मन को बेहतर बनाने के लिए हमें सोचने से ज्यादा सीखना चाहिए। हर मुश्किल को उतने हिस्सों में बाँटें जितने मुमकिन हों और उसे हल करने के लिए जरूरी हों। तुम बस आगे बढ़ते रहो। मैंने हर वो गलती की जो हो सकती थी। लेकिन मैं बस आगे बढ़ता रहा। -रेने डेसकार्टेस (फ्रेंच फिलॉसफर, साइंटिस्ट और मैथमैटिशियन)
660 ईसा पूर्व 11 फरवरी को सम्राट जिममु ने जापान की स्थापना की एवं यमाटो को राजधानी बनाया। आधुनिक जापान में सम्राट जिम्मू के पौराणिक राज्यारोहण की तिथि 11 फरवरी को जापान का राष्ट्रीय स्थापना दिवस मनाया जाता है।
55 ईस्वी में 11 फरवरी को रोमन साम्राज्य के उत्तराधिकारी टिबेरियस क्लॉडियस सीजर ब्रिटानिकस की उनके वयस्क होने की पूर्व संध्या पर रहस्यमय परिस्थितियों में मृत्यु हो गई जिससे नीरो को सम्राट बनने मौका मिल गया।
244 ईस्वी में 11 फरवरी को जैथा, मेसोपोटामिया में (13 वर्ष की आयु में संयुक्त रोमन साम्राज्य के दूसरे सबसे युवा सम्राट बने) गॉर्डियन तृतीय (जन्म 20 जनवरी 225) का निधन हुआ।
641 ईस्वी में 11 फरवरी को कांस्टेंटिनोपल, बाइजेंटाइन साम्राज्य में पूर्वी रोमन सम्राट हेराक्लियस का निधन हुआ।
731 ईस्वी में 11 फरवरी को रोम, इटली, पूर्वी रोमन साम्राज्य में 19 मई 715 से 11 फरवरी 731 को अपनी मृत्यु तक रोम के बिशप रहे पोप ग्रेगरी द्वितीय का निधन हुआ।
824 ईस्वी में 11 फरवरी को रोम, पोप स्टेट्स में 25 जनवरी 817 से 824 में अपनी मृत्यु तक रोम के बिशप और पोप स्टेट्स के शासक रहे पोप पास्कल का निधन हुआ।
951 ईस्वी में 11 फरवरी को चीन में अदालत अधिकारी गुओ वेई ने एक सैन्य तख्तापलट का नेतृत्व किया और खुद को नए झोउ राज्य का सम्राट घोषित किया।
1141 पेरिस, फ्रांस में सैक्सन कैनन रेगुलर, जाने-माने थियोलॉजिस्ट और मिस्टिकल थियोलॉजी के लेखक ह्यूग ऑफ सेंट विक्टर (जन्म 1096, डची ऑफ सैक्सनी) का निधन हुआ। ह्यूग ऑफ सेंट विक्टर ने लिखा, सब कुछ सीखें। बाद में आप देखेंगे कि कुछ भी फालतू नहीं है। पढ़ाई का पूरा फायदा सिर्फ उसे याद रखने में है।
1144 रॉबर्ट ऑफ चेस्टर (कई ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण किताबों के अरबी से लैटिन में अनुवादक) ने लिबर डे कंपोजिशन अल्केमिया (उमय्यद राजकुमार खालिद इब्न यजीद अल्केमी पर काम) का अरबी से लैटिन में अनुवाद पूरा किया, जिससे पश्चिमी अल्केमी का जन्म हुआ।
1250 सातवें धर्मयुद्ध के दौरान तीन दिनों की लड़ाई के बाद अय्यूब ने अल-मंसूराह, मिस्र पर आक्रमण करने वाले हमलावरों को पराजित किया।
1380 टेरानुओवा ब्रैसिओलिनी, इटली में जियान फ्रांसेस्को पोगियो ब्रैसिओलिनी का जन्म हुआ। पोगियो ब्रैसिओलिनी प्रसिद्ध इटैलियन स्कॉलर और शुरुआती रेनेसां ह्यूमनिस्ट थे। उन्हें कई क्लासिकल लैटिन मैन्युस्क्रिप्ट्स को फिर से खोजने और वापस लाने के लिए जाना जाता है, जो ज्यादातर जर्मन, स्विस और फ्रेंच मठों की लाइब्रेरी में सड़ रही थीं और भुला दी गई थीं। पोगियो ब्रैसिओलिनी का एक उद्धरण, मैंने पक्का इरादा कर लिया है कि मैं पादरी का पद नहीं लूंगा, क्योंकि मैंने कई ऐसे लोगों को देखा है जिन्हें मैंने अच्छे कैरेक्टर और खुले विचारों वाला माना है, लेकिन पुजारी बनने के बाद वे लालच, आलस और फिजूलखर्ची में पड़ गए हैं।
1466 वेस्टमिंस्टर पैलेस, मिडलसेक्स, इंग्लैंड में एलिजाबेथ ऑफ यॉर्क का जन्म हुआ। एलिजाबेथ ऑफ यॉर्क 18 जनवरी 1486 को किंग हेनरी 7वें से विवाहोपरांत 1503 में अपनी मौत तक इंग्लैंड की रानी रहीं।
1543 इटली और इंग्लैंड के बीच फ्रांस के विरुद्ध समझौता हुआ।
1584 पेड्रो सर्मिएंटो डी गैंबोआ के नेतृत्व में एक नौसैनिक अभियान ने नोम्ब्रे डी जेसुएस की खोज की जहां बाद में मैगेलन जलडमरूमध्य में दो अल्पकालिक स्पेनिश बस्तियां स्थापित की गईं।
1586 सर फ्रांसिस ड्रेक ने एक अंग्रेजी सेना के साथ कार्टाजेना डी इंडियास के स्पेनिश औपनिवेशिक बंदरगाह पर दो महीने के लिए कब्जा कर लिया और बड़ी फिरौती लेकर कब्जा छोड़ा।
1613 मुगल बादशाह जहांगीर ने ईस्ट इंडिया कंपनी को सूरत, गुजरात में कारखाना लगाने की अनुमति दी। एक दिन पहले ही इसकी अनुमति मांगने के लिए ब्रिटिश राजदूत सर थॉमस रो मिलने जहांगीर के अजमेर स्थित दरबार में पहुंचे थे।
1650 स्टॉकहोम, स्वीडन में विश्व विख्यात फ्रेंच फिलॉसफर, साइंटिस्ट और मैथमैटिशियन रेने डेसकार्टेस (जन्म 31 मार्च 1596 डेसकार्टेस, फ्रांस) का निधन हुआ। रेने डेसकार्टेस को मॉडर्न फिलॉसफी और साइंस को उभारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है। मैथ्स उनके जानने के तरीके के लिए सबसे जरूरी था, और उन्होंने ज्योमेट्री और अलजेब्रा के पहले अलग-अलग फील्ड्स को एनालिटिक ज्योमेट्री में जोड़ा। रेने डेसकार्टेस ने लिखा है, अगर आप सच में सच की तलाश करने वाले बनना चाहते हैं, तो यह जरूरी है कि आप अपनी जिंदगी में कम से कम एक बार, जहाँ तक हो सके, सभी चीजों पर शक करें। दुनिया के बजाय खुद पर जीत हासिल करें।
1713 मुगल सम्राट जहांदारशाह (बहादुर शाह प्रथम का बेटा और औरंगजेब का पौत्र) का दिल्ली में निधन हुआ।
1720 स्वीडन तथा प्रशिया के मध्य शांति समझौता हुआ।
1750 भारतीय स्वाधीनता संग्राम’ के पहले आदिवासी, संथाली स्वतंत्रता सेनानी, शहीद, ब्रिटिश लूट और उत्पीड़न के लिए सशस्त्र, संगठित विरोध करने वाले तिलका मांझी का जन्म सुल्तानगंज में हुआ।
1793 नीदरलैंड के वेनलो पर प्रशिया की सेना ने कब्जा किया।
1794 अमेरिकी संसद का सत्र पहली बार आम जनता के लिए खोला गया।
1798 इटली की राजधानी रोम पर फ्रांस ने कब्जा किया।
1800 मेलबरी सैम्पफोर्ड, डोरसेट, इंग्लैंड में विलियम हेनरी फॉक्स टैलबोट का जन्म हुआ। हेनरी फॉक्स टैलबोट जाने माने अंग्रेजी वैज्ञानिक, आविष्कारक और फोटोग्राफी के अग्रदूत बने जिन्होंने नमकीन कागज और कैलोटाइप प्रक्रियाओं का आविष्कार किया। कैलोटाइप या टैलबोटाइप एक प्रारंभिक फोटोग्राफिक प्रक्रिया है, सिल्वर आयोडाइड लेपित कागज का उपयोग करके पेश किया गया जिसने फोटो तैयार करने की प्रक्रिया को आसान बनाया।
1802 मेडफोर्ड, मैसाचुसेट्स में लिडिया मारिया चाइल्ड का जन्म हुआ। लिडिया मारिया चाइल्ड प्रमुख अमेरिकन गुलामी खत्म करने वाली, फेमिनिस्ट, नेटिव अमेरिकन राइट्स एक्टिविस्ट, नॉवेलिस्ट, जर्नलिस्ट और अमेरिकन एक्सपेंशनिज्म की विरोधी बनीं। लिडिया मारिया चाइल्ड ने कहा, खुद पर विश्वास किसी भी सफल काम को बनाने में सबसे जरूरी ईंटों में से एक है। और, दूसरों की खुशी के लिए की गई कोशिश हमें खुद से ऊपर उठाती है।
1808 कोयले से घरों को गर्म करने के प्रयोग के रूप में पेंसिलवेनिया, अमेरिका के जेसी फेल ने खुली भट्ठी पर एंथ्रेसाइट जलाया।
1809 रॉबर्ट फुल्टन ने संयुक्त राज्य अमेरिका में स्टीमबोट का आविष्कार किया।
1814 यूरोपीय देश नॉर्वे ने स्वतंत्रता की घोषणा की।
1823 कार्निवल त्रासदी 1823 में माल्टा के वैलेटा में मिनोरी ओस्सेरवंती के कॉन्वेंट में भगदड़ के दौरान लगभग 110 लड़के मारे गए।
1826 यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन की स्थापना यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन के रूप में की गई। यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन, इंग्लैंड में सार्वजनिक शोध विश्वविद्यालय, संघीय लंदन विश्वविद्यालय का सदस्य संस्थान, यूनाइटेड किंगडम का दूसरा सबसे बड़ा विश्वविद्यालय है और स्नातकोत्तर नामांकन के हिसाब से सबसे बड़ा विश्वविद्यालय है। यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन पहला विश्वविद्यालय संस्थान बना जो पूर्णतः तरह धर्मनिरपेक्ष था और छात्रों को धर्म की परवाह किए बिना प्रवेश देता था।
1840 70 ओपेरा की रचना करने वाले विख्यात इतालवी संगीतकार गेटानो डोनिजेट्टी के ओपेरा ला फिले डु रेजिमेंट को पेरिस, फ्रांस में अपना पहला प्रदर्शन करने का अवसर मिला।
1843 विख्यात इतालवी ओपेरा रचनाकार ग्यूसेप वर्डी के ओपेरा आई लोम्बार्डी अल्ला प्राइमा क्रोसिआटा को इटली के टिएट्रो अल्ला स्काला मिलान में अपना पहला प्रदर्शन करने का मौका मिला।
1847 मिलान, ओहायो में थॉमस अल्वा एडिसन का जन्म हुआ। थॉमस अल्वा एडिसन विश्व विख्यात अमेरिकन इन्वेंटर और बिजनेसमैन बने, उन्होंने इलेक्ट्रिक पावर जेनरेशन, साउंड रिकॉर्डिंग और मोशन पिक्चर्स आदि क्षेत्रों में अनेक उपकरणों का आविष्कार और विकास किया। थॉमस एडिसन ने कहा, मैं फेल नहीं हुआ हूँ। मैंने बस 10,000 ऐसे तरीके खोजे हैं जो काम नहीं करेंगे। जिंदगी में फेल होने वाले कई लोग वे होते हैं जिन्हें यह एहसास नहीं होता कि जब उन्होंने हार मान ली तो वे सक्सेस के कितने करीब थे।
1852 महिलाओं के लिए पहला ब्रिटिश सार्वजनिक शौचालय, बेडफोर्ड स्ट्रीट, लंदन में खोला गया।
1856 लखनऊ और आसपास के क्षेत्र अवध पर ईस्ट इंडिया कंपनी ने कब्जा किया।
1880 जोधपुर के राजा हुए सरदार सिंह बहादुर का जन्म हुआ।
1888 जॉर्जिया के मिल्डगेविले, अमेरिका में जॉन वॉरेन डेविस का जन्म हुआ। जॉन वॉरेन डेविस प्रसिद्ध अमेरिकी शिक्षक, कॉलेज प्रशासक और नागरिक अधिकार नेता बने। जॉन डेविस वेस्ट वर्जीनिया इंस्टीट्यूट में वेस्ट वर्जीनिया स्टेट यूनिवर्सिटी के पांचवें और सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले अध्यक्ष रहे। मोरहाउस में डेविस ने जॉन होप, मोर्दकै व्याट जॉनसन, सैमुअल आर्चर, बेंजामिन ग्रिफिथ ब्रॉली, बुकर टी. वाशिंगटन और डब्ल्यू ई बी अटलांटा में रहते हुए शहर के नेशनल एसोसिएशन फॉर द एडवांसमेंट ऑफ कलर्ड पीपल के पहले अध्यायों में से एक को स्थापित करने में मदद की। एक वकील के तौर पर जॉन वॉरेन डेविस ने कहा, सच है कि हम वकील कोई पुल नहीं बनाते। हम कोई टावर नहीं बनाते। हम कोई इंजन नहीं बनाते। हम कोई चित्र नहीं बनाते, जब तक कि हम अपने मुख्य मनोरंजन के लिए शौकिया तौर पर काम न करें। हम जो कुछ भी करते हैं, उसमें से बहुत कम ऐसा होता है जिसे मनुष्य की आंखें देख सकती हैं। लेकिन हम कठिनाइयों को सुलझाते हैं हम तनाव को दूर करते हैं हम गलतियों को सुधारते हैं हम दूसरों के बोझ उठाते हैं और अपने प्रयासों से हम शांतिपूर्ण राज्य में लोगों के शांतिपूर्ण जीवन को संभव बनाते हैं।
1889 जापान में मेजी संविधान अंगीकार किया गया।
1901 भारतीय क्रांतिकारी दामोदर स्वरूप सेठ का जन्म हुआ।
1916 एमा गोल्डमैन को बर्थ कंट्रोल पर भाषण देने के लिए गिरफ्तार किया गया।
1917 शिकागो, इलिनोइस, संयुक्त राज्य अमेरिका में सिडनी शेल्डन का जन्म हुआ। सिडनी शेल्डन अमेरिकी लेखक, 1930 के दशक में प्रसिद्ध पहले ब्रॉडवे नाटककार फिर मोशन पिक्चर्स में पटकथाएं लिखने लगे। अत्यंत सफल कॉमेडी द बैचलर और बॉबी-सेक्सर लिख जिनके लिए सिडनी शेल्डन को 1948 में ऑस्कर मिला। उन्होंने समाज की मनोदशा गहरे से उकेरने के लिए जाना जाता है। सिडनी ने लिखा, मृत्यु लोगों का दूसरा सबसे बड़ा डर है और सार्वजनिक रूप से बोलना सबसे बड़ा डर है! इसी दिन 1917 में आंध्र प्रदेश के प्रमुख वामपंथी नेता हुए तरीमेला नागी रेड्डी का जन्म एक अमीर परिवार में हुआ।
1919 फ्रेडरिक एबर्ट को वाइमर नेशनल असेंबली ने जर्मन वाइमर गणराज्य का पहला राष्ट्रपति चुना।
1922 चीन को स्वतंत्रता दिलाने के लिए नौ देशों ने वाशिंगठन में एक संधि पर हस्ताक्षर किये।
1929 रोमन प्रश्न ’को निपटाने में मदद करने के लिए इटली और रोमन कैथोलिक चर्च के होली सी ने वेटिकन सिटी को इटली के भीतर एक स्वतंत्र संप्रभु एनक्लेव के रूप में स्थापित करने के लिए लेटर्न संधि पर हस्ताक्षर किए गए।
1931 हिंदी के मशहूर लेखक गोपीचंद नारंग का जन्म हुआ। 1931 चार्ल्स अल्गर्नन पार्सन्स नामक विख्यात अंग्रेजी-आयरिश इंजीनियर और स्टीम टरबाइन के आविष्कार का निधन हुआ।
1933 महात्मा गांधी के साप्ताहिक अखबार हरिजन का प्रकाशन शुरू हुआ।
1935 भारत के मशहूर हाॅकी खिलाड़ी गुरबक्श सिंह का जन्म हुआ।
1936 जाने माने भारतीय क्रिकेटर शेर मोहम्मद का जन्म हुआ।
1938 बीबीसी ने कैरेल कैपेक के नाटक आरयूआर का एक रूपांतरण प्रसारित किया, जो अब तक का पहला विज्ञान कथा टेलीविजन कार्यक्रम है।
1940 प्रसिद्ध स्कॉटिश-कनाडाई इतिहासकार और तीसरे, कनाडा के गवर्नर जनरल जॉन बुकान का निधन हुआ।
1941 कलकत्ता, ब्रिटिश भारत में लुइस बैंक्स (डंबर बहादुर बुदापृथी) का जन्म हुआ। लुइस बैंक्स भारतीय फिल्म संगीतकार, रिकॉर्ड निर्माता, कीबोर्डिस्ट और गायक हैं। लुइस बैंक्स को भारतीय जैज का गॉडफादर कहा गया। 1941 में इसी दिन बाराबंकी में बेनी प्रसाद वर्मा का जन्म हुआ। वर्मा समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य बने, बाद में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 2009 से लोकसभा के लिए इसके टिकट पर चुने गए। 2016 में बेनी प्रसाद वर्मा फिर से समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।
1942 प्रसिद्ध कारोबारी और समाजसेवी जमनालाल काणीराम बजाज का निधन हुआ। जमनालाल बजाज 4 नवंबर 1889 को जयपुर रियासत के सीकर में मारवाड़ी घर में पैदा हुए थे। केवल चतुर्थ कक्षा तक पढ़े थे। जमनालाल जब 5 साल के थे, तब वर्धा के सेठ बच्छराज ने उन्हें गोद ले लिया। इसी दिन 1942 में विख्यात मराठी लेखिका, उपन्यासकार, कथाकार और कवियत्रि गौरी देशपांडे का जन्म पुणे में हुआ।
1944 जर्मन की सेना ने इटली के अप्रिलिया पर दोबारा कब्जा किया। इसी दिन भारत के मशहूर फिल्मकार और लेखक बुद्धदेव दासगुप्ता का जन्म हुआ।
1945 हिंदी के आरंभिक उपन्यास लेखकों में से एक हरिकृष्ण जौहर का निधन हुआ।
1957 हिंदी फिल्मों की बीती सदी की लोकप्रिय अभिनेत्री टीना मुनीम का जन्म हुआ। टीना ने रिलायंस समूह के अनिल अंबानी से विवाह किया। उनके दो बेटे जै अनमोल और जै अंशुल हैं।
1961 जाने माने फिल्म अभिनेता, निर्देशक, लेखक रजत कपूर का जन्म हुआ।
1953 सोवियत संघ ने इजरायल के साथ कूटनीतिक संबंध तोड़े।
1967 जानी मानी गायिका मालिनी अवस्थी का जन्म हुआ।
1959 भारतीय क्रिकेटर वीनू माकंड ने उपना आखिरी टेस्ट वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली में खेला।
1963 अमेरिक में जन्मे प्रसिद्ध कवि सील्विया प्लाथ ने लंदन में आत्महत्या की। इसी दिन अमेरिका ने 1963 में इराक की नई सरकार को मान्यता दी।
1964 यूनान और तुर्की के बीच लड़ाई की शुरुआत हुई। ताइवान ने फ्रांस के साथ अपने राजनीतिक संबंध समाप्त किये।
1968 अमेरिका में टेनेसी, मेंफिस में लगभग 1,300 अश्वेत स्वच्छता कर्मचारियों को नौकरी के दौरान दो काले कर्मचारियों की हत्या के बाद हड़ताल शुरू हुई जो दो महीने तक चली। इसी दिन 1968 में भारतीय जनता पार्टी के पूर्ववर्ती संगठन भारतीय जनसंघ के संस्थापक संस्थापक, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के चिंतक और पत्रकार दीनदयाल उपाध्घ्याय की हत्या हुई। इसके बाद अटल बिहारी वाजपेयी जनसंघ के अध्यक्ष बने। इनकी मौत भी नेताजी सुभाष चंद्र बोस और लाल बहादुर शास्त्री की तरह रहस्य बनी हुई है। अटल बिहारी वाजपेयी 1977 में बनी जनता पार्टी सरकार में विदेश मंत्री और 1990 के दशक में प्रधानमंत्री बने लेकिन इस हत्याकांड की जांच कभी नहीं कराई गई।
1971 महाराष्ट्र में जाने माने भाजपा नेता, राज्य सभा सदस्य रहे संभाजी राजे यानी युवराज संभाजीराजे छत्रपति का जन्म राजपरिवार में कोल्हापुर में हुआ।
1973 उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की जानी मानी महिला नेत्री लालगंज से लोकसभा सदस्य रहीं नीलम सोनकर का जन्म गोरखपुर में हुआ।
1977 भारत के पाँचवे राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद का निधन हुआ।
1978 चीन ने अरस्तू, शेक्सपियर और चाल्र्स डिकेंस की रचनाओं पर लगा प्रतिबंध हटाया। 1978 में इसी दिन स्टॉकहोम, स्वीडन में हैरी मार्टिनसन (जन्म 6 मई 1904) का निधन हुआ। हैरी मार्टिनसन प्रसिद्ध स्वीडिश लेखक, कवि और पूर्व नाविक थे। 1949 में उन्हें स्वीडिश अकादमी में चुना गया था। उन्हें 1974 में साथी स्वीडिश आइविंड जॉनसन के साथ साहित्य में संयुक्त नोबेल पुरस्कार दिया गया था ऐसी रचनाओं के लिए जो ओस की बूंद को पकड़ती हैं और ब्रह्मांड को दर्शाती हैं। यह चयन विवादास्पद था क्योंकि मार्टिनसन और जॉनसन दोनों ही अकादमी के सदस्य थे। हैरी मार्टिनसन को 20वीं सदी की स्वीडिश कविता का महान सुधारक, सर्वहारा कहे जाने वाले लेखकों में सबसे मौलिक कहा गया है। हैरी मार्टिनसन ने लिखा, बातचीत की कला शायद वह है जो मनुष्य को जानवरों से सबसे अलग करती है, और यह कला और बातचीत करने की इच्छा ही है जिसने मनुष्य को आगे बढ़ाया है, उसे जानवरों से ऊपर उठाया है।
1979 ईरान के प्रधानमंत्री ने इस्तीफा दिया, ईरान के सर्वोच्च धार्मिक नेता आयतुल्ला खुमेनी का सत्ता पर कब्जा हुआ।
1984 मिस आंध्रा, अभिनेत्री तथा माॅडल शर्लिन चोपड़ा का जन्म हैदराबाद में हुआ। इसी दिन दिल्ली में संगीत उत्पादक, संगीतज्ञ, क्रिएटिव इंटरप्रेन्योर, गायिका, वीजे, सामाजिक कार्यकत्री एवं अभिनेत्री अनुष्का मनचंदा का जन्म हुआ।
1986 असंतुष्ट यहूदी अनातोली शरास्की को नौ साल बाद सोवियत जेल से रिहा किया गया।
1987 इंद्राणी मुखर्जी की बहुचर्चित बेटी शीना बोरा का जन्म हुआ। 24 अप्रैल 2012 को इसके गायब होने और बाद में इंद्राणी मुखर्जी द्वारा मारे जाने की खबर आई। यह केस बहुत चर्चित हुआ। इसी दिन ब्रिटिश एयरवेज का निजीकरण हुआ और लंदन स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध किया गया।
1989 जानी मानी खूबसूरत, बोल्ड बंगाली फिल्म अभिनेत्री, गायिका एवं माॅडल तथा त्रणमूल कांग्रेस नेत्री मिमी चक्रवर्ती का जन्म जलपाइगुड़ी में हुआ। इसी दिन हिंदी के प्रसिद्ध कवि, लेखक एवं संपादक पंडित नरेंद्र शर्मा का निधन हुआ।
1990 रंगभेद विरोधी कार्यकर्ता नेल्सन मंडेला को 27 साल जेल में रहने के बाद दक्षिण अफ्रीका के पार्ल के पास विक्टर वेरस्टर जेल से रिहा किया गयाा। दक्षिण अफ्रीका के महान नेता नेल्सन मंडेला जेल से रिहा हुए थे। अश्वेतों के साथ रंगभेद और अमानवीय बर्ताव के खिलाफ मंडेला ने आवाज उठाई थी। उन्हें जून 1964 में राजद्रोह और साजिश के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई गई। इस कैद के 27 में से 18 साल मंडेला ने रोबेन आइलैंड जेल में बिताए। बाद में यह जेल स्वतंत्रता का प्रतीक बनी। मंडेला राजनीतिक कैदी के तौर पर जेल गए, लेकिन वहां उनसे सामान्य कैदियों जैसा व्यवहार किया गया। उनसे 10 से 14 घंटे तक मजदूरी कराई गई, पत्थर तुड़वाए गए। इसी वजह से उनकी आंखें हमेशा के लिए खराब हो गईं। अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस और पैन अफ्रीकी कांग्रेस पर लगे प्रतिबंध हटने के नौ दिन बाद 11 फरवरी 1990 को मंडेला रिहा हो गए। मंडेला ने इस कैद को अपनी जीवनी में देश से बाहर जाने की यात्रा बताया था। 1994 को वह दक्षिण अफ्रीका के लोकतांत्रिक रूप से चुने गए पहले राष्ट्रपति बने।
1992 अल्जीरिया में सुरक्षा बलों ने चार विद्रोही मुस्लिम छापामारों की गिरफ्तारी के साथ भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए।
1993 पाकीजा जैसी तमाम लोकप्रिय फिल्में बनाने वाले प्रख्यात बाॅलीवुड फिल्मकार कमाल अमरोही का निधन हुआ।
1997 भारतीय खगोल भौतिकविद जयंत विष्णु नार्लीकर यूनेस्को के कलिंग पुरस्कार से सम्मानित हुए।
1998 ऑपरेशन बीच के तहत अंडमान के एक द्वीप में अंतर्राष्ट्रीय गिरोह के 6 सदस्य मारे गए और 74 गिरफ्तार हुए।
1999 चीन ने रूस से 20 सुखोई लड़ाकू विमान खरीदने की घोषणा की। इसी दिन अमेरिकी सांसद शेरॉड ब्राउन इंडिया कोंकस स्वास्थ कार्यवल के अध्यक्ष नियुक्त किये गये।
2001 एक डच कंप्यूटर प्रोगामर ने अत्रा कुरनिकोवा वायरस लॉन्च किया, जिसके चलते इससे लाखों ई-मेल प्रभावित हुए।
2003 डोप टेस्ट में पकड़े जाने पर शेन वार्न स्वदेश लौटे। इसी दिन सऊदी अरब के मक्का स्थित मुस्लिमों के सर्वोच्च धार्मिक स्थल के पास हज के दौरान मची भगदड़ में तीन भारतीयों सहित 20 लोग मारे गये। 2003 में इसी दिन इंगलैंड की क्रिकेट टीम ने विश्वकप का अपना मैच खेलने से मना कर दिया, क्योंकि वह जिम्बाम्वे में खेला जाने वाला था। विश्व कप क्रिकेट में आयोजन स्थल की वजह से मैच न खेलने का यह अपने आप में पहला मामला था।
2007 भारतीय कंपनी हिंडाल्को ने अमेरिकी ऐल्यूमिनियम फर्म नॉवलिस का अधिग्रहण किया गया।
2008 विद्रोही पूर्व तीमोर के सैनिकों ने राष्ट्रपति जोसे रामोस-होर्ता और प्रधानमंत्री जनाना गुसमो के घरों पर हमला किया,। इसी दिन 2008 में रुस के प्रधानमंत्री विक्टर जुबकोव दो दिवसीय यात्रा पर भारत पहुँचे।
2009 असमिया के प्रसिद्ध लेखक डॉ. लक्ष्मी नंदन बोरा को सरस्वती सम्मान देने की घोषणा हुई।
2010 भारत के परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष श्रीकुमार बनर्जी और ब्रिटिश उच्चायुक्त रिचर्ड स्टाग ने भारत-ब्रिटेन असैन्य परमाणु करार संबंधी संयुक्त घोषणा पर हस्ताक्षर किए। इसी दिन 60वें बर्लिन अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव में हनी को गोल्डन बीयर पुरस्कार मिला।
2011 मिस्त्र के राष्ट्रपति हुस्नी मुबारक ने मिस्त्र क्रांति के दौरान 30 साल तक सत्ता में रहने के बाद भारी विरोध के चलते इस्तीफा दिया।
2012 बेवर्ली हिल्स, कैलिफोर्निया, अमेरिका में व्हिटनी ह्यूस्टन (व्हिटनी एलिजाबेथ ह्यूस्टन जन्म 9 अगस्त, 1963) का महज 48 वर्ष की आयु में निधन हो गया। व्हिटनी ह्यूस्टन खूबसूरत, बोल्ड, बहुप्रतिभा संपन्न अमेरिकी गायिका, अभिनेत्री, माडल और फिल्म निर्माता थीं। द वॉयस के रूप में जानी जाने वाली सबसे अधिक पुरस्कार प्राप्त कलाकारों में से एक थीं व्हिटनी ह्यूस्टन। दुनिया भर में 220 मिलियन से अधिक रिकॉर्ड की बिक्री के साथ अब तक की सबसे अधिक बिकने वाली संगीत कलाकारों में से एक बनीं। लोकप्रिय संगीत चार्ट पर उनकी क्रॉसओवर अपील ने लोकप्रिय संस्कृति में लिंग और नस्लीय बाधाओं को तोड़ा। अपनी गायन प्रस्तुति और लाइव प्रदर्शनों के लिए ह्यूस्टन को रोलिंग स्टोन ने उनकी 2023 की सभी समय की 200 महानतम गायिकाओं की सूची में दूसरा स्थान दिया गया था। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने उन्हें सबसे अधिक कमाई करने वाली मरणोपरांत महिला सेलिब्रिटी दर्ज किया। महज 25 वर्ष के कैरियर में व्हिटनी ह्यूस्टन ने शानदार काम कर नाम कमाया। व्हिटनी ह्यूस्टन ने कहा, अपनी खामियों के लिए नहीं, बल्कि अपनी जीत के लिए न्याय करो!
2013 रूस के कोमी क्षेत्र में हुए विस्फोट में करीब 18 खदान कर्मियों की मौत हो गई।
2014 पूर्वी अल्जीरिया में ओउम एल बुआधी प्रांत के एक पहाड़ी इलाके में एक सैन्य परिवहन विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें लगभग 77 लोगों की मौत हो गई।
2015 तुर्की में एक विश्वविद्यालय के छात्र की हत्या कर दी गई, उसने बलात्कर की कोशिश करने वाले का विरोध किया था। इसी दिन हिंदी तथा ब्रज भाषा के सरस गीता-दोहाकार विष्णु विराट का निधन हुआ।
2016 सऊदी अरब के जिजान प्रांत में एक शिक्षा केंद्र में एक व्यक्ति ने सात लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। इसी दिन संयुक्त राष्ट्र ने पहला विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया। 22 दिसंबर 2015 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने संकल्प ए/आरईएस/70/212 के माध्यम से विज्ञान और प्रौद्योगिकी में महिलाओं और लड़कियों की महत्वपूर्ण भूमिका को पहचानने, प्रोत्साहित करने तथा सहयोग के लिए यह अंतर्राष्ट्रीय दिवस स्थापित करने का निर्णय लिया।
2017 उत्तर कोरिया ने जापान सागर के पार एक बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया।
2018 कराची, सिंध, पाकिस्तान में अभिनेता, आर्टिस्ट और लेखक काजी वाजिद (काजी अब्दुल वाजिद अंसारी जन्म 26 मई 1930 ग्वालियर राज्य, ब्रिटिश भारत) का निधन हुआ। इसी दिन सेरातोव एयरलाइंस की उड़ान 703 मास्को, रूस के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 71 लोगों की मौत हो गई और कोई भी जीवित नहीं बचा।
2020 विश्व स्वास्थ्य संगठन ने आधिकारिक तौर पर कोरोनोवायरस प्रकोप को कोविड 19 नाम दिया। इस वायरस को सार्स-सीओवी-2 नामित किया।
2023 कोगे, डेनमार्क में प्रसिद्ध अमेरिकी बायोग्राफर और थियोलॉजिस्ट डोनाल्ड स्पोटो (जन्म 28 जून 1941 न्यू रोशेल, न्यूयॉर्क) का निधन हुआ। डोनाल्ड स्पोटो ने फिल्म और थिएटर की दुनिया के लोगों की बायोग्राफी और थियोलॉजी और स्पिरिचुअलिटी पर किताबें लिखीं। 2023 भारतीय विमानन नियामक एजेंसी डीजीसीए ने पायलट प्रशिक्षण से संबंधित नियमों के उल्लंघन के लिए टाटा संस समूह की किफायती विमानन सेवा एयरएशिया इंडिया पर 20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। डीजीसीए के बयान के अनुसार, नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने एयरलाइन के प्रशिक्षण प्रमुख को तीन महीने के लिए पद से हटाने का आदेश देने के साथ 8 मनोनीत परीक्षकों (डीई) पर तीन-तीन लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। 23 जनवरी को एक खबर आई थी जिसमें कहा था कि एयरएशिया इंडिया ने पायलट प्रवीणता जांच और उपकरण रेटिंग परीक्षणों से संबंधित मानकों का कथित रूप से उल्लंघन किया है लिहाजा डीजीसीए उसके खिलाफ कार्रवाई कर सकता है। इसी दिन मेघालय विधान सभा चुनाव में पूरे दम-खम से उतरी कांग्रेस ने वादा किया कि सत्ता में आने पर अदरक, हल्दी, झाडू, काली मिर्च और अन्य कृषि उत्पादों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य के साथ-साथ मुफ्त स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं और गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) के लोगों के प्रत्येक घर को 200 यूनिट मुफ्त बिजली दी जाएगी। 27 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्र जारी करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा कि मेघालय की सांस्कृतिक और स्वतंत्र पहचान भाजपा से खतरे में है।
2024 2024 फिनिश राष्ट्रपति चुनाव में अलेक्जेंडर स्टब फिनलैंड के 13वें राष्ट्रपति चुने गए। इसी दिन 2024 में ऑस्टिन, टेक्सास में एलन जोसेफ बार्ड (जन्म 18 दिसंबर, 1933) का निधन हुआ। एलन जोसेफ बार्ड प्रतिष्ठित अमेरिकी रसायनज्ञ और ऑस्टिन में टेक्सास विश्वविद्यालय में हैकरमैन-वेल्च रीजेंट चेयर प्रोफेसर और इलेक्ट्रोकेमिस्ट्री सेंटर के निदेशक थे। स्कैनिंग इलेक्ट्रोकेमिकल माइक्रोस्कोप, इलेक्ट्रोकेमिलुमिनेसेंस की उनकी सह-खोज, सेमीकंडक्टर इलेक्ट्रोड की फोटोइलेक्ट्रोकेमिस्ट्री में उनके प्रमुख योगदान और एक मौलिक पाठ्यपुस्तक के सह-लेखन जैसे नवाचार विकसित करने के लिए एलन जोसेफ बार्ड को ख्याति मिली।
2025 प्रसिद्ध अमेरिकी शास्त्रीय पियानोवादक बेट्सी अराकावा और लोकप्रिय सिंगापुरियन अभिनेता मोसेस लिम का निधन हुआ।
वर्ल्ड डे ऑफ द सिक 11 फरवरी को मनाया जाता है। इसमें आर्थिक, मानसिक, शारीरिक समस्याओं से जूझ रहे लोगों के लिए आर्थिक, चिकित्सा, अध्यात्म, सहारे और भरोसे की पूर्ति का प्रयास कर जीवन बचाने, व्यक्ति को ठीक करने की दिशा में धर्म, विज्ञान, मनोविज्ञान, स्वास्थ्य-चिकित्सा सहायता प्रदान की जाती है। वर्ल्ड डे ऑफ द सिक की शुरुआत 1992 में पोप जॉन पॉल द्वितीय ने की थी।
जो इंतजार करते हुए मेहनत करता है, उसे सब कुछ मिलता है। मुझे पता चलता है कि दुनिया को क्या चाहिए। फिर मैं आगे बढ़ता हूँ और उसे बनाने की कोशिश करता हूँ। हमारी सबसे बड़ी कमजोरी हार मान लेना है। सफल होने का सबसे पक्का तरीका हमेशा बस एक बार और कोशिश करना है।-थॉमस अल्वा एडिसन
(Disclaimer विशेष सूचना- हमने तथ्यों को यथासंभव जांचकर प्रस्तुत किया है। फिर भी किसी भूल के लिए हम क्षमाप्रार्थी होंगे। पाठक कृपया अपने स्तर पर भी तथ्यों को जांच-परख लें, साथ ही हमारा निवेदन है कि यदि आपको कोई त्रृटि दिखी तो कृपया हमें सूचित करें ताकि हम उसे सुधार सकें। आपकी प्रतिक्रियाएं, सुझाव, रचनाएं आमंत्रित हैं। धन्यवाद ! -संपादक - पीपुल्स फ्रैंड)
प्रस्तुति: एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड, रुद्रपुर, उत्तराखंड)
कृपया हमारी Facebook Profile https://www.facebook.com/ap.bharati.journalist देखिए, अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !
प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।
#WorldDayoftheSick #InternationalDayofWomenandGirlsinScience #ThomasEdison #WhitneyHouston #MimiChakraborty #LouisBanks #TinaAmbani #SidneySheldon #WorldHistoryofFebruary11 #ReneDescartes #JamnalalBajaj #LydiaMariaChild #Quotes #Thoughts #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #Peoplesfriend #Newspaper #APBharati #Journalism #Writing #Socialmedia #Viralphoto #JohnWarrenDavis #HarryMartinson #SherlynChopra #TilkaManjhi









0 टिप्पणियाँ