति ने पुलिस विद्रोह के बाद नई सरकार के गठन की घोषणा की।
1992 चीन ने शंघाई शेयर बाजार में विदेशियों को कामकाज की अनुमति दी। इसी दिन सूडान के शहर खार्तूम में हजारों शरणार्थियों के घर तोड़ दिये गए।
1995 उत्तरी आयरलैंड की समस्याओं को हल करने के लिए ब्रिटेन एवं आयरलैंड के प्रधानमंत्री ने समझौता किया। 1995 में इसी दिन स्टीव फॉसेट लीडर, सस्केचेवान, कनाडा में उतरे और गुब्बारे से प्रशांत महासागर के पार अकेले उड़ान भरने वाले पहले व्यक्ति बने।
1996 जर्मनी के एक शोध संस्थान में वैज्ञानिकों ने 112वें तत्त्व की खोज की। इसी दिन स्पेस शटल डिस्कवरी 75 का कक्षा में प्रक्षेपण हुआ।
1998 भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध चरित्र अभिनेता ओम प्रकाश का निधन हुआ। इसी दिन जापान के नगानो शहर में अठारहवें शीतकालीन ओलंपिक खेलों का समापन हुआ।
1999 प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने लाहौर घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए। इसी दिन भारत के प्रख्यात अर्थशास्त्री जगदीश भगवती कोलंबिया विश्वविद्यालय में भारतीय राजनीति अर्थव्यवस्था केंद्र के प्रमुख पद पर नियुक्त हुए। इसी दिन संयुक्त राष्ट्र की संस्था यूनेस्को ने 21 फरवरी को मातृभाषा दिवस के रूप में मनाने का ऐलान किया।
2001 43वें ग्रैमी अवार्ड्स के प्रमुख पुरस्कार स्टेली डैन, मैसी ग्रे और स्टिंग को मिले।
2004 लॉन टेनिस में सानिया मिर्जा डब्ल्यू.टी.ए. खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनी।
2005 ईरान में आये जबर्दस्त भूकम्प में 400 से अधिक लोगों की मौत हुई। इसी दिन स्पेन के नागरिकों ने जनमत संग्रह में यूरोपियन संघ के संविधान का व्यापक समर्थन किया।
2006 जापान ने भारत से मांस और अंडे सहित सभी कुक्कुट उत्पादों के आयात पर रोक लगाई।
2007 ब्रिटिश संसद में पूर्व प्रधानमंत्री मारग्रेट थैचर की कांस्य प्रतिमा स्थापित की गई।
2008 समकालीन भारतीय कला के संपादक एवं युवा आलोचक डॉ. ज्योतिष जोशी को देवाीशंकर अवस्थी स्मृति सम्मान दिए जाने की घोषणा की गई। इसी दिन ब्रिटेन व फ्राँस ने ईरान के विरुद्ध प्रतिबंध के लिए संशोधित प्रस्ताव सुरक्षा परिषद के समक्ष प्रस्तुत किया। इसी दिन जाने माने भारतीय कारोबारी अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कम्यूनिकेशन ने 21 फरवरी साल 2008 को यूंगांडा की कंपनी अनुपम ग्लोबल सॉफ्ट का अधिग्रहण किया। इसी दिन प्राइवेट एयरलाइंस जेट एयरवेज ने इसी दिन एयर कनाडा के साथ रणनीतिक गठजोड़ किया।
2009 हिंदुस्तान मोटर्स ने अपने प्रबंधकों के वेतन में कमी की।
2010 सऊदी अरब की सरकार ने महिलाओं को वकालत करने की इजाजत देने से संबंधित कानून लाने का निर्णय लिया। बैडमिंटन की चर्चित भारतीय खिलाड़ी साइना नेहवाल ने इसी दिन जानी मानी खिलाड़ी झोउ मिको को 14-21, 21-10, 23-21 से 50 मिनट में हरा दिया। इसी दिन थाइलैंड के नार्कोनराचशिमा में खेले जा रहे उबेर कप में भारतीय टीम ने अपने पहले मैच में ही हॉन्गकांग को 3-2 से हराकर बेहतर प्रदर्शन किया
2011 क्राइस्टचर्च, न्यूजीलैंड में रिक्टर पैमाने पर 6.3 की तीव्रता वाले भूकंप से 181 लोगों की मौत और भारी नुकसान हुआ।
2013 हैदराबाद में सिलसिलेवार बम धमाके हुए जिसमें करीब 17 लोगों की मौत हो गई और 119 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए।
2014 अमेरिकी राष्ट्रपति बराक हुसैन ओबामा चीन के विरोध के बावजूद तीसरी बार तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा से मिले। इसी दिन विख्यात जर्मन-अमेरिकी इतिहासकार, नाटककार और अकादमिक कॉर्नेलियस श्नाउबर का निधन हुआ।
2015 प्रसिद्ध अमेरिकी स्विंग और बीबॉप ट्रंपेटर, जैज में फ्लुगेलहॉर्न के अग्रणी संगीतकार और शिक्षक क्लार्क वर्जिल टेरी जूनियर का निधन हुआ।
2022 यूक्रेन पर रूसी आक्रमण की प्रस्तावना में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने लुहांस्क पीपुल्स रिपब्लिक और डोनेट्स्क पीपुल्स रिपब्लिक को यूक्रेन से स्वतंत्र घोषित किया और इस क्षेत्र में सैनिकों को भेजा। संयुक्त राष्ट्र ने इस कार्रवाई की निंदा की। इसी दिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने यूपी की राजधानी लखनऊ में विधानसभा चुनाव के लिए घोषित पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में लड़कियों और महिलाओं को लड़की हूं, लड़ सकती हूं लिखे रिस्ट बैंड दिए। 2017 के पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा लखनऊ की मोहनलालगंज सीट छोड़कर बाकी सभी 8 सीटों पर विजयी हुई थी।
2024 भारत में लोकतंत्र और न्याय की बुलंद आवाज, प्रख्यात संवैधानिक न्यायविद और वरिष्ठ अधिवक्ता फाली एस. नरीमन का बुधवार को 95 वर्ष की आयु में दिल्ली में निधन हुआ। फाली एस. नरीमन राष्ट्रीय न्यायिक नियुक्ति आयोग (एनजेएसी) फैसले सहित कई ऐतिहासिक मामलों पर बहस की। फाली एस. नरीमन को मई 1972 में भारत का अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल नियुक्त किया गया। नरीमन को जनवरी 1991 में पद्म भूषण और 2007 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। अनुभवी वकील फाली एस. नरीमन को नवंबर 1950 में बॉम्बे हाई कोर्ट के वकील के रूप में नामांकित किया गया था। उन्होंने 70 से अधिक वर्षों तक प्रैक्टिस की। बॉम्बे हाई कोर्ट से शुरुआत की और बाद में सुप्रीम कोर्ट में चले गए। इसी दिन संयुक्त राज्य अमेरिका की सेना के ब्रिगेडियर जनरल और वियतनाम युद्ध के अनुभवी अमेरिकी सैन्य अधिकारी जॉन बाह्नसेन का निधन हुआ।
2025 मुंबई की एक सत्र अदालत ने फैसला सुनाया कि रात में किसी अनजान महिला को आप पतली हैं, बहुत स्मार्ट और गोरी दिखती हैं, मैं आपको पसंद करता हूं” जैसे संदेश भेजना अश्लीलता के समान है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (दिंडोशी) डी जी ढोबले ने एक पूर्व पार्षद को व्हाट्सएप पर अश्लील संदेश भेजने के आरोप में एक व्यक्ति की सजा को बरकरार रखते हुए ये टिप्पणियां कीं। अदालत ने कहा कि शिकायतकर्ता को रात 11 बजे से 12.30 बजे के बीच तस्वीरें और संदेश भेजे गए, जिनमें लिखा था, आप पतली हैं, आप बहुत स्मार्ट दिखती हैं, आप गोरी हैं, मेरी उम्र 40 साल है, आप शादीशुदा हैं या नहीं? और मैं आपको पसंद करता हूं। अदालत ने कहा कि कोई भी विवाहित महिला या उसका पति प्रतिष्ठित पूर्व पार्षद है, ऐसे व्हाट्सएप संदेशों और अश्लील तस्वीरों को बर्दाश्त नहीं करेगा, खासकर तब जब संदेश भेजने वाला और शिकायतकर्ता एक-दूसरे को नहीं जानते हों। अदालत ने कहा, आरोपी ने रिकॉर्ड में ऐसा कोई सबूत पेश नहीं किया है जो दिखाता हो कि उनके बीच कोई संबंध था। न्यायाधीश ने कहा, ये संदेश और कृत्य महिला की गरिमा को अपमानित करते हैं। 2025 में लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया में अमेरिकी अभिनेत्री लिन मैरी स्टीवर्ट (जन्म 14 दिसंबर, 1946) का निधन हुआ। पपेट लैंड की सबसे खूबसूरत महिला के रूप में अत्यंत प्रसिद्ध लिन मैरी स्टीवर्ट 1981 के स्टेज शो, द पी-वी हरमन शो में भूमिका से शुरुआत की।
2026 ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच शनिवार को नई दिल्ली में अहम शिखर वार्ता हुई। एआई इंपैक्ट समिट 2026 के मौके पर राष्ट्रपति लूला 18 से 22 फरवरी तक भारत की राजकीय यात्रा पर हैं। दोनों देशों के बीच कई महत्वपूर्ण व्यापार और रणनीतिक समझौतों पर हस्ताक्षर हुए बताए जाते हैं। शनिवार को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग यूजीसी ने देश में चल रहे 32 फर्जी विश्वविद्यालयों की सूची जारी की। गैर मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय खुद को वैध बताकर छात्रों को गुमराह कर लूट कर रहे और विद्यार्थियों समय बर्बाद कर रहे थे। यूजीसी ने चेतावनी दी है कि इनसे मिली डिग्री नौकरी और उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए अवैध हैं। यूजीसी की राज्यवार फर्जी संस्थानों की सूची में सबसे ज्यादा 12 संस्थान दिल्ली में हैं। इसके बाद उत्तर प्रदेश में 4 फर्जी संस्थान हैं। यूजीसी ने स्पष्ट किया है कि ये 32 संस्थान यूजीसी अधिनियम 1956 के तहत किसी भी रूप में डिग्री प्रदान करने के लिए अधिकृत नहीं है। आयोग ने कहा कि इन संस्थानों को न तो केंद्र सरकार से मान्यता मिली है और न ही किसी राज्य सरकार से। यूजीसी ने छात्रों से अपील की है कि किसी भी विश्वविद्यालय या संस्थान में दाखिला लेने से पहले उसकी मान्यता की स्थिति यूजीसी की आधिकारिक वेबसाइट यूजीसी.जीओवी.इन पर अवश्य जांच लें। झारखंड विधानसभा में बजट सत्र के चौथे दिन वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने शनिवार को वर्ष 2025-26 के लिए बजट पूर्व आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश की। रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य में प्रति व्यक्ति आय पहली बार एक लाख रुपये के पार पहुंच गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि राज्य की अर्थव्यवस्था पिछले एक दशक में तेजी से बढ़ी है और गरीबी दर में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है। सर्वेक्षण के अनुसार, वर्ष 2016-17 में वर्तमान मूल्यों पर प्रति व्यक्ति आय करीब 60 हजार रुपए थी, जो 2024-25 में बढ़कर 1,16,663 रुपए हो गई। 2025-26 में इसके 1,25,677 रुपए और 2026-27 में 1,35,195 रुपए तक पहुंचने का अनुमान है। वास्तविक प्रति व्यक्ति आय 68,357 रुपए तक पहुंची है, जो 2011-12 की तुलना में 65.7 प्रतिशत अधिक है। इसी दिन भारत ने उप कप्तान स्मृति मंधाना (82 रन) और करिश्माई बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स (59 रन) के बीच शतकीय साझेदारी के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के एडीलेड में निर्णायक तीसरे और आखिरी महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में ऑस्ट्रेलिया पर 17 रन से शिकस्त देकर इस मजबूत प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ एक दशक में पहली द्विपक्षीय टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला अपने नाम की। मंधाना (55 गेंद में आठ चौके और तीन छक्के) और रोड्रिग्स (46 गेंद में चार चौके) ने मिलकर 121 रन की साझेदारी निभाकर भारत को छह विकेट पर 176 रन के बड़े स्कोर तक पहुंचाया।
अब तक के सभी मौजूदा समाज का इतिहास वर्ग संघर्षों का इतिहास है। स्वतंत्र व्यक्ति और दास, कुलीन और साधारण, स्वामी और भूदास, संघ का मुखिया और मजदूर, एक शब्द में उत्पीड़क और उत्पीड़ित, एक दूसरे के लगातार विरोध में खड़े थे, एक अविच्छिन्न, कभी छिपी हुई, कभी खुली लड़ाई जारी थी, जिसका अंत हर बार या तो बड़े पैमाने पर समाज के क्रांतिकारी पुनर्गठन में हुआ, या संघर्षरत वर्गों के आम विनाश में। -कार्ल मार्क्स (कम्युनिस्ट घोषणापत्र)
(Disclaimer विशेष सूचना- हमने तथ्यों को यथासंभव जांचकर प्रस्तुत किया है। फिर भी किसी भूल के लिए हम क्षमाप्रार्थी होंगे। पाठक कृपया अपने स्तर पर भी तथ्यों को जांच-परख लें, साथ ही हमारा निवेदन है कि यदि आपको कोई त्रृटि दिखी तो कृपया हमें सूचित करें ताकि हम उसे सुधार सकें। आपकी प्रतिक्रियाएं, सुझाव, रचनाएं आमंत्रित हैं। धन्यवाद ! -संपादक - पीपुल्स फ्रैंड)
प्रस्तुति: एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड, रुद्रपुर, उत्तराखंड)
कृपया हमारी Facebook Profile https://www.facebook.com/ap.bharati.journalist देखिए, अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !
प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।
#WorldHistoryofFebruary21 #FriedrichNietzsche #Quotes #Thoughts #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #Peoplesfriend #Newspaper #APBharati #Journalism #Writing #Socialmedia #Viralphoto #Health #Medical #Locnirnay #KarlMarx # FriedrichEngels #CommunistManifesto #UGC #FaliSNariman #VladimirPutin #DeepalShaw #MikhailSholokhov #SmitaBansal #JayshreeGadkar









0 टिप्पणियाँ