Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

वेनेजुएला में अमेरिकी गुंडई से संयुक्त राष्ट्र और पूरी दुनिया चिंतित, वेनेजुएला करेगा मुकाबला, अंतरराष्ट्रीय चार्टर के उल्लंघन का अमेरिका में भी विरोध UN and the entire world are concerned about US aggression in Venezuela; Venezuela will fight back; the violation of the international charter is also being protested in the US



वेनेजुएला पर हमला करके उसके राष्ट्र प्रमुख का अपहरण कर अमेरिका ले जाने की घटना से पूरी दुनिया सकते में है और अमेरिका की इस गुंडई से पूरी दुनिया में चिंता है। अनेक देशों ने इसकी निंदा की है। खुद अमेरिका में भी इस कुकृत्य का विरोध हो रहा है। इस बीच संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेस ने वेनेजुएला में अमेरिका और वहां की सरकार के बीच बढ़े टकराव पर गहरी चिंता जताते हुए कहा है कि इस घटनाक्रम ने एक ‘खतरनाक मिसाल’ कायम की है और इसमें अंतरराष्ट्रीय कानून के नियमों का सम्मान नहीं किया गया। महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने शनिवार को बयान जारी करके कहा कि गुटेरेस वेनेजुएला में हालिया घटनाक्रम से ‘गंभीर रूप से चिंतित’ हैं, जो अमेरिका की सैन्य कार्रवाई और देश के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी तक पहुंच गया। बयान के अनुसार, इस कार्रवाई के क्षेत्रीय स्तर पर भी चिंताजनक प्रभाव पड़ सकते हैं। गुटेरेस ने कहा कि वेनेजुएला की आंतरिक स्थिति से अलग हटकर भी, हालिया घटनाएं एक खतरनाक उदाहरण’ पेश करती हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्हें इस बात की गहरी चिंता है कि अंतरराष्ट्रीय कानून, विशेष रूप से संयुक्त राष्ट्र चार्टर के प्रावधानों का पालन नहीं किया गया।

मालूम हो कि एक असाधारण घटनाक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार तड़के ट्रुथ सोशल पर दावा किया कि अमेरिका ने वेनेजुएला में ‘बड़े पैमाने पर’ कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। ट्रंप के अनुसार, इस अभियान के दौरान मादुरो और उनकी पत्नी को गिरफ्तार कर देश से बाहर ले जाया गया। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई अमेरिकी कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ मिलकर की गई। अमेरिका की अटॉर्नी जनरल पामेला बॉन्डी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस के खिलाफ न्यूयॉर्क के साउदर्न डिस्ट्रिक्ट में आरोप तय किए गए हैं। मादुरो पर नशीले पदार्थों से जुड़े आतंकवाद, कोकीन आयात की साजिश, मशीन गन और विध्वंसक उपकरण रखने व रखने की साजिश जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। बॉन्डी ने कहा कि दोनों को जल्द ही अमेरिका की अदालतों में ‘अमेरिकी न्याय की पूरी सख्ती’ का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने ट्रंप का आभार जताते हुए इस कार्रवाई को अमेरिकी जनता के प्रति जवाबदेही सुनिश्चित करने वाला कदम बताया।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने सभी पक्षों से अंतरराष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र चार्टर के पूर्ण सम्मान की अपील दोहराई। उन्होंने कहा कि वेनेजुएला के सभी पक्षों को मानवाधिकारों और कानून के शासन का सम्मान करते हुए समावेशी संवाद की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने भी वेनेजुएला में अमेरिकी हस्तक्षेप पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सभी पक्षों को संयम बरतना चाहिए और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कानून तथा संयुक्त राष्ट्र चार्टर का पूरी तरह पालन करना चाहिए। तुर्क ने जोर देकर कहा कि वेनेजुएला की जनता की सुरक्षा सर्वोपरि है और किसी भी आगे की कार्रवाई में यही मार्गदर्शक सिद्धांत होना चाहिए।

अमेरिका द्वारा वेनेजुएला पर हमले और राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को उठा ले जाने के कृत्य से कुपित वेनेजुएला के रक्षा मंत्री व्लादिमीर पैड्रिनो लोपेज ने कहा कि शनिवार को हुए अमेरिकी हमले में वेनेजुएला के शहरी इलाकों पर असर पड़ा। वेनेजुएला अभी मारे गए और घायल हुए लोगों की संख्या के बारे में जानकारी इकट्ठा कर रहा है, और उन्होंने पुष्टि की कि काराकस में फोर्ट टियुना मिलिट्री ठिकाने पर हमला हुआ था। रक्षा मंत्री लोपेज ने जोर देकर कहा कि देश विदेशी सैनिकों की मौजूदगी का विरोध करेगा। यह हमला देश के लिए सबसे बड़ा गुस्सा दिखाता है। उपराष्ट्रपति रोड्रिगेज ने शनिवार को कहा कि स्थानीय समयानुसार सुबह-सुबह काराकास, मिरांडा, अरागुआ और ला गुएरा में अमेरिका ने हमला किया है। वेनेजुएला के जाने-माने डेली अखबार एल नेशनल ने बताया कि रोड्रिगेज ने वेनेजुएला डे टेलीविजन को दिए एक टेलीफोन इंटरव्यू में अमेरिकी सरकार से मादुरो और फ्लोरेस के जिंदा होने का सबूत मांगा है। वेनेजुएला के प्रमुख अखबार ने बताया, डेल्सी रोड्रिगेज ने लोगों से देश की रक्षा के लिए सिविल-मिलिट्री फ्यूजन में एक्टिव होने की अपील की। सिविल-मिलिट्री फ्यूजन एक राष्ट्रीय रणनीति है जिसका मकसद नागरिक और सैन्य क्षेत्रों को एक साथ जोड़कर, नवाचार और संसाधनों को साझा करके, देश की समग्र शक्ति और सुरक्षा को बढ़ाना है।

वेनेजुएला के विदेश मंत्री इवान गिल पिंटो ने कहा कि उन्होंने अमेरिकी हमले के जवाब में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अर्जेंट मीटिंग बुलाने की अपील की है। उन्होंने टेलीग्राम पर यूएन को भेजे गए लेटर को शेयर करते हुए कहा, इन लोगों की ताकत के सामने कोई भी कायरतापूर्ण हमला कामयाब नहीं होगा। वे जीतेंगे।

मालूम हो कि पिछले दिनों नोबल पीस प्राइज विवाद के घेरे में रहा जब वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया मचाडो को दिया गया। मारिया मचाडो युद्ध समर्थक हैं और उन्होंने वेनेजुएला में अमेरिकी हस्तक्षेप की मांग की थी। बातं चल रही थीं कि मारिया मचाडो अमेरिकी सहायता मिल रही है।

प्रस्तुति: एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड, रुद्रपुर, उत्तराखंड)

कृपया हमारी Facebook Profile https://www.facebook.com/ap.bharati.journalist देखिए, अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !

प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।

#WorldHistoryofJanuary4 #WorldHypnotismDay #WorldBrailleDay #GaoXingjian #anagligic #KoyalRana #AlbertCamus #DyanCannon #LouisBraille #GopalDasNeeraj #MuhammadAliJauhar #NirupaRoy #Peoplesfriend #APBharati #Quotes #Thoughts #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #AlfredEdgarCoppard #NellieCashman #Viralphoto #Venezuela #NicolásMaduro #MagicalWalle #MKStalin #AvaniGupta #MissDivaSupernational2025 #UN

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ