मैं सोच रहा था कि मुझे एक अफ्रीकी भाषा में काम करने के लिए जेल में क्यों डाला गया, जबकि मुझे इंग्लिश में काम करने के लिए जेल में नहीं डाला गया था। तो सच में, जेल में मैंने भाषा और शक्ति के बीच संबंध के बारे में और गंभीरता से सोचना शुरू किया। -न्गुगी वा थिओंगो (प्रसिद्ध केन्याई जनवादी लेखक और शिक्षाविद, जन्म 5 जनवरी 1938 कामिरिथु, केन्या)
842 ईस्वी में 5 जनवरी को जौसाक पैलेस, समारा, मध्य इराक में 8वें अब्बासिद खलीफा अबू इसहाक मुअम्मद इब्न हारुन अल-रशीद का निधन हुआ।
941 ईस्वी में 5 जनवरी को चीन में दक्षिणी तांग के अधिकारी, चांसलर रहे झांग यानहान का निधन हुआ।
1066 ईस्वी में 5 जनवरी को वेस्टमिंस्टर, लंदन में एडवर्ड द कन्फेसर एंग्लो-सैक्सन अंग्रेजी राजा और संत एडवर्ड द कन्फेसर का निधन हुआ।
1173 पियास्ट राजवंश के सदस्य, जो 1138 से मासोविया के ड्यूक और 1146 से अपनी मृत्यु तक पोलैंड का हाई ड्यूक रहे बोलेस्लाव फोर्थ द कर्ली का निधन हुआ।
1209 विनचेस्टर कैसल, हैम्पशायर, इंग्लैंड रिचर्ड का जन्म हुआ। अंग्रेजी राजकुमार रिचर्ड 1257 से 1272 में अपनी मृत्यु तक रोमनों का राजा रहा।
1430 वाडस्टेना एबे, स्वीडन में इंग्लैंड की डेनमार्क, नॉर्वे और स्वीडन की रानी रहीं फिलिपा (फिलिपा ऑफ इंग्लैंड, लैंकेस्टर की फिलिपा) का निधन हुआ।
1477 नैंसी युद्ध में लोरेन के ड्यूक रेने द्वितीय के साथ संघर्ष में ड्यूक चार्ल्स बोल्ड पराजित हुआ और मारा गया, जिसके बाद बरगंडी पर फ्रांस का कब्जा हो गया।
1548 ग्रेनाडा, कैस्टिले में फ्रांसिस्को सुआरेज का जन्म हुआ जो प्रसिद्ध स्पेनिश जेसुइट पुजारी, दार्शनिक और धर्मशास्त्री बने जिन्होंने सलामांका स्कूल आंदोलन में प्रमुख भूमिका निभाई। फ्रांसिस्को सुआरेज के कार्यों को दूसरे विद्वतावाद के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मोड़ माना जाता है, जो इसके पुनर्जागरण से इसके बारोक चरणों में संक्रमण को चिह्नित करता है।
1592 लाहौर, लाहौर सूबा, मुगल साम्राज्य में पिता जहाँगीर प्रथम और माता जगत गोसाईं के बेटे मिर्जा शहाब-उद-दीन मुहम्मद खुर्रम का जन्म हुआ। आगे चलकर इनका नाम शाहजहाँ प्रथम (शाब्दिक अर्थ विश्व का राजा) कहा गया। इन्हें शाहजहाँ द मैग्निफिसेंट भी कहा गया। शाहजहां 1658 में उनके पदच्युत होने तक हिंदुस्तान के सम्राट थे। पांचवें मुगल सम्राट के रूप में उनके शासनकाल में मुगल वास्तुकला और सांस्कृतिक उपलब्धियों अपने चरम पर थीं, इनमें विश्व प्रसिद्ध ताजमहल तीमार कराना भी शामिल है। शाहजहां का प्रथम नामकरण उनके दादा अकबर ने किया था, खुर्रम। खुर्रम मतलब खुशी।
1675 कोलमार, तुर्कहेम शहरों के तुर्कहेम फ्रेंको-डच युद्ध में ट्यूरेन के विस्काउंट की फ्रांसीसी सेना ने अलेक्जेंडर वॉन बॉर्ननविले, ब्रैंडेनबर्ग के निर्वाचक फ्रेडरिक विलियम के नेतृत्व वाली ऑस्ट्रिया और ब्रैंडेनबर्ग सेनाओं को हराया।
1691 यूरोप में पहली बार कागजी मुद्रा स्वीडन के बैंक ने जारी की। इससे पहले तक स्वीडन में सिक्का चलता था जो चौकोर और बड़े आकार का होता था।
1671 छत्रपति शिवाजी ने मुगलों से सल्हर क्षेत्र को अपने कब्जे में किया।
1731 मास्को शहर में पहली बार स्ट्रीट लाइट जलायी गई।
1757 फ्रांस के राजा लुई 15वें की रॉबर्ट-फ्रांकोइस डेमियन्स ने हत्या करने की कोशिश की। लुई बच गए। इस अपराध के लिए रॉबर्ट-फ्रांकोइस डेमियन्स दी गई। डेमियन्स फ्रांस में ड्राइंग और क्वार्टरिंग (राज-हत्या के लिए इस्तेमाल की जाने वाली मृत्युदंड की पारंपरिक रूप) द्वारा फांसी की सजा प्राप्त करने वाले अंतिम व्यक्ति बन गए। ड्राइंग और क्वार्टरिंग सजा में फांसी पर लटकाना, खींचकर चौथाई करना एक यातनापूर्ण मृत्युदंड की विधि थी जिसका उपयोग मुख्य रूप से मध्यकालीन और आधुनिक ब्रिटेन और आयरलैंड, फ्रांस में उच्च राजद्रोह के दोषी पुरुषों को फांसी देने के लिए किया जाता था। दोषी को एक लकड़ी के पैनल से बांध दिया जाता था और घोड़े के पीछे खींचकर फांसी की जगह पर ले जाया जाता था, जहाँ उसे फिर फांसी पर लटका दिया जाता था (लगभग मृत्यु के बिंदु तक), नपुंसक बना दिया जाता, पेट फाड़ दिया जाता, सिर काट दिया जाता और अनेक टुकड़े कर दिए जाते थे। उसके बाद उसके अवशेषों को अक्सर देश भर में प्रमुख स्थानों जैसे लंदन ब्रिज पर प्रदर्शित किया जाता था, ताकि देशद्रोहियों के भाग्य की चेतावनी दी जा सके। यह सजा हमेशा केवल पुरुषों पर ही लागू होती थी। सार्वजनिक शालीनता के कारणों से उच्च राजद्रोह की दोषी महिलाओं को इसके बजाय खंभे पर जला दिया जाता था।
1796 नॉर्विच, कनेक्टिकट में सैमुअल हंटिंगटन का निधन हुआ जो संयुक्त राज्य अमेरिका के संस्थापक पिता और कनेक्टिकट से अमेरिकी क्रांति में एक वकील, न्यायविद्, राजनेता और राष्ट्रवादी थे। कॉन्टिनेंटल कांग्रेस के एक प्रतिनिधि के रूप में उन्होंने स्वतंत्रता की घोषणा और परिसंघ के लेखों पर हस्ताक्षर किए। उन्होंने 1779 से 1781 तक महाद्वीपीय कांग्रेस के अध्यक्ष, 1781 में आयोजित कांग्रेस में संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति, 1784 से 1785 तक कनेक्टिकट सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश और 1786 से अपनी मृत्यु तक कनेक्टिकट के 18वें गवर्नर के रूप में भी कार्य किया। वह संयुक्त राज्य अमेरिका के पहले गवर्नर थे जिनकी पद पर रहते हुए मृत्यु हुई।
1822 मध्य अमेरिकी सरकार ने प्रथम मैक्सिकन साम्राज्य में पूर्ण विलय के लिए मतदान किया।
1846 ऑरिच, हनोवर साम्राज्य, जर्मनी में विख्यात जर्मन दार्शनिक हुए, रुडोल्फ क्रिस्टोफ युकेन का जन्म हुआ। उन्हें साहित्य में 1908 का नोबेल पुरस्कार सत्य के प्रति उनकी गहन खोज, विचार की उनकी मर्मज्ञ शक्ति, उनकी व्यापक दृष्टि, प्रस्तुति में गर्मजोशी और ताकत के सम्मान में मिला। युकेन ने कहा कि मनुष्यों में आत्मा होती है और इसलिए वे प्रकृति और आत्मा के बीच के जंक्शन पर हैं। उनका मानना था कि लोगों को आध्यात्मिक जीवन प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयासों से अपनी गैर-आध्यात्मिक प्रकृति पर काबू पाना चाहिए, जो उनकी नैतिक सक्रियता और जीवन के अर्थ का एक और पहलू है।
1850 अमेरिका में कैलिफोर्निया स्टॉक एक्सचेंज की शुरूआत हुई थी।
1855 फॉंड डू लेक, विस्कॉन्सिन में किंग कैंप जिलेट का जन्म हुआ। किंग कैंप जिलेट बड़े और प्रसिद्ध अमेरिकी व्यवसायी बने जो सर्वाधिक बिकने वाले सेफ्टी रेजर के आविष्कार के लिए जाने जाते हैं। जिलेट का आविष्कार स्टैंप्ड स्टील का पतला, सस्ता, डिस्पोजेबल ब्लेड था। किंग कैंप जिलेट ने जिलेट कंपनी की स्थापना की।
1875 दुनिया के सबसे प्रसिद्ध ओपेरा हाउसेस में से एक पलाइस गार्नियर यानी पैलेस गार्नियर का पेरिस में उद्घाटन किया गया। पैलेस गार्नियर (1,979 सीटों वाला ओपेरा गार्नियर प्लेस डे ल’ओपेरा) को सम्राट नेपोलियन तृतीय के आदेश पर 1861 से 1875 तक बनाया गया था। इसे पहले ले नोवेल ओपेरा डे पेरिस (नया पेरिस ओपेरा) कहा गया और बाद में पैलेस गार्नियर। इसके वास्तुकार चार्ल्स गार्नियर थे और योजना तथा डिजाइन नेपोलियन तृतीय शैली का प्रतिनिधित्व करती हैं। 1989 तक यह पेरिस ओपेरा और उससे जुड़े पेरिस ओपेरा बैले का प्राथमिक थिएटर था, जब प्लेस डे ला बैस्टिल में एक नया ओपेरा हाउस, ओपेरा बैस्टिल खोला गया। इसकी संचालक कंपनी अब मुख्य रूप से बैले के लिए पैलैस गार्नियर का उपयोग करती है। इस थिएटर को 1923 में फ्रांस का ऐतिहासिक स्मारक घोषित किया गया।
1880 प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी तथा पत्रकार बारींद्र कुमार घोष का जन्म हुआ।
1893 प्रसिद्ध भारतीय-अमेरिकी आध्यात्मिक, योग गुरू योगानंद का जन्म गोरखपुर, उत्तर प्रदेश में हुआ। इनका वास्तविक नाम मुकुंद लाल घोष था। योग गुरु स्वामी श्री युक्तेश्वर गिरि के मुख्य शिष्य योगानंद को योग की शिक्षाओं को पश्चिम में फैलाने के लिए भेजा गया था। वे 27 वर्ष की आयु में अमेरिका चले गए वहां दशकों उन्होंने योग और आध्यात्मिक शिक्षा दी और 7 मार्च 1952 बिल्टमोर होटल, लॉस एंजिल्स में उनका निधन हो गया।
1900 आयरिश राष्ट्रवादी नेता जॉन एडवर्ड रेडमंड ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ विद्रोह का आह्वान किया।
1902 लंदन में स्टेला डोरोथिया गिबंस का जन्म हुआ। स्टेला गिबंस प्रसिद्ध अंग्रेजी लेखिका, पत्रकार और कवयित्री बनीं, अपने पहले उपन्यास, कोल्ड कम्फर्ट फार्म से अपनी पहचान बनाई, जिसे कई बार रीप्रिंट किया गया। स्टेला गिबंस ने लिखा है, खुशी कभी भी दुख जितनी दिलचस्पी पैदा करने की उम्मीद नहीं कर सकती। और, एक पत्रकार का जीवन गरीब, बुरा, क्रूर और छोटा होता है। उसका स्टाइल भी वैसा ही होता है।
1905 प्रख्यात बौद्ध विद्वान, समाज सुधारक, लेखक तथा पालि भाषा के मूर्धन्य विद्वान भदंत आनन्द कौसल्यायन का जन्म हुआ। इसी दिन 1905 में चार्ल्स पेरीन ने बृहस्पति ग्रह के सातवें उपग्रह इलारा के खोज की घोषणा की।
1909 कोलंबिया, पनामा और अमेरिका के बीच में पनामा को स्वतंत्र राज्य बनाने का समझौता हुआ। 1909 में इसी दिन विख्यात स्विस-अमेरिकी मूर्तिकार, चित्रकार और फोटोग्राफर लुसिएन बलोच और प्रसिद्ध अमेरिकी गणितज्ञ और कंप्यूटर वैज्ञानिक स्टीफन कोल क्लेन का जन्म हुआ।
1914 अमेरिकी कंपनी फोर्ड ने पहली बार कर्मचारियों का एक दिन का भत्ता पांच डॉलर देने की सीमा निर्धारित करके दुनिया के सामने न्यूनतम वेतन का उदाहरण पेश किया। फोर्ड मोटर कंपनी ने 5 दिन की दैनिक मजदूरी के साथ आठ घंटे की कार्यदिवस की घोषणा की।
1919 जर्मन वर्कर्स पार्टी की स्थापना म्यूनिख में हुई। बाद में यह एडोल्फ हिटलर के प्रभुत्व वाली नाजी पार्टी बन गई।
1922 मुकरी के नाम से मशहूर हिंदी फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मोहम्मद उमर मुकरी का जन्म अलीबाग में हुआ। मुकरी ने अपने स्कूल साथी दिलीप कुमार के साथ 1945 में फिल्म प्रतिमा से अभिनय की शुरुआत की।
1925 व्योमिंग की नेली टेलो रॉस संयुक्त राज्य अमेरिका की पहली महिला गवर्नर बनीं।
1927 ओकलैंड, कैलिफोर्निया में रॉबर्ट हैनसेन का जन्म हुआ जो आगे चलकर सिवाया सुब्रमण्यस्वामी कहलाए। वे अमेरिकी हिंदू धार्मिक नेता थे जिन्हें उनके अनुयायी गुरुदेव के नाम से पुकारते हैं। सुब्रमण्यस्वामी ने युवावस्था में हिंदू धर्म अपना लिया था। वे स्वयंभू नंदीनाथ संप्रदाय के कैलासा परम्परा के 162वें प्रमुख और कौई के हिंदू मठ के गुरु थे, जो हवाई के गार्डन आइलैंड पर 382 एकड़ का मंदिर-मठ परिसर है।
1928 रातोडेरो तालुका, सिंध डिवीजन, बॉम्बे प्रेसीडेंसी में जुल्फिकार अली भुट्टो का जन्म हुआ। जुल्फिकार अली भुट्टो पाकिस्तानी बैरिस्टर, और राजनीतिज्ञ थे। उन्होंने 1971 से 1973 तक पाकिस्तान के चौथे राष्ट्रपति और बाद में 1973 से 1977 तक पाकिस्तान के नौवें प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया। भुट्टो ने पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) की स्थापना की और हत्या के लिए अपनी फांसी तक इसके अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। सैन्य तानाशाह जनरल जिया उल हक ने भुट्टो को 4 अप्रैल 1979 की सुबह सेंट्रल जेल रावलपिंडी, रावलपिंडी, पंजाब, पाकिस्तान में फांसी पर लटकवा दिया।
1932 प्रमुख भाजपा नेता, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और राजस्थान के राज्यपाल रहे कल्याण सिंह का अतरौली में जन्म हुआ।
1934 भारतीय जनता पार्टी के नेता मुरली मनोहर जोशी का नैनीताल में जन्म हुआ। इन्हें और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं को नरेंद्र मोदी ने सत्ता अपने हाथ में लेने के बाद सार्वजनिक राजनीति से लगभग रिटायर कर दिया।
1938 कामिरिथु, केन्या में न्गुगी वा थिओंगो का जन्म हुआ। न्गुगी वा थिओंगो प्रसिद्ध केन्याई जनवादी लेखक और शिक्षाविद बने। न्गुगी वा थिओंगो पूर्वी अफ्रीका का प्रमुख उपन्यासकार और आधुनिक अफ्रीकी साहित्य में महत्वपूर्ण व्यक्ति कहा गया है। न्गुगी वा थिओंगो का एक उद्धरण, हमारी जिंदगी एक युद्ध का मैदान है, जिस पर उन ताकतों के बीच लगातार जंग लड़ी जाती है जो हमारी इंसानियत को बनाए रखने के लिए कसम खाए हुए हैं और जो इसे खत्म करने पर तुले हुए हैं, जो इसके चारों ओर एक सुरक्षा दीवार बनाने की कोशिश करते हैं, और जो इसे गिराना चाहते हैं, जो इसे आकार देना चाहते हैं और जो इसे तोड़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो हमारी आँखें खोलना चाहते हैं, हमें रोशनी दिखाना चाहते हैं और कल की ओर देखना चाहते हैं और जो हमें सुलाकर हमारी आँखें बंद करवाना चाहते हैं।
1941 भारत के बहुप्रतिष्ठित क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी का भोपाल में जन्म हुआ। 1941 में एक 37 वर्षीय पायलट और लंदन से ऑस्ट्रेलिया तक अकेले उड़ान भरने वाली पहली महिला एमी जॉनसन टेम्स नदी के ऊपर अपने विमान से बाहर निकलने के बाद गायब हो जाती है, और उसे मृत मान लिया गया।
1944 डेली मेल अटलांटिक महासागर के दोनों ओर प्रकाशित होने वाला लंदन का पहला प्रमुख समाचार पत्र बना।
1950 इयासी, रोमानिया में इओन पेट्रू कुलियानु का जन्म हुआ। इओन पेट्रू कुलियानु रोमानिया के धर्म, संस्कृति और विचारों के इतिहासकार, दार्शनिक और राजनीतिक निबंधकार, और लघु कथा लेखक तथा आलोचक बने। इओन पेट्रू कुलियानु ने लिखा है, किसी भी मामले में, जादुई राज्य - जब तक कि इसमें घटिया जादूगर शामिल न हों - पुलिस राज्य से कहीं बेहतर है, उस राज्य से जो अपनी पुरानी संस्कृति की रक्षा के लिए सभी स्वतंत्रताओं और स्वतंत्रता के भ्रम को दबाने में संकोच नहीं करता, और खुद को एक ऐसी जेल में बदल लेता है जहाँ सारी उम्मीद खत्म हो जाती है।
1952 ब्रिटेन के प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल निर्वाचित होने के बाद अमेरिका के पहले आधिकारिक दौरे पर वाॅशिंगटन पहुँचे। इसी दिन बिहार के भाजपा नेता और बिहार में उप मुख्यमंत्री रहे सुशील मोदी का जन्म पटना में हुआ।
1953 सैमुएल बेकेट के बहुचर्चित नाटक वेटिंग फॉर गोडोट का पेरिस में प्रीमियर हुआ। सैमुएल बेकेट आयरिश मूल के विख्यात अस्तित्ववादी उपन्यासकार, नाटककार, कथाकार और कवि थे।
1955 पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का कलकत्ता में जन्म हुआ। पहले कांग्रेस फिर अपनी पार्टी अखिल भारतीय त्रणमूल कांग्रेस की नेता हैं। वे केंद्र में रेल मंत्री रही हैं और लेखिका, वक्ता हैं।
1957 भारत का केंद्रीय ब्रिकी कर अधिनियम प्रभाव में आया।
1961 अमेरिका ने क्यूबा से राजनयिक संबंध खत्म किये। क्योंकि क्यूबा ने अमेरिका की विस्तारवादी नीतियों का विरोध किया था।
1967 चीन की सांस्कृतिक क्रांति के दौरान क्रांतिकारियों द्वारा स्थानीय शहर के अधिकारियों से सत्ता जब्त करने के बाद शंघाई पीपुल्स कम्यून की स्थापना की गई।
1968 तमिलनाडु के प्रमुख राजनेता एम करुणानिधि की बेटी डीएमके नेता, पत्रकार, कवियत्रि और लोकसभा सदस्य कनिमोझी का जन्म मद्रास में हुआ।
1971 भारत की जानी मानी हेयर स्टाइलिस्ट या केश सज्जाकार और माॅडल सपना भवनानी का बंबई में जन्म हुआ। इसी दिन क्रिकेट इतिहास का पहला वनडे खेला गया। मेलबर्न में खेले गए इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हराया। इंग्लैंड ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 190 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट गंवाकर 191 रन बनाते हुए मैच जीत लिया था।
1972 बांग्लादेश के नेता शेख मुजीबुर रहमान को नजरबंदी से आजाद कर दिया गया।
1973 उदय राज चोपड़ा का बंबई में जन्म हुआ। भारतीय अभिनेता और निर्माता हैं। वे फिल्म निर्माता यश चोपड़ा और मां पामेला चोपड़ा के बेटे हैं।
1974 जानी मानी, खूबसूरत, बोल्ड माॅडल और अभिनेत्री मालिनी शर्मा का दिल्ली में जन्म हुआ। 1974 में इसी दिन न्यूटन, मैसाचुसेट्स में जेसिका चैफिन का जन्म हुआ। जेसिका चैफिन खूबसूरत, बोल्ड, लोकप्रिय अमेरिकी अभिनेत्री, हास्य कलाकार और लेखिका हैं, जो कॉमेडी जोड़ी रोना और बेवर्ली के साथ जेमी डेनबो के रूप में जानी जाती हैं।
1981 डगलस एडम्स की किताब द हिचहाइकर, गाइड टू द गैलेक्सी का पहला टीवी रूपांतरण बीबीसी टू पर शुरू किया गया।
1982 खूबसूरत, बोल्ड ट्रांसजेंडर भारतीय अमेरिकी अभिनेत्री, माॅडल, ट्रांसजेंडर अधिकार कार्यकत्री अनीश शेठ का पुणे में जन्म हुआ। इसी दिन हिंदी फिल्म संगीतकार, गायक, निर्माता-निर्देशक सी. रामचंद्र का निधन हुआ।
1986 दुनिया भर में अपनी खूबसूरती और अभिनय प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित भारतीय फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का जन्म डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन में हुआ।
1990 प्रख्यात भारतीय फिल्मकार रमेश बहल का निधन हुआ।
1992 हैमरस्मिथ, लंदन, इंग्लैंड में ऐलिस सूकी वॉटरहाउस का जन्म हुआ। सूकी वॉटरहाउस बोल्ड, लोकप्रिय अंग्रेजी गायिका-गीतकार, अभिनेत्री और मॉडल हैं। सूकी वॉटरहाउस ने 16 साल की उम्र में मॉडलिंग में करियर शुरू किया और वह कई प्रमुख फैशन लेबल जैसे बरबेरी, टॉमी हिलफिगर, ह्यूगो बॉस, लॉरा मर्सिए और फेरागामो के लिए मॉडलिंग करने लगीं। वॉटरहाउस ने म्यूजिकल ड्रामा मिनीसरीज डेजी जोन्स एंड द सिक्स (2023) में भी अभिनय किया। सूकी वॉटरहाउस का कहना है कि सफलता या असफलता जैसी कोई चीज नहीं होती। दूसरों को आंकना मुझे आंतरिक शांति से वंचित करता है।
1994 अलेक्जेंडर पोपोव ने फ्रीस्टाइल (47.82) 100 मीटर तैराकी में विश्व रिकॉर्ड बनाया।
1996 फिलिस्तीन के उग्रपंथी संगठन हमास के संचालक याहया अय्याश की हत्या एक बम से लैस फोन से की गई थी, जिसे इजरायल की शिन बेट ने लगाया।
1997 टेलीविजन का लोकप्रिय शो शो बोट गेर्शविन थिएटर न्यूयॉर्क शहर में बंद हुआ।
2000 अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल एवं सांख्यिकी महासंघ ने महान फुटबाॅलर पेले को शताब्दी का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया।
2002 दक्षेस शिखर सम्मेलन काठमांडू में शुरू हुआ, उद्घाटन सत्र में पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने भारत के साथ दोस्ती का हाथ बढ़ाया पर भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा- भरोसे के लायक नहीं।
2003 अल्जीरिया में हुए विद्रोहियों के हमले में 43 सैनिक मरे।
2006 भारत और नेपाल ने पारगमन संधि की अवधि को 3 महीने के लिए बढ़ाया।
2007 तंजानिया की विदेश मंत्री आशा रोज मिगरो संयुक्त राष्ट्र की उप महासचिव नियुक्त हुईं।
2008 यूरोपीय संघ ने पाकिस्तान में चुनाव पर्यवेक्षण अभियान शुरू किया। इसी दिन उत्तर प्रदेश में वैट अध्यादेश लागू होने के आद उत्तर प्रदेश व्यापार कर एक्ट, 1948 समाप्त किया गया। इसी दिन भारतीय स्टील प्राधिकरण लिमिटेड के लौह एवं स्टील अनुसंथान एवं विकास केंद्र को वर्ष 2008 का गोल्डन पीकाक इनोवेटिव प्रोडक्ट्स सर्विस पुरस्कार के लिए चुना गया। इसी दिन पाकिस्तान के सूबा-ए-सरहद प्रांत के गवर्नर ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
2009 नेशनल कांफेंस के अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर के नये मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
2010 हरित राजस्थान अभियान के तहत डूंगरपुर जिला प्रशासन द्वारा जिले भर में फैली बंजर पहाड़ियों की हरितिमा लौटाने के लिए 11 अगस्त व 12 अगस्त, 2009 को किए गए 6 लाख से अधिक पौधारोपण की मुहिम को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में सम्मिलित कर लिया गया।
2011 ब्रिटिश राजकुमार विलियम और उनकी दुल्हन केट यानी कैथरीन मिडलटन के विवाह की घोषणा कैंटरबरी के आर्कबिशप द्वारा की गई।
2012 प्रसिद्ध अमेरिकन नाटककार, पटकथाकार, लेखिका और संस्मरणकार हॉलीवुड के शुरुआती दिनों का वृत्तांत लिखने वाली फ्रेडेरिका एलेक्जेंड्रिना सगोर मास का करीब 112 वर्ष की आयु में (जन्म 6 जुलाई 1900) निधन हुआ।
2014 भारतीय संचार उपग्रह जीसैट-14 को सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित किया गया। जीसैट -14 में भारत में निर्मित क्रायोजेनिक इंजन का इस्तेमाल हुआ था।
2019 विख्यात अमेरिकी शिक्षा सुधारक, स्त्री अधिकार कार्यकर्ता और कार्यस्थलों पर यौन शोषण के खिलाफ आवाज उठाने वाली जुझारू महिला बर्निस रेसनिक सैंडलर का निधन हुआ। बर्निस सैंडलर को कई सम्मानों और पुरस्कारों से पुरस्कृत किया गया। बर्निस सैंडलर ने कहा, हम जिन समस्याओं का सामना कर रहे हैं, वे स्वर्ग से नहीं आई हैं। वे बनाई गई हैं, वे बुरे मानवीय निर्णयों से बनी हैं, और अच्छे मानवीय निर्णय उन्हें बदल सकते हैं।
2020 प्रसिद्ध बांग्लादेशी इस्लामी विद्वान और राजनीतिज्ञ तफज्जुल हक हबीगंजी का निधन हुआ।
2020 न्यूजीलैंड के बल्लेबाज लियो कार्टर ने एक ओवर में छह छक्के लगाए। यह कीर्तिमान बनाकर विश्व के सातवें बल्लेबाज के रूप में उन्होंने क्रिकेट इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया। कार्टर के अलावा अब तक वेस्टइंडीज के गैरी सोबर्स, भारत के रवि शास्त्री और युवराज सिंह, दक्षिण अफ्रीका के हर्शल गिब्स, इंग्लैंड के रॉस विटाली और अफगानिस्तान के हजरतुल्ला जजई ने एक ओवर में छह छक्के लगाये हैं। इसी दिन भारत के विदेशी मुद्रा भंडार ने 457.468 बिलियन के उच्च स्तर को छुआ।
2021 जाने माने अंग्रेजी फुटबॉलर कॉलिन बेल एवं प्रसिद्ध अंग्रेजी वायलिन वादक और संगीतकार जॉन जॉर्जियाडिस का निधन हुआ।
2022 लोकप्रिय दक्षिण कोरियाई अभिनेत्री और मॉडल किम मि-सू का निधन हुआ। इसी दिन कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट टोकायव ने प्रधानमंत्री अस्कर मामिन को बर्खास्त कर दिया और 2022 कजाख अशांति के आधार पर आपातकाल की स्थिति की घोषणा की।
2024 न्यूयॉर्क शहर में जोसेफ सलेम लिलीवेल्ड (जन्म 5 अप्रैल, 1937) का निधन हुआ। जोसेफ सलेम लिलीवेल्ड जाने माने अमेरिकी पत्रकार थे। वे 1994 से 2001 तक द न्यूयॉर्क टाइम्स के कार्यकारी संपादक थे और हॉवेल रेंस के इस्तीफे के बाद 2003 में अंतरिम कार्यकारी संपादक, पुलित्जर पुरस्कार विजेता पत्रकार और लेखक साथ ही न्यूयॉर्क रिव्यू ऑफ बुक्स के योगदानकर्ता थे।
2024 मैनहट्टन, न्यूयॉर्क में जोसेफ सलेम लेलीवेल्ड (जन्म 5 अप्रैल 1937, सिनसिनाटी, ओहियो) का निधन हुआ। जोसेफ लेलीवेल्ड अमेरिकी पत्रकार थे। वह 1994 से 2001 तक द न्यूयॉर्क टाइम्स के एग्जीक्यूटिव एडिटर, हॉवेल रेन्स के इस्तीफे के बाद 2003 में अंतरिम एग्जीक्यूटिव एडिटर बने। वह पुलित्जर पुरस्कार विजेता पत्रकार और लेखक थे, और न्यूयॉर्क रिव्यू ऑफ बुक्स में योगदानकर्ता थे। जोसेफ लेलीवेल्ड का एक उद्धरण, अगर मैंने एक रिपोर्टर के तौर पर किसी सिद्धांत पर काम किया है, तो वह यह था कि हर इंसान अपनी जिंदगी की परिस्थितियों का एक्सपर्ट होता है। 2024 में इसी दिन अलास्का एयरलाइंस की फ्लाइट 1282 पोर्टलैंड इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग करते वक्त फ्लाइट को संचालित करने वाले बोइंग 737 मैक्स 9 का डोर प्लग उड़ जाता है। इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं होता है, लेकिन दुर्घटना के कारण 737 मैक्स को उड़ान से रोकना पड़ता है और बोइंग के निर्माण और डिजाइन के मुद्दों पर फिर से जांच शुरू हो जाती है। बोइंग के विमान सर्वाधिक दुर्घटनाओं के शिकार हुए हैं। इसके निर्माण में घटिया कल-पुर्जे लगाने, सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने के आरोप लगते रहे हैं। सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष में फंसी हैं। उन्हें ले जाने वाला अंतरिक्ष यान भी बोइंग कंपनी का है जिसमें खामी के चलते सुनीता को नहीं लाया जा सका। कहा जा रहा है कि फरवरी में वे एलन मस्क की कंपनी के यान से वापस आ सकती हैं।
2025 जाने माने ऑस्ट्रेलियाई-अमेरिकी पूर्व साइंटोलॉजिस्ट, आलोचक माइक रिंडर एवं ग्रीक अर्थशास्त्री, वकील और राजनेता, ग्रीस के प्रधानमंत्री कोस्टास सिमिटिस का निधन हुआ।
-राष्ट्रीय पक्षी दिवस अमेरिका का वार्षिक आयोजन है, जिसके कई लाख अनुयायी पक्षी देखने, पक्षियों का अध्ययन करने और पक्षियों से संबंधित अन्य गतिविधियों के माध्यम से इसे मनाते हैं। पक्षियों को गोद लेना राष्ट्रीय पक्षी दिवस की एक विशेष रूप से महत्वपूर्ण गतिविधि है। अटलांटा जर्नल-संविधान समाचार पत्र के अनुसार, कई पक्षी प्रेमी पक्षियों को गोद लेकर और भविष्य के पक्षी मालिकों को पक्षियों की देखभाल से जुड़े विशेष मुद्दों के बारे में शिक्षित करके मनाते हैं, जिसमें उनका चीखना, काटना, निरंतर सफाई, दैनिक बातचीत की आवश्यकता और विविध आहार शामिल हैं। एवियन वेलफेयर कोएलिशन के राष्ट्रीय पक्षी दिवस अभियान का उद्देश्य तोते और अन्य पक्षियों को पालतू जानवर के रूप में खरीदने से हतोत्साहित करके उनके कल्याण में सुधार करना और जंगली पक्षी आवास संरक्षण कार्यक्रमों और बंदी पक्षी बचाव संगठनों और अभयारण्यों के समर्थन को प्रोत्साहित करना है। राष्ट्रीय पक्षी दिवस हर साल 5 जनवरी को मनाया जाता है।
मैं आपको हमारे समाज की ऐतिहासिक परिस्थितियों के तथ्यों से सच्चाई तलाशने और समस्याओं की पहचान करने के लिए मार्गदर्शन कर रहा हूं। समस्याओं की सही पहचान के साथ ही सही समाधान निकलेंगे। -जुल्फिकार अली भुट्टो (पाकिस्तानी बैरिस्टर,,राजनीतिज्ञ, चौथे राष्ट्रपति, नौवें प्रधानमंत्री)
(Disclaimer विशेष सूचना- हमने तथ्यों को यथासंभव जांचकर प्रस्तुत किया है। फिर भी किसी भूल के लिए हम क्षमाप्रार्थी होंगे। पाठक कृपया अपने स्तर पर भी तथ्यों को जांच-परख लें, साथ ही हमारा निवेदन है कि यदि आपको कोई त्रृटि दिखी तो कृपया हमें सूचित करें ताकि हम उसे सुधार सकें। आपकी प्रतिक्रियाएं, सुझाव, रचनाएं आमंत्रित हैं। धन्यवाद ! -संपादक - पीपुल्स फ्रैंड)
प्रस्तुति: एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड, रुद्रपुर, उत्तराखंड)
कृपया हमारी Facebook Profile https://www.facebook.com/ap.bharati.journalist देखिए, अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !
प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।
#WorldHistoryofJanuary5 #NationalBirdDay #BerniceSandler #ZulfiqarAliBhutto #JosephLelyveld #SukiWaterhouse #DeepikaPadukone #SapnaBhavnani #PalaisGarnier #Malinisharma #NgugiwaThiongo #Quotes #Thoughts #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #MansoorAliKhanPataudi #SamuelHuntington










0 टिप्पणियाँ