शांत मन सब कुछ ठीक कर देता है। अगर तुम्हें मेरी लिखावट पसंद नहीं है, तो कुछ और पढ़ो। अकेले मत रहो, बेकार मत बैठो। तुम्हारा भाग्य चाहे जो भी हो, यह तुम्हारा मन ही है जो तुम्हें गरीब या अमीर, दुखी या खुश बनाता है। -रॉबर्ट बर्टन (ब्रिटिश, अंग्रेजी लेखक, चिंतक)
41 ईस्वी में 25 जनवरी को एक रात की बैठक में ही क्लॉडियस को सीनेट ने रोमन सम्राट के रूप में स्वीकार किया।
390 ईस्वी में 25 जनवरी को एरियानजस, कप्पाडोसिया, रोमन साम्राज्य में चौथी शताब्दी के आर्चबिशप और धर्मशास्त्री ग्रेगरी ऑफ नाजियानजस का निधन हुआ। ग्रेगरी ऑफ नाजियानजस प्रमुख पितृसत्तात्मक युग के सबसे निपुण अलंकारिक शैलीकार, घोर सामंती, शास्त्रीय और निपुण वक्ता तथा दार्शनिक माने गए। उन्होंने बीजान्टिन धर्मशास्त्रियों और चर्च के अधिकारियों के प्रतिमान की स्थापना करते हुए, प्रारंभिक चर्च में हेलेनिज्म को शामिल किया। ग्रेगरी ऑफ नाजियानजस का एक प्रसिद्ध वचन, हम सिर्फ अपने लिए नहीं बने हैं, हम अपने सभी साथी जीवों की भलाई के लिए बने हैं।
750 ईस्वी में 25 जनवरी को जैब की लड़ाई में अब्बासिद विद्रोहियों ने उमय्यद खलीफा को हरा दिया, जिससे राजवंश का तख्तापलट हो गया। ग्रेट जाब या अपर जाब लगभग 400 किलोमीटर लंबी नदी है जो तुर्की और इराक से होकर बहती है। यह तुर्की में वान झील के पास से निकलती है और इराक में मोसुल के दक्षिण में टिगरिस नदी में मिल जाती है। 750 ईस्वी में 25 जनवरी को सम्राट कॉन्स्टेंटाइन पंचम और महारानी त्जित्जाक लियो चतुर्थ (लियो चतुर्थ द खजार) का जन्म हुआ। लियो चतुर्थ 775 से 780 ईस्वी तक बीजान्टिन सम्राट रहे।
863 कैरोलिंगियन राजा और प्रोवेंस और लोअर बरगंडी के शासक चार्ल्स ऑफ प्रोवेंस या चार्ल्स ऑफ बरगंडी का निधन हुआ।
1003 ईस्वी में 25 जनवरी को नॉर्डमार्क (उत्तरी मार्च) के मार्ग्रैव, डेरिंगाऊ और नॉर्डथुरिंगगाऊ के काउंट सैक्सन कुलीन वर्ग के सदस्य लोथायर प्रथम (लोथार, लियुथार) का निधन हुआ।
1327 केवल 14 वर्षीय एडवर्ड तृतीय को इंग्लैंड के राजा के पद पर नियुक्त किया गया। एडवर्ड तृतीय के पिता राजा को रानी इसाबेला और उनके प्रेमी रोजर मॉर्टिमर ने राज सिंहासन छोड़ने को मजबूर किया गया।
1348 आधुनिक इटली में फ्र्यूली के दक्षिण अल्पाइन क्षेत्र में जोरदार भूकंप आया, जिससे रोम तक की इमारतों को काफी नुकसान हुआ।
1459 रैडस्टेड, साल्जबर्ग के पास पॉल हॉफाइमर का जन्म हुआ। पॉल हॉफाइमर विख्यात ऑस्ट्रियाई ऑर्गेनिस्ट और संगीतकार थे। हॉफाइमर को सबसे प्रतिभाशाली संगीतज्ञ, ऑर्गेनिस्ट माना गया जिनकी यूरोप भर में प्रतिष्ठा थी।
1494 अल्फोंसो द्वितीय नेपल्स का राजा बना।
1515 फ्रांस के फ्रांसिस प्रथम का राज्याभिषेक रिम्स कैथेड्रल में हुआ, जहां नए राजा का क्लोविस के तेल और शारलेमेन की तलवार से अभिषेक किया गया।
1533 इंग्लैंड के हेनरी अष्टम ने गुप्त रूप से अपनी दूसरी पत्नी ऐनी बोलिन से शादी की।
1348 आधुनिक इटली के दक्षिण अल्पाइन क्षेत्र फ्रूली में एक शक्तिशाली भूकंप आया जिससे रोम तक की इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा।
1554 ब्राजील के साओ पाउलो शहर की स्थापना हुयी। जेसुइट मिशनरियों जोस डी अंचीटा और मनोएल दा नोब्रेगा ने साओ पाउलो डॉस कैंपोस डी पिरेटिनिंगा में एक मिशन की स्थापना की, जो साओ पाउलो बन गया।
1576 पुर्तगाली खोजकर्ता पाउलो डिआस डी नोवाइस ने अफ्रीका के पश्चिमी तट पर साओ पाउलो दा असंपाको दे लोंडा की स्थापना की, जिसे अब लुआंडा के रूप में जाना जाता है।
1585 इंग्लैंड की रानी एलिजाबेथ प्रथम के सम्मान में उत्तरी अमेरिकी क्षेत्र का नाम बदलकर वर्जीनिया कर दिया गया। इसके लिए वाल्टर रैले को नाइट की उपाधि दी गई। महारानी को वर्जिन रानी भी कहा जाता था।
1627 महान वैज्ञानिक रॉबर्ट बॉयल का जन्म आयरलैंड के मुंस्टर शहर में हुआ था। 1641 में 14 साल की उम्र में उनकी उनकी मुलाकात महान वैज्ञानिक गैलीलियो गैलिली से हुई जिसने उन्हें आगे चलकर वैज्ञानिक बनने के लिए प्रेरित किया। बॉयल ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में प्रवेश लिया। रॉबर्ट को फिजिक्स में बॉयल के सिद्धांत के लिए जाना जाता है। बॉयल सिद्धांत में प्रेशर के घटने और बढ़ने से हवा में कैसे बदलाव होता है, इसे समझाया गया है।
1640 ऑक्सफोर्ड, इंग्लैंड में जाने माने अंग्रेजी लेखक, ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के फेलो, विश्वकोश द एनाटॉमी ऑफ मेलानकली के रचयिता रॉबर्ट बर्टन (जन्म 8 फरवरी 1577, लीसेस्टरशायर) का निधन हुआ। रॉबर्ट बर्टन का अधिकांश वक्त अकेलेपन और उदासी में गुजरा इससे वे काफी कुंठित भी हुए। उन्होंने लिखा, उदासी को केवल उदासी से ही दूर किया जा सकता है। रॉबर्ट बर्टन का एक और कथन, शराब शक्तिशाली है, राजा शक्तिशाली है, औरतें शक्तिशाली हैं, लेकिन सच्चाई सब पर विजय पाती है।
1743 डसेलडोर्फ, जर्मनी में फ्रेडरिक हेनरिक जैकोबी का जन्म हुआ। फ्रेडरिक हेनरिक जैकोबी विख्यात जर्मन दार्शनिक, लेखक और सोशलाइट बने, उनका एक उद्धरण, सभी सरकारें, कुछ हद तक, शैतान के साथ एक समझौता हैं।
1755 तातियाना दिवस पर मॉस्को विश्वविद्यालय की स्थापना की गई। तातियाना दिवस को छात्र दिवस के रूप में भी पुकारा जाता है। इसका नाम सेंट तातियाना के नाम पर रखा गया है, जो सम्राट अलेक्जेंडर सेवेरस के शासनकाल के दौरान तीसरी शताब्दी के रोम में एक ईसाई शहीद थीं। रूसी रूढ़िवादी चर्च 12 जनवरी जूलियन को सेंट तातियाना का पर्व मनाता है, जो 20वीं और 21वीं सदी में 25 जनवरी ग्रेगोरियन से मेल खाता है। रूस में इस दिन को छात्र दिवस के रूप में जाना जाता है, जो शीतकालीन विश्वविद्यालय परीक्षा सत्र के अंत प्रतीक है। मॉस्को स्टेट यूनिवर्सिटी आधिकारिक तौर पर एम. वी. लोमोनोसोव मॉस्को स्टेट यूनिवर्सिटी रूस की राजधानी में सार्वजनिक शोध विश्वविद्यालय है। मॉस्को विश्वविद्यालय में 15 शोध संस्थान, 43 संकाय, 300 से अधिक विभाग और छह शाखाएँ शामिल हैं। यद्यपि मॉस्को स्टेट यूनिवर्सिटी की स्थापना 1755 में हुई थी लेकिन सेंट पीटर्सबर्ग जो 1819 से एक विश्वविद्यालय के रूप में निरंतर अस्तित्व में है, स्वयं को पीटर महान के आदेश द्वारा 1724 में स्थापित एक अकादमी का उत्तराधिकारी मानता है।
1783 हॉलिंगबोर्न, केंट, इंग्लैंड में विलियम कोलगेट का जन्म हुआ। विलियम कोलगेट अंग्रेज-अमेरिकी उद्योगपति बने जिन्हों 1806 में कोलगेट-पामोलिव कंपनी की स्थापना की। कोलगेट दंत मंजन और पेस्ट से हम सभी परिचित हैं। दांत साफ करने को अक्सर हम कहते सुनते हैं कि कोलगेट किया क्या ?
1791 ब्रिटिश संसद ने संवैधानिक अधिनियम 1791 पारित किया, क्वीबेक के पुराने प्रांत को ऊपरी और निचले कनाडा में विभाजित किया।
1792 लंदन कॉरस्पॉन्डिंग सोसाइटी (एलसीएस) स्थानीय पठन और वाद-विवाद क्लबों का एक संघ स्थापित किया गया। एलसीएस ने फ्रांसीसी क्रांति के बाद के दशक में ब्रिटिश संसद के लोकतांत्रिक सुधार के लिए आंदोलन किया था। उस समय के अन्य सुधार संघों के विपरीत यह मुख्य रूप से कामगार पुरुषों (कारीगरों, व्यापारियों और दुकानदारों) पर केंद्रित था और खुद एक औपचारिक लोकतांत्रिक आधार पर संगठित था। इसे फ्रांसीसी क्रांतिकारी तोड़फोड़ के साधन के रूप में चित्रित करते हुए, विद्रोही यूनाइटेड आयरिशमैन के साथ संबंधों का हवाला देते हुए, विलियम पिट द यंगर की सरकार ने सोसायटी को तोड़ने की कोशिश की, दो बार प्रमुख सदस्यों पर राजा की हत्या की साजिश में मिलीभगत का आरोप लगाया। लेकिन वास्तव में यह संगठन मानवाधिकारों, लोकतांत्रिक सुधारों, कामगारों के अधिकारों के लिए आंदोलन चला रहा था।
1824 बांग्ला भाषा के बहुप्रतिष्ठित कवि और प्रमुख नाटककार माइकल मधुसूदन दत्त का जेसोर जिला बंगलादेश में जन्म हुआ।
1819 वर्जीनिया कॉमनवेल्थ द्वारा वर्जीनिया यूनिवर्सिटी को चार्टर दिया गया, जिसके संस्थापकों में से एक थॉमस जेफरसन थे।
1831 पौलैंड की संसद ने स्वतंत्रता की घोषणा की।
1839 चिली में आये भूकम्प से लगभग 10,000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई।
1858 फेलिक्स मेंडेलसोहन रचित वेडिंग मार्च को रानी विक्टोरिया की बेटी विक्टोरिया और फ्रेडरिक ऑफ प्रशिया की शादी में बजाया गया। यह एक लोकप्रिय विवाह जुलूस बन गया। 1842 में लिखा गया फेलिक्स मेंडेलसोहन का वेडिंग मार्च सी मेजर में शेक्सपियर के नाटक ए मिडसमर नाइट्स ड्रीम के लिए उनके आकस्मिक संगीत (ऑप. 61) के सूट में सबसे प्रसिद्ध टुकड़ों में से एक है। यह सबसे अधिक इस्तेमाल किए जाने वाले विवाह मार्च में से एक है, जिसे सामान्यतः चर्च के पाइप ऑर्गन पर बजाया जाता है। फेलिक्स मेंडेलसोहन शुरुआती रोमांटिक काल के जर्मन संगीतकार, पियानोवादक, ऑर्गनिस्ट और कंडक्टर थे।
1862 रमाबाई रानाडे का जन्म कुरलेकर परिवार में बाॅम्बे प्रेसीडेंसी में हुआ। रमाबाई रानाडे पहली मानवाधिकार कार्यकर्ता कही गईं, प्रमुख सामाजिक कार्यकत्री और जस्टिस महादेव गोविंद रानाडे की पत्नी बनीं।
1874 समरसेट मॉम का जन्म पेरिस, फ्रांस में हुआ। विलियम समरसेट मौघम विश्व विख्यात ब्रिटिश साहित्यकार लेखक बने, अपने नाटकों, उपन्यासों के लिए विख्यात हुए। वह लंदन में मेडिकल छात्र बने 1897 में चिकित्सक के रूप में योग्यता प्राप्त की। उन्होंने कभी चिकित्सा का अभ्यास नहीं किया और एक पूर्णकालिक लेखक बन गए। उनके पहले झुग्गी-बस्तियों के जीवन पर केंद्रित उपन्यास लिजा ऑफ लैम्बेथ (1897) ने व्यापक पैमाने पर लोगों का ध्यान आकर्षित किया। 1908 तक लंदन के वेस्ट एंड में उनके चार नाटक एक साथ चल रहे थे। उन्होंने अपना 32वां और आखिरी नाटक 1933 में लिखा, जिसके बाद उन्होंने थिएटर छोड़ दिया और उपन्यासों और लघु कथाओं पर ध्यान केंद्रित किया। विलियम समरसेट मौघम ने कहा, जीवन की सबसे बड़ी त्रासदी यह नहीं है कि लोग नष्ट हो जाते हैं, बल्कि यह है कि वे प्रेम करना बंद कर देते हैं।
1880 भारतीय ब्रह्म समाज की शुरूआत प्रसिद्ध समाज सुधारक केशव चंद्र सेन ने की।
1881 अमेरिकी वैज्ञानिकों एलेक्जेंडर ग्राहम बेल और थॉमस अल्वा एडीसन ने ओरिएंटल टेलीफोन कंपनी बनाई।
1882 साउथ केंसिंग्टन लंदन, इंग्लैंड में वर्जीनिया वूल्फ (एडेलिन वर्जीनिया स्टीफन) का जन्म हुआ। वर्जीनिया वूल्फ को अंग्रेजी, ब्रिटिश साहित्यकार, निबंधकार, नारीवादी, मानवाधिकारवादी, चिंतक, 20वीं सदी की सबसे महत्वपूर्ण आधुनिकतावादी लेखिकाओं में से एक माना जाता है। वर्जीनिया वूल्फ ने कहा, आज भी ऐसे माता-पिता हो सकते हैं जो पंद्रह साल की लड़की को एक बड़ी और काफी हद तक अप्रकाशित लाइब्रेरी में मुफ्त में घूमने की अनुमति देने की समझदारी पर संदेह करेंगे। लेकिन मेरे पिता ने इसकी अनुमति दी। कुछ तथ्य थे, बहुत संक्षेप में, बहुत शर्मीले ढंग से उन्होंने उनका उल्लेख किया। फिर भी जो आपको पसंद है उसे पढ़ें, उन्होंने कहा, और उनकी सभी पुस्तकें... बिना पूछे मिल जाती थीं। वर्जीनिया वूल्फ ने अत्यधिक सोचा, अनेक दिक्कतों का सामना किया। द्वितीय युद्ध सहित अनेक कारणों से दुखी हुईं और 28 मार्च 1941 को अपने घर में आत्महत्या कर ली।
1886 को शोनेबर्ग, बर्लिन में गुस्ताव हेनरिक अर्न्स्ट मार्टिन विल्हेल्म फुर्टवेंगलर का जन्म हुआ। विल्हेल्म फुर्टवेंगलर अत्यंत प्रभावशाली, प्रतिष्ठित जर्मन कंडक्टर और संगीतकार बने। उन्हें 20वीं सदी के सबसे महान सिंफोनिक और ऑपेरा कंडक्टरों में से एक माना जाता है। वे बाद के कई कंडक्टरों के लिए एक प्रमुख आदर्श बने। जर्मनी में एडोल्फ हिटलर सत्ता पर कब्जा होने के बाद संगीत आयोजनों को काफी हद तक सीमित कर दिया गया। हताश विल्हेल्म फुर्टवेंगलर ने संगीत आयोजनों से किनारा करने का प्रयास किया। विल्हेल्म फुर्टवेंगलर ने पलायन और सत्ता का विरोध भी नहीं किया। कई मुलाकातों के बाद आखिर एडोल्फ हिटलर के दुष्प्रचार मंत्री जोसेफ गोयबल्स ने उन्हें सरकारी संगीत आयोजनों के लिए राजी कर लिया। विल्हेल्म फुर्टवेंगलर अपनी बेहतरीन प्रस्तुति देते और अपने आवास लौट जाते। उन्होंने कोई सरकारी अनुकंपा, निकटता हासिल करने का प्रयास भी नहीं किया। अपनी अद्भुत संगीत कला, फासीवाद से असहमति, अपनी महानता के बावजूद हिटलरी निजाम का विरोध या अन्य लोगों की तरह जर्मनी से पलायन न करने के लिए प्रायः विल्हेल्म फुर्टवेंगलर की आलोचना की जाती है।
1891 यूट्रेक्ट, नीदरलैंड्स में थियोडोरस थियो वैन गॉग (विख्यात डच चित्रकार विंसेंट वैन गॉग के भाई और विंसेंट को खर्चा देने वाले) का निधन हुआ।
1897 विख्यात पाकिस्तानी सुन्नी इस्लामी उलेमा, धर्मगुरु मुहम्मद शफी देवबंदी का जन्म देवबंद में हुआ।
अगर कोई अच्छा खाना नहीं खाता है तो वह अच्छी तरह से नहीं सोच सकता, अच्छी तरह से प्यार नहीं कर सकता, अच्छी तरह से सो नहीं सकता। -वर्जीनिया वूल्फ, ब्रिटिश लेखिका (ए रूम ऑफ वंस ओन)
1904 पेंसिल्वेनिया के चेस्विक में हुए कोयला खदान विस्फोट में 179 लोगों की मौत हो गयी।
1905 प्रसिद्ध यूगोस्लाव पार्टिसन डिवीजनल कमांडर और यूगोस्लाविया के पीपुल्स हीरो सावा कोवासेविक का जन्म हुआ।
1906 प्रसिद्ध जर्मन रेसिंग ड्राइवर और मोटरसाइकिल रेसर का जन्म हुआ।
1908 ताइवान के राजनेता और चीन गणराज्य के उपराष्ट्रपति हुए ह्सिह तुंग-मिन का जन्म हुआ। 1908 में इसी दिन प्रसिद्ध अंग्रेजी उपन्यासकार और लेखिका ओइडा (मारिया लुईस रामे) (जन्म 1 जनवरी 1839, बरी सेंट एडमंड्स, इंग्लैंड) का निधन हुआ। ओइडा ने 40 से ज्यादा उपन्यास, छोटी कहानियाँ, बच्चों की किताबें और निबंध लिखे। ओइदा ने लिखा है, जो लोग बहुत स्वार्थी होते हैं, वे हमेशा इस बारे में बहुत पक्के होते हैं कि वे क्या चाहते हैं। वे दूसरों की भलाई के बारे में सोचने में अपनी ऊर्जा बर्बाद नहीं करते।
1910 एस्टोनियाई इतिहासकार, लेखक और राजनीतिज्ञ, एस्टोनियाई शिक्षा मंत्री एडगर वी. सैक्स का जन्म हुआ।
1913 हुआंग हुआ का जन्म हुआ। हुआंग हुआ प्रसिद्ध चीनी अनुवादक और राजनीतिज्ञ, पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के 5वें विदेश मंत्री रहे।
1915 अमेरिकी आविष्कारक अलेक्जेंडर ग्राहम बेल ने न्यूयॉर्क से सैन फ्रांसिस्को में अपने सहयोगी थॉमस वाटसन से बात करते हुए अमेरिकी अंतरमहाद्वीपीय टेलीफोन सेवा का उद्घाटन किया।
1918 भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के अध्यक्ष विलियम वेडरबर्न का निधन हुआ।
1921 गुजरांवाला, पंजाब, ब्रिटिश भारत में मीर खलील उर रहमान का निधन हुआ। मीर खलील उर रहमान पत्रकार, प्रमुख पाकिस्तानी मीडिया हाउस जंग ग्रुप ऑफ न्यूजपेपर्स के संस्थापक, अखबार के संपादक थे।
1924 फ्रांस के शैमॉनिक्स में पहले शीतकालीन ओलंपिक खेलों का आयोजन।
1930 भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार और हिंदुस्तान टाइम्स ग्रुप की लोकप्रिय पत्रिका कादंबिनी के कई दशकों तक संपादक रहे राजेंद्र अवस्थी का जन्म हुआ।
1947 प्रिंस वेल्फ एरंस्ट आॅफ हनोवर, जर्मनी के हनोवर के राजकुमार का जन्म जर्मनी में हुआ। आचार्य रजनीश ओशो के शिष्य प्रिंस वेल्फ एरंस्ट का निधन 10 जनवरी 1981 को पुणे के ओशो कम्यून में हुआ।
1949 एकेडमी ऑफ टेलीविजन आर्ट्स एंड साइंसेज ने अमेरिकी टेलीविजन उद्योग में उत्कृष्टता के लिए पहले एमी पुरस्कार प्रदान किये।
1952 सार के प्रशासन पर जर्मनी और फ्राँस के बीच विवाद हुआ। 1952 में इसी दिन मेलबर्न, विक्टोरिया, ऑस्ट्रेलिया में पीटर गैरी टैचेल का जन्म हुआ। पीटर गैरी टैचेल ब्रिटिश मानवाधिकार प्रचारक हैं जिन्हें एलजीबीटी सामाजिक आंदोलनों के समर्थन के लिए जाना जाता है। पीटर गैरी टैचेल का एक कथन, दुनिया को जैसी है वैसी ही स्वीकार न करें। दुनिया कैसी हो सकती है, इसका सपना देखें और फिर उसे साकार करने में मदद करें। 1952 में इसी दिन पैटरसन, न्यू जर्सी। टिमोथी व्हाइट (टिमोथी व्हाइट राइटर) का जन्म हुआ। टिमोथी व्हाइट जाने माने अमेरिकी रॉक संगीत पत्रकार और संपादक, व्हाइट ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एसोसिएटेड प्रेस के लिए एक लेखक के रूप में की, लेकिन जल्द ही रुझान संगीत विषयक लेखन करने लगे। गप्पबाजों पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा, अगली बार जब आप गॉसिप करें, तो अपने बारे में गॉसिप करें और देखें कि आपको यह कैसा लगता है। यह सिर्फ नेगेटिविटी, गलत जानकारी का कीचड़ बनाता है, और बुरा माहौल फैलाता है।
1953 प्रसिद्ध भारतीय व्यापारी, उद्योगपति और सार्वजनिक नेता नलिनी रंजन सरकार का निधन हुआ।
1954 एम्स्टर्डम, नीदरलैंड्स में रेनेट मारिया डोरेस्टीन का जन्म हुआ। रेनेट डोरेस्टीन जानी मानी डच लेखिका, पत्रकार और नारीवादी बनीं। रेनेट डोरेस्टीन का एक उद्धरण, आखिर में, हर कोई सिर्फ खुद को ही समझ सकता है। आप ही वह इंसान हैं जिसे आपको कभी यह समझाने की जरूरत नहीं पड़ती कि आपका क्या मतलब है। बाकी सब गलतफहमी है।
1955 जाने माने भारतीय अर्थशास्त्री बिबेक देवराॅय का जन्म हुआ। पनामा और अमेरिका ने 1955 में इसी दिन नहर संधि पर हस्ताक्षर किये।
1958 प्रसिद्ध भारतीय हिंदी फिल्मी पार्श्व गायिका कविता कृष्णमूर्ति का दिल्ली में जन्म हुआ।
1959 ब्रिटेन ने पूर्वी जर्मनी से व्यापार समझौता किया।
1961 वॉल्ट डिज्नी प्रोडक्शंस ने एनिमेटेड फीचर फिल्म वन हंड्रेड एंड वन डालमेटियंस रिलीज की। यह फिल्म डोडी स्मिथ के 1956 के बच्चों के नॉवेल द हंड्रेड एंड वन डालमेटियंस पर आधारित थी।
1962 बंबई के बेहद चर्चित पुलिस अधिकारी और करीब 300 एनकाउंटर कराने वाले प्रदीप सावंत का जन्म ठाणे में हुआ।
1969 दक्षिण भारतीय सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री उर्वशी यानी कविता रंजिनी का जन्म केरल के तिरुअनंतपुरम में हुआ। उत्तरी विएतनाम और अमेरिका के बीच 25 जनवरी 1969 कों पेरिस में शांति वार्ता प्रारंभ हुई। इसी दिन विख्यात भारतीय अंग्रेजी लेखक, कथाकार अश्विन सांघी का जन्म बंबई में हुआ।
1971 हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य घोषित किया गया। इसी दिन 1971 में युगांडा में आठ साल चले संघर्ष के बाद सैन्य कार्रवाई कर राष्ट्रपति मिल्टन ओबोटे से एक सैन्य तख्तापलट में ईदी अमीन दादा ने सत्ता छीन ली।
1974 जानी मानी कैनेडियन-अमेरिकन गायिका और गीत लेखिका एमिली हैंस का जन्म नई दिल्ली में हुआ। इसी दिन फॉसिल्स बैंड के मुख्य गायक, गीतकार तथा संगीतकार रूपम इस्लाम का जन्म कलकत्ता में हुआ।
1975 शेख मुजीबुर्रहमान बांगलादेश के राष्ट्रपति बने।
1979 जाने माने फिल्म अभिनेता शारिब हासमी का जन्म हुआ।
1980 तीन साल के अंतराल के बाद पद्म विभूषण, भारत रत्न आदि नागरिक सम्मान दोबारा प्रदान किये जाने की शुरुआत हुई।
1980 प्रसिद्ध ईसाई मिशनरी समाजसेवी मदर टेरेसा को भारत रत्न से सम्मानित किया गया।
1983 आचार्य विनोबा भावे को मरणोपरांत सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया।
1980 जाने माने भारतीय क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा का जन्म गुजरात के राजकोट में हुआ। इसी दिन सूरीनाम के राष्ट्रपति के पद की रामसेवक शंकर ने शपथ ग्रहण की।
1985 त्रिनीडाड एवं वेस्ट इंडीज के विख्यात क्रिकेटर लेंडल मार्क प्लैटर सिमंस का पोर्ट आफ स्पेन त्रिनीडाड एंड टोबेगो में जन्म हुआ।
1988 कन्नड़ की जानी मानी खूबसूरत, बोल्ड अभिनेत्री एवं टेलीविजन एंकर अनुश्री का जन्म सूरतकल में हुआ। इसी दिन जाने माने भारतीय हिंदी टेलीविजन अभिनेता और माॅडल विशाल आदित्य सिंह का जन्म आरा, बिहार में हुआ।
1990 बाॅलीवुड की जानी मानी नृत्यांग्ना, स्टेज शो परफाॅरमर, टीवी एवं फिल्म अभिनेत्री पूजा सावंत का जन्म बंबई में हुआ। इसी दिन इंग्लैंड में 1990 में आये तूफान से बच्चों समेत लगभग 50 से अधिक लोगों की जाने गयी।
1992 रूसी राष्ट्रपति बोरिस येल्त्सिन ने अमेरिकी शहरों को लक्ष्य करके तैनात परमाणु प्रक्षेपास्त्र हटाने की घोषणा की।
1994 तुर्की का प्रथम दूरसंचार उपग्रह तुर्कसैट प्रथम अटलांटिक महासागर में गिरा। 1994 में इसी दिन मैडिसन, विस्कॉन्सिन में अमेरिकी गणितज्ञ स्टीफन कोल क्लीन का निधन हुआ। अलोंजो चर्च के छात्रों में से एक क्लीन रोजा पीटर, एलन ट्यूरिंग, एमिल पोस्ट और अन्य के साथ गणितीय तर्क की शाखा के संस्थापक के रूप में जाने जाते हैं, जिसे पुनरावृत्ति सिद्धांत के रूप में जाना जाता है, जिसने बाद में सैद्धांतिक कंप्यूटर विज्ञान की नींव रखने में मदद की।
1996 बिली बेली संयुक्त राज्य अमेरिका में फाँसी की सजा से मरने वाले अंतिम व्यक्ति बने।
1998 क्यूबा की अपनी ऐतिहासिक यात्रा के दौरान पोप जॉन पॉल द्वितीय ने अस्थिरता पैदा करने के अमेरिकी प्रयासों की निंदा करते हुए राजनीतिक सुधारों और राजनीतिक कैदियों की रिहाई की मांग की।
1999 दक्षिण अमेरिका के कोलंबिया में आये भूकंप से करीब 300 लोगों की मौत हो गई और 1000 अन्य घायल हो गये।
कोई भी समाज जो स्वतंत्रता से अधिक धन को महत्व देता है, वह अपनी स्वतंत्रता खो देगा, और अंततः अपना धन भी खो देगा। -डब्ल्यू. समरसेट मौघम (ब्रिटिश लेखक)
2001 ग्वालियर राजघराने की रानी और प्रमुख भाजपा महिला राजनीतिज्ञ विजयाराजे सिंधिया का देहावसान हुआ।
2002 अर्जुन सिंह भारतीय वायु सेना के पहले एयर मार्शल बने।
2003 चीन के लोकतंत्र समर्थक नेता फेंग जू को देश निकाला दिया गया।
2004 अंतरिक्ष यान ऑपर्च्युनिटी मंग्रल ग्रह पर सफलतापूर्वक उतरा।
2005 महाराष्ट्र के सातारा स्थित मंधरादेवी के मंदिर में भगदड़ मचने से 300 से अधिक मरे।
2008 उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने गंगा-एक्सप्रेस वे परियोजना को मंजूरी प्रदान की। इसी दिन केंद्र सरकार ने 13 लोगों को वर्ष 2008 के प्रतिष्ठित नागरिक अलंकरण पद्म विभूषण से सम्मानित करने की घोषण की। इसी दिन पाकिस्तानी सेना ने परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम मध्यम दूरी के प्रक्षेपास्त्र शाहीन-4 (हत्फ-4) का सफल परीक्षण किया।
2009 केंद्र सरकार ने पद्मभूषण व पद्मश्री पुरस्कारों की घोषणा की।
2010 इथियोपिया एयरलाइंस की उड़ान 409, लेबनान के बेरूत से टेकऑफ के तुरंत बाद भूमध्य सागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार सभी 90 लोगों की मौत हो गई।
2011 मिस्र की क्रांति की पहली लहर शुरू हुई, जो अंततः लगभग 30 वर्षों के शासन के बाद होस्नी मुबारक को हटाने की ओर अग्रसर हुई। इसी दिन भारत ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया। यह उत्सव 18 वर्ष आयु पूर्ण कर चुके युवाओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने, नागरिक को मतदान के प्रति प्रोत्साहित करन के लिए है। भारत के चुनाव आयोग की स्थापना यानी 25 जनवरी 1950 को चिह्नित करने के लिए 2011 से पूरे देश में मनाया जाता है।
2012 ईरान के राष्ट्रपति, महमूद अहमदीनेजाद ने बयान दिया कि ईरान अन्य देशों के साथ अपने परमाणु कार्यक्रम के बारे में चर्चा करने के लिए तैयार है।
2013 यूरोपीय यूनियन फुटबाल एसोसिएशन ने यूरो 2020 के लिए योजनाओं की घोषणा की, फुटबॉल चैंपियनशिप 13 विभिन्न देशों में आयोजित की जाएगी।
2014 अमेरिका में राष्ट्रीय 9/11 स्मारक अधिकारियों ने घोषणा की है कि 9/11 संग्रहालय मध्य मई को खोला जाएगा ।
2015 मिस कोलम्बिया पोलिना वेगा वर्ष 2014 की मिस यूनिवर्स बनीं। 2015 में इसी दिन फिलीपींस में मामासापानो, मागुइंदानाओ में एक झड़प में स्पेशल एक्शन फोर्स (एसएएफ) के 44 सदस्य, मोरो इस्लामिक लिबरेशन फ्रंट के कम से कम 18 और बंगसामोरो इस्लामिक फ्रीडम फाइटर्स के 5 सदस्य मारे गए।
2017 की वेस्ट, फ्लोरिडा में प्रसिद्ध अमेरिकी लेखक, कथाकार, कवि, निबंधकार, फ्रेंच भाषा के अनुवादक हैरी मैथ्यूज (जन्म 14 फरवरी 1930, न्यूयॉर्क) का निधन हुआ। हैरी मैथ्यूज की एक सलाह, उन चीजों के बारे में लिखें जो आपको आकर्षित करती हैं। अपने विषय वैसे ही चुनें जैसे आप अपने खिलौने चुनते थेरू इच्छा से।
2018 प्रसिद्ध रोमानियाई इतिहासकार, निबंधकार, दार्शनिक, पत्रकार, उपन्यासकार और राजनयिक नेगु जुवारा का निधन हुआ।
2019 हिंदी की विख्यात लेखिका, कथाकार कृष्णा सोब्ती का निधन हुआ। 2019 में इसी दिन ब्राजील के दक्षिण-पूर्वी शहर ब्रूमाडिन्हो में एक खनन कंपनी का बांध ढह गया, जिसमें 270 लोग मारे गए।
2023 तथाकथित हिंदुत्वादियों, संकीर्ण, सांप्रदायिक मानसिकता के लोगों द्वारा शाहरुख खान की फिल्म पठान के खिलाफ देशभर में जारी विरोध अभियान के बावजूद बुधवार सुबह सिनेमाघरों के बाहर फिल्म देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ नजर आई। पठान बुधवार को सुबह भारत में 5000 स्क्रीन पर रिलीज की गई। फिल्म जगत से जुड़े लोग न सिर्फ शाहरुख के लिए बल्कि हिंदी सिनेमा पर छाए काले बादल हटाने के लिए भी फिल्म से काफी उम्मीदें लगाए हुए हैं। दिल्ली, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) और मुंबई सहित कई शहरों में सुबह 6 और 7 बजे फिल्म का पहला शो चलाया गया। दक्षिण दिल्ली के पीवीआर सेलेक्ट सिटीवॉक पर सुबह 6 बजकर 55 मिनट पर सिनेमाघर में सीटियां और तालियों की गड़गड़ाहट सुनाई दी।
2018 बुखारेस्ट, रोमानिया में प्रतिष्ठित रोमानियाई इतिहासकार, निबंधकार, दार्शनिक, पत्रकार, उपन्यासकार और राजनयिक नेगु बुनेआ जुवारा (जन्म 18 अगस्त 1916) का निधन हुआ। नेगु बुनेआ जुवारा के दो उद्धरण, जिस चीज ने नए यूरोप को बनाया, रोमन साम्राज्य के बाद वाले यूरोप को, वह लगातार चलने वाला इतिहास था जिसमें लगातार प्रवास की लहरें शामिल थीं। और, दो सदियों से, हमारा इतिहास लेखन निरंतरता, स्थायित्व और गतिहीनता से ग्रस्त रहा है, एक संकीर्ण और स्थिर दृष्टिकोण।
2025 लोकप्रिय फिलिपिनो अभिनेत्री ग्लोरिया रोमेरो का निधन हुआ।
2026 ब्रिटिश पत्रकार और नई दिल्ली में बीबीसी के ब्यूरो चीफ रहे सर विलियम मार्क टली (जन्म 24 अक्टूबर 1935, टॉलीगंज, कोलकाता) का निधन हुआ। अमृतसर: मिसेज गांधीज लास्ट बैटल चर्चित किताब सहित मार्क टली ने कुल 9 किताबें लिखीं। उन्हें ब्रिटिश सरकार से सर की उपाधि सहित भारत में पद्मश्री, पद्मभूष इत्यादि सहित देश-विदेश के अनेक सम्मान और पुरस्कार मिले। मार्क टली का एक उद्धरण, क्रांति के लिए शिक्षित बेरोजगारों से ज्यादा उपजाऊ जमीन और कोई नहीं है।
25 जनवरी को विभिन्न देशों में मनाए जाने वाले उत्सव राष्ट्रीय पोषण दिवस (इंडोनेशिया), राष्ट्रीय पुलिस दिवस (मिस्र), राष्ट्रीय मतदाता दिवस (भारत), क्रांति दिवस (मिस्र) एवं तातियाना दिवस या रूसी छात्र दिवस (रूस, पूर्वी रूढ़िवादी) हैं। यह दिवस या उत्सव आधिकारिक रूप से सरकारी आयोजन हैं। 25 जनवरी को पिछले 3 साल से संयुक्त राष्ट्र बहुपक्षवाद में महिलाओं का अंतर्राष्ट्रीय दिवस मना रहा है। यूनेस्को के महाधिवेशन ने 23 नवंबर 2021 को संकल्प 41 सी/57 अपनाया, जिसमें 25 जनवरी को बहुपक्षवाद में महिलाओं का अंतर्राष्ट्रीय दिवस घोषित किया गया। बहुपक्षवाद में महिलाओं का अंतर्राष्ट्रीय दिवस का उद्देश्य बहुपक्षीय व्यवस्था के भीतर मानवाधिकारों, शांति और सतत विकास को बढ़ावा देने में महिलाओं द्वारा निभाई गई आवश्यक भूमिका का सम्मान, समर्थन करना था। बहुपक्षवाद में महिलाओं का अंतर्राष्ट्रीय दिवस बहुपक्षीय एजेंडा को आकार देने और लागू करने वाले प्रमुख निर्णय लेने वाले पदों पर महिलाओं के बढ़ते प्रतिनिधित्व की वकालत करता है और यह सुनिश्चित करता है कि बहुपक्षवाद लैंगिक परिवर्तनकारी कार्यों और समझौतों के माध्यम से महिलाओं और लड़कियों के लिए काम करे। यह बहुपक्षीय प्रणाली के भीतर महिला नेताओं और वैश्विक शासन में भविष्य के नेताओं के रूप में महिलाओं की एक नई पीढ़ी के बीच अंतर-पीढ़ीगत संवाद के लिए एक वैश्विक मंच भी प्रदान करता है।
(Disclaimer विशेष सूचना- हमने तथ्यों को यथासंभव जांचकर प्रस्तुत किया है। फिर भी किसी भूल के लिए हम क्षमाप्रार्थी होंगे। पाठक कृपया अपने स्तर पर भी तथ्यों को जांच-परख लें, साथ ही हमारा निवेदन है कि यदि आपको कोई त्रृटि दिखी तो कृपया हमें सूचित करें ताकि हम उसे सुधार सकें। आपकी प्रतिक्रियाएं, सुझाव, रचनाएं आमंत्रित हैं। धन्यवाद ! -संपादक - पीपुल्स फ्रैंड)
प्रस्तुति: एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड, रुद्रपुर, उत्तराखंड)
कृपया हमारी Facebook Profile https://www.facebook.com/ap.bharati.journalist देखिए, अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !
प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।
#InternationalDayofWomeninMultilateralism #NationalVotersDay #NeaguDjuvara #January25thinWorldHistory #RobertBurton #AlexanderGrahamBell #SomersetMaugham #VirginiaWoolf #WilhelmFurtwängler #PoojaSawant #EmilyHaines #WaltDisney #Quotes #Thoughts #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #Peoplesfriend #Newspaper #APBharati #Journalism #PeterGaryTatchell #GregoryofNazianzus #WilliamColgate #RenateDorrestein #MichaelMadhusudanDutt #KrishnaSobti









0 टिप्पणियाँ