रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर) उत्तराखंड, 24 जनवरी 2026 (जि.सू.का.)। विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी ने ग्राम्य विकास विभाग द्वारा जनपद में संचालित ग्राम्य विकास योजनाओं मनरेगा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, ग्रामोत्थान रीप), प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, एवं ग्रामीण स्वच्छता के अर्न्तगत रूरल वेस्ट मैनेजमेंट आदि की विस्तृत समीक्षा की। उन्होने निर्देश दिये गये कि सभी खंड विकास अधिकारी अपने-अपने विकास खंडों में कूड़ा निस्तारण हेतु जिला पंचायतराज अधिकारी एवं अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत से संपर्क कर प्रभवी रणनीति के अंतर्गत स्थापित कांपैक्टरों का संचालन सुचारू रखे एवं ग्रामीण क्षेत्र के कूड़े को पृथकीकरण करते हुये निस्तारण करायें, साथ ही हाइवे से लगे ग्रामीण क्षेत्रों में कूड़ा निस्तारण का प्लान बनाकर प्रस्तुत करें। उन्होने कहा कि किसी भी स्पॉट पर कूड़ा एकत्रित नही होना चाहिये, साथ ही कुड़ा एकत्रित करने वाले वाहन को नियमित संचालन कराये।
सीडीओ शाशनी ने निर्देश दिये कि ग्राम्य विकास के अर्न्तगत प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अन्तर्गत निधारित समय के अंतर्गत समस्त लाभार्थियों के वेरिफिकेशन का कार्य पूर्ण करेंगे। उन्होने कहा कि किसी भी दशा में पात्र व्यक्ति आवासीय सुविधा से वंचित न रहे। उन्होने मनरेगा योजना में मानव दिवस बढ़ाने और अमृत सरोवरों पर आजीविका से संबंधित गतिविधियों को संचालित किए जाने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में ससमय लक्ष्य पूर्ति करते हुये जनपद में स्थापित ग्रोथ सेन्टरों के सुचारु सचालन के निर्देश दिए। सीडीओ ने कहा कि सभी ग्रोथ सेंटरों का संचालन रीप परियोजना के सहयोग से किया जाय। उन्होने कहा कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की आर्थिक उन्न्यन एवं सामाजिक स्तर को बढ़ाने के लिये उनको जागरूक करते हुये उनकी आमदनी में बढोत्तरी किया जाना जरूरी है। सीडीओ ने कहा कि सभी खंड विकास अधिकारी इटीग्रेटेड फार्मिंग कलस्टर पर फोकस करते हुए अधिक से अधिक लक्ष्य पूर्ण कराएं। उन्होने डीडीयूजीकेवाईकी समीक्षा कर निर्देश दिये कि खंड विकास अधिकरी स्वयं केंद्रों का निरीक्षण कर जांच करेगें।
बैठक में परियोजना निदेशक डीआरडीए, हिमांशु जोशी, डीडीओ सुशील मोहन डोभाल, परियोजना अर्थशास्त्री शैलेंद्र श्रीवास्तव, जिला थीमेटिक एक्सपर्ट सौरभ सक्सेना, विपिन राणा, खंड विकास अधिकारी केके कांडपाल, कमल किशोर पांडे, शेखर जोशी, अतिया परवेज, असित आनंद, सीआर आर्य, संजय गांधी एवं ग्राम्य विकास विभाग संबंधित योजनाओं के डीपीओ मनरेगा, ब्लाक मिशन मैनेजर एनआरएलम एवं रीप परियोजना के कार्मिक उपस्थित थे।
प्रस्तुति: एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड, रुद्रपुर, उत्तराखंड)
कृपया हमारी Facebook Profile https://www.facebook.com/ap.bharati.journalist देखिए, अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !
प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।
#InternationalDayofWomeninMultilateralism #NationalVotersDay #NeaguDjuvara #January25thinWorldHistory #RobertBurton #AlexanderGrahamBell #SomersetMaugham #VirginiaWoolf #WilhelmFurtwängler #PoojaSawant #EmilyHaines #WaltDisney #Quotes #Thoughts #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #Peoplesfriend #Newspaper #APBharati #Journalism #PeterGaryTatchell #GregoryofNazianzus #WilliamColgate #RenateDorrestein #MichaelMadhusudanDutt #KrishnaSobti








0 टिप्पणियाँ