Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

23 जनवरी का विश्व इतिहास - भारत एवं विश्व में 1700 वर्षों में हुई महत्वपूर्ण घटनाओं, दिवसों तथा प्रसिद्ध व्यक्तियों के जन्म, निधन दिवसों की जानकारी #World History of January 23

सभी धर्म बहुत से लोगों के डर और कुछ लोगों की चालाकी पर आधारित हैं। वह विचार जिसे तानाशाह सबसे उपयोगी पाते हैं, वह ईश्वर का विचार है। -स्टेंडल (विख्यात फ्रांसीसी लेखक)




393 इस्वी में 23 जनवरी को रोमन सम्राट थियोडोसियस प्रथम ने अपने 9 वर्षीय बेटे को सह-सम्राट घोषित किया।

667 इस्वी में 23 जनवरी को टोलेडो के मेट्रोपॉलिटन बिशप, विद्वान और धर्मशास्त्री हिल्डेफंस (इल्डेफोंसस, गॉथिक नाम हिल्डेफंस) का निधन हुआं स्पेन में मैड्रिड के दक्षिण में टोलेडो कैस्टिले-ला मांचा में एक ऐतिहासिक शहर है।

971 इस्वी में 23 जनवरी को क्रॉसबो का उपयोग करते हुए सांग राजवंश के सैनिकों ने शाओ में दक्षिणी हान के हाथी युद्ध दल को बुरी तरह हरा दिया।

1002 इस्वी में 23 जनवरी को पवित्र रोमन सम्राट ओट्टो तृतीय का निधन हुआ।

1199 इस्वी में 23 जनवरी को मोरक्को के खलीफा अबू यूसुफ याकूब अल-मंसूर का निधन हुआ।

1264 इंग्लैंड के राजा हेनरी तृतीय और साइमन डी मोंटफोर्ट के नेतृत्व में उनके विद्रोही बैरन के बीच संघर्ष में फ्रांस के राजा लुई चतुर्थ ने एमिएंस का मिस जारी किया, यह हेनरी के पक्ष में एकतरफा निर्णय था।

1368 झू युआनजैंग ने मिंग राजवंश की शुरुआत करते हुए खुद को होंगवु सम्राट घोषित किया

1474 तोराह यानी पेंटाट्यूच, यहूदियों की पवित्र पुस्तकें पहली बार मुद्रित की गईं। ये मूसा की बनाई पांच पुस्तकें थीं। मूसा यहूदियों के पुराने आराध्य हैं। ईसा मसीह अर्था जीसस क्राइस्ट से पूर्व मूसा का प्रभाव था। का जन्म मिस्र के गोशेन शहर में हुआ था। यहूदी इतिहास के अनुसार इन्होंने इब्रानियों को मिस्र की 400 वर्ष की गुलामी से बाहर निकालकर उन्हें कनान देश तक पहुँचाने में उनका नेतृत्व किया। मूसा को ही यहूदी धर्मग्रन्थ की प्रथम पाँच किताबों, तोराह का रचयिता माना जाता है। तोराह किताबों का प्रकाशन जर्मनी में जोहांस गुटेनबर्ग द्वारा प्रिंटिंग प्रेस का आविष्कार करने के काफी सा बाद हो पाया। जर्मन आविष्कारक जोहान्स गुटेनबर्ग ने सन 1439 में प्रिंटिंग प्रेस बना ली थी जिसमें सबसे पहले बाइबल छापी गई, जो गुटेनबर्ग बाइबल के नाम से सुप्रसिद्ध है।

1549 ब्रासो, ट्रांसिल्वेनिया, (वर्तमान ब्रासोव, रोमानिया) में ट्रांसिल्वेनियाई सैक्सन, पुनर्जागरण मानवतावादी, प्रोटेस्टेंट सुधारक और धर्मशास्त्री जोहांस होंटर का निधन हुआ। जोहांस होंटर को उनकी भौगोलिक और कार्टोग्राफिक प्रकाशन गतिविधि के साथ ही ट्रांसिल्वेनिया में लूथरन सुधार लागू करने और चर्च स्थापना के लिए जाना जाता है, यह रोमानिया के साथ ट्रांसिल्वेनिया के मिलन के बाद रोमानिया में ऑग्सबर्ग कन्फेशन का इवेंजेलिकल चर्च बन गया।

1565 दक्कन सल्तनत ने तालीकोटा के युद्ध में विजयनगर साम्राज्य के राम राय को पराजित किया, जिसमें करीब 100,000 से अधिक लोग हताहत हुए और राजधानी विजयनगर नष्ट हो गया। विजयनगर (शाब्दिक अर्थ विजय का शहर) भारत के कर्नाटक राज्य में हंपी के आधुनिक स्थान पर स्थित एक शहर था। विजयनगर ऐतिहासिक विजयनगर साम्राज्य की राजधानी थी। तुंगभद्रा नदी के तट पर स्थित, विजयनगर एक बड़े क्षेत्र में फैला हुआ था और इसमें विजयनगर, बेल्लारी जिले और आसपास के अन्य स्थल शामिल थे। हंपी में स्मारकों के समूह के रूप में जाना जाने वाला विजयनगर खंडहर का एक हिस्सा यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल के रूप में नामित किया गया है। 1565 में 23 जनवरी को इसी दिन सबसे घातक भूकंप चीन के शानक्सी प्रांत में आया जिसमें मरने वाले लोगों की संख्या 830,000 के करीब मानी जाती है। 

1565 टेलीकोटा युद्ध में विजयनगर साम्राज्य का पतन हुआ।

1570 स्कॉटलैंड के राजा जेम्स छठे के शासक के अधीन मोरे के प्रथम अर्ल, जेम्स स्टीवर्ट की बंदूक से हत्या कर दी गई।

1579 यूट्रेक्ट संघ (यूनी वैन यूट्रेक्ट) 23 जनवरी 1579 को नीदरलैंड के यूट्रेक्ट में हस्ताक्षरित एक संधि थी, यह नीदरलैंड के उत्तरी प्रांतों को एकजुट करती थी, जो तब तक हैब्सबर्ग स्पेन के नियंत्रण में था।

1571 मशहूर शराब ब्रांड रॉयल एक्सचेंज की शुरुआत लंदन में हुई। इंग्लैंड के शाही परिवार के नाम से शुरु किये गये इस उद्यम को महारानी एलिजाबेथ ने उद्घाटन किया।

1579 यूट्रेक्ट संघ ने नीदरलैंड में प्रोटेस्टेंट गणराज्य का गठन किया।

1664 मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के पिताजी साहूजी महाराज का निधन हुआ।

1668 हॉलैंड और इंग्लैंड ने आपसी सहयोग समझौता किया। 

1744 नेपल्स, इटली में ज्ञानोदय के इतालवी दार्शनिक, वक्ता, इतिहासकार और न्यायविद जियामबतिस्ता विको (जन्म 23 जून 1668) का निधन हुआ। जियामबतिस्ता विको ने लिखा है, कल्पना उतनी ही मजबूत होती है जितनी तर्क शक्ति कमजोर होती है। और, लोगों का स्वभाव पहले कच्चा होता है, फिर कठोर, फिर सौम्य, फिर नाजुक, अंत में पतित।

1760 वांदीवाश के युद्ध में अंग्रेजों ने फ्रांसीसियों को हराया।

1783 ग्रेनोबल, फ्रांस में स्टेंडल (मैरी-हेनरी बेयले) का जन्म हुआ। स्टेंडल विख्यात फ्रांसीसी लेखक बने और अपने ले रूज एट ले नोइर और ला चार्टरेस डी पार्म उपन्यासों के लिए सबसे ज्यादा जाने गए। उन्हें अपने किरदारों की साइकोलॉजी के सटीक विश्लेषण के लिए बहुत सम्मान दिया जाता है और उन्हें रियलिज्म के शुरुआती और प्रमुख प्रैक्टिशनर्स में से एक माना जाता है। स्टेंडल का एक तीखा, वास्तविकता को उजागर करने वाला उद्धरण, चरवाहा हमेशा भेड़ों को यह समझाने की कोशिश करता है कि उनके और उसके हित एक जैसे हैं।

1789 युवाओं की शिक्षा के लिए बिशप जॉन कैरोल, रेव रॉबर्ट मोलिनेक्स और रेव जॉन एश्टन ने प्रस्तावित अकादमी के लिए जमीन मिलने के बाद जॉर्जटाउन कॉलेज, संयुक्त राज्य अमेरिका का पहला कैथोलिक विश्वविद्यालय, जॉर्जटाउन, मैरीलैंड (अब वाशिंगटन, डी.सी. का एक हिस्सा) में स्थापित किया गया।

1793 अमेरिका में ह्यूमन सोसायटी ऑफ फिलाडेल्फिया का गठन हुआ। इसी दिन 1793 दूसरी बार पोलैंड का विभाजन हुआ।

1795 जमी हुई जुइडरजी को पार करने के बाद, फ्रांसीसी घुड़सवार सेना ने 14 डच जहाजों और 850 तोपों पर कब्जा कर लिया, यह जमीनी सेना के सामने नौसैनिक जहाजों के सरेंडर की एक दुर्लभ घटना थी। जुइडरजी अल्मेरे झील और फ्लेवो झील, नीदरलैंड के उत्तर-पश्चिम में उत्तरी सागर की एक उथली खाड़ी थी।

1799 इटली के नेपल्स पर फ्रांसीसी सैनिकों ने कब्जा किया।

1809 खिंडा, संबलपुर जिला उड़ीसा में बीरा सुरेंद्र साई का जन्म हुआ। सुरेंद्र साई अदम्य साहसी भारतीय क्रांतिकारी और स्वतंत्रता सेनानी बने। संबलपुर राज्य के शासकों को गद्दी से हटाने के बाद उन्होंने भारत में ब्रिटिश शासन के खिलाफ लड़ाई लड़ी। 1857 के विद्रोह के 30 वर्ष पूर्व ही ब्रिटिश सरकार के विरुद्ध उलगुलान आंदोलन की शुरुआत, सुरेंद्र का 36 वर्ष का समय कारगार में गुजरा।

1813 क्रिस्टियानसैंड, नॉर्वेजैकोबिन में कैमिला कोलेट का जन्म हुआ। कैमिला कोलेट अपने समय की प्रतिष्ठित नॉर्वेजियन लेखिका थीं, जिन्हें अक्सर पहली नॉर्वेजियन नारीवादी के रूप में जाना जाता है। कैमिला कोलेट ने लिखा है, या अगर आप ऐसा नहीं कर सकते, तो इसे खुद से कहें, इसे अपनी सबसे अंदरूनी, गहरी आत्मा से कहें। कोई आपको सुनेगा, कोई ऐसा जो आपको लोगों से ज्यादा देगा, (जब बाहरी मान्यता न मिले तो अंदर ही शांति और सच्चाई खोजें)।

महिलाओं की सराहना उनके खुद के लिए की जानी चाहिए, न कि इस बात के लिए कि वे किसकी बेटियाँ, बहनें या पत्नियाँ थीं।

1814 भारत के पुरातत्त्व अन्वेषण का पिता कहे जाने वाले कनिंघम का जन्म हुआ। अलेक्जेंडर कनिंघम ब्रिटिश सेना में मेजर जनरल बने। उनकी नियुक्ति भारत में की गई। यहां उन्होंने पुरातात्विक अन्वेषण में महत्वपूर्ण काम किया।

1846 ट्यूनीशिया में गुलामी समाप्त कर दी गई। इसके तहत गुलाम रखने, गुलामों की खरीद-फरोख्त खत्म कर दी गई।

1849 प्रशिया ने आस्ट्रिया के बिना जर्मन यूनियन का प्रस्ताव किया। इसी दिन 1849 में मेडिकल डिग्री हासिल करने वाली पहली अमेरिकी महिला एलिजाबेथ ब्लैकवेल बनीं।

1870 मोंटाना में, अमेरिकी घुड़सवारों ने 173 मूल अमेरिकियों को मार डाला, जिनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे थे। इस घटना को मारियास नरसंहार के रूप में जाना जाता है।

1897 कटक, बंगाल प्रेसीडेंसी, ब्रिटिश भारत (वर्तमान ओडिशा) सुभाष चंद्र बोस का जन्म हुआ। सुभाष प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी और भारतीय राष्ट्रवादी नेताओं में से एक बने। कांग्रेस के अध्यक्ष रहे, लेकिन नाजी जर्मनी और विस्तारवादी साम्राज्य जापान के साथ उनकी युद्धकालीन गठबंधन ने सत्तावाद, यहूदी-विरोध और सैन्य विफलता से लोग चिंतित हुए। उन्होंने आजाद हिंद फौज के नाम से खुद की सेना बनाई और बाद में सिंगापुर में आजाद भारत की सरकार का गठन किया। हिटलर और जापान से संबंध और सहयोग के चलते बहुत लोगों का मानना है कि आजादी के बाद देश की कमान नेताजी के हाथ में होती तो शासन उदार, लोकतांत्रिक और समाजवादी होने के बजाय काफी हद तक तानाशाही वाला होता। आखिर हिंदू महासभा, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी एडोल्फ हिटलर और बेनीटो मुसोलिनी और बाद के इस्राइल की नीतियों का काफी हद तक अनुसरण करती है।

1913 सैनिक क्रांति में तुर्की के आॅटोमन जनरल नाजिम पाशा मारे गये।

1915 कैस्ट्रीज, सेंट लूसिया, ब्रिटिश विंडवर्ड द्वीप समूह में विलियम आर्थर लुईस विलियम आर्थर लुईस का जन्म हुआ। विलियम आर्थर लुईस सेंट लूसियन अर्थशास्त्री और प्रिंसटन विश्वविद्यालय में राजनीतिक अर्थव्यवस्था के जेम्स मैडिसन प्रोफेसर बने। विलियम आर्थर लुईसआर्थिक विकास के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए जाना जाता था। 1979 में उन्हें आर्थिक विज्ञान में नोबेल मेमोरियल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। विलियम आर्थर लुईस ने कहा, हम अपने छात्रों को वह सब नहीं दे सकते जिसकी वे अपेक्षा करते हैं, चाहे वह उनकी स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता के माध्यम से हो या वे नौकरी के माध्यम से जिसकी वे उम्मीद कर रहे थे।

1920 भारत में एयरमेल एवं वायु परिवहन सेवाओं की शुरुआत हुई। इसी दिन 1920 में प्रथम विश्वयुद्ध के अपराधी के रूप में जर्मनी के विलियम द्वितीय को मित्र देशों के हवाले करने से हॉलैंड ने इंकार किया।

1924 सोवियत संघ ने 21 जनवरी को हुई व्लादिमीर उल्यानोव इल्यिच लेनिन की मृत्यु की आधिकारिक घोषणा 23 जनवरी 1924 को की। रूसी साम्यवादी क्रान्तिकारी, राजनीतिज्ञ तथा राजनीतिक सिद्धांतकार थे। वह 1917 से 1924 तक सोवियत रूस के, और 1922 से 1924 तक सोवियत संघ के भी हेड ऑफ गवर्नमेंट रहे। दुनिया की पहली समाजवादी क्रांति लेनिन के नेतृत्व में हुई। यह सर्वहारा के मसीहा कहे गये। इसी दिन 1924 में सऊदी अरब के राजा शाह अब्दुल्ला का निधन हुआ।

1926 पूना, बॉम्बे प्रेसीडेंसी, ब्रिटिश भारत में बाल केशव ठाकरे (मराठी बालासाहेब ठाकरे) भारतीय राजनीतिज्ञ थे जिन्होंने शिव सेना की स्थापना की थी। शिव सेना कट्टर दक्षिणपंथी समर्थक मराठी और हिंदू राष्ट्रवादी पार्टी मुख्य रूप से महाराष्ट्र राज्य में सक्रिय रही। यद्यपि इनके पिता केशव सीताराम ठाकरे हिंदू धर्म में चौथे धर्म में आने वाले कायस्थ थे और प्रताड़ित थे। हिंदू धर्म की वर्णव्यवस्था का आजीवन विरोध किया और जन जागरूकता के लिए निरंतर सक्रिय रहे। लेकिन बाल ठाकरे ने राजनीतिक लाभ के लिए कट्टर हिंदुत्व की राह पकड़ी। हालांकि उनके बेटे उद्धव ठाकरे कुछ नरम स्वभाव के हैं।

1929 सिडनी, ऑस्ट्रेलिया में फिलिप जॉर्ज नाइटली का जन्म हुआ। फिलिप जॉर्ज नाइटली ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार, आलोचक और नॉन-फिक्शन लेखक बने। इंग्लैंड की लिंकन यूनिवर्सिटी में जर्नलिज्म के विजिटिंग प्रोफेसर और इंटेलिजेंस सर्विस और प्रोपेगेंडा पर मीडिया कमेंटेटर थे, सरकारों के पक्ष में प्रोपेगंडा यानी झूठ के बेहतर विचारक, प्रस्तोता और विस्तारक।

1930 क्लाइड टॉमबॉग ने सबसे पहली बार प्लूटो ग्रह की तस्वीर खींची। 1930 में इसी दिन कैस्टरीज, सेंट लूसिया में डेरेक ऑल्टन वॉलकॉट का जन्म हुआ। डेरेक वॉलकॉट नोबल साहित्य पुरस्कार विजेता सेंट लूसियन कवि और नाटककार बने। उन्हें 1992 में साहित्य का नोबेल पुरस्कार मिला था। डेरेक वॉलकॉट का होमरिक महाकाव्य ओमेरोस को आलोचकों द्वारा वाल्कॉट की सबसे बड़ी उपलब्धि माना है। डेरेक वॉलकॉट के दद्धरण, क्योंकि कविता का भाग्य इतिहास के बावजूद दुनिया से प्यार करना है। और, जो मुझे पसंद था, वह मूर्तियाँ नहीं बल्कि पक्षी था मूर्ति के बाल।

1932 अल सल्वाडोर में सेना ने प्रदर्शन कर रहे चार हजार किसानों की हत्या की।

1937 सोवियत विरोधी ट्रॉट्स्कीवादी केंद्र के मुकदमे में सत्रह मध्य-स्तर के कम्युनिस्टों पर लियोन ट्रॉट्स्की के प्रति सहानुभूति रखने और जोसेफ स्टालिन के शासन को उखाड़ फेंकने की साजिश रचने का आरोप लगाया गया।

1942 बांगलादेश के लोकप्रिय फिल्म अभिनेता एवं निर्देशक अब्दुर रज्जाका जन्म कलकत्ता में हुआ।

1945 कांग्रेस के प्रसिद्ध दलित नेता पीएल पूनिया यानी पन्ना लाल पूनिया का जन्म का जन्म हुआ।

1947 कराची, पाकिस्तान में रमेश सिप्पी (रमेश सिपाहीमालानी) का जन्म हुआ। रमेश मशहूर फिल्म अभिनेता, निर्माता निर्देशक और 1975 की सर्वाधिक लोकप्रिय फिल्म शोले के निर्देशक बने। हिंदी फिल्मों में उल्लेखनीय योगदान के लिए रमेश को 2013 में पद्मश्री सम्मान दिया गया। रमेश के पिता जीपी सिप्पी (गोपालदास परमानंद सिपाहीमालानी) भी अपने दौर के मशहूर फिल्म निर्देशक हुए। 1947 में इसी दिन जोकजाकार्ता, इंडोनेशिया में प्रथम इंडोनेशियाई राष्ट्रपति सुकर्णो की बेटी मेगावती सुकर्णोपुत्री (डायह परमाटा मेगावती सेतियावती सुकर्णोपुत्री)) का जन्म हुआ। सुकर्णोपुत्री आगे चलकर इंडोनेशिया की पहली और एकमात्र महिला राष्ट्रपति बनीं।

1950 ब्यूनस आयर्स, अर्जेंटीना में लुइस अल्बर्टो स्पिनेटा, एल फ्लाको का जन्म हुआ। लुइस अल्बर्टो स्पिनेटा, अर्जेंटीना के लोकप्रिय सिंगर, गिटारिस्ट, कंपोजर, लेखक, अर्जेंटीना के सबसे प्रभावशाली रॉक म्यूजिशियन, अर्जेंटीना रॉक के संस्थापकों में से एक और कवि बने। लुइस अल्बर्टो स्पिनेटा अस्तित्व, संगीत, भावना और स्वतंत्रता जैसे गहरे विषयों को अक्सर काव्यात्मक, अमूर्त भाषा में एक्सप्लोर करते थे, यह रॉक, कविता और आत्मनिरीक्षण के उनके अनोखे मिश्रण को दर्शाता है, और अनुभव को संगीत के स्रोत और आत्मा की अनंत खोज के रूप में जोर देता है। मुख्य विचारों में आवाज का अकेला होना लेकिन मन का बहुआयामी होना, संगीत का जीवन की यात्रा से जुड़ा होना, और रविवार जैसी सीमाओं से परे अनंत अभिव्यक्ति की लालसा शामिल है।

1954 भारत के प्रमुख उद्योगपति, कारोबारी वेदांता समूह के मुखिया अनिल अग्रवाल का पटना में जन्म हुआ।

1963 भारत के महान कांतिकारी नरेंद्र मोहन सेन का निधन हुआ।

1964 भारतीय मूल के भरत जगदेव का जन्म गुयाना के यूनिटी में जन्म हुआ। वे गुयाना के प्रमुख राजनेता हुए और विभिन्न पदों पर रहने के बाद 2020 में उप राष्ट्रपति बने। इसी दिन प्रतिरोपण प्रक्रिया के तहत अमरीका के मिसीसिपी नगर में पहली बार किसी पशु के अंग को मनुष्य के शरीर में लगाया गया। मिसिसिपी के मेडिकल सेंटर में एक चिंपैंजी का ह्रदय एक मनुष्य के शरीर में लागाया गया था लेकिन थोड़ी देर बाद वह व्यक्ति मर गया।

1965 पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में अलॉय इस्पात संयंत्र की स्थापना हुई।

1966 लाल बहादुर शास्त्री की मौत के बाद श्रीमती इंदिरा गाँधी भारत की प्रधानमंत्री बनीं।

1967 मिल्टन कीन्स (इंग्लैंड) की स्थापना ऑर्डर इन काउंसिल द्वारा एक नए शहर के रूप में की गई, जिसमें 250,000 लोगों का शहर बनने की योजना थी। इसके प्रारंभिक निर्दिष्ट क्षेत्र में तीन मौजूदा कस्बे और इक्कीस गाँव शामिल थे। विकसित किया जाने वाला क्षेत्र बड़े पैमाने पर कृषि योग्य भूमि था, जिसमें कांस्य युग से चली आ रही निरंतर बसावट के प्रमाण हैं।

1968 उत्तरी कोरिया ने अमेरिकी जहाज यूएसएस पुएब्लो को अपनी समुद्री सीमा का अतिक्रमण करने के आरोप में जब्त कर लिया।

1971 मशहूर भारतीय तबला वादक और जाने माने अमेरिकी संगीतज्ञ संदीप दास का जन्म पटना में हुआ।

1973 अमेरिकी राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन ने वियतनाम शांति समझौते की घोषणा की। यह सबसे लंबा युद्ध था, जो अमेरिका हार गया। अमेरिकी जनता शुरु से इस युद्ध का विरोध कर रही थी। इसी दिन पंजाब में मशहूर कनाडाई संगीतज्ञ कमल हीर का जन्म हुआ।

1975 भारतीय समाज सेवक अमिय कुमार दास का निधन हुआ।

1976 उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के उत्तर में कपिलवस्तु को खुदाई में खोजा गया। कहते हैं कि गौतम बुद्ध ने यहां अपने जीवन के 29 वर्ष गुजारे।

1977 विभिन्न दलों के नेताओं ने जनता पार्टी का गठन किया। बाद में हुए आम चुनाव में जोड़-तोड़ कर इन्होंने सरकार बनाई। मोराजी देसाई प्रधानमंत्री हुए। इसमें भाजपा की पूर्ववर्ती जनसंघ के नेता अटल बिहारी वाजपेयी विदेश मंत्री हुए। दो साल बाद आपसी मतभेद के कारण मोरारजी को इस्तीफा देना पड़ा और चौ. चरण सिंह प्रधानमंत्री रहे। उनके 6 माह के कार्यकाल में फिर आम चुनाव हुए और 1980 में श्रीमती इंदिरा गांधी और उनकी कांग्रेस पार्टी विजयी हुई।

1979 अलेक्जेंड्रिया, स्कॉटलैंड में डॉन ओ’पोर्टर का जन्म हुआ। डॉन ओ’पोर्टर ब्रिटिश लेखिका, निर्देशक और टेलीविजन प्रस्तोता हैं। डॉन ओ’पोर्टर का एक सवाल, भविष्य की चिंता करने का क्या फायदा ? कौन कहता है कि भविष्य होगा भी ? क्या होगा अगर आप कल मर जाएं और आपने जिंदगी भर सिर्फ मैथ्स क्लास में बैठकर क्लैरिनेट बजाया हो और अपने परिवार के बारे में शिकायतें की हों ? तब आपके लिए भविष्य का क्या फायदा ?

1982 जाने माने फिल्मकार महेश भट्ट के बेटे अभिनेता और बाॅडी फिटनेश ट्रेनर राहुल भट्ट का जन्म बंबई में हुआ।

1983 डी. इम्मान के नाम से मशहूर दक्षिण भारतीय सिनेमा के प्रमुख संगीतकार इमेनुएल वसंत दिनाकरण का मद्रास में जन्म हुआ।

1986 रॉक एंड रोल हॉल ऑफ फेम ने अपने पहले सदस्यों को शामिल किया, लिटिल रिचर्ड, चक बेरी, जेम्स ब्राउन, रे चार्ल्स, सैम कुक, फैट्स डोमिनो, द एवरली ब्रदर्स, बडी होली, जेरी ली लुईस और एल्विस प्रेस्ली।

1987 सोमालिया के सैन्य जनरल मोहम्मद सईद हर्सी मॉर्गन ने सोमाली राष्ट्रपति सियाद बर्रे को एक मौत का खत भेजा, जिसमें इसाक लोगों के नरसंहार का प्रस्ताव दिया गया था। 1987 जानी मानी खूबसूरत, बोल्ड टेलविजन अभिनेत्री एवं माॅडल कीर्ति नागपुरे का जन्म नागपुर में हुआ।

1998 नेटस्केप ने मोजिला की घोषणा की, जिसका उद्देश्य कम्युनिकेटर कोड को ओपन सोर्स के रूप में जारी करना था।

1991 गैसोलिन की बिक्री पर इराक के तेल मंत्रालय ने रोक लगाई।

1997 मेडलीन अल्ब्राइट राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की सरकार में विदेश मंत्री बनीं। वे अमेरिका की पहली महिला विदेश मंत्री थीं।

2001 बीजिंग के तियानमेन चौक पर पांच लोगों ने खुद को आग लगाने का प्रयास किया, बाद में कई लोगों ने दावा किया कि यह कृत्य चीनी कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा फालुन गोंग को फंसाने और इस तरह उनके उत्पीड़न को बढ़ाने के लिए किया गया था।

2002 अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल की पाकिस्तान के कराची में अपहृत कर हत्या कर दी गई। 2002 में इसी दिन पेरिस, फ्रांस में पियरे बौर्डियू का निधन हुआ। पियरे बौर्डियू फ्रांसीसी समाजशास्त्री और सार्वजनिक बुद्धिजीवी थे। शिक्षा के समाजशास्त्र, समाजशास्त्र के सिद्धांत और सौंदर्यशास्त्र के समाजशास्त्र में बौर्डियू के योगदान ने कई संबंधित शैक्षणिक क्षेत्रों (जैसे नृविज्ञान, मीडिया और सांस्कृतिक अध्ययन, शिक्षा, लोकप्रिय संस्कृति और कला) पर व्यापक प्रभाव डाला।

2004 मध्य प्रदेश में गोवंश वध पर पूर्ण प्रतिबंध लागू हुआ।

2005 उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में सेना के जवानों ने फरक्का एक्सप्रेक्स से 6 लोगों को बाहर फेंक दिया। 5 लोग मरे व एक घायल हुआ।

2008 निजी क्षेत्र की प्रसिद्ध भारतीय अभियात्रीकी कंपनी लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड को पश्चिमी एशिया से 1057 करोड़ रुपये का आर्डर मिला। इसी दिन ईरान पर तीसरा प्रतिबंध लगाने के प्रस्ताव पर विश्व की महाशक्तियों के बीच सहमति बनी। इसी दिन बैंक ऑफ बड़ौदा ने बहरीन में अपना परिचालन शुरू करने की योजना का ऐलान किया।

2009 भारतीय फिल्मों और टेलीविजन कार्यक्रमों में धूम्रपान दृश्यों पर लगा प्रतिबंध समाप्त हुआ।

2018 प्रसिद्ध अफ्रीकी-अमेरिकी पादरी, राष्ट्रीय नागरिक अधिकार नेता, धर्मशास्त्री और सांस्कृतिक इतिहासकार व्याट टी वॉकर का निधन हुआ। वह मार्टिन लूथर किंग जूनियर के चीफ ऑफ स्टाफ थे और 1958 में दक्षिणी ईसाई नेतृत्व सम्मेलन (एससीएलसी) के शुरुआती बोर्ड सदस्य बने। उन्होंने 1958 में नस्लीय समानता के लिए कांग्रेस (कोर) अध्याय की स्थापना में मदद की।

2018 लीबिया के बेंगाजी में दोहरे कार बम विस्फोट में कम से कम 33 लोग मारे गए और दर्जनों अन्य घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, पीड़ितों में सैन्यकर्मी और नागरिक दोनों शामिल हैं।

2020 नीदरलैंड के हेग स्थित अंतरराष्ट्रीय न्यायालय इंटरनेशनल कोर्ट आॅफ जस्टिस ने एक महत्वपूर्ण आदेश में म्यांमार सरकार से रोहिंग्या आबादी को सुरक्षा देने को कहा। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने ब्रिटिश सरकार के ब्रेक्जिट कानून को मंजूरी दी। इसी दिन गृह मंत्रालय ने सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार 2020 के विजेताओं की घोषणा की। इसी दिन आई एक रिपोर्ट के अनुसार भ्रष्टाचार धारणा सूचकांक में भारत 80वें स्थान पर आ गया जबकि साल 2018 में 78वें स्थान पर था। डेनमार्क और न्यूजीलैंड संयुक्त रूप से शीष पर बने हुए हैं। यानी इन दो देशों में भ्रष्टाचार नहीं के बराबर है।

2021 दक्षिण कोरिया की लोकप्रिय अभिनेत्री सॉन्ग यू-जंग (जन्म 8 जून, 1994) के निधन की घोषणा की गई। 5 जनवरी, 2021 को उनकी एजेंसी सबलाइम आर्टिस्ट एजेंसी ने मीडिया को जानकारी दी कि अभिनेत्री की अज्ञात कारण से 23 जनवरी को मृत्यु हो गई है।

2022 बुर्किना फासो में व्यापक सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बीच पॉल-हेनरी सैंडाओगो दामिबा के नेतृत्व में विद्रोही बुर्किनाबे सैनिकों ने राष्ट्रपति रोच मार्क क्रिश्चियन काबोरे को पद से हटा दिया और हिरासत में ले लिया।

2024 सैडल रिवर, न्यू जर्सी चार्ल्स ऑसगुड (चार्ल्स ऑसगुड वुड तृतीय, जन्म 8 जनवरी 1933, न्यूयॉर्क) का निधन हुआ। अमेरिकी रेडियो और टेलीविजन कमेंटेटर, लेखक और संगीतकार थे। ऑसगुड सीबीएस न्यूज संडे मॉर्निंग के प्रस्तोता की भूमिका के लिए सबसे ज्यादा जाने गए, यह भूमिका उन्होंने 22 से ज्यादा सालों तक निभाई। चार्ल्स ऑसगुड के दो कथन, राजनीतिक रूप से सही होने का मतलब है हमेशा सॉरी कहना। और, इस नियम का कोई अपवाद नहीं है कि हर कोई नियम का अपवाद बनना चाहता है। इसी दिन 2024 में नैशविले, टेनेसी में लोकप्रिय अमेरिकी एमी विजेता गायिका-गीतकार मेलानी सफ्का का निधन हुआ। मेलानी को 1971-72 की वैश्विक हिट ब्रांड न्यू की रोलिंग स्टोन्स के रूबी ट्यूजडे के उनके 1970 के संस्करण, उनकी रचना व्हाट हैव दे डन टू माई सॉन्ग मा और उनकी 1970 की अंतर्राष्ट्रीय सफल हिट ले डाउन (कैंडल्स इन द रेन) के लिए व्यापक रूप से चर्चा, सराहना मिली। मेलानी सफ्का ने एक जगह लिखा है, अगर मैं अपना सिर झुका लूँ तो मैं सारे इंद्रधनुष मिस कर दूँगी, और मैं बारिश की बूंदों में डूब जाऊँगी। 2024 में इसी दिन नॉर्थवेस्टर्न एयर फ्लाइट 738 कनाडा के नॉर्थवेस्ट टेरिटरीज के फोर्ट स्मिथ एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई। 2024 में मंगलवार 23 जनवरी को सोने के दामों में मामूली तेजी देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन अनुसार 10 ग्राम सोना 86 रुपए महंगा होकर 62,476 रुपए पर पहुंच गया। इसी दिन 16 लोगों के हत्यारे रिगोबर्टो डेनिलो मोरालेस को सजा सुनाई गई। वर्ष 2008 में निकारागुआ से ग्वाटेमाला जाती बस में सवार 14 यात्री, ड्राइवर और कंडक्टर सहित बस को अगवा करने, कुल 16 लोगों की हत्या करने, बस को आग लगा देने के दोषी ड्रग्स की तस्करी करने वाले गिरोह के सरगना रिगोबर्टो डेनिलो मोरालेस को घटना के 16 साल बाद 23 जनवरी 2024 को ग्वाटेमाला के एक न्यायालय ने 808 साल की सजा सुनाई। अदालत ने ने कहा, हर एक हत्या के लिए रिगोबर्टो को 50 साल की सजा सुनाई है। मतलब 16 हत्याओं के लिए 800 साल जेल। 8 साल की सजा आपराधिक गतिविधियों के लिए दी गई है। 2008 में रिगोबर्टो डेनिलो मोरालेस और उसके साथ बस में ड्रग्स की लूटने करने के मकसद से चढ़े थे। बताया जाता है कि मोरालेस को खबर मिली थी की निकारागुआ से ग्वाटेमाला आ रही बस में ड्रग्स है। इसे लूटने के लिए वो अपने साथियों के साथ बस में चढ़ गया था, लेकिन जब बस में ड्रग्स नहीं मिली तो उसने बस में सवार सभी यात्रियों को गोली मार दी। 16 लोगों की हत्या करने के बाद वो इनके शवों को अपने दोस्त और बिजनेस पार्टनर मार्विन मोंटिएल मारिन के ठिकाने पर ले गया। यहां उसने शवों से भीरी बस को आग लगा दी।

2025 करीब एक वर्ष की देरी से उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान 23 जनवरी को कराया गया, बाद में 25 जनवरी को मतगणना के परिणाम आए जिसमें सत्तारूढ़ भाजपा ने सबसे ज्यादा सीटें जीतीं।

23 जनवरी को ताइवान और दक्षिण कोरिया में वर्ल्ड फ्रीडम डे मनाया जाता है।

23 जनवरी को इंटरनेशनल स्टिकी टॉफी पुडिंग डे मनाया जाता है। यह गर्म टॉफी सॉस वाली, खजूर से बनी इस रिच ब्रिटिश मिठाई का सम्मान करता है। इसे अक्सर क्रीम या कस्टर्ड के साथ परोसा जाता है। इंटरनेशनल स्टिकी टॉफी पुडिंग डे क्लासिक पुडिंग को हाइलाइट करता है, जो यूनाइटेड किंगडम और अन्य कॉमनवेल्थ देशों में एक मुख्य व्यंजन है, इसकी शुरुआत 1970 के दशक में लेक डिस्ट्रिक्ट या उससे पहले स्कॉटलैंड, यॉर्कशायर से हुई मानी जाती है।

2026 में 23 जनवरी को वसंत पंचमी और सरस्ती पूजा का पर्व मनाया जा रहा है। उत्तर भारत, नेपाल से जावा, सुमात्रा, बाली, इंडोनेशिया तक प्राकृतिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, खेती ओर कारोबार का मिला-जुला उत्सव है। दक्षिण भारत में इसे श्री पंचमी के नाम से मनाया जाता है। 2026 में 23 जनवरी को हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली आदि में हल्की बारिश पड़ी।

यह सच है कि मनुष्यों ने स्वयं राष्ट्रों की इस दुनिया को बनाया है... लेकिन यह दुनिया निस्संदेह एक ऐसे मन से निकली है जो अक्सर विविधतापूर्ण, कभी-कभी बिल्कुल विपरीत और हमेशा उन विशेष लक्ष्यों से श्रेष्ठ होता है जो मनुष्यों ने स्वयं के लिए प्रस्तावित किए थे। -गिआम्बतिस्ता विको (इतालवी दार्शनिक, बयानबाज, इतिहासकार और न्यायविद)

(Disclaimer विशेष सूचना- हमने तथ्यों को यथासंभव जांचकर प्रस्तुत किया है। फिर भी किसी भूल के लिए हम क्षमाप्रार्थी होंगे। पाठक कृपया अपने स्तर पर भी तथ्यों को जांच-परख लें, साथ ही हमारा निवेदन है कि यदि आपको कोई त्रृटि दिखी तो कृपया हमें सूचित करें ताकि हम उसे सुधार सकें। आपकी प्रतिक्रियाएं, सुझाव, रचनाएं आमंत्रित हैं। धन्यवाद ! -संपादक - पीपुल्स फ्रैंड)

प्रस्तुति: एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड, रुद्रपुर, उत्तराखंड)

कृपया हमारी Facebook Profile https://www.facebook.com/ap.bharati.journalist देखिए, अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !

प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।

#InternationalStickyToffeePuddingDay #VasantPanchami #SaraswatiPuja #GiambattistaVico #CharlesOsgood #WorldHistoryonJanuary23 #Mozilla #RockandRoll #BalasahebThackeray #SubhasChandraBose #CamillaCollett #KirtiNagpure #QueenVictoria #Quotes #Thoughts #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #Peoplesfriend #Newspaper #APBharati #Journalism #MelanieSafka #PierreBourdieu

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ