न्यूयॉर्क सिटी। भारतीय मूल के युवा डेमोक्रेटिक नेता जोहरान ममदानी ने न्यूयॉर्क सिटी के 112वें मेयर के रूप में शपथ लेने के बाद ‘व्यापक स्तर पर और निर्भीक तरीके से’ प्रशासन चलाने का संकल्प लिया। शपथ ग्रहण के साथ ही उन्होंने किफायती आवास, सुरक्षा और समावेशी समृद्धि को अपने एजेंडे का केंद्र बताया और कॉरपोरेट लालच के खिलाफ सख्त रुख दोहराया। नव वर्ष के दिन सिटी हॉल के बाहर हुए औपचारिक उद्घाटन समारोह में वर्मोंट के सीनेटर बर्नी सैंडर्स ने उन्हें पद की शपथ दिलाई। इससे पहले 31 दिसंबर की मध्यरात्रि को एक पुराने सबवे स्टेशन में आयोजित निजी समारोह में न्यूयॉर्क की अटॉर्नी जनरल लेटिशिया जेम्स ने औपचारिक रूप से उन्हें मेयर के रूप में शपथ दिलाई थी।
शपथ के बाद न्यूयॉर्कवासियों को दिए लगभग 25 मिनट के भाषण में ममदानी ने कहा, आज से हम व्यापक और निर्भीक तरीके से शासन करेंगे। हम हमेशा सफल नहीं हो सकते, लेकिन कभी भी हम पर कोशिश करने के साहस की कमी का आरोप नहीं लगेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सिटी हॉल सुरक्षा, सामर्थ्य और समृद्धि के एजेंडे पर काम करेगा और सरकार शहर के हर वर्ग का प्रतिबिंब बनेगी।
मालूम हो कि ममदानी दक्षिण एशियाई मूल के और पहले मुस्लिम नेता हैं जिन्हें अमेरिका के सबसे बड़े शहर का नेतृत्व करने का अवसर मिला। उनका कहना है कि नया साल शहर के लिए आशा और वादों के नए युग की शुरुआत है। भारतीय मूल के ममदानी प्रसिद्ध भारतीय फिल्मकार मीरा नायर और कोलंबिया विश्वविद्यालय के प्रोफेसर महमूद ममदानी के पुत्र हैं। उनका जन्म युगांडा के कंपाला में हुआ और सात वर्ष की उम्र में वे परिवार के साथ न्यूयॉर्क सिटी आ गए। वे 2018 में अमेरिकी नागरिक बने। समारोह में उन्होंने माता पिता और पत्नी रमा दुवाजी को समर्थन के लिए धन्यवाद देते हुए कहा, कंपाला से दिल्ली तक फैले मेरे परिवार का आभार।
कड़ाके की ठंड के बावजूद हजारों समर्थक सिटी हॉल के बाहर घंटों खड़े रहे। युवा से बुजुर्ग तक, सभी ने ब्लॉक पार्टी में जीत और शपथ ग्रहण का जश्न मनाया। ममदानी ने कहा, यह सचमुच मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान और सौभाग्य है। ममदानी की राजनीतिक सहयोगी एवं न्यूयॉर्क की अटॉर्नी जनरल लेटिटिया जेम्स ने समारोह का संचालन किया। यह समारोह पुराने सिटी हॉल स्टेशन में हुआ जो न्यूयॉर्क के मूल सबवे स्टेशनों में से एक है और अपनी शानदार मेहराबदार छतों के लिए जाना जाता है।
प्रस्तुति: एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड, रुद्रपुर, उत्तराखंड)
कृपया हमारी Facebook Profile https://www.facebook.com/ap.bharati.journalist देखिए, अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !
प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।
#WorldHistoryofJanuary5 #NationalBirdDay #BerniceSandler #ZulfiqarAliBhutto #JosephLelyveld #SukiWaterhouse #DeepikaPadukone #SapnaBhavnani #PalaisGarnier #Malinisharma #NgugiwaThiongo #Quotes #Thoughts #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #MansoorAliKhanPataudi #SamuelHuntington #DonaldTrump #ZohranMamdani #NicolasMaduro #Venezuela #Viralphoto #RekhaGupta #NanendraModi #Delhipolution #AQI






0 टिप्पणियाँ