विपत्ति सच्चाई का पहला रास्ता है। तुम जीवन के तूफानों में इंद्रधनुष बनो। शाम की किरण जो बादलों को मुस्कुराकर दूर कर देती है, और कल को भविष्य की किरण से रंग देती है। जीवन का सबसे बड़ा उद्देश्य है एहसास - यह महसूस करना कि हम मौजूद हैं, भले ही दर्द में हों। -लॉर्ड बायरन (ब्रिटिश कवि और रोमांटिक आंदोलन के प्रमुख्)
229 ईस्वी में 22 जनवरी को लुओयांग, वेई राजवंश में साम्राज्य काल के काओ वेई राज्य के दूसरे सम्राट काओ रुई (शिष्टाचार नाम युआनजोंग) का निधन हुआ।
613 ईस्वी में 22 जनवरी को कॉन्सटेंटाइन को उसके पिता हेराक्लियस ने कॉन्स्टेंटिनोपल में सह-सम्राट (सीजर) के रूप में राज्याभिषेक करवाया।
871 ईस्वी में 22 जनवरी को बेसिंग की लड़ाई में इंग्लैंड में वेसेक्स के राजा एथेलरेड प्रथम के नेतृत्व में वेस्ट सैक्सन को बेसिंग में डेनलॉ वाइकिंग्स ने हराया।
1001 अनबर, अब्बासिद खलीफा में उकायलिद सरदार अबू हसन अल-मुकल्लद इब्न अल-मुसय्यब का निधन हुआ।
1170 कैफेंग, जिन साम्राज्य में चीनी दाओवादी और क्वानजेन स्कूल के सह-संस्थापक वांग चोंगयांग का निधन हुआ।
1263 हारान, मामलुक सल्तनत (आधुनिक तुर्की) में प्रमुख सुन्नी मुस्लिम विद्वान, न्यायविद, परंपरावादी, तपस्वी, प्रोटो-सलाफी धर्मशास्त्री और इकोनोक्लास्ट इब्न तैमिया का जन्म हुआ।
1506 स्विस गार्ड की 150 की संख्या वाली पहली टुकड़ी पोप की सुरक्षा और सेवा करने के लिए रोम के वेटिकन में पहुंची।
1517 सेलिम प्रथम शासित ओटोमन साम्राज्य ने मामलुक सल्तनत को हरा कर रिदानिया की लड़ाई में वर्तमान मिस्र पर कब्जा कर लिया।
1555 अवा साम्राज्य ताउंगू राजवंश के अधीन हो गया जो अब म्यांमार में है।
1592 शैम्पटेरसियर, फ्रांस में पियरे गैस्सेंडी का जन्म हुआ। पियरे गैस्सेंडी प्रमुख फ्रांसीसी दार्शनिक, कैथोलिक पादरी, खगोलशास्त्री और गणितज्ञ बने। वह आजाद सोच वाले बुद्धिजीवियों के एक समूह के नेता थे। पियरे गैस्सेंडी का एक उद्धरण, मैं बिना यह जाने पैदा हुआ कि क्यों, मैं बिना यह जाने जिया कि क्यों, और मैं बिना यह जाने मर रहा हूँ कि क्यों या कैसे।
1666 आगरा में दुनिया भर के आकर्षण का केंद्र ताज महल तीमार कराने वाले सहाब उद्दीन मोहम्मद खुर्रम यानी मुगल बादशाह शाहजहां का निधन हुआ।
1673 बोस्टन एवं न्यूयॉर्क के बीच डाक सेवा की शुरुआत हुई।
1689 पार्लियामेंट ने इंग्लैंड के अंतिम रोमन कैथोलिक राजा जेम्स द्वितीय को उखाड़ फेंकने का औचित्य सिद्ध करने के लिए कन्वेंशन बुलाई गई। जेम्स द्वितीय ने 1688 में फ्रांस भाग गया था।
1729 कामेन्ज, जर्मनी में गोटहोल्ड एफ्रैम लेसिंग का जन्म हुआ। गोटहोल्ड एफ्रैम लेसिंग प्रसिद्ध जर्मन दार्शनिक, नाटककार, प्रचारक और कला समीक्षक, ज्ञानोदय युग के प्रतिनिधि थे। उनके नाटकों और सैद्धांतिक लेखों ने जर्मन साहित्य के विकास को काफी प्रभावित किया। गोटहोल्ड एफ्रैम लेसिंग के दो उद्धरण, सत्य की खोज उसके अधिकार से अधिक कीमती है। और, मेरे लिए सबसे बड़ी सुंदरता हमेशा सबसे बड़ी स्पष्टता में होती है।
1760 वांदीवाश के युद्ध में अंग्रेजों ने फ्रांसिसियों को हराया।
1775 आंद्रे मेरी ऐंपेयर का जन्म हुआ। आंद्रे मेरी ऐंपेयर फ्रांस के वख्यात भौतिकशास्त्री, गणितज्ञ, इलोक्ट्रोनिक टेलीग्राफ के आविष्कारक, विद्युत की गति की तीव्रता का पता लगाने और उसे मापने के लिए यंत्र के विकासकर्ता बने।
1788 लंदन, यूनाइटेड किंगडम में लॉर्ड बायरन (जॉर्ज गॉर्डन बायरन, छठे बैरन बायरन) का जन्म हुआ। ब्रिटिश कवि थे। वह रोमांटिक आंदोलन के प्रमुख व्यक्तियों में से एक बने। यूनाइटेड किंगडम के हाउस ऑफ लॉर्ड्स के सदस्य रहे लॉर्ड बायरन को महानतम ब्रिटिश कवियों में से एक माना गया है। लॉर्ड बायरन कहते थे, जब भी हो सके हंसें, यह सस्ती दवा है। लॉर्ड बायरन ने उद्धृत किया है, जो लोग तर्क नहीं करते, वे कट्टर होते हैं, जो नहीं कर सकते, वे मूर्ख होते हैं, और जो हिम्मत नहीं करते, वे गुलाम होते हैं।
1824 एशंतिस ने गोल्ड कोस्ट में ब्रिटिश सेना को हराया। अशंती या असांते अकान जातीय समूह का हिस्सा हैं और आधुनिक घाना के अशंती क्षेत्र के मूल निवासी हैं। असांते विभिन्न अकान सभ्यताओं से उभरने वाला अंतिम समूह है। ट्वी को नौ मिलियन से अधिक असांते लोग अपनी मूल भाषा के रूप में बोलते हैं। गोल्ड कोस्ट पश्चिमी अफ्रीका में एक ब्रिटिश उपनिवेश (घाना) क्षेत्र सोने, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस से समृद्ध है।
1837 दक्षिणी सीरिया में आये भूकंप से हजारों लोग मारे गए और भारी तबाही हुई।
1840 विख्यात जर्मन चिकित्सक, शरीरक्रिया विज्ञानी और मानवविज्ञानी जोहान फ्रेडरिक ब्लूमेनबाक का निधन हुआ।
1849 मुल्तान, पंजाब के अंतिम सिख रक्षकों द्वारा आत्मसमर्पण के पश्चात दूसरा अंग्रेज - सिख युद्ध और मुल्तान की घेराबंदी नौ महीने के बाद समाप्त समाप्त हुई। 1849 में इसी दिन स्टॉकहोम, स्वीडन में ऑगस्ट स्ट्रिंडबर्ग (जोहान ऑगस्ट स्ट्रिंडबर्ग) का जन्म हुआ। ऑगस्ट स्ट्रिंडबर्ग प्रतिष्ठित, चर्चित स्वीडिश नाटककार, उपन्यासकार, कवि, निबंधकार और चित्रकार, विपुल लेखक 60 से अधिक नाटक और फिक्शन, आत्मकथा, इतिहास, सांस्कृतिक विश्लेषण और राजनीति की 30 से अधिक रचनाओं के रचयिता बने। अपने पूरे जीवन में साहसी प्रयोगकर्ता और मूर्तिभंजक, प्राकृतिक त्रासदी, मोनोड्रामा और ऐतिहासिक नाटकों से लेकर अभिव्यक्तिवादी और अतियथार्थवादी नाटकीय तकनीकों की अपनी भविष्यवाणियों तक, नाटकीय तरीकों और उद्देश्यों की एक विस्तृत श्रृंखला का ऑगस्ट स्ट्रिंडबर्ग ने पता लगाया। ऑगस्ट स्ट्रिंडबर्ग लिखते हैं, जीवन इतना मूर्खतापूर्ण गणितीय नहीं है कि केवल बड़े ही छोटे को खाते हैं, यह उतना ही आम है कि एक मधुमक्खी एक शेर को मार दे या कम से कम उसे पागल कर दे। ऑगस्ट स्ट्रिंडबर्ग का एक और उद्धरण, कुछ जहर ऐसे होते हैं जो आपको अंधा कर देते हैं, और कुछ जहर ऐसे होते हैं जो आपकी आँखें खोल देते हैं।
1858 विख्यात ब्रिटिश औपनिवेशिक अफसर, खोजी, मिशनरी और हॉन्ग कॉन्ग के गवर्नर रहे फ्रेडरिक जाॅह्न लुगार्ड का जन्म मद्रास में हुआ।
1863 पोलैंड, लिथुआनिया और बेलारूस में जनवरी विद्रोह शुरू हुआ। इस राष्ट्रीय आंदोलन का उद्देश्य रूस के कब्जे से पोलिश-लिथुआनियाई-रूथेनियन राष्ट्रमंडल को पुनः हासिल करना था।
1890 अमेरिका के कोलंबस, ओहियो में यूनाइटेड माइन वर्कर्स ऑफ अमेरिका की स्थापना की गई। कोयला खनिकों से बना यूनाइटेड माइन वर्कर्स ऑफ अमेरिका उत्तरी अमेरिकी श्रमिक संघ है जो कोयला खनिकों का प्रतिनिधित्व करने के लिए जाना जाता है। वर्तमान में यह संघ संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा में स्वास्थ्य सेवा कर्मियों, ट्रक ड्राइवरों, विनिर्माण कर्मियों और सार्वजनिक कर्मचारियों का भी प्रतिनिधित्व करता है।
1892 प्रमुख भारतीय स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर रोशन सिंह का जन्म हुआ।
1897 कृष्णानगर, नादिया, बंगाल प्रेसीडेंसी, भारत (अब पश्चिम बंगाल) में दिलीप कुमार रॉय का जन्म हुआ। दिलीपकुमार रॉय प्रसिद्ध भारतीय संगीतकार, गायक, संगीतज्ञ, उपन्यासकार, कवि, निबंधकार और योगी थे। 1965 में संगीत नाटक अकादमी, भारत की संगीत, नृत्य और नाटक की राष्ट्रीय अकादमी, ने उन्हें जीवन भर की उपलब्धि के लिए अपने सर्वोच्च सम्मान, संगीत नाटक अकादमी फेलोशिप से सम्मानित किया।
1898 दिग्गज रूसी फिल्म निर्देशक सेर्गे मिखाइलोविच आइसेंस्टाइन का जन्म हुआ।
1900 प्रसिद्ध वेल्श-अमेरिकी भौतिक विज्ञानी, माइक्रोफोन के सह-आविष्कारक डेविड एडवर्ड ह्यूजेस का निधन हुआ।
1901 इंग्लैंड की महारानी विक्टोरिया का निधन हुआ। भारत उस वक्त उन्हीं के साम्राज्य का हिस्सा था।
1904 जॉर्ज बालानचिन का जन्म हुआ। जॉर्ज बालानचिन विख्यात जॉर्जियाई-अमेरिकी नर्तक, कोरियोग्राफर और निर्देशक बने और उन्होंने न्यूयॉर्क सिटी बैले की स्थापना करवाई।
1905 रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में मजदूरों पर गोलियां चलाई गयी जिसमें लगभग 600 से ज्यादा लोग मारे गए, हालांकि आधिकारिक रूप से 200 लोगों के मारे जाने की बात कही गई। हजारों लोग घायल हुए। बाद में कई हजार लोग पकड़ कर जेल में डाल दिए गये। रूसी क्रांति की शुरुआत 1905 में 22 जनवरी दिन रविवार को हुई थी। उस दौरान रूस में जार निकोलस द्वितीय का शासन था। जार निकोलस की कई नीतियों के खिलाफ व्यापक जनता, किसानों और मजदूरों में गुस्सा था। हजारों लोग इस दिन अपने मेहनताने और काम के घंटों जैसे मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहे थे। जनता का काफिला जार से मिलने के लिए सेंट पीटर्सबर्ग के विंटर पैलेस की तरफ बढ़ रहा था। वे अपनी मांगों को लेकर जार निकोलस से मिलना चाहते थे, लेकिन जार के पास पहुंचने से पहले ही जार के सैनिकों ने निहत्थे मजदूरों पर गोलियां बरसा दी। इस घटना में 500 से ज्यादा लोग मारे गए। यह दिन रूस के इतिहास में ब्लडी संडे यानी खूनी रविवार के नाम से जाना जाता है।
1906 ब्राइटन, ससेक्स, इंग्लैंड में जॉर्ज जैकब होलोएक का जन्म हुआ। जॉर्ज जैकब होलोएक प्रसिद्ध अंग्रेज धर्मनिरपेक्षतावादी, सह-संचालक और समाचार पत्र संपादक थे। उन्होंने 1851 में धर्मनिरपेक्षता और 1878 में अंधराष्ट्रवाद शब्द गढ़े। जॉर्ज जैकब होलोएक ने 1846 से जून 1861 तक एक धर्मनिरपेक्षतावादी पत्र, रीजनर, और 1864-1867 में एक सहकारी पत्र द इंग्लिश लीडर का संपादन किया।
1908 बाकू, काकेशस वायसराय, रूसी साम्राज्य में लेव डेविडोविच लैंडौ का जन्म हुआ। लेव डेविडोविच लैंडौ प्रसिद्ध सोवियत भौतिक विज्ञानी बने जिन्होंने सैद्धांतिक भौतिकी के कई क्षेत्रों में मौलिक योगदान दिया। उन्हें उन अंतिम वैज्ञानिकों में से एक माना जाता है जो सार्वभौमिक रूप से पारंगत थे और जिन्होंने भौतिकी की सभी शाखाओं में मौलिक योगदान दिया। उन्हें बीसवीं सदी के संघनित पदार्थ भौतिकी की नींव रखने का श्रेय दिया जाता है तथा सबसे महान सोवियत सैद्धांतिक भौतिक विज्ञानी भी माना जाता है।
1909 पंतनाव, म्यांमार (बर्मा) यू थान्ट का जन्म हुआ। यू थान्ट कुशल बर्मी राजनयिक और 1961 से 1971 तक संयुक्त राष्ट्र के तीसरे महासचिव रहे। यू थान्ट ने कहा, हर इंसान, चाहे वह किसी भी मूल का हो, किसी भी पद का हो, सम्मान का हकदार है। हमें दूसरों का सम्मान करना चाहिए, ठीक वैसे ही जैसे हम अपना सम्मान करते हैं।
1915 मेक्सिको के ग्वाडलाजारा में एक ट्रेन के पटरी से उतरकर गहरी घाटी में गिर जाने से 600 से अधिक लोग मारे गये।
1920 न्यूयॉर्क शहर में इरविंग विलियम क्रिस्टोल का जन्म हुआ। इरविंग विलियम क्रिस्टोल अमेरिकी पत्रकार और लेखक, विभिन्न पत्रिकाओं के संस्थापक, संपादक और योगदानकर्ता, बीसवीं सदी के उत्तरार्ध की बौद्धिक और राजनीतिक संस्कृति में प्रभावशाली भूमिका निभाने वाले, नव-रूढ़िवाद के गॉडफादर बने। उनकी मृत्यु के बाद द डेली टेलीग्राफ ने उन्हें सदी के उत्तरार्ध का सबसे महत्वपूर्ण सार्वजनिक बौद्धिक बताया। इरविंग विलियम क्रिस्टोल जाने माने अमेरिकी राजनीतिक लेखक बिल क्रिस्टोल के पिता थे।
1924 रैमसे मैकडोनाल्ड ब्रिटेन में लेबर पार्टी के पहले प्रधानमंत्री बने।
1929 हाई वायकोम्ब, यूनाइटेड किंगडम में अंग्रेजी लेखक और लिबरल पार्टी के राजनेता, सांसद जूनियर आर. सी. लेहमैन में (रूडोल्फ चैंबर्स लेहमैन जन्म 3 जनवरी 1856 शेफील्ड) का निधन हुआ। अंग्रेजी लेखक और लिबरल पार्टी के राजनेता जो 1906 से 1910 तक हाउस ऑफ कॉमन्स में रहे। अंग्रेजी लेखक और लिबरल पार्टी के राजनेता पंच पत्रिका के प्रमुख योगदानकर्ता ग्रांटा पत्रिका के संस्थापक संपादक थे। आर. सी. लेहमैन ने लिखा, युवा डायरी रखने वालों के लिए सलाह। अपने प्रति नरम रहें। अपनी सबसे बुरी गलतियों को छिपाएँ, अपने सबसे शर्मनाक विचारों, कार्यों और प्रलोभनों को छोड़ दें। अपने आप को वे सभी अच्छे और दिलचस्प गुण दें जो आप चाहते हैं और आपके पास नहीं हैं। यदि आपकी कम उम्र में मृत्यु हो जाती है, तो आपके रिश्तेदारों को सच्चाई पढ़कर क्या सांत्वना मिलेगी और उन्हें कहना पड़ेगा, हमने एक मोती नहीं खोया है, बल्कि एक सूअर खोया है?
1934 हिंदी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता, पटकथा-लेखक, निर्माता, निर्देशक और संपादक विजय आनंद का जन्म हुआ। यह अभिनेता चेतन आनंद और देव आनंद के भाई थे।
1946 ईरान में काजी मुहम्मद ने महाबाद के कुर्दिश शहर में चाहर चेराघ चौक पर स्वतंत्र लोक गणराज्य महाबाद की घोषणा की राष्ट्रपति बने और हाजी बाबा शेख प्रधानमंत्री नियुक्त हुए।
1947 मिसिसिपी नदी के पश्चिम में पहला वाणिज्यिक टेलीविजन स्टेशन केटीएलए ने हॉलीवुड में परिचालन शुरू किया।
1948 जाने माने तमिल पत्रकार, लेखक, अभिनेता एवं फिल्म निर्माता लक्ष्मणन रामास्वामी का जन्म हुआ।
1949 सादा जीवन उच्च विचार वाले, सबसे अधिक ईमानदार माने गए वामपंथी राजनेता और त्रिपुरा के 9वें मुख्यमंत्री हुए माणिक सरकार का उदयपुर में जन्म हुआ।
1950 विख्यात ब्रिटिश फिल्म एवं टेलीविजन अभिनेत्री तथा माॅडल पामेला फोर्चूनी सलेम का जन्म बंबई में हुआ।
1957 न्यूयॉर्क शहर के मैड बॉम्बर जॉर्ज पी. मेटेस्की को वॉटरबरी, कनेक्टिकट में गिरफ्तार किया गया और उन पर 30 से अधिक बम लगाने का आरोप लगाया गया।
1963 देहरादून में दृष्टिहीनों के लिए राष्ट्रीय पुस्तकालय की स्थापना हुई। इसी दिन गुजरात के भुज में जन्म हुआ नीरज बोरा का। खिलाड़ी 420, फिर हेरा फेरी जैसी तमाम फिल्मों के निर्देशक, पटकथाकार और अभिनेता हैं नीरज वोरा।
1965 पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में इस्पात निर्माण का सरकारी कारखाना शुरू हुआ।
1966 आंध्र प्रदेश के अमीर कारोबारी और राजनेता, तेलुगू देशम पार्टी से लोकसभा सदस्य किसीनेनी श्रीनिवास का जन्म विजयवाड़ा में हुआ। इसी दिन मद्रास के जाने माने कैथोलिक धर्मगुरु और सामाजिक कार्यकर्ता जगत गैसपर राज का कुंजमपुरम में जन्म हुआ।
1968 जाने माने संगीतकार शांतनु मोइत्रा का लखनऊ में जन्म हुआ। इसी दिन अपोलो 5 ने पहले ल्यूनर मॉड्यूल के साथ अंतरिक्ष की ओर उड़ान भरी।
1970 बंबई में जानी मानी, खूबसूरत, बोल्ड हिंदी एवं मराठी फिल्म तथा टेलीविजन अभिनेत्री और माॅडल अश्विनी कलसेकर का जन्म हुआ। इसी दिन 1970 में दुनिया का पहला जंबो जेट बोइंग 747 ने न्यूयॉर्क के जॉन एफ कैनेडी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से लंदन हीथ्रो हवाई अड्डे तक अपनी पहली यात्रा के साथ लॉन्च ग्राहक पैन अमेरिकन एयरवेज के लिए वाणिज्यिक सेवा में प्रवेश किया।
1971 राष्ट्रमंडल देशों के असंहिताबद्ध संविधान के दो सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक सिंगापुर घोषणापत्र जारी किया गया। 1971 में इसी दिन अमेरिकी व्यवसायी, लोकप्रिय अमेरिकी अखबार न्यूजडे के सह-संस्थापक तथा प्रकाशक हैरी फ्रैंक गुगेनहेम का निधन हुआ।
1972 जानी मानी, खूबसूरत, बोल्ड भारतीय बाॅलीवुड अभिनेत्री एवं माॅडल नम्रता शिरोडकर का जन्म हुआ। 1972 में इसी दिन तुर्की के प्रमुख नगर इस्तांबुल की पूरी आबादी को 24 घंटे के लिए नजरबंद किया गया।
1973 अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने गर्भपात को कानूनी मान्यता दी। फैसले के अनुसार महिलाएं के गर्भवती होने के बाद 6 महीने के भीतर गर्भपात करवा सकती हैं। 1973 में इसी दिन नाइजीरिया मे जॉर्डन एयरलाइंस का विमान दुर्घटनाग्रस्त, लगभग 200 यात्रियों की मृत्यु। 1973 इसी दिन किंग्स्टन, जमैका में विश्व हेवीवेट मुक्केबाजी चैम्पियनशिप मुकाबले में चैलेंजर जॉर्ज फोरमैन ने चैंपियन जो फ्रेजियर को पहले दो राउंड में छह बार हराया। 1973 में इसी दिन पूर्व अमेरिकी लेफ्टिनेंट, राजनीतिज्ञ और संयुक्त राज्य अमेरिका के 36वें राष्ट्रपति लिंडन बी. जॉनसन का निधन हुआ।
1975 जानी मानी, खूबसूरत, बोल्ड बाॅलीवुड फिल्म अभिनेत्री और माॅडल ऋतु शिवपुरी का जन्म मुंबई में हुआ। वे ओम शिवपुरी की बेटी हैं।
1976 कर्नाटक संगीत शैली के प्रसिद्ध गायक तथा मैग्सेसे पुरस्कार प्राप्त सामाजिक कार्यकर्ता टी. एम. कृष्णा का जन्म हुआ। इसी दिन भारत के बड़े अमीर कारोबारी, उद्योगपति लक्ष्मी मित्तल के बेटे बहुराष्ट्रीय कंपनी आर्सेलर मित्तल के मुखिया आदित्य मित्तल का जन्म इंडोनेशिया में हुआ।
1977 असम के प्रसिद्ध राजनेता, सामाजिक कार्यकर्ता और मुख्यमंत्री हुए तरुण राम फूकन का जन्म हुआ।
1980 जानी मानी भारतीय कनाडाई फिल्म एवं टेलीविजन अभिनेत्री तथा माॅडल और रेडियो कलाकार तीजाय सिद्दू का जन्म पंजाब में हुआ।
1981 अभिनेता से नेता बने और चुनाव जीतकर राष्ट्रपति बने रोनाल्ड रीगन का संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के 40वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। अमांडा ली विलिफोर्ड का जन्म 22 जनवरी, 1981 को हुआ। उनका स्टेज नाम विला फोर्ड है। विला फोर्ड खूबसूरत, बोल्ड अमेरिकी इंटीरियर डिजाइनर, गायिका, गीतकार, टेलीविजन व्यक्तित्व, फिल्म अभिनेत्री, नर्तकी और मॉडल हैं। उन्होंने 2001 में अपना पहला एल्बम, विला वाज हियर रिलीज किया। एडल्ट मैग्जीनं, प्लेबॉय के लिए पोज दे चुकी हैं और एबीसी के डांसिंग विद द स्टार्स में प्रतिस्पर्धा कर चुकी हैं।
1989 तेलुगू सिनेमा के जाने माने अभिनेता, निर्माता, निर्देशक एवं लेखक नागा शौर्या का जन्म एलुरू में हुआ।
1990 जाने माने भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी जयंत यादव का जन्म दिल्ली में हुआ। इसी दिन कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एडी कुमारस्वामी के बेटे फिल्म अभिनेता एवं राजनेता निखिल कुमारस्वामी का जन्म हुआ।
1992 डॉ. रॉबर्टा बॉन्डर अंतरिक्ष में जाने वाली कनाडा की न्यूरोलॉजिस्ट और पहली महिला बनी। इसी दिन कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य की राजधानी किंशासा में विद्रोही बलों ने जैरे राष्ट्रीय रेडियो स्टेशन पर कब्जा कर लिया और सरकार के इस्तीफे की मांग का प्रसारण किया। 1992 में इसी दिन अंतरिक्ष शटल डिस्कवरी एसटीएस-42 पर डॉ. रॉबर्टा बोंडार को लेकर रवाना हुई, जो अंतरिक्ष में जाने वाली पहली कनाडाई महिला और पहली न्यूरोलॉजिस्ट बनीं।
1994 भारत के सर्वाधिक सब्स्क्राइबर वाले यूट्यूबर, कामेडियन और अभिनेता भुवन बाम का वडोदरा में जन्म हुआ।
1996 कैलीफोर्निया विश्वविद्यालय की वेधशाला के वैज्ञानिकों ने पृथ्वी से लगभग 3,50,000 प्रकाश वर्ष की दूरी पर दो नये ग्रहों की खोज की।
1998 अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन पर मोनिका लेविंस्की ने अवैध शारीरिक संबंध स्थापित करने का आरोप लगाया।
1999 क्योंझर, उड़ीसा, भारत में ग्राहम स्टुअर्ट स्टेन्स को उग्र हिंदुत्ववादी गिरोह बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने उनके दो बेटों, फिलिप (10 वर्ष की आयु) और टिमोथी (6 वर्ष की आयु) के साथ के साथ जला डला। अगले दिन तीनों की मौत हो गई। स्टेंस ऑस्ट्रेलियाई ईसाई मिशनरी थे। 2003 में बजरंग दल नेता और मुख्य दोषी दारा सिंह को हत्यारों का नेतृत्व करने का दोषी ठहराया गया और आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई।
2002 फिलिस्तीनी शहर तुल्कोरम पर इस्रायल का कब्जा हुआ और अफगानिस्तान के पुनर्निर्माण के लिए टोकियो में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की बैठक में 3.5 अरब डॉलर की मदद की घोषणा की गई।
2003 उड़िया फिल्मों की जानी मानी, खूबसूरत, बोल्ड अभिनेत्री एवं शास्त्रीय नृत्यांगना भूमिका दाश का भुवनेश्वर में जन्म हुआ। इसी दिन अमेरिकी सरकार अंतरिक्ष एजेंसी नासा के अंतरिक्ष यान पायनीयर 10 पृथ्वी से (सर्वाधिक दूर मानव निर्मित यान) से अंतिम बार संपर्क स्थापित हुआ।
2006 श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने विद्रोही संगठन लिट्टे से बातचीत की पेशकश की। इसी दिन इवा मोराल्स ने बोलीविया के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
2008 भाजपा की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने लोकसभा में विपक्ष के नेता लालकृष्ण आडवाणी को आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान भावी प्रधानमंत्री के रूप में पेश करने के प्रस्ताव का समर्थन किया। इसी दिन पाकिस्तान के दक्षिणी वजीरिस्तान में लाक्या किले पर आतंकवादियों के हमले में पांच पाकिस्तानी सैनिक मारे गये।
2009 डेनी बोएल की बहुचर्चित फिल्म स्लमडॉग मिलेनियर का ऑस्कर के लिए नामांकन हुआ। हॉलीवुड के मशहूर फिल्मकार डैनी बॉयल की एक फिल्म आई थी, स्लमडॉग मिलिनेयर। बंबई के स्लम में पैदा हुए जमाल और सलीम नाम के दो भाइयों की कहानी इस फिल्म में दिखाई गई थी। जमाल बड़ा होकर कौन बनेगा करोड़पति के शो में जाता है। इस शो में वो सभी सवालों के जवाब देता है। पुलिस चींटिंग के जुर्म में उसे पकड़ लेती है। इस फिल्म ने पूरी दुनिया में धूम मचाई। 22 जनवरी 2009 को इस फिल्म का नॉमिनेशन ऑस्कर के लिए हुआ था। इस फिल्म ने 8 ऑस्कर अवॉर्ड जीते थे। भारत से एआर रहमान को बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग के लिए ऑस्कर मिला था। इसी दिन 2009 सरकार ने सार्वजनिक निजी भागीदारी आधार वाली तीन बंदरगाह परियोजनाओं को मंजूदी दी। 2009 में इसी दिन नव नियुक्त अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कैदियों को यातनाएं देने के लिए कुख्यात ग्वांतानामो बे हिरासत शिविर को बंद करने के लिए एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए।
2015 यूक्रेन के दोनेत्स्क में हुए विस्फोट में 13 लोगों की मौत हुई।
2014 प्रसिद्ध तेलुगु फिल्म निर्माता और फिल्म अभिनेता ए. नागेश्वर का निधन हुआ।
2021 प्रख्यात भजन गायक नरेंद्र चंचल का निधन हुआ।
2022 शीर्ष क्रम की आॅस्ट्रेलियन टेनिस खिलाड़ी एशले बार्टी ने अमांडा अनिसिमोवा को हराकर 2022 ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। शीर्ष वरीय बार्टी ने 74 मिनट तक चले मुकाबले में 20 वर्षीय अनिसिमोवा को 6-4, 6-3 से हराया। अब वह 21वें नंबर की जेसिका पेगुला से भिड़ेंगी, जो ग्रीस की नंबर 5 सीड मारिया सकारी को 7-6(0), 6-3 से हराकर लगातार दूसरे सीजन में मेलबर्न में अंतिम आठ में पहुंचीं। 2022 में इसी दिन थिच नहत हन्ह नामक प्रसिद्ध वियतनामी थिएन बौद्ध भिक्षु, शांति कार्यकर्ता और प्लम विलेज ट्रेडिशन के संस्थापक का निधन हुआ।
2023 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सभी जिला और राज्य कांग्रेस कार्यालयों को 30 जनवरी को राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए कहा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस दिन श्रीनगर में अपनी भारत जोड़ो यात्रा समाप्त करने के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराने वाले हैं।
2024 उत्तर प्रदेश के अयोध्या में नव अर्ध निर्मित राम मंदिर में रामलला की अभिजीत मुहूर्त में प्राण प्रतिष्ठा कर दी गई। प्राण प्रतिष्ठा के लिए गर्भ गृह में मुख्य पुजारी लक्ष्मीकांत दीक्षित, प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ थे। सुनहरे रंग का कुर्ता, क्रीम रंग की धोती और उत्तरीय पहने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने हाथ में लाल रंग के कपड़े में लिपटा हुआ चांदी का छत्र लेकर राम मंदिर के गर्भगृह में पहुंचे। मुख्य यजमान मोदी ने मूर्ति का अनावरण किया। इसके साथ ही धर्म के नाम पर करीब 35 वर्ष से चला आ रहर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, भारतीय जनता पार्टी की एक बड़ी राजनीतिक परियोजना पूरी हुई। राम मंदिर आंदोलन में धर्म का कोई काम नहीं हुआ। छल-कपट, बेईमानी, हत्या, हिंसा, दंगे, पाखंड सभी कुछ राजनीतिक स्तर से न्यायपालिका स्तर तक अपनाए गये। हिंदू धर्म के सर्वोच्च धर्मगुरुओं अर्थात चारों शंकराचार्यों धार्मिक रीति-नीति से न हुए इस आयोजन का विरोध किया और चारों धर्माचार्यों में से एक भी इस आयोजन में शामिल नहीं हुआ।
सेलिब्रेशन ऑफ लाइफ डे 22 जनवरी को मनाया जाता है। यह अपने बचपन को याद करने, पुरानी इच्छाएं पूरी करने, अपने बच्चों पर बेहतर ध्यान देने पर केंद्रित राजनीतिक, सामाजिक आयोजन है। इसकी शुरुआत 1980 के दशक में राष्ट्रपति रोनाल्ड रेगन के एक फैसले से हुई थी।
मैं नहीं मानता कि ईश्वर जैसी कोई चीज है। अगर मेरी चलती तो मैं देवता को आधे वेतन पर रखता, जैसा कि इस देश की सरकार ने अधीनस्थ अधिकारियों को दिया है। -जॉर्ज जैकब होलोएक (धर्मनिरपेक्षता और अंधराष्ट्रवाद शब्दों के जन्मदाता, अंग्रेज धर्मनिरपेक्षतावादी, समाचार पत्र संपादक)
(विशेष सूचना- हमने तथ्यों को यथासंभव जांचकर प्रस्तुत किया है। फिर भी किसी भूल के लिए हम क्षमाप्रार्थी होंगे। पाठक कृपया अपने स्तर पर भी तथ्यों को जांच-परख लें, साथ ही हमारा निवेदन है कि यदि आपको कोई त्रृटि दिखी तो कृपया हमें सूचित करें ताकि हम उसे सुधार सकें। आपकी प्रतिक्रियाएं, सुझाव, रचनाएं आमंत्रित हैं। धन्यवाद ! -संपादक - पीपुल्स फ्रैंड)
प्रस्तुति: एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड, रुद्रपुर, उत्तराखंड)
कृपया हमारी Facebook Profile https://www.facebook.com/ap.bharati.journalist देखिए, अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !
प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।
#CelebrationofLifeDay #GeorgeJacob #MonicaLewinsky #VijayAnand #LordByron #GottholdEphraimLessing #Worldhistoryofjanuary22 #UThant #IrvingWilliamKristol #QueenVictoria #Quotes #Thoughts #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #Peoplesfriend #Newspaper #APBharati #Journalism #Viralphoto #TeejaySidhu








0 टिप्पणियाँ