Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

24 नवंबर का विश्व इतिहास - भारत एवं दुनिया में 1700 वर्षों में हुई महत्वपूर्ण घटनाओं, दिवसों तथा प्रसिद्ध व्यक्तियों के जन्म और निधन दिवसों की जानकारी Important Historical Events of November 24





380 ईस्वी में 24 नवंबर को रोमन सम्राट थियोडोसियस प्रथम ने कॉन्स्टेंटिनोपल (अब इस्तांबूल, तुर्की) में विजयोपरांत औपचारिक प्रवेश किया।

654 ईस्वी में 24 नवंबर को ओसाका, जापान में सम्राट कोटोकू का निधन हुआ।

847 ईस्वी में 24 नवंबर को सीरिया में आए जबरदस्त भूकंप एंटिओक, दमिश्क और मोसुल और अन्य क्षेत्रों में भारी तबाही हुई और हजारों लोग मारे गए।

1072 ईस्वी में 24 नवंबर को बगरत फोर्थ ऑफ जॉर्जिया (बगरत चतुर्थ जन्म 1018) का निधन हुआ। बगरत चतुर्थ बागरातियोनी राजवंश के, जॉर्जिया राज्य के राजा (मेपे), योद्धा और स्वतंत्रता सेनानी थे।

1190 मोंटफेरट के कॉनराड येरुशलम की इसाबेला प्रथम से शादी के बाद येरूशलम के राजा बने।

1221 चंगेज खान ने सिंधु के युद्ध में ख्वाराज्मियन राजकुमार जलाल अल-दीन को हराया, और मध्य एशिया पर मंगोल विजय हासिल की।

1227 गैसावा नरसंहार में गैसावा में पियास्ट ड्यूक की एक सभा में, पोलिश राजकुमार लेसजेक द व्हाइट, ड्यूक हेनरी द बियर्डेड और अन्य पर स्नान करते समय हत्यारों द्वारा हमला किया गया।

1248 मॉन्ट ग्रैनियर के उत्तरी हिस्से में रात भर हुए भूस्खलन से पांच गांव और व्यापक क्षेत्र नष्ट हुआ।

1359 पीटर फर्स्ट ऑफ साइप्रस अपने पिता ह्यू फोर्थ ऑफ साइप्रस के पद छोड़ने के बाद साइप्रस के सम्राट बने।

1394 पेरिस, फ्रांस में चार्ल्स ऑफ ऑर्लियंस का जन्म हुआ। चार्ल्स ऑफ ऑर्लियंस अपने पिता, लुई प्रथम ड्यूक ऑफ ऑर्लियंस की हत्या के बाद 1407 से ड्यूक ऑफ ऑर्लियंस बने।

1423 सरदार पेरिनेट ग्रेसार्ड द्वारा शहर पर कब्जा करने के बाद ला चैरिटे की घेराबंदी चार्ल्स सातवें के जोन ऑफ आर्क के आदेश से शुरू हुई।

1531 बेसल, स्विटजरलैंड में प्रसिद्ध इलेक्टोरल पैलेटिनेट कैल्विनवादी परंपरा में एक जर्मन प्रोटेस्टेंट सुधारक जोहान्स ओकोलाम्पाडियस का निधन हुआ।

1542 सोलवे मॉस की लड़ाई में एक अंग्रेजी सेना ने डम्फ्रीज और गैलोवे में एस्क नदी के पास एक बहुत बड़ी स्कॉटिश सेना को हराया और बहुत से जवान कैद कर लिए।

1583 प्रसिद्ध स्पेनिश कवि और चित्रकार जुआन मार्टिनेज डी जाउरेगुई वाई एगुइलर का जन्म हुआ।

1642 हाबिल तस्मान की अगुवाई में एक डच अभियान वैन डिमेन लैंड द्वीप वर्तमान तस्मानिया, ऑस्ट्रेलिया में पहुंचा।

1750 मराठा साम्राज्य की रीजेंट ताराबाई ने बालाजी बाजी राव को पेशवा के पद से हटाने से इनकार करने पर सतारा के राजाराम द्वितीय को कैद कर लिया।

1759 इटली में विसूवियस पर्वत शिखर पर ज्वालामुखी विस्फोट हुआ।

1774 हिलटाउन, डंडी, यूनाइटेड किंगडम में रेवरेंड थॉमस डिक का जन्म हुआ। थॉमस डिक ब्रिटिश चर्च मिनिस्टर, साइंस टीचर और लेखक बने। थॉमस डिक एस्ट्रोनॉमी और प्रैक्टिकल फिलॉसफी पर अपने कामों के लिए जाने गए। उन्होंने साइंस और क्रिश्चियनिटी को मिलाया, और दोनों के बीच तालमेल बिठाने का प्रयास किया। थॉमस डिक ने लिखा, एस्ट्रोनॉमी जिन चीजों के बारे में बताती है, वे बहुत अच्छे विचार देती हैं, और आत्मा को बुरी इच्छाओं और घटिया कामों से ऊपर उठाती हैं।

1835 टेक्सास प्रांतीय सरकार ने टेक्सास रेंजर्स नामक एक घुड़सवार पुलिस बल के निर्माण को अधिकृत किया जो बाद में टेक्सास सार्वजनिक सुरक्षा विभाग का टेक्सास रेंजर डिवीजन बन गया।

1859 चार्ल्स डार्विन की किताब ऑन द ओरिजन ऑफ स्पेशीज बाय मीन्स ऑफ नेचुरल सिलेक्शन 24 नवंबर 1859 को ही प्रकाशित हुई। इस किताब में एक अध्याय था, थ्योरी ऑफ इवोल्यूशन। इसमें बताया गया कि कैसे हम बंदर से इंसान बने। चार्ल्स डार्विन का मानना था कि हम सभी के पूर्वज एक हैं। डार्विन ने सिद्धांत दिया कि हमारे पूर्वज बंदर थे। कुछ बंदर अलग जगह अलग तरह से रहने लगे, इस कारण धीरे-धीरे जरूरतों के अनुसार उनमें बदलाव आने शुरू हो गए। उनमें आए बदलाव उनके आगे की पीढ़ी में दिखने लगे। डार्विन ने समझाया कि ओरंगउटान (बंदरों की एक प्रजाति) का एक बेटा पेड़ पर, तो दूसरा जमीन पर रहने लगा। जमीन पर रहने वाले बेटे ने खुद को जिंदा रखने के लिए नई कलाएं सीखीं। उसने खड़ा होना, दो पैरों पर चलना, दो हाथों का उपयोग करना सीखा। पेट भरने के लिए शिकार करना और खेती करना सीखा। इस तरह ओरंगउटान का एक बेटा बंदर से इंसान बन गया। ये बदलाव एक-दो सालों में नहीं आया बल्कि इसमें करोड़ों साल लग गए। ऑन द ओरिजिन ऑफ स्पीशीज के प्रकाशन की 50वीं वर्षगांठ और डार्विन के जन्म की 100वीं वर्षगांठ पर दोनों को मनाने के लिए 1909 में कई प्रमुख कार्यक्रम हुए। अब 24 नवंबर को दुनिया भर में खासतौर पर यूरोप और अमेरिका में इवोल्यूशन डे मनाया जाता है।

1871 अमेरिका की नेशनल राइफल एसोसिएशन एनवाईसी का गठन हुआ।

1872 कपूरथला (पंजाब) राज्य के राजा जगजीत सिंह साहब बहादुर का जन्म कपूरथला में हुआ।

1874 अमेरिकी किसान और कारोबारी जोसेफ फरवेल ग्लिडन ने वाणिज्यिक रूप से सफल कांटेदार तार का आविष्कार कर उसका पेटेंट हासिल किया।

1877 अन्ना सेवेल की एकमात्र साहित्यिक कृति पशु कल्याण आधारित उपन्यास ब्लैक ब्यूटी प्रकाशित हुआ। इसे बच्चों के लिए शीर्ष दस सबसे अधिक बिकने वाले उपन्यासों में से एक माना जाता है। यद्यपि अन्ना सेवेल ने इसे वयस्कों के लिए लिखा था। ब्लैक ब्यूटी के प्रकाशन के पाँच महीने बाद ही सेवेल की मृत्यु हो गई, लेकिन यह उनके एकमात्र उपन्यास को सफल होते देखने के लिए पर्याप्त समय था। इसी दिन 1877 में डिप्टी कमिश्नर बनने वाले पहले हिंदुस्तानी कवासाजी जमशेदजी पेटिगरा का जन्म सूरत, गुजरात, ब्रिटिश राज में हुआ।

1881 गढ़ी सांपला-किलोई विधानसभा क्षेत्र में सर छोटूराम का जन्म हुआ। वे भारत के स्वाधीनता सेनानी तथा राजनेता थे। इन्होंने सफल किसान आंदोलन किया और दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों के अधिकारों के प्रमुख समर्थक थे। इन्हें नाइट की उपाधि मिली। इन्होंने डाॅ. भीमराव अंबेडकर की मुहिमों का समर्थन किया।

1886 इंडियानापोलिस, इंडियाना, संयुक्त राज्य अमेरिका में मार्गरेट कैरोलिन एंडरसन का जन्म हुआ जो कला और साहित्यिक पत्रिका द लिटिल रिव्यू की संस्थापक, संपादक और प्रकाशक बनीं। लेखन और विविध कला प्रेमियों में लोकप्रिय द लिटिल रिव्यू पत्रिका ने 1914 और 1929 के बीच आधुनिक अमेरिकी, अंग्रेजी और आयरिश लेखकों की रचनाओं के संग्रह भी छापे।

1895 सवाना, जॉर्जिया में वार्ड मोरहाउस का जन्म हुआ। वार्ड मोरहाउस प्रसिद्ध अमेरिकी थिएटर क्रिटिक, अखबार के कॉलमिस्ट, नाटककार और लेखक बने।

1899 प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा राजस्थान के प्रथम मुख्यमंत्री हीरा लाल शास्त्री का जन्म हुआ।

1914 हिकॉरी, चेसापीक, वर्जीनिया में बेसी वर्जीनिया ग्रिफिन का जन्म हुआ। बेसी वर्जीनिया ग्रिफिन विख्यात अमेरिकी लेखिका, नर्स, फिजिकल थेरेपिस्ट, इन्वेंटर और फोरेंसिक साइंटिस्ट बनीं। ब्लाउंट को असिस्टिव टेक्नोलॉजी और फोरेंसिक साइंस में उनके नए काम के लिए जाना जाता है। बेसी वर्जीनिया ग्रिफिन का एक उद्धरण, आप अपाहिज नहीं हैं, बस अपने दिमाग से अपाहिज हैं।

1929 भारत के प्रमुख मुस्लिम राजनीतिज्ञों में से एक बिहार, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के राज्यपाल हुए मोहम्मद शफी कुरैशी का जन्म हुआ।

1935 सलीम खान के नाम से मशहूर प्रमुख बाॅलीवुड फिल्मकार, अभिनेता एवं पटकथा लेखक सलीम अब्दुल राशिद खान इंदौर में हुआ।

1936 प्रमुख नेत्री एवं असम की प्रथम एवं एक मात्र महिला मुख्यमंत्री हुईं सैयदा अनवरा तैमूर का जन्म 1936 में हुआ।

1940 न्यूयॉर्क शहर में मार्शल हॉवर्ड बर्मन का जन्म हुआ। मार्शल हॉवर्ड बर्मन प्रसिद्ध अमेरिकी दार्शनिक और मार्क्सवादी मानवतावादी लेखक थे। वह न्यूयॉर्क के सिटी कॉलेज में राजनीति विज्ञान के प्रतिष्ठित प्रोफेसर रहे और न्यूयॉर्क के सिटी यूनिवर्सिटी के ग्रेजुएट सेंटर में राजनीतिक दर्शन और शहरीकरण पढ़ाते थे। 20वीं सदी के मध्य से लेकर अंत तक, दार्शनिक प्रवचन आधुनिकता के मुद्दों और आधुनिक स्थिति के प्रति सांस्कृतिक दृष्टिकोण और दर्शन पर केंद्रित थे। बर्मन ने उत्तर आधुनिक दर्शन का मुकाबला करने के लिए आधुनिकता की अपनी परिभाषा सामने रखी।

1941 विख्यात ब्रिटिश संगीत बैंड द बीटल्स के प्रमुख ड्रमवादक, संगीतकार रैंडोल्फ पीटर बेस्ट का जन्म मद्रास में हुआ।

1943 मनमोहन सिंह सरकार में योजना आयोग के अध्यक्ष रहे एवं नौकरशाह साथ ही अर्थशास्त्री मोंटेक सिंह अहलूवालिया का जन्म रावलपिंडी पाकिस्तान में हुआ।

1944 प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता और फिल्म निर्देशक अमोल पालेकर का जन्म Bombay में हुआ। थिएटर से फिल्मों में आए इस अभिनेता ने बेहतरी अभिनय किया। अमोल पालेकर अपनी जनपक्षधरता के लिए जाने जाते हैं।

1950 मध्य प्रदेश के 18वें मुख्यमंत्री, प्रमुख कांग्रेस नेता की पत्नी कांग्रेस नेत्री, लोकसभा सदस्य रहीं और सामाजिक कार्यकर्ता अल्का नाथ का अमृतसर में जन्म हुआ।

1955 इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान और बाद में कमेंटेटर हुए इयान बॉथम का जन्म हुआ।

1960 टाइगर मेमन के नाम से मशहूर गैंगस्टर और आतंकवादी कहे गये इब्राहिम मुश्ताक अब्दुल रज्जाक मेमन का जन्म बंबई में हुआ। यह एक और मशहूर आतंकी याकूब मेमन के भाई हैं।

1961 मेघालय की राजधानी शिलौंग में सुजाना अरुंधति रॉय का जन्म हुआ। वे विश्व प्रसिद्ध भारतीय लेखिका हैं जिन्हें उनके उपन्यास द गॉड ऑफ स्मॉल थिंग्स को वैश्विक पहचान मिली। इस उपन्यास को 1997 में फिक्शन के लिए ब्रिटेन का प्रतिष्ठित बुकर पुरस्कार मिला और यह किताब एक गैर-प्रवासी भारतीय लेखक की सबसे ज्यादा बिकने वाली किताब बन गई। अरुंधति रॉय मानवाधिकारों और पर्यावरणीय मुद्दों से जुड़ी एक राजनीतिक कार्यकर्ता भी हैं। नर्मदा बचाओ आंदोलन और तमाम जन आंदोलनों में भागीदारी करती रही हैं।

1963 अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉन फिटजेराल्ड कैनेडी के हत्यारे ली हार्वे ऑस्वाल्ड की हत्या की गई। हमलावर ने डलास थाने में उसे बहुत करीब से गोली मारी.

1966 कांगो की राजधानी किंसासा में पहला टीवी स्टेशन खुला।

1969 अपोलो-12 का चंद्रयान 24 नवंबर दोपहर 3 बज कर 58 मिनट और 24 सेकंड पर प्रशांत महासागर में गिरा। 

1970 लॉन्ग बीच, कैलिफोर्निया, संयुक्त राज्य अमेरिका में जूलियट वेनेगास पर्सेवॉल्ट का जन्म हुआ। वे लोकप्रिय अमेरिकी मूल की मैक्सिकन गायिका, गीतकार, संगीतज्ञ और संगीत निर्माता हैं जो स्पेनिश में पॉप-रॉक-इंडी गाती हैं। वह मैक्सिकन स्का बैंड तिजुआना नो! सहित कई बैंडों में शामिल रहीं। वेनेगास ध्वनिक गिटार, अकॉर्डियन और कीबोर्ड सहित 17 वाद्ययंत्र बजाती हैं।

1981 मिस इंडिया 2001 और मिस यूनिवर्स 2001 की चौथी रनर अप जानी-मानी फिल्म अभिनेत्री, माॅडल सेलिना जेटली का जन्म शिमला में हुआ।

1982 बराक हुसैन ओबामा सीनियर का निधन हुआ। ओबामा सीनियर केन्या के वरिष्ठ सरकारी अर्थशास्त्री और संयुक्त राज्य अमेरिका के 44वें राष्ट्रपति बराक ओबामा के पिता थे। वह अपने बेटे के संस्मरण, ड्रीम्स फ्रॉम माई फादर में एक केंद्रीय व्यक्ति हैं। ओबामा ने 1954 में शादी की और उनकी पहली पत्नी केजिया से उनके दो बच्चे हैं जिनमें से एक अमेरिकी राष्ट्रपति हुए बराक ओबामा का जन्म 4 अगस्त 1961 को होनोलूलू, हवाई, अमेरिका के एक जच्चा-बच्चा अस्पताल में हुआ। इसी दिन जाने माने भारतीय क्रिकेटर अमित मिश्रा का जन्म हुआ।

1985 जानी मानी खूबसूरत, बोल्ड टेलीविजन अभिनेत्री एवं माॅडल निवेदिता तिवारी का फैजाबाद में जन्म हुआ।

1986 जाने माने भारतीय फुटबाल खिलाड़ी सुब्रत पाल का जन्म सोदेपुर, कलकत्ता में हुआ। इसी दिन तमिलनाडु विधानसभा में पहली बार एक साथ विधायकों को सदन से निष्कासित किया गया।

1988 दल-बदल कानून के तहत पहली बार लोकसभा सांसद लालदूहोमा को अयोग्य करार दिया गया। वो मिजोरम से कांग्रेस के सांसद थे।

1989 जाने माने भारतीय फिल्म अभिनेता एवं माॅडल सुहैल नय्यर का जन्म दिल्ली में हुआ।

1990 जाने माने बाॅलवुड फिल्म एवं टेलीविजन अभिनेता तथा माॅडल प्रिंस नरूला का जन्म चंडीगढ़ में हुआ।

1991 प्रसिद्ध तंजानियाई - अंग्रेजी गायक-गीतकार, क्वीन के प्रमुख गायक और निर्माता फ्रेडी मर्करी का निधन हुआ।

1992 चीन का घरेलू विमान दुर्घटनाग्रस्त, 141 लोगों की मौत हुई।

1998 एमाइल लाहौद ने लेबनान के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।

1999 यूनान की राजधानी एथेंस में सम्पन्न विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप में भारत की कुंजुरानी देवी ने रजत पदक जीता।

2001 नेपाल में माओवादियों से मुठभेड़ में सेना व पुलिस के 38 जवान मारे गये। 2001 में इसी दिन तुर्की की ग्रैंड नेशनल एसेम्बली ने देश के कानून में बदलाव करके महिलाओं को कानूनी तौर पर पुरुषों के बराबर अधिकार दिए।

2003 हिंदी फिल्मों की मशहूर कॉमेडियन उमा देवी खत्री का निधन हुआ।

2006 पाकिस्तान और चीन ने एक मुक्त व्यापार क्षेत्र संधि पर हस्ताक्षर किये तथा अवाक्स बनाने पर भी सहमति हुई।

2007 पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ आठ वर्षों के निर्वासन के बाद स्वदेश पहुँचे।

2008 महाराष्ट्र के मालेगाँव बम ब्लास्ट के मामले में आरोपी आरएसएस, भाजपा समर्थित विवादास्पद, उग्र चरमपंथी नेत्री साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने एटीएस द्वारा अश्लील सीडी दिखाने का आरोप लगाया।

2009 एक अरोमानियाई डिजिटल लाइब्रेरी और सांस्कृतिक पहल अवधेला प्रोजेक्ट बुखारेस्ट, रोमानिया में स्थापित की गई।

2010 चीन के लेखक, अनुवादक, राजनीतिज्ञ, पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के 5वें विदेश मंत्री हुआंग हुआ का निधन हुआ।

2012 बांग्लादेश के ढाका में एक कपड़े की फैक्ट्री में आग लगने से कम से कम 112 लोगों की मौत हो गई।

2013 ईरान ने प्रतिबंधों को कम करने के बदले में अपने परमाणु कार्यक्रम को सीमित करते हुए पी5प्लस1 देशों के साथ एक अंतरिम समझौते पर हस्ताक्षर किए।

2015 सीरिया-तुर्की सीमा पर तुर्की वायु सेना द्वारा रूसी वायु सेना के सुखोई एसयू-24 लड़ाकू जेट को मार गिराया गया, जिसमें दो पायलटों में से एक की मौत हो गईय बाद के बचाव प्रयास के दौरान एक रूसी नौसैनिक भी मारा गया।

2015 मिस्र के अल-अरिश में एक होटल पर आतंकवादी हमले में कम से कम सात लोग मारे गए और 12 अन्य घायल हो गए।

2015 ट्यूनीशिया की राजधानी ट्यूनिस में ट्यूनीशियाई राष्ट्रपति गार्ड कर्मियों को ले जा रही एक बस में विस्फोट में कम से कम 14 लोग मारे गये।

2016 कोलंबिया की सरकार और कोलंबिया के क्रांतिकारी सशस्त्र बल-पीपुल्स आर्मी ने एक संशोधित शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिससे देश में 50 साल से अधिक लंबे गृहयुद्ध का अंत हुआ। इसी दिन खूबसूरत बोल्ड अमेरिकी अभिनेत्री, छह दशकों के करियर के साथ एबीसी सिटकॉम द ब्रैडी बंच में कैरोल ब्रैडी की भूमिका के लिए सुप्रसिद्ध, मंच परफार्मर, लंबे समय तक पाक कला विषयक शो की मेजवान रहीं फ्लोरेंस एग्नेस हेंडरसन का निधन हुआ।

2017 मिस्र के उत्तरी सिनाई के अल-रावदा में एक मस्जिद पर आतंकवादी हमले में 311 लोग मारे गए और 128 घायल हुए।

2018 भारतीय महिला मुक्केबाजी की सुपरस्टार एम सी मेरीकॉम ने दसवीं महिला विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में 48 किग्रा वजन वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।

2019 इंटरनेशनल ऑ पेयर डे शुरू हुआ। इंटरनेशनल ऑ पेयर एसोसिएशन ने यह इवेंट इस तारीख को इसलिए रखा गया था क्योंकि यह काउंसिल ऑफ यूरोप द्वारा यूरोपियन एग्रीमेंट ऑन ऑ पेयर प्लेसमेंट्स को रिलीज करने की 50वीं सालगिरह थी, जो 24 नवंबर, 1969 को हुआ था। इंटरनेशनल ऑ पेयर डे इस खास मौके को मनाने के लिए शुरू किया गया था, जिसने यूरोप में ऑ पेयर और उनके होस्ट परिवारों के बीच रिश्तों, जिम्मेदारियों, उम्मीदों और अधिकारों से जुड़े नियमों और कानूनों को मजबूत करने का काम किया। 

2021 गाजीपुर बार्डर, नई दिल्ली में एक साल से अधिक समय से धरनारत किसानों का कहना है कि भारत की खेती को पूंजीपतियों की गुलाम बनाने वाले मोदी सरकार के काले कानूनों को रद्द करने भर से किसान आंदोलन खत्म नहीं होने जा रहा। इस बीच सरकार किसानों का काफी नुकसान कर चुकी है। उसकी भी भरपाई एक हद तक सरकार को करनी होगी। भारतीय किसान यूनियन नेता राकेश टिकैत ने बुधवार को कहा कि किसान आंदोलन अभी खत्म नहीं होगा। राकेश टिकैत ने कहा कि 27 नवंबर को हमारी बैठक है, जिसके बाद हम आगे के निर्णय लेंगे। बीकेयू नेता ने आगे कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा है कि 1 जनवरी से किसानों की आमदनी दोगुनी हो जाएगी, तो हम पूछेंगे कि कैसे दोगुनी होगी। राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों की जीत तब होगी, जब उन्हें अपनी फसलों के दाम मिल जाएंगे। समाचार एजेंसी एशियन न्यूज इंटरनेशनल की खबर के अनुसार किसान नेता राकेश टिकैत ने सवाल करते हुए कहा कि किसानों को फसलों का नुकसान हुआ है और एमएसपी यानी न्यूनतम समर्थन मूल्य की जिम्मेदारी कौन लेगा ? उन्होंने कहा कि एमएसपी पर पक्का गारंटी कार्ड लेकर जाएंगे। राकेश टिकैत ने कहा है कि केंद्र सरकार अगर 26 जनवरी से पहले हमारी सभी मांगें स्वीकार कर लेती है तो हम वापस लौट जाएंगे। राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार ने कृषि कानूनों की वापसी की घोषणा की है, तो वे प्रस्ताव ला सकते हैं। लेकिन, न्यूनतम समर्थन मूल्य और 700 से अधिक किसानों की मृत्यु भी हमारा मुद्दा है। सरकार को इस पर भी बात करनी चाहिए। 26 जनवरी से पहले तक अगर सरकार मान जाएगी तो हम चले जाएंगे।

2021 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस संविधान दिवस, 26 नवंबर से राज्य में 15 दिवसीय सदस्यता अभियान शुरू कर रही है, जिसमें एक करोड़ नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने पत्रकार वार्ता में बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी 26 नवंबर, 2021, शुक्रवार से 15 दिन का सदस्यता महा अभियान चलायेगी। यह अभियान 10 दिसंबर 2021 तक चलेगा। कांग्रेस ने बताया कि सदस्यता अभियान की शुरूआत संविधान दिवस पर हो रही है। इस दिन गांव, बस्तियों, वार्डों में भीम चर्चा और रात्रि भोज का आयोजन होगा। लल्लू ने बताया कि संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव आम्बेडकर के योगदान पर चर्चा होगी। एक परिवार, नये सदस्य चार के नारे के तहत 15 दिनों में कांग्रेस के एक करोड़ नये सदस्य बनाये जायेंगे।

2022 आम चुनाव के परिणामस्वरूप त्रिशंकु संसद की स्थिति बनी और पांच दिन चली खींच-तान के बाद विपक्षी नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम को आधिकारिक तौर पर मलेशिया के 10वें प्रधान मंत्री के रूप में नामित किया गया है।

2023 डेविड ओलुवाले की स्मृति में हिबिस्कस राइजिंग स्मारक का लीड्स में अनावरण किया गया। डेविड ओलुवाले (1930-1969) ब्रिटिश नाइजीरियाई थे, जो 1969 में यॉर्कशायर के वेस्ट राइडिंग, लीड्स में रिवर एयर में डूब गए थे। उनके डूबने की घटना को एक बेघर अश्वेत व्यक्ति के शारीरिक और मनोवैज्ञानिक विनाश के रूप में वर्णित किया गया है, जिसका क्रूर और व्यवस्थित उत्पीड़न लीड्स सिटी पुलिस बल ने किया गया था। ओलुवाले की मौत के कारण एक अश्वेत व्यक्ति की मौत में शामिल होने के लिए ब्रिटिश पुलिस अधिकारियों पर पहला सफल मुकदमा चला।ख्2,ख्3, उनके जीवन, अनुभवों और मृत्यु की विरासत ने ब्रिटिश कानूनी संस्थानों, पुलिस की बर्बरता और प्रथाओं, असमानता और मानसिक स्वास्थ्य नीति के भीतर प्रणालीगत नस्लवाद पर ब्रिटेन में काफी विवाद हुआ।

2024 पेरिस, फ्रांस में ब्रेटन ब्रेटनबैक (जन्म 16 सितंबर 1939 बोनीवेल) का निधन हुआ। ब्रेटन ब्रेटनबैक प्रसिद्ध साउथ अफ्रीकी लेखक, कवि और पेंटर थे। वे रंगभेद के तहत साउथ अफ्रीका के एक विरोधी कवि और मुखर आलोचक और गोरों की नेशनल पार्टी के नेतृत्व वाली साउथ अफ्रीकी सरकार के एक राजनीतिक कैदी के तौर पर दुनिया भर में मशहूर हुए। ब्रेटन ब्रेटनबैक ने लिखा है, दुनिया, हमारी दुनिया, समय की रात से ही मौजूद है, फिर भी हमें हर दिन इसे फिर से बनाना होगा। इसी दिन 2024 में न्यूयॉर्क में हेलेन गैलाघर (जन्म 19 जुलाई 1926, ब्रुकलिन, न्यूयॉर्क) का निधन हुआ। हेलेन गैलाघर बोल्ड अमेरिकन एक्ट्रेस, डांसर और सिंगर थीं। उन्हें तीन डेटाइम एमी अवॉर्ड, दो टोनी अवॉर्ड, एक डोनाल्डसन अवॉर्ड और एक ड्रामा डेस्क अवॉर्ड मिला। गैलाघर ने न्यूयॉर्क के स्टेज पर सात दशकों तक काम किया, जिसमें उन्हें 1947 के म्यूजिकल हाई बटन शूज में नैन्सी के रोल से बड़ा ब्रेक मिला। हेलेन गैलाघर ने कहा है, मुझे लगता है कि आप किसी न किसी तरह पास्ट और प्रेजेंट को बदल सकते हैं। 2024 में इसी दिन न्यूयॉर्क में बारबरा टेलर ब्रैडफोर्ड (जन्म 10 मई 1933 अपर आर्मली) का निधन हुआ। बारबरा टेलर ब्रैडफोर्ड ब्रिटिश-अमेरिकन बेस्ट-सेलिंग नॉवेलिस्ट थीं। उनका पहला नॉवेल, ए वूमन ऑफ सब्सटेंस, 1979 में पब्लिश हुआ था और दुनिया भर में इसकी 30 मिलियन से ज्यादा कॉपी बिकीं। उन्होंने 40 उपन्यास लिखे। यह महिला प्रधान उपन्यास थे जिनमें महिलाओं के संघर्षों की कहानियां थीं जिनमें युवा महिलाएं बिजनेस में अपनी कड़ी मेहनत से आगे बढ़ती हैं। एक वाक्यांश में बारबरा टेलर ब्रैडफोर्ड लिखती हैं, हम सब अपनी जिंदगी के लेखक हैं, एम्मा। हम वही जीते हैं जो हमने बनाया है। दोष किसी और पर डालने का कोई तरीका नहीं है और कोई और तारीफ स्वीकार नहीं कर सकता।

2025 दिग्गज हिंदी फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र का निधन हो गया। 8 दिसंबर 1935 को पंजाब के लुधियाना जिले के नसराली में जन्मे धर्म सिंह देओल का फिल्मी नाम धर्मेंद्र है। 1960 और 1970 के दशक में धर्मेंद्र बहुत लोकप्रिय अभिनेता थे। धर्मेंद्र भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा सदस्य रहे। उनकी पत्नी हेमा मालिनी भी भाजपा सांसद हैं।

प्रस्तुति: एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड, रुद्रपुर, उत्तराखंड)

कृपया हमारी Facebook Profile https://www.facebook.com/ap.bharati.journalist देखिए, अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !

प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।

#WorldHistoryofNovember24 #CelinaJaitly #Dharmendra #CelebrateYourUniqueTalentDay #ArundhatiRoy #InternationalAuPairDay #BarbaraTaylorBradford #CharlesDarwin #AmolPalekar #Plato #Socrates #Quotes #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #BreytenBreytenbach

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ