Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

नरेंद्र मोदी की खाट खड़ी करने में लगे डोनाल्ड ट्रंप बोले, मोदी को पता था, मैं उनसे खुश नहीं, उन्होंने मुझे खुश करने की कोशिश की थी Donald Trump, who is trying to make Narendra Modi's life difficult, said, Modi knew I was unhappy with him, but he tried to please me



वाशिंगटन। डोनाल्ड ट्रंप को खुश करने के लिए नरेंद्र मोदी द्वारा की गई उनकी खुशामद काम नहीं आई। तथाकथित ग्लोबल लीडर नरेंद्र मोदी की लगता है ट्रंप ने एक न सुनी। इसलिए ट्रंप के बयानों पर मोदी लगातार चुप हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जानते थे कि मैं भारत के रूसी तेल खरीदने से खुश नहीं हूं और अमेरिका कभी भी भारत के खिलाफ शुल्क में बढ़ोतरी कर सकता है। राष्ट्रपति ट्रंप ने ये टिप्पणियां रविवार को फ्लोरिडा से वाशिंगटन डीसी जाते समय एयर फोर्स वन (विमान) में पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान कीं। ट्रंप ने कहा, वे (भारत) वास्तव में मुझे खुश करना चाहते थे। मोदी बहुत अच्छे इंसान हैं। वह नेक दिल हैं। उन्हें पता था कि मैं खुश नहीं थाा और मुझे खुश करना उनके लिए महत्वपूर्ण था। वे व्यापार करते और हम उन पर कभी भी शुल्क बढ़ा देते। यह उनके लिए बहुत बुरा होगा।

ट्रंप की ये टिप्पणी तब आई जब एयर फोर्स वन में उनके साथ यात्रा कर रहे अमेरिकी सांसद लिंडसे ग्राहम ने कहा कि ट्रंप द्वारा भारत पर लगाए गए शुल्क ही वह बड़ी वजह है जिसकी वजह से भारत अब रूस से काफी कम तेल खरीद रहा है। ग्राहम ने अपने शुल्क विधेयक के बारे में बात की जिसमें रूसी तेल खरीदने वाले देशों से आयात पर 500 प्रतिशत शुल्क लगाने का प्रस्ताव है। उन्होंने कहा कि रूस-यूक्रेन संघर्ष को समाप्त करने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के ग्राहकों पर दबाव डालना आवश्यक है। ट्रंप ने कहा कि प्रतिबंधों से रूस को बहुत नुकसान हो रहा है और फिर उन्होंने भारत का जिक्र किया। इसके बाद ग्राहम ने कहा कि अमेरिका ने रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 25 प्रतिशत शुल्क लगाया है। ग्राहम ने कहा, करीब एक महीने पहले मैं भारतीय राजदूत के घर गया था और वह बस इसी बारे में बात कर रहे थे कि वे रूस से कम तेल खरीद रहे हैं। क्या आप राष्ट्रपति से शुल्क हटाने का अनुरोध करेंगे?

मालूम हो कि मई में भारत - पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम करवाने का दावा डोनाल्ड ट्रंप 60 से अधिक बार कर चुके हैं। रूस से भारत की तेल की खरीद बंद करा चुके हैं। इसके अलावा भारत पर 50 फीसदी से अधिक टैरिफ शुल्क लगाने के साथ ही भारत विरोधी अन्य कई कार्रवाइयां कर चुके हैं, लेकिन मोदी और उनके सहयोगी-समर्थक ट्रंप का विरोध आज तक नहीं कर सके हैं। वेनेजुएला पर हालिया अमेरिकी कार्रवाई का भी भारत ने स्पष्ट विरोध नहीं किया है। जबकि छोटे-छोटे देश तक इस कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं।

प्रस्तुति: एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड, रुद्रपुर, उत्तराखंड)

कृपया हमारी Facebook Profile https://www.facebook.com/ap.bharati.journalist देखिए, अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !

प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।

#WorldHistoryofJanuary5 #NationalBirdDay #BerniceSandler #ZulfiqarAliBhutto #JosephLelyveld #SukiWaterhouse #DeepikaPadukone #SapnaBhavnani #PalaisGarnier #Malinisharma #NgugiwaThiongo #Quotes #Thoughts #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #MansoorAliKhanPataudi #SamuelHuntington #DonaldTrump #ZohranMamdani #NicolasMaduro #Venezuela #Viralphoto #RekhaGupta #NanendraModi #Delhipolution #AQI

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ