किच्छा, रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर) उत्तराखंड, 22 जनवरी 2026 (जि.सू.का.)। जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के अंतर्गत गुरुवार को उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट की अध्यक्षता में न्याय पंचायत बंडिया के राजकीय इंटर कॉलेज शांतिपुरी में आयोजित भव्य बहुद्देश्यीय शिविर में जन समस्याएं सुनकर अधिकारियों ने उनका निराकरण कराया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राजेश शुक्ला व ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम ने कहा कि जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम सरकार की प्राथमिकता है, इसलिए शिविर में प्राप्त शिकायतों व समस्याओं का तत्काल निस्तारण किया जाय। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार द्वारा अनेक जनकल्याणकारी योजनाऐं चलाई जा रही हैं इसलिए अधिकारी जनकल्याणकारी योजनाओं का पात्र व्यक्तियों को शत-प्रतिशत लाभ देना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा आप द्वारा चुनी सरकार आप ही आपके द्वार पर आकर आपकी समस्याओं का समाधान करने आ रही है इसलिए जागरुक होकर शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
अपर जिलाशिकारी पंकज उपाध्याय ने कहा कि जन जन की सरकार जन जन के द्वार शिविर आई समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा जनपद के हर तहसील में निराश्रित गौवंश के आश्रय हेतु गौशालाओं का निर्माण किया जा रहा है शीघ्र समस्या का समाधान किया जाएगा। शिविर में अतिथियों द्वारा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चैक, महालक्ष्मी किट, टूल किट, प्रमाण पत्र आदि वितरित किए गए ,साथ ही रीप योजना के अंतर्गत 04 महिलाओं को ई रिक्शा वाहन वितरित किए व हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा मौके पर आवेदन प्राप्त कर पंजीकृ किए गए व अनेक पात्र लाभार्थियों को तत्काल लाभान्वित भी किया गया। शिविर में 24 विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारियां दी गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा निःशुल्क जाँच कर मरीजों को द्वारा भी वितरित की गई।
शिविर में 2038 लोगों को विभिन्न विभागों की योजनाओं से लाभान्वित किया गया। शिविर में 93 शिकायतेंध् मांगे प्राप्त हुईं जिसमें से 51 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 747 लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण टीकाकरणदावा वितरण, 50आयुषमान कार्ड,59 एक्सरे, होम्योपैथिक द्वारा 71,आयुर्वेद यूनानी द्वारा 81 लोगों का स्वस्थ परीक्षण कर दावा वितरण किया गया। शिविर में 06 विरासतन तथा 45 स्थायी निवास प्रमाण पत्र, 17 जाति प्रमाण पत्र, 32 आय प्रमाण पत्र,03 उत्तरजीवी,07 चरित्र, 01 हैसियत, 25 परिवार रजिस्टर नकल 07 खसरा नकल, 10, जन्म मृत्यु, 05 राशन कार्ड निरस्तीकरण 15 मुख्यमंत्री महालक्ष्मी कीट,10 गर्भवती महिलाओं की गोदभराई, 05 बच्चों का अन्नप्राशन, 05 नंदा गौरा योजना आवेदन, 05 पीएम मातृ वंदन योजना, 05 दिव्यांग प्रमाणपत्र 01 उपकरण, 31विभिन्न पेंशन, 08 दिव्यांग बस पास, शिक्षा विभाग द्वारा 02 छात्राओं को साइकिल चेक, 08 बालिकाओं पुरस्कार, 02 स्कूल ड्रेस, 04 समूहों को 03 लाख के चैक, श्रम विभाग द्वारा 15 श्रम कार्ड बनाए,07 लाभार्थियों को टूल कीट, 13 श्रमिकों का पंजीयन, 05 श्रमिक मानधन कार्ड ,पूर्ति विभाग द्वारा 50 लोगो को लाभांवित किया गया। शिविर में 39 आधार कार्ड अपग्रेड व नए बनाए गए। सेवायोजन विभाग द्वारा 17 लोगों को, पर्यटन विभाग द्वारा 10, डेरी विभाग द्वारा 15, पशुपालन विभाग द्वारा 450, वनविभाग 10, उद्योग द्वारा 05, श्रम कार्ड विभाग 27 लोगो को जानकारियां दी गई।
शिविर में दर्जा मंत्री खतीब अहमद, नगर पंचायत अध्यक्ष सचिन शुक्ला, प्रभारी मंत्री प्रतिनिधि जितेंद्र गौतम, निदेशक दुग्ध संघ इंदर सिंह मेहता, जिला पंचायत सदस्य प्रेम आर्या,क्षेत्र पंचायत सदस्य सरोजनी कार्की,पूजा कोरंगा, ग्राम प्रधान कविता तिवारी, बचुली देवी,तारा पांडे, दीपा कांडपाल, टीकम कोरंगा,पिंकी डिमरी, डीएन यादव, उपजिलाधिकारी मनीष बिष्ट, तहसीलदार गिरीश त्रिपाठी, मुख्य कृषि अधिकारी वी के एस यादव, मुख्य उद्यान अधिकारी एस के शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारीध्नोडल अधिकारी हरेंद्र मिश्रा,सहायक निदेशक मत्स्य संजय छिमवाल,समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरुद्ध, प्रोवेशन अधिकारी व्योमा जैन,खंड विकास अधिकारी असित आनन्द,सेवायोजन अधिकारी राजेश दुर्गापाल तथा अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
प्रस्तुति: एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड, रुद्रपुर, उत्तराखंड)
कृपया हमारी Facebook Profile https://www.facebook.com/ap.bharati.journalist देखिए, अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !
प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।
#InternationalStickyToffeePuddingDay #VasantPanchami #SaraswatiPuja #GiambattistaVico #CharlesOsgood #WorldHistoryonJanuary23 #Mozilla #RockandRoll #BalasahebThackeray #SubhasChandraBose #CamillaCollett #KirtiNagpure #QueenVictoria #Quotes #Thoughts #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #Peoplesfriend #Newspaper #APBharati #Journalism #MelanieSafka #PierreBourdieu






0 टिप्पणियाँ